Category: Himachal
-

सतपाल सत्ती ने बसदेहड़ा में किया रामलीला मंच का लोकार्पण
ऊना/सुशील पंडित: छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज बसदेहड़ा में 12 लाख रूपए की राशि से निर्मित रामलीला मंच का लोकार्पण किया। इस अवसर पर सत्ती ने कहा कि इस मंच के निर्माण से रामलीला के मंचन में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि रामलीला से सामाजिक सद्भावना और समरसता को बढ़ावा मिलता है। क्षेत्र के विकास कार्यों पर बात करते हुए सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि मैहतपुर बसदेहड़ा में अनेकों विकास के कार्य किए गए हैं और अनेकों पर कार्य जारी है। उन्होंने कहा कि बसदेहड़ा में 1.77 करोड़ रुपए की लागत से खेल स्टेडियम का निर्माण किया गया है। वहीं 8.55 करोड़ रुपए से मैहतपुर आईटीआई का निर्माण कार्य भी प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि 4.34 करोड़ से 30 बेड वाले सामुदायिक स्वास्थय केंद्र का निर्माण कार्य अपने अंतिम चरण में है।सत्ती ने कहा कि 1.50 करोड़ रुपए से मैहतपुर स्टेडियम, 80 लाख से रायपुर सहोड़ा स्टेडियम, 1.33 करोड़ से संतोषगढ़ स्टेडियम तथा 1.49 करोड़ से लोअर देहलां स्टेडियम का एस्टीमेट बनाकर निदेशक युवा सेवाऐं एवं खेल विभाग को मंजूरी के लिए भेजा गया है। जल्द ही प्रदेश सरकार जल्द ही इनके निर्माण को स्वीकृति प्रदान करेगी तथा इसके लिए समुचित बजट का भी प्रावधान करेगी। इस अवसर पर नगर परिषद मैहतपुर बसदेहड़ा की अध्यक्षा अंजू बाला, उपाध्यक्ष अजय सोनी, सभी पार्षद, भाजपा जिला उपाध्यक्ष पहुलाल भारद्वाज, शहरी इकाई अध्यक्ष हरीश पराशर, डॉ. रामपाल सैनी, महावीर क्लब के प्रधान गुरदास राम, ईओ वर्षा चौधरी, पवन धीमान, दिनेश कुमार, धर्मेश सिंह, बालक राम, राकेश कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे। -

पंजाबः किसानों ने सासंद Sunny Deol की कोठी का घेराव कर किया प्रदर्शन
गुरदासपुरः जिलें से भाजपा सासंद सन्नी देयोल को लेकर बड़ी ख़बर सामने आई है। गुरदासपुर में किसानों ने भाजपा सासंद व बॉलीवुड अभिनेता सन्नी देयोल की कोठी का घेराव किया है। संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा सन्नी देयोल की कोठी घेरकर उनके खिलाफ रोष प्रदर्शन किया है। करीब आधा घंटा तक किसानों ने केंद्र सरकार की किसान विरोधी नीतियों को लेकर रोष जताया। इसके बाद किसानों ने सांसद सन्नी देओल व प्रधानमंत्री के नाम का मांग पत्र सांसद के सहायक पंकज जोशी को सौंपा।
किसान नेता बचन सिंह, दलजीत सिंह, विक्रम सिंह, हरजोत सिंह,गुरविंदर सिंह जिला प्रधान क्रांतिकारी किसान यूनियन ने कहा कि पिछले साल केंद्र सरकार ने उनकी मांगों को मानने की बात कही थी। इसके चलते उन्होंने अपना धरना उठाया था, लेकिन उसके बावजूद अभी तक कई मांगे पूरी नहीं हुईं हैं। इसी बात को लेकर सोमवार को उन्होंने सांसद के घर का घेराव किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने अभी तक स्वामीनाथन रिपोर्ट पेश नहीं की, एमएसपी पर कानून बनाना, बिजली बिल में पराली वाला बिल वापस करना आदि कई मुद्दे हैं। इन पर केंद्र सरकार ने अभी तक कोई ध्यान नहीं दिया।
बता दें कि एक तरफ जहां राज्य में भाजपा खुद को मजबूत करने में जुटी हुई है, वहीं दूसरी ओर किसान एक बार फिर से भाजपा के खिलाफ उतर रहे है। इसी के चलते आज भाजपा सांसद सन्नी देयोल के घर के बाहर किसानों का प्रदर्शन करना भाजपा के लिए बुरे सकेंत साबित कर रही है। बता दें कि गुरदासपुर के लोगों ने सन्नी देयोल को समस्याएं जानने और उनका समाधान करने के लिए चुना था और पर सन्नी देयोल की लोगों की समस्याओं की तरफ ध्यान न देना भी लोगों में गुस्से का बड़ा कारण बताया जा रहा है।
-

उधमिता विकास कार्यक्रम अपना कर आत्मनिर्भर बने महिलाएं :आरटीओ राजेश कौशल
ऊना/सुशील पंडित : पीएनबी आरसिटी ऊना के माध्यम से करवाए जा रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन पीएनबी आरसीटी ऊना कार्यालय में किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में आरटीओ ऊना राजेश कौशल उपस्थित रहे। उन्होंने महिलाओं से आग्रह किया कि वह आत्मनिर्भर बनकर देश के विकास में सहयोग दें| इसके साथ-साथ उन्होंने सड़क सुरक्षा से जुड़ी विभिन्न जानकारियां प्रतिभागियों से साझा की| पीएनबी आर सिटी ऊना के कार्यक्रम संचालक एवं संकाय सदस्य आकाश भारद्वाज ने बताया कि 18 से 45 वर्ष के युवाओं को उधमिता विकास कार्यक्रम के अंतर्गत पंजाब नेशनल बैंक द्वारा निशुल्क प्रशिक्षण देकर बैंक ऋण सुविधा भी प्रदान की जाती है ताकि वह अपना व्यवसाय शुरू कर सके तथा देश के विकास में सहयोग कर सकें| इस अवसर पर कुल्लू से आए असेसर कमलेश ठाकुर द्वारा परीक्षा दी गई तथा 34 प्रतिभागियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की उन्हें राजेश कौशल द्वारा प्रमाण पत्र वितरित किए गए| इसके साथ-साथ नाबार्ड से अभिषेक शर्मा , जिला समन्वयक सुनीता रानी एनबीआर सिटी ऊना के सहायक मनोज कुमार हिना डोगरा तथा प्रशिक्षक ज्योति शहीद एकता ग्राम संगठन की प्रधान रीना तथा सचिव स्वीटी व आंगनवाड़ी वर्कर नीलम उपस्थित रहे| -

पानी की स्कीमों पर लोअर कुटलैहड़ में खर्च हो रहे 68 करोड़ रुपएः कंवर
ऊना/सुशील पंडित: ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज ग्राम पंचायत कोटला खुर्द, टक्का तथा समूर में 3.56 करोड़ रुपए की विभिन्न परियोजनाओं के लोकार्पण किए। वीरेंद्र कंवर ने 1.09 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित टक्का पुल व सड़क, 86.17 लाख रूपये से रावमापा टक्का में बनीं साईंस लैब, 90.78 लाख रूपये से चलोला में बने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व 15 लाख रूपये से समूर में निर्मित पंचायत घर का लोकार्पण किया। इसके पहले वीरेंद्र कंवर ने 56 लाख रूपये की लागत से उठाई सिंचाई परियोजना कोटला खुर्द का उद्घाटन भी किया। उन्होंने कहा कि सिंचाई परियोजना के निर्माण से कोटला खुर्द का 29 हैक्टेयर क्षेत्र सिंचित होगा, जिससे क्षेत्र के किसानों को लाभ मिलेगा। वीरेंद्र कंवर ने कहा कि इससे पहले भी क्षेत्र में बनाई गई तीन सिंचाई योजनाओं का लाभ स्थानीय निवासियों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में सभी गांवों को पीने के लिए स्वच्छ जल और खेतों की सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से विभिन्न पेयजल व सिंचाई योजनाओं का कार्य युद्धस्तर पर जारी है।वीरेंद्र कंवर ने कहा कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र में सिंचाई व पेयजल परियोजनाओं पर 150 करोड़ रूपये व्यय किए जा रहे हैं, जिसमें से 68 करोड़ रूपये लोअर कुटलैहड़ में व्यय किए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त कुटलैहड़ विस में बागवानी को बढ़ावा देने के लिए 75 करोड़ रूपये की राशि व्यय की जा रही है तथा पिछले साढे़ चार वर्ष में लोअर कुटलैहड़ का चहुमुखी विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि चंगर क्षेत्र में पहले नाममात्र की सुविधाएं होती थी, लेकिन अब इस क्षेत्र को सड़क, पानी सहित हर प्रकार की सुविधा से जोड़ा गया है। वीरेंद्र कंवर ने कहा कि जिस विकास के लिए कुटलैहड़ की जनता ने मेरे ऊपर विश्वास जताया था, मैंने उस पर पूर्ण रूप से खरा उतरने का प्रयास किया है।वीरेंद्र कंवर ने कहा कि टक्का पुल के निर्मित होने से स्थानीय लोगों को बरसात के दिनों में आने वाली समस्याओं से निजात मिलेगी और ऊना पहुंचने के लिए लोगों को छोटे रूट की सुविधा भी मिलेगीं। उन्होंने कहा कि पीएचसी चलोला के निर्मित होने से स्थानीय लोगों को चिकित्सीय सुविधा का लाभ अपने घर-द्वार पर मिलेगा । कोटला खुर्द पंचायत ने एक ओर टयूबवैल लगाने की मांग ग्रामीण विकास मंत्री वीरेंद्र कंवर के समक्ष रखी, जिसके लिए वीरेंद्र कंवर ने विभाग को निर्देश दिए की जल्द से जल्द इस योजना की डीपीआर तैयार की जाए, ताकि पूरी पंचायत को सिंचाई की सुविधा से जोड़ा जा सके।इस अवसर पर भाजपा मंडलाध्यक्ष तरसेम लाल, ग्राम पंचायत टक्का के प्रधान स्वर्ण दास, बीडीओ रमनबीर चौहान, अधिशाषी अभियंता आईपीएच अश्वनी बंसल, एसडीओ राजेश शर्मा, एसडीओ पीडब्ल्यूडी केके शर्मा, अधिशाषी अभियंता पीडब्ल्यूडी शशि धीमान, जिला भाजपा प्रवक्ता एससी मोर्चा परसराम, प्रधान बसाल नरेश कुमार, उप प्रधान सुरेंद्र शर्मा, बूथ प्रधान कोटला खुर्द जितेंद्र शर्मा, पूर्व मंडलाध्यक्ष चौधरी मक्खन सिंह सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। -

3 व 25 अक्तूबर को जिला में रहेगा स्थानीय अवकाश
ऊना/सुशील पंडित: वर्ष 2022 के लिए जिला प्रशासन ऊना ने दो स्थानीय अवकाश निर्धारित कर दिए हैं। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त, ऊना राघव शर्मा ने बताया कि इस वर्ष सोमवार 3 अक्तूबर को महाअष्टमी और मंगलवार 25 अक्तूबर को गोवर्धन पूजा के उपलक्ष्य पर जिला ऊना में स्थानीय अवकाश रहेगा। उन्होंने बताया कि स्थानीय अवकाश के दौरान जिला भर के सभी सरकारी कार्यालय तथा शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। -

पंजाबः बैंक से ठगी करने वाला भगोड़ा आरोपी गिरफ्तार
चंडीगढ़ : पंजाब विजीलैंस ब्यूरो की तरफ से पंजाब ग्रामीण बैंक, ब्रांच जगतपुर जटां, फगवाड़ा, ज़िला कपूरथला में हुए फ्रॉड के सम्बन्ध में भगौड़े चले आ रहे दोषी सतीश झा निवासी गांव चक्क हकीम, फगवाड़ा को जाली दस्तावेज़ों के आधार पर मिलीभुगत से 25 लाख रुपए का कर्ज़ मंजूर करवा के बैंक से धोखाधड़ी करने के दोषों के तहत आज गिरफ्तार कर लिया है। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए विजीलैस ब्यूरो के एक प्रवक्ता ने बताया कि उक्त धोखाधड़ी के विरुद्ध विजीलैस इंक्वारी नंबर 10/2017 ज़िला जालंधर की पड़ताल पर मुकदमा नंबर 11 तारीख़ 31- 08- 2020 को आइपीसी की धाराओं 409, 420, 467, 468, 471, 120- बी और भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की धारा 13 (1) (ए) (2) के अंतर्गत विजीलैस ब्यूरो के थाना जालंधर में दर्ज हुआ था। उन्होंने बताया कि उक्त मुलजिम ने यह कर्ज़ बैंक मैनेजर हरभजन सिंह कपूर और बैक पैनल के वैलूयर सतीश कुमार शर्मा की मिलीभुगत से मंज़ूर करवाया था।
उन्होंने बताया कि कि उपरोक्त मुकदमे में कुल 16 दोषी हैं जिनमें से छह दोषियों – राज कुमार निवासी ठठ्यिला मोहल्ला, फगवाड़ा, वैलूयर सतीश कुमार शर्मा, सुभाष कुमार निवासी महिन्दवानी, ज़िला होशियारपुर, अवतार सिंह निवासी आशा पार्क कालोनी, फगवाड़ा, पंकज निवासी मोहल्ला रतनपुरा, फगवाड़ा और रजेश कुमार निवासी मोहल्ला रतनपुरा, फगवाड़ा को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। बाकी रहते दोषियों की गिरफ्तारी के लिए विजीलैंस ब्यूरो की तरफ से तलाश की जा रही है जिनको जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा। इस केस के और विवरण देते हुये उन्होंने बताया कि विजीलैंस की तरफ से पड़ताल के दौरान पाया गया कि गाँव चक्क हकीम के कुल क्षेत्रफल 35 कनाल 03 मरले में भाई घनैया इनकलेव नामी रिहायशी कालोनी बनी हुई है। इस कालोनी के उक्त खसरा नंबरों के क्षेत्रफल में से सुखविन्दर कौर अटवाल और मनिन्दर कौर अटवाल की 8 कनाल 15 मरले की हिस्सा बराबर मालकी है जिन्होंने अपनी ज़मीन की देखभाल और ख़रीद-फ़रोख़्त के लिए गुरचरन सिंह अटवाल निवासी गांव अनोखवाल को दो अलग-अलग दस्तावेज़ों के द्वारा मुखत्यारे खास मुकर्रर(अधिकृत) किया हुआ था जिसने आगे राज कुमार निवासी ठठियारा मोहल्ला, फगवाड़ा को मुखत्यारे ख़ास मुकर्रर(अधिकृत) कर दिया।
उन्होंने बताया कि राज कुमार के कहे अनुसार वह साल 2009-10 के दौरान उक्त अवतार सिंह फगवाड़ा के पास प्राईवेट तौर पर काम करता था तो यह दस्तावेज़ उसके मालिक अवतार सिंह ने साथ सहमत होकर उसके नाम रजिस्टर्ड करवाया था। गुरचरन सिंह का अवतार सिंह जानकार भी था। गाँव चक्क हकीम में भाई घनैया इनकलेव कालोनी का करीब 101 मरले क्षेत्रफल अलग-अलग प्लाटों के रूप में बिक्री हो जाने के बाद करीब-करीब 74 मरले क्षेत्रफल, जो सड़कों और गलियों का बकाया बच गया उसकी मालकी माल रिकार्ड की जमांबन्दी में असली मालिकों के नाम पर ही चल रही थी।
राज कुमार (मुखत्यारे ख़ास) और इसके मालिक अवतार सिंह ने फ्रॉड करने की नियत से विभाग राजस्व से फ़र्द जमांबन्दी निकलवा कर गांव चक्क हकीम की भाई घनैया इनकलेव कालोनी की सड़कों वाले बचते क्षेत्रफल करीब 74 मरले में से छोटे-छोटे प्लाट बेचने सम्बन्धी राज कुमार (मुखत्यारे ख़ास) ने अपने मालिक अवतार सिंह, प्रदीप कुमार, पंकज कुमार और अन्य जानकार व्यक्तियों के नाम करारनामे लिख दिए जो बाद में इन व्यक्तियों ने अपने हक में लिखे हुए करारनामे उक्त पंजाब ग्रामीण बैक में मैनेजर हरभजन सिंह कपूर को दे कर वैलूयर सतीश कुमार शर्मा की मिलीभुगत से नये मकानों के निर्माण संबंधी बैक से लाखों रुपए का कर्ज़ मंजूर करवा लिया जबकि वास्तव में इन्होंने कोई मकान का निर्माण ही नहीं करवाया न ही वहां निर्माण हो स्कता था बल्कि इन्होंने गाँव चक्क हकीम में ही पड़ते दूसरों कॉलोनियों में लोगों की कोठियों के आगे खड़े होकर फ़र्ज़ी तौर पर बैक के नाम आड़ रहने करवा दीं।
इस संबंधी सभी फ्रॉड में बैक मैनेजर हरभजन सिंह कपूर और वैलूयर सतीश कुमार शर्मा ने अपने पद का दुरुपयोग करके कर्ज़ लेने वाले व्यक्तियों का पूरा-पूरा साथ दिया जिस कारण इन दोनों की कर्ज़ लेने वाले उक्त व्यक्तियों के साथ मिलीभुगत होने के कारण बैंक और सरकार को कुल रकम 3,40,71,000 रुपए का वित्तीय नुक्सान होना साबित हुआ था। प्रवक्ता ने बताया कि इसी तरह उक्त दोषी सतीश झा की तरफ से भी तारीख़ 30- 06- 2015 को एक साढ़े 5 मरले का प्लाट खरीदने के बाद इंतकाल नंबर मंजूर करवा कर मैनेजर हरभजन सिंह कपूर और वैलूयर सतीश कुमार शर्मा की मिलीभुगत से उक्त पंजाब ग्रामीण बैक से नये मकानों के निर्माण संबंधी बैक से 25 लाख रुपए का कब्ज़ा मंजूर करवा लिया गया जबकि वास्तव में इसने कोई मकान का निर्माण ही नहीं करवाया है।
-

अभाविप इकाई ऊना के इकाई अध्यक्ष बने विशाल राणा, इकाई मंत्री बने माधव
ऊना/ सुशील पंडित: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई की नव कार्यकारिणी का गठन किया गया।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विभाग संगठन मंत्री अमन राणा विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि हमें स्वामी विवेकानंद जी के जीवन से सीख लेनी चाहिए , 2021-2022 सत्र की इकाई मंत्री अंकिता ठाकुर ने वर्ष भर में किए गए कार्यों के बारे में विस्तार में जानकारी दी और इकाई अध्यक्ष भूपिन्दर ने नए दायित्वान कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएँ दी। चुनाव अधिकारी राजूल शर्मा ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की जिस में रूचिका ठाकुर को तहसील संयोजिका विनोद ,प्रियांशुल , सक्षम , ख़ुशी , स्मृति को उपाध्यक्ष व सह सचिव अमन , साहिल , विक्रांत, अंजली व कोमल बने , बी.ए. प्रमुख कंचन , सह -प्रमुख अरंयत, बी.कॉम प्रमुख प्रीति , सह प्रमुख शालू बी.वाक् प्रमुख आकाश सह प्रमुख रितू बी.बी.ए. प्रमुख निखिल राणा , सह प्रमुख अनिश , बीसीए प्रमुख रमन सह प्रमुख इशू , एम.बी.ए. प्रमुख आशीष सह प्रमुख देव सिंह , हॉस्टल प्रमुख अभिषेक सह प्रमुख महेश , कोषाध्यक्ष कार्तिक, सोशल मीडिया जगदीप, एस.एफ.एस. प्रमुख जातिन सह प्रमुख नैनसी, एस.एफ.डी. प्रमुख अमित सोनी सह प्रमुख हर्ष, राष्ट्रीय कला मंच प्रमुख दमन रायज़ादा सह प्रमुख आयुष खेल प्रमुख मृदुला , एनसीसी प्रमुख प्रथम एनएसएस प्रमुख शिव , इकाई सदस्य सत्यम , अंशुल सैणी , वंशज, अमन अर्पित, राहुल , अभिषेक, वंश , पारस , देव ,हर्ष मोहित बने। -

वीरेंद्र कंवर ने जगात खाना-ऊना वाया हंडोला बस सेवा को दिखाई हरी झंडी
ऊना/सुशील पंडित : ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, कृषि, मत्स्य व पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज जगात खाना से ऊना वाया हंडोला बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कंवर ने कहा कि यह बस प्रातः 8 बजे जगात खाना से वाया हंडोला होते हुए प्रातः 9.30 बजे के करीब ऊना पहुंचेगी। वहीं शाम को यह बस 5.15 बजे चलेगी और सांय 6.45 बजे जगात खाना पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि इस बस सेवा के शुरू होने से जहां जगात खाना व हंडोला के स्कूली बच्चे समय पर स्कूल पहुंचेंगे, वहीं स्थानीय लोगों को भी इस बस सेवा का भरपूर लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की काफी लंबे अरसे से चल रही मांग को राज्य सरकार ने आज पूर्ण कर दिया है। वीरेंद्र कंवर ने इस रूट पर बस की सुविधा मुहैया करवाने के लिए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर एवं परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर का आभार व्यक्त किया है। -

पंजाब में हो सकती हैं गैंगवारः लॉरेंस गैंग ने इस गैंगस्टर से मिलाया हाथ
चंडीगढ़ः पंजाब में गैंगवार होने की आशंका जताई जा रही है। केंद्र की खुफिया एजेंसियों ने भी पंजाब सरकार के गैंगवार होने के लिए अलर्ट किया हुआ है। सोशल मीडिया पर एक्टिव हुए गैंगस्टरों द्वारा गैंगवार का खतरा सिर्फ पंजाब ही नहीं दिल्ली और हरियाणा में भी मंडरा रहा है। इस बात का खुलासा दिल्ली की स्पेशल सेल ने किया है, जिन्होंने बीते दिन राजेश बवाना गैंग के शूटर्स को गिरफ्तार किया था।
पूछताछ में उसने खुलासा किया कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ ने राजेश बवाना से हाथ मिला लिया है। जिसके बाद दोनों ही अपने विरोधियों को ठिकाने लगाने के लिए खौफनाक साजिश रच रहे है। बता दें कि इससे पहले भी गैंगवार को लेकर पंजाब पुलिस को एजेंसियों ने इनपुट दिया था। जिस तरह गोल्डी बराड़ और बंबीहा गैंग एक दूसरे को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकियां दे रहे है, पंजाब में पहले से ही गैंगवार का खतरा मंडरा रहा है।
-

पंजाबः सरकार ने दो सीनियर IAS अधिकारियों को सौंपा Additional Charge, देखें लिस्ट
चंडीगढ़ : पंजाब सरकार ने दो सीनियर आईएएस अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। इनमें राहुल भंडारी और विमल कुमार सेतिया अपने मौजूदा कार्यभार के साथ अन्य सौंपे गए विभाग की भी जिम्मेदारी संभालेंगे। आईएएस राहुल भंडारी को तकनीकी शिक्षा और इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग के प्रमुख सचिव के साथ ही अब फ़ूड सिविल सप्लाई एंड कंस्यूमर अफेयर का अतरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। इसके साथ ही वह सिविल एविएशन और पब्लिक रिलेशन विभाग में भी प्रमुख सचिव का कार्यभार देखेंगे। इसके साथ ही विमल कुमार सेतिया को ट्रांसपोर्ट सचिव के साथ-साथ अब को-ऑपरेटिव सोसाइटी पंजाब के रजिस्ट्रार की जिम्मेदारी भी सम्भालनि होगी।
