Category: Himachal
-

6 की मंत्रीमंडल में फायर कर्मियो की वेतन विसंगति को हल करे सरकार : मुकेश जसवाल
ऊना/सुशील पंडित: प्रदेश के आपात फायर ब्रिगेड महकमें में तैनात कर्मचारियों की निगाहें सरकार की 6 अक्टूबर को होने वाली मंत्रीमंडल बैठक पर टिकी है। फायर कर्मियो को उम्मीद है कि सरकार जरुर इनकी वेतन विसंगति को हल करने की कार्यवाही अमल में लाएगी।प्रदेश में फायर ब्रिगेड का वर्क टू रूल का आज 14 वां दिन है। इस दौरान कर्मचारी आठ घंटे सेवाऐं दें रहे हैं । अभी तक सरकार ने फायर ब्रिगेड कर्मचारी वर्ग कि वेतन विसंगति को लेकर कोई फैसला नहीं लिया है। जिसके चलते यूनियन ने 6 अक्टूबर की मंत्रीमंडल बैठक में फैसला होने की उम्मीद जताई है। जिला ऊना फायर ब्रिगेड कर्मचारी यूनियन के प्रधान मुकेश जसवाल ने सी एम जयराम ठाकुर से आग्रह किया है।सरकार 6 अक्टूबर को होने वाली बैठक में फायर ब्रिगेड कर्मचारी वर्ग कि वेतन विसंगती हल अवश्य करें । उन्होंने कहा कि हिमाचल फ़ायर ब्रिगेड के तकनीकी कर्मचारियों के वेतन विसंगतियो व बेसिक पे 10300 ग्रेड पे 3200+34800 का संशोधित वेतनमान का मामला हिप्र मुख्यमंत्री के समक्ष कई बार उठाने के बावजूद अभी तक नहीं सुलझ पाया है हाल ही में सी एम जयराम ठाकुर ने मंडी में फायर ब्रिगेड कर्मचारी वर्ग कि वेतन संबंधी मामलों पर आवश्यक कार्यवाही पर विश्वास दिलाया है।जनवरी 2022 में लागू किये 2016 से दिए जाने वाले पे स्केल में फ़ायर विंग के तकनीकी कर्मचारियों को वेतन चतुर्थ कर्मचारियों के बराबर मिल रहा है। बता दें कि अब कर्मचारियों की वेतन विसंगति न सुलझाने के विरोध में, हि०प्र० राज्य स्तरीय फ़ायर ब्रिगेड यूनियन के आहवान पर प्रदेश के सभी दमकल केन्द्रों उप दमकल केंद्रों, दमकल – चौकियों में वर्क टू रूल के तहत सिर्फ आठ घंटे ही डियूटी करने का निर्णय लिया गया है l 20 सितम्बर सुबह 08:00 बजे से बर्क टू रूल के तहत डियूटी लागू कर दी गई है। हि. प्र०के सभी दमकल कार्यालयों में सभी कर्मचारी वर्क टू रूल के तहत डियूटी दे रहे हैं। अगर वर्क टू रूल नियम ज़्यादा दिनों तक चलता है और राज्य सरकार वेतन विसंगति का मामला नहीं सुलझाती है तो इस डियूटी का असर आगे आने वाले दशहरा व दिवाली उत्सव पर भी स्पष्ट दिखाई देगा | -

चैतन्य शर्मा ने ‘संजीवनी’ एंबुलेंस को दिखायी हरी झंडी, अब गगरेट में 24 घंटे सुविधा उपलब्ध
ऊना/गगरेट/सुशील पंडितः युवा शक्ति पराक्रम संस्था द्वारा गगरेट विधानसभा में चलेट ऑफ़िस के उद्घाटन के साथ “संजीवनी” नाम से निशुल्क एंबुलेंस सेवा की शुरुआत की गई है।यह सेवा सभी क्षेत्रवासियों के लिए 24 घंटे उनके इलाज के लिए उपलब्ध रहेगी। संस्था के संस्थापक व जिला पार्षद चैतन्य शर्मा ने इस एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर क्षेत्र में रवाना किया और जनता की सेवा में समर्पित किया है।
दरअसल गगरेट विधानसभा में नागरिकों को समय पर उपचार मिल सके इसीलिए संजीवनी एंबुलेंस की शुरूआत की गई है। जिससे लोगों को आपातकालीन मेडिकल जरूरतों को पूरी करने में मदद मिले।
युवा शक्ति पराक्रम संस्था का उद्देश्य है कि क्षेत्र के किसी भी नागरिक को इलाज के लिए परेशानी न झेलनी पड़े। इससे पहले संस्था ने कोरोना के समय में 1000 से अधिक ऑक्सीजन सिलिंडर, 1050 ऑक्सीमीटर और 1000 से अधिक कोविड प्रोटेक्शन किट वितरित किया था।
चैतन्य शर्मा के नेतृत्व में गगरेट की स्वास्थ्य सेवाओं के लिए लगातार युवा शक्ति पराक्रम संस्था कार्य कर रही है। क्षेत्र के लोगों को मु्फ्त में दवाओं से लेकर अब मुफ्त एंबुलेंस सेवा से लोगों को काफी सहुलियत मिलेगी। एक तरह से ये एंबुलेंस सेवा अपने नाम के अनुरुप मरीजों के लिए संजीवनी का काम करेगी।साथ ही नए “कौशल प्रशिक्षण केंद्र” के उद्घाटन का सुसमाचार भी जनता के साथ बाँटा गया।
-

पंजाबः दिन-दिहाड़ें गोलियां चलने से दहशत में आए इलाका निवासी, जांच में जुटी पुलिस
लुधियानाः पंजाब में क्राइम की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही। आए दिन गोलियां चलने के मामले सामने आ रहे है। ऐसा ही एक मामला आज जगराओं से सामने आया है। जगराओं के करनैल गेट गली नंबर 1 और 6 के नजदीक सुबह पांच-छह गोलियां चली। ज्यों ही लोगों ने गोलियां चलने की अवाजें सुनी तो चारों तरह दहशत फैल गई कि आखिर किसने गाेलियां चलाई।
गोलियाें की आवाजें सुनकर लाेग भी घरों से बाहर निकल आए। गोलियां चलने का शोर सुन लोगों ने थाना सिटी के एसएचओ इंद्रजीत सिंह को फोन किया। एसएचओ पुलिस टीम पर मौके पर पहुंचा तो करनैल गेट के पास चली गोलियां चलाने की जांच करने में जुट गए। एसएचओ इंद्रजीत सिंह ने बताया कि इस मामले की जांच चल रही है अभी तीन-चार लोगों के कच्चे नाम सामने आए है, जिसमें शेरू गोलू व पीती है।
बताया जा रहा है कि इन्होंने ही गोलियां चलाई है। पुलिस ने बताया कि यह आपसी लड़ाई का मामला है जिसमें लड़की से छेड़छाड़ ,फिर आसपास में लड़ाई और फिर गोलियां चलाई गई है। उन्होंने बताया कि इस मामले की जांच चल रही है। मिली जानकारी अनुसार जिन लोगों ने गोलियां चलाई है उन पर पहले भी पर्चे दर्ज है।
-

पंजाबः स्कूल में युवक का शव बरामद, फैली दहशत
नशे की ओवरडोज से मौत होने की आशंका
तलवंडी साबो: पंजाब में एक तरफ जहां सरकार नशे के खिलाफ अभियान चला रही है वहीं ओवरडोज से मरने वाले मामले भी बढ़ते जा रहे हैं। हाल ही में तलवंडी साबो से एक ऐसा ही मामला सामने आया जहां एक सरकारी स्कूल में उस समय दहशत मच गई जब सुबह स्कूल प्रांगण में एक युवक का शव मिला।

उसके हाथ में सीरिंज भी मिली जिससे आशंका जताई जा रही है कि युवक की मौत नशे के ओवरडोज के कारण हुई है। मृतक युवक की पहचान गांव निवासी मेजर सिंह के पुत्र मनप्रीत सिंह गोशा (20) के रूप में हुई। जानकारी के मुताबिक उक्त युवक कुछ दिन पहले नशामुक्ति केंद्र से आया था। वह देर रात घर से निकला था जिसके बाद सुबह उसका शव स्कूल में मिला।
-

पंजाबः थाने से संतरी की राइफल छीनकर हुआ फरार व्यक्ति, SHO को दी धमकी, देखें वीडियो
गुरदासपुरः जिलें कस्बा धारीवाल थाने से बड़ी ख़बर सामने आई है। जहां थाने में से संतरी की राइफल छीनकर एक व्यक्ति फरार हो गया है। संतरी ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज करवा दी हुई है। लेकिन इसके बावजूद कोई कार्रवाई पुलिस की ओर से नहीं की गई। जिसके बाद परेशान होकर पीड़ित जसविंदर सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है। जसविंदर ने बताया कि इस मामले को लेकर थाने में चक्कर काटते-काटते उसे डेढ माह हो गया है। लेकिन थानेदार उस पर पर्चा दर्ज करने की उसे धमकी दे रहा है।
जसविंदर सिंह ने कहा कि थानेदार उसे धमकी देकर कह रहा है कि पीड़ित ने घर पर आए थानेदार पर ईटों से हमला किया है। जसविंदर ने सोशल मीडिया पर बताया कि मैंने नहीं बल्कि कुछ लोगों ने मेरे घर पर पत्थर मारकर हमला किया है। वह सोशल मीडिया के जरिए बता रहा है कि वह थाने से एसएलआर खोकर ले आया है और पीड़ित ने कहा कि इस मामले को लेकर थानेदार को उसने फोन भी किया है और कहा कि वह उन दोनों लोगों को मार देगा जिसने उसके घर पर ईंटों से हमला किया है। उसने कहा कि इसकी जिम्मेदारी थानेदार सरबजीत सिंह की जिम्मेदारी होगी। जसविंदर ने धमकी देते हुए कहा कि मेरे खिलाफ अब जो थानेदार ने कार्रवाई करनी है वह कर सकता है।
-

पंजाबः कई किसान नेताओं के सोशल मीडिया अकाउंट हुए बंद
चंडीगढ़ः किसान मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब के नेताओं के फेसबुक और ट्विटर अकाउंट बंद होने शुरू हो गए है। इसके चलते संगठन के नेताओं को अपनी आवाज उठाने में अब मुश्किल आने लग गई है। किसानों ने सीधा आरोप लगाया है कि सोशल मीडिया कंपनियां और सरकार किसानों को अपनी आवाज उठाने के संवैधानिक अधिकार को छीन रही है, जो कि लोकतंत्र का अपमान है।
किसान मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब के महासचिव सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि फेसबुक ने उनका अकाउंट तीसरी बार बंद कर दिया है। जबकि ट्विटर पर भी उनका अकाउंट दूसरी बार बंद किया गया है। उन्होंने कहा कि वह किसानों के हकों की आवाज को जन जन तक पहुंचाने और अपनी गतिविधियों की सूचनाएं जन जन तक पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया के इन अकाउंट का उपयोग कर रहे थे।
इसी तरह उनके संगठन के आधे दर्जन के करीब अन्य सदस्यों के अकाउंट भी बंद कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि उनकी ओर से बार-बार अकाउंट तैयार किए जाते हैं। सुनियोजित राजनीति के तहत बार-बार इन्हें बंद कर दिया जाता है। उन्होंने कहा कि संगठन ने इस संबंध में भारत सरकार और सोशल मीडिया कंपनियों को भी पत्र भेजे हैं। उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में हर एक व्यक्ति को अपनी आवाज उठाने का अधिकार है। परंतु उनकी आवाज को संविधान के उलट दबाने की कोशिश की जा रही हैं, जिस को सहन नहीं किया जाएगा।
-

पंजाबः सिंगर अल्फाज को लेकर हनी सिंह ने फिर शेयर किया पोस्ट, देखें क्या कहा
चंडीगढ़ः पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के बाद से आए दिन पंजाबी इंडस्ट्री को लेकर हैरान कर देने वाली खबरें सामने आती रहती हैं। हाल ही में मशहूर पंजाबी सिंगर अल्फाज पर जानलेवा हमला हुआ है। जिसके बाद उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है और वो उनकी निगरानी में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिलहाल वो खतरे से बाहर हैं। बता दें कि सिंगर और रैपर हनी सिंह ने अल्फाज की हेल्थ अपडेट साझा की है।

वहीं, अब इस मामले में एक आरोपी को भी मोहाली पुलिस ने पकड़ लिया है। पंजाबी सिंगर अल्फाज पर हुए जानलेवा हमले की जानकारी हनी सिंह ने ही दी थी। अल्फाज की फोटो साझास कर सिंगर ने बताया था कि उनको जान से मारने की कोशिश की गई है। इस खबर ने अल्फाज के फैंस और करीबियों के दिल-ओ-दिमाग में एक डर पैदा कर दिया है। अस्पताल में भर्ती होने के बाद हनी सिंह ने ही उनकी सेहत की जानकारी भी दी है। इसके साथ ही उन्होंने आरोपी के पकड़े जाने पर मोहाली पुलिस को धन्यवाद भी दिया है। बता दें कि आरोपी का नाम विकी है और उसे पंचकूला से पकड़ा गया है।
इंस्टा हैंडल पर हनी सिंह ने दी जानकारी
हनी सिंह ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर जानकारी देते हुए अल्फाज के बारे में बताया है। उन्होंने सिंगर की एक फोटो शेयर की है। जिसमें वो अस्पताल के बेड पर लेटे हुए हैं। उनके शरीर पर पट्टियां बंधी हुई हैं। वह बेहोश हैं। उनके सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। हनी सिंह ने इस फोटो के साथ लिखा है कि जो भी इस हमले के पीछे है उसे बख्शा नहीं जाएगा। इसके अलावा उन्होंने अपने फैंस से अल्फाज की जल्द ठीक होने की प्रार्थना करने की गुजारिश भी की। वहीं, इस मामले में पुलिस ने बताया था कि हमले के बाद एक पिकअप टेंपो ने अल्फाज को रौंद दिया था।
हनी सिंह के काफी करीब हैं अल्फाज
पंजाबी गायक अल्फाज की बात करें तो उनका जन्म चंडीगढ़ में हुआ था। उनका असली नाम अनंजोत सिंह पन्नू है। उन्होंने हनी सिंह के एल्बम हाय मेरा दिल से इंडस्ट्री में अपना डेब्यू किया था। इसके अलावा बॉलीवुड में भी उन्होंने बर्थडे बैश गाा भी गाया था। साल 2013 में फिल्म जट्ट एयरवेज में भी नजर आए थे। अल्फाज हनी के काफी करीब हैं शायद यही वजह है कि सिंगर उनकी सेहत की हर छोटी बड़ी अपडेट फैंस के साथ साझा कर रहे हैं।
-

पंजाबः अकाली दल को बड़ा झटका, सुखबीर बादल के सलाहकार भाजपा में शामिल
चंडीगढ़ः शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल के सलाहकार और शिरोमणि अकाली दल प्रवासी विंग के जिला प्रधान चंद्रभान चौहान ने अकाली दल को अलविदा कहकर भारतीय जनता पार्टी में फिर से वापसी कर ली है। गैस पुरा में आयोजित एक बड़े समारोह में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने उन्हें भाजपा में शामिल किया ।
इस अवसर पर उनके साथ कई और लोगों ने भी भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन की। इस अवसर पर प्रधान अश्वनी शर्मा ने कहा कि चंद्रभान चौहान के पार्टी में शामिल होने से पार्टी मजबूत होगी साथ ही उन्होंने कहा कि पूर्वांचल से आए लोगों की समस्याएं दूर की जाएगी। चंद्रभान चौहान ने कहा कि अकाली दल ने रहते पूर्वांचली समाज की समस्याएं हल नहीं हो रही थी, जिसके बाद उन्होंने भारतीय जनता पार्टी में जाने का फैसला लिया।
-

भाजपा का नवनिर्मित कार्यालय पार्टी को मजबूती देगा: नड्डा
पार्टी की विचारधारा को बढ़ाने का केंद्र बनेगा: जयराम ठाकुर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन वाली भाजपा सरकार रिपीट करने का आह्वान: अनुराग ठाकुर
ऊना/सुशील पंडित: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आज ऊना (हिमाचल प्रदेश) में पुराना होशियारपुर मार्ग पर भाजपा के नवनिर्मित जिला कार्यालय का उद्घाटन किया और पार्टी कार्यकर्ताओं से इस बार के विधान सभा चुनाव में परिश्रम की पराकाष्ठा करते हुए पुनः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन वाली भाजपा सरकार को बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने नौ कन्याओं का पूजन कर उनका आशीर्वाद लिया और नवनिर्मित जिला भाजपा कार्यालय परिसर में एक पौधा भी लगाया। इससे पहले ऊना पहुँचने पर माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप, पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर और पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती के साथ-साथ कई वरिष्ठ नेता, प्रदेश सरकार में मंत्री एवं बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे। नड्डा ने सर्वप्रथम हिमाचल प्रदेश के लोगों को नवरात्रि की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने जनता से 05 अक्टूबर को माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा एम्स, बिलासपुर के लोकार्पण कार्यक्रम में भाग लेकर इस ऐतिहासिक क्षण का गवाह बनने का आह्वान भी किया।

कार्यालय उद्घाटन के पश्चात् पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नड्डा ने शंखनाद किया कि माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी एक बार पुनः भारी बहुमत से हिमाचल प्रदेश में डबल इंजन वाली सरकार बनाने जा रही है। माननीय प्रधानमंत्री का हिमाचल प्रदेश से विशेष लगाव है और वे हिमाचल प्रदेश के विकास के लिए सदैव कृतसंकल्पित रहते हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश में जितना काम किया है, उतना आज तक किसी भी ने नहीं किया है। कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश के साथ हमेशा धोखा किया। कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश से स्पेशल कैटेगरी का दर्जा वापस ले लिया था, स्पेशल इंडस्ट्रियल पैकेज पर भी रोक लगा दी थी। ये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हैं जिन्होंने बिना मांगे ही हिमाचल प्रदेश का स्पेशल कैटेगरी स्टेटस पुनः बहाल किया। इसलिए हिमाचल प्रदेश की जनता से निवेदन करता हूं कि एक बार फिर से हिमाचल प्रदेश में कमल खिलाएं।
माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा को छोड़ कर लगभग सभी राजनीतिक पार्टियां परिवारवादी पार्टियां बन गई है। उन्हें न तो देश की चिंता है और न प्रदेश की। कांग्रेस अब तो न इंडियन रह गई है और न ही नेशनल। वह तो केवल भाई-बहन की पार्टी बन कर रह गई है। उत्तर से लेकर दक्षिण तक और पूर्व से लेकर पश्चिम तक परिवारवादी पार्टियां विकास की राह में अवरोध की तरह हैं। हमें इन्हें परास्त करना है। राष्ट्र हमारे लिए सर्वोपरि है। हम राष्ट्र की रक्षा से कोई समझौता नहीं करते। हमारे लिए राष्ट्र प्रथम है। साथ ही, भाजपा क्षेत्रीय आकांक्षाओं की पूर्ति करते हुए सबको साथ लेकर चलने का सामर्थ्य भी रखती है। बाकी सभी पार्टियों का जनता से दूर-दूर तक कोई नाता नहीं है।
नड्डा ने कहा कि हम सब सौभाग्यशाली हैं कि हमें दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय जन-नेता आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में काम करने का अवसर मिला है। हम इसलिए भी सौभाग्यशाली हैं कि हम भाजपा के कार्यकर्ता हैं जो दुनिया की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक राजनीतिक पार्टी है और जो हमेशा ही जन-सेवा और जन-कल्याण के लिए समर्पित रहती है। भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसने अपनी स्थापना से लेकर आज तक अपनी विचारधारा से कभी भी कोई समझौता नहीं किया। विचारधारा की लड़ाई और देश की अखंडता को अक्षुण्ण रखने के लिए हमारे कई मनीषी नेताओं ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। हमारे कई कार्यकर्ताओं की निर्मम हत्या तक कर दी गई लेकिन हम अपने विचारों से कभी भी डिगे नहीं। चाहे धारा 370 का उन्मूलन हो, भगवान् श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण हो, ट्रिपल तलाक का खात्मा हो, स्वच्छ भारत अभियान हो, गरीब कल्याण योजना हो या पार्टी द्वारा अपनी स्थापना से अब तक किये गए जन-आंदोलन – हमारा हर कदम देश के लिए ही समर्पित रहा है। भाजपा विचारों से जुड़ी हुई पार्टी है। दूसरी पार्टियां सत्ता के लिए रंग बदलते देर नहीं लगाती, कुर्सी के लिए किसी भी हद तक चली जाती है लेकिन हमने कभी भी विचारधारा के साथ समझौता नहीं किया।
माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने मानवता को केंद्र में रख कर और गरीब से गरीब व्यक्ति को मुख्यधारा में लाने के लिए एकात्म मानववाद और अंत्योदय की परिकल्पना की थी। हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उन विचारों को लेकर सबका साथ, सबका विकास के मूलमंत्र को साकार करने का महती कार्य किया है। भाजपा गांव, गरीब, वंचित, पीड़ित, शोषित, दलित, महिला, युवा, किसान सबके लिए काम करने वाली पार्टी है।
नड्डा ने कहा कि आज देश में सबसे अधिक राज्यों में भाजपा की सरकारें हैं। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और मणिपुर में लगातार दूसरी बार हमारी सरकार बनी। उत्तर प्रदेश में 38 सालों बाद कोई मुख्यमंत्री दोबारा चुन कर आये हैं। गोवा में तीसरी बार हमारी सत्ता में वापसी हुई। अब गुजरात और हिमाचल प्रदेश की बारी है। दोनों जगह भाजपा प्रचंड बहुमत से पुनः सरकार बनाएगी।
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि ऊना का नवनिर्मित जिला भाजपा कार्यालय पार्टी को मजबूती देगा और इस क्षेत्र में पार्टी की विचारधारा को बढ़ाने का केंद्र बनेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद आशा जताई थी कि हर प्रदेश एवं हर जिला में पार्टी का कार्यालय बने। भारतीय जनता पार्टी के तत्कालीन अध्यक्ष अमित शाह ने उस परिकल्पना को मूर्त रूप देने के लिए योजनाये बनायीं और इसका मिशन मोड पर क्रियान्वयन शुरू हुआ। आज भारतीय जनता पार्टी के 512 नए कार्यालय प्रस्तावित है। हिमाचल में 17 नए कार्यालय प्रस्तावित है। देश में भाजपा के 235 जिला कार्यालय बन चुके हैं और 155 कार्यालय निमार्णाधीन हैं।
नड्डा ने जनता से माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा एम्स, बिलासपुर के लोकार्पण कार्यक्रम में भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि मैं आज आपलोगों को निमंत्रण देने आया हूं। आप सब 5 अक्टूबर 2022 को एम्स, बिलासपुर के लोकार्पण कार्यक्रम में जरूर आयें। लगभग 1,374 करोड़ रुपये की लागत से एम्स, बिलासपुर का निर्माण हुआ है। अब लोगों को इलाज के लिए चंडीगढ़ नहीं जाना पड़ेगा, कहीं और नहीं जाना पड़ेगा। अब वे यहीं अपना इलाज करा पायेंगे। 2014 तक देश में केवल 7 एम्स थे, इसमें से भी 6 एम्स तो श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी ने बनवाये थे। आज देश में एम्स की संख्या बढ़ कर 22 हो गई है। फर्क साफ़ है – आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 8 वर्षों में 15 नए एम्स बनाने की शुरुआत की। आजादी के बाद से लेकर लगभग 55 वर्षों तक कांग्रेस सत्ता में रही लेकिन वह अपने पूरे कार्यकाल में केवल एक ही एम्स बना पाई। यह हमारा कर्तव्य है कि हम सब हिमाचल प्रदेश को एम्स की सौगात देने के लिए अपने प्रधानमंत्री का धन्यवाद करें।
-

बीजेपी एनजीओ सेल द्वारा समाज सेवक सम्मानित
ऊना/सुशील पंडित: भाजपा एनजीओ सेल ऊना को ज्ञान पुष्प समिति संस्थान जाने का मौका मिला। भाजपा एनजीओ सेल ऊना द्वारा संस्था की मुख्य. शिक्षिका मीरा रानी को समाज में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। उस समय मुख्य रूप से जिला प्रभारी और राज्य कार्यकारिणी सदस्य अधिवक्ता स्मृति शर्मा और उना मंडल संयोजक वंदना कपूर मुख्य रूप से मौजुद रहे, पुष्पा देवी अध्यक्ष नगर परिषद, उर्मिला, निशा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में शमिल हुए।बीजेपी एनजीओ सेल ऊना के राज्य कार्यकारिणी सदस्य एवं जिला प्रभारी अधिवक्ता स्मृति शर्मा और ऊना मंडल संयोजक वंदना कपूर ने बताया कि संस्थान का आधुनिकीकरण वास्तव में छठे वित्त आयोग के अध्यक्ष सतपाल सती की बदौलत है उनके द्वारा ऊना का पूर्ण विकास करवाया गया है। वंदना कपूर ने कहा कि भाजपा एनजीओ सेल ऊना भाजपा सरकार के, मिशन रिपीट के लिए अग्रसर है इस अवसर पर पुष्पा चौधरी, नीरू चौधरी, ज्ञान चौधरी, सुरेश उपस्थित रहे।