Category: Himachal

  • यातायात नियमों की अवहेलना करने पर कटे 190 चालान

    यातायात नियमों की अवहेलना करने पर कटे 190 चालान

    ऊना/सुशील पंडित: जिला पुलिस ऊना द्वारा यातायात नियमों की अवहेलना करने पर 190 चालान काटे गये। जिनमें से 13 चालानों का मौके पर ही निपटारा करके जुर्माने के रूप में कुल 10500/- रूपये वसूल किये गये हैं।

    इनमें से 43 चालान बिना हैल्मेट के वाहन चलाने पर, 23 चालान बिना सेफ्टी बैल्ट के वाहन चलाने पर, 02 चालान बिना लाईसैंस के वाहन चलाने पर, 01 चालान खतरनाक तरीके से वाहन चलाने पर, 31 चालान पुलिस संकेतों की अवहेलना करने पर,07 चालान अनाधिकृत स्थान पर वाहन पार्क करने पर, 03 चालान दोपहिया वाहन पर ट्रिपल राईडिंग करने पर, 15 चालान गति सीमा से अधिक गति से वाहन चलाने पर, 01 चालान वाहन चलाते समय मोबाईल फोन का प्रयोग करने पर, 11चालान बिना नम्बर पलेट लगाये वाहन चलाने पर व 102 चालान मोटर वाहन अधिनियम की अन्य धाराओं के अन्तर्गत किये गये हैं।

  • 3.04 ग्राम चिट्टे सहित युवक गिरफ्तार

    3.04 ग्राम चिट्टे सहित युवक गिरफ्तार

    ऊना/सुशील पंडित: जिला पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक युवक को 3.04 ग्राम चिट्टे सहित गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस थाना सदर के पुलिस मुलाजिमों ने यातायात चेकिंग के लिए कोटला कलां में नाकाबंदी कर रखी थी। चेकिंग के दौरान ऊना की तरफ से एक मोटरसाइकिल संख्या (एचपी- बी-3899) आया जिसे पुलिस शक के आधार पर रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान व्यक्ति से 3.04 ग्राम चिट्ठा वरामद हुआ। आरोपित को तुरंत प्रभाव से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपित की पहचान अनुज कुमार वार्ड नंबर 06 शिवाला मोहल्ला मेन बाजार ऊना के रूप में हुई है। 
    इस संबंध में जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण धीमान ने बताया कि आरोपित के विरुद्ध मादक द्रव्य अधिनियम के तहत थाना सदर ऊना में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है
  • वीरेंद्र कंवर ने सम्पर्क से समर्थ यात्रा के तहत नारी पंचायत में सुनी जन समस्याएं

    वीरेंद्र कंवर ने सम्पर्क से समर्थ यात्रा के तहत नारी पंचायत में सुनी जन समस्याएं

    ऊना/सुशील पंडित: ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, कृषि, मत्स्य व पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज ग्राम पंचायत नारी में सम्पर्क से समर्थ यात्रा निकाली और स्थानीय लोगों की जन समस्याएं सुनी। इस दौरान वीरेंद्र कंवर ने नारी पंचायत में चल रहे विभिन्न विकासात्मक कार्यों का जायजा भी लिया और संबंधित अधिकारियों को कार्य जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए।

    इस अवसर पर जनसभा को संबोधित करते हुए ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि पिछले चार वर्षों में पंचायती राज विभाग के माध्यम से 1.5 करोड़ रूपये की राशि व्यय करके विभिन्न विकासात्मक कार्य किए गए हैं। वीरेंद्र कंवर ने कहा कि नारी पंचायत में लोगों की लो-वोल्टेज़ की समस्या से निजात दिलाने के लिए 10 केवी ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया है जिससे स्थानीय लोगोें को बिजली की समस्या से राहत मिली है। उन्होंने कहा कि नारी के प्राईमरी स्कूल को पिछले कार्यकाल में अपग्रेड करके मिडल किया गया था और वर्तमान में भी इसे अपग्रेड करके हाई स्कूल किया गया है। उन्हांेने कहा कि पहले नारी पंचायत में एक टयूबवैल था और वर्तमान में नारी में 6 टयूबवैल है। मंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में एक बीघा जमीन योजना, पंचवटी, ग्रामीण सड़कें, मोक्षधाम जैसे कार्य पंचायत स्तर पर करवाए जा रहे हैं। जल जीवन मिशन के तहत नारी पंचायत में 60 घरों को नल से स्वच्छ जल की सुविधा से जोड़ा गया है। मंत्री ने कहा कि नारी के वार्ड 4 में 80 लाख रूपये व्यय करके टयूबवैल लगया जाएगा। उन्होंने कहा कि पिछले सवा चार वर्षों में कुटलैहड विधानसभा क्षेत्र के तहत 150 करोड़ रुपए से अधिक की धनराशि पेयजल परियोजनाओं पर खर्च की गई है जिसके परिणामस्वरूप पानी की उपलब्धता 30 लाख लीटर से बढ़कर 80 लाख लीटर हो गई है। 

    ग्रामीण विकास मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि 1-1 करोड़ रूपये की राशि खर्च करके बसाल और चलोला में पीएचसी बनाया गया है। उन्होंने कहा कि लोगों को बिजली, पानी और सड़क जैसी समस्यों के निवारण के लिए जिला मुख्यालय जाना पड़ता था। लेकिन वर्तमान में बसाल में ही आईपीएच, पीडब्ल्यूडी व बिजली बोर्ड के उपमंडल खुलने से लोगों को काफी राहत मिली है। उन्होंने बताया कि पशुपालकों की सुविधा के लिए डंगेहड़ा मे मुर्राह प्रजनन फार्म और बरनोह में जोनल पशु चिकित्सालय का निर्माण किया जा रहा है। 

    वीरेंद्र कंवर ने कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा जनहित के लिए हिमकेयर योजना, सहारा योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन जैसी विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है जिससे अनेंको लोग लाभान्वित हुए हैं।

    इस अवसर पर स्थानीय लोगों की मांग पर मंत्री वीरेंद्र कंवर ने नारी पंचायत को बस सुविधा से जोड़ने का आश्वासन दिया। 

    ग्रामीण विकास एवं पंचायती मंत्री ने की ये घोषणाएं
    ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने नारी के वार्ड 2 में मोहल्ला भंजडे में रास्ते को पक्का करने के लिए 50 हजार देने की घोषणा की। इसके अतिरिक्त वार्ड 3 धदियाल के सामुदायिक भवन के लिए 10 लाख, धदियाल वार्ड 1 और वार्ड 4 में मोक्षधाम के निर्माण के लिए 5-5 लाख रूपये देने की घोषणा की। 

    इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा, मंडलाध्यक्ष तरसेम लाल शर्मा, नारी पंचायत प्रधान राम कुमार शर्मा, बीडीसी सदस्य अरूणा कुमारी, कृषि सभा नारी के प्रधान राकेश ठाकुर, पूर्व उपाध्यक्ष जिला परिषद सोमदत्त, एसडीओ आईपीएच राजेश कुमार शर्मा, बीजेपी बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ अध्यक्ष सतीश शर्मा, जसवंत सिंह, मास्टर तारा चंद, बख्तयार सिंह, अशोक धीमान व जगतार सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

  • डीसी राघव शर्मा ने की ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा

    डीसी राघव शर्मा ने की ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा

    ऊना/सुशील पंडित: जिला ग्रामीण विकास अभिकरण सभागार में ग्रामीण विकास से संबंधित विभिन्न विकास कार्यक्रमो बारे एक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। उपायुक्त ऊना राघव शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में मनरेगा, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, वाटर शैड, मुख्यमंत्री आवास योजना स्वच्छ भारत मिशन, मुख्यमंत्री लोक भवन, अमृत सरोवर, एक साल पांच काम, स्वयं सहायता समूह, राजकीय प्राथमिक आदर्श स्कूल सहित सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित विभिन्न योजनाओं बारे सिलसिलेवार चर्चा की गई। 
    इस अवसर पर उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने ग्रामीण विकास विभाग से संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए की ग्रामीण क्षेत्रों में जनहित से जुड़े विकास कार्यों को तय समय सीमा में पूरा किया जाए तथा कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए ताकि सरकार द्वारा जनहित में चलाई जा रही योजनाओं का आमजन को सही समय पर पूरा लाभ मिल सके। 
    उपायुक्त ऊना ने बताया कि अमृत सरोवर योजना के अंतर्गत जिला में कुल 119 कार्य चिन्हित किए गए हैं जिनमें से 258.05 लाख रुपए की लागत के 98 कार्य स्वीकृत हुए हैं। इनमें से 92 कार्य आरंभ कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि एक साल पांच काम योजना के अंतर्गत जिला की कुल 245 ग्राम पंचायतों में 1225 कार्यों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है जिनमें से 724 कार्य आरंभ कर दिए गए हैं। इनमें से 111 कार्य पूर्ण कर लिए गए हैं। मुख्यमंत्री लोक भवन योजना के अंतर्गत जिला में 2.10 करोड़ रुपए की लागत से कुल आठ भवन स्वीकृत हुए हैं तथा सभी भवनों का कार्य आरंभ कर दिए गया हैं। उपायुक्त ने बताया कि मनरेगा के अंतर्गत शतप्रतिशत भुगतान तय समय सीमा में कर दिया गया हैं तथा मनरेगा अदायगी से संबंधित कोई भी मामला लंबित नहीं है। एनआरएलएम के अंतर्गत 13 कार्य पूर्ण कर लिए गए हैं जबकि 4236  कार्य प्रगति पर हैं। 
    राघव शर्मा ने बताया कि राजकीय प्राथमिक आदर्श विद्यालय योजना के अंतर्गत वर्ष 2021-22 में 10 स्कूल चिन्हित किए गए हैं, जिनमें से 6 विद्यालयों में 14.79 की लागत से कार्य प्रगति पर है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास प्लस में 2021-22 के अंतर्गत 102 आवास निर्माण का लक्ष्य निर्धारित किया गया था जिनमें से 78 स्वीकृत हुए हैं। इनमें से 74 मामलों में कुल राशि की पहली किस्त तथा 39 को दूसरी किस्त जारी की जा चुकी है।
    मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत वर्ष 2019-20 के दौरान 38 गृह निर्माण का लक्ष्य निर्धारित किया गया था जिसमें से 37 को पूरा कर लिया गया है। मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत वर्ष 2020-21 में 57 और 2021-22 के दौरान 63 गृह निर्माण का लक्ष्य निर्धारित किया गया था जिसे शत-प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2022-23 के लिए मुख्यमंत्री आवास योजना में 75 गृह निर्माण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
    उपायुक्त ऊना ने विभिन्न विकास खंड अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्षेत्र में गौसदनों की चारा संबंधी आवश्यकता की पूर्ति के लिए गौ सदनों के आसपास खाली पड़ी भूमि में पशु चारा के लिए उपयोगी पौधे उगाएं ताकि गर्मियों के मौसम में भी पशुओं को हरा चारा उपलब्ध करवाया जा सके।
    बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त ऊना डॉ अमित कुमार शर्मा, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारी संजीव ठाकुर, जिला पंचायत अधिकारी श्रवण कुमार, खंड विकास अधिकारी सुदर्शन सिंह, रमनवीर सिंह चौहान व यशपाल परमार, अग्रणी जिला प्रबंधक जेपी भनोट सहित ग्रामीण विकास विभाग से संबंधित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
  • मोहाली ब्लास्ट को लेकर पंजाब के डीजीपी का बड़ा खुलासा…

    मोहाली ब्लास्ट को लेकर पंजाब के डीजीपी का बड़ा खुलासा…

    चंडीगढ़। पंजाब के मोहाली में पुलिस के खुफिया मुख्यालय पर रॉकेट से चलने वाले ग्रेनेड या आरपीजी हमले का मुख्य साजिशकर्ता पाकिस्तान के आतंकवादी का बेहद करीबी है। शुक्रवार को डीजीपी वीके भावरा ने इसका खुलासा किया। उन्होंने कहा कि मुख्य आरोपी एक गैंगस्टर है जो 2017 में कनाडा शिफ्ट हो गया था। पाकिस्तान की ISI की मदद से मोहाली में ब्लास्ट किया गया था।

    पत्रकारों को संबोधित करते हुए पंजाब डीजीपी वीके भावरा ने कहा, “मोहाली हमले मुख्य साजिशकर्ता लखबीर सिंह लांडा है। वह तरनतारन का निवासी है। वह एक गैंगस्टर है और 2017 में कनाडा में स्थानांतरित हो गया था। वह हरिंदर सिंह रिंडा का करीबी सहयोगी है, जो पाकिस्तान में स्थित एक आतंकवादी है।” 

    उन्होंने कहा, “हमला के पीछे उद्देश्य कोई जनहानि नहीं था बल्कि एक संदेश भेजने था क्योंकि हमले के वक्त कार्यालय के अधिकांश अधिकारी जा चुके थे।” भावरा ने बताया कि बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई), एक आतंकवादी संगठन और गैंगस्टर लखबीर सिंह लांडा ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई की मदद से हमले की योजना बनाई थी। मोहाली ब्लास्ट में अब तक 6 लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है।

  • नशों व यौन अपराधों के प्रति स्कूली बच्चों को किया जागरूक

    नशों व यौन अपराधों के प्रति स्कूली बच्चों को किया जागरूक

    ऊना/सुशील पंडित: युवाओं को बढ़ते नशों के प्रभाव व यौन अपराधों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आज रावमापा दियाड़ा, रावमापा धुसाड़ा व रावमापा बसाल में जिला बाल सरंक्षण इकाई ऊना द्वारा जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस जागरूकता शिविर बच्चों को नशों, यौन अपराधों से बच्चों की सुरक्षा अधिनियम 2012 व स्वापक औषधि और मनोदैहिक पदार्थ अधिनियम 1985 के प्रति स्कूली बच्चों को जागरूक किया गया।

    उन्होंने बताया कि जागरूकता शिविर में 608 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस अवसर पर रावमापा धुसाडा की छात्राओं ने नशा मुक्ति पर नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किए। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सुशील कुमार, देसराज, कश्मीर सिंह, स्कूल स्टाफ के सदस्य व जिला बाल सरंक्षण ईकाई ऊना के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

  • बजाज कैपिटल लिमिटेड ऊना में भरे जाएंगे 30 पद

    बजाज कैपिटल लिमिटेड ऊना में भरे जाएंगे 30 पद

    ऊना/सुशील पंडित: मैसर्ज बजाज कैपिटल लिमिटेड ऊना शाखा में 30 पद अधिसूचित किए गए है जिसमें क्लाईंट रिलेशनशिप आॅफिसर के 10 पुरूष व महिला, क्लाईंट केयर एग्जीक्यूटिव के 10 पद महिला के व सर्वे इंटर्न के 10 पद पुरूष वर्ग में भरे जाएंगे।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी अनीता गौतम ने बताया कि क्लाईंट रिलेशनशिप आॅफिसर के लिए शैक्षणिक योग्यता स्नातक व एमबीए और क्लाईंट केयर तथा सर्वे इंटर्न के लिए 12वीं से स्नातक पास होना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि अभ्यार्थी को क्लाईंट रिलेशनशिप आॅफिसर पद के लिए 10 से 16 हज़ार रूपये प्रतिमाह वेतन सहित ईपीएफ, ईएसआईसी की सुविधा भी मिलेगी। इसके अलावा क्लाईंट केयर पद के लिए 10 हजार से 13250 रूपये, ईपीएफ व ईएसआईसी तथा सर्वें इंटर्न पद के लिए 10 हजार रूपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।

    अनीता गौतम ने बताया कि इन पदों के लिए साक्षात्कार 19 मई को प्रातः 11 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि साक्षात्कार में आने के लिए किसी प्रकार का कोई यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।

  • गांव लमलेहडा में कुछ लोगों ने थामा आप का हाथ

    गांव लमलेहडा में कुछ लोगों ने थामा आप का हाथ

    ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना के अंतर्गत आते गांव लमलेहडा में कुछ लोगों ने आज आम आदमी पार्टी का दामन थामा। जिला में आम आदमी पार्टी को समर्थन देने का सिलसिला जारी है इसी कड़ी में आज गांव लमलेहडा निवासी जीवन कुमार, दिलजीत सिंह, रछपाल, यशपाल, रूप रानी ,चरणजीत ,अमर सिंह सहित कई लोगों ने आम आदमी पार्टी की नीतियों को देखते हुए पार्टी को ज्वाइन किया है आप आदमी पार्टी ऊना के संयोजक ईशान औहरी ने इन लोगों को पार्टी ज्वाइन करवाई। ईशान ओहरी ने बताया की पार्टी की नीतियों को देखते हुए जिला भर में आम आदमी पार्टी को लोगों का  समर्थन मिल रहा है मैं भी लोगों से आप आदमी पार्टी को समर्थन देने का आव्हान करता हूं।

  • गांव लमलेहडा में कुछ लोगों ने थामा आप का हाथ

    गांव लमलेहडा में कुछ लोगों ने थामा आप का हाथ

    ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना के अंतर्गत आते गांव लमलेहडा में कुछ लोगों ने आज आम आदमी पार्टी का दामन थामा। जिला में आम आदमी पार्टी को समर्थन देने का सिलसिला जारी है इसी कड़ी में आज गांव लमलेहडा निवासी जीवन कुमार, दिलजीत सिंह, रछपाल, यशपाल, रूप रानी ,चरणजीत ,अमर सिंह सहित कई लोगों ने आम आदमी पार्टी की नीतियों को देखते हुए पार्टी को ज्वाइन किया है आप आदमी पार्टी ऊना के संयोजक ईशान औहरी ने इन लोगों को पार्टी ज्वाइन करवाई। ईशान ओहरी ने बताया की पार्टी की नीतियों को देखते हुए जिला भर में आम आदमी पार्टी को लोगों का  समर्थन मिल रहा है मैं भी लोगों से आप आदमी पार्टी को समर्थन देने का आव्हान करता हूं।

  • मोहाली ब्लास्ट कांड में पंजाबी गायक कऱण औजला का साथी गिरफ्तार

    मोहाली ब्लास्ट कांड में पंजाबी गायक कऱण औजला का साथी गिरफ्तार

    चंडीगढ़। मोहाली में इंटेलिजेंस की बिल्डिंग में धमाका करने के मामले में एसएसओसी की टीम द्वारा जगदीप कंग नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। आज जगदीप कंग को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसको 9 दिन के रिमांड पर भेज दिया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जगदीप कंग पंजाबी गायक हैं और करण औजला का साथी है। उसको दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। हालांकि इस मामले में पुलिस अधिकारी कुछ भी बताने से इंकार कर रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि जगदीप कंग का आज मोहाली के फेज 6 स्थित सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाया गया है। इस दाैरान निशान सिंह को भी पूछताछ के लिए लाया गया है। 

    बता दें कि पंजाब इंटेलिजेंस मुख्यालय पर अटैक मामले में निशान सिंह को फरीदकोट सीआईए ने अमृतसर से पकड़ा है। वह दो महीने पहले ही जेल से रिहा हुआ। निशान सिंह तरनतारण के भिखींविंड के गांव कुल्ला का रहने वाला है। उसकी निशानदेही पर उसके साले सोनूब अंबरसरिया और खेमकरण के मेहंदीपुर के जगरूप सिंह को पकड़ा जा चुका है। पुलिस को शक है कि अमृतसर में उन्हें रूसी आरपीजी मुहैया करवाया गया। इनका संपर्क पाक में बैठे गैंगस्टर रिंदा के गुर्गों से हुआ, जिसके बाद लोगों को हायर करके इस हमले को अंजाम दिया गया।