Category: Himachal

  • बसदेहड़ा में मनाया विश्व पशु जन्य रोग दिवस, 13 आवारा कुत्तों की गई नसबंदी

    बसदेहड़ा में मनाया विश्व पशु जन्य रोग दिवस, 13 आवारा कुत्तों की गई नसबंदी

    डीसी राघव शर्मा ने एक दिवसीय श्वान नसबंदी शिविर का शुभारंभ

    ऊना/सुशील पंडित: विश्व पशुजन्य रोग दिवस के अवसर पर आज राजकीय पशु चिकित्सालय, बसदेहड़ा में एक दिवसीय श्वान नसबंदी शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने किया। शिविर में 11 मादा तथा दो नर कुत्तों की नसबंदी की गई, जिन्हें नगर परिषद के सहयोग से पकड़ा गया था।

    इस अवसर पर उपायुक्त राघव शर्मा ने कहा कि विश्व पशुजन्य रोग दिवस के मनाए जाने का मुख्य उद्देश्य जनमानस को ऐसी संक्रामक बीमारियों के बारे में जागरुक करना है जो पशुओं से मनुष्यों और मनुष्यों से पशुओं में फैलती हैं। उन्होंने कहा पशु जन्य बीमारियों के खिलाफ पहले टीकाकरण अभियान की स्मृति में हर वर्ष 6 जुलाई को विश्व पशु जन्य रोग दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि लगभग 150 से अधिक पशु जन्य बीमारियां हैं जिनमें कोरोना, एचआईवी, इबोला, रेबीज़ इत्यादि कई घातक बीमारियां शामिल हैं। इन रोगों का संक्रमण जानवरों के संपर्क में आने से होता है।

    डीसी ने कहा कि शहरी निकायों में आवारा कुत्तों की संख्या बढ़ने से उनके द्वारा मनुष्यों को काटने के कई मामले सुनने को मिलते हैं। आम जनमानस की आवारा कुत्तों से सुरक्षित रखने के लिए उनकी जनसंख्या को नियंत्रित करने की बेहद आवश्यकता है। इस कार्य के लिए नसबंदी शिविरों के आयोजनों से काफी मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि मलाहत में कुत्तों के ऑपरेशन के लिए एक केंद्र का निर्माण किया जा रहा है और शीघ्र ही जिला में यह एक पहला ऐसा केंद्र होगा, जहां श्वानों को ऑपरेशन के पूर्व और पश्चात की देखभाल की सुविधा प्रदान की जाएगी।

    डीसी राघव शर्मा ने आम लोगों सहित शहरी निकाय के पदाधिकारियों का आहवान किया कि वे आवारा कुत्तों की संख्या को नियंत्रित करने के लिए आगे आएं और पशुपालन विभाग का सहयोग दें ताकि इनसे फैलने वाले रोगों को रोका जा सके। इससे पूर्व उप निदेशक पशु पालन विभाग जय सिंह सेन ने उपायुक्त का शिविर में आने पर स्वागत किया। 

    शिविर में नगर परिषद मैहतपुर-बसदेहड़ा की अध्यक्षा अंजु बाला, उपाध्यक्ष अजय सोनी, पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डॉ. जय सिंह सेन, सहायक निदेशक डॉ उपेन्द्र शर्मा व डॉ राजीव वालिया, पार्षद अनिल कुमार, कुलविन्द्र, बीएस चंदेल, राजन्द्र कौर, ऋतु बाला, हरप्रीत कौर सहित पशु पालन विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी अन्य उपस्थित रहे।

  • बरसात के मौसम को लेकर एसडीएम बंगाणा ने जारी किए दिशा-निर्देश

    बरसात के मौसम को लेकर एसडीएम बंगाणा ने जारी किए दिशा-निर्देश

    ऊना/सुशील पंडित: बरसात के मौसम को मध्यनज़र रखते हुए एसडीएम बंगाणा योगराज धीमान ने बीडीओ व सभी पंचायत सचिवों को निर्देश दिए हैं कि वह सुनिश्चित करें कि लठियाणी-मंदली धार पर रहने वाले लोगों को नदी नालों के पास न जाएं। इसके लिए सब डिवीज़न लेवल स्तर पर कमेटी गठित की गई है तथा लोगों को जागरूक करने के लिए शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। 

    एसडीएम ने कहा कि बरसात के मौसम में सर्पदंश के मामले बढ़ने का खतरा रहता है। उन्होंने कहा कि मानसून के मौसम में सर्पदंश जैसी घटना के प्रति सतर्क रहें। सर्पदंश खतरनाक एवं जानलेवा साबित हो सकता है। सांप के काटने के उपचार में यह जरूरी है कि पीड़ित व्यक्ति को आपातकालीन चिकित्सा सहायता शीघ्र अति शीघ्र दी जाए। सांप के काटने पर संयम रखें ताकि हृदय गति तेज न हो। हृदय गति तेज होने पर जहर तुरंत ही रक्त के माध्यम से हृदय में पहुंच कर नुकसान करता है। तुरंत एम्बुलेंस को 108 या 102 पर कॉल करें और शीघ्र अति शीघ्र चिकित्सा सहायता के लिए नजदीकी स्वास्थ्य संस्थान ले जायें। स्थिति को देखते हुए डॉक्टर द्वारा पीड़ित व्यक्ति को सांप के काटने से होने वाले लक्षणों का मुकाबला करने के लिए एंटी स्नेक वेनम का इंजेक्शन लगाया जाता है तथा जितनी जल्दी यह इंजेक्शन पीड़ित व्यक्ति को लगता है यह उतना ही प्रभावी होता है। किसी भी प्रकार की झाड़ फूंक करवाकर समय बर्बाद न करें।

    धीमान ने पीडब्ल्यूडी विभाग को भूस्खलन के दृष्टिगत लठियानी से खूनी मोड़ तक सड़क की रिपेयर समय पर करवाने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने बंगाणा से थानाकलां-समूर तक एरिया का निरीक्षण करके लैंड स्लाइड वाली जगह को चिन्हित करने को कहा। उन्होंने बिजली विभाग को लाइनों के नजदीक पेड़ों की कटाई समय पर करवाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ताकि बिजली की सप्लाई सुचारू रूप से जारी रहे।

    एसडीएम ने जल शक्ति विभाग को पेयजल टैंकों व अन्य स्रोतों की समय-समय पर साफ-सफाई करने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि कृषि विभाग यह सुनिश्चित करें कि लोग अपने खेतों में सोडियम साल्ट का प्रयोग कम से कम करें। इसके अलावा ड्रैगन फ्रूट के पौधे भी पंचायत स्तर पर रोपित किए जा रहे हैं।

  • आईटीआई ऊना में साक्षात्कार 15 जुलाई को

    आईटीआई ऊना में साक्षात्कार 15 जुलाई को

    ऊना/सुशील पंडित: आईटीआई ऊना में 15 जुलाई को प्रातः 9 बजे मल्टीनेशनल कम्पनी सुजुकी मोटर गुजरात द्वारा हंसालपुर प्लांट राजस्थान हेतू साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए आईटीआई प्रधानाचार्य रविंद्र सिंह ने बताया कि साक्षात्कार में 10 से 23 वर्ष आयु वर्ग के अभ्याथी भाग ले सकते हैं। इसके अलावा 10वीं कक्षा में कम से कम 50 प्रतिशत तथा आईटीआई में 60 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि इलैक्ट्रिशियन, फिटर, टर्नर, मशीनिस्ट, मोटर मकैनिक, डीजल मकैनिक, टैªक्टर मकैनिक टूल एंड डाई, प्लास्टिक प्रोसैसिंग ओप्रेटर, आॅटो मोबाईल पेंटर जनरल और वेल्डर में उत्तीर्ण अभ्यार्थी साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।

    रविंद्र सिंह ने बताया कि कम्पनी द्वारा पहले लिखित परीक्षा ली जाएगी परीक्षा में सफल अभ्यार्थी का पर्सनल इंटरव्यू लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यार्थी को 14924 रूपये प्रतिमाह वेतन व अन्य सुविधाएं देय होंगी। इसके अलावा उक्त टेªडो में सुजुकी मोटर गुजरात अप्रेंटिशिप के लिए शिक्षणार्थियों का चयन करेगी। उन्होंने कहा कि इच्छुक अभ्यार्थी आधार कार्ड, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, हिमाचली बोनाफाईड, प्रमाण पत्रों की दो-दो प्रतियां व दो पासपोर्ट साईज फोटा के साथ साक्षात्कार में उपस्थित हो सकते हैं।

  • प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी श्रावण अष्टमी मेला 29 जुलाई से 6 अगस्त तकः एडीसी

    प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी श्रावण अष्टमी मेला 29 जुलाई से 6 अगस्त तकः एडीसी

    सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर होंगे चालान, मालवाहक वाहनों में आने वालों पर होगी कार्रवाई 

    ढोल नगाड़े, चिमटा तथा लाउडस्पीकर आदि पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध

    ऊना/सुशील पंडित: प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी में श्रावण अष्टमी मेले का आयोजन इस वर्ष 29 जुलाई से 8 अगस्त 2022 तक किया जाएगा। मेले के सफल आयोजन को लेकर आज अतिरिक्त उपायुक्त ऊना डॉ. अमित कुमार शर्मा की अध्यक्षता में चिंतपूर्णी में एक बैठक का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि मेला अधिकारी एडीसी होंगे, जबकि एएसपी पुलिस मेला अधिकारी होंगे। 

    एडीसी ने कहा कि मेले के दौरान मां चिंतपूर्णी का मंदिर चौबीसों घंटे खुला रहेगा और साफ-सफाई के लिए रात्रि 11-12 बजे तक मंदिर को एक घंटे के लिए बंद किया जाएगा। जबकि दोपहर 12 से 12.30 बजे तक मां के श्रृंगार व भोग इत्यादि के लिए भी मंदिर बंद रहेगा। उन्होंने कहा कि मेले के दौरान ढोल नगाड़े, लाउडस्पीकर व चिमटा इत्यादि बजाने के अतिरिक्त प्लास्टिक व थर्मोकोल के इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने एक जुलाई से पूरे देश में सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगा दिया है तथा इसका उल्लंघन करने वालों के चालान किए जाएंगे। यही नहीं मालवाहक वाहनों में आने वाले श्रद्धालुओं के खिलाफ भी पुलिस नियमानुसार कार्रवाई करेगी। 

    डॉ. अमित कुमार शर्मा ने कहा कि मेले के दौरान कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए मेला क्षेत्र को नौ सैक्टरों में बांटा जाएगा। सुरक्षा के दृष्टिगत एक हजार पुलिस व होमगार्ड के जवानों सहित त्वरित कार्यबल की टीमें तैनात रहेगी तथा कानून व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए पुलिस का एक कमांडो दस्ता आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए गठित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मेले के दौरान डॉग स्क्वायड का प्रबंध भी किया जाएगा। सभी सैक्टरों की निगरानी कंट्रोल रूम से की जाएगी। 

    एडीसी ने बताया कि मेले के दौरान सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए जगह-जगह अस्थाई शौचालय बनाए जाएंगे तथा ट्रैफिक की समस्या से निपटने के लिए रिकवरी वैन तैनात की जाएगी। भीख मांगने वाले भिखारियों पर भी नजर रखी जाएगी। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम द्वारा अतिरिक्त बसें भी चलाई जाएंगी। मेले के दौरान श्रद्धालुओं को चिकित्सा सुविधा मुहैया करवाने के लिए विभिन्न स्थानों पर एलोपैथिक तथा आयुर्वैदिक कैंप स्थापित किए जाएंगे। किसी भी आपदा अथवा आग इत्यादि की घटना से निपटने के लिए अग्निशमन वाहन तैनात रहेंगें। 

    एडीसी ने कहा कि निजी सरायों में उनके प्रबंधक अग्निशमन उपकरण लगाना सुनिश्चित करें और प्रशासन इनकी जांच भी करवाएगा। उन्होंने कहा कि मेला अवधि के दौरान श्रद्धालुओं के लिए पेयजल की उचित सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को मेला शुरू होने से पूर्व सड़कों की व्यवस्था को भी दुरूस्त करने के भी निर्देश दिए।

    तीन स्थानों पर मिलेगी दर्शन पर्ची
    डॉ. अमित कुमार शर्मा ने कहा कि मेले में आने वालों श्रद्धालुओं को दर्शन पर्ची लेना अनिवार्य होगा। दर्शन पर्ची प्रदान करने के लिए श्री माई दास सदन पार्किंग, एमआरसी पार्किंग तथा शंभू बैरियर पर काउंटर लगाए जाएंगे। 

    लंगर लगाने की लेने होगी अनुमति
    एडीसी ऊना डॉ. अमित कुमार शर्मा ने कहा कि इस बार लंगर लगाने की अनुमति प्रदान की जाएगी। इसके लिए लंगर के आयोजक को 10 हजार रुपए सिक्योरिटी तथा 10 हजार रुपए लंगर फीस देनी होगी। आयोजक को लंगर की समाप्ति के बाद साफ-सफाई भी सुनिश्चित करनी होगी। 

    उन्होंने बैठक के दौरान सभी विभागीय अधिकारियों से मेले के सफल आयोजन के लिए अपना हरसंभव सहयोग प्रदान करने की अपील भी की। बैठक में एसडीएम अंब मदन कुमार, मंदिर अधिकारी बलवंत पटियाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व मंदिर क्षेत्र की पंचायतों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

  • मक्की की फसल को सुंडी की बीमारी से बचाने के लिए अपनाए प्राकृतिक खेती: अंकुश शर्मा

    मक्की की फसल को सुंडी की बीमारी से बचाने के लिए अपनाए प्राकृतिक खेती: अंकुश शर्मा

    ऊना/सुशील पंडित: कृषि बिभाग आत्मापरियोजना के खंड तकनीकी प्रबंधक अंकुश शर्मा  द्वारा बताया गया कि मक्की की फसल में सुंडी (फ़ॉल आर्मी वर्म) बीमारी से 1-2 साल से किसान काफ़ी परेशान है जिसके कारण काफ़ी लोग इस फसल को लगाने से भी परहेज़ कर रहे है किंतु इस बीमारी  को प्राकृतिक तरीक़े से तेयार घटको (अग्निअस्त्र, ब्रहमअस्त्र ) के छिड़काब से रोकथाम की जा सकती है।

    उन्होंने बताया कि ये बीमारी मौसम के बदलाब के कारण फसल को लगती है। इसलिए इन घटको के प्रयोग से इस बीमारी का रोकथाम किया जा सकता है। इसे किसान अपने घर पर ही देसी गौमूत्र  से 24-48 घंटे  में तेयार कर सकते है। 

    सभी किसान 500-600  मिलीलीटर अग्निअस्त्र, ब्रह्मास्त्र 15लीटर पानी में मिला कर एक कनाल में 8-10 दिन के अंतराल पर स्प्रे कर सकते है। इस बिधि से पिछले बर्ष भी  कई किसानो ने बिना किसी रसायन के प्रयोग किए इस बीमारी से अपनी फसल को बचाया है। 

    अग्निअस्त्र बनाने की बिधि (एक कनाल के लिए): नीम के पत्ते (500 ग्राम), देशी गाय का मूत्र (500 मि॰ लि॰) तीखी हरी मिर्च की चटनी (50ग्राम) तथा लहसुन की चटनी (50ग्राम)। सारी सामग्रीयों को मिलाकर आग पर हलकी आंच पर एक उबाल आने तक रखें और बाद में ठंडा कर के 2 दिन बाद प्रयोग करेंl

    ब्रह्मास्त्र बनाने की बिधि( एक कनाल के लिए): नीम के पत्ते (500 ग्राम), देशी गाय का मूत्र (1ली ) पांच तरह के कड़वे पत्ते (200-200 ग्राम), पतों की चटनी बनाकर सारी सामग्री मिलाकर आग पर हलकी आंच पर एक उबाल आने तक रखें और बाद में ठंडा कर के 2 दिन बाद प्रयोग करें l

  • सिद्धू मूसेवाला मर्डर केसः अंकिता सेरसा ने किए चौंकाने वाले खुलासे, बताया कैसे किया था कत्ल

    सिद्धू मूसेवाला मर्डर केसः अंकिता सेरसा ने किए चौंकाने वाले खुलासे, बताया कैसे किया था कत्ल

    चंडीगढ़: पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस को लेकर बड़ी ख़बर सामने आई है। हाल ही में गिरफ्तार किए गए शार्प शूटर अंकित सेरसा ने पूछताछ दौरान खुलासे किए है। मिली जानकारी के अनुसार सिद्धू एके 47 की पहली गोली से ही मर चुके थे और थार की सीट पर गिर चुके थे। इसके बावजूद शार्प शूटर्सों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई थी।

    सिद्धू के पोस्टमार्टम के दौरान उनके शरीर पर 24 गोलियों के निशान मिले, जिसमें से 7 गोलियां उन्हें सीधी लगी थी। गौर हो कि सिद्धू मर्डर केस में 3 शार्पशूटर्स प्रियवर्त फौजी, कशिश उर्फ कुलदीप और अंकित सेरसा पकड़े जा चुके हैं। वहीं पंजाब के अमृतसर के जगरूप रूपा, मोगा के मनप्रीत मनु कुस्सा और दीपक मुंडी की तलाश की जा रही है। 

    कोरोला में उनके साथ जगरूप रूपा, मनप्रीत मन्नू, फौजी सहित ये लोग थे शामिल

    अंकित सेरसा ने यह भी बताया कि कोरोला में जगरूप रूपा और मनप्रीत मन्नू कुस्सा था और वह प्रियवर्त फौजी, कशिश उर्फ कुलदीप और दीपक मुंडी के साथ बोलेरो में था। कोरोला ने मूसेवाला की थार को ओवरटेक किया इसके बाद वह भी बोलेरो में वहां पहुंच गए। मन्नू कुस्सा ने ही सिद्धू की थार पर फायरिंग की जिससे टायर फट गए। इसके बाद मन्नू कुस्सा ने मूसेवाला को सबसे पहले गोली मारी। जगरूप कोरोला चला रहा था, कुस्सा के बाद बोलेरो सवार शार्प शूटर्स ने सिद्धू मूसेवाला को गोली मारी थी।

    सेरसा ने गुनाह कबूलाः उसने सबसे नजदीक जाकर चलाई थी गोलियां

    दिल्ली पुलिस की जांच दौरान अंकित सेरसा ने कबूल किया कि उसने ही सिद्धू के सबसे नजदीक जाकर गोलियां चलाई थी। उसने दोनों हाथ में पिस्टल पकड़कर फायरिंग की। इसके बाद नजदीक जाकर मूसेवाला के मरने का कन्फर्म करने के बाद वहां से भागे।  जब मूसेवाला को अस्पताल पहुंचाया गया तो उनकी मौत हो चुकी थी। 

    पिता बलकौर सिंह भी कर चुके खुलासा 

    बता दें मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह भी खुलासा कर चुके कि चुनावों के दौरान भी 8 बार मूसेवाला की हत्या की कोशिश हुई। उस वक्त मूसेवाला के पास करीब 10 कमांडों थे, इसलिए उनकी फायरिंग करने की हिम्मत नहीं हुई। इसके बाद सरकार ने सिक्योरिटी घटा उसका प्रचार कर दिया तो अगले ही दिन उनके बेटे मूसेवाला की बेरहमी से हत्या कर दी गई।

  • पंजाबः सीएम भगवंत मान कल करेंगे शादी

    पंजाबः सीएम भगवंत मान कल करेंगे शादी

    चंडीगढ़ः पंजाब से बड़ी ख़बर सामने आई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक राज्य के सीएम भगवंत मान कल चंडीगढ़ में शादी करने जा रहे है। बताया जा रहा है कि सीएम मान डा. गुरप्रीत कौर से शादी करने वाले हैं। भगवंत मान की शादी में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी शिरकत करेंगे। 

    अरविंद केजरीवाल समेत बहुत खास लोग ही होंगे शामिल 

    भगवंत मान 48 साल के हैं। वे दूसरी शादी करने जा रहे हैं। भगवंत मान का अपनी पहली पत्नी इंदरप्रीत कौर से तलाक हो चुका है। उनके दो बच्चे हैं, जो भगवंत मान की पहली पत्नी के साथ अमेरिका में रहते हैं। बताया जा रहा है कि चंडीगढ़ में भगवंत मान की शादी का आयोजन होगा। इसमें अरविंद केजरीवाल समेत बहुत खास लोग ही शामिल होंगे।

    2016 में हुआ था भगवंत मान का तलाक

    कॉमेडियन से राजनेता बने भगवंत मान 2014 में पहली बार संगरूर से सांसद बने थे। तब उनकी पत्नी इंद्रजीत कौर भी उनके प्रचार में नजर आई थीं. हालांकि, दोनों का 2016 में तलाक हो गया था। भगवंत मान ने 2019 में भी संगरूर से चुनाव जीता। लेकिन 2022 में वे आप की ओर से पंजाब में सीएम उम्मीदवार बने। उनके नेतृत्व में पार्टी को प्रचंड बहुमत मिला। भगवंत मान ने 16 मार्च 2022 के पंजाब के सीएम के तौर पर शपथ ली।

  • पंजाबः सीएम मान ने कैबिनेट बैठक में बिजली मुफ्त पर लगाई मोहर, जानें किन्हें मिलेगा फायदा

    पंजाबः सीएम मान ने कैबिनेट बैठक में बिजली मुफ्त पर लगाई मोहर, जानें किन्हें मिलेगा फायदा

    चंडीगढ़ : कैबिनेट विस्तार के बाद सीएम भगवंत मान ने आज पहली बैठक की। इस दौरान उन्होंने बड़ा फैसला लिया। उन्होंने कैपिंग हटाकर 300 यूनिट प्रति महीना बिजली मुफ्त देने के एजेंडे को हरी झंडी दी। कहा अब कोई भी किलोवाट की शर्त नहीं है।

    सीएम मान ने 1 किलोवाट की हटाई शर्त 

    एससी बीसी, फ्रीडम फाइटर, बीपीएल कार्ड और गरीबी रेखा से नीचे जरनल कैटेगरी को बड़ी राहत देते हुए 1 किलोवाट की शर्त हटा दी। एससी बीसी को तो 600 यूनिट दो महीने मुफ्त दी जायेगी।

    हर बिल पर 600 यूनिट मिलेगी मुफ्त बिजली 

    इस दौरान उन्होंने ट्वीट कर कहा, आज कैबिनेट साथियों के साथ एक अहम बैठक हुई। पंजाब के लोगों को हमारी ओर से दी गई सब से बड़ी गारंटी मुफ्त बिजली पर मोहर लगाई। पंजाब की जनता को हर बिल पर 600 यूनिट मुफ्त बिजली मिलेगी। हम पंजाब-पंजाबी से किए गए हर वादे को पूरा करेंगे।

  • पंजाबः बारिश के कारण गड्ढे में गिरी स्कूल बस

    पंजाबः बारिश के कारण गड्ढे में गिरी स्कूल बस

    जीरकपुरः पंजाब से बड़ी ख़बर सामने आई है। जीकरपुर में भारी बारिश के कारण सड़कों पर पानी भर जाने के कारण यातायात प्रभावित हो रहा है। इसी दौरान एक अहम खबर सामने आई है जीरकपुर नजदीक गांव भवात में बारिश का पानी भर जाने से बच्चों से भरी स्कूली बस गड्ढे में फंस गई और वह और एक तरफ उलट गई।

    बताया जा रहा है कि सामने से आ रही एक अन्य स्कूल बस को देख ड्राइवर अपनी बस को साइड करने लगा, तो सड़क के बाईं ओर कच्ची खाई पर ध्यान नहीं गया और बस पलट गई। हालांकि, अगर आसपास गंदगी नहीं होती तो बस पूरी तरह से पलट सकती थी। दूसरी बस को साइड देने के कारण स्कूल बस की गति धीमी थी जिससे कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

    मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि शिव एन्क्लेव से गांव भबत की ओर जाने वाले रास्ते को काफी छोटा कर दिया गया है और सड़क के किनारे बने ड्रेनेज सिस्टम के कारण दो बड़े वाहन नहीं निकल सकते। बारिश के कारण नाला के पास सड़क पुलिया की हालत खराब हो गई है और किनारों पर मिट्टी न होने से दुर्घटनाएं भी हो रही हैं। उन्होंने कहा कि नगर परिषद जीरकपुर इस सड़क किनारे नाले में पाइप बिछाकर बर्मा को ठीक करें और शहर में जल निकासी की उचित व्यवस्था करें ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटना न हो।

    जानकारी के अनुसार स्कूल की बस में लगभग 16 बच्चे सवार थे। हालांकि इस हादसे दौरान कोई जानी नुकसान नहीं हुआ और बस में सवार सभी बच्चों को सुरक्षित निकाल लिया गया है और बच्चे को दूसरी स्कूली बस से स्कूल भेजा दिया गया है। 

  • प्रो. राम कुमार ने बाथड़ी में पीने के पानी के ट्यूबवैल का किया भूमिपूजन

    प्रो. राम कुमार ने बाथड़ी में पीने के पानी के ट्यूबवैल का किया भूमिपूजन

    ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार ने आज हरोली विस क्षेत्र के बाथड़ी में पीने के पानी के ट्यूबवैल के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के निर्माण से क्षेत्र के लगभग 200 परिवारों को पीने का पानी की सुविधा बेहतर बनेगी। 
    इस अवसर पर प्रो. राम कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व में राज्य के लाखों घरों को साफ पेयजल की सुविधा मिली है। जल जीवन मिशन के तहत प्रदेश में 7.78 लाख घरों को पानी के कनेक्शन दिए गए हैं जिससे 90 प्रतिशत से अधिक घरों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो पाया है। उन्होंने कहा कि पिछले साढ़े चार वर्षों के दौरान मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आम आदमी के हित में अनेकों फैसले लिए हैं। महिलाओं के लिए बस किराए में 50 प्रतिशत की छूट दी है, ग्रामीण क्षेत्रों में पानी के बिल पूरी तरह से माफ कर दिए हैं तथा बिजली के 125 यूनिट फ्री कर दिए हैं। यही नहीं प्रदेश सरकार ने बुढ़ापा पेंशन की आयुसीमा पिछले साढ़े चार साल में 80 वर्ष के घटाकर 60 वर्ष कर दी है, जिससे लाखों नए लोगों को पेंशन की सुविधा प्राप्त हुई है और उन्हें सम्मान के साथ जीवन जीने का रास्ता मिला है।  
    इस मौके पर जल शक्ति विभाग के एसडीओ देसराज, कनिष्ठ अभियंता बलबाग रेहाल, जिला परिषद सदस्य कमल सैनी, प्रधान अनुपमा रानी, अनूप सिंह, प्रताप सिंह, सतीश गर्ग व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।