Category: Punjab>Firozpur

  • Punjab: बच्चा चोरी करने आए व्यक्ति को लोगों ने दबोचा, की पिटाई, देखे वीडियो

    Punjab: बच्चा चोरी करने आए व्यक्ति को लोगों ने दबोचा, की पिटाई, देखे वीडियो

    फिरोजपुर: आए दिन बच्चों के लापता होने यां उन्हैं चोरी करने के मामले सामने आते रहते है। ताज़ा मामला फिरोज़पुर के बस्ती निज़ामदीन वाला से सामने आया है जहां पर एक बच्चे को चुराने वाले को लोगों ने पकड़ लिया और उसे खंभे से बांधकर उसकी परेड निकाली। वयक्ति बच्चे को स्कूल जाते समय हाथ पकड़ के ले जा रहा था तभी बच्चा हाथ छुड़ाकर भागने की कोशिश कर रहा है। बच्चे के चिलालाने पर ग्रामीणों ने व्यक्ति को काबू कर लिया।

    मिली जानकारी के मुताबिक फ़िरोज़पुर के बस्ती निज़ामदीन वाला में बच्चे के अपहरण का मामला सामने आया है, जिसके आरोप में ग्रामीणों ने एक युवक को पकड़ लिया है और उसे खंभे से बांधकर घुमाया है, बस्ती निवासीयों से मिली जानकारी के अनुसार सुबह जब प्रिया अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रही थी तो पास के गेट पर कुछ अज्ञात लोग उसके साथ गाली-गलौज करने लगे और जब उसने इसका विरोध किया तो उसने उसकी बेटी को खींचकर ले जाने की कोशिश की आसपास के लोग जुटने लगे और बच्चे को लेने आए युवक वहां से भाग गए, जबकि एक आरोपी लोगों के कब्जे में आ गया और ग्रामीणों ने उसकी डंडे से पिटाई कर दी, उसे गिरफ्तार कर लिया गया और पुलिस को सौंप दिया गया।

    वहीं ग्रामीणों का कहना है कि पहले भी ऐसी कुछ घटनाएं हो चुकी हैं, पुलिस को इन आरोपियों के साथ सख्ती से निपटना चाहिए और उनके बच्चों की जान-माल की रक्षा करनी चाहिए और गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ सख्ती से निपटना चाहिए।

  • Punjab: Delivery दौरान सरकारी अस्पताल में नवजात बच्चे की मौत, परिजनों ने किया हंगामा, देखें वीडियो

    Punjab: Delivery दौरान सरकारी अस्पताल में नवजात बच्चे की मौत, परिजनों ने किया हंगामा, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः सरकारी अस्पताल में डिलीवरी के दौरान बच्चे की मौत होने का मामला सामने आया है। इस मामले को लेकर परिजनों द्वारा हंगामा किया गया। परिजनों ने अस्पताल के स्टाफ पर लापरवाही के आरोप लगाए है। वहीं दूसरी ओर इस मामले को लेकर डॉक्टरों ने परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों को बेबुनियाद बताया है। जानकारी देते हुए महिला के पारिवारिक सदस्यों ने बताया कि वह गांव वरपाल टाउन मक्खू के रहने वाले है। उनकी बहू सलमा को बच्चा होने वाला था।

    उसकी हालत हालत खराब होने के चलते उसकी डिलीवरी करवाने के लिए फिरोजपुर के सरकारी अस्पताल में लाया गया। परिजनों ने आरोप लगाए कि डॉक्टरों ने कुछ समय तक उसकी डिलीवरी नहीं की और जिसके चलते बाद में उनकी हालत बिगड़ी गई। इस दौरान बहू ने बेड पर बच्चे को जन्म दिया और कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। परिवार का आरोप है कि अस्पताल के स्टाफ की लापरवाही के कारण बच्चे की मौत हुई है।

    उन्होंने मांग की है कि उन्हें न्याय दिया जाए और अस्पताल कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। वहीं दूसरी ओर अस्पताल स्टाफ पर लगे आरोपो को लेकर डॉ. निखल गुप्ता ने बताया कि डॉक्टरों ने डिलीवरी सामान्य की थी, लेकिन जब तक वे उसे बचाने की कोशिश करते तब तक बच्चे ने मां के पेट में ही दम तोड़ दिया था।

     

  • Punjab: आवारा पशु की टक्कर से पलटा Auto, चालक की मौ’त, देखें वीडियो

    Punjab: आवारा पशु की टक्कर से पलटा Auto, चालक की मौ’त, देखें वीडियो

    अबोहर : गांव कल्लरखेडा के निकट सड़क पर अचानक पशु आने से एक ऑटो चालक की मौत हो गई।  मृतक की पहचान वेद प्रकाश(32)पुत्र मुंशीराम निवासी कल्लरखेड़ा के तौर पर हुई है। मृतक गांव में ही सब्जी की दुकान चलाता है। मृतक तीन बच्चों का पिता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक ऑटो लेकर खुद ही श्रीगंगानगर जा रहा था कि नेशनल हाईवे 15 पर अचानक पशु आने से टकरा गया। जिसके बाद ऑटो पलटने से वेद प्रकाश बुरी तरह से घायल हो गया।

    आसपास के लोग उसे तुरंत अस्पताल लेकर गए, जहां डाक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन उसे श्रीगंगानगर के अस्पताल ले गए, जहां मौत हो गई। कलरखेड़ा चौकी के एएसआई गुरमेल सिंह ने मृतक के भाई सोनू के बयानों पर 174 की कार्रवाई करते हुए शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।

  • Punjab: नशे की डिलवरी करने आए 3 तस्कर 7 लाख की ड्रग मनी और हेरोइन सहित गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab: नशे की डिलवरी करने आए 3 तस्कर 7 लाख की ड्रग मनी और हेरोइन सहित गिरफ्तार, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः सीआईए स्टाफ ने नशे की डिलीवरी देने आए तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिफ्तार आरोपियों में एक महिला और दो व्यक्ति शामिल है। पुलिस ने आरोपियों से 7 लाख की ड्रग मनी और करीब एक किलो हेरोइन बरामद की है। मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी ने कहा कि आरोप हेरोइन की सप्लाई देने के लिए आए थे। एसएसपी ने कहा कि आरोपियों में महिला कस्बा जीरा की रहने वाली है।

    पुलिस ने बताया कि जांच में पता चला है कि परमजीत कौर और उसका दामाद हरपाल सिंह पिछले लंबे समय से नशे के कारोबार में लिप्त है और यह दोनों नशे का रैकेट चला रहा है। उन्होंने कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर नाकेबंदी दौरान आरोपियों को काबू किया गया। आरोपियों की तालाशी के दौरान कब्जे से करीब एक किलो हेरोइन जिसकी अंतर्राष्ट्रीय कीमत 5 करोड़ रुपये आंकी जा रही है। वहीं 7 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद हुई है। पुलिस ने कहा कि आरोपियो से पूछताछ दौरान ओर बढ़े खुलासे होने की संभावना है।

  • Punjab: दिनदहाड़े Bank से पैसे लेकर जा रही महिला से 73 हजार लूटकर लुटेरे फरार, देखें वीडियो

    Punjab: दिनदहाड़े Bank से पैसे लेकर जा रही महिला से 73 हजार लूटकर लुटेरे फरार, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः सीमावर्ती जिला फिरोजपुर चोरी और लूटपाट की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। दिन दहाड़े लुटेरे लगातार लूट की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। जिसके चलते लोग पुलिस सुरक्षा पर भी बड़े सवाल उठा रहे हैं। ताजा घटना फिरोजपुर के जीरा कस्बे से सामने आया है। जहां लुटेरों ने एक बुजुर्ग महिला को लुटेरों ने निशाना बनाया है। लुटेरे महिला से 73 हजार रुपये लूट कर फरार हो गये। मामले की जानकारी देती हुए पीड़ित महिला अमरजीत कौर ने बताया कि वह बैंक से 73 हजार रुपए निकलवाकर वापिस जा रही थी।

    इस दौरान बैंक के बाहर से लुटेरे महिला के पीछे लग गए। महिला ने कहा कि जब वह जीरा के शेरां वाला चौंक के पास पहुंची तो बुलेट पर सवार होकर आए लुटेरों ने उससे पैसों की थैला छीनकर लिया और घटना को अंजाम देकर लुटेरे फरार हो गए। महिला ने बताया कि लुटेरों ने मुंह कपड़े से ढके हुए थे। घटना की शिकायत महिला ने पुलिस को दे दी है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Punjab : मोटरसाइकिल सवार लुटेरों ने दंपती से की लूट की वारदात, देखें वीडियो

    Punjab : मोटरसाइकिल सवार लुटेरों ने दंपती से की लूट की वारदात, देखें वीडियो

    फिरोजपुर : बेशक पुलिस डकैती जैसी वारदातों को रोकने के बड़े-बड़े दावे कर रही है। लेकिन आए दिन लूट और चोरी के मामले सामने आते रहते है। लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले बदमाश सड़कों पर बेखौफ घूम रहे है और इस तरह की वारदातों को अंजाम दे रहे है। ताजा मामला फिरोजपुर के देव समाज कॉलेज के बाहर से सामने आया है।

    जहां मोटरसाइकिल सवार 2 लुटेरों ने पति-पत्नी से लूट की वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित बलविंदर सिंह ने बताया कि वह मोटरसाइकिल पर जा रहे थे। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार 2 लुटेरों ने उनकी जेब काटकर लूट की वारदात को अंजाम दिया। लुटेरों ने पीड़ित की जेब काटकर एटीएम कार्ड और ड्राइवरी लाइसेंस, आधार कार्ड और करीब 250 रुपए की नकदी ले फरार हो गए।  पीड़ित ने कार्रवाही की मांग की है। पुलिस मौके पर जांच कर रही है।

  • Punjab : रंजिश को लेकर परिवार पर जानलेवा हमला, देखें वीडियो

    फिरोजपुर। शहर में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे बेखौफ होकर वारदात को अंजाम देते हैं। वहीं, जिले के जीरा रोड के पास गांव से एक गुंडागर्दी करने का मामला सामने आया है। जहां, बताया जा रहा है कि पुरानी रंजीश के चलते कुछ लोगों ने एक परिवार पर हमला कर दिया। इस हमले में परिवार के कुछ सदस्य घायल हो गये। वहीं, शरारती तत्वों ने घर के बाहर खड़े आटो को भारी नुकसान पहुंचाया है।

    पीड़ित परिवार का कहना है कि पुरानी रंजिश के चलते हमलावरों ने उन पर हमला किया है। जिससे संपत्ति को नुकसान पहुंचा है। जिसकी सूचना पुलिस को दे दी गई है। जिसके बाद पीड़ित परिवार ने कहा कि प्रशासन मामले बारे जल्द से जल्द कार्रवाई करे। जिससे हम लोगों को न्याय मिल सके।

  • Punjab : मोटरसाइकिल सवार लुटेरों ने दिया वारदात को अंजाम, देखें वीडियो

    Punjab : मोटरसाइकिल सवार लुटेरों ने दिया वारदात को अंजाम, देखें वीडियो

    फिरोजपुर : जिले में मोटरसाइकिल लुटेरों द्वारा वारदात को अंजाम देने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल सवार 2 लुटेरों ने सोढी इंदर सिंह वाली गली में जा रही लड़की को निशाना बनाया। हालांकि लड़की ने काफी देर तक बैग को पकड़े रखा और मोटरसाइकिल लुटेरों ने लड़की को घसीटा और बैग छीन कर फरार हो गए।

    घटना की सारी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। इस घटना को लेकर शहर वासियों में काफी रोष है और व्यापार मंडल के वाइस प्रधान रहे बंटी बजाज ने कहा की चोरों और लुटेरों को पकड़ना चाहिए।

  • Punjab: 2 बैल और छोटे हाथी सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab: 2 बैल और छोटे हाथी सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    फिरोज़पुरः गुरु हरसाए के गुद्दर ढंडी रोड से दो बैल और एक छोटे हाथी सहित चार आरोपियों को समाजसेवियों ने काबू किया है। जानकारी के अनुसार करीब तीन बजे के करीब एक छोटे हाथी को 2 बैलों सहित काबू किया गया है। मामले में जानकारी देते समाज सेवी ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली थी कि कुछ लोग छोटे हाथी पर 2 बैलों को ले जा रहै हैं।

    जिसके बाद सेवादारों ने छोटे हाथी को रोकने की कोशिश तो आरोपियों ने सेवादोरों पर छोटा हाथी चढ़ाने की कोशिश की। सोवादारों ने साइड पर होकर अपनी जान बचाई है। उन्होंने बताया किसी तरह आरोपियों को काबू कर जब उनसे पुछताछ की तो पता चला कि वह इन पशुओं को मारने के लिए ले जा रहे थे। उन्होंने कहा कि पहले भी इस तरह के कई मामले सामने आए हैं। उन्होंने बताया कि शिकायत पुलिस अधिकारी को दी गई है और उन पर बनती कार्रवाई की जानी चाहिए।

  • Punjab: विवाहिता ने लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    Punjab: विवाहिता ने लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    फिरोज़पुरः शहर में रेप, हत्या और मर्डर जैसी घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला फिरोजपुर के भट्टियां वाली बस्ती मंदिर वाली से सामने आया है, जहां एक शादीशुदा महिला ने बताया कि वह गांव मोतीवाला की रहने वाली है। उनके घर उसके पति का दोस्त आता-जाता था और उसका पति बीमार था, इसलिए वह पैसे लेने के लिए अपनी मां के पास फिरोजपुर भारत नगर आई थी और उसके पति का दोस्त दो लड़कों को लेकर मोटरसाइकिल पर महिला के घर में घुस गया। महिला की मर्जी के बिना उसके साथ दुष्कर्म किया और चिल्लाने पर मोटरसाइकिल पर सवार होकर भाग गया ।

    थाना सिटी की पुलिस ने पीड़िता के बयान पर पति के दोस्त और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पीड़ित महिला ने जानकारी देते हुए बताया कि उसे आरोपियों से धमकियां मिल रही हैं और उसने पुलिस प्रशासन से आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।