Category: Himachal

  • कृषि विभाग ने पोलियांवीत में लगाया दो दिवसीय प्रशिक्षण शिवर

    कृषि विभाग ने पोलियांवीत में लगाया दो दिवसीय प्रशिक्षण शिवर

    ऊना/सुशील पंडित: प्राकृतिक खेती बारे में विकासखंड हरोली में कृषि विभाग आत्मा परियोजना के अधिकारियों द्वारा किसानों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण शिबिर पोलियांबीत में आयोजित किया गया।

    इसमें ड़ा. संतोष शर्मा उप परियोजना निदेशक आत्मा ने खेती के चार स्तंभ बीजामृत जीवामृत, बापसा, आच्छादन के बारे में किसानों को विस्तृत जानकारी दी साथ ही सब्ज़ियों में आने वाली बीमारियों ओर कीटों की प्राकृतिक तरीक़े से रोकथाम के बारे में जानकारी दी।

    प्रगतिशील किसान रमन कुमार ओर वीना जो सफलतापूर्वक प्राकृतिक खेती कर रहे है उन्होंने महिलाओं को प्राकृतिक खेती के विभिन्न सिद्धांतों व बीज संस्कार के लिए देसी गाय के गोबर गोमूत्र से निर्मित बीजामृत व जीवामृत घनजीवामृत, अग्निअस्त्र आदि को वास्तविक रूप से बना कर बताया गया।

    इस शिविर में डा॰अंकुश शर्मा ने बताया कि किस प्रकार रासायनिक खेती धरती, वातावरण ओर शरीर का नुक़सान कर रही है। साथ ही विभाग की स्कीम के बारे में बताया। इसमें आत्मा परियोजना हरोली के सहायक तकनीकी प्रबंधक ड़ा. दविंदर कौर व ड़ा. शिवांक जसवाल ने किसानों को अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाल जीवन के लिए प्राकृतिक खेती व देशी गाय के गुणों से भी अवगत करवाया। शिविर में गाँव के प्रधान राकेश कुमार ब वार्ड पंच उपस्थित रहे।

  • विधायक ने विधानसभा क्षेत्र के लिए कौन सा बड़ा काम किया: शहरी भाजपा

    विधायक ने विधानसभा क्षेत्र के लिए कौन सा बड़ा काम किया: शहरी भाजपा

    ऊना/सुशील पंडित: शहरी भाजपा की इकाई ने सदर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेसी विधायक सतपाल सिंह रायजादा को निशाने पर लेते हुए कहा है कि साढ़े 4 साल तक लापता रहने वाले विधायक को चुनाव नजदीक आते आते अब विकास कार्यों की चिंता भी सताने लगी है। उन्होंने कहा कि विधायक इस तरह के हवा हवाई शिलान्यास करके क्या साबित करना चाहते हैं। शहरी भाजपा के अध्यक्ष जनक राज खजांची, विनोद पुरी ,पवन कपिला, नवीन पुरी, खामोश जेतिक, मनीष कपिला, प्रवीण पुरी, शिव महन, कैप्टन चरणदास, बाबा बलविंदर सिंह, सुखविंदर काला, सुखविंदर सांगरा, छिंदर पाल सैनी ने कहां की विधायक बताए उन्होंने अपने इस कार्यकाल में विधानसभा क्षेत्र के लिए कौन सा बड़ा काम किया।

    उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार से पहले 5 साल तक वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस के सरकार रही उस वक्त रायजादा विधानसभा क्षेत्र के लिए कौन सी बड़ी योजना लेकर आए। भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि पंचायत प्रधान और पार्षद स्तर पर किए जाने वाले कामों के नारियल फोड़कर विधायक अपना प्रचार करने में लगे हैं, लेकिन अब विधायक के नारियल फोड़ने से कुछ नहीं होने वाला। विधानसभा क्षेत्र की जनता सतपाल रायजादा को घर बिठाने का मन बना चुकी है और अब उनके किसी भी झूठ और फरेब में आने वाली नहीं है।

    भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि मौजूदा सरकार द्वारा करवाए गए विकास कार्यों का श्रेय लेकर सतपाल रायजादा विधायक नहीं बन पाएंगे। उन्होंने कहा कि विधायक सतपाल सिंह रायजादा के बेटे साडे 4 वर्ष सपने देखने में ही गए हैं और उनका आने वाला वक्त भी केवल मात्र सपने देखने में ही बीतेगा। भाजपा नेताओं ने कहा कि सपनों में किया गया विकास विकास नहीं होता उसके लिए वित्त आयोग अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती की तरह आगे आकर जिम्मेदारी संभालनी पड़ती है। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि विधायक की केवल मात्र माफिया के प्रति जिम्मेदारी रही है और उसे निभाने में उन्होंने अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान सुनिश्चित किया। रेत माफिया को पुलिस से छुड़ाना हो शराब माफिया को बचाना हो या फिर किसी भी अवैध कारोबारी को संरक्षण प्रदान करना हो तो विधायक हमेशा पहली पंक्ति में खड़े दिखाई देते हैं। उन्होंने कहा कि गरीबों में अपना वेतन बांटने की झूठी घोषणा कर विधानसभा क्षेत्र की जनता को गुमराह करने वाले विधायक की दाल अब नहीं गलने वाली।

  • कबाड़ स्‍टोर में अचानक ब्‍लास्‍ट से एक व्‍यक्ति की मौत, धमाके से हिल गया क्षेत्र

    कबाड़ स्‍टोर में अचानक ब्‍लास्‍ट से एक व्‍यक्ति की मौत, धमाके से हिल गया क्षेत्र

    ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के साथ लगते कस्बा झलेड़ा में एक कबाड़ स्‍टोर में ब्‍लास्‍ट होने से एक व्‍यक्ति की मौत हो गई। पुलिस टीम व प्रशासन तुरंत मौके पर पहुंच गया। जिला ऊना के झलेड़ा में कबाड़ के सामान को तोड़ते हुए एक कामगार की मौके पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार करीब साढ़े दस बजे राजिंदर पुत्र बहादुर सिंह उम्र करीब 40 वर्ष रोजाना की तरह कबाड़ के सामान को तोड़कर अलग अलग कर रहा था।
    इस कबाड़ की दुकान में मोटर साइकिल और कारों के अलावा फ्रिज व एसी का कबाड़ रखा था। पुराने वाहनों के पार्ट को अलग-अलग करके बेचा जाता है। रोजाना की तरह किसी वाहन के पुर्जे को कामगार राजिंदर तोड़ रहा था तो अचानक से एक विस्फोट हुआ, जिसमें वह बुरी तरह से जख्मी हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।पुलिस ने बारूद की संभावना से इनकार किया है हालांकि अभी जांच की जा रही है कि विस्फोट कैसे और किस चीज से हुआ। विस्फोट इतना तेज था कि आसपास के घर भी इसकी धमक से कांप गए और राजिंदर करीब दस फीट दूर जाकर गिरा। पुलिस ने फारेंसिक टीम को मौके पर बुलाया है और मौके से सैंपल एकत्रित किए हैं।
    एएसपी प्रवीण धीमान ने बताया फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए टांडा मेडिकल कालेज भेजा जा रहा है। फोरेंसिक टीम को मौके के निरीक्षण के लिए बुलाया गया है। विस्फोट कैसे और क्यों हुआ, इसकी जांच की जा रही है।
  • सितम्बर माह में चलेगा पोषण अभियान

    सितम्बर माह में चलेगा पोषण अभियान

    आहार आदतों बारे किया जाएगा जागरुक

    ऊना/सुशील पंडित: पर्याप्त खाद्यान्न भण्डार मौजूद होने के बावजूद भारत में कुपोषण एक विकट समस्या बनी हुई है तथा आहार आदतों के प्रति जागरुक करने के उद्देश्य से प्रति वर्ष सितम्बर माह में पोषण अभियान चलाया जाता है जिसके तहत लोगों को पोषित आहार के बारे में जागरुक किया जाता है। यह बात आज उपायुक्त ऊना राघव शर्मा की अध्यक्षता में पोषण अभियान के तहत जिला में कार्यान्वित की जाने वाली विभिन्न विभागों की गतिविधियों की रणनीति पर बैठक की।

    उपायुक्त ने समेकित बाल विकास परियोजना ऊना के तहत पोषण माह तथा विभिन्न विभागों की गतिविधियों के अंतर्गत कार्यान्वित की जाने वाली गतिविधियों बारे जानकारी हासिल की तथा अभियान का प्रभावी रूप से कार्यान्वयन करने के लिए सभी विभागों को आपसी तालमेल से कार्य करने के निर्देश दिये ताकि प्रत्येक ज़िलावासी तक इस अभियान की पहुंच सुनिश्चित की जा सके। विशेषकर किशोरी, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को निर्धारित पोषण के विषय में जागरूक बनाना तथा उन्हें उचित पोषण उपलब्ध करवाना है।

    उन्होंने कहा कि कुपोषण मुक्त भारत की परिकल्पना साकार करने के लिए सभी तक उचित पोषण पहुंचाना आवश्यक है। इस दिशा में महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की भूमिका बेहद अहम है। अभियान का उद्देश्य जनसाधारण को पोषण की मूल अवधारणा से अवगत करवाने तथा लक्षित वर्ग को जागरूक बनाना है।

    उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिये कि महिला एवं बाल विकास द्वारा आंगनवाड़ी स्तर पर, पर्यवेक्षक वृत्त स्तर पर तथा परियोजना स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिनके माध्यम से लक्षित वर्गों को पौष्टिक आहार के संबंध में विस्तृत जानकारी उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने इन कार्यक्रमों की सफलता के लिए जन-जन केे सहयोग के साथ-साथ जन-प्रतिनिधियों, स्कूल प्रबंधन समितियों, सरकारी विभागों, सामाजिक संगठनों तथा समस्त सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्र की समावेशी की भागीदारी को भी शामिल करने के निर्देश दिये।

    डीपीओ आईसीडीएम सतनाम सिंह, उपनिदेशक कृषि कुलभूषण धीमान, उपनिदेशक उच्च शिक्षा जनक सिंह, पंचायत अधिकारी श्रवण कुमार, सीडीपीओ ऊना कुलदीप सिंह दयाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

  • रावमापा अजोली व सनोली में मनाया गया वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह

    रावमापा अजोली व सनोली में मनाया गया वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह

    समारोह में छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने की बतौर मुख्यातिथि शिरकत

    ऊना/सुशील पंडित: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अजोली और सनोली में आज वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने बत्तौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में शैक्षणिक सत्र के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। 

    इस अवसर पर सतपाल सिंह सत्ती ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में अनेकों सकारात्मक कदम उठाए गए है जिसके फलस्वरूप राज्य के साथ-साथ ऊना विधानसभा क्षेत्र के स्कूलों में शिक्षा का स्तर पहले से काफी सुदृढ़ हुआ है। सतपाल सिंह ने बताया कि रावमापा अजोली में 45 लाख रूपये की राशि व्यय करके चार कमरों का निर्माण कर स्कूल को समर्पित किए गए हैं। 12.49 लाख रूपये की लागत से पंचायत घर अजोली में पहला रूफ टाॅप सोलर कूडा संयंत्र का निर्माण किया गया है। सतपाल सिंह सत्ती ने बताया कि 28 लाख रूपये की राशि व्यय करके ग्राम पंचायत अजोली के लोगों को पीएनजी गैस की सुविधा प्रदान की गई है। 40.30 लाख से सनोली स्कूल में चार कमरों का निर्माण किया जा रहा है।

    वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में नंगड़ा में आयोजित अंडर 14 प्रतियोगिताओं में अव्वल रहे खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया। बाॅलीवाल प्रतियोगिता में अजोली विद्यालय की सिमरन, वंशिका, अंजली, ज्योति, शालिनी, अर्चना, संजना व रंजना जबकि छात्र वर्ग में यशन, दिव्यांश, अशोक, संदीप, अंशुल धीमान, मंदीप, रमनदीप, हरमन, प्रेम कुमार, राजवी, आदित्य, केशव व समर को सम्मानित किया गया। इसके अलावा अंडर 19 छात्र खेलकूद प्रतियोगिता के खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया जिसमें गौरव कुमार, अरूण कुमार, बबला, राजीव शाह, अभिनंदन, धीरज, जगदीश व रोहन शामिल हैं।

    इस अवसर पर संस्कृत दिवस समारोह में अव्वल रहने वाले सनोली स्कूल के विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि भाषण प्रतियोगिता में पल्लवी ने जिला स्तर पर दूसरा स्थान जबकि श्लोक उच्चारण प्रतियोगिता में बबिता ने जिला स्तर पर तीसरा स्थान हासिल करने पर सम्मानित किया गया। इसके अलावा जोनल चैस अंडर 19 खेलकूद प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त करने पर कोमलप्रीत, मनप्रीत कौर, अंजली व रितिका को सम्मानित किया गया। सनोली स्कूल की इंद्रप्रीत कौर का ऊना सुपर 50 योजना के तहत क्लैट परीक्षा की कोचिंग हेतू चयन किया गया है।

    इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष नीलम कुमारी, उपनिदेशक दविंदर चंदेल, प्रधान संदीप कपिला, उप्र प्रधान राम देव, प्रधान सनोली जसवीर कौर, प्रधान मजारा कुलदीप संधू, प्रधान मलूकपुर कमलजीत कौर, उपप्रधान मजारा सतवीर सिंह, उपप्रधान मलूकपुर तरसेम सिंह, उपप्रधान वीनेवाल पूना जीत सिंह, बीजेपी मण्डल अध्यक्ष हरपाल सिंह गिल, बीजेपी सचिव ऊना राजेश कौशल, प्रधानाचार्य अजोली किरण वाला, एसएमसी प्रधान ऊषा देवी, प्रधानाचार्य सनोली पूनम राणा, केवल चंदेल, संतोषगढ़ गर्लज़ स्कूल के प्रधानाचार्य गुरबचन धीमान, हरबंस सिंह व नम्रता अग्निहोत्री सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

  • वीरेंद्र कंवर ने किया चम्याड़ी में पशु चिकित्सालय का शुभारंभ, नए भवन को 60 लाख देने का ऐलान

    वीरेंद्र कंवर ने किया चम्याड़ी में पशु चिकित्सालय का शुभारंभ, नए भवन को 60 लाख देने का ऐलान

    ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री ने मुख्य मार्ग से चम्याड़ी स्कूल तक लिंक रोड का भूमि पूजन भी किया

    ऊना/सुशील पंडित: ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज कुटलैहड़ विस क्षेत्र के तहत चम्याड़ी में पशु चिकित्सालय का शुभांरभ किया। उन्होंने मुख्य मार्ग से चम्याड़ी स्कूल तक लिंक रोड का भूमि पूजन भी किया।

    इस अवसर पर ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने चम्याड़ी पशु चिकित्सालय के नए भवन के लिए 60 लाख रुपए देने का ऐलान किया। उन्होंने इसके लिए उपयुक्त भूमि चयनित करने के निर्देश दिए। वीरेंद्र कंवर ने कहा कि चम्याड़ी में 1.50 करोड़ की लागत से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनाया जा रहा है, जिसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि पिपलू में 1.11 करोड़ की लागत स्कूल का भवन बन रहा है, वहीं एक करोड़ की लागत से पिपलू रेस्ट हाउस के लिए भूमि ट्रांसफर की जा रही है। उन्होंने जटेहड़ी में 60 लाख रुपए की लागत से स्कूल का नया भवन बनाने का कार्य जारी है। कुटलैहड के एक किले को दूसरे से जोड़ने के लिए 15 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं। सरोह में नया साइंस ब्लॉक 1.50 करोड़ रुपए की लागत से बनाया जा रहा है। कोट में 70 लाख रुपए की लागत से विश्राम गृह का निर्माण किया गया है। 

    वीरेंद्र कंवर ने कहा कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र में पीने के पानी की स्कीमों पर पिछले साढ़े चार वर्षों के दौरान 150 करोड़ रुपए से अधिक की धनराशि खर्च की गई है। 15.30 करोड़ की लागत से सोलह सिंगी धार पेयजल परियोजना के लिए स्वीकृत करवाए गए हैं। उन्होंने कहा कि अपने इस कार्यकाल के दौरान कुटलैहड़ के हर घर तक पानी पहुंचाने के भरसक प्रयास किए गए हैं। कंवर ने कहा कि बंगाणा आज आधुनिक भवनों का केंद्र बन गया है तथा यहां पर शहरों की भांति सुविधाएं दी जा रही है। विद्यार्थियों की सुविधा के लिए आईटीआई बंगाणा में तीन नए ट्रेड शुरू किए गए है। उन्होंने कहा कि पशु पालन के क्षेत्र में भी काफी कार्य किया गया है। किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त करने के लिए बकरी, सूअर तथा मुर्गियों के यूनिट प्रदान किए गए हैं। 

    इस अवसर पर प्रधान अशोक, पंचायत समिति अध्यक्ष देवराज शर्मा, चरणजीत शर्मा, सूरम सिंह, कर्नल केसी शर्मा, उप निदेशक पशु पालन विभाग डॉ. जय सिंह सेन, अधिशाषी अभियंता पीडब्ल्यूडी शशि पाल धीमान, एसडीओ जल शक्ति विभाग हरभजन सिंह, आशुतोष सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति तथा बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।

  • घलूं बूथ पर आयोजित हुआ मतदाता जागरुकता शिविर

    घलूं बूथ पर आयोजित हुआ मतदाता जागरुकता शिविर

    ऊना/सुशील पंडित: बंगाणा विकास खंड के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घलूं स्थित पोलिंग बूथ नंबर 8 घलूं में मतदाता जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया जिसमें उपायुक्त, ऊना राघव शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।

    शिविर में प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए उपायुक्त राघव शर्मा ने बताया कि पिपलू के बूथ नंबर 8 पर सम्मा, रेडकू और घलूं गांव के मतदाताओं द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग किया जाता है। इसके तहत कुल 345 मतदाता पंजीकृत हैं। उन्होंने बताया कि गत विधानसभा निर्वाचन में इस बूथ पर मतदान प्रतिशत सबसे कम 59 प्रतिशत रही थी। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में इस बूथ पर शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से इस मतदाता जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान ने देश के 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के प्रत्येक नागरिक को मतदान के माध्यम से सरकार चुनने का अधिकार दिया है। उन्होंने बताया कि चुनावों में एक-एक मत का महत्व होता है। प्रत्येक व्यक्ति को एक जागरुक नागरिक के नाते अपने संवैधानिक अधिकार का प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोगों को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करने में महिलाएं विशेष व अहम भूमिका निभा सकती हैं। उन्होने महिलाओं से आहवान किया कि यदि उनका कोई पारिवारिक सदस्य काम के सिलसिले में किसी बाहरी राज्य में रहता है और उसकी प्रदेश में वोट है, तो उसे अनिवार्य तौर पर अपने मत का प्रयोग करने की अपील करें। 

    डीसी ने बताया कि जिला में फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का विशेष पुनरीक्षण कार्य प्रगति पर है जो 11 सितंबर तक जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत 1 अक्तूबर, 2022 को अठारह वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले या इससे अधिक आयु के पात्र नागरिक अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करवा सकते हैं। इसके अलावा मतदाता सूची में किसी प्रविष्टि को शुद्ध करवाने, अपात्र या मृत व्यक्तियों के नाम हटवाने या निर्वाचन क्षेत्र के एक मतदान केन्द्र से दूसरे मतदान केन्द्र पर नाम स्थानांतरित करवाने हेतु भी निर्धारित प्रपत्र पर दावे/आक्षेप संबंधित अभिहित अधिकारियों अथवा बूथ लेवल अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किए जा सकते हैं।

    उन्होंने बताया कि फोटोयुक्त मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने बारे जानकारी प्राप्त करने के लिए निर्वाचन विभाग के निःशुल्क टेलीफोन सेवा 1950 पर कार्यालय समयावधि प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक सम्पर्क किया जा सकता है। इसके अलावा वर्तमान फोटोयुक्त मतदाता सूचियों में कोई भी व्यक्ति अपना नाम दर्ज होने की पुष्टि विभागीय वेबसाईट https://ceohimachal.nic.in पर कर सकते हैं। वोटर हेल्पलाईन मोबाईल ऐप वीएचए व राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल एनवीएसपी में ई-रजिस्ट्रेशन की सुविधा भी उपलब्ध हैं जिसमें ऑनलाईन माध्यम से फॉर्म भरे जा सकते हैं।

    इस अवसर पर एसडीएम बंगाणा योगराज धीमान, स्थानीय प्रधान महेन्द्र, स्थानीय स्कूल के प्रधान, महिलामंडल व युवक मंडल, बीएलओ, पंचायत सचिव सहित अन्य उपस्थित रहे।

  • इनोसेंट हार्टस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने फ्रेशर्स के लिए किया एक महीने का ब्रिज कोर्स आयोजित

    इनोसेंट हार्टस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने फ्रेशर्स के लिए किया एक महीने का ब्रिज कोर्स आयोजित

    जालंधर/विजयः इनोसेंट हार्टस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के ग्रैजुएशन कोर्स में शामिल होने वाले नए विद्यार्थियों को सहयोग देने और सशक्त बनाने के प्रयास में कैंपस में एक महीने का नि: शुलक ब्रिज कोर्स आयोजित किया गया। बी. बी. ए, बी. कॉम, बी. सी. ए, बी. एच. एम. सी. टी, मेडिकल साइंस, बी.वोक और डिजिटल मार्केटिंग में पीजी डिप्लोमा के विद्यार्थियों के लिए 30 दिनों की अवधि के लिए दो कोर्स फंडामेंटल्स ऑफ कंप्यूटर और इंग्लिश स्पीकिंग आयोजित किए गए। 10+2 पास करने के बाद विद्यार्थियों को स्वयं को कॉलेज लाइफ और कोर्स की ओर उन्मुख करने की आवश्यकता होती है। इस तरह के कोर्स विद्यार्थियों को किसी भी चुनौती का दूर करने में मदद करते हैं, जिसका उन्हें कॉलेज में  सामना करना पड़ सकता है। ब्रिज कोर्स विद्यार्थियों को उन कौशलों और क्षमताओं को विकसित करने में मदद कर सकते हैं, जिनकी उन्हें अपने नए शैक्षणिक कार्यक्रमों में सफल होने के लिए आवश्यकता होती है। 

    फंडामेंटल्स ऑफ़ कंप्यूटर कोर्स के लिए विशेषज्ञ फैकल्टी असिस्टेंट प्रो. पवन कुमार (आई. टी विभाग) व इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स के विशेषज्ञ प्रो. अंबिका पसरीजा थे। एक महीने के बाद विद्यार्थियों के ज्ञान और आत्मविश्वास के परीक्षण हेतु अंतिम दिन आयोजित परीक्षा में असाधारण प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पूर्णता प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इन कोर्सेज को सुश्री निधि शर्मा (एच. ओ. डी, चिकित्सा विज्ञान विभाग) द्वारा को ऑर्डिनेट किया गया था।

    ग्रुपडायरेक्टर, डॉ. शैलेश त्रिपाठी ने विद्यार्थियों को उनके करियर और भविष्य के विकास में रुचि लेने के लिए बधाई दी। उन्होंने उन्हें यह भी बताया कि हम इनोसेंट हार्टस ग्रुप में उनके पेशेवर करियर में उन्हें सशक्त बनाने के लिए नके सपनों को साकार करने हेतु प्रयासरत हैं।

  • पंजाबः सरकार ने चार और क्षेत्रों को अफ्रीकी स्वाईन फीवर से प्रभावित ज़ोन किया घोषित

    पंजाबः सरकार ने चार और क्षेत्रों को अफ्रीकी स्वाईन फीवर से प्रभावित ज़ोन किया घोषित

    पटियालाः पंजाब सरकार द्वारा ज़िला पटियाला के चार और क्षेत्रों को अफ्रीकन स्वाईन फीवर से प्रभावित ज़ोन घोषित किया गया है। पशु पालन, मछली पालन और डेयरी विकास मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने बताया कि ज़िले के गाँव रवास ब्राह्मणां, गंगरोला, बाबू सिंह कॉलोनी अबलोवाल और बाबा जीवन सिंह बस्ती पासी रोड पटियाला बीमारी के केंद्र के तौर पर नोटीफ़ाई किए गए हैं।

    उन्होंने बताया कि भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् (आई.सी.ए.आर) -राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान, भोपाल ने इन स्थानों से सूअरों के सैंपलों में अफ्रीकन स्वाईन फीवर की पुष्टि की है, जिसके बाद पशु पालन विभाग ने तुरंत कार्यवाही करते हुए बीमारी के इन केन्द्रों से 0 से 1 किलोमीटर तक के क्षेत्र को ‘‘संक्रमित ज़ोन’’ और 1 से 10 किलोमीटर (9 किलोमीटर) तक क्षेत्र को ‘‘निगरानी ज़ोन’’ घोषित किया है।

    कैबिनेट मंत्री ने बताया कि ‘‘अफ्रीकन स्वाईन फीवर के नियंत्रण और ख़ात्मे के लिए राष्ट्रीय कार्य-योजना (जून 2020)’’ के मुताबिक इन क्षेत्रों में कोई भी जिन्दा/मरा हुआ सूअर (जंगली सूअरों समेत), नॉन-प्रोसैस्ड सूअर का मीट, सूअर पालन फार्म या बैकयार्ड सूअर पालन से कोई भी फीड या सामग्री/सामान इन्फ़ैकटिड ज़ोन से बाहर नहीं ले जाया जाएगा, ना ही ज़ोन में लाया जाएगा। कोई भी व्यक्ति सूचीबद्ध बीमारी से संक्रमित किसी भी सूअर या सूअर उत्पाद को मार्केट में नहीं लाएगा और ना ही लाने की कोशिश करेगा।

    कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने लोगों से अपील की कि यह बीमारी पशुओं से मनुष्यों में नहीं फैलती। इस लिए घबाराने की ज़रूरत नहीं। उन्होंने कहा कि यह बहुत घातक बीमारी है जिससे सावधानियाँ अपनाकर ही बचाव किया जा सकता है। सूअर पालकों को बीमारी की रोकथाम के लिए सरकार को सहयोग करने की अपील करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सूअर पालक दूसरे फार्मों और दूसरे स्थानों पर या ज़िलों में ना जाएँ और सूअरों के लिए ख़ुराक अपने फार्म पर ही तैयार करें। इसके अलावा सूअर व्यापारियों एवं कारोबारियों और उनके वाहनों को भी अपने फार्मों पर आने से सख़्ती से रोका जाए।

  • पंजाबः एक साल में सड़क हादसों में 4516 लोगों की हुई मौत, NCRB ने जारी किए आकंड़े

    पंजाबः एक साल में सड़क हादसों में 4516 लोगों की हुई मौत, NCRB ने जारी किए आकंड़े

    चंडीगढ़ः पंजाब में साल 2021 में सड़क हादसों में 4516 लोगों ने जान गंवा दी जबकि 3034 लोग घायल हुए थे। पूरे साल के दौरान राज्य की सड़कों पर 6097 दुर्घटनाएं दर्ज की गईं। यह आंकड़े नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) की ताजा रिपोर्ट से सामने आए हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि 2021 में पूरे देश में 4.22 लाख सड़क हादसे हुए थे। इनमें 1.73 लाख लोगों ने जान गंवा दी।

    सबसे ज्यादा 24711 मौतें उत्तर प्रदेश की सड़कों पर हुईं जबकि तमिलनाडु 16685 मौतों के साथ सड़क हादसों में दूसरे स्थान पर है। रिपोर्ट में यह भी खुलासा किया गया है कि कड़े यातायात नियमों और सुधारित सड़क प्रबंधन के बावजूद 2021 में देश में सड़क हादसों की संख्या बीते वर्ष 2020 के मुकाबले अधिक रही। वर्ष 2021 में कुल 4,22,659 सड़क हादसे हुए जबकि 2020 में यह संख्या 3,68,828 थी। रिपोर्ट के अनुसार आमतौर पर सड़क हादसों में मौतों से ज्यादा लोग घायल होते हैं लेकिन मिजोरम, पंजाब, झारखंड और उत्तर प्रदेश में सड़क हादसों में लोगों के घायल होने की तुलना में ज्यादा मौतें हो रही हैं।

    मिजोरम में 64 सड़क हादसों में 64 लोगों की मौत हुई और 28 लोग घायल हुए थे। पंजाब में 6,097 सड़क दुर्घटनाओं में 4,516 लोगों की मौत हुई और 3,034 लोग घायल हुए थे। झारखंड में, 4,728 सड़क दुर्घटनाओं में 3,513 लोगों की मौत हुई और 3,227 लोग घायल हुए थे। उत्तर प्रदेश में, 33,711 सड़क दुर्घटनाओं में 21,792 लोगों की मौत हुई और 19,813 लोग घायल हुए थे। 2020 से 2021 के बीच राज्यों में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में सबसे अधिक वृद्धि तमिलनाडु (46,443 से 57,090 तक) में दर्ज की गई। इसके बाद मध्य प्रदेश (43,360 से 49,493), उत्तर प्रदेश (30,593 से 36,509), महाराष्ट्र (24,908 से 30,086) और केरल (27,998 से 33,051) का स्थान है।