Category: Himachal

  • पंजाबः बाबा फरीद मेडिकल यूनिवर्सिटी के मुद्दे से हाईकमान स्वास्थ्य मंत्री से नाखुश

    पंजाबः बाबा फरीद मेडिकल यूनिवर्सिटी के मुद्दे से हाईकमान स्वास्थ्य मंत्री से नाखुश

    चंडीगढ़ः पंजाब में बाबा फरीद मेडिकल यूनिवर्सिटी फरीदकोट में स्वास्थ्य मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा द्वारा वाइस चांसलर के साथ किए गए रवैये को लेकर विपक्ष ने आप सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। वहीं स्वास्थ्य मंत्री के इस रवैये को लेकर सीएम भगवंत मान भी खफा दिखाई दे रहे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस मामले के बाद स्वास्थ्य मंत्री चेतन जौड़ामाजरा गत दिनों मुख्यमंत्री आवास गए थे लेकिन सीएम ने उनसे मुलाकात नहीं की। 

    कहा जा रहा है कि सीएम ने इस मामले को लेकर जौड़ामाजरा की फोन पर क्लास भी ली है। वहीं अब कहा जा रहा है कि इस मामले के बाद एक बार फिर से स्वास्थ्य विभाग में फेरबदल हो सकता है, हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बता दें कि गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल अस्पताल में खराब व्यवस्था की शिकायत मिलने के बाद राज्य के स्वास्थ्य मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने शुक्रवार को गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल अस्पताल का औचक निरीक्षण किया और यहां की बदहाली पर गुस्सा व्यक्त किया था।

    इस दौरान उन्होंने मेडिकल कॉलेज के वाइस चांसलर को खराब फंगस वाले गद्दे पर लेटा दिया था। गंदे और फटे गद्दे पर लेटने से नाराज बाबा फरीद मेडिकल कॉलेज के वाइस चांसलर राज बहादुर ने अपने पर से इस्तीफा दे दिया। जिसके बाद राज्यभर में स्वास्थ्य मंत्री के खराब रवैये को मुद्दा गरमा गया। स्वास्थ्य मंत्री के इस रवैये की विपक्ष ने कड़ी निंदा की है।

  • गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया को 10 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा….

    गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया को 10 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा….

    अमृतसर। कुख्यात गैंगस्टर जग्गू को अमृतसर की अदालत में पुलिस ने रविवार शाम काे पेश किया। इससे पहले जग्गू गुरदासपुर पुलिस की हिरासत में था। इस दाैरान कड़ी सुरक्षा रही। अदालत ने जग्गू काे 10 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। जग्गू के खिलाफ अगस्त 2021 में राणा कंधोवालिया की हत्या का मामला दर्ज किया गया था। अब जग्गू के खिलाफ पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। अदालत ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे।

    कभी कबड्डी खिलाड़ी रहे गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया का वास्तविक नाम जसदीप सिंह है। वह बटाला और डेरा बाबा नानक रोड पर स्थित गांव भगवानपुर का रहने वाला है। इसी गांव के कारणर उसका नाम जग्गू भगवानपुरिया पड़ा है। सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में प्रोडक्शन वारंट पर पंजाब लाए जाने से पहले दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद था। तब इसी जेल में उसका करीबी गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई भी बंद था। मूसेवाला की हत्या के बाद उसे भी पूछताछ के लिए पंजाब लाया गया है।

  • संतोषगढ़ में हरियाणा रोडवेज की बस दुर्घटनाग्रस्त, कंडक्‍टर सहित महिला गंभीर रूप से घायल

    संतोषगढ़ में हरियाणा रोडवेज की बस दुर्घटनाग्रस्त, कंडक्‍टर सहित महिला गंभीर रूप से घायल

    ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना के अंतर्गत आते कस्वा संतोषगढ़ अजौली में हरियाणा रोडवेज की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में दो लोगों को गम्भीर चोटें आई हैं। 

    प्राप्त जानकारी के अनुसार बस पंचकूला से तलवाड़ा जा रही थी सुबह करीब 8 बजे बस संतोषगढ़ अजौली मार्ग पर स्थित फैक्ट्री के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस बस में सवार कांगड़ा के रैहन की सीमा देवी पत्नी वीरेंद्र सिंह के सिर में गंभीर चोट लगी व बस के कंडक्टर रजनीश पुत्र रामेश्वर की टांग टूट गई । बस के दुर्घटनाग्रस्त होने पर स्थानीय लोग घायलों को एक निजी अस्‍पताल में ले गए वहीं दोनों गंभीर घायलों को ऊना के क्षेत्रीय अस्‍पताल ले जाया गया है। घायलों का उपचार अस्‍पताल में चल रहा है और पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

  • पंजाबः होटल में चल रहा था जिस्मफिरोशी का धंधा, 5 महिलाओं सहित 9 लोगों गिरफ्तार…. 

    पंजाबः होटल में चल रहा था जिस्मफिरोशी का धंधा, 5 महिलाओं सहित 9 लोगों गिरफ्तार…. 

    गुरदासपुर। बटाला रोड पर स्थित एक रेस्टोरेंट से सिटी पुलिस ने छापामारी कर रंगरलियां मनाते हुए 5 महिलाओं सहित 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि यहां पर जिस्मफिरोशी का धंधा चल रहा था। पुलिस कार्रवाई के दौरान रेस्टोरेंट मालिक सहित 2 लोग भागने में कामयाब हो गए। मामले में कुल 11 लोगों के खिलाफ सुपरेशन ऑफ इमोरेल ट्रैफिक इन वुमेन एंड गर्ल्स एक्ट के सेक्शन 4 के तहत केस दर्ज किया गया है।

    जांच अधिकारी गुरमीत सिंह के अनुसार पुलिस पार्टी ने स्पेशल चैकिंग दौरान काहनूवान चौक में नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान एक मुखबिर ने सूचना दी कि बटाला रोड पर एक इमारत की ऊपरी मंजिल में स्थित होटल ईटवेल के मालिक इंद्रजीत सिंह पैसे लेकर अवैध रूप से जिस्मफिरोशी का धंधा चला रहा है। होटल चलाने का काम राजिंदर सिंह कर रहा है।

    मुखबिर के अनुसार उस समय भी होटल में कई जोड़े मौजूद हैं। अगर तुरंत कार्रवाई की जाए तो उन्हें रंगे हाथ गिरफ्तार किया जा सकता है। सूचना के आधार पर पुलिस पार्टी की ओर से तुरंत होटल में छापेमारी की गई। काउंटर पर बैठा होटल संचालक राजिंदर सिंह पुलिस को देखते ही वहां से फरार हो गया। पुलिस ने होटल कमरों की तलाशी ली गई तो वहां पर लगे डबल बैडों पर 5 महिलाओं और 4 पुरुषों को आपत्तिजनक हालात में रंगरलियां मनाते काबू किया गया। होटल मालिक सहित इसके संचालक और रंगरलियां मनाते पकड़े गए लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

  • सतपाल सिंह सत्ती ने नंगड़ां में सुनीं जन समस्याएं, 73 को दिए पेंशन के स्वीकृति पत्र

    सतपाल सिंह सत्ती ने नंगड़ां में सुनीं जन समस्याएं, 73 को दिए पेंशन के स्वीकृति पत्र

    ऊना/सुशील पंडित: छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज ग्राम पंचायत नंगड़ां में जन समस्याएं सुनीं और स्थानीय ग्रामीणों के साथ प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी सांझा करते हुए पात्र लोगों को इन योजनाओं का लाभ लेने का आहवान किया। इस मौके पर सतपाल सत्ती ने नंगड़ां के 60 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके 73 पात्र लाभार्थियों को सामाजिक सुरक्षा पैन्शन के स्वीकृति पत्र भी प्रदान किए।

    इसके पश्चात उन्होंने विभिन्न खेलों जैसे वालीबॉल, फुटबॉल, बास्केटबॉल, बैडमिंटन तथा क्रिकेट से संबंधित खेल सामग्रियां भी वितरित की। 
    उन्होंने बताया कि बच्चों के लिए प्रत्येक स्कूल में स्टेडियम का निर्माण किया जा रहा है। विभिन खेलों से संबंधित मैट्स बांटे जा रहे हैं ताकि हमारी युवा पीढ़ी खेलों के क्षेत्र में भी अच्छा नाम कमा सकें।

    इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य राजेन्द्र गर्ग, पूर्व पंचायत समिति सदस्य रविंद्र चौधरी, पूर्व प्रधान बालक राम व कमला देवी, पूर्व उप प्रधान रमेश चंद, वार्ड सदस्य पंकज, चरणदास, सुरजीत कौर, पूनम व हरीश कुमार, समाज सेवक राज कुमार, विजय कुमार तथा राकेश चौधरी सहित अन्य उपस्थित रहे।

  • छतरपुर में सतपाल सत्ती ने किया जिम का शुभारंभ

    छतरपुर में सतपाल सत्ती ने किया जिम का शुभारंभ

    ऊना/सुशील पंडित: छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज ग्राम पंचायत छतरपुर में जिम का शुभारंभ किया। इसके पश्चात उन्होंने जनसमयाएं भी सुनी तथा अधिकतर का मौके पर निपटारा भी किया।

    इस अवसर पर सत्ती ने जिम के माध्यम से युवाओं को कसरत करने और अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि शरीर को स्वस्थ रखने के लिए कसरत बेहद जरूरी है और जिम की उपयोगिता वर्तमान समय में काफी बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में जिम को खोला जाना क्षेत्र के लिए खुशी की बात है। उन्होंने युवाओं से नशे का सेवन न करने और अपनी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाने की अपील की। 

    क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र करते हुए सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि 38.80 लाख रूपये से बनने वाली डिस्पेंसरी का निर्माण कार्य अंतिम चरण पर है। इसके अलावा मोहल्ला चौधरी में 30 लाख रुपए की लागत से सर्कुलर रोड़ का निर्माण किया गया है तथा 15 लाख रूपये से पंचायत घर का निर्माण भी किया गया है। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत छतरपुर टाडा में लोकमित्र केंद्र के लिए 5 लाख रुपए स्वीकृत हो चुके है। उन्होंने कहा कि मनरेगा व 15वें वित्तायोग के अंतर्गत 12 लाख 37 हजार रूपए की लागत से मोक्ष धाम का निर्माण कार्य से प्रगति पर है जबकि लिंक रोड से राजिंद्र कुमार के घर तक रास्ते के निर्माण के लिए लगभग 7 लाख रूपए स्वीकृत हो चुके हैं। इसके अलावा मोहल्ला जट्टां में कुएं के नवीनीकरण के लिए एक लाख स्वीकृत हो चुका है तथा गुरुद्वारा से लेकर मोहल्ला जट्टा तक 20 लाख रूपए से रास्ते का निर्माण भी किया गया है।

    सतपाल सत्ती ने कहा कि ग्राम पंचायत छतरपुर में लगभग 137 पात्र लाभार्थियों को बुढ़ापा पेंशन का लाभ मिल रहा है तथा लगभग 80 किसानों को किसान सम्मान निधि का लाभ मिल रहा है।

    इस अवसर पर भाजपा मंडलाध्यक्ष हरपाल सिंह गिल, प्रधान दलजीत कौर, उप प्रधान अनिल कुमार, पहुलाल भारद्वाज, पार्षद एमसी बसदेहरा बब्बू, वार्ड सदस्य कंचन, कुलविंदर सिंह, कुलविंदर कौर, वीना कुमारी तथा ममता, युवा क्लब के प्रधान रवि दत्त, महिला मोर्चा की प्रधान सुनीता शर्मा तथा लंबरदार महेंद्र मोहन मन्नू सहित अन्य उपस्थित रहे।

  • मिशन रिपीट में पंच परमेश्वर की रहेगी अहम भूमिका: सुमीत

    मिशन रिपीट में पंच परमेश्वर की रहेगी अहम भूमिका: सुमीत

    डबल इंजन की सरकार को बनाए रखने के लिए जनप्रतिनिधि करें योजनाओं का व्याख्यान

    ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल भाजपा के सह मीडिया प्रभारी व हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सह प्रभारी सुमीत शर्मा का कहना है कि इस बार रिवाज बदलने में पंच परमेश्वर अपनी अहम भूमिका निभाएंगे और प्रदेश में फिर से जयराम ठाकुर के नेतृत्व में सरकार का गठन करेंगे।

    यह बात उन्होंने कुटलैहड़ मण्डल में आयोजित भाजपा के पंच परमेश्वर सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही।इस अवसर पर विधायक व मंत्री वीरेन्द्र कंवर, ज़िला प्रभारी विनोद ठाकुर, ज़िला अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा, महामंत्री राज कुमार पठानिया,मण्डल अध्यक्ष तरसेम शर्मा, विजय शर्मा मौज़ूद रहे।

    सम्मेलन को संबोधित करते हुए सुमीत शर्मा ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का विश्वास कि इस बार प्रदेश में सरकार नहीं बल्कि रिवाज बदलना है और भाजपा मानती है कि रिवाज बदलने में पंच परमेश्वर अपनी अहम भूमिका निभाने जा रहे हैं। 

    सुमीत ने कहा कि वर्तमान जयराम सरकार को केंद्र की मोदी सरकार के सहयोग के कारण प्रदेश के आम जनमानस के लिए ऐसी योजनाओं को क्रियान्वयन करने का अवसर मिला है जिससे कि बेसहारा लोगों को प्रदेश की जयराम सरकार सहारे के रूप में उभर कर सामने आई है। उन्होंने कहा यह डबल इंजन की सरकार का ही कमाल है कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारों की योजनाओं के कारण आज प्रदेश की शत प्रतिशत जनता प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से किसी न किसी योजना के की लाभार्थी बनी है।

    वॉर्ड सदस्य, प्रधान,उप प्रधान, बीडीसी और जिला परिषद के प्रतिनिधियों को भाजपा ने पंच परमेश्वर का नाम दिया है। यह वे लोग हैं जो जनता के साथ सीधे तौर पर जुड़े होते हैं। ये लोग भाजपा सरकार व संगठन की नीतियों का घर-घर जाकर प्रचार करेंगे और प्रदेश में एक बार फिर से भाजपा की सरकार बनाएंगे।

    सुमीत ने चुने हुए पंचायत प्रतिनिधियों से अपने विधायक के साथ मिलकर काम करने का आह्वान भी किया। उन्होंने कहा कि कुछ चुने हुए प्रतिनिधि विवादों में घिर जाते हैं, जिसका खामियाजा संगठन को भुगतना पड़ता है। पंचायतों के प्रतिनिधि कई घरेलू विवादों के कारण लोगों से दूर हो जाते हैं, जबकि ऐसा नहीं होना चाहिए। उन्होंने प्रतिनिधियों से आह्वान किया कि वे इसका विशेष ध्यान रखें और अपने क्षेत्र की जनता को एक समान नजरों से देखते हुए विकास के कार्य करवाएं। ऐसे प्रतिनिधियों का हर जगह मान-सम्मान होता है।

    वहीं प्रशिक्षण वर्ग में अपने संबोधन में जिला भाजपा संगठन प्रभारी विनोद ठाकुर ने प्रदेश व केंद्र सरकार की योजनाओं का उल्लेख करते हुए उपस्थित जनप्रतिनिधियों से आह्वान किया कि वह इन योजनाओं को आम जनमानस तक पहुंचाने और योजनाओं के लाभार्थियों को संगठन के साथ जोड़ने के काम को सकारात्मकता से करें। वहीं स्थानीय विधायक व मंत्री वीरेंद्र कंवर द्वारा गत साढ़े 4 वर्षों में कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में करवाए गए विकासात्मक कार्यों का विस्तृत ब्यौरा गांव व पंचायत सहित उपस्थित जनप्रतिनिधियों के समक्ष रखा और उनसे निवेदन किया कि भाजपा सरकार को रिपीट करने के लिए वह अपना शत प्रतिशत और इमानदारी के साथ योगदान तय करें।

  • विकास कार्यों के लिए बकाया धनराशि का शीघ्र उपयोग करें पंचायतें: वीरेंद्र कंवर

    विकास कार्यों के लिए बकाया धनराशि का शीघ्र उपयोग करें पंचायतें: वीरेंद्र कंवर

    समूर कलां में आयोजित किया गया पंच परमेश्वर सम्मेलन, ग्रामीण विकास मंत्री रहे मुख्यतिथि

    ऊना/सुशील पंडित: ग्राम पंचायतों में विभिन्न विकास परियोजनाओं व 15वें वित्तायोग क बकाया धन राशि को अति शीघ्र उपयोग किया जाए, ताकि विकास कार्यों का क्षेत्र की जनता को सही समय पर लाभ प्राप्त हो सके। यह बात ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, पशुपालन तथा मत्स्य पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने समूर कलां में आयोजित पंच परमेश्वर सम्मेलन के दौरान उपस्थित जन प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कही।

    वीरेंद्र कंवर न कहा कि वर्तमान सरकार के साढ़े चार वर्ष के कार्यकाल के दौरान प्रदेश भर में विकास के नए आयाम स्थापित हुए हैं तथा विकास के लिए कभी भी धन की कमी आड़े नहीं आई है। ग्राम पंचायतों में विकास को गति प्रदान करने के लिए गत वर्ष शुरू किए गए एक वर्ष पांच काम अभियान से ग्रामीण क्षेत्र में विकास को नई दिशा मिली है। इस मुहिम के तहत ऊना जिला में के गत एक वर्ष के दौरान 80 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं जबकि हिमाचल प्रदेश में इस मुहिम के तहत गत एक वर्ष में 250 करोड़ पर खर्च किए गए हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने वास्तव में गांधी जी के सपनों के भारत को साकार किया है तथा ग्रामीण क्षेत्रों में विकास के साथ-साथ स्वरोजगार तथा लघु उद्योग को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। सरकार के किए प्रयासों से आज प्रदेश का प्रत्येक व्यक्ति आत्मनिर्भर बनकर सम्मान पूर्वक जीवन यापन कर रहा है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे विकास के साथ-साथ न्यायिक शक्तियों का भी जनहित में उपयोग करें, ताकि आम व्यक्ति को सुगम न्याय प्राप्त हो सके।

    ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री ने कहा कि गत साढ़े 4 वर्षों के दौरान कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में 220 करोड़ रुपए सड़कों पर खर्च किए गए हैं। उन्होंने कहा कि बरनोह में साढ़े पांच करोड़ रुपए की लागत से निर्माणाधीन क्षेत्रीय पशु अस्पताल का निर्माण कार्य अपने अंतिम चरण में है, जिसके आरंभ होने से न केवल कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र बल्कि ऊना जिला के सभी किसानों को भरपूर लाभ मिलेगा। इसके अलावा समूर खड्ड पर 20 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित सिंचाई डैम को शिवा प्रोजेक्ट से जोड़ा गया है, जिससे भविष्य में क्षेत्र के किसानों की हजारों कनाल भूमि सिंचित होगी।

    वीरेंद्र कंवर ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में प्रदेश भर में आगामी 13 से 15 अगस्त तक प्रत्येक घर में राष्ट्रीय ध्वज फहराना सुनिश्चित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त 11-15 अगस्त तक प्रदेश के सभी हिस्सों में स्थानीय युवाओं, स्वयंसेवी संस्थाओं तथा आम नागरिकों द्वारा प्रभात फेरियों का आयोजन किया जाएगा, जिनके माध्यम से राष्ट्रभक्ति की गाथाओं को गाकर आमजन में राष्ट्रभक्ति की भावना को जागृत किया जाएगा।

    इससे पूर्व कुटलैहड़ भाजपा के मंडल अध्यक्ष तरसेम लाल, जिला भाजपा अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता व ऊना जिला भाजपा प्रभारी विनोद ठाकुर तथा जिला परिषद ऊना के उपाध्यक्ष कृष्णपाल शर्मा ने भी पंच परमेश्वर सम्मेलन में जन प्रतिनिधियों को संबोधित किया।

    इस अवसर गुरदयाल सिंह, धर्मजीत सिंह, जिला ऊना भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष सूरम सिंह, हिमाचल प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के मीडिया प्रभारी मदन राणा, हिमफैड निदेशक चरणजीत शर्मा,  निदेशक मिल्क फेड राजेंद्र मलांगड़, कुटलैहड़ भाजपा मंडल कार्यालय सचिव राजेंद्र रिंकू, पंचायत समिति बंगाणा के अध्यक्ष देवराज शर्मा व उपाध्यक्ष जमीत सिंह ठाकुर, कुटलैहड़ भाजपा मंडल के पूर्व अध्यक्ष सुरेश बांका, जिला पंचायत अधिकारी श्रवण कुमार कश्यप, खंड विकास अधिकारी ऊना रमनवीर चौहान सहित कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों के जनप्रतिनिधि गण तथा अन्य लोग उपस्थित थे।

  • हर घर फहराएं तिरंगा ध्वज, मगर झंडे से जुड़े नियमों का भी रखें ध्यान

    हर घर फहराएं तिरंगा ध्वज, मगर झंडे से जुड़े नियमों का भी रखें ध्यान

    ऊना/सुशील पंडित: देश की आन बान शान और गौरव का प्रतीक तिरंगा ध्वज लोगों में राष्ट्रवाद की भावना पैदा करता है। इस बार आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत तिरंगा ध्वज लगाने के लिए हर घर तिरंगा नाम से राष्ट्रव्यापी अभियान चलाया जा रहा है, ऐसे में तिरंगे ध्वज से जुड़े नियमों का पूरी तरह से ध्यान रखना भी आवश्यक है। 
    उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने कहा कि पहले झंडे को लगाने से संबंधित नियम काफी सख्त थे, लेकिन फ्लैग कोड के कुछ नियमों को बदला गया है, जिसके बाद अब राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को दिन और रात, दोनों समय फहराया जा सकता है। पहले तिरंगा सिर्फ सूर्योदय से सूर्यास्त तक फहराया जा सकता था। इस बदलाव के बाद अब आम लोग, निजी संगठन या संस्थान दिन और रात तिरंगा फहरा सकते हैं। 
    उन्होंने कहा कि तिरंगा फहराते हुए इस बात का ध्यान रखा जाना चाहिए कि ध्वज जमीन या पानी के संपर्क में न आए। झंडे पर कुछ भी नहीं लिखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि क्षतिग्रस्त, कटे-फटे या फिर उड़े रंगों वाला अस्त-व्यस्त ध्वज नहीं फहराना चाहिए। जब राष्ट्रध्वज क्षतिग्रस्त या बदरंग हो जाए या फिर कट फट जाए, तो उसे एकांत में पूर्ण सम्मान के साथ जलाकर या दफना कर नष्ट करना चाहिए, ताकि तिरंगे की गरिमा बनी रहे। 
    राघव शर्मा ने कहा कि किसी वाहन, रेलगाड़ी, नाव या हवाई जहाज में तिरंगा ध्वज नहीं लगाया जा सकता। सिर्फ संवैधानिक पदों पर बैठे व्यक्तियों के वाहन में ही इसे लगाने की अनुमति है। ऐसे में ध्वज से जुड़े इन नियमों का ध्यान रखना अति आवश्यक है। तिरंगे ध्वज का अपमान करने पर तीन साल की कैद अथवा जुर्माना या दोनों हो सकते हैं।
  • प्रो. राम कुमार ने बढेड़ा व टाहलीवाल में पशु चिकित्सालय के लिए सीएम का आभार व्यक्त किया

    प्रो. राम कुमार ने बढेड़ा व टाहलीवाल में पशु चिकित्सालय के लिए सीएम का आभार व्यक्त किया

    ऊना/सुशील पंडित: हरोली विस क्षेत्र के तहत बढेड़ा तथा टाहलीवाल में पशु चिकित्सालय खोलने को प्रदेश मंत्रिमंडल की मंजूरी मिलने पर प्रो. राम कुमार ने मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर व पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर का आभार व्यक्त किया है। हिमाचल प्रदेश औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने हरोली की हर मांग को पूरा किया है। पूबोवाल की जनसभा में उन्होंने मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के सामने इस मांग को रखा था, जिसे प्रदेश सरकार ने पूरा कर दिया है। सरकार के इस फैसले से क्षेत्र के पशु पालकों को बहुत बड़ा लाभ मिलेगा। 
    एचपीएसआईडीसी उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार ने पिछले साढ़े चार वर्षों में किसानों की सुविधा के लिए अनेकों कदम उठाएं हैं, ताकि किसानों को भरपूर लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि किसानों की सुविधा के लिए ही प्रदेश सरकार बीटन में 2.87 करोड़ रुपए की लागत से गौ-अभ्यारण्य बना रही है।  
    उन्होंने कहा कि गौ-अभ्यारण्य 540 कनाल भूमि पर बनाया जा रहा है, जिसमें 6 शैड बनाए जाएंगे और चार किमी लंबी बाड़बंदी की जाएगी, जिसमें 500 से अधिक बेसहारा गौवंश को रखने की सुविधा मिलेगी। सरकार के इस कदम से जहां किसानों फिर से खेतीबाड़ी से जुड़ेंगे, वहीं सड़क से बेसहारा गौवंश को हटाकर उन्हें आश्रय प्रदान किया जाएगा।