Category: Himachal

  • महंगाई के विरोध में गवर्नर हाउस घेरने जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने हिरासत में लिया, देखें तस्वीरें

    महंगाई के विरोध में गवर्नर हाउस घेरने जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने हिरासत में लिया, देखें तस्वीरें

    चंडीगढ़ः देश भर में बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस पार्टी की ओर से प्रदर्शन किए जा रहा हैं। इसी को लेकर आज चंडीगढ़ में आज कांग्रेस प्रदर्शन कर रही है। बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी के विरोध में चंडीगढ़ कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता सेक्टर-18/19 लाइट प्वाइंट पर इकट्ठा हुए थे। यहां से कांग्रेस प्रदर्शनकारियों ने गवर्नर हाउस की तरफ रोष मार्च शुरू किया। बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता भी प्रदर्शन में शामिल हैं।

    हालांकि पुलिस प्रशासन की तरफ से प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पहले ही मध्यमार्ग पर बेरिकेडिंग की गई थी। जैसे ही प्रदर्शनकारी राजभवन की तरफ बढ़ने लगे पुलिस ने उन्हें वहीं रोक दिया। वहीं मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। इसके अलावा पंजाब कांग्रेस भी सेक्टर-15 स्थित कांग्रेस भवन के बाहर प्रदर्शन कर रही है। तो हरियाणा कांग्रेस के कई नेता और कार्यकर्ता सेक्टर-9 में रोष प्रदर्शन कर रहे हैं।

    चंडीगढ़ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को गवर्नर हाउस की तरफ जाने से रोकने पर नाराज कांग्रेसियों ने वहीं नारेबाजी शुरू कर दी। कुछ प्रदर्शनकारी बैरिकेड पर चढ़ गए, तो पुलिस ने इन्हें हिरासत में लिया और बस में बैठा कर सेक्टर-19 पुलिस स्टेशन लेकर गई है।

    कांग्रेस के अध्यक्ष हरमोहिंदर सिंह लक्की ने कहा देश में महंगाई चरम पर है। केंद्र की भाजपा सरकार ने महंगाई कम करने और डीजल पेट्रोल की कीमतों में कमी करने का वादा किया था। सभी वादे भाजपा भूल गई। महंगाई इतनी ज्यादा है कि आम जनता की त्रस्त है। खाने पीने की चीजों पर भी जीएसटी लगा दिया गया है। महंगाई के कारण गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों पर असर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता के मुद्दे उठाती रहेगी। सरकार पार्टी के कार्यकर्ताओं पर जितना भी जुल्म कर ले, हम पीछे नहीं हटेंगे।

  • सतपाल सिंह सत्ती दो दिवसीय ऊना प्रवास पर

    सतपाल सिंह सत्ती दो दिवसीय ऊना प्रवास पर

    ऊना/सुशील पंडित: छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती 6 अगस्त को प्रातः 10.30 बजे कुठार खर्द में महिला मंडल भवन का शुभारंभ करने के बाद जन समस्याएं सुनेंगे। दोपहर 2 बजे वह बचत भवन ऊना में दिवंगत पूर्व मंत्री प्रवीण शर्मा के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल होंगे। सांय 5 बजे सत्ती बसोली में नवनिर्मित कमरों का उद्घाटन करेंगे और जन शिकायतों का निवारण करेंगे। 

    सतपाल सिंह सत्ती 7 अगस्त को प्रातः 10.30 बजे बसदेहड़ा वार्ड नंबर 6 में एमसी पार्क के नजदीक जिम का लोकार्पण करेंगे, जबकि सांय 5 बजे संतोषगढ़ में 50 लाभार्थियों को मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना के तहत फ्री गैस कनेक्शन प्रदान करेंगे। यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने दी।

  • पंजाबः किसान नेता बलबीर राजेवाल सहित बड़ी गिनती में अपनी मांगों को लेकर इकट्ठे हुए किसान, देखें तस्वीरें

    पंजाबः किसान नेता बलबीर राजेवाल सहित बड़ी गिनती में अपनी मांगों को लेकर इकट्ठे हुए किसान, देखें तस्वीरें

    मोहालीः जिलें में आज एक बार फिर से किसान जत्थेबंदियों ने अपनी मांगों को लेकर रोष प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है। हालांकि इस प्रदर्शन में 5 किसान जत्थेबंदिया शामिल है। किसानों की ओर से अपनी मांगों को लेकर मोहाली के फेज-8 स्थित गुरुद्वारा अंब साहिब के सामने वाले मैदान में रोष धरना दिया जा रहा है।

    इस मामले को लेकर भारतीय किसान यूनियन राजेवाल के प्रधान बलबीर सिंह राजेवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि पानी का मुद्दा, डैम सेफ्टी एक्ट, पंजाब यूनिवर्सिटी सहित कई अन्य मुद्दों को लेकर आज की यह रोष प्रदर्शन किया जा रहा है।

    वहीं उन्होंने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि रोष रैली और धरने के बाद पंजाब के सीएम भगवंत मान और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पंजाब के राज्यपाल को एक मांग पत्र भी दिया जाएगा। बता दें कि हाल ही में सीएम भगवंत मान के साथ किसानों ने अपनी मांगों को लेकर मीटिंग की थी। जिसके बाद सीएम भगवंत मान ने किसानों की कुछ मांगों को मान लिया था और कुछ मांगों के लिए उनसे समय मांगा था।

  • पंजाबः गैंगस्टरों के निशाने पर आया सिद्धू मूसेवाला का दोस्त, रेकी की वीडियो हुई वायरल 

    पंजाबः गैंगस्टरों के निशाने पर आया सिद्धू मूसेवाला का दोस्त, रेकी की वीडियो हुई वायरल 

    चंडीगढ़ः पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस के बाद भी गैंगस्टर एक्टिव दिखाई दे रहे है। वहीं सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियों में सिद्धू मूसेवाला का दोस्त जोकि मुक्तसर में रहना वाला है उसकी गैंगस्टर की ओर रेकी गई। यानि कि गैंगस्टर अब गैंगस्टर्स के निशाने पर मूसेवाला के करीबी है।

    इससे पहले गैंगस्टरों की ओर से मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह को धमकी दी गई। अब मूसेवाला के मुक्तसर में रहने वाले दोस्त की रेकी की गई। यह वही दोस्त हैं, जिनका जिक्र गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने अपनी वीडियो में किया था। गोल्डी ने दावा किया था कि यही दोस्त मूसेवाला के साथ सौदेबाजी करा रहे थे। मूसेवाला का 29 मई को कत्ल कर दिया गया था। जिसकी जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग के गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने ली थी।

    मूसेवाला के करीबी मुक्तसर में रहते हैं। उन्होंने सीसीटीवी में देखा कि एक युवक उनकी रेकी कर रहा है। उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने तुरंत उनके घर के बाहर बैरिकेडिंग कर दी। मूसेवाला के करीबी पहले गांव भंगचिड़ी में रहते थे। तब भी उनके घर फायरिंग होने के बाद उन्हें सिक्योरिटी दी गई है। पुलिस का कहना है कि रेकी करने की शिकायत की हर एंगल से जांच की जा रही है।

    मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह को पाकिस्तानी नंबरों से धमकाया गया। सोशल मीडिया के जरिए भी उन्हें धमकी दी गई। जिसमें ‘अगला नंबर बापू दा’ लिखा हुआ था। हालांकि पंजाब पुलिस ने दावा किया कि मूसेवाला के पिता की सिक्योरिटी पूरी तरह से पुख्ता है। मूसेवाला की हत्या के बाद उनके पिता लगातार बुलेटप्रूफ गाड़ी में ही आते-जाते हैं।

  • एक्शन में पंजाब पुलिस: बीएसएफ के साथ साझा ऑपरेशन कर चलाया सर्च अभियान, देखें वीडियो

    एक्शन में पंजाब पुलिस: बीएसएफ के साथ साझा ऑपरेशन कर चलाया सर्च अभियान, देखें वीडियो

    चंडीगढ़: पंजाब में नशे व ड्रोन के जरिए हथियारों की आवाजाही पर नजर रखने के लिए पंजाब पुलिस लगातार प्रदेश के जिलों में अभियान चला रही है। बीती रात पंजाब पुलिस की तरफ से बीएसएफ के साथ मिलकर संयुक्त अभियान चलाया गया। इसकी जानकारी डीजीपी गौरव यादव ने ट्वीट कर दी। उन्होंने लिखा बीती रात मेरी टीम ने 

    बीएसएफ के सहयोग से पंजाब के सीमावर्ती जिलों में कई अभियानों का नेतृत्व किया, जिसका उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्रों में ड्रग्स, गोला-बारूद, विस्फोटक और हथगोले ले जाने वाले ड्रोन की आवाजाही पर कड़ी निगरानी रखना था।

    वहीं इस अभियान के बारे में जानकारी देते हुए पंजाब पुलिस ने बताया कि उनकी टीम ने बीएसएफ के साथ बीती रात संयुक्त अभियान चलाया और पंजाब के 7 सीमावर्ती जिलों पठानकोट, गुरदासपुर, बटाला, अमृतसर ग्रामीण, तरनतारन, फ़िरोज़पुर और फ़ाज़िलका में अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया कि इस ऑपरेशन का उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्रों में ड्रग्स, गोला-बारूद, विस्फोटक और हथगोले ले जाने वाले ड्रोन की आवाजाही पर सक्रिय निगरानी रखना है।

  • हाथों-हाथ बिक रही सोमभद्रा इको फ्रैंडली राखियां, मेले में 4 दिन में 1 लाख से अधिक की सेल

    हाथों-हाथ बिक रही सोमभद्रा इको फ्रैंडली राखियां, मेले में 4 दिन में 1 लाख से अधिक की सेल

    राखी उत्सव मेले में पर्यावरण मित्र एवं आकर्षक डिजाइन की राखियों की सेल 

    ऊना/सुशील पंडित। एमसी पार्क ऊना में 11 अगस्त तक चलने वाले राखी उत्सव मेले में सोमभद्रा ब्रांड नेम से बिक रही इको फ्रैंडली राखियां ऊनावासियों की पसंदीदा बन गई है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत राखी उत्सव मेले में स्वयं सहायता समूहों के स्टॉल पर हस्त निर्मित तथा पर्यावरण मित्र राखियों को बिक्री के लिए रखा गया है, जिनकी भारी मांग बनी हुई है। जहां यह राखियां किफायती दामों पर मिल रही हैं, वहीं इनके डिजाइन सभी को पसंद आ रहे हैं। राखियों को बनाने में बांस, रुद्राक्ष, मोती तथा सूती धागे जैसी पर्यावरण मित्र सामग्री का इस्तेमाल किया गया है।

    स्वयं सहायता समूहों से जड़ी ईसपुर निवासी जतिंद्र कुमारी, अंब विकास खंड के शिवपुर की रहने वाली ममता, दिलवां की पूनम कुमारी तथा गगरेट की रहने वाली चंचल कुमारी ने कहा कि रक्षा बंधन के त्यौहार को देखते हुए एमसी पार्क में मेले का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं अपने हाथों से राखियां बना रही हैं और लोगों में इसको लेकर काफी अच्छी मांग है। उन्होंने बताया कि उनके पास 10 रुपए से लेकर 50 रुपए तक राखी उपलब्ध है और इन पर नाम भी लिखवाया जा सकता है।
     
    मेले को लेकर खरीददारों का रुझान अच्छा
    उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने कहा कि एक अगस्त को एमसी पार्क ऊना में राखी उत्सव मेले का शुभारंभ किया था, जिसका अच्छा रुझान मिल रहा है। सोमभद्रा ब्रांड नेम के तहत यहां पर राखियां, आचार, सेवियां आदि सामग्री बिक रही है। इसके साथ ही बांस का सामान भी लोगों की खरीददारी के लिए रखा गया है। उन्होंने बताया कि शुरुआती चार दिन में मेले के दौरान स्वयं सहायता समूहों ने लगभग 1.20 लाख रुपए की सेल की है। 

    महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए समर्पित
    ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि प्रदेश में आज 22 हजार से अधिक स्वयं सहायता समूह कार्य कर रहे हैं, जिनसे बड़ी संख्या में महिलाएं जुड़ी हैं। प्रदेश सरकार पहले दिन से ही इन महिलाओं के सशक्तिकरण के प्रयास कर रही है, जिसके लिए स्वयं सहायता समूहों को अपने उत्पाद बेचने के लिए उचित मंच प्रदान किया जा रहा है। ऊना में अनेकों स्थानों पर जहां स्थाई केंद्र खोले गए हैं, वहीं मेले लगाकर भी समूहों की आय में वृद्धि की कोशिश की जा रही है, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं।

  • पंजाबः पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 फूड इंस्पैक्टरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज, जाने मामला…

    पंजाबः पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 फूड इंस्पैक्टरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज, जाने मामला…

    फिरोजपुर : फिरोजपुर में गेहूं का करोड़ों रुपए का घोटाला सामने आया है, जिसके संबंध में पुलिस ने 6 फूड इंस्पैक्टरों के खिलाफ शिकंजा कस दिया है। बताया जा रहा है कि पनग्रेन के 4 गोदामों में फूड सप्लाई विभाग के अधिकारियों द्वारा चैकिंग के दौरान बड़े पैमाने पर गेहूं कम पाई गई है, जिस संबंध में पुलिस ने 6 फूड इंस्पैक्टरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 

    इन गोदामों में भारी मात्रा में गेहूं का स्टाक रखा गया था, जिसकी चैकिंग होने पर काफी मात्रा में गेहूं कम पाया गया है जिसके संबंध में डिप्टी डायरैक्टर ने पुलिस को शिकायत की हुई थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत एक्शन में आते हुए इन 6 अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। 

  • पंजाबः पनबस-पीआरटीसी के ठेका कर्मियों ने किया 3 दिन की हड़ताल का ऐलान

    पंजाबः पनबस-पीआरटीसी के ठेका कर्मियों ने किया 3 दिन की हड़ताल का ऐलान

    चंडीगढ़ः पंजाब रोडवेज पैनबस पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन ने मांगे ना मानने को लेकर 3 दिन की हड़ताल का ऐलान किया है। इसकी जानकारी देते हुए प्रदेश अध्यक्ष रेशम सिंह गिल ने कहा कि यूनियन 14-15-16 अगस्त को हड़ताल करके गुलामी दिवस मनाने सहित अपनी जायज मांगों को लेकर पंजाब सरकार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए कार्यक्रम तैयार किए हैं। 

    उन्होंने बताया कि 31 जुलाई को विकास गर्ग प्रमुख सचिव परिवहन विभाग की अध्यक्षता में यूनियन के साथ चंडीगढ़ में हुई बैठक में डाटा एंट्री आपरेटरों का वेतन बढ़ाने व रिकॉर्ड मंगवाकर पूरा करने सहित विभाग के अधिकारियों की मांगें, बर्खास्त कर्मचारियों का एक सप्ताह का रिकॉर्ड मंगवाकर कोरोना महामारी के दौरान मरने वाले कर्मचारियों के परिवारों को 50 लाख की राशि की मदद करना, कर्मचारियों की कमी को देखते हुए सभी बहाल कर्मचारियों की तत्काल बहाली, कर्मचारियों के कोर्ट केस रिकॉर्ड की दोबारा जांच और बहाली, वर्कशॉप के कर्मचारियों को नियमित कर्मचारियों के रूप में आराम देने और रिकॉर्ड के अनुसार वेतनमान के अनुसार वेतन देने के संबंध में, श्रम विभाग से मार्गदर्शन लेकर इसका समाधान हल करने आदि शामिल है।

    उन्होंने बताया कि आज तक विभाग की ओर से कोई मांग पूरी नहीं की गई और दूसरी ओर सरकार के साथ होने वाली बैठक में प्रमुख सचिव को कोरोना बुलाकर टाला जा रहा है, जिससे साफ है कि सरकार और विभाग के अधिकारी अपनी वादों से भागते दिखाई दे  रहे हैं। उन्होंने इस संबंधी जानकारी देते हुए कहा कि मांगों को लेकर किए जा रहे विरोध में संगठन ने दिनांक 09/08/2022 को पूरे पंजाब के राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर पटियाला में पीआरटीसी में कॉर्पोरेट घरानों की किलोमीटर योजना की बसों को रोकने के लिए भूख हड़ताल करेगा। प्रबंधन बोर्ड द्वारा किलोमीटर योजना बसों के टेंडर रद्द नहीं किए गए या संघर्ष कर रहे कर्मचारियों के साथ धक्का किया गया तो तत्काल पंजाब को बंद करके कड़ा संघर्ष किया जाएगा।

  • युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमन ठाकुर ने श्रद्धालुओं को बांटे मास्क

    युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमन ठाकुर ने श्रद्धालुओं को बांटे मास्क

    ऊना/सुशील पंडित: गगरेट में युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अमन ठाकुर ने पंजाब से आ रहे श्रद्धालु जो माता चिंतपूर्णी शीश नवाने जा रहे हैं और गगरेट के सिविल हॉस्पिटल में लोगों को मास्क और सैनेटाइजर्स बांटे गए जैसे-जैसे करोना अपने पैर पसार रहा है वैसे ही अमन ठाकुर और उनकी टीम एक्टिव हो गई है.. जितने भी पंजाब से श्रद्धालु आ रहे हैं उनको युवा कांग्रेस द्वारा मास्क दिए जा रहे हैं सार्वजनिक स्थानों पर मास्क अनिवार्य कर दिए गए हैं। गगरेट सिविल हॉस्पिटल में भी युवा कांग्रेस अध्यक्ष ने बिना मास्क घूम रहे लोगों को मास्क वितरित किए और लोगों से मास्क लगाने के लिए आग्रह किया।

    युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमन ठाकुर ने डॉक्टर्स की टीम को भी मास्क दिए. बाकी जो लोग बिना मास्क घूम रहे हैं उन्हें हॉस्पिटल प्रशासन द्वारा मास्क दिए जा सके युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमन  ठाकुर ने कहा दिन प्रतिदिन कोरोना संक्रमित मरीजों के केस बढ़ते जा रहे हैं और कोरोना का प्रभाव कम करने के लिए लोगों को फिर से जागरूक करना अनिवार्य है और युवा कांग्रेस अपने कर्तव्य से पीछे नहीं हटेगी।

    युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमन ठाकुर ने अपनी गाड़ी को कोरोना मरीजों के लिए हॉस्पिटल ले जाने और उन्हें घर छोड़ने तक का प्रबंध किया है। यदि कोई करोना संक्रमित मरीज को किसी भी प्रकार की सहायता की जरूरत हो तो अमन ठाकुर ने अपना हेल्पलाइन नंबर 9882123968 को जारी करते हुए कहा है कि कोरोना संक्रमित मरीजों को किसी भी प्रकार की जरूरत हो चाहे वह राशन हो किसी हॉस्पिटल में आना जाना हो. उसका सारा खर्चे युवा कांग्रेस द्वारा किया जाएगा और हॉस्पिटल के मरीजों से मिलकर उनका हालचाल जाना। और उनसे कहा कि यदि उन्हें कोई हॉस्पिटल में किसी भी प्रकार की असुविधा होती है तो अमन ठाकुर से संपर्क कर सकते हैं.ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर पंकज पराशर को भी मास्क सौंपे गए ताकि बिना मास्क के जो मरीज आ रहे हैं उनको मास्क दिए जा सके।

    इस अवसर पर युवा कांग्रेस शहरी इकाई अध्यक्ष समीर जसवाल, युवा कांग्रेस के महासचिव विनय जसवाल, सुनील ठाकुर, अमित कुमार, सौरव कुमार, और तमाम साथी मौजूद रहे।

  • पूर्व मंत्री प्रवीण शर्मा का राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, नम आंखों से दी अंतिम विदाई

    पूर्व मंत्री प्रवीण शर्मा का राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, नम आंखों से दी अंतिम विदाई

    ऊना/सुशील पंडित: पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे हिमुडा उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री प्रवीण शर्मा का देहांत हो गया। उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ जिला ऊना के अंब में किया गया तथा सभी ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। शव को मुखाग्नि प्रवीण शर्मा के सुपुत्र पार्थ शर्मा ने दी। 

    उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए ग्रामीण विकास व पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर, वन तथा युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री राकेश पठानिया, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, हिमाचल प्रदेश छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के विधायक बलबीर सिंह, एचपीएसआईडीसी उपाध्यक्ष प्रोफेसर राम कुमार, जिला परिषद ऊना के उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा, ऊना जिला भाजपा अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा, एपीएमसी अध्यक्ष बलबीर सिंह बग्गा, कुटलैहड़ भाजपा मंडल अध्यक्ष तरसेम लाल, जिला भाजपा महामंत्री राजकुमार पठानियां, एचआरटीसी उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री, उपायुक्त ऊना राघव शर्मा, पूर्व सांसद कृपाल परमार, पूर्व विधायक नवीन धीमान एवं सुषमा शर्मा, पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।

    प्रवीण शर्मा के देहावसान का समाचार सुनते ही सुबह से ही उनके निवास स्थान अंब में लोगों का तांता लग गया। वह वर्ष 1998 से 2003 तक धूमल सरकार में आबकारी एवं कराधान तथा खेल मंत्री रहे तथा धूमल सरकार के दूसरे कार्यकाल में जल प्रबंधन बोर्ड के अध्यक्ष रहे। इसके अतिरिक्त वह भारतीय जनता पार्टी के अनेक पदों पर रहते हुए पार्टी तथा आमजन के प्रति अपने दायित्व के लिए सजग रहे।