Category: Himachal

  • जिला ऊना में अब 61,312 को मिलेगी सामाजिक सुरक्षा पेंशनः वीरेंद्र कंवर 

    जिला ऊना में अब 61,312 को मिलेगी सामाजिक सुरक्षा पेंशनः वीरेंद्र कंवर 

    ऊना/ सुशील पंडित: जिला ऊना में एक अक्तूबर 2022 से 61,312 पात्र व्यक्तियों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ दिया जाएगा। यह बात ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज जिला कल्याण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। 
    वीरेंद्र कंवर ने कहा कि जिला ऊना में 58,108 व्यक्तियों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ दिया जा रहा था तथा आज समिति ने 2870 वृद्धावस्था पेंशन, 185 विधवा पेंशन तथा 149 दिव्यांग पेंशन के नए मामलों को स्वीकृति प्रदान की है, जिसके बाद लाभार्थियों की संख्या बढ़कर 61,312 हो गई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने वर्तमान कार्यकाल में बुढ़ापा पेंशन की आयुसीमा को 80 वर्ष से घटाकर 60 वर्ष किया, ताकि अधिक से अधिक व्यक्ति पेंशन का लाभ ले सकें। उन्होंने कहा कि वर्तमान में जिला ऊना में ही सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्रदान करने पर 30 सितंबर 2022 तक 26.82 करोड़ रुपए की धनराशि व्यय किए गए हैं। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत 128 बेटियों को शादी के लिए 65.28 लाख रुपए की मदद दी है, जबकि शगुन योजना के तहत 152 परिवारों को बेटी के विवाह के लिए 47.12 लाख ही आर्थिक सहायता प्रदान की है।
    उन्होंने कहा कि शगुन योजना के तहत सरकार 31 हजार रुपए की मदद देती हैं। वहीं बेटी है अनमोल योजना के तहत 106 बेटियों को 9.38 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी गई है तथा इस योजना के तहत 21 हजार रुपए की मदद दी जाती है।  वहीं अनुसूचित जाति विकास कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि वर्ष 2022-23 की पहली तिमाही में 12.24 करोड़ रुपए की धनराशि व्यय की गई है। जबकि वर्ष 2021-22 में 78.56 करोड़ रुपए व्यय किए गए। उन्होंने कहा कि इन जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए और सभी अधिकारी इन योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार करें। 
    बैठक में जिला परिषद अध्यक्षा नीलम कुमारी, अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा, जिला कल्याण अधिकारी अनीता शर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी आईसीडीएस सतनाम सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
  • पंजाबः रिश्वत लेने और पंचायत फंडों में हेराफेरी के आरोप में PUNSU का इंस्पेक्टर गिरफ्तार

    पंजाबः रिश्वत लेने और पंचायत फंडों में हेराफेरी के आरोप में PUNSU का इंस्पेक्टर गिरफ्तार

    चंडीगढ़ः मुख्यमंत्री भगवंत मान के आदेशों पर भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत विजीलेंस की टीम ने पनसप के इंस्पेक्टर को काबू किया है। विजिलेंस ब्यूरो ने बरनाला में तैनात पनसप के इंस्पेक्टर रमन गौड़ को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। वहीं एक अन्य मामले में पटियाला के गांव अजनौदा खुर्द के पूर्व सरपंच को पंचायत फंडों में 5.70 लाख रुपये की हेराफेरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

  • पंजाबः गैंगस्टर दीपक टीनू मामले में डीजीपी ने 4 सदस्यीय SIT की गठित

    पंजाबः गैंगस्टर दीपक टीनू मामले में डीजीपी ने 4 सदस्यीय SIT की गठित

    मानसाः पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में आरोपी गैंगस्टर दीपक टीनू के जेल से भगाने के मामले में डीजीपी गौरव यादव ने 4 सदस्यीय SIT टीम गठित की है। डीजीपी पंजाब पुलिस के निर्देश पर एआईजी घुमन, एसएसपी मानसा और डीएसपी बिक्रम बराड़ के साथ आईजीपी एमएस छिना की देखरेख में दीपक टीनू के हिरासत से भागने की जांच के लिए एजीटीएफ और जिला अधिकारियों सहित 4 सदस्यीय एसआईटी का गठन किया गया है।

    उन्होंने कहा कि एसआईटी को पूरे षडयंत्र का पर्दाफाश करने के निर्देश दिए गए है और किसी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। जांच तेजी से पूरी की जाए। बता देंकि इस मामले में मानसा सीआइए के पूर्व इंचार्ज प्रितपाल सिंह को गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस ने आज प्रितपाल के घर से 3 अवैध पिस्तौल बरामद किए है। बठिंडा रेंज के आईजी मुखविंदर सिंह ने 3 घंटे तक आरोपी प्रितपाल सिंह से पूछताछ की। इसके साथ ही पुलिसकर्मियों को उसके साथ सख्ती से पेश आने के आदेश दिए हैं।

  • पंजाब: CIA के पूर्व इंचार्ज के घर से अवैध पिस्तौलें बरामद

    पंजाब: CIA के पूर्व इंचार्ज के घर से अवैध पिस्तौलें बरामद

    बठिंडाः पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में आरोपी गैंगस्टर दीपक टीनू को भगाने में मदद करने वाले मानसा सीआइए के पूर्व इंचार्ज प्रितपाल सिंह के घर से तीन अवैध पिस्तौल बरामद हुए हैं। फिलहाल पुलिस ने इसको कब्जे में लेकर जांच शुरु कर दी है। पुलिस पड़ताल में अब तक यह सामने आ चुका है कि सीआइए के पूर्व इंचार्ज प्रितपाल सिंह दीपक टीनू को उसकी गर्लफ्रेंड के साथ मिलवाने के लिए अपने घर पर लेकर गया था। इस दौरान उनको अलग से कमरा देकर आप व सो गया और इसके बाद वे दोनों वहां से भाग निकले।

    उसके घर से तीन अवैध पिस्तौल मिलने से एक बात साफ हो गई है कि आरोपी सीआइए के पूर्व इंचार्ज प्रितपाल सिंह के गैंगस्टरों के साथ संबंध थे। इसके चलते ही वह दीपक को अपनी निजी गाड़ी में अपने घर पर लेकर आया और उसको अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने का मौका दिया। बठिंडा रेंज के आईजी मुखविंदर सिंह ने 3 घंटे तक आरोपी प्रितपाल सिंह से पूछताछ की। इसके साथ ही पुलिसकर्मियों को उसके साथ सख्ती से पेश आने के आदेश दिए हैं। बता दें कि, गैंगस्टर के फरार होने के मामले में बर्खास्त किए गए सीआइए स्टाफ के प्रभारी एएसआइ प्रितपाल सिंह को मानसा कोर्ट ने सात अक्टूबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। 

  • पंडित डोगरा की भविष्यवाणी: गुजरात में बड़े-बड़े दिग्गज होंगे धराशायी

    पंडित डोगरा की भविष्यवाणी: गुजरात में बड़े-बड़े दिग्गज होंगे धराशायी

    हिमाचल और गुजरात के एक साथ होने वाले हैं विस चुनाव

    ऊना/सुशील पंडित: वरिष्ठ ज्योतिष सदन के अध्यक्ष पंडित शशिपाल डोगरा ने गुजरात के राजनीतिक समीकरणों को लेकर भविष्यवाणी की है। हिमाचल प्रदेश और गुजरात में एक साथ विधानसभा चुनाव होने हैं। आइए इस गणना के माध्यम से हम जानने की कोशिश करते हैं कि गुजरात में मुख्यमंत्री की गद्दी किसको नसीब होगी। क्या कहता है अंक गणित और किसके पक्ष में जा रहे हैं सौरमंडल के ग्रह। 

    पंडित शशिपाल डोगरा के अनुसार देश का एक ऐसा राज्य गुजरात जिसने देश को अपनी संस्कृति को विश्व के पटल पर लाने वाला प्रधानमंत्री दिया। जहां पर 1995 से लेकर भाजपा की सरकार है। जो 27 वर्ष से राज कर रही है। गुजरात जहां पर 182 सीटों के लिए विधानसभा के चुनाव 2022 में होने जा रहा  हैं। इस वर्ष का 2 + 0 + 2 + 2 = 6 अंक बनता है। गुजरात का 7 + 3 + 1 + 1 + 9 + 1 + 2 = 24 = 2 + 4 = 6 अंक बनता है। जो द्विजन्मा योग बना रहा है। द्विजन्मा योग मान प्रतिष्ठा पर प्रश्न वाचक चिन्ह लगाता है। जिसके कारण बीजेपी को संकट का सामना करना पड़ेगा। पंडित डोगरा के अनुसार अंक गणित की माने तो गुजरात में भाजपा की राह इतनी आसान नहीं है। बीजेपी का 1 अंक बनता है। यह 1 सूर्य का अंक है। सूर्य सत्ता का कारक। 2022 में 182 सीटों के लिए होने वाले चुनाव में 1 + 8 + 2 = 11 = 1 + 1 = 2 अंक बनता है। यह 2 चंद्र का अंक है। चंद्र मन का कारक है। 6 शुक्र का अंक बनता है। शुक्र ग्रह चंद्र व सूर्य का शत्रु अंक है। जिसके कारण शुक्र जनता के मन को विचलित करेगा, जिसके कारण परेशानी होगी। शुक्र स्त्री कारक भी है। स्त्रियों के द्वारा भी परेशानी दे सकता है। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, जिनका जन्म 15 जुलाई 1962 का है। इस हिसाब से 1 + 5 = 6 अंक शुक्र का अंक है। 6 अंक का बार-बार आना शुभ संकेत नहीं है। भीड़ तो बहुत दिखेगी परंतु जनता में गुप्त रूप से विरोध रहेगा। बड़े-बड़े दिग्गज चुनाव हार जाएंगे, जिसकी कल्पना किसी ने नहीं की होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अंक 8 कोई चमत्कार करे तो अलग बात है। बाकि अंक गणना के मुताबित सत्तारुढ़ भाजपा के लिए पुन: सत्ता पर काबिज होने की राह आसान नहीं दिख रही है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के ग्रहों के हिसाब से वक्त सही नहीं है। बाकि सर्वज्ञ तो ईश्वर है।

  • ट्रक की चपेट में आने से 17 वर्षीय छात्रा की मौत

    ट्रक की चपेट में आने से 17 वर्षीय छात्रा की मौत

    ऊना/सुशील पंडित: उपमंडल अम्ब के अंतर्गत आते गांव घेबट बेहड़ में ट्रक की चपेट में आने से 17 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार छात्रा सुबह करीब दस बजे घर के पास कॉलेज के लिए गांव के एक युवक से लिफ्ट लेकर स्कूटी पर जा रही थी। इसी दौरान चिंतपूर्णी की तरफ से आ रहे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी, जिसके चलते स्कूटी चला रहा युवक तो बच गया, लेकिन वह अनियंत्रित होकर सड़क पर जा गिरी। इसी दौरान ट्रक के अगले टायर के नीचे आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

    मृतक छात्रा की पहचान अक्षिता पुत्री प्रवीण कुमार निवासी घेबट बेहड़ के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस ने मृतक छात्रा का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया है। इस हादसे के संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस ने आरोपित ट्रक चालक के मामला दर्ज करते हुए आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

  • जिला में 3 नवम्बर तक चलाया जाएगा एनीमिया मुक्त अभियान: सीएमओ

    जिला में 3 नवम्बर तक चलाया जाएगा एनीमिया मुक्त अभियान: सीएमओ

    ऊना/सुशील पंडित: मुख्य चिकित्सा अधिकारी ऊना डॉ मंजू बहल ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला में 3 नवम्बर तक छः माह से 10 वर्ष तक की आयु वर्ग के बच्चों के लिए एनीमिया मुक्त अभियान चलाया जा रहा है जिसमें शिक्षा विभाग तथा आईसीडीएस विभाग भी शामिल होंगे। अभियान के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र तथा प्राथमिक पाठशाला में बच्चों के रक्त स्तर की एनीमिया जाँच की जाएगी। सीएमओ ने बताया कि जिला स्तर पर 34 टीमें बनाई गई हैं जिनके द्वारा 60522 बच्चों की जाँच की जाएगी। इसके साथ ही जिला में चल रहे 40 एनआरएसटी केन्द्रों में भी बच्चों का रक्त स्तर को जांचा जायेगा। बच्चों में खून कि कमी पाई जाने पर उन्हें आयरन की गोलियां दी जाएंगी। इसके अलावा गंभीर रूप से खून कि कमी पाए जाने पर बच्चों को इलाज के लिए 108 एम्बुलेंस सेवा के माध्यम से चिकित्सक के पास रेफर किया जायेगा। एनएफएचएस-5 सर्वे के अनुसार 5 साल तक के 58.7 प्रतिशत बच्चों में खून की कमी पाई गई।

    सीएमओ ने बताया कि एनीमिया होने पर शरीर में आयरन कि कमी हो जाती है जिसकी वजह से शरीर में कमजोरी, थकावट, सांस फूलना, हृदय गति का तेज होना, चक्कर आना, जीभ-नाखूनों एवं पलकों के अंदर सफेदी, चेहरे व पैरों पर सूजन इत्यादि जैसे लक्ष्ण हो सकते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अभियान के अंतर्गत 06 माह से 10 वर्ष तक के बच्चों की जाँच अवश्य करवाएं ताकि गंभीर स्थिति से बचा जा सके।

  • राजकीय महाविद्यालय बंगाणा के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए वीरेंद्र कंवर

    राजकीय महाविद्यालय बंगाणा के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए वीरेंद्र कंवर

    आत्मनिर्भरता के साथ-साथ सामाजिक, सांस्कृतिक व बौद्धिक विकास के लिए प्राचीन शिक्षा पद्धति बेहद जरूरी: वीरेंद्र कंवर

    75 लाख रुपए से नवनिर्मित पंचायत घर मुछाली के भवन एवं सामुदायिक भवन का भी किया लोकार्पण

    ऊना/सुशील पंडित: शिक्षा के द्वारा ज्ञान में बढ़ोतरी के साथ-साथ कौशल विकास वर्तमान समय की आवश्यकता है ताकि शिक्षित युवा पीढ़ी रोजगार एवं स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर बनकर सम्मान पूर्वक जीवन यापन कर सकें। भारत की प्राचीन शिक्षा पद्धति व्यक्ति में आत्मनिर्भरता के साथ-साथ सामाजिक, सांस्कृतिक व बौद्धिक विकास के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण थी। लेकिन गुलामी के दौर में भारत की प्राचीन समृद्ध संस्कृति व शिक्षा पद्धति को विदेशी ताकतों द्वारा समाप्त किया गया। यह जानकारी ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, पशुपालन तथा मत्स्य विभाग मंत्री वीरेंद्र कंवर ने राजकीय महाविद्यालय बंगाणा के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह के अवसर पर उपस्थित छात्र-छात्राओं तथा स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए दी। 

    वीरेंद्र कंवर ने कहा कि प्रतिस्पर्धा के वर्तमान दौर में युवा पीढ़ी को लक्ष्य निर्धारित कर उसके प्रति समर्पित होकर परिश्रम करने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि करीब दो दशक पूर्व कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र विकास की दृष्टि से अत्यंत पिछड़ा क्षेत्र था जहां पर सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा तथा पेयजल के क्षेत्र में बहुत कम सुविधाएं थीं। उन्होंने कहा कि गत दो दशकों में इन सभी क्षेत्रों में अभूतपूर्व विकास हुआ है। उन्होंने बताया कि धूमल सरकार के प्रथम कार्यकाल तक तहसील मुख्यालय बंगाणा में पांचवी कक्षा तक का विद्यालय था जबकि वर्तमान में बंगाणा में वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के साथ-साथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय कार्यरत है। जहां पर लगभग 12 सौ छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि शिक्षा में गुणात्मक सुधार इस क्षेत्र में लड़कियों के शिक्षा स्तर में बढ़ोतरी हुई है।

    ग्रामीण विकास व पंचायती राज मंत्री ने बताया कि उपमंडल मुख्यालय बंगाणा में 14 करोड रुपए की लागत से अस्पताल भवन का निर्माण किया जा रहा है। जबकि 1.5 करोड़ रुपए की लागत से वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बंगाणा का साइंस ब्लॉक का भवन निर्मित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बंगाणा में साढ़े चार करोड पर की लागत से बनने वाले खेल स्टेडियम की निर्माण प्रक्रिया अंतिम चरण में है तथा शीघ्र ही कार्य शुरू किया जाएगा।

    वीरेंद्र कंवर ने बताया कि उपमंडल मुख्यालय बंगाणा में मिनी सचिवालय भवन, बीडीओ कार्यालय भवन तथा अग्निशमन कार्यालय तथा उप रोजगार कार्यालय इत्यादि खोले गए कार्यालय इस क्षेत्र में हुए अभूतपूर्व विकास के साक्षी हैं। वीरेंद्र कंवर ने बंगाणा महाविद्यालय स्टाफ और छात्रों की मांग पर एक जल भंडारण टैंक बनाने तथा भविष्य में अन्य विषयों में स्नातक विषय में कक्षाएं आरंभ करने का आश्वासन दिया।

    इससे पूर्व बंगाणा महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ सतेंद्र कुमार ने महाविद्यालय से संबंधित वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने जानकारी दी कि इस कालेज में जिला ऊना के अलावा सीमावर्ती जिला कांगड़ा व हमीरपुर के छात्र छात्राएं भी शिक्षा ग्रहण करते हैं। उन्होंने महाविद्यालय के बनने से लेकर अब तक हुई प्रगति व विकास कार्यों बारे विस्तृत जानकारी दी। 

    वीरेंद्र कंवर ने बंगाणा में 75 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित ग्राम पंचायत मुछाली के पंचायत घर एवं सामुदायिक भवन के विधिवत लोकार्पण भी किया।
    इस अवसर पर महाविद्यालय बंगाणा के प्रधानाचार्य डॉ सतेंद्र शर्मा, हिमाचल प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य इंदु दड़ोच, बीडीसी बंगाणा के अध्यक्ष देवराज शर्मा, ग्राम पंचायत पलाहटा के प्रधान दीपांकर कंवर, ग्राम मुछाली पंचायत के प्रधान विजय शर्मा, कुटलैहड़ भाजपा मंडल महामंत्री रमेश शर्मा, हिमफैड के निर्देशक चरनजीत शर्मा, हिमाचल प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के मीडिया प्रभारी मदन राणा, कुटलैहड़ वैटनर्ज़ एसोसिएशन के अध्यक्ष कर्नल केसी शर्मा, भाजपा मंडल प्रवक्ता सुरेंद्र हटली सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी जी मौजूद थे।

  • रामनवमी पर एमआरसी ग्रुप और एचआरटीसी प्रबंधन द्वारा आईएसबीटी में करवाया हवन यज्ञ

    रामनवमी पर एमआरसी ग्रुप और एचआरटीसी प्रबंधन द्वारा आईएसबीटी में करवाया हवन यज्ञ

    ऊना/सुशील पंडित: नवरात्रों के मौके पर पूरा देश आज रामनवमी का त्यौहार मना रहा है वहीं इस मौके पर हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के आईएसबीटी में एमआरसी ग्रुप और एचआरटीसी विभाग द्वारा हवन जग कर भंडारे का आयोजन किया गया। जिला ऊना में आईएसबीटी के निर्माण के दौरान एक मंदिर में  माता की मूर्ति की स्थापना की गई थी आज उसी मंदिर के प्रांगण में रामनवमी के मौके पर एम आर सी ग्रुप और एचआरटीसी विभाग द्वारा विशेष तौर पर एक हवनयग का आयोजन किया गया। इस हवनयग  में कोरोना जैसी महामारी का नाश और जन कल्याण के लिए हवन डाला गया। एम आर सी ग्रुप के मैनेजर प्रवेश शर्मा ने बताया इस यज्ञ का आयोजन एचआरटीसी विभाग टैक्सी स्टैंड और एमआरसी ग्रुप के सहयोग से हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी रामनवमी के मौके पर भंडारे का आयोजन के रूप में किया गया है।
     

    इससे पहले यज्ञ में आहुतियां डाली गई ताकि कोरोना जैसी महामारी का नाश हो सके और  जनकल्याण हो सके।

    इस मौके पर एचआरटीसी के कर्मचारी टैक्सी स्टैंड के ड्राइवर और एमआरसी ग्रुप के मैनेजर सहित प्रबुद्ध लोगों ने इस हवन में आहुतियां डाली।  इसके बाद एक विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया। जिसमें भारी संख्या में लोगों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।

    इस मौके पर मुकेश रंजन कॉन्टैक्टर्स ग्रुप के जनरल  मैनेजर प्रवेश शर्मा, एचआरटीसी आरएम सुरेश धीमान, नरेश शर्मा, दर्शन सिंह ट्रांसपोर्ट मैनेजर, मनजीत, मनोज, रवि कुमार, राजकुमार, लखबीर सिंह, अनमोल, पदमा, रिंकू प्रदीप शर्मा, नीलकंठ,अंतरिक्ष शर्मा परशुराम युवा वाहिनी प्रदेश अध्यक्ष, सूरज शर्मा, संजीव और टैक्सी यूनियन प्रधान जयसिंह, गोल्डी ब सोनू, पंडित साहिल पाल शर्मा, व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

  • सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाईज़र पदों के लिए साक्षात्कार 6 अक्तूबर को

    सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाईज़र पदों के लिए साक्षात्कार 6 अक्तूबर को

    ऊना/सुशील पंडित: मैसर्ज़ सिस सिक्योरिटी इंडिया लिमिटेड, आरटीए शाहतलाई द्वारा सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाईज़र के 100 पद अधिसूचित किए गए हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी ऊना अनीता गौतम ने बताया कि इन पदों के लिए साक्षात्कार 6 अक्तूबर को प्रातः 10.30 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना में आयोजित होगा । 

    अनीता गौतम ने बताया इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता कम से कम 10वीं पास होना अनिवार्य हैं। इसके अलावा अभ्यार्थी की उम्र  21 से 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए। साक्षात्कार में चयनित अभ्यार्थी को 12 से 18 हज़ार प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इच्छुक एवं योग्य अभ्यार्थी 6 अक्तूबर को आयोजित होने वाले साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। अनीता गौतम ने बताया कि साक्षात्कार में भाग लेने के लिए किसी प्रकार का कोई यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 7807306334 पर सम्पर्क कर सकते हैं।