Category: Himachal

  • महाराष्ट्र में भाजपा की प्रचंड जीत, मोदी सरकार की ग्यारह वर्षों के कार्यकाल की गारंटी: दविंदर भुट्टो

    महाराष्ट्र में भाजपा की प्रचंड जीत, मोदी सरकार की ग्यारह वर्षों के कार्यकाल की गारंटी: दविंदर भुट्टो

    बोले, बंगाणा भाजपा कार्यालय में आज कुटलैहड़ भाजपा के दोनों मंडलों के तीन मोर्चा की होगी अलग अलग बैठक, कई विभिन्न मुद्दों की रणनीति पर होगा मंथन

    ऊना/ सुशील पंडित: कुटलैहड़ भाजपा के दोनों मंडलों के अंतर्गत भाजपा किसान मोर्चा, एससी मोर्चा एवं ओबीसी मोर्चा की एक महत्वपूर्ण अलग अलग बैठक आज बंगाणा स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित की गई है। इस बैठक में हमीरपुर लोक सभा क्षेत्र के विस्तारक और साथ में कुटलैहड़ भाजपा मंडल प्रभारी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। बैठक को संगठनात्मक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है,जिसमें आगामी कार्यक्रमों संगठन विस्तार तथा जनसंपर्क अभियानों को लेकर विस्तृत चर्चा की जाएगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए कुटलैहड़ भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र मलांगड़ ने बताया कि बैठक का उद्देश्य बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक सशक्त बनाना है।

    उन्होंने कहा कि भाजपा के विभिन्न मोर्चे समाज के अलग-अलग वर्गों से सीधे जुड़े हुए हैं और इनकी सक्रिय भूमिका से पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। बैठक में मोर्चा पदाधिकारी को संगठनात्मक जिम्मेदारियों के साथ-साथ आगामी समय के लिए लक्ष्य भी सौंपे जाएंगे। इन भाजपा मोर्चा की अलग अलग बैठकों में कुटलैहड़ भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक भुट्टो भी मौजूद रहेंगे। बहीं भाजपा नेता ने महाराष्ट्र के नगर निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत पर पार्टी कार्यकर्ताओं और देश, प्रदेश के शीर्षक नेतृत्व को बधाई दी। दविंदर भुट्टो ने कहा कि यह जीत इस बात का प्रमाण है कि देश की जनता आज भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और उनकी नीतियों पर पूरा विश्वास रखती है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यह मोदी युग है और जनता मोदी की गारंटी पर भरोसा करती है।

    पूर्व विधायक ने कहा कि जिस तरह बिहार के बाद महाराष्ट्र में भाजपा ने शानदार जीत दर्ज की है, उससे यह साफ संकेत मिलता है कि देश का जनमानस भाजपा के पक्ष में है। उन्होंने विश्वास जताया कि अब अगली बारी पश्चिम बंगाल की है, जहां आने वाले समय में भाजपा मजबूती से उभरेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के ऐतिहासिक ग्यारह वर्षों के कार्यकाल में विकास के जो आयाम स्थापित हुए हैं, जनता उस पर अपनी मुहर लगा रही है। भुट्टो ने विपक्षी दलों पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जिन राज्यों में विपक्षी दलों की सरकारें हैं, वहां जनता तानाशाही रवैये भ्रष्टाचार और खोखली घोषणाओं से परेशान हो चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दल केवल सत्ता के लिए जनता को गुमराह करते हैं, जबकि भाजपा ने हमेशा विकास, सुशासन और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखा है। बंगाणा भाजपा कार्यालय में होने वाली यह तीन मोर्चा की अलग अलग बैठक न केवल संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है, बल्कि आगामी राजनीतिक गतिविधियों और चुनावी तैयारियों के लिहाज से भी इसे काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

  • दुलैहड में 14 दिवसीय उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम समापन

    दुलैहड में 14 दिवसीय उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम समापन

    ऊना, सुशील पंडित: पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (पीएनबी आरसेटी), ऊना कार्यालय द्वारा दुलैहड ग्राम पंचायत में आयोजित 14 दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम के अंतर्गत नरम खिलौने बनाने एवं विपणन संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन सफलतापूर्वक हुआ।

    समापन समारोह में पूर्व ग्राम पंचायत उप-प्रधान महेंद्र बोदी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित कर सम्मानित किया तथा सभी प्रतिभागियों से अपील की कि वे इस प्रशिक्षण का अधिकतम लाभ उठाकर स्वरोजगार की दिशा में कदम बढ़ाएं और आत्मनिर्भर बनें। इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित यूको बैंक के शाखा प्रबंधक अमित शर्मा ने प्रतिभागियों को विभिन्न बैंकिंग एवं ऋण योजनाओं की जानकारी दी तथा उन्हें स्वरोजगार शुरू करने हेतु बैंक ऋण सुविधा का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

    पीएनबी आरसेटी ऊना के कार्यक्रम संचालक एवं सदस्य आकाश भारद्वाज ने जानकारी दी कि पंजाब नेशनल बैंक द्वारा जिला ऊना के 18 से 50 वर्ष आयु वर्ग के बेरोजगार युवाओं को निःशुल्क व्यावसायिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। साथ ही, प्रशिक्षण उपरांत स्वरोजगार स्थापित करने के लिए बैंक ऋण सुविधा भी उपलब्ध कराई जाती है, ताकि युवा आत्मनिर्भर बनकर अन्य लोगों को भी रोजगार से जोड़ सकें। इस दौरान कुल 30 प्रतिभागियों को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम में पूर्व वार्ड पंच एवं समाजसेवी सुनीता रानी, यूको बैंक से परगट सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे।

  • टक्का स्कूल में आग बुझाने की मॉक ड्रिल, फायर ब्रिगेड ऊना ने करवाया प्रैक्टिकल

    टक्का स्कूल में आग बुझाने की मॉक ड्रिल, फायर ब्रिगेड ऊना ने करवाया प्रैक्टिकल

    ऊना/ सुशील पंडित: अग्निशमन विभाग ऊना द्वारा राजकीय उत्कृष्ठ वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टक्का के छात्रों को अग्निशमन यंत्रों व आग से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियों को लेकर मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। ड्रिल में स्कूल के 297 स्टूडेंट्स व 29 स्टाफ सदस्यों ने भाग लिया। अग्निशमन अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि विभाग की टीम में शामिल फायरमैन लक्की, मुकेश कुमार, दौलतराम व चालक अमित कुमार पर आधारित टीम ने छात्रों को अग्निशमन यंत्रों के बारे में विस्तार से बताया तथा इन यंत्रों का जरूरत पड़ने पर प्रयोग करने के तरीके बताए। आग के प्रकार, किस आग पर कौन सा यंत्र प्रयोग करना है प्रैक्टिकल करके बताया गया। स्टूडेंट्स को सुरक्षा के प्रति प्रेरित करते हुए बताया कि वे ये सब जानकारियां अपने गांव , शहर व क्षेत्र में रहने वाले लोगों के साथ साझा करें तथा आग लगने की स्थिति में नजदीकी फायर स्टेशन के टोल फ्री नंबर 101 पर सूचित करें। उन्होंने बताया कि जब तक अग्निशमन विभाग का दलबल घटनास्थल पर पहुंच नहीं जाते तब तक अपनी सामाजिक जिम्मेवारी को समझते हुए सीमित संसाधनों को अपनाते हुए आग को बुझाने के प्रयास जारी रखें। मॉक ड्रिल में प्रिंसिपल वीरेंद्र कपिल ने स्कूल में आग के प्रति जागरूकता अभियान के तहत स्टुडेंट्स व स्टाफ को जागरूक करने के लिए अग्निशमन विभाग का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के अभियान से सभी को सीख मिलती है कि कभी भी लापरवाही से आग न लगाएं ।
  • बड़ा हादसाः खाई में गिरी सवारियों से भरी बस, 7 की मौत, कई घायल, देखेंं वीडियो

    बड़ा हादसाः खाई में गिरी सवारियों से भरी बस, 7 की मौत, कई घायल, देखेंं वीडियो

    सिरमौरः हिमाचल प्रदेश के सिरमौर में गहरी खाई में बस गिरने की घटना सामने आई है। जहां संगड़ाह उपमंडल के हरिपुरधार में शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे एक निजी बस ( जीत कोच) के गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। रेणुकाजी से विधायक विनय कुमार ने मामले की पुष्टि की है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। पुलिस द्वारा घटना स्थल पर रेस्क्यू किया जा रहा है।

    वहीं घटना में घायल हुए लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया जा रहा है। दूसरी ओर मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह निजी बस जीत कोच थी, जो कुपवी से शिमला की ओर जा रही थी। हादसा उस समय हुआ, जब बस हरिपुरधार बाजार से शिमला की तरफ निकली ही थी। इसी दौरान बस चालक ने अचानक वाहन से नियंत्रण खो दिया और बस सड़क से फिसलते हुए गहरी खाई में जा गिरी। हालांकि, हादसे के पीछे की वजह पता नहीं चल पाई है।

    घटना के बाद लोगों की भीड़ मौके की तरफ भागी और लोगों को हादसे का शिकार बस से निकाला। अहम बात है कि बस के परखच्चे उड़ गए हैं। बताया जा रहा है कि बस खचाखच्च भरी हुई थी। फिलहाल, घायलों की संख्या का पता नहीं चल पाया है। कांग्रेस विधायक और मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार ने बताया किया कि अभी-अभी एक अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ है कि हरिपुरधार में जीत कोच बस का एक गंभीर सड़क हादसा हो गया है।

    यह घटना अत्यंत पीड़ादायक है और इससे हम सभी व्यथित हैं। उन्होंने बताया कि मेरी हरिपुरधार ज़ोन के सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से विनम्र अपील है कि वे तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर राहत एवं बचाव कार्य में पूरा सहयोग करें। इस कठिन घड़ी में पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ खड़ा होना हमारा नैतिक दायित्व है, ईश्वर से प्रार्थना है कि सभी घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ मिले। इस दुख की घड़ी में कांग्रेस परिवार पूरी संवेदना और एकजुटता के साथ पीड़ितों के साथ खड़ा है।

  • अब High Court को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

    अब High Court को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

    शिमलाः पंजाब में आज फिरोजपुर, रोपड़ और मोगा कोर्ट परिसर को बम से उड़ने की धमकी मिली थी। इस मामले को लेकर कोर्ट को पूरी तरह से खाली कराया गया। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। किसी को भी कोर्ट के अंदर जाने नहीं दिया जा रहा है। वहीं अब पंजाब के पड़ोसी जिले हिमाचल से बड़ी खबर सामने आई है। जहां हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है।

    इससे सुरक्षा एजेंसियां और खुफिया एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। इस दौरान परिसर को खाली कर दिया गया है। सारा स्टाफ व अधिवक्ता कोर्ट परिसर से बाहर आ गए। आज सुबह सूचना मिलते ही बम निरोधक दस्ते और पुलिस की टीम ने प्रदेश उच्च न्यायालय के परिसर में पहुंचकर तलाशी अभियान चलाया। हालांकि, इस दौरान किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं की। बताया जा रहा है कि प्रदेश हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर सुबह ही एक अज्ञात ईमेल से इस तरह की धमकी प्राप्त हुई है।

    इसके बाद हाईकोर्ट प्रशासन की ओर से मामले की सूचना पुलिस अधिकारियों को दी गई। एसएसपी शिमला संजीव कुमार गांधी ने बताया कि मामले की सूचना मिलते ही प्रदेश हाईकोर्ट की सुरक्षा को लेकर सभी पुख्ता कदम उठाए जा रहे हैं। एहतियातन हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय में भी व्यापक तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वायड और स्थानीय पुलिस ने परिसर की गहन तलाशी ली। पुलिस ने ईमेल भेजने वाले की जांच शुरू कर दी है। बता, दें इससे पहले भी दो बार हाईकोर्ट को बम की धमकी मिली है।

     

     

     

  • सरकारी कॉलेज में 19 वर्षीय छात्रा की मौत के मामले में प्रोफेसर समेत 4 के खिलाफ मामला दर्ज

    सरकारी कॉलेज में 19 वर्षीय छात्रा की मौत के मामले में प्रोफेसर समेत 4 के खिलाफ मामला दर्ज

    धर्मशालाः हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला स्थित सरकारी कॉलेज में 19 वर्षीय छात्रा की मौत का मामला गंभीर हो रहा है। मृतका के पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने एक प्रोफेसर समेत 4 लोगों के खिलाफ रेज़िंग और यौन उत्पीड़न के आरोपों में मामला दर्ज किया है। इलाज के दौरान छात्रा की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, छात्रा के पिता ने शिकायत में कहा है कि उनकी बेटी कॉलेज में दूसरी वर्ष की छात्रा थी। 18 सितंबर को उसी कॉलेज की 3 छात्राओं हर्षिता, आकृति और कोमोलिका ने कथित तौर पर उनकी बेटी पर हमला किया और उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।

    शिकायत में कॉलेज के प्रोफेसर अशोक कुमार के खिलाफ भी गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पिता का कहना है कि उनकी बेटी प्रोफेसर के कथित अश्लील व्यवहार और मानसिक परेशानियों से बहुत परेशान थी। उसकी सेहत लगातार बिगड़ती रही। परिवार के सदस्यों के अनुसार छात्रा का विभिन्न अस्पतालों में इलाज किया गया, लेकिन 26 दिसंबर को लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

    परिवार का कहना है कि वह अपनी बेटी की गंभीर हालत और सदमे के कारण पहले शिकायत दर्ज नहीं करवा सके थे। परिवार का दावा है कि मौत से पहले छात्रा ने अपने मोबाइल फोन पर एक वीडियो रिकॉर्ड किया था जिसमें उसने प्रोफेसर पर क्लासरूम और कॉलेज कैंपस में अनुचित व्यवहार, अनुचित स्पर्श और मानसिक उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। वीडियो में यह भी कहा गया है कि जब उसने विरोध किया तो उसे धमकी दी गई। एसपी काँगड़ा अशोक रतन ने कहा कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

    वीडियो, मेडिकल रिपोर्टों और अन्य साक्ष्यों की गहन जांच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धाराएं 75, 115(2), 3(5) और हिमाचल प्रदेश शैक्षिक संस्थानों (रेज़िंग निषेध) अधिनियम, 2009 की धारा 3 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपों के जवाब में प्रोफेसर अशोक कुमार ने कहा है कि वह निर्दोष हैं। छात्रा पिछले सेमेस्टर में उनकी निगरानी में थी, जबकि वर्तमान सेमेस्टर में वह किसी अन्य प्रोफेसर के अधीन पढ़ रही थी। उन्होंने पूरी घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।

  • न्यू ईयर सेलिब्रेट कर लौट रही 3 युवतियों समेत 4 की मौत, देखें वीडियो

    न्यू ईयर सेलिब्रेट कर लौट रही 3 युवतियों समेत 4 की मौत, देखें वीडियो

    कुल्लूः हिमाचल प्रदेश के कुंल्लू जिले में नई ईयर की रात पेराफिट और फिर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराने से कार हादसे में 3 युवतियों समेत 4 लोगों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार हादसे में मौके पर 3 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि घायल युवती को नेरचौक मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। ये सभी लोग बर्थडे और न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के बाद लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि 31 दिसंबर को सतपाल का जन्मदिन था और वह अपनी 3 महिला दोस्तों के साथ जन्मदिन और न्यू ईयर मनाने कसौल गया था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है और पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि हादसा हुआ किस वजह से है। क्या वाहन चालक नशे में था या उसकी झपकी लग गई थी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि तीन महिलाओं समेत चार दोस्त नव वर्ष की पूर्व संध्या और स्थानीय टैटू कलाकार सतपाल का जन्मदिन मनाने के लिए कसोल आए थे। बृहस्पतिवार तड़के वह लोग कुल्लू लौट रहे थे तभी करीब 3 बजे उनकी तेज रफ्तार गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक चबूतरे से टकराकर आगे खड़े एक ट्रक से जा भिड़ी। इस हादसे में कार में सवार सतपाल समेत 3 लोगों की मौके पर मौत हो गई। मृतकों की पहचान कार चालक सतपाल (25 ) चामुंडा नगर, ढालपुर और 20 वर्षीय अंकिता तांदी, लाहौल स्पीति और कशिश (20 ) जल्लुग्रां, जरी, कुल्लू की मौत हो गई। वहीं, हादसे में 20 वर्षीय रतांजलि, सचानी भुंतर, घायल हो गई थी, जिसे एम्स बिलासपुर रेफर किया गया था, लेकिन रास्ते में उनकी भी मौत हो गई। एसपी कुल्लू मदन लाल ने कहा कि देर रात को सड़क हादसा हुआ है और 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि 1 गंभीर घायल युवती को रेफर किया गया था, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया था। एसपी ने बताया कि सभी के शव परिजनों को सौंप दिए गए है।
  • Birthday party कर लौट रहे Tattoo Artist समेत 3 लोगों की मौत

    Birthday party कर लौट रहे Tattoo Artist समेत 3 लोगों की मौत

    हिमाचल: भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत का मामला सामने आया है। जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल हुई है। जिसे कुल्लू अस्पताल में दाखिल करवाया है। मृतक युवक की पहचान सतपाल निवासी कुल्लू के तौर पर हुई है, जबकि मृत लड़कियों की शिनाख्त की जा रही है। बताया जा रहा है कि 31 दिसंबर को सतपाल का जन्मदिन था। वह अपनी तीन दोस्त के साथ जन्मदिन और न्यू ईयर मनाने कसौल गया था।

    रात करीब एक बजे कसौल से वापस लौटते वक्त उनकी गाड़ी भूतनाथ के पास पहले पैराफिट से टकराई और बाद में सड़क किनारे खड़े ट्रक के नीचे आ गई। वहां मौजूद लोगों के सहयोग से पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद गाड़ी से चारों को बाहर निकाला। मृतक सतपाल टैटू आर्टिस्ट था। वह कुल्लू के अखाड़ा बाजार में दुकान चलाता था। कुल्लू अस्पताल में तीनों के शवों का पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा। इसके बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे।

  • नव वर्ष पर कुल्लू-मनाली में पर्यटकों को लेकर आदेश जारी, लगा प्रतिबंध

    नव वर्ष पर कुल्लू-मनाली में पर्यटकों को लेकर आदेश जारी, लगा प्रतिबंध

    मनालीः हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला प्रशासन ने नए साल के मौके पर मनाली और जिले के अन्य प्रमुख पर्यटन स्थलों में भारी संख्या में लोग घूमने के लिए आते है। वहीं नए साल को लेकर प्रशासन द्वारा पर्यटकों के लिए आदेश जारी किए गए है। दरअसल, प्रशासन द्वारा जारी आदेशों में कहा गया है कि नए साल पर हथियार एवं गोला-बारूद लाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेंगा। यह प्रतिबंध 2 जनवरी, 2026 तक लागू रहेगा। नव वर्ष समारोह में पर्यटकों की भारी उपस्थिति की संभावना को ध्यान में रखते हुए यह प्रतिबंध लगाया गया है।

    उपायुक्त ने एक औपचारिक अधिसूचना जारी करते हुए कहा कि इस अवधि के दौरान किसी भी आगंतुक को लाइसेंसी हथियार लाने की अनुमति नहीं होगी। यह प्रतिबंध पुलिस, अर्धसैनिक बलों और आधिकारिक सेवा पर तैनात सेना कर्मियों को छोड़कर सभी व्यक्तियों पर लागू होता है। प्रशासन की ओर से जारी आदेशों के अनुसार पर्यटकों की आमद का फायदा उठाकर असामाजिक तत्व नववर्ष के लिए जुट रही भीड़ के बीच प्रवेश कर सकते हैं।

    एसडीएम मनाली रमण कुमार शर्मा ने उपायुक्त को पत्र लिखकर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए हथियार लेकर चलने पर प्रतिबंध लगाने की सिफारिश की थी। इसके आधार पर उपायुक्त ने बतौर दंडाधिकारी भारतीय न्याय संहिता की धारा 163 के तहत मनाली में किसी भी तरह के हथियार लेकर चलने पर रोक लगा दी है। 28 दिसंबर से यह आदेश तुरंत प्रभाव से लागू हो गए हैं। आदेशों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • Paragliding के दौरान बड़ा हादसा, Pilot की मौत

    Paragliding के दौरान बड़ा हादसा, Pilot की मौत

    हिमाचल प्रदेश: हिमाचल प्रदेश के मशहूर एडवेंचर टूरिज्म डेस्टिनेशन बीर बिलिंग में एक गंभीर पैराग्लाइडिंग एक्सीडेंट हुआ। अनुभवी पायलट मोहन सिंह की मौत हो गई जब वह एक कपल के साथ टैंडम पैराग्लाइडर उड़ा रहे थे और उड़ान के कुछ ही पलों बाद पैराग्लाइडर आसमान में अपना बैलेंस खो बैठा। फ्लाइट में उनके साथ बैठा टूरिस्ट घायल हो गया और अभी हॉस्पिटल में उसका इलाज चल रहा है।
    लोकल अधिकारियों के मुताबिक, फ्लाइट ने बिलिंग लॉन्च साइट से उड़ान भरी थी, तभी पैराग्लाइडर का बैलेंस बिगड़ गया और वह लॉन्च ज़ोन के पास सड़क से टकरा गया। लोकल लोगों और दूसरे पायलटों के तुरंत पहुंचने से मौके पर हंगामा मच गया। मंडी के बरोट के रहने वाले और इलाके के जाने-माने पैराग्लाइडिंग एक्सपर्ट्स में से एक माने जाने वाले मोहन सिंह एक्सीडेंट में गंभीर रूप से घायल हो गए। टूरिस्ट की हालत अभी स्टेबल है। दोनों को मौके पर ही बैजनाथ सिविल हॉस्पिटल ले जाया गया। पायलट की गंभीर हालत को देखते हुए, डॉक्टरों ने उसे टांडा मेडिकल कॉलेज ले जाने की सलाह दी, लेकिन रास्ते में ट्रैफिक जाम की वजह से देरी हो गई और मोहन सिंह ने अस्पताल पहुँचने से पहले ही दम तोड़ दिया।
    स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों ने पुष्टि की है कि दुर्घटना लॉन्च के कुछ ही पलों बाद हुई। पुलिस ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है, जिसमें तकनीकी खराबी, ऑपरेशनल खराबी या बाहरी हालात का अनुमान लगाया जा रहा है। पैराग्लाइडिंग इक्विपमेंट की जांच की जा रही है और गवाहों और ऑपरेटरों के बयान इकट्ठा किए जा रहे हैं। यह मौत बीर बिलिंग में सुरक्षा उपायों पर ध्यान देने का एक और सबक है। दुनिया भर में पैराग्लाइडिंग की जगहों में से एक, यह जगह हर साल हज़ारों एडवेंचर पसंद करने वालों को अपनी ओर खींचती है। अब यह मांग बढ़ रही है कि सख्त सुरक्षा जांच, रेगुलर इक्विपमेंट इंस्पेक्शन और ज़रूरी इमरजेंसी रिस्पॉन्स सिस्टम को फिर से शुरू किया जाए, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों से बचा जा सके।