Category: Himachal

  • हिमाचल हेल्पिंग हैंड्स संस्था ने लगाया तीसरा रक्तदान शिविर

    हिमाचल हेल्पिंग हैंड्स संस्था ने लगाया तीसरा रक्तदान शिविर

    ऊना/सुशील पंडित। हिमाचल हेल्पिंग हैंड्स संस्था द्वारा संस्था के संस्थापक नीरज ठाकुर के जन्मदिन के उपल्क्ष पर तीसरा रक्तदान शिविर गांव बूसल में लगाया गया। रक्तदान शिविर में समाजसेवी एवं कुटलैहड़ वेलफेयर सोसायटी के संस्थापक देवेंद्र कुमार भुट्टो ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। देवेंद्र भुट्टो ने स्वयं रक्तदान कर युवाओं को रक्तदान करने की प्रेरणा दी। इस शिविर में युवाओं ने 54 यूनिट रक्त दान दिया।

    इस मौके पर संस्था के संस्थापक  नीरज ठाकुर, सहित अन्य सभी सदस्य  रोहित ठाकुर, मोहित शर्मा, रोहित धीमान, सुमित शर्मा, मनीष बधबा, करण ठाकुर, अनमोल शर्मा, करन ठाकुर, रोहित ठाकुर ,अजय शर्मा , दीपक ,अनीश शर्मा, अर्णव बैंस, गोपाल चंद, अरुण शर्मा, विकास राणा, मनीष शर्मा, कुश भरमौता, कृष्ण शर्मा, बलविंदर राणा आदि शामिल रहे।

  • ‘एक शाम श्री बांके बिहारी जी के नाम’ प्रोग्राम 29 मई दिन रविवार शाम 7:00 बजे से आरंभ

    ‘एक शाम श्री बांके बिहारी जी के नाम’ प्रोग्राम 29 मई दिन रविवार शाम 7:00 बजे से आरंभ

    फगवाड़ा (राजेश कुमार)। जय जय ओम नागेश्वर धार्मिक कमेटी नया वाला चौक सराय रोड फगवाड़ा की ओर से हर साल की तरह इस साल भी एक शाम श्री बांके बिहारी जी के नाम प्रोग्राम 29 मई दिन रविवार शाम 7:00 बजे से लेकर हरि इच्छा तक करवाया जा रहा है, जिसमें ब्रिज रसिक पूजा सखी जी हरि नाम की महिमा का गुणगान करेंगे। इस हो रहे प्रोग्राम के कार्ड को साईं ओम रेशा डाली शरीफ वालों ने अपने कर कमलों से रिलीज किया। इस मौके पर चेयरमैन कुलदीप सिंह ब्रह्माणी संस्था के प्रधान गुरमीत सिंह रिंकू सैनी गाबा विकास टंडन सनी भदवा मनीष अरोड़ा जॉनी शर्मा जतिंदर मोहित अरोड़ा कृष्णा के अलावा और भी मेंबर मौजूद थे।

  • ठंडे मीठे जल की छबील लगाई

    ठंडे मीठे जल की छबील लगाई

    फगवाड़ा (राजेश कुमार)। फगवाड़ा के सिनेमा रोड पर दुकानदारों की ओर से आज संग्राद के पवित्र दिन के संबंध में एवं दिन प्रतिदिन पड़ रही गर्मी को देखते हुए सिनेमा रोड के मंदिर के आगे ठंडे मीठे जल की छबील लगाई गई। जिसमें बाजार के दुकानदारों की ओर से सेवा की गई जो कि आने जाने वाले सभी राहगीरों को बड़े प्यार और श्रद्धा के साथ उनमें वितरित की गई।

    सेवा कर रहे सेवादारों ने बताया कि पानी पिलाना सबसे बड़ा पुण्य होता है इससे बड़ी कोई और सेवा नहीं हो सकती .इस तरह के कार्य  हमें गर्मियों में हैं सबको करनी चाहिए। इस मौके मनोज टंडन, राजकुमार, सौरभ चावला, सुरेंद्र कुमार, ममता ईरानी आदि उपस्थित थे।

  • पंजाबः जेलों में VIP कल्चर को लेकर मान सरकार सख्त, लिया ये फैसला…

    पंजाबः जेलों में VIP कल्चर को लेकर मान सरकार सख्त, लिया ये फैसला…

    चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने राजनीतिक नेताओं की सुरक्षा में कटौती करने बाद में अब VIP कल्चर पर एक और बड़ा एक्शन लिया गया है। अब पंजाब सरकार ने जेलों में वी.आई.पी. कल्चर खत्म करने का फैसला किया है। अब किसी को भी जेल में वी.आई.पी. ट्रीटमेंट नहीं मिलेगा। मुख्य मंत्री पंजाब की तरफ से एक वीडियो जारी करते इस संबंधी जानकारी दी गई।

    मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाब की जेलों में वी.आई.पी. सैल खत्म कर दिए गए हैं। जेलों में मिले मोबाईलों को लेकर भी सरकार का सख्त रुख है, जिस कारण पंजाब की जेलों में लगातार तलाशी मुहिम जारी है। अब तक जेलें में से 710 मोबाइल फोन बरामद किए जा चुके हैं। मुख्यमंत्री ने चेतावनी देते कहा कि अब जेल अंदर से काला धंधा नहीं चलने दिया जाएगा और यदि किसी अधिकारी ने लापरवाही की तो उसे निरस्त कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री मान ने कहा कि सुधार घर अब वास्तव में अपराधियों का सुधार करेंगे।

  • पंजाब में कांग्रेस को बड़ा झटका, सुनील जाखड़ ने दिया इस्तीफा….

    पंजाब में कांग्रेस को बड़ा झटका, सुनील जाखड़ ने दिया इस्तीफा….

    चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान और पूर्व सांसद सुनील जाखड़ ने कांग्रेस का हाथ छोड़ दिया है। जाखड़ ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से कांग्रेस हटाने के कुछ घंटों बाद शनीवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने फेसबुक पर लाइव होकर कांग्रेस को अलविदा कहा है। इस दौरान जाखड़ का दर्द छलका और उन्होंने हाई कमान पर निशाने साधे हैं। उन्होंने कहा कि अब पंजाब में कभी भी कांग्रेस स्थिर नहीं हो पाएगी। 

    सुनील जाखड़ ने कहा कि आज उन्हें कांग्रेस पर तरस आ रहा है। कांग्रेस आज एक मुख्य विरोधी पार्टी है। कांग्रेस पार्टी की तरफ से उदयपुर में लगाया गया चिंतन कैंप वास्तव में चिंता वाला कैंप होना चाहिए था।सुनील जाखड़ ने कांग्रेस हाईकमान पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें नोटिस जारी कर यह कहा गया कि उन्हें सभी पदों से निरस्त किया जाता पर उस समय तो उनके पास कोई पद ही नहीं था। उन्होंने कहा कि दिल तोड़ने का भी एक सलीका होता है पर जिस तरह कांग्रेस ने उनका दिल तोड़ा है, यह तो बहुत गलत है।

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने नोटिस तो दे दिया पर नोटिस देने का कारण तो बताओ, मेरा कसूर तो बताओ क्या है। उन्होंने पार्टी प्रधान सोनिया गांधी और राहुल गांधी को कहा कि कांग्रेस उनके से बिना नहीं चल सकती और यह आपको देखना पड़ेगा कि पार्टी को कैसे चलाना है। इस मौके पर उन्होंने राहुल गांधी की तारीफ करते कहा कि राहुल गांधी बहुत अच्छे इंसान हैं। यदि उनकी जगह पर कोई और होता तो यह जुदाई बहुत पहले ही हो जाना चाहिए था।

  • प्रदेश सरकार ने जन कल्याणार्थ लिए अनेकों ऐतिहासिक निर्णयः वीरेन्द्र कंवर

    प्रदेश सरकार ने जन कल्याणार्थ लिए अनेकों ऐतिहासिक निर्णयः वीरेन्द्र कंवर

    संपर्क से समर्थन यात्रा के दौरान त्यूड़ी में सुनीं जन समस्याएं

    ऊना (सुशील पंडित)। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, कृषि, मत्स्य व पशुपालन मंत्री वीरेन्द्र कंवर संपर्क से समर्थन यात्रा के दौरान गत सायं त्यूड़ी में ग्रामीणों से रुबरु हुए और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने लोगों को उनकी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया तो वहीं विभागाधिकारियों त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

     

    इस अवसर पर जनसमूह को संबोधित करते हुए ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेन्द्र कंवर ने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर गांव व गरीब के प्रति संवेदनशील हैं। प्रदेश सरकार के चार साल के कार्यकाल के दौरान उन्होंने समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए अनेकों ऐतिहासिक फैसले लिए और उन्हें अमलीजामा पहनाया है। उन्होंने बताया कि कार्यकाल के प्रथम वर्ष में उन्होंने बिना आय सीमा के सामाजिक सुरक्षा पैंशन प्राप्त करने की आयु को 80 वर्ष से घटाकर 70 वर्ष किया तो इस योजना का लाभ अधिक से अधिक लोगों को प्रदान करने के उद्देश्य से उन्होंने वर्ष 2022-23 के बजट में इस आयु सीमा को एक बार फिर घटाकर 60 वर्ष करने की घोषणा की और 1 अप्रेल, 2022 से लागू किया। उन्होंने बताया कि 125 यूनिट तक बिजली के बिल और ग्रामीण क्षेत्रों में पानी के बिल माफ करने से प्रदेश के लाखों लोगों को राहत मिली है। इसके अलावा किसानों को सिंचाई के लिए बिजली उपभोग की दर को भी 30 प्रति यूनिट किया गया है तो वहीं एचआरटीसी की बसों में महिलाओं को किराए में पचास प्रतिशत की छूट प्रदान की जा रही है। 

    मंत्री वीरेन्द्र कंवर ने कहा कि प्रदेश के पशुपालन विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के सफल क्रियान्वयन से आज विभाग ने नए आयाम स््थापित किए हैं। उन्होंने बताया कि निराश्रित व बेसहारा गौवंश को आश्रय प्रदान करने के उद्देश्य से अनेकों कउ सैन्चरियां व गौशालाएं खोली गई हैं। उन्होंने बताया कि 36 हजार बेसहारा गोवंश में से अब तक 20 हजार गौवंश को गौशालाओं में पहुंचाया जा चुका है और शेष को भी शीघ्र ही आश्रय प्रदान कर दिया जाएगा।

    वीरेन्द्र कंवर ने कहा कि पेयजल आपूर्ति की समस्या के निदान के लिए भी सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। जल जीवन मिशन के तहत त्यूड़ी में 60 पेयजल कनेक्शन प्रदान किए गए हैं। उन्होंने बताया कि पनोह के साथ त्यूड़ी को भी नई स्कीम के साथ जोड़ा जा रहा है। मुख्यमंत्री ने लोअर कुटलैहड़ के लिए 15 नए टयूबवैल मंजूर किए हैं जिनमें से दो ट्यूबवैल त्यूड़ी के लिए स्वीकृत किए गए हैं। उन्होंने बताया कि त्यूड़ी में नया पटवारखाना, 26 लाख से निर्मित स्वास्थ्य उपकेन्द्र, 75 लाख से तैयार की गई त्यूड़ी-बदोली सड़क और डंगों व रास्तों पर खर्च किए गए 4.5 लाख सहित अन्य विकास कार्यां में यह झलकता है कि प्रदेश के हर गांव का एक समान विकास हो रहा है। 

    कृषि मंत्री ने इस मौके पर ग्रामीणों से सामाजिक सुरक्षा पैन्शन, सहारा योजना, हिमकेयर योजना, आयुष्मान भारत योजना, शगुन योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना सहित अन्य योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र लोगों को इन योजनाओं का लाभ लेने का आहवान भी किया।

    इस अवसर पर भाजपा मंडलाध्यक्ष तरसेम लाल शर्मा व उपाध्यक्ष गुरदयाल गिल, बीडीसी उपाध्यक्ष रमेश चंद, त्यूड़ी के उपप्रधान प्रमोद कुमार, बदोली के प्रधान रजत कुमार, एसडीओ आईपीएच राजेश शर्मा, सुदेश डोगरा, पंकज डोगरा सहित अन्य उपस्थित रहे।

  • भीषण गर्मी में झुलस रहा पंजाब,  45 के पार पहुंचा पारा….

    भीषण गर्मी में झुलस रहा पंजाब, 45 के पार पहुंचा पारा….

    चंडीगढ़ : पंजाब इन दिनों भीषण गर्मी से झुलस रहा है। कई जिलों का पारा 45 डिग्री पार कर चुका है। शुक्रवार को बठिंडा का अधिकतम तापमान 45.4 पहुंच गया। अन्य जिलों में भी पारा 40 के पार रहा। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 2 दिनों तक गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिलेगी। 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से गर्म हवाएं चलेंगी। 

    16 मई से राज्य के माझा, दोआबा और पूर्वी मालवा के क्षेत्र में हल्की बारिश की मौसम विभाग ने संभावना जताई है। गुरुवार को मुक्तसर का अधिकतम तापमान 45.7 रिकार्ड किया गया था। माझा के पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर और तरनतारन में 15 मई से 17 मई तक 30 से 40 किलोमीटर की गति से गर्म हवाओं के चलने की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है। 

    चंडीगढ़ समेत ट्राइसिटी में भी गर्मी की तपिश और गर्म हवाओं के थपेड़ों ने लोगों का बुरा हाल कर दिया है। बुधवार को चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आज भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। 

    चंडीगढ़ के साथ पंचकूला और मोहाली में भी शुक्रवार को आसमान से आग बरसी। मोहाली में अधिकतम तापमान 40.8 और पंचकूला में 41 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार चंडीगढ़ में शनिवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। पश्चिमी विक्षोभ की वजह 17 मई को दिन में कुछ समय के लिए हल्के बादल छा सकते हैं, जिससे तापमान में भी हल्की गिरावट देखी जा सकती है।

  • गांव खगुड़ा निवासी नौजवान ने सब इंस्पेक्टर पर लगाए मारपीट के आरोप 

    गांव खगुड़ा निवासी नौजवान ने सब इंस्पेक्टर पर लगाए मारपीट के आरोप 

    फगवाड़ा (राजेश कुमार)। फगवाड़ा के नजदीकी गांव खगुड़ा में एक नौजवान ने पुलिस के सब इंस्पेक्टर पर चप्पल से पिटाई करने के गंभीर दोष लगाते हुए सिविल अस्पताल फगवाड़ा में भर्ती हुआ है जहां उसका इलाज चल रहा है  पीड़ित नौजवान नाबालिग बताया जा रहा है। इस संबंधी बातचीत दौरान नाबालिग नौजवान ने बताया कि उसके भाई का किसी के साथ कोई झगड़ा हुआ था उस संबध में आज पुलिस के दो मुलाजिम सब इंस्पेक्टर समेत उनके घर आए और उस को घर से मोटरसाइकिल पर उठाकर ले गए जहां थाना सदर ले जाकर उसी की चप्पल उतार कर उससे उसकी पिटाई की गई जिससे नौजवान के कान में गंभीर चोट आई है जिसके चलते उसको सिविल हस्पताल फगवाड़ा में भर्ती कराया गया।

    जिसकी एम एल आर भी कटवाई गई है जो कि ड्यूटी पर तैनात थाना सदर के मुलायम के पास पहुंच चुकी है पीड़ित नौजवान ने यह भी आरोप लगाए हैं कि पुलिस का सब इंस्पेक्टर उस पर दबाव बना रहा था कि उसके भाई ने ही पड़ोसियों से झगड़ा किया हुआ है। दूसरी तरफ पुलिस की कारगुजारी पर उस समय सवाल खड़े होते हुए नजर आए जब पुलिस मुलाजिमों की ओर से उक्त नौजवान को घर से मोटरसाइकिल समेत उठा कर लाया गया और उसका मोटरसाइकिल बंद कर दिया।

    जब उसके पुरे दस्तावेज दिखा दिए गए थे उसका हेलमेट का चालान कर दिया गया जिससे पुलिस की कारगुजारी पर बड़े सवाल खड़े होते नजर आ रहे हैं इस सारे ही मामले संबंधी जब थाना सदर के सब इंस्पेक्टर कमलजीत सिंह के ऊपर लगाये आरोपों  संबंधी बातचीत की तो वह माने के कहीं तो गलती हुई है।  क्योंकि मौके पर पत्रकारों के सवालों के जवाब में सब इंस्पेक्टर कमलजीत सिंह माना के उक्त नौजवान का कोई भी दोष नहीं निकला।

    लेकिन बड़ी हैरानी की बात तो यह हुई कि सब इंस्पेक्टर रैंक का अधिकारी होने के बावजूद नाबालिक लड़के को थाने में  ले जाकर चप्पल से पिटाई करना कहां तक उचित था। दूसरी तरफ मोटरसाइकिल संबंधी जब इंस्पेक्टर कमलजीत से बातचीत की गई तो दबी जुबान में माना के उक्त मोटरसाइकिल के दस्तावेज नहीं थे पर हैरानी तो तब हुई बिना दस्तावेज के बावजूद उक्त नौजवान का हेलमेट का चालान कैसे किया गया।

     नाबालिग नौजवान की ओर से सब इंस्पेक्टर कमलजीत सिंह  पर मार पीटाई  के आरोपों संबंधी फगवाड़ा के डीएसपी ए आर शर्मा  से बातचीत की तो उन्होंने बताया कि जो आरोप लगाए जा रहे हैं वह उन सब आरोपों की गंभीरता से जांच करेंगे अगर जो भी दोषी पाया गया उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • नशा केंद्र में युवक की मौत मामले में, नशा केंद्र संचालक गिरफ्तार

    नशा केंद्र में युवक की मौत मामले में, नशा केंद्र संचालक गिरफ्तार

    ऊना/सुशील पंडित: उपमंडल हरोली के गांव बढ़ेडा के नशा  केंद्र में युवक की हुई मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैड इंजरी होना बताया गया है। पुलिस ने नवचेतना नशा निवारण केंद्र के संचालक के खिलाफ अन्य धाराएं जोड़ते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है।

    मृतक 27 वर्षीय युवक जिला ऊना के ही गांव गोंदपुर बनेहड़ा से सम्बंधित था। नशे का आदी होने पर उसके परिजनों ने उसे बढ़ेडा स्थित नशा निवारण केंद्र में इलाज हेतु भर्ती करवाया था।  6 मई को हुई युवक की मौत पर शक जाहिर करते हुए उसके परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाते हुए इसकी जांच करवाने की मांग की थी।

    ज्ञात रहे कि 27 वर्षीय युवक को 21 अप्रैल को इलाज के लिए गांव बढ़ेडा स्थित नशा निवारण केंद्र भर्ती करवाया गया था। 5 मई की रात को उसकी  मौत हो गई थी। जिस पर नशा निवारण केंद्र के प्रबंधकों ने रात को ही उसका शव उसके परिजनों के घर उनके हवाले कर दिया था।  मृतक के परिजनों ने युवक के शरीर पर मारपीट के निशान देखे तो शक जाहिर करते हुए इसके बारे में पुलिस को सूचित किया था।

    पुलिस टीम ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए नशा निवारण केंद्र की सीसीटीवी फुटेज को खंगालते हुए पूछताछ की थी और युवक के परिजनों के बयानों के आधार पर युवक का पोस्टमार्टम टांडा मेडिकल कॉलेज से करवाया था। 

    इस संबंध में जानकारी देते हुए एसएचओ हरोली सन्नी गुलेरिया ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैड इंजरी बताई गई है। जिसके चलते नवचेतना नशा निवारण केंद्र के संचालक राहुल व दो अन्य कर्मचारियों के खिलाफ अन्य धाराएं जोड़ते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया है व आगामी जांच जारी है।

  • पानी की बाल्टी में गिरने से 11 माह की बच्ची की मौत

    पानी की बाल्टी में गिरने से 11 माह की बच्ची की मौत

    ऊना /सुशील पंडित: उपमंडल अम्ब की ग्राम पंचायत कटौहड कलां के बीजापुर में एक 11 माह की बच्ची की पानी की बाल्टी में गिरने से मौत हो गई।
    प्राप्त जानकारी के अनुसार बिहार निवासी उक्त परिवार काफी समय से गांव कटौहड कलां के वीजापुर मजदूरी करता है बीती शाम को उक्त बच्ची घर के आंगन में खेल रही थी और उसकी मां पास ही स्थित बर्तन साफ कर रही थी घर के आंगन में पानी की भरी हुई पार्टी रखी हुई थी। जब बच्चे की मां ने देखा तो उसकी बच्ची औंधे मुंह बाल्टी में गिरी हुई थी और वेसुध थी। जब बच्ची को वाल्टी से बाहर निकाला गया तो उसका शरीर नीला पड़ चुका था।
    आनन-फानन में बच्ची को अम्ब अस्पताल पहुंचाया गया यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने बच्ची के परिजनों के ब्यान लिए है।