Category: Punjab>Firozpur

  • Punjab News: जमीन विवाद को लेकर 2 पक्षों में खूनी झड़प, 7 लोग गंभीर घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: जमीन विवाद को लेकर 2 पक्षों में खूनी झड़प, 7 लोग गंभीर घायल, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः जिले के सीमावर्ती ब्लॉक ममदोट के गांव चंगा खुर्द में 10 मरले की जमीन को लेकर 2 पक्षों के बीच खूनी झड़प का मामला सामने आया है। इस दौरान दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए और एक-दूसरे पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया, जिसमें दोनों पक्षों के आधे दर्जन से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी गंभीर रूप से घायलों का फिलहाल ममदोट सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है।

    जानकारी देते घायल मुख्तियार सिंह ने बताया कि पड़ोसी परिवार के घर से लगभग 10 मरले जमीन को लेकर विवाद हो रहा था। जब वे ईंटें मंगवाकर अपनी दीवार बनाने वाले थे, तो दूसरे पक्ष ने उन्हें जबरदस्ती रोक दिया। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। उन्होंने बताया कि दूसरे पक्ष के लोगों ने बाहर से लगभग ढाई दर्जन लोगों को बुलाया और उन पर धारदार हथियारों और लाठियों से हमला कर दिया, जिसमें उनके परिवार के चारों सदस्य घायल हो गए। मुख्तियार सिंह के बेटे गोशा सिंह, जो गंभीर रूप से घायल हैं, ने दूसरे पक्ष पर आरोप लगाया कि पड़ोस में रहने वाले लोग घर की जमीन की पैमाइश करवाना चाहते थे और सुबह से ही विवाद खड़ा कर रहे थे। उन्होंने ईंटें मंगवाने को लेकर जबरदस्त लड़ाई शुरू कर दी, बाहर से लोगों को बुलाया और उनके परिवार को बंधक बनाकर रखा और शाम को जबरदस्ती घर में घुसकर उनके साथ मारपीट की। उन्होंने कहा कि घटना में सिंदर कौर (पत्नी), गोशा सिंह और किरणजीत कौर घायल हुए हैं।

    दूसरी ओर, दूसरे पक्ष के घायलों ने कहा कि उन पर लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं। उनका कहना है कि पहले पक्ष ने उनके एक बुजुर्ग पर पुआल उठाने वाले चिमटे से हमला किया था, और उन्हें छुड़ाने की कोशिश में यह विवाद खड़ा हुआ। उनके परिवार के संदीप सिंह, गुरमेज सिंह, मंगल सिंह घायल हुए हैं। वहीं सूचना पर पहुंची ममदोट पुलिस ने मामले को शांत करवाया और जांच शुरू की। पुलिस ने मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • Punjab News: इस जिले में कांग्रेस और BJP को मिली बराबर सीटें, देखें वीडियो

    Punjab News: इस जिले में कांग्रेस और BJP को मिली बराबर सीटें, देखें वीडियो

    ​फिरोजपुरः पंजाब में स्थानीय निकाय चुनाव के रिजल्ट आज 29 मई को सामने आ रहे हैं। दरअसल, 26 मई को पंजाब में स्थानीय निकाय चुनाव का आयोजन 8 नगर निगमों, 75 नगर परिषदों और 20 नगर पंचायतों के लिए करवाया गया था। आज पंजाब के कुल 1977 वार्डों में से 1420 वार्डों को नतीजे जारी हो गए है। जिसमें से आप पार्टी 656 सीटों से आगे चल रही है। कांग्रेस 272 सीटों से आगे, आजाद 229 सीटों से आगे, शिरोमणि अकाली दल 202 सीटों से आगे और भाजपा 61 सीटों से आगे चल रही है। फिरोजपुर नगर काउंसिल चुनावों में भाजपा और कांग्रेस को बराबर सीटें मिली है। जारी आकंड़ों के अनुसार कांग्रेस को 3 सीटें मिली है। भाजपा को 3 सीटें मिली है। 2 आजाद पार्टी को और एक आप पार्टी को सीट मिली है।

    फिरोजपुर में इन्हें मिली जीत

    वार्ड नंबर 01 भाजपा की सीता वार्ड नंबर 02 भाजपा दविंदर सिंह वार्ड नंबर 03 भाजपा मनदीप कौर वार्ड नंबर 04 आप लखविंदर सिंह वार्ड नंबर 05 कांग्रेस सीमा कौर वार्ड नंबर 06 कांग्रेस रिशी शर्मा वार्ड नंबर 07 आजाद आशा कालिया वार्ड नंबर 08 आजाद दिनेश कुमार तनेजा वार्ड नंबर 09 कांग्रेस इशा शर्मा
  • Punjab News: नौजवान मोड़ा सिंह साथियों सहित AAP में शामिल

    Punjab News: नौजवान मोड़ा सिंह साथियों सहित AAP में शामिल

    फिरोजपुरः पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले पार्टी के नेताओं का दूसरी पार्टियों में शामिल होने का सिलसिला लगातार जारी है। वहीं पार्टी छोड़कर गए युवा नेता ने दोबारा से कैबिनेट मंत्री व पंजाब प्रधान अमन अरोड़ा की अगुवाई में आप पार्टी में वापसी की है।

    जिले से आम आदमी पार्टी के युवा नेता मोड़ा सिंह ने विधानसभा चुनावों में टिकट ना मिलने के बाद पार्टी को अलविदा कह दिया था। लेकिन अरविंद केजरीवाल, मुख्यमंत्री भगवंत मान और अमन अरोड़ा द्वारा किए गए कामों को देखते हुए वह अपने सहयोगियों के साथ आम आदमी पार्टी में फिर से शामिल हो गए। जहां पार्टी में दोबारा वापसी करने पर अमन अरोड़ा ने उनका स्वागत किया।

  • Punjab News: नौजवान की लड़ाई छुड़वाना पड़ा महंगा, हादसे में 3 घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: नौजवान की लड़ाई छुड़वाना पड़ा महंगा, हादसे में 3 घायल, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः जिले के अटारी गांव में उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया जब कबूतर मुकाबले में शामिल हुए एक नौजवान की बेरहमी से पिटाई की जा रही थी। नौजवान को छुड़ाने की कोशिश की, दोनों पक्षों में विवाद हो गया था। बताया जा रहा है कि जब गांव वासियों ने नौजवान को हमलावरों से बचाने की कोशिश की तो हमलावरों ने गांव के लोगों पर भी हमला कर दिया। इस दौरान गोली चलने की भी खबर सामने आई है। हमले में एक पक्ष के 3 लोग घायल हो गए हैं, जिनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

    वहीं घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। मामले की जानकारी देते हुए एसपी इनवेस्टिगेशन मनजीत सिंह ने कहाकि घटना की सूचना मिलते ही टीम मौके पर भेजी गई थी। मामले की जांच की जा रही है और जो भी दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और इलाके में सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। अब देखना यह होगा कि पुलिस इस मामले में दोषियों के खिलाफ कब तक कार्रवाई करती है।

  • Punjab News: ट्रांसपोर्ट दफ्तर में समय पर नहीं पहुंचे अधिकारी, खाली पड़ी कुर्सियां

    Punjab News: ट्रांसपोर्ट दफ्तर में समय पर नहीं पहुंचे अधिकारी, खाली पड़ी कुर्सियां

    फिरोजपुरः पंजाब सरकार ने भीषण गर्मी से लोगों को राहत प्रदान करने के लिए सरकारी कार्यालयों के समय में बदलाव किया है, लेकिन दूसरी ओर कई अधिकारी और कर्मचारी इन आदेशों को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। मंगलवार सुबह परिवहन कार्यालय में सुबह 7:30 बजे के बजाय 9 बजे तक कोई भी अधिकारी या क्लर्क मौजूद नहीं था। कार्यालय में केवल एक आउटसोर्स कर्मचारी और एक सुरक्षा गार्ड ही उपस्थित थे। दूर-दूर से काम के लिए आए लोग घंटों इंतजार करते रहे। ऐसे में लोगों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा।

  • Punjab News: Polling Booth के बाहर हुआ हंगामा, पुलिस ने किया नौजवानों को Roundup, देखें वीडियो

    Punjab News: Polling Booth के बाहर हुआ हंगामा, पुलिस ने किया नौजवानों को Roundup, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः पंजाब भर में आज नगर कौंसिलों और नगर पंचायतों के चुनावों को लेकर वोटिंग हो रही है। वहीं कई जगहों पर हंगामे की घटनाएं सामने आ रही है। इसी कड़ी में शहर की बस्ती टेकां वाली के पोलिंग बूथ के बाहर उस समय हंगामा हो गया, जब पुलिस ने कुछ नौजवानों को हिरासत में लिया। इस दौरान पुलिस पर लाठीचार्ज करने के आरोप भी लगे है। पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए नौजवानों की गाड़ियों की तलाशी ली और पूछताछ के लिए उन्हें थाने ले जाया। वहीं वोट डालने आए समाजसेवी चंदन चंदू के भाई ने पुलिस पर धक्का करने के आरोप लगाए है।

    आरोप है कि पुलिस वोटरों को पकड़ कर थाने ले जा रही है। इस संबंध में मौके पर मौजूद डीएसपी सुखविंदर सिंह ने कहा कि पुलिस अपनी ड्यूटी निभा रहे है। उन्होंने कहा कि पोलिंग बूथ पर बाहरी हलको से कुछ नौजवानों के आने के बारे में पता चला है। ऐसे में वह पोलिंग बूथ पर पहुंचकर बाहर से नौजवानों की तलाशी लेकर उन्हें पूछताछ के लिए थाने ले जा रहे है। वहीं लाठीचार्ज किए जाने पर उन्होंने कहा कि पुलिस की ओर से किसी भी तरह की लाठीचार्ज नहीं किया गया, सिर्फ हुल्लड़बाजों पर सख्ती की जा रही है।

     

  • Punjab News: भगवान वाल्मीकि मंदिर को चोरों ने बनाया निशाना, पवित्र ग्रंथ श्री रामायण का किया अपमान

    Punjab News: भगवान वाल्मीकि मंदिर को चोरों ने बनाया निशाना, पवित्र ग्रंथ श्री रामायण का किया अपमान

    फिरोजपुरः जिले के गुरु हर सहाय में गांव शरीन वाला बराड़ में स्थित भगवान वाल्मीकि मंदिर से पवित्र ग्रंथ श्री रामायण के अपमान करने की घटना सामने आई है। इस घटना को लेकर लोगों में रोष पाया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार देर रात चोर मंदिर के ताले तोड़कर अंदर दाखिल हुए। जहां चोर मंदिर की गोलक से पैसे निकालकर गोलक मंदिर के पिछले हिस्से में फेंक दी।

    लोगों का कहना हैकि चोरों ने श्री ग्रंथ रामायण का रुमाला भी फेंका हुआ था और श्री ग्रंथ रामायण को जमीन पर रखा हुआ था। आज सुबह जब प्रचारकर मस्सा सिंह मंदिर में आया तो उसने देखा रुमाला, कपड़े और पर्दे बिखरे हुए थे। इस दौरान श्री ग्रंथ रामायण जमीन पर पड़ी हुई थी। जिसके बाद मंदिर के प्रचारक ने घटना की सूचना गांव वासियों को दी। इस घटना को लेकर गांव वासियों में भारी रोष है।

    उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दे दी है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। लोगों ने पुलिस से मांग की है कि जल्द अज्ञात व्यक्तियों को काबू किया जाए और उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। लोगों का कहना हैकि मंदिर में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हुए है। हालांकि पुलिस का कहना हैकि इलाके में स्थिति शांतिपूर्वक है। पुलिस ने बयान दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है और लोगों को जल्द चोरों को काबू करने का आश्वासन दिया गया।

  • Punjab News: आज 281 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे वोटर, देखें वीडियो

    Punjab News: आज 281 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे वोटर, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः जिले की 3 नगर परिषदों में फिरोजपुर, जीरा और तलवंडी भाई में आज चुनावी प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इन चुनावों में कुल 281 उम्मीदवार मैदान में हैं और प्रशासन की ओर से पूरे प्रबंध किए गए हैं। सुबह 8 बजे से वोटिंग शुरू हो चुकी है जो शाम 5 बजे तक जारी रहेगी, जबकि 29 मई को मतों की गिनती कर परिणाम घोषित किए जाएंगे। अगर उम्मीदवारों की बात करें तो नगर परिषद फिरोजपुर में सबसे अधिक 138 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

    वहीं नगर परिषद जीरा में 87 और तलवंडी भाई में 56 उम्मीदवार चुनावी लड़ाई में हैं। इन चुनावों को लेकर हर वार्ड में चुनावी चर्चा चरम पर है और उम्मीदवार आखिरी मौके तक मतदाताओं को अपने पक्ष में करने की कोशिश कर रहे हैं। चुनाव प्रक्रिया को सुव्यवस्थित तरीके से आयोजित करने के लिए जिला प्रशासन ने कुल 63 वार्डों में 132 पोलिंग बूथ स्थापित किए हैं। नगर परिषद फिरोजपुर के 33 वार्डों के लिए 85 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं।

    तलवंडी भाई के 13 वार्डों के लिए 16 पोलिंग बूथ और जीरा के 17 वार्डों के लिए 31 पोलिंग बूथ तैयार किए गए हैं। सुरक्षा प्रबंधों को लेकर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में हैं। इन चुनावों में कुल 1,20,271 वोटर उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। जिसमें 57,217 पुरुष वोटर, 63,049 महिला वोटर और 5 अन्य वोटर शामिल हैं। अब सबकी निगाहें 29 मई को होने वाली वोटों की गिनती पर टिकी हैं, जब पता चलेगा कि शहर की राजनीति में किस चेहरे ने जनता का भरोसा जीत लिया।

     

  • Punjab News: 4 किलो हेरोइन सहित 3 आरोपी गिरफ्तार, विदेश से जुड़े तार, देखें वीडियो

    Punjab News: 4 किलो हेरोइन सहित 3 आरोपी गिरफ्तार, विदेश से जुड़े तार, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः जिले में नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 3 तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4.254 किलो हेरोइन बरामद की है। मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी भूपिंदर सिंह ने कहा कि सीआईए स्टाफ को सूचना मिली थी कि कुछ नशा तस्कर बड़े पैमाने पर पाकिस्तान से हेरोइन मंगवाकर आगे सप्लाई कर रहे हैं। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सीआईए ने दाना मंडी के पास रेड की, जहां से 3 तस्करों को हेरोइन सहित गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से 4.254 किलो हेरोइन बरामद की गई, जिसकी बाजार में कीमत 22 करोड़ रुपए आंकी जा रही है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान रंजीत सिंह, अर्शदीप सिंह और आकाशदीप के रूप में हुई है।

    पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी हेरोइन आगे सप्लाई करने जा रहे थे। जांच में यह भी पाया गया कि विदेश में बैठा एक ड्रग हैंडलर पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भारत में नारकोटिक्स की खेप पहुंचा रहा था। आरोपियों पर पहले से ही कई मामले एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज हैं। पुलिस ने विदेश में बैठे हैंडलर की पहचान कर ली है और जल्द ही उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी भूपिंदर सिंह ने बताया कि यह नेटवर्क काफी बड़ा है जिसमें और नशा तस्करों की भी पहचान हो चुकी है और उनसे नई बड़ी रिकवरियां होने की उम्मीद है।

    एसएसपी ने बताया कि नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत अब तक 2000 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की हे रोइन बरामद की गई है और 2026 में 831 मुकदमों एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज किए गए हैं। अभी तक 1029 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं 8 करोड़ रुपये के मूल्य की करीब 160 किलो हेरोइन अभी तक पकड़ी जा चुकी है। पाकिस्तान से आए 49 ड्रोन भी बरामद किए गए हैं और 152 अवैध हथियार भी बरामद किए गए हैं। ये अधिकतर नशा तस्करों और हथियारों की खेपें पाकिस्तान से ही ड्रोन के जरिए भारत भेजी जा रही हैं, जिन पर फिरोजपुर पुलिस अपने लगातार काम कर रही है।

  • Punjab News: नगर पंचायत के बाहर पड़े कूड़े को लगी आग, वाहन जलकर राख

    Punjab News: नगर पंचायत के बाहर पड़े कूड़े को लगी आग, वाहन जलकर राख

    फिरोजपुरः जिले के मल्लांवाला नगर पंचायत के मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी में अचानक भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार नगर पंचायत के बाहर पड़े कूड़े में आग लगी, जिसने कुछ ही समय में पूरे शेड को अपनी चपेट में ले लिया। आग की चपेट में आने से अंदर खड़ी ट्रालियां और रिक्शे जलकर राख हो गए। घटना के बाद इलाके में धुएं का गुबार फैल गया। मौके पर मौजूद चौकीदार बाबू राम ने बताया कि आग रात करीब 12:30 से 1 बजे के बीच लगी थी। उन्होंने तुरंत सफाई सेवकों और नगर पंचायत के अन्य कर्मचारियों को फोन कर सूचना दी।

    जिसके बाद कर्मचारी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। बाबू राम और स्थानीय प्रधान सफाई सेवक चंद्र मोहन चंदू के अनुसार जीरा से फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस संबंध में स्थानीय प्रधान सफाई सेवक चंद्र मोहन चंदू ने बताया कि चौकीदार द्वारा भी यह आशंका जताई गई है कि यह घटना किसी शरारती तत्व की करतूत हो सकती है। उन्होंने कहा कि जब नगर पंचायत के अधिकारी पहुंचेंगे तो सीसीटीवी कैमरों की जांच करवाई जाएगी, जिसके बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि आग कैसे और किन परिस्थितियों में लगी।