Category: Himachal

  • आधी आबादी की सहभागिता के बिना विकास अधूराः वीरेंद्र कंवर

    आधी आबादी की सहभागिता के बिना विकास अधूराः वीरेंद्र कंवर

    महिलाओं को किराए में 50 प्रतिशत छूट पर ऊना में हुआ कार्यक्रम, धर्मशाला से राज्य स्तरीय कार्यक्रम का हुआ सीधा प्रसारण

    ऊना/सुशील पंडित: नारी को नमन कार्यक्रम का राज्य स्तरीय कार्यक्रम आज धर्मशाला में आयोजित किया गया, जिसका सीधा प्रसारण ऊना आईएसबीटी पर भी किया गया। धर्मशाला में मुख्यतिथि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर रहे, तो ऊना में आयोजित हुए कार्यक्रम में ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने बतौर मुख्यतिथि शिरकत की। इस अवसर पर छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, विधायक बलबीर सिंह व हिमाचल प्रदेश औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। 

    इस अवसर पर वीरेंद्र कंवर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार ने महिलाओं को राज्य पथ परिवहन की साधारण बसों में किराए में 50 प्रतिशत छूट देने का निर्णय किया है, जिसे आज से लागू किया जा रहा है तथा इस अवसर को नारी को नमन कार्यक्रम के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को बस किराए में 50 प्रतिशत छूट देना राज्य सरकार का एक ऐतिहासिक निर्णय है, जिससे महिलाओं को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए अनेकों योजनाएं आरंभ की हैं। इससे पहले भी मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने बजट में प्रत्येक स्वयं महिला सहायता समूह को 25 हजार रुपए की एक मुश्त राशि रिवॉल्विंग फंड में देने की घोषणा की है, जिससे प्रदेश के स्वयं सहायता समूहों को 25 करोड़ मिलेंगे। इसके अतिरिक्त आगामी एक वर्ष के लिए ग्रामीण विकास विभाग के तहत बने स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना तथा पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत कवर किया जाएगा, जिसका पूरा प्रीमियम प्रदेश सरकार देगी। इस पर प्रदेश सरकार 10 करोड़ रुपए खर्च कर रही है। इसके अलावा गृहिणी सुविधा योजना भी महिलाओं के लिए एक महत्वपूर्ण तथा सफल योजना सिद्ध हुई है, जिससे उन्हें बहुत लाभ मिला है। कंवर ने कहा कि आधी आबादी की सहभागिता के बिना विकास अधूरा है और प्रदेश सरकार इस बात को सुनिश्चित कर रही है।  

    सीएम ने ऊना की शकुंतला ठाकुर से किया वर्चुअल संवाद
    मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने ऊना से शकुंतला ठाकुर से वर्चुअल संवाद किया। मुख्यमंत्री ने शकुंतला से पूछा कि आप कहां से कहां की यात्रा कर रही हैं। जिस पर शकुंतला ने कहा कि वह गगरेट जा रही हैं और उन्हें इस बात की खुशी है कि अब सरकारी बसों में आधा किराया लगेगा। उन्होंने कहा कि वह प्रदेश सरकार का हार्दिक धन्यवाद करती हैं, कि सरकार ने महिलाओं का आधा किराया माफ कर दिया है। सीएम ने पूछा कि क्या आप अकसर कामकाज के सिलसिले में बसों में सफर करती हैं। तो शकुंतला ठाकुर ने कहा कि वह अकसर काम के लिए बस में जाती हैं और किराया आधा होने से परिवार को भी लाभ होगा क्योंकि इससे पैसों की बचत हो पाएगी। सीएम जय राम ठाकुर ने कहा कि यह बिल्कुल ठीक बात है कि अगर महिला का बस में किराया आधा लगता है तो परिवार को भी लाभ मिलता है। 

    धर्मशाला से राज्य स्तरीय कार्यक्रम का ऊना आईएसबीटी पर सीधा प्रसारण देखा गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष मनोहर लाल, महामंत्री राजकुमार पठानियां, जनक राज खजांची, नगर परिषद ऊना की अध्यक्ष पुष्पा देवी, कुटलैहड़ भाजपा मंडल के अध्यक्ष मास्टर तरसेम लाल, उपायुक्त राघव शर्मा, आरएम एचआरटीसी सुरेश धीमान सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

  • पंजाबः BSF ने 17 करोड़ की हेरोइन की बरामद

    पंजाबः BSF ने 17 करोड़ की हेरोइन की बरामद

    फिरोजपुर: पंजाब में पाक की नापाक हरकतों को लगातार बीएसएफ के जवान नाकाम करते आ रहे है। वहीं आज फिरोजपुर में बीएसएफ की बीओपी मबोके में ड्रोन की आवाज आने पर बीएसएफ की तरफ कई राउंड फायरिंग की। जिसके बाद बीएसएफ ने सर्च ऑपरेशन चलाया तो किसान बलवंत सिंह वासी कालू अराइयां हिठाड के खेतों में मोटर के साथ पड़ा एक लिफाफा मिला है, जिसमें से 5 पैकेट हेरोइन बरामद हुई है।

    जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब साढ़े 17 करोड़ रुपए बताई जाती है। उन्होंने बताया कि बीएसएफ के साथ-साथ पंजाब पुलिस की ओर से इस बरामद हुई हेरोइन संबंधी जांच और कार्रवाई की जा रही है।

    उन्होंने बताया कि इस बरामदगी को लेकर थाना ममदोट के एसएचओ इंस्पेक्टर गुरप्रीत सिंह ने बताया कि उन्हें बीएसएफ की 136 बटालियन की ओर से एक पत्र भेजा गया है जिसमें बताया गया है कि चौकी मब्बोके, के एरिया में पाकिस्तान की ओर से आता एक ड्रोन दिखाई दिया था जिस पर बीएसएफ के जवानों की ओर से फायरिंग की गई और यह ड्रोन कोई सामान फैंक कर वापस लौट गया था। 

  • पंजाबः गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की आज मानसा कोर्ट में पेशी

    पंजाबः गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की आज मानसा कोर्ट में पेशी

    मानसाः पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड की जिम्मेदारी लेने वाले लारेंस बिश्नोई ग्रुप के सदस्य जग्गू भगवानपुरिया को मानसा पुलिस वीरवार को कोर्ट में पेश करेगी। मानसा पुलिस ने दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट से जग्गू भगवानपुरिया का ट्रांजिट रिमांड हासिल किया।

    आरोपी की कोर्ट में पेशी से पहले पुलिस ने किए सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध

    पंजाब के जिला गुरदासपुर के गांव भगवानपुर का वासी जसदीप सिंह उर्फ जग्गू भगवानपुरिया इस समय दिल्ली की हाई सिक्योरटी तिहाड़ जेल में बंद है। मानसा पुलिस भगवानपुरिया को मानसा लाकर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के सिलसिले में पूछताछ कर इस केस की गुत्थी सुलझाने की कोशिश करेगी। वहीं पुलिस द्वारा जग्गू भगवानपुरिया को कोर्ट में पेश करने से पहले सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।

    भगवानपुरिया व लारेंस बिश्नोई से आमने-सामने पूछताछ

    भगवानपुरिया व लारेंस बिश्नोई से आमने-सामने पूछताछ होगी। उल्लेखनीय है कि मूसेवाला हत्याकांड में दो शूटरों प्रियव्रत फौजी व कशिश को दिल्ली पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है, लेकिन अंकित सेरसा, जगरूप रूपा और मनु कुस्सा फरार हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जगरूप रूपा और मनु कुस्सा को भगवानपुरिया ने ही लारेंस गैंग के पास भेजा था।

    दिल्ली पुलिस ने अभी तक दो शूटर किए गिरफ्तार

    इसी मामले में भगवानपुरिया से पूछताछ होनी है। हालांकि, उससे इस मामले में पहले भी पूछताछ हुई थी। भगवानपुरिया ने बताया था कि तिहाड़ में जब लारेंस बंद था तो उसकी कनाडा में बैठे गोल्डी बराड़ से बात होती थी, लेकिन बाद में उनकी बैरक बदल दी गई। मूसेवाला हत्याकांड में अभी तक दो शूटरों को दिल्ली पुलिस ने ही गिरफ्तार किया है। पंजाब पुलिस के हाथ कोई भी शूटर नहीं लगा है।

  • पेशी के बाद पुलिस कस्टडी से भागा दुष्कर्म का आरोपी, पुलिस ने पकड़ा

    पेशी के बाद पुलिस कस्टडी से भागा दुष्कर्म का आरोपी, पुलिस ने पकड़ा

    ऊना/सुशील पंडित: एक दुष्कर्म के आरोपी ने कोर्ट में पेशी के बाद पुलिस कस्टडी से भागने का प्रयास किया हालांकि आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया और उसके खिलाफ केस दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी गई । 

    ज्ञात रहे कि आरोपी के विरुद्ध 30 मई 2022 को जिला ऊना के एक गांव की 12 वर्षीय नाबालिगा को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के आरोप में केस दर्ज किया गया था।  पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नाबालिगा को आरोपी के कब्जे से बरामद भी कर लिया था। जबकि इसके बाद किए गए मेडिकल में बच्ची के साथ दुष्कर्म होने की पुष्टि भी हुई थी।

    आरोपी पंजाब के लुधियाना निवासी 27 वर्षीय नरेंद्र कुमार उर्फ (रिक्की) पुलिस गिरफ्त में है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 और पोक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। आरोपी की रिमांड अवधि खत्म होने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया था। कोर्ट से आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के आदेश जारी किए गए। जब पुलिस कर्मचारी आरोपी को न्यायिक हिरासत के लिए लेकर जा रहे थे तो वह पुलिस की कस्टडी से भाग निकला। हालांकि पुलिस कर्मचारियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए टक्का रोड से आरोपी को पकड़ लिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीन धीमान ने बताया कि दुष्कर्म के आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया था जहां से पेशी के बाद उसने भागने का प्रयास किया। आरोपी को काबू कर लिया गया है।

  • सत्ती ने रायपुर सहोड़ां में 90 लाख रूपये से निर्मित सिंचाई योजना का किया शुभारंभ

    सत्ती ने रायपुर सहोड़ां में 90 लाख रूपये से निर्मित सिंचाई योजना का किया शुभारंभ

    ऊना/सुशील पंडित: छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज ऊना विधानसभा के तहत ग्राम पंचायत रायपुर सहोड़ां में 90 लाख रुपये की लागत से निर्मित उठाऊ सिंचाई योजना रायपुर बाड़े का शुभारंभ किया। इस योजना के जल भंडारण टैंक की क्षमता 1 लाख लीटर है और इससे 36 हैक्टेयर भूमि को सिंचाई की सुविधा मिलेगी।

    इस अवसर पर सत्ती ने अपने संबोधन में कहा कि ऊना विस क्षेत्र के प्रत्येक घर को नल से स्वच्छ जल और हर खेत को सिंचाई योग्य जल पर्याप्त मात्रा में मिले, इसके लिए पेयजल और सिंचाई योजनाओं का निरंतर विकास किया जा रहा हैं। सत्ती ने कहा कि वर्तमान मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के कुशल नेतृत्व में आज प्रदेश का प्रत्येक गांव विकास पथ पर अग्रसर है। विभिन्न विकास योजनाओं के माध्यम से गांवों की तस्वीर बदल रही है। गांव भी अब शहरों की भांति हर सुविधा से परिपूर्ण हो रहे हैं। सत्ती ने बताया कि रेलवे क्रोसिंग के समीप 48 लाख से सिंचाई योजना का निर्माण किया गया है जिसका लाभ इलाके के लोगों को मिल रहा है। उन्होंने बताया कि वार्ड नंबर 8 में पंचायत घर से हरिजन बस्ती से होते हुए रेलवे लाईन तक 21 लाख से गली का निर्माण किया गया है और इसके शेष बचे कार्य को पूर्ण करने के लिए 18.40 लाख का टैंडर भी हो गया है। उन्होंने बताया कि 12.60 लाख से हाई स्कूल कर चारदीवारी बनाई गई है। उन्होंने बताया कि 24.81 लाख से डिस्पैन्सरी बनाई गई है। इसके अलावा ग्राम पंचायत रायपुर सहोड़ां में 14.50 लाख से पंचायत घर और 5.1 लाख रुपये से महिलामंडल भवन का निर्माण भी किया गया है। उन्होंने बताया कि सामुदायिक भवन 3 लाख रुपये से शौचालयों का निर्माण किया गया है जबकि 5 लाख रुपये से किचन के निर्माण का कार्य शुरु कर दिया गया है। इसके अलावा सामुदायिक भवन की मरम्मत के लिए 3.50 लाख रुप्ये स्वीकृत हो चुके हैं।

    सत्ती ने बताया कि रायपुर बाड़े में गऊशाला के निकट मिनी स्टेडियम के निर्माण के लिए 84 लाख रुपये का एस्टीमेट बनाया गया है। इसके अलावा सराय में पेवर ब्लॉक्स के लिए 5 लाख व शौचालयों के लिए 2.10 लाख और खट्टा मोहल्ला में गंदे पानी की निकासी के लिए 1.80 लाख रुपये की राशि स्वीकृत हो चुकी है। 

    सत्ती ने बताया कि रायपुर के 130 लाभार्थियों को बुढ़ापा व विधवा पैन्शन प्रदान की जा रही है। इसके अलावा 60 प्लस आयु वर्ग के 170 पात्र लोगों के पैन्शन के फार्म भरकर स्वीकृति हेतु भेजे गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा बिना आय सीमा के सामाजिक सुरक्षा पैन्शन की आयु को घटाकर 60 वर्ष किया गया है। इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि जय राम ठाकुर ने 125 यूनिट तक निःशुल्क बिजली व एचआरटीसी बसों में महिलाओं को किराए में 50 प्रतिशत की छूट देने का निर्णय बहुत सराहनीय कदम है जिसका लाभ लोगों को अगले माह से मिलना आरंभ हो जाएगा।

    इस अवसर पर मंडलाध्यक्ष हरपाल सिंह गिल, बीडीसी सदस्य कांता देवी, नगर परिषद मैहतपुर-बसदेहड़ा के उपाध्यक्ष अनिल सोनी, कांगड़ा बैंक के निदेशक बलवंत ठाकुर, प्रधान रोहित कुमार, उपप्रधान हरजीत सिंह, वार्ड सदस्य अरुण कुमार, मोनिका शर्मा व प्रेमलता, छतरपुर के उपप्रधान अनिल कुमार, एसडीओ आईपीएच पवन कुमार, अंबिका दत्त, अमित कुमार, हिमांश व अशोक कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।

  • इनोसेंट हार्टस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के छात्रों नेहासिल की इंटरनेशनल प्लेसमेंट

    इनोसेंट हार्टस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के छात्रों नेहासिल की इंटरनेशनल प्लेसमेंट

    जालंधर/विजयः इनोसेंट हार्टस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस यह घोषणा करते हुए बेहद गर्व महसूस कर रहा है कि स्कूल ऑफ होटल मैनेजमेंट तथा आईटी के छात्रों ने अंतरराष्ट्रीय प्लेसमेंट हासिल की है।बीएचएमसीटी 8 वें सेमेस्टर के छात्र लक्ष्य दुग्गल को 2800$ प्रति माह के पैकेज पर रेनेसांस कॉनकोर्स अटलांटा एयरपोर्ट होटल, यूएसए में कुलिनरी शेफ के रूप में चुना गया और बीएचएमसीटी छठे सेमेस्टर की शरनदीप कौर को जेडब्ल्यू मैरियट मायर्टल बीच रिज़ॉर्ट, साऊथ कैरोलिना, यूएसए में 3980$ प्रति माह पर कुलिनरी विभाग में ट्रेनी के रूप में चुना गया। दोनों छात्र सफलता पूर्वक अपने-अपने संगठनों में शामिल हो गए हैं। इसके अलावा 10 छात्रों ने कंपनी के इंटरव्यू राउंड में सफलता प्राप्त करके जॉब ऑफ लेॅटर प्राप्त कर लिए हैं। बीसीए- छठे सेमेस्टर की एकता ठाकुर को कैंटर टेक्नोलॉजीज ऑस्ट्रेलियाद्वारा 3268$ प्रति माह के पैकेज पर वेबडेवल पर के रूप में चुना गया।

    डॉ. अनूपबौरी (चेयरमैन, इनोसेंट हार्टस ग्रुप) ने छात्रों को शुभकामनाएँ दीं और अपने छात्रों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्लेसमेंट दिलाने के लिए टीम के प्रयासों की सराहना की।

    ग्रुपडायरेक्टर डॉ. शैलेश त्रिपाठी ने इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए छात्रों और फैकल्टी मेंबर्स को बधाई दी। उन्होंने कहा कि हमारे छात्रों को वे सभी कौशल सिखाए जाते हैं जो प्रोफेशनल वल्र्ड में धूम मचा रहे हैं। इस उपलब्धि ने संस्थान की शोभा में एक ओर सुनहरा पंख जोड़ दिया है।

    श्री हरमोहिंदर (प्रमुख, स्कूल ऑफ होटल मैनेजमेंट) ने कहा कि हम छात्रों को रोजग़ार के योग्य बनाने के लिए भविष्य में और अधिक प्लेसमेंट के साथ-साथ इंटर्नशिप के अवसर भी प्रदान करेंगे।

  • जिला परिषद काडर कर्मचारी अधिकारी महासंघ के समर्थन में उतरी कांग्रेस

    जिला परिषद काडर कर्मचारी अधिकारी महासंघ के समर्थन में उतरी कांग्रेस

    ऊना/सुशील पंडित: जिला परिषद राज्य स्तरीय कर्मचारी व अधिकारी महासंघ का प्रतिनिधिमंडल माननीय मुख्यमंत्री मंत्री की अध्यक्षता में वित्त सचिव हिमाचल प्रदेश ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ शिमला में बैठक हुई थी जिसमें माननीय मुख्यमंत्री महोदय ने संबंधित विभाग व वित्त विभाग को निर्देश दिए थे कि इससे संबंधित कर्मचारियों का मुद्दा आगामी कैबिनेट में प्रस्तुत किया जाएगा ताकि इन कर्मचारियों को लाभ दिया जा सके परंतु सरकारी नुमाइंदे इस पर खरे नहीं उतरे यह बातें आज नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री में पंचायत सचिवों के पक्ष में उतरते हुए उपमंडल हरोली में कहीं। 

    हिमाचल प्रदेश में कैबिनेट की बैठक हुई थी जिसमें उक्त कर्मचारियों का मुद्दा शामिल नहीं किया गया माननीय मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश सरकार के आदेशों की अवहेलना की गई फिर से हिमाचल प्रदेश कैबिनेट की बैठक हुई जिसमें भी कार्य कर्मचारियों का मुद्दा फिर से शामिल नहीं किया गया । माननीय मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश सरकार के आदेशों की अवहेलना की गई। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री के साथ कांग्रेस के बड़े नेताओं ने पंचायत सचिव समर्थन दिया जोकि पेन डाउन हड़ताल पर हैं।

    उन्होंने पंचायत सचिवों व अन्य स्टाफ को आश्वासन दिया कि कांग्रेस पार्टी आपके साथ है और आपको मिलने वाले लाभ दिलवाने में कांग्रेस पार्टी आपके साथ खड़ी रहेगी।

    यह हड़ताल वाईस वर्ष की कार्य अवधि में सरकार द्वारा विभाग में विलय न करने के उपरांत कर्मचारियों को करनी पड़ी ।यह कलम छोड़ हड़ताल तब तक जारी रहेगी जब तक इन अधिकारियों व कर्मचारियों का विलय ग्रामीण विकास विभाग / पंचायती राज विभाग में नहीं हो जाता या इस की अधिकारिक सूचना जारी नहीं हो जाती सरकार जल्द से जल्द इन कर्मचारियों व अधिकारियों का विलय ग्रामीण विकास विभाग में करे ताकि आम जनता को हो रही परेशानियों का मुआवजा सरकार की दोहरी नीति के कारण न भुगतना पड़े।

    इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विनोद बिट्टू, कांग्रेस कमेटी जिला प्रधान राणा रणजीत सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी मेहताब ठाकुर, हरोली कांग्रेस के प्रतिनिधि पंचायत सचिवों व कर्मचारियों के समर्थन में पहुंचे।

  • आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को हासिल करने में बैंक की भूमिका अति महत्वपूर्ण: डॉ. अमित शर्मा

    आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को हासिल करने में बैंक की भूमिका अति महत्वपूर्ण: डॉ. अमित शर्मा

    योजनाओं के पात्रों को ऋण देने में उदारता दिखाएं बैंक

    ऊना ज़िला के बैंको ने वित्त वर्ष 2021-22 में बांटे 1592.42 करोड़ के ऋण

    ऊना/सुशील पंडित: आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए बैंकों की भूमिका अति महत्वपूर्ण है। इसके लिए विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए लोगों को उदारता के साथ बैंक ऋण उपलब्ध करवाएं। यह वक्तव्य बुधवार को बचत भवन ऊना में आयोजित जिला स्तरीय बैंक सलाहकार एवं समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए एडीसी डॉ. अमित कुमार शर्मा ने दिया।

    उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा वार्षिक ऋण योजना के अन्तर्गत फसल ऋण, सिंचाई उपकरण ऋण, भूमि विकास, फार्म बिल्डिंग, पौधरोपण व बागवानी, डेयरी फार्मिंग, मत्स्य व मौन पालन, सौर उर्जा के साथ-साथ लघु उद्योग व सीमांत उद्योग स्थापित करने के लिए लोगों को विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत बैंकों के माध्यम से आसान दरों पर ऋण सुविधा दी गई है। इसके अलावा केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा जनहित में प्रायोजित कार्यक्रमों व योजनाओं के माध्यम से मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना, फसल बीमा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड व स्वयं सहायता समूहों में स्वरोज़गार सृजित करने हेतु सकारात्मकता के साथ ऋण प्रदान किये जाएं ताकि लोग स्वरोज़गार अपनाकर अपनी आर्थिकी सुदृढ़ कर सकें।

    एडीसी ने बताया कि ने कहा कि ज़िला के बैंकों ने वित्त वर्ष 2021-22 में 1592.42 करोड़ के ऋण वितरित किये तथा बैंकों की जमा राशि में 9.72 प्रतिशत वृद्धि के साथ 11398 करोड़ 23 लाख हो गयी है, जबकि ऋण राशि 9.47 प्रतिशत ़की दर से बढ़कर 3477 करोड़ 82 लाख पहुंच गई है। लेकिन ज़िला में ऋण व जमा अनुपात वर्ष में 30.51 प्रतिशत रहा जोकि राष्ट्रीय लक्ष्य 60 प्रतिशत की अपेक्षा बहुत कम है तथा इस अनुपात में सुधार लाने हेतु बैंकों और सरकारी एजैंसियां को और अधिक कार्य करने की आवश्यकता है। ज़िला में बैंकों ने 31 मार्च 2022 तक 60505 कृषि कार्ड किसानों को बांटे हैं जिसमें 846 कृषि कार्ड वर्ष की अंतिम तिमाही में वितरित किये गये हैं। बैंकों का कृषि ऋण 668.04 करोड़ है जो कि कुल ऋणों का 19.21 प्रतिशत है।

    इस अवसर पर मुख्य ज़िला अग्रणी बैंक प्रबन्धक जय पाल भनोट ने बैंकों को वार्षिक ऋण योजना के अंतर्गत निधारित लक्ष्यों को समय पर प्राप्त करने का अनुरोध किया ताकि लोगों की आर्थिक जरूरतों कों पूरा किया जा सके। उन्होंने बैंकों से सभी किसानों को कृषि कार्ड बाँटने, कृषि औजारों हेतु ऋण प्रदान करने तथा लघु उद्योगों को बढ़ावा देने के लिये प्रोत्साहित करने का आहवान किया। नाबार्ड के ज़िला विकास प्रबन्धक अरुण कुमार ने बैठक में शामिल सदस्यों कों स्वयं सहायता समूह बनाने हेतु, जे.एल.जी. तथा नये किसान क्लब बनाने का सुझाव दिया।

    बैठक में एलडीओ आरबीआई यश वर्मा, मुख्य प्रबन्धक विनीत अग्रवाल, मुख्य जिला अग्रणी बैंक प्रबन्धक जय पाल भनोट, जिला विकास प्रबन्धक नाबार्ड अरुण कुमार, विभिन्न बैंकों के जिला समन्वयक सहित सरकारी व गैर सरकारी अधिकारियों ने भाग लिया।

  • ग्रामीण विकास मंत्री वीरेंद्र कंवर ने हरोट में सुनीं जन समस्याएं

    ग्रामीण विकास मंत्री वीरेंद्र कंवर ने हरोट में सुनीं जन समस्याएं

    ऊना/सुशील पंडित: ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज ग्राम पंचायत पलाहटा के हरोट में जन समस्याएं सुनीं एवं पंचायत में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। 

    इस अवसर पर कंवर ने कहा कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र की प्रत्येक पंचायत में करोड़ों रुपए के विकास कार्य करवाए गए हैं तथा पिछले साढ़े चार वर्षों में ग्रामीण क्षेत्रों के आधारभूत ढांचे में व्यापक सुधार आया है। पिछले वित्त वर्ष के दौरान बंगाणा विकास खंड में 30 करोड़ रुपये से अधिक की धन राशि विकास कार्यों पर खर्च की गई है। पहले जहां पंचायतें छोटे व कच्चे कार्य करती थी, अब करोड़ों रुपए के कार्य कर रही है।

    पंचायतें बड़े-बड़े रास्ते, पुल व आधुनिक सुविधाओं के निर्माण कार्य कर रही हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों का जीवन स्तर बेहतर बना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पंचवटी पार्कों का निर्माण आरंभ किया है, ताकि लोगों को घूमने के लिए अच्छा स्थान बन सके। इस अवसर पर ग्राम पंचायत पलाहटा के प्रधान दीपांकर कंवर भी उपस्थित रहे।

  • बीजेपी महिला मोर्चा अध्यक्ष रश्मि सूद ने प्रतिभा सिंह को दिया जबाब

    बीजेपी महिला मोर्चा अध्यक्ष रश्मि सूद ने प्रतिभा सिंह को दिया जबाब

    आप के लिए गुड़िया हत्याकांड मामूली हो सकता है, लेकिन हमारे लिए नही:- रश्मि सूद

    ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की अध्यक्ष रश्मि सूद ने ऊना के विश्राम गृह में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि, हाल ही मे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्षा प्रतिभा सिंह ने एक बयान में शिमला में हुए गुड़िया कांड को लेकर कहा कि यह मामूली बात है। इस बात की मै ओर बीजेपी महिला मोर्चा निंदा करती है उंन्होने कहा आज हम एक महिला होकर भी एक महिला का साथ नही दे रहे, उंन्होने कहा कि इस बयान से मैं बहुत आहत हुई हुई हूं उंन्होने कहा कि हम अपनी राजनीति चमकाने के लिए मंचो से कुछ भी बोल देते है, कम से कम उस परिवार के बारे में तो सोचिए जिन्होंने अपनी फूल सी बेटी को खो दिया, ओर इनको छोटी सी बात लग रही है उंन्होने कहा कि आज कांग्रेस को जो पूरे देश मे हनन हो रहा है इनके बयानबाजी के कारण हो रहा है उंन्होने कहा कि पहले जो प्रदेश के मुखिया थे उंन्होने भी उस समय इसी प्रकार के शव्दों का प्रयोग किया था और अब प्रतिभा सिंह भी इस हत्याकांड को मामूली बात बता रही है उंन्होने कहा कि इस समय इस प्रकार की बयानबाजी साफ तौर पर दर्शा रही है कि कांग्रेस पार्टी को कही न कही हार का डर सताने लगा है, उंन्होने कहा कि इस बार हम रिवाज बदलेंगे ये निश्चित है और एक बार फिर सत्ता में बीजेपी हिमाचल प्रदेश में आयेगी। ओर हिमाचल को विकास की राह पर लेकर आगे बढेगी।