Category: Himachal

  • सत्ती ने प्राथमिक पाठशाला गलुआ में 15 लाख से पूर्ण हुए सौंदर्यीकरण कार्य और नव निर्मित कमरे का किया लोकार्पण

    सत्ती ने प्राथमिक पाठशाला गलुआ में 15 लाख से पूर्ण हुए सौंदर्यीकरण कार्य और नव निर्मित कमरे का किया लोकार्पण

    ऊना/सुशील पंडित: छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज नगर परिषद, ऊना के वार्ड नंबर 3 स्थित गलुआ में एक दिन एक गांव कार्यक्रम के तहत जन समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए विभागाधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने राजकीय प्राथमिक पाठशाला, गलुआ में नवनिर्मित कमरे, स्मार्ट क्लासरुम और सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण भी किया। इस कार्य पर 15 लाख रुपये खर्च किए गए हैं।

    इस अवसर पर सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि सरकारी स्कूलों की ओर विद्यार्थियों को आकर्षित करने और उन्हें बेहतर सुविधाएं व वातावरण प्रदान करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा अनेकों योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित किया जा रहा है। इन स्कूलों में स्मार्ट क्लासरूम बना कर बच्चों को आधुनिक तरीके से पढा़ई करवाई जा रही है, ताकि विद्यार्थी विषयों को बेहतर तरीके से समझ सकें। उन्होंने बताया कि प्राथमिक पाठशाला, गलुआ में 3.64 लाख से मरम्मत का कार्य भी किया गया है। उन्होंने बताया कि स्थानीय गर्ल्ज़ स्कूल में 44 लाख रुपये से स्मार्ट क्लासरुम सहित सौंदयीकरण का कार्य किया गया है। उन्होंने बताया कि 8.44 करोड़ से निर्माणाधीन ब्वायज़ स्कूल का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। उन्होंने बताया कि ऊना शहर व साथ लगते कस्बों को बरसात के दिनों में जल भराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए वर्षा जल निकासी योजना पर कार्य शुरु हो गया है। इसका लगभग 42 करोड़ रुपये का एस्टीमेट बना है जिसमें से 22.48 करोड़ रुपये पहली किश्त के रुप में प्राप्त हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि 84 पौडियों के सामने लोगों की जमीन को सुरक्षित करने लिए डंगे का निर्माण भी किया जाएगा। 

    उन्होंने बताया कि वार्ड नंबर 3 में आदर्शनगर से लालसिंगी तक 8.42 लाख से नाले का निर्माण किया जा रहा है। गांविंदनगर में 5 लाख से नाले व सड़क का कार्य प्रगति पर है। इसके अलावा तीन लाख रुपये व्यय करके बिजली के खंभों को सुरक्षा की दृष्टि से दूसरे स्थानों पर स्थापित किया गया है। उन्होंने बताया कि चिंल्ड्रन वैली स्कूल से अरविंद मार्किट से होते हुए मेन रोड तक नाले पर स्लैब का कार्य किया जा रहा है साथ ही शमशान घाट में पानी की समस्या का हल किया गया है।

    सत्ती ने कहा कि क्षेत्रीय अस्पताल में हड्डी रोग से पीड़ित रोगियों की सुविधा के लिए 28 लाख रुपये लागत की सीआरएम मशीन, 22 लाख रुपये से लेप्रोस्कॉपी मशीन और 28 लाख रुपये से आधुनिक अल्ट्रासाउंड मशीन स्थापित की गई है। इससे लोगो को काफी राहत मिली हैं। अस्पताल परिसर में लोगों की सुविधा के लिए 10 लाख रुपये खर्च करके भव्य पार्क जनता को समर्पित किया गया है। उन्होंने बताया कि 20 करोड़ से मातृ-शिशु अस्पताल का निर्माण किया जा रहा है जिसे अगले दो माह में पूर्ण करके जनता को समर्पित करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके अलावा 8 करोड़ रुपये से ट्रॉमा सैंटर और 8.54 करोड़ से न्यू ओपीडी ब्लॉक बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि न्यू ओपीडी बनाने से आम और छोटी बीमारियों से ग्रस्त मरीजों को काफी लाभ होगा। 

    सतपाल सत्ती ने बताया कि प्राथमिक पाठशाला, गलुआ के खेल मैदान की चारदीवारी के लिए 19.98 लाख रुपये का एस्टीमेट सरकार को मंजूरी के लिए भेज दिया गया है। इस मौके पर स्कूल में नए शौचालयों की मांग पर सत्ती ने इनके निर्माण के लिए एस्टीमेट बनाने को कहा। 

    इस अवसर पर जिला महामंत्री राज कुमार पठानिया, नगर परिषद अध्यक्षा पुष्पा देवी, शहरी इकाई अध्यक्ष जनक राज खजांची, प्राथमिक शिक्षा उपनिदेशक देवेन्द्र चंदेल, डाईट देहलां के प्रिंसीपल देवेन्द्र चौहान, पीटीएफ विनोद कुमार, एचटी कंचन राणा, सोशल मीडिया जिला संयोजक वरुण मेहन, वार्ड नंबर 3 के पार्षद बलविंदर नाथू, उर्मिला देवी, इंदू बाला, कैप्टन चरणजीत सिंह, डॉ सुभाष, छिन्दर पाल, सुखविंदर काला, सुखविंदर संगरा, गुरदेव कौर, रजनी ठाकुर, संदीप शर्मा, विनोद पुरी, राम किशन सहित अन्य उपस्थित रहे।

  • अपराधिक घटनाओं की रोकथाम के लिए जिला में सरकारी व विभिन्न स्थानों में स्थापित किए जाएंगे सीसीटीवी कैमरे: डीसी

    अपराधिक घटनाओं की रोकथाम के लिए जिला में सरकारी व विभिन्न स्थानों में स्थापित किए जाएंगे सीसीटीवी कैमरे: डीसी

    ऊना/सुशील पंडित: जिला दंडाधिकारी राघव शर्मा ने आदेश जारी करते हुए कहा कि जिला ऊना में बढ़ती हुई अपराधिक घटनाएं जैसे ज्वैलरी, पर्स स्नैचिंग, मोबाईल स्नैचिंग, ईव-टीजिंग पर काबू पाने के लिए जिला के विभिन्न स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए जाएंगे ताकि कानून व्यवस्था बनी रहे और अपराधिक घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

    राघव शर्मा ने कहा कि दो माह के भीतर पंचायत घर, नगरपालिका भवन, स्कूल, काॅलेज, पेट्रोल पंप, इंडस्ट्रियल यूनिट, होटल, विभाग प्रबंधन के प्रमुख, प्रत्येक सरकारी भवन के प्रभारी व्यक्ति और मंदिर, मस्जिद व गुरूद्वारा सहित अन्य पब्लिक जगहों के परिसरों में अपने स्तर पर सीसीटीवी कैमरे लगवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सभी प्रवेश और बाहर जाने वाले क्षेत्र परिसर में सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी। संदिग्ध गतिविधियों की जांच के लिए सीमा के बाहरी क्षेत्र में भी सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। राघव शर्मा ने कहा कि सीसीटीवी कैमरों की कम से कम 4एमपी एचडी गुणवत्ता रेसोलूशन के साथ-साथ नाईट विज़न क्षमता भी होनी चाहिए और कम से कम 30 दिनों तक का डाटा निगरानी प्रणाली की हार्ड डिस्क में रखा जाएगा। राघव शर्मा ने कहा कि सीसीटीवी बिना किसी बे्रक के निरंतर क्रियाशील रखे जाएंगे। उन्होंने कहा कि नोडल अधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि प्रत्येक संस्थान में लगाए गए सीसीटीवी क्रियाशील है।

    राघव शर्मा ने कहा कि जरूरत पड़ने पर निरीक्षण के दौरान उपमंडलाधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार और पुलिस प्रशासन के समक्ष सीसीटीवी कैमरों को ओपन किया जाएगा।

    इसके अलावा राघव शर्मा ने आदेश जारी किए हैं कि उपमंडल स्तर पर एसडीएम की अध्यक्षता में कमेटी बनाई जाएंगी जिसमें डीएसपी, एसएचओ, बीडीओ, ब्लाॅक प्रोजैक्ट आॅफिसर, ब्लाॅक एलिमेंटरी एजुकेशन आॅफिसर, फूड निरीक्षक, एक्साईज़ निरीक्षक, एक्सटेंशन आॅफिसर इंडस्ट्री शामिल होंगे तथा उपमंडल स्तर पर स्थापित सीसीटीवी की जांच और क्रियाशील होना सुनिश्चित करेंगे।

    राघव शर्मा ने कहा कि जिला ऊना पंजाब के बार्डर ऐरिया के साथ लगता है जिसमें बहुत सारे टूरिस्ट/यात्री, श्रमिक, दैनिक यात्री जिला ऊना में आते हैं और कई प्रवासी श्रमिक भी जिला में काम करने तथा जिला से काम करने बाहर जाते हैं जिसके चलते असामाजिक तत्वों की आवाजाही की प्रबल संभावना हमेशा बनी रहती है।

  • पंजाबः हरियाणा से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार करने आई पुलिस टीम पर हमला….

    पंजाबः हरियाणा से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार करने आई पुलिस टीम पर हमला….

    जलालाबाद। दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार करने गांव चक्क बजीदा आई हरियाणा पुलिस पर आरोपी के परिवार ने हमला कर दिया। महिलाओं ने महिला इंस्पेक्टर की वर्दी के शोल्डर उखाड़ दिए, जबकि अन्य लोगों ने पुलिस टीम से धक्का-मुक्की की। इस दौरान आरोपी भागने में कामयाब हो गया।  इस मामले में सदर थाने की पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। 

    सदर थाने की पुलिस को दी शिकायत में हरियाणा के महिला थाना हिसार की इंचार्ज  इंस्पेक्टर सरोज ने बताया कि पुलिस ने गांव चक्क बजीदा के रहने वाले सोनू सिंह के खिलाफ हिसार में दुष्कर्म व अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। पुलिस उक्त आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पंजाब पहुंची और घुबाया थाने की पुलिस को इस संबंध में थाने में आकर सूचना दी। इसके बाद टीम आरोपी के घर पहुंची। वहां आरोपी सोनू सिंह घर के प्रांगण में सो रहा था। उसने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। जब वह सोनू सिंह को वहां से ले जा रहे थे तो सोनू सिंह ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इसके बाद सोनू सिंह का पिता मंगल सिंह, एक अन्य व्यक्ति महिंद्र सिंह व पांच अज्ञात महिलाएं व पुरूष वहां आ गए।

    उन्होंने पुलिस टीम के साथ झगड़ा करना शुरू कर दिया। उन्होंने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो महिलाओं ने उनकी वर्दी के शोल्डर को उखाड़ दिया और साथी पुलिस कर्मचारियों के साथ धक्का-मुक्की की। इस दौरान उक्त लोगों ने सोनू सिंह को पुलिस की गिरफ्त से छुड़वाकर भगा दिया। जांच अधिकारी एएसआइ मुख्तयार सिंह ने बताया कि शिकायत पर कार्रवाई करते हुए उन्होंने मंगल सिंह, सोनू सिंह, महिंद्र सिंह व पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करते हुए उनकी तलाश शुरू कर दी है।

  • पंजाबः गन कल्चर के गानों पर CM मान ने जताई चिंता, गायकों से की ये अपील…

    पंजाबः गन कल्चर के गानों पर CM मान ने जताई चिंता, गायकों से की ये अपील…

    चंडीगढ़. पंजाबी गायकों के गानों में गन कल्चर और गैंगस्टरवाद को लेकर सीएम भगवंत मान ने चिंता जताई है. उन्होंने पंजाबी गायकों से अपील की है कि वे अपने गीतों के द्वारा समाज में हिंसा, नफरत और दुश्मनी को भड़काने से गुरेज करें. उन्होंने कहा कि हम पहले तो गायकों को ऐसे रुझान को आगे न बढ़ाने की अपील करते हैं, अगर वे नहीं मानते हैं, तो सरकार उनके विरुद्ध सख्त कार्यवाही करेगी. मान ने गायकों को न्योता दिया कि वह ऐसे गीतों के द्वारा समाज विरोधी गतिविधियों को तूल देने की बजाय पंजाब, पंजाबी और पंजाबियत के मूल्यों पर चलते हुए भाईचारे, शांति और सद्भावना की जड़ों को और मजबूत करने के लिए योगदान दें.

    भगवंत मान ने इन गायकों को कहा कि वह पंजाब की सांस्कृतिक विरासत को प्रफुल्लित करने के लिए रचनात्मक भूमिका निभाएं. उन्होंने कहा कि यह हमारा फर्ज बनता है कि ऐसे गायकों को अपने गीतों के द्वारा हिंसा फैलाने की इजाजत न दी जाये जो अक्सर नौजवानों, खास कर जल्दी प्रभावित होने वाले बच्चों को बिगाड़ते हैं.

    बता दें कि जश्न के कार्यक्रमों में शराब, ड्रग, हिंसा और हथियारों की महिमा करने वाले गानों को बजाए जाने पर पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने रोक लगा रखी है. इसके बावजूद ऐसे गानों को कई समारोहों में चलाया जाता है. कई बार इस तरह के मामले सामने आने पर हाईकोर्ट सरकार को तलब भी कर चुका है. यहां तक कि ऐसे गानों पर प्रतिबंध लगाने के लिए हाईकोर्ट ने 2017 में सरकार को एक नीति बनाने के आदेश भी जारी किए थे.

  • बाल संरक्षण विषय पर फील्ड-मशीनरी दर्शाए संवेदनशीलता : एडीसी

    बाल संरक्षण विषय पर फील्ड-मशीनरी दर्शाए संवेदनशीलता : एडीसी

    ऊना/सुशील पंडित। बाल अधिकारों के संरक्षण विषय पर फील्ड मशीनरी को और अधिक काम करने की जरूरत है। जिसके लिए गठित बाल संरक्षण समितियों और इससे जुड़ी सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं को पूरी संवेदनशीलता के साथ काम करने की आवश्यकता है। यह बात अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने आज यहां समेकित बाल संरक्षण योजना के तहत आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। 

    उन्होंने बताया कि वर्तमान में जिला ऊना में 48 आरएलसी कार्यरत हैं, जिनमें से दो डाइट तथा 46 एनजीओज़ के माध्यम से संचालित की जा रही हैं जिनके द्वारा 1765 जरूरतमंद बच्चों को संरक्षण प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने धार्मिक स्थलों, बस अड्डों व रेलवे स्टेशन जैसे हॉटस्पॉट स्थानों पर ऐसे बच्चों की पहचान करने के निर्देश दिये ताकि उनके जीवन में सुधार लाकर मुख्यधारा से जोड़ा जा सके।  
    उन्होंने कहा कि समेकित बाल संरक्षण योजना का उद्देश्य बेसहारा, गलीकूचों, कामकाजी बच्चों, भिक्षावृत्ति में फंसें, कचरा बीनने वाले तथा गुमसुदा बच्चों के लिए पढ़ाई कराने, रहने के लिए घर, खाना इत्यादि मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध करवाना है। इसके अतिरिक्त ऐसी कठिन परिस्थितियों में रहने वाले बच्चों के जीवन सुधार के साथ-साथ असुरक्षा का भाव, विपरीत स्थितियों झेलने जैसी उन सभी परिस्थितियों में कमी लाना है जिनकी वजह से बच्चे की उपेक्षा, शोषण और अलगाव की भावनाएं जन्म लेती हैं। 
    बैठक में बालकों की देखरेख के लिए संचालित संस्थाओं की स्थिति पर चर्चा कर संबंधित संस्थाओं की व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने ग्राम व विद्यालय स्तरीय बाल संरक्षण समितियों के संबंध में निर्देश दिए कि इन समितियों को सक्रिय किया जाए। इसके अलावा विद्यालयों में चाइल्ड हेल्प लाइन नंबर लिखवाने, गुड टच-बेड टच की जानकारी सहित अन्य बिन्दुओं पर चर्चा कर बाल संरक्षण के लिए संचालित योजनाओं को तत्परता से क्रियांवित करने के निर्देश दिए। 
    बैठक में जिला परिषद अध्यक्षा नीलम कुमारी, उपनिदेशक उच्च शिक्षा जनक सिंह व प्रारंभिक शिक्षा देवेन्द्र चंदेल, प्रेमाश्रम से सिस्टर नीलम व नेहा कुमारी, चाइल्ड हेल्पलाइन से कुलवीर सिंह, श्रम निरीक्षक अश्वनी कुमार, चिकित्सा विभाग से शारदा सारसवत, अधीक्षक संप्रेक्षण होम केशव चन्द, चाइल्ड लाइन समन्वयक रीना कुमारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। 

  • नवांशहर से धरा गया चैन स्नैचिंग मामले का आरोपी

    नवांशहर से धरा गया चैन स्नैचिंग मामले का आरोपी

    ऊना/सुशील पंडित: थाना  हरोली के अंतर्गत आते गांव लालूवाल में बीते सोमवार को हुए महिला चैन स्नैचिंग मामले में हरोली पुलिस को कामयाबी  हासिल हुई है ।पुलिस द्वारा पंजाब के नवांशहर से एक युवक को गिरफ्तार किया गया है 
    प्राप्त जानकारी  के अनुसार बीते सोमवर को एक शिक्षिका ने पुलिस चौकी  टाहलीवाल में शिकायत दर्ज करवाई थी  कि वह स्कूल से छुट्टी करने के बाद जब अपनी स्कूटी पर घर जा रही थी तो गांव लालूवाल में बाइक पर सवार दो युवकों ने चलती स्कूटी पर उस के गले से सोने की चैन झपट कर अपनी बाइक सहित फरार हो गए थे । पुलिस द्वारा क्षेत्र के सीसीटीवी की फुटेज खंगालने के उपरान्त वीरबार  को आरोपी हरप्रीत सिंह (26) पुत्र मोहन सिंह  निवासी  हयातपुर रुरकी तहसील बलाचौर जिला नवांशहर(पंजाब)  को गिरफ्तार कर लिया है व चैन स्नेचिंग में इस्तेमाल किया गया मोटरसाइकिल संख्या( पीवी 32आर 2481) भी बरामद कर लिया है। 
    इस संबंध में जानकारी देते हुए डीएसपी हरोली अनिल पटियाल ने बताया कि एक आरोपी को पकड़ लिया गया है जबकि दूसरे आरोपी की धरपकड़ भी की जा रही है व जल्द ही आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा ।

  • वीरेन्द्र कंवर 13 व 14 मई को करेंगे विकास कार्यां का निरीक्षण

    वीरेन्द्र कंवर 13 व 14 मई को करेंगे विकास कार्यां का निरीक्षण

    ऊना/सुशील पंडित। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, कृषि, मत्स्य व पशुपालन मंत्री वीरेन्द्र कंवर शुक्रवार 13 मई को प्रातः 9ः10 बजे आईपीएच रेस्ट हाउस थानाकलां में जन समस्याएं सुनेंगे। 
    यह जानकारी देते हुए एक सरकार प्रवक्ता ने बताया कि वीरेन्द्र कंवर इसके उपरांत प्रातः 11 बजे नारी में और सायं 6 बजे त्यूड़ी में विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगे। उन्होंने बताया कि वीरेन्द्र कंवर 14 मई को प्रातः 11 बजे जिला परिषद सभागार में आयोजित होने वाली अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक की अध्यक्षता करने के उपरांत ग्राम पंचायत चलोला में विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगे। 

  • राज्यसभा सांसद डॉ सिकंदर 14 मई को आंएगे ऊना 

    राज्यसभा सांसद डॉ सिकंदर 14 मई को आंएगे ऊना 

    ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश से हाल ही में राज्यसभा सांसद चुने गए डॉक्टर सिकंदर कुमार 14 मई को जिला के दौरे पर आ रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के सदर मंडल अध्यक्ष हरपाल सिंह गिल ने बताया कि राज्यसभा सांसद के स्वागत और उनके अभिनंदन के लिए जिला परिषद सभागार में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह 10 बजे जिला परिषद हॉल में राज्यसभा सांसद डॉक्टर सिकंदर कुमार पहुंचेंगे जिन के स्वागत के लिए पार्टी के जिला और सभी मंडलों के पदाधिकारियों के साथ साथ पंचायती राज स्थानीय निकायों में चुने गए भाजपा समर्थित जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता जिला परिषद सभागार पहुंचेंगे। 
    हरपाल सिंह गिल ने बताया कि जिला परिषद सभागार में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में भाजपा समर्थित जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, ग्राम पंचायतों के प्रधान, उप प्रधान, नगर परिषद के अध्यक्ष उपाध्यक्ष नगर पंचायतों के अध्यक्ष उपाध्यक्ष, पार्षद और मंडल ,मोर्चो और प्रकोष्ठ  के सभी पदाधिकारी भी इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं के साथ शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि इस मौके पर राज्यसभा सांसद डॉ सिकंदर कुमार का नागरिक अभिनंदन भी किया जाएगा

  • ध्रुवीकरण के लिए आतंकवाद पर राजनीति कर रहे नेता प्रतिपक्ष- कंवर

    ध्रुवीकरण के लिए आतंकवाद पर राजनीति कर रहे नेता प्रतिपक्ष- कंवर

    ऊना/सुशील पंडित: ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, कृषि, मत्स्य व पशुपालन मंत्री वीरेन्द्र कंवर ने कहा है कि नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री आतंकवाद पर राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने आज यहां जारी एक प्रैस बयान में कहा कि देश की एकता, अखंडता और सांप्रदायिक सौहार्द सर्वापरि है। उन्होंने कहा कि देश की एकता और अखंडता को बनाए रखना सभी का परम कर्तव्य है चाहे वह नागरिक हो या कोई राजनीतिक दल। ऐसे किसी भी ब्यान जिससे देश की एकता व अखंडता को खतरा हो, से परहेज करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने जिला ऊना से सम्बंधित ऐसा कोई भी बयान नहीं दिया है जिससे सामाजिक भाईचारे को ठेस पहुंचे। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष को सलाह दी है कि वह आतंकवाद पर राजनीति न करें तथा बुनियाद आरोप न लगाएं और देश की एकता व अखंडता से जुड़े किसी भी विषय पर राजनीतिक रोटियां न सेकें। वीरेंद्र कंवर ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष सुर्खियों में बने रहने तथा वोटों के ध्रुवीकरण के चलते आतंकवाद जैसे संवेदनशील मसले पर भी राजनीति करने से बाज़ नहीं आ रहे हैं।

  • गत सवा 4 वर्षों में बसाल में किए गए 100 करोड़ रूपये से अधिक के विकासात्मक कार्य: वीरेंद्र कंवर 

    गत सवा 4 वर्षों में बसाल में किए गए 100 करोड़ रूपये से अधिक के विकासात्मक कार्य: वीरेंद्र कंवर 

    ऊना/सुशील पंडित। पिछले सवा 4 वर्षों में कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के तहत बसाल में 100 करोड़ रूपये से अधिक के विकासात्मक कार्य किए गए हैं। यह बात ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, कृषि, मत्स्य व पशु पालन मंत्री वीरेंद्र ने आज सम्पर्क से समर्थन यात्रा के दौरान कहीं।

    इस दौरान वीरेंद्र कंवर ने 64.37 लाख रूपये से बसाल में निर्मित पशु औषधालय का लोकार्पण किया। उन्होंने बताया कि यह बेटनरी अस्पताल हिमाचल प्रदेश राज्य ओद्यौगिक विकास निगम बनाया गया है जिसका निर्माण कार्य लगभग 6 माह के भीतर पूर्ण किया गया है। इसके अलावा 84.12 लाख रूपये से बसाल में बनने वाले खेल स्टेडियम की आधारशिला भी रखी तथा 34 लाख रूपये से नेशल हाईवे से बसाल खड्ड तक बनने वाले लिंक रोड़ नाला का भूमिपूजन भी किया। इस लिंक रोड़ नाले का निर्माण बीडीओ कार्यालय ऊना द्वारा करवाया जाएगा।
    इस अवसर पर जनसभाओं को संबोधित करते हुए ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि गत सवा चार वर्षों में पूरे कुटलैहड़ का सतत विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए बसाल में ही आईपीएच, पीडब्ल्यूडी व बिजली बोर्ड के उपमंडल खोले गए हैं ताकि लोगों को अपने कार्यों के लिए किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पडे़। उन्होंने बताया कि बसाल पंचायत में लगभग एक करोड़ रूपये के अनेकों विकासात्मक कार्य पंचायती राज विभाग द्वारा करवाए गए है तथा वर्तमान में भी अनेंको विकासात्मक कार्य ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग द्वारा बसाल पंचायत में क्रियान्वित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत बसाल पंचायत में 126 घरों को नल से स्वच्छ जल मुहैया करवाया गया है। वीरेंद्र कंवर ने कहा कि बसाल पंचायत के लिए 1.5 करोड़ रूपये व्यय करके नई पेयजल योजना तैयार की जा रही है जिसका कार्य अगले माह तक पूर्ण कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत ऊना जिला में 36 हजार नए नल लगाए गए हैं। इसके अतिरिक्त बसाल में किसानों को सिंचाई की सुविधा के लिए 3 टूयूबवैल लगाए जाएंगें। वीरेंद्र कंवर ने कहा कि वर्षा न होने के जिला में लगभग 60 प्रतिशत सूखे की स्थिति है लेकिन फिर भी पानी की उपलब्धता को सुनिश्चित किया गया है।
    वीरेंद्र कंवर ने कहा कि 44.12 करोड़ रूपये की राशि व्यय करके बसाल में डेयरी उत्कृष्ठता केंद्र खोला जाएगा। जहां पशुपालकों को आधुनिक पशुपालन में प्रशिक्षण की सुविधा मिलेगी तथा प्रदेश में ही उच्च नस्ल की गाय उपलब्ध होंगी। प्रदेश में अच्छी नस्ल की गायें उपलब्ध करवाने, दूध उत्पादन को बढ़ाने तथा किसानों को पशुपालन संबंधी आधुनिक प्रशिक्षण मुहैया करवाने हेतू ऊना जिला के बसाल में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पशुपालकों की सुविधा के लिए डंगेहड़ा मे मुर्राह प्रजनन फार्म और बरनोह में जोनल पशु चिकित्सालय का निर्माण किया जा रहा है। 
    ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज व कृषि मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि पशु चारे में आकस्किम उछाल के चलते किसानों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि पंजाब के किसानों से  कंपनियां पशु चारे को उच्च दरांे पर खरीद कर रही है। जिसके चलते चारे में अचानक उछाल आया है। वीरेंद्र कंवर ने कहा कि किसानों को पंजाब से चारा लाने के लिए सरकार ट्रांस्पोर्टेशन पर सब्सीडी देगी ताकि किसानों को राहत मिल सके।
    बरनोह में किया सम्पर्क सड़क का लोकार्पण
    ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, कृषि, मत्स्य व पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने गत देर सायं बरनोह में 4.51 करोड़ रूपये से निर्मित सम्पर्क सड़क का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि 6 किलोमीटर लंबी इस सड़क को 18 महीनों में तैयार करके जनता को समर्पित किया गया है। वीरेंद्र कंवर ने कहा इस सड़क के बनने से क्षेत्रवासियों को काफी लाभ मिलेगा और आवाजाही मंे सुविधा होगी।
    इस अवसर पर मंडलाध्यक्ष तरसेम लाल शर्मा, बीजेपी युवा मोर्चा प्रधान अमित सहोड़, प्रधान बसाल नरेश कुमार, उप प्रधान तिलक राज, मंडलाध्यक्ष एवं एक्स प्रधान गुरूदयाल गिल, उप निदेशक पशु पालन डाॅ जय सिंह सेन, निदेश कांगड़ा काॅओपरेटिव बैंक बलवंत ठाकुर, रिटायर्ड निदेशक पशु पालन डाॅ एसके चैधरी, डाॅ प्रिया दर्शनी, एसई पीडब्ल्यूडी जीएस राणा, एक्सिन पीडब्ल्यूडी शशिपाल धीमान, एक्सिन एचपीएसआईडीसी बलदेव राज, एसडीओ आईपीएच राजेश शर्मा,  बीडीओ रमनबीर चैहान, उपाध्यक्ष बीडीसी हरोली सतीश राणा, एनजीओ जिलाध्यक्ष सुमेश, मास्टर सतीश शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।