Category: Himachal

  • हरोली में खुला इलैक्ट्रिकल डिवीजन

    हरोली में खुला इलैक्ट्रिकल डिवीजन

    20 साल पुरानी लम्बी मांग को पूरा कर मुख्यमंत्री ने अपना वायदा किया पूरा 

    ऊना/सुशील पंडित: हरोली विधानसभा को प्रदेश सरकार द्वारा एक और सौगात से नवाजा गया है व बड़े लंबे समय की मांग को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा अमलीजामा पहनाया गया है। हरोली में अब अलग से बिजली विभाग की डिवीजन खुलने का फ़ैसला हो गया है । प्रदेश भाजपा प्रवक्ता एवम औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष प्रो राम कुमार ने बताया कि हरोली प्रवास पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से हरोली के लिए अलग से बिजली की डिवीजन बनाने की मांग की गई थी। जिसपर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपनी मोहर लगाते हुए घोषणा भी की थी व अब उस घोषणा को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पूरा करते हुए हरोली को विजली की अलग डिवीजन बनाने की विभाग से नोटिफिकेशन भी आ गई है व कुछ दिनों में ही हरोली में बतौर स्टाफ यह डिवीजन जनता की सेवा में कार्य करने लगेगी।

    प्रो राम कुमार ने बताया कि अब हरोली के लोगो को विद्युत विभाग से सम्बंधित कार्यो के लिए गगरेट नही जाना पड़ेगा व हरोली में ही अब सभी कार्य होंगे। उन्होंने कहा कि पिछले 20 वर्षों से लगातार जनता की व औद्योगिक इकाइयों की यह मांग थी कि हरोली में अलग से डिवीजन बनाई जाए व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इस पर मोहर लगाकर हरोली को इस तोहफे से नवाजा है जिसके लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी का वह आभार प्रकट करते है व धन्यवाद करते है जिन्होंने हरोली को यह सौगात दी है।

    उन्होंने कहा कि हरोली में रिकार्ड तोड़ 1500 करोड़ से ज्यादा कार्य हो रहे है व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से जो भी हरोली के लिए मांगा ही उन्होंने उससे ज्यादा दिया है व आज हरोली के विकास के चर्चे प्रदेश सहित देश भर में हो रहे है। उन्होंने कहा कि हरोली में ऐसा कोई गांव नही है ऐसा कोई मोहल्ला नही है यहां जयराम सरकार के विकास का पहिया नही पहुंचा हो और आज हरोली के उन गांवो के मोहल्लों को पक्की सड़को से जोड़ दिया गया है यहां पर पूर्व की सरकारें सड़के पहुचाने में हाथ खड़ी कर गई थी। उन्होंने कहा कि सबका साथ सबका विकास के नारे को लेकर भाजपा की सरकारें कार्य कर रही है डबल इंजन की सरकारों द्वारा विकास कर हिमाचल व हरोली आज शिखर पर पहुंच गए है।

  • रोटे. बलदेव चंद को प्रधान पद का दायित्व व रोटे. ई. संजीब अग्रिहोत्री रोटरी क्लब के सचिव मनोनीत

    रोटे. बलदेव चंद को प्रधान पद का दायित्व व रोटे. ई. संजीब अग्रिहोत्री रोटरी क्लब के सचिव मनोनीत

    ऊना/सुशील पंडित: रोटरी क्लब ऊना की वर्ष 2022-23 के लिए नई टीम ने अपना कार्यभार संभाल लिया है। क्लब के नए प्रधान के रुप में रोटे. बलदेव चंद को दायित्व सौंपा गया है। जबकि रोटे.ई.संजीब अग्रिहोत्री को क्लब का सचिव मनोनीत किया गया है। रोटरी क्लब ऊना के नवनिर्वाचित अध्यक्ष बलदेव चंद ने अपनी टीम की घोषणा करते हुए बताया कि वरिष्ठ रोट बरजिंद्रजीत सिंह गोल्डी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रविंद्र शर्मा को उपाध्यक्ष,संजीब पुरी को वित्त सचिव,सार्जेंट एट आर्म सुमित अरोड़ा,सुखविंद्र सैणी को संयुक्त सचिव बनाया गया है। रोटे.अनिल वशिष्ठ आईपीपी होंगे,जबकि रोटे.सुनील डोगरा सहायक गवर्नर होंगे। पूर्व प्रधान  रोटे.एचएन चीटू क्लब के मुख्य ट्रेनर होंगे। इसके साथ ही वरिष्ठ रोटे.जगदीश राव क्लब के मुख्य सलाहकार होंगे। जबकि पूर्व प्रधान यशपाल सिंह ठाकुर क्लब के चीफ काउंसलर होंगे। नवनिर्वाचित प्रधान बलदेव चंद ने क्लब के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की भी घोषणा की।

    उन्होंने बताया कि रोटे.जतिंद्र सैणी वोकेशनल सविर्सज के निदेशक होंगे। वहीं पूर्व प्रधान नरेंद्र कपिला क्लब सेवा के निदेशक होंगे। जबकि रेाटे.डा.रोहित शर्मा युवा सेवाओं के निदेशक होंगे। रोटे.एमके बस्सी अंतर्राष्ट्रीय सेवाओं के निदेशक मनोनीत किए गए है। इसके अलावा क्लब की विभिन्न समितियों का भी गठन किया गया है। बलदेव चंद ने बताया कि पब्लिक रिलेशन कमेटी के अध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर व सदस्य सुखविंद्र सिंह होंगे। मैंबरशिप विकास समिति के अध्यक्ष एचएन चीटू व सदस्य सुमित अरोड़ा, अटैंडेंस प्रमोशन समिति के अध्यक्ष बरजिद्रजीत सिंह व सदस्य आशीष शर्मा, फैलोशिप व डिस्ट्रिक्ट फंकशनस कमेटी के अध्यक्ष नरेंद्र कपिला व सदस्य डा. रोहित शर्मा, रोट्रेक्ट,इंट्रेक्ट व आरसीसी कमेटी के अध्यक्ष बलदेव चंद व सदस्य अनुराग शर्मा, मेडिकल कैंप समिति के अध्यक्ष डा.जगदीश्वर कंवर व सदस्य डा. रोहित शर्मा, ब्लड कैंप व पोलियों उन्मूलन कमेटी के अध्यक्ष एमके बस्सी व सदस्य यशपाल ठाकुर होंगे।

    उन्होंने बताया कि रोटरी फाऊंडेशन कमेटी के अध्यक्ष अनिल वशिष्ठ व सदस्य नरेंद्र कपिला,इन्नर व्हील कमेटी के अध्यक्ष बलदेव चंद व सदस्य संजीब सोनी, फंड रेसिंग कमेटी के अध्यक्ष संजीब पुरी व सदस्य सुखविंद्र सिंह,कैरियर गाईडेंंस व उद्यमिता विकास कमेटी के अध्यक्ष केबी शर्मा व सदस्य मोहिंद्र ठाकुर,व्यक्तित्व विकास समिति के अध्यक्ष गिरिश भयाना व सदस्य नितिन मल्हान,सड़क व ट्रेफिक सुरक्षा समिति के अध्यक्ष संजीब अग्रिहोत्री व सदस्य अनुराग शर्मा,रोटरी इंटरनैशनल कन्वेशंन समिति के अध्यक्ष एचएन चीटू व सदस्य एमके बस्सी,जल प्रबंधन व  पर्यावरण समिति के अध्यक्ष अनिल वशिष्ठ व सदस्य नितिन मल्हान,नोमिनेशन कमेटी मैंबर के अध्यक्ष नरेंद्र कपिला व सदस्य एचएन चीटू,क्लब लीडरशिप प्लान कमेटी के अध्यक्ष यशपाल सिंह ठाकुर व सदस्य  संजीब पुरी,जतिंद्र सैणी,गिरिश भयाना व ओंकार नाथ को मनोनीत किया गया है।

  • रोटरी क्लब ने अन्नपूर्णा दिवस के मौके पर कुष्ठाश्रम में फल,बिस्कुट व जूस वितरित किया

    रोटरी क्लब ने अन्नपूर्णा दिवस के मौके पर कुष्ठाश्रम में फल,बिस्कुट व जूस वितरित किया

    ऊना/सुशील पंडित: रोटरी क्लब ऊना ने रोटरी सिग्रेचर प्रोजेक्ट अन्नपूर्णा दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को कुष्ठाश्रम कोटला खुर्द में परिवारों को फल,बिस्कुट व जूस वितरित किया। क्लब के प्रधान बलदेव चंद,सचिव ई.संजीब अग्निहोत्री, वित्त सचिव संजीब पुरी, पूर्व प्रधान एचएन चीटू, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बलजिंद्र सिंह गोल्डी, पूर्व प्रधान नरेंद्र कपिला, सुमित अरोड़ा, जगदीश राव व अन्य ने कुष्ठाश्रम में रह रहे 22 परिवारों के 80 के करीब सदस्यों को फल व जूस वितरित किए।

    रोटरी क्लब प्रधान बलदेव चंद ने कहा कि रोटरी क्लब ऊना की नव गठित टीम वर्ष भर के दौरान विभिन्न सामाजिक कार्यो में अपनी सहभागिता दर्ज करवाएगी। उन्होंने कहा कि क्लब के सिग्रेचर प्रोजेक्टस के अलावा स्थानीय स्तर पर भी रोटरी क्लब विभिन्न समाज सेवा के कार्यो को करेगी तथा जनसहयोग से रोटरी मूवमेंट को आगे बढ़ाएगी।

  • ऊना जिला में मतदाना सूचियों को पुनरीक्षण कार्यक्रम आरंभ

    ऊना जिला में मतदाना सूचियों को पुनरीक्षण कार्यक्रम आरंभ

    ऊना/सुशील पंडित: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 1 अक्तूबर, 2022 की अहर्ता तिथि के आधार पर जिला ऊना के पांचों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की फोटोयुक्त मतदाता सूचियों की माह जुलाई, 2022 से अक्तूबर, 2022 तक विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण करवाया जाएगा। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने बताया कि पुनरीक्षण 2 जनवरी से 1 अक्तूबर, 2022 तक 18 वर्ष या इससे अधिक आयु पूर्ण कर चुके पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में सम्मलित किये जाएंगे।

    उन्होंने बताया कि मतदान केंद्रों के युक्तिकरण/पुनव्यवस्था के कार्य हेतू मतदान केंद्रों की सूचियों के प्रारूप प्रकाशन की तिथि 7 जुलाई, प्रकाशित मतदान केंद्रों की सूचियों पर आम जनता के सुझाव प्रस्तुत करने की अवधि 7 से 13 जुलाई, प्रकाशित मतदान केंद्रों की सूचियों पर आम जनता और अन्य से प्राप्त सुझाव व अभ्यावेदनों पर निर्णय लेने की तिथि 14 जुलाई, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ आम जनता और अन्य सुझााव व अभ्यावेदनों पर विचार विमर्श करने की तिथि 15 जुलाई, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ प्रतिनिधियों के साथ प्रस्तावनाओं पर विचार विमर्श करने हेतू तिथि 16 व 18 जुलाई, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के परामर्शानुसार प्रस्तावनाओं पर निर्णय लेने की तिथि 19 जुलाई व विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रवार समेकित प्रस्तावनाओं को तैयार करके निर्वाचन विभाग मुख्यालय में प्रस्तुत करने की तिथि 20 व 21 जुलाई निर्धारित की गई है।

    उन्होंने जिला ऊना के समस्त नागरिकों व राजनैतिक दलों का आहवान किया है कि वे मतदान केंद्रों में संशोधन या युक्तिरण के संबंध में यदि कोई व्यक्ति अपना परामर्श प्रस्तुत करना चाहता हैं तो वह जिला निर्वाचन अधिकारी तथा संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के समक्ष 13 जुलाई तक अपना परामर्श प्रस्तुत कर सकते हैं।

  • ऊना में मनाया गया जीएसटी दिवस

    ऊना में मनाया गया जीएसटी दिवस

    ऊना/सुशील पंडित: बचत भवन ऊना में आज जीएसटी दिवस मनाया गया, जिसमें आबकारी एवं कराधान विभाग के अधिकारी, औद्योगिक संस्थान व संघ, व्यापार मंडल तथा अन्य हितधारक शामिल हुए। कार्यक्रम में जीएसटी से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई और हितधारकों ने जीएसटी को और बेहतर बनाने के लिए अपने सुझाव दिए। अधिकारियों ने उपस्थित व्यक्तियों की शंकाओं का निवारण भी किया। कार्यक्रम में एक सौ से अधिक व्यक्तियों ने भाग लिया।

  • ऊना सदर के पूर्व विधायक व मौजूदा विधायक आमने सामने

    ऊना सदर के पूर्व विधायक व मौजूदा विधायक आमने सामने

    पूर्व विधायक सतपाल सत्ती ने की कल की घटना की निंदा

    मौजूदा विधायक ने कसा तंज, कहा बीजेपी के नेता बदलते है रंग

    ऊना/सुशील पंडित: कल मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के ऊना दौरे के दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इंदिरा ग़ांधी खेल परिसर के बाहर मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखने को लेकर भायुमो कार्यकर्ताओं की कांग्रेस के युवा कार्यकर्ताओं के साथ झड़प हो गई थी उसी घटना कर्म को लेकर, दोनों नेताओं ने प्रेसवार्ता कर अपना अपना पक्ष मीडिया के सामने रखा।

    ऊना के विश्राम गृह में बीजेपी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने पत्रकार वार्ता के दौरान कल हुई घटना की निंदा की है और कहा है कि मुख्यमंत्री सिर्फ बीजेपी के नही है वो पूरे प्रदेश के है अगर इस प्रकार से उनका अपमान किया जाएगा तो ये कदापि नही सहन किया जाएगा, उंन्होने कहा कि कांग्रेस मौजूदा समय मे घटिया राजनीति कर रही है जिस से उनको कुछ भी हासिल नही होने वाला, उंन्होने कहा कि जब कांग्रेस के मुख्यमंत्री थे तब हम उनको भी गुड़िया कांड को लेकर काले झंडे दिखा सकते थे, लेकिन हमने ऐसा नही किया।

    वहीं ऊना सदर के विधायक सतपाल सिंह रायजादा ने कल की घटना को लेकर पूर्व बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक सतपाल सिंह सत्ती पर आरोप लगाया कि इस सारी घटना के पीछे सत्ती का हाथ है।उंन्होने कहा कि आज मैं सतपाल सत्ती की पत्रकारवार्ता सुन रहा था, जिस मे इन्होंने अपने रंग बदले है, ये आज के युवाओं को ज़मीन में गाड़ने की बात कर रहे है । विधायक रायजादा ने कहा कि मैं इनसे पूछना चाहूंगा कि जो सरकार की नीतियों के खिलाफ है या जो इन बीजेपी के नेताओं से परेशान है ओर जो अपने हक के लिए प्रदर्शन कर रहा है किन- किन को ज़मीन में गाड़ोगे।

  • युवा कॉंग्रेस ने छठे वित्त आयोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती का पुतला फूंका

    युवा कॉंग्रेस ने छठे वित्त आयोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती का पुतला फूंका

    ऊना/अम्ब/सुशील पंडित: उपमंडल अम्ब में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कल की घटना को लेकर आज पूर्व बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती का पुतला अम्ब चौक में फूंका ओर ज़ोरदार नारेबाजी। हालांकि पुलिस प्रशासन ने पुतला जलाने से रोकने का प्रयास भी किया लेकिन युवा कांग्रेस ने प्रदर्शन स्थल से थोड़ी दूर ही पुतले को जला दिया। इस मौके पर दर्जनों कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे, युवा कॉंग्रेस के कार्यकर्ताओं का ये कहना था कि कल काले झंडे मुख्यमंत्री को दिखाने के दौरान उन्होंने युवा कार्यकर्ता को ज़मीन में गाढ़ने की धमकी दी थी उसी के फलस्वरूप हमने सतपाल सत्ती का पुतला जलाया है उन्होंने कहा कि सरकार का तानाशाही रवैया युवा कांग्रेस हिमाचल में नहीं चलने देगी।

  • एकमे एचआर मोहाली में भरे जाएंगे 40 पद

    एकमे एचआर मोहाली में भरे जाएंगे 40 पद

    ऊना/सुशील पंडित: मैसर्ज़ एकमे एचआर कंसल्टिंग हैड आफिस सी-88, इंडस्ट्री एरिया मोहाली में मैनेज़र, लीड जनरेशन मैनेज़र, टेलीकाॅलर व सहायक स्टाफ के महिला व पुरूष वर्ग में 40 पद भरे जाएंगे। इस बारे जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी ऊना अनीता गौतम ने बताया कि इन पदों के लिए साक्षात्कार 4 जुलाई को प्रातः 10.30 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना में आयोजित किया जाएगा।

    उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता ग्रेजुएशन/पोस्ट ग्रेजुएशन और कम्पयुटर का ज्ञान होना अनिवार्य है। इसके अलावा इन पदों के लिए आयु सीमा 30 वर्ष निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यार्थी को 11 से 15 हज़ार रूपये प्रति माह वेतन दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए मोबाईल नंबर 9015011073 पर सम्पर्क कर सकते हैं। साक्षात्कार में आने के लिए किसी प्रकार का कोई यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।

  • पंजाबः सीएम मान ने लोगों दी बड़ी राहत, इस माह से पहले के सारे बकाया बिजली बिल माफ

    पंजाबः सीएम मान ने लोगों दी बड़ी राहत, इस माह से पहले के सारे बकाया बिजली बिल माफ

    चंडीगढ़ः पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद सीएम मान धीरे-धीरे अपने वादों को पूरा कर रहे है। आज सुबह 2 माह में 600 यूनिट बिजली मुफ्त देने का वायदा पूरा करने के पश्चात सीएम मान ने एक और बड़ा ऐलान कर दिया है। उन्होंने राज्य में 31 दिसंबर 2021 से पहले के सभी बिजली माफ करने का एलान किया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि चाहे उपभोक्ता का एक किलोवाट का लोड है या फिर 10 किलोवाट का। 31 दिसंबर तक के सारे बिजली बिल माफ कर दिए जाएंगे। हर कैटागिरी के बिजली बिल पंजाब सरकार की तरफ से माफ किए गए हैं। ऐलान किया गया है कि जिन उपभोक्ताओं के बिल लंबित थे, उन्हें अब बिल नहीं भरना होगा।

    73 लाख परिवारों को होगा फायदा 

    पंजाब में आज से हर परिवार को हर महीने 300 यूनिट मुफ्त बिजली मिलेगी। आम आदमी पार्टी सरकार ने इसे औपचारिक रूप से लागू कर दिया है। हालांकि इसमें सरकार की तरफ से तय शर्तों का पालन करना होगा। पंजाब में 2 महीने बाद बिजली बिल बनता है। ऐसे में एक बिल में 600 यूनिट मुफ्त बिजली मिलेगी। अगर 2 महीने में बिजली की खपत 600 यूनिट से एक यूनिट भी ज्यादा हुई तो फिर पूरा बिल देना होगा। सरकार का दावा है कि इससे पंजाब के 73 लाख परिवारों को फायदा होगा।

    सीएम भगवंत मान ने कहा कि पिछली सरकार चुनाव के वक्त वादे करती थी। जिन्हें पूरे होते पूरे 5 साल लग जाते थे। पर हमारी सरकार पंजाब के इतिहास में नई परंपरा शुरू कर चुकी है। आज पंजाबियों के साथ की गई एक और गारंटी को पूरा करने जा रहे हैं। आज से हर परिवार को हर महीने 300 यूनिट मुफ्त बिजली मिलेगी।

    मुफ्त बिजली के लिए यह शर्तें

    जनरल कैटेगरी को 2 महीने में 600 यूनिट मुफ्त बिजली मिलेगी। अगर एक यूनिट ज्यादा हुआ तो पूरा बिल चुकाना पड़ेगा।
    1 किलोवाट कनेक्शन तक SC कैटेगरी को 600 यूनिट पूरी तरह मुफ्त रहेगी। वह ज्यादा खर्च करेंगे तो उन्हें उसी अतिरिक्त यूनिट का बिल चुकाना होगा।
    1 किलोवाट से ज्यादा कनेक्शन वाले SC कैटेगरी को 600 यूनिट से ज्यादा खर्च होने पर पूरा बिल चुकाना होगा।
    अगर इनकम टैक्स भरते हैं और 600 यूनिट से ज्यादा बिजली खर्च हुई तो पूरा बिल चुकाना होगा।

  • पंजाबः रेलवे स्टेशन से पुलिस ने भारी मात्रा में की चांदी बरामद

    पंजाबः रेलवे स्टेशन से पुलिस ने भारी मात्रा में की चांदी बरामद

    संगरूरः पंजाब के संगरूर जिले से बड़ी ख़बर सामने आई है। पुलिस ने रेलवे स्टेशन आज सुबह पौने 3 बजे आई ट्रेन से व्यक्ति को तालाशी के लिए रोका। संदिग्ध व्यक्ति तालाशी दौरान वहां से जैसे ही भागने लगा पुलिस ने उसे काबू कर लिया। पुलिस मुलाजिमों ने शक के आधार पर उसको पकड़ कर जब तलाशी ली तो उसके पास से चांदी के बिस्कुट व चांदी के मोती बरामद हुए जो लगभग 40 किलो के करीब थे। पुलिस के मुताबिक चांदी को अवैध रूप से लाया गया था और पुलिस ने इसे जब्त कर कार्रवाई के लिए ईटीओ संगरूर में भेज दिया है। 

    पुलिस ने तालाशी दौरान 40 किलो चांदी की बरामद

    रेलवे पुलिस चौकी के इंचार्ज जगजीत सिंह ने बताया कि स्टेशन पर सुबह पौने 3 बजे ट्रेन आई जिसमें से एक व्यक्ति संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस मुलाजिमों ने तलाशी ली तो उसके पास से चांदी के बिस्कुट व चांदी के मोती बरामद हुए। जो लगभग 40 किलो के करीब थे। इस संबंधी जब काबू किए गए शख्स से पूछताछ की गई तो वह चांदी के बिल दिखाने में असमर्थ रहा। इस संबंधी रेलवे पुलिस ने ईटीओ संगरूर को पत्र लिखकर इस बारे जानकारी दी।

    आरोपी अवैध रूप से लाया था चांदीः चौंकी इंचार्ज

    चौकी इंचार्ज के अनुसार उक्त व्यक्ति अवैध रूप से यहां चांदी ला रहा था, जिसके बाद संबंधित विभाग ने उसके खिलाफ जांच की। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार किए गए व्यक्ति के पास चांदी खरीदने का कोई दस्तावेज या बिल नहीं था। 

    आरोपी का दावाः खरीद कर लाया था चांदी, बिल उसके पास मौजूद

    दूसरी ओर उस व्यक्ति ने दावा किया कि उसने चांदी खरीदी कर लेकर आया है और वह खुद संगरूर में एक दुकान चलाता था। इसके अलावा उन्होंने दावा किया है कि उनके पास सभी बिल मौजूद हैं। जब उनसे पूछा गया कि चांदी खरीदने के लिए उनके पास लाखों रुपए कहां से आए तो उसने कोई जवाब नहीं दिया। फिलहाल इस मामले पर संबंधित विभाग द्वारा विचार किया जा रहा है और इस पर उचित कार्रवाई की जा रही है।