Category: Himachal

  • महा क्विज़ में भाग लेने के लिए करें माई गव हिमाचल पोर्टल पर पंजीकरण

    महा क्विज़ में भाग लेने के लिए करें माई गव हिमाचल पोर्टल पर पंजीकरण

    ऊना/सुशील पंडित: मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने 11 मई 2022 को जन भागीदारी से सुशासन, हिमाचल का महा क्विज प्रतियोगिता का शुभारंभ किया है, जिसमें हिमाचल प्रदेश का कोई भी नागरिक भाग ले सकता है। महा क्विज़ में भाग लेने के लिए आज ही माई गव हिमाचल पोर्टल पर पंजीकरण करें।
    इस बारे में जानकारी देते हुए उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार ने ऑनलाइन माध्यम से महा क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया है, जो 31 जुलाई तक चलेगा। उन्होंने कहा कि यह प्रश्नोत्तरी केंद्र और राज्य सरकारों की जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित है, जिसे हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं में आयोजित किया जा रहा है, प्रतियोगिता का उद्देश्य सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों का व्यापक प्रचार-प्रसार करना है, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति उन योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि महा क्विज़ प्रतियोगिता राज्य सरकार के माई गव हिमाचल वेब पोर्टल पर आयोजित की जा रही है और इस तरह की प्रतियोगिता राज्य में पहली बार आयोजित की जा रही है। 

    राघव शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार ने पिछले चार वर्ष के कार्यकाल के दौरान कई नई योजनाएं आरंभ की हैं और प्रश्नोत्तरी के माध्यम से लोगों को इन योजनाओं के बारे में जानने में मदद मिलेगी। इस आयोजन का उद्देश्य लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में विभिन्न विषयों पर कुल आठ राउंड आयोजित किए जा रहे हैं तथा महा क्विज के प्रत्येक राउंड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को 1000 रुपये पुरस्कार राशि के रूप में दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि आठ राउंड पूरे करने के बाद प्रथम विजेता को 51 हजार रुपये, दूसरे स्थान पर रहने वाले प्रतिभागी को 21 हजार रुपये और तीसरा स्थान हासिल करने वाले को 11 हजार रुपये प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से सभी प्रतिभागियों को ऑटो जेनरेटेड डिजिटल प्रमाण पत्र भी दिए जाएंगे।

  • चंडीगढ़-मोहाली बार्डर सील, कई रूट डायवर्ट, जाने क्या है मामला….

    चंडीगढ़-मोहाली बार्डर सील, कई रूट डायवर्ट, जाने क्या है मामला….

    मोहाली। चंडीगढ़-मोहाली बार्ड पूरी तरह से पुलिस ने सील कर दिया है। यहां से वाहनों की आवाजाही बिल्कुल बंद कर दी गई है। मोहाली फेज-7 वाईपीएस चौक के पास सड़क पर बैरिकेडिंग कर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। इस वजह से मोहाली की तरफ जाने वाले कई रूट डायवर्ट भी किए गए हैं। बता दें कि मोहाली जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में निकाले जा रहे नेशनल हाईवे 205-ए में आ रही किसानों की जमीनों का बनता मुआवजा न मिलने पर किसान सड़कों पर उतर आए हैं।

    मोहाली के अंब साहिब गुरुद्वारा के बाहर सैकड़ों किसान इकठ्ठा हो रहे हैं। रोड संयुक्त किसान कमेटी की ओर से विशाल धरने के चेतावनी के बाद पंजाब भर से अलग-अलग जिले से 23 किसान जत्थेबंदियां मोहाली पहुंची है। वहीं किसानों के धरने को लेकर प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। मोहाली में पुलिस ने पुख्ता बंदोबस्त किए हैं। सोमवार रात को ही चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर को बैरिकेट्स लगाकर पूरी तरह बंद कर दिया गया है। ऐसे में लोगों को चंडीगढ़ से मोहाली की तरफ जाने वाले रास्तों से गुजरने के लिए परेशानी हो सकती है।

    बता दें कि किसान जत्थेबंदियां अपनी 13 मांगों को लेकर पंजाब सरकार के खिलाफ धरना दे रही हैं। दोपहर में किसान चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री निवास घेरने के लिए रवाना होंगे। किसान जत्थेबंदियों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता वह सीएम हाउस के बाहर पक्का धरना लगाएंगे। किसान गुरुद्वारा अंब साहिब के बाहर खुले मैदान में ट्रैक्टर ट्रालियां लेकर मौजूद हैं। फिलहाल किसान जत्थेबंदियों की मीटिंग चल रही है। मीटिंग के बाद बड़ी संख्या में किसान चंडीगढ़ की तरफ कूच करेंगे।

    अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक सीएम ऑफिस से किसानों को मिलने का समय दिया गया है। 23 जत्थेबंदियों के नेता मेमोरेंडम देने के लिए चंडीगढ़ जा रहे हैं, लेकिन चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर यूटी पुलिस द्वारा उन्हें रोकने के पूरे बंदोबस्त किए हुए हैं।

  • पंजाब सरकार सख्त, 3 दर्जन थानों की होगी बिजली गुल!….

    पंजाब सरकार सख्त, 3 दर्जन थानों की होगी बिजली गुल!….

    चंडीगढ़: पंजाब में चल रहे कुंडी कनेक्शन पर भगवंत मान सरकार सख़्त दिखाई दे रही है। इसके मद्देनज़र सरकार की तरफ से राज्य भर में सख़्ती बढ़ाने के आदेश जारी किए गए हैं। इसके तहत बिजली की कुंडियां लगाने वाले आम लोगों के साथ-साथ अब मान सरकार की आंख पंजाब पुलिस के थानों पर भी है। 

    बताया जाता है कि पंजाब के 3 दर्जन थानों में बिजली के मीटर ही नहीं लगे हैं और इन थानों अंदर बिजली की कुंडी कनैक्शन लगा कर काम किया जा रहा है। अब इन थानों की बिजली काटे जाने की तैयारी की जा रही है। इस तरह राज्य के करीब 3दर्जन थानों की बिजली गुल हो जाएगी। 

    बता दें कि पावरकाम की तरफ से गत दिवस राज्य के डेरों में से भी बिजली चोरी पकड़ी गई है। पंजाब सरकार ने बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ कमर कस ली है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बिजली आधिकारियों को आदेश दिए हैं कि कुंडी कनैक्शन लगाने वाले और ग़ैर कानूनी तरीके से  बिजली इस्तेमाल करने वालों पर सख़्त कार्यवाही की जाए। पंजाब में गहरे होते बिजली संकट के बीच सरकार की तरफ से यह बड़ा फ़ैसला लिया गया है।

  • प्रदेश में चहुंमुखी विकास होने की बजाय चारों ओर माफिया राज : सीमा शर्मा

    प्रदेश में चहुंमुखी विकास होने की बजाय चारों ओर माफिया राज : सीमा शर्मा

    ऊना/सुशील पंडित: प्रदेश में दलाल और माफिया सरकार के कामकाज में हस्तक्षेप कर रहे हैं। सरकार नाम की कोई चीज नहीं है। यह बात एक जारी प्रेस बयान में ऊना ब्लाक महिला कांग्रेस अध्यक्षा सीमा शर्मा ने कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश में चहुंमुखी विकास होने की बजाय चारों ओर माफिया राज दनदना रहा है। कानून व्यवस्था का दिवाला निकला हुआ है। उन्होंने दावा किया है कि हाल ही में पुलिस भर्ती मामले में पेपर लीक होना सरकार और पुलिस प्रशासन की सरासर मिलीभगत को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भर्ती के नाम पर युवाओं से भद्दा मजाक किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार किसान, मजदूर, कर्मचारी, महिला और युवा विरोधी सरकार साबित हुई है।

    उन्होंने कहा कि किसानों की 12:32:16 खाद के 1000 रुपए से रेट सीधे बढ़ा कर 1400 रुपए कर दिए हैं। जबकि गेंहू के दाम 2000 रुपए प्रति क्विंटल से मात्र 1700 प्रति क्विंटल रह गए हैं और इसी तरह मक्की के दाम 2000 से 1500 रुपए प्रति क्विंटल हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि हालांही में सरिया के रेटों में भी वृद्धि 70-80 रुपए प्रति किलो हुई है। उन्होंने कहा कि जहां तक मौजूदा सरकार के कर्मचारी विरोधी होने की बात है, वो कर्मचारियों ने और प्रदेश वासियों ने शिमला में सरेआम देखा प्रदेश सरकार ने किस तरह कर्मचारियों से सौहार्दपूर्ण बात करने की बजाय थ्रैट किया और करीब 40 कर्मचारियों पर एफआईआर भी दर्ज की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मौजूदा सरकार का माफिया को संरक्षण होने के कारण ही महिलाओं पर अत्याचार के मामले बढ़े हैं।

    प्रदेश में पहली दफा 1500 से अधिक मामले महिलाओं को उत्पीड़न और बलात्कार के दर्ज हुए हैं। उन्होंने कहा कि घरेलू सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि कर लोगों को लूटना शुरू कर दिया है। कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत लगभग साढ़े चार हो रुपए थी जो भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के चलते अब सिलेंडर की कीमत 1057 रुपए पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि अगर रोजगार की बात करें तो प्रदेश में युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित करने की बजाय बाहरी राज्यों के लोगों को चोर दरवाजे से नौकरियां दी गई। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बताएं कि हमारे प्रदेश के युवाओं में काबिलियत की कमी थी। जो बाहरी राज्यों के लोगों को नौकरियां बांटी गई। उन्होंने कहा कि भाजपा तीन काम करने में जरूर सफल हुए हैं पहला बेच दो, दूसरा बंद कर दो और तीसरा नाम बदल दो। उन्होंने कहा कि प्रदेश की मौजूदा सरकार में एक काम हो रहा है एक ही काम के दो-तीन बार उद्घाटन व शिलान्यास हो रहें हैं। 

    उन्होंने कहा कि  महिला कांग्रेस प्रदेश में बढ़ रही मंहगाई, बेरोजगारी और बिगड़ रही कानून व्यवस्था को लेकर विशेष अभियान शुरू करेगी। जिस के तहत लोगों को विशेष रूप से अवगत करवाया जाएगा और आने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी को अधिक से अधिक सहयोग और वोट देने के लिए आवाहन किया जाएगा।

  • वीरेन्द्र कंवर ने बल्ह खालसा और चंगर में किए 14 करोड़ के उद्घाटन व शिलान्यास

    वीरेन्द्र कंवर ने बल्ह खालसा और चंगर में किए 14 करोड़ के उद्घाटन व शिलान्यास

    ऊना/सुशील पंडित: ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज, कृषि, मत्स्य व पशुपालन मंत्री वीरेन्द्र कंवर ने आज संपर्क से समर्थन यात्रा के तहत ग्राम पंचायत बल्ह खालसा और चंगर में लगभग 14 करोड़ रुपये के उद्घाटन व शिलान्यास किए। 

    इस मौके पर बल्ह खालसा और चंगर में विभिन्न जनसभाओं को संबोधित करते हुए ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज मंत्री वीरेन्द्र कंवर ने कहा कि गांव स्तर पर जनता के साथ सीधा संवाद स्थापित करना और विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करके कार्यों में तेजी लाना ही संपर्क से समर्थन यात्रा का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ वासियों के सहयोग व विश्वास का ही परिणाम है कि आज कुटलैहड़ विकास के पथ पर निरंतर अग्रसर है। वीरेन्द्र कंवर ने कहा कि रोड कनेक्टीविटी के आधार पर कुछ दशक पूर्व पिछड़ा कहलाए जाने वाले कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में आज अधिकांश गांव सड़क सुविधा से जुड़ चुके हैं। उन्होंने बताया कि कुटलैहड़ एक मॉडल विधानसभा क्षेत्र बनने की राह में निरंतर अग्रसर है। यहां सड़को के निर्माण व रखरखाव पर 180 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि 44 करोड़ रुपये खर्च करके ऊना-बीहड़ू एनएच का निर्माण किया गया है। उन्होंने कहा कि मलाहत में निर्माणाधीन पीजीआई सेटेलाईट सैंटर से कुटलैहड़ क्षेत्र को भी काफी लाभ मिलेगा। 

    वीरेन्द्र कंवर ने कहा कि कुटलैहड़ को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए भरसक प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए कुटलैहड़ पर्यटन विकास समिति का भी गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि गोविन्द सागर झील में वाटर स्पोर्टस गतिविधियों सहित पैराग्लाईडिंग के ट्रायल सफल हुए हैं। उन्होंने बताया कि इन गतिविधियों के विकास से क्षेत्र में प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रुप से हजारों लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। 

    यहां हुए उद्घाटन व शिलान्यास
    संपर्क से समर्थन यात्रा के दौरान मंत्री वीरेन्द्र कंवर ने गांव अनोखा टांडा में आबादी लखविन्द्र सिंह तक 9.33 लाख से निर्मित लिंक रोड और ग्राम पंचायत चंगर में 30 लाख से निर्मित मुख्यमंत्री लोक भवन, 10 लाख से निर्मित ग्रामीण हट तथा 10 लाख रुपये की लागत से निर्मित पंचायत सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। वीरेन्द्र कंवर ने इसके अलावा 5 लाख रुपये से जीपीएस चंगर के लिए संपर्क सड़क, 6.76 लाख से गांव सैली के लिए संपर्क सड़क, 27.25 लाख से लिंक रोड आबादी ब्राहमणां सैली, 31.82 लाख मोक्षधाम चंगर के लिए संपर्क सड़क, 12.22 करोड़ से बनने वाले लिंक रोड हंडोला से सैली वाया कमून पट्टियां का भूमिपूजन किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने ग्राम पंचायत बल्ह खालसा में 20 लाख रुपये से गुरुद्वारा के समीप निर्मित होने वाली पंचवटी, कमून गांव में 4 लाख से बनने वाले सामुदायिक भवन, 4 लाख से सामुदायिक भवन गांव जगातखाना और 3 लाख से बनने वाले सामुदायिक भवन गुग्गा जाहर पीर मंदिर का शिलान्यास किया।

    कृषि मंत्री वीरेन्द्र कंवर ने कहा कि लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व ही बल्ह खालसा पंचायत अस्तित्व में आई है। डेढ़ वर्ष के अवधि के दौरान इस पंचायत के लिए 1.15 करोड़ रुपये विभिन्न विकास कार्यों के लिए स्वीकृत हुए हैं जिनमें से 40 लाख रुपये के विकास कार्य पूर्ण कर लिए गए हैं जबकि शेष कार्य प्रगति पर हैं। उन्होंने बताया कि बल्ह खालसा के पंचायत घर के निर्माण के लिए भूमि का चयन होने के उपरांत लगभग 35 लाख रुपये से एक बहुद्देशीय भवन का निर्माण किया जाएगा जिसमें एक ही स्थान पर पंचायत कार्यालय, सामुदायिक भवन तथा महिलामंडल भवन उपलब्ध करवाया जाएगा। 

    इस मौके पर वीरेन्द्र कंवर ने बल्ह खालसा स्थित गुरुद्वारा में माथा टेका और सेवा व समर्पण भाव से कार्य करने के लिए वरिष्ठ कार्यकर्ता तेलू राम को सम्मानित किया। 

    इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य कृष्णपाल शर्मा, बल्ह खालसा की प्रधान लीला देवी, डीपीओ आईडीपी सुशील शर्मा, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी बंगाणा शशि पाल धीमान, बीडीओ यशपाल िंसह परमार, तहसीलदार राहुल शर्मा, एसडीओ आईपीएच हरभजन सिंह, पूर्व प्रधान धर्मजीत सिंह, बाबा कमलजीत सिंह, रमेश चंद किन्दो, रघुवीर सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।

  • आर्य बंगाणा के छात्रों ने किया मणिकर्ण के दर्शनीय स्थलों का भ्रमन

    आर्य बंगाणा के छात्रों ने किया मणिकर्ण के दर्शनीय स्थलों का भ्रमन

    बंगाणा/सुशील पंडित: आर्य पब्लिक स्कूल बंगाणा का सत्र 2022-23 हेतू कक्षा आठवीं का तीन दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण कुल्लू-मनाली-मणिकर्ण के लिए आयोजित किया गया। इस शैक्षणिक भ्रमण पर लगभग 30 छात्र और सात अध्यापक गए हैं। भ्रमण के छात्रों ने मनिकरण में मनिकरण साहिब गुरुद्वारा , मनिकरण हॉट स्प्रिंग्स, मणिकर्ण हरिंदर पर्वत, शिव मंदिर मणिकर्ण, भगवान रामचन्द्र मंदिर, अटल टनल,मनाली हिडम्बा मंदिर,नग्गर,कुल्लू,भुंतर समेत अन्य दर्शनीय स्थलों का भ्रमन किया। छात्रों में आयूष, ध्रुव सोनी, मन्नत राणा, वंशिका धीमान, राहुल शर्मा, सूर्यांश समेत अन्य छात्रों का कहना है कि आर्य पब्लिक स्कूल जहां शिक्षा के क्षेत्र में छात्रों को बेहतर शिक्षा प्रदान कर रहा है, वहीं अन्य शैक्षणिक गतिविधियों में अधिक से अधिक सहभागिता करवाकर हमारे ज्ञान में वृद्धि कर कर रहा है। इस शैक्षणिक भ्रमन के दौरान हम बहुत कुछ सीखेंगे और एक दूसरे से मिलकर रहने के लिए भी प्रेरित होंगे। स्कूल के प्रबंधक जोगिंद्र देव आर्य ने कहा कि स्कूल प्रबंधन समिति छात्रों को हर मंच मुहैया करवाने के लिए तत्पर रहती है। इससे पूर्व भी छात्रों के लिए दूसरे राज्यों में भी शैक्षणिक भ्रमन आयोजित किये जा चुके हैं औऱ भविष्य में भी इस क्रम को इसी प्रकार जारी रखने का हमारा प्रयास रहेगा।

  • पंजाब के इस जिले में हुई बेअदबी, फैली सनसनी….

    पंजाब के इस जिले में हुई बेअदबी, फैली सनसनी….

    पटियाला : पंजाब में बेअदबी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ऐसा ही एक और बेअदबी का मामला आज पटियाला शहर में देखने को मिला है। बताया जा रहा है पटियाला में एक नाले में से गुटका साहिब के अंग और कुछ कड़े बरामद हुए हैं, जिसके बाद सिख समुदाय के लोगों में काफी रोष पाया जा रहा है। घटना की सूचना के बाद शहर में माहौल काफी तनावपूर्ण बनता दिखाई दे रहा है। 

    बताया जा रहा है कि उक्त घटना पटियाला में पड़ते करहाली की है, जहां पर छोटी नहर की पुली के नीचे गुटका साहिब के अंग व अन्य सामान मिला है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटना की छानबीन में जुट गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर एस.एस.पी. व डी.सी. पुलिस प्रशासन के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं मौके पर पहुंचे अधिकारियों का कहना है कि सारे मामले की गहराई से जांच करवाई जाएगी और जो भी इस मामले में दोषी होगा, उसे कड़ी सजा मिलेगी। 

  • गोविंद सागर झील में डूबा पंजाब का युवक, बाबा बालक नाथ से माथा टेक वापिस लौट रहा था जत्था

    गोविंद सागर झील में डूबा पंजाब का युवक, बाबा बालक नाथ से माथा टेक वापिस लौट रहा था जत्था

    ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना के उपमंडल वंगाणा की गोविंद सागर झील में युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान पंजाब के शहीद भगत सिंह नगर जिला के तहत पड़ते गांव कामा के प्रदीप कुमार (22) पुत्र करनैल सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने  गोताखोरों की मदद से शव को झील से बाहर निकाला। पुलिस ने मामला दर्ज  जांच शुरू कर दी है।
    प्राप्त जानकारी के अनुसार पंजाब के शहीद भगत सिंह नगर जिला के कामा गांव का श्रद्धालुओं का एक जत्था हमीरपुर जिला में स्थित बाबा बालक नाथ मंदिर में माथा टेकने के बाद गोविंद सागर झील में स्थित गरीब नाथ मंदिर में माथा टेकने पहुंचे। इसी दौरान यह युवक नहाने के लिए झील में उतरा लेकिन देखते ही देखते वह पानी में गायब हो गया, जिसके बाद पास खड़े लोगों ने यह सूचना अन्य श्रद्धालुओं को दी। परन्तु अंधेरा होने के चलते युवक को बाहर नहीं निकाला जा सका। अंधेरे में भी स्थानीय गोताखोरों ने काफी प्रयास किए लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी। आज बीबीएमबी के गोताखोरों को मौके पर बुलाया गया, जिन्होंने झील की गहराई से शव को बाहर निकाल कर पुलिस के सुपुर्द किया। यहां पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के हवाले कर दिया।इस में संबंध में जानकारी देते हुए एसएचओ वंगाणा प्रेमपाल शर्मा ने बताया की पोस्टमार्टम उपरांत शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है आगामी जांच जारी है।
  • कांग्रेस 2024 भूल जाए और 2029 की तैयार करेः वीरेंद्र कंवर 

    कांग्रेस 2024 भूल जाए और 2029 की तैयार करेः वीरेंद्र कंवर 

    ऊना/सुशील पंडित: ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा है कि कांग्रेस वर्ष 2024 में सत्ता में आने का सपना भूल जाए और 2029 की तैयारी करे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास न नेता है और न ही नीति, इसलिए पूरे देश में कांग्रेस हाशिए पर सिमट कर रह गई है। जबकि भाजपा के पास नरेंद्र मोदी जैसा सशक्त नेतृत्व है और पिछले आठ वर्षों में केंद्र सरकार ने एक-एक कर देशहित में अनेकों फैसले लेकर मज़बूत राजनीतिक इच्छाशक्ति का परिचय दिया है। 

    वीरेंद्र कंवर ने कहा कि अनुच्छेद 370 को समाप्त कर कश्मीर में आतंकवाद पर नकेल कसी और मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक से आजादी दिलाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज अयोध्या में भव्य राम मंदिर बन रहा है। मोदी के नेतृत्व में भारत ने स्वदेशी कोरोना वैक्सीन बनाई और देशवासियों को फ्री में यह वैक्सीन लगाई। इसके साथ-साथ कोरोना महामारी में देश के 80 करोड़ लोगों को फ्री राशन प्रदान किया जा रहा है, ताकि उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने सितंबर 2022 तक पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना को जारी रखा है, जो एक बहुत बड़ी राहत है। 

    ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि मोदी सरकार ने किसानों, छोटे व्यापारियों से लेकर गरीबों के कल्याण के लिए अनेकों योजनाएं बनाई हैं, जिनका लाभ आज वंचित वर्ग को मिल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही दुनिया भर में भारत की मजबूत छवि बनी है और आज भारत का डंका पूरे विश्व में बज रहा है।

  • बलविंदर को मिलेगी सहारा पेंशन, परिवार के सदस्य की नौकरी को भी मदद करेगा प्रशासन

    बलविंदर को मिलेगी सहारा पेंशन, परिवार के सदस्य की नौकरी को भी मदद करेगा प्रशासन

    ऊना/सुशील पंडित: पैरालिसिस के चलते तंगहाली में रह रहे लोअर धर्मपुर निवासी बलविंदर सिंह को प्रदेश सरकार की सहारा योजना के तहत 3000 रुपए प्रतिमाह की पेंशन प्रदान की जाएगी। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने बताया कि एसडीएम हरोली विकास शर्मा ने बलविंदर के घर जाकर उनके हालात का जायज़ा लिया और जिला प्रशासन की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। राघव शर्मा ने कहा कि सहारा पेंशन के साथ-साथ उन्हें दिव्यांगता पेंशन भी प्रदान की जाएगी, जिसके लिए 19 मई को दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा। इसके अतिरिक्त परिवार को 15,000 रुपए की फौरी आर्थिक मदद रेडक्रॉस के माध्यम से मंगलवार तक प्रदान कर दी जाएगी। 

    डीसी राघव शर्मा ने कहा कि बलविंदर सिंह ने अपने घर की मरम्मत के लिए मदद मांगी है, जिसके लिए आपदा राहत कोष से मदद प्रदान की जाएगी। इस संदर्भ में केस तैयार करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि परिवार के पास वर्ष 2014 से गैस का कनेक्शन है, लेकिन गृहिणी सुविधा योजना अथवा उज्ज्वला योजना के तहत उन्हें कनेक्शन नहीं मिला है। पिछले कल ही डीएफएससी ने गैस का एक सिलेंडर उन्हें निशुल्क जारी किया है और परिवार को एक सप्ताह में गृहिणी सुविधा योजना में कवर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रशासन परिवार के सबसे छोटे बेटे को एक निजी कंपनी में रोजगार दिलाने का भी प्रयास कर रहा है, जिसके लिए शुक्रवार को सभी प्रमाण पत्रों के साथ उसे बुलाया गया है। 

    जिलाधीश ने कहा कि परिवार का हिमकेयर कार्ड के साथ-साथ अंतोदय राशन कार्ड भी बना हुआ है। परिवार को सब्सिडी वाले राशन के साथ-साथ प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत 8 किलो चावल निशुल्क प्रदान किए जा रहे हैं।