Category: Himachal

  • जय राम ठाकुर ने केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री से की भेंट

    जय राम ठाकुर ने केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री से की भेंट

    केन्द्रीय मंत्री से बल्क ड्रग फार्मा पार्क की स्वीकृति का किया आग्रह: राम कुमार

    ऊना/सुशील पंडित: मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज नई दिल्ली में केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, रसायन एवं उर्वरक मंत्री मनसुख एल. मांडविया से बल्क ड्रग पार्क को लेकर भेंट की। यह जानकारी हिमाचल प्रदेश राज्य ओद्यौगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार शर्मा ने दी।
    उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय मंत्री से बल्क ड्रग फार्मा पार्क की स्वीकृति के लिए आग्रह किया तथा केन्द्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री की मांग पर हरसम्भव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।

    प्रो राम कुमार ने बताया कि हिमाचल प्रदेश एशिया में सबसे बड़े फार्मा हब के रूप में विकसित हो रहा है तथा राज्य में बल्क ड्रग पार्क स्थापित होने से औद्योगिकीकरण को और बढ़ावा मिलने के साथ-साथ राज्य में कच्चे माल के उत्पादन से फार्मा उद्योग को भी संबल मिलेगा। उन्होंने कहा कि इससे फार्मा उद्योग के लिए कच्चे माल के आयात की अन्य देशों पर निर्भरता भी कम होगी। इस पार्क के स्थापित होने से राज्य में न केवल निवेश को बढ़ावा मिलेगा बल्कि स्थानीय लोगों के लिए रोज़गार के अवसर भी सृजित होंगे।

  • वशिष्ठ पब्लिक स्कूल ने ओपन एयर निशानेबाजी प्रतिस्पर्धा में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

    वशिष्ठ पब्लिक स्कूल ने ओपन एयर निशानेबाजी प्रतिस्पर्धा में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

    ऊना/सुशील पंडित: वशिष्ट पब्लिक स्कूल ऊना की छात्राओं ने जिला राइफल संगठन द्वारा करवाई गई ओपन एयर निशानेबाजी प्रतिस्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। वशिष्ट पब्लिक स्कूल की कक्षा नौवीं की छात्रा दिया ठाकुर तथा कक्षा चौथी की छात्रा निष्ठा ठाकुर ने इस प्रतिस्पर्धा में भाग लिया। कक्षा नौवीं की छात्रा दिया ठाकुर ने तीन स्वर्ण पदक जीते और कक्षा चौथी की निष्ठा ठाकुर ने अंडर-12, 10 मीटर एयर पिस्टल में दो स्वर्ण पदक जीते।

    इन बच्चों के पिता राकेश ठाकुर ही इनके कोच हैं, जो कि 4 बार नेशनल खेल चुके हैं। राज्य स्तरीय निशानेबाजी प्रतियोगिता जो कि 13 मई से 16 मई तक शिमला में होगी उसके लिए ये दोनों बच्चे चयनित हुए हैं। स्कूल के चेयरमैन सतपाल विशिष्ट  ने खिलाड़ियों व अभिभावकों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी । स्कूल के प्रधानाचार्य दीपक कौशल ने खेलों और खेल से जुड़ी अनेक प्रतिस्पर्धा में भाग लेने के लिए बच्चों को प्रेरित किया।

  • अप्पर कुटलैहड़ में पानी की उपलब्धता बढ़कर 80 लाख लीटर हुईः वीरेंद्र कंवर 

    अप्पर कुटलैहड़ में पानी की उपलब्धता बढ़कर 80 लाख लीटर हुईः वीरेंद्र कंवर 

    संपर्क से समर्थन यात्रा के तहत ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री ने डंगेहड़ा, बरनोह तथा समूर में सुनीं जन समस्याएं

    ऊना/सुशील पंडित: ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा है कि अप्पर कुटलैहड़ में पीने की पानी की उपलब्धता बढ़कर 80 लाख लीटर तक पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि पिछले 4 वर्षों में 150 करोड़ रुपए से अधिक की धनराशि नई परियोजनाओं के निर्माण तथा पुरानी पेयजल परियोजनाओं के सुदृढ़ीकरण पर खर्च किए गए हैं, जिसके परिणामस्वरूप पानी की उपलब्धता 30 लाख लीटर से बढ़कर 80 लाख लीटर हो गई है। कंवर ने कहा कि आने वाले कुछ महीनों में अप्पर कुटलैहड़ में कुछ पेयजल परियोजनाओं का निर्माण पूर्ण होने वाला है जिसके बाद पानी की उपलब्धता बढ़कर एक करोड़ लीटर पहुंच जाएगी। 

    वीरेंद्र कंवर ने कहा कि पिछले दो माह से पूरे प्रदेश में सूखे जैसी स्थिति बनी हुई है और पानी के स्रोत सूख रहे हैं। बावजूद इसके कुटलैहड़ में पानी की कमी नहीं होने दी गई है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के कुछ नेता निजी स्वार्थ के चलते पानी पर राजनीति कर रहे हैं, लेकिन वह यह भूल रहे हैं कि थाना कलां में जिस जल शक्ति विभाग के मंडल कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं, वह भी जय राम सरकार की देन है। मटका फोड़ आंदोलन पर चुटकी लेते हुए ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री ने कहा कि कुछ दिनों में कांग्रेस की टिकट के लिए काफी नेताओं के बीच सिर फुटव्वल सी स्थिति होगी। उन्होंने कहा कि कुछ वर्ष पहले तक कुटलैहड़ में टैंकरों से पानी सप्लाई करने का माफिया सक्रिय था, लेकिन सरकार ने इस टैंकर माफिया का सफाया किया है। 

    ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज संपर्क से समर्थन यात्रा के तहत डंगेहड़ा, बरनोह तथा समूर में जन समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को उनका निपटारा करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा, मंडल अध्यक्ष मास्टर तरसेम लाल, प्रवेश शर्मा, जीवन शर्मा, बख्शीश सिंह, अधिशाषी अभियंता जल शक्ति विभाग एके बंसल, बीडीओ रमनवीर चौहान, उप निदेशक पशु पालन विभाग डॉ. जय सिंह सेन उपस्थित रहे।

  • 90 लाख से बनने वाले विश्राम गृह व पंचवटी पार्क का ग्रामीण विकास मंत्री ने किया भूमिपूजन

    90 लाख से बनने वाले विश्राम गृह व पंचवटी पार्क का ग्रामीण विकास मंत्री ने किया भूमिपूजन

    ऊना/सुशील पंडित: ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज ग्राम पंचायत बरनोह में 55 लाख रुपए की लागत से बनने वाले जल शक्ति विभाग के पानी की गुणवत्ता तथा निगरानी प्रशिक्षण केंद्र तथा 34.5 लाख रुपए की लागत से बनने वाले पंचवटी पार्क का भूमि पूजन किया। इस अवसर पर वीरेंद्र कंवर ने कहा कि दोनों परियोजनाओं का निर्माण कार्य तीन माह में पूरा किया जाएगा। वीरेंद्र कंवर ने कहा कि बरनोह पंचवटी पार्क में ओपन जिम का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बरनोह में खेल का मैदान निर्माण के लिए 20 कनाल भूमि का चयन कर लिया गया है। जैसे ही भूमि विभाग के नाम स्थानांतरित कर दी जाएगी, वैसे ही धन का प्रावधान कर मैदान का निर्माण कार्य आरंभ कर दिया जाएगा।  उन्होंने कहा कि पिछले चार वर्षों में पूरे कुटलैहड़ का एक समान का विकास किया गया है।

    अप्पर कुटलैहड़ के साथ-साथ निचले कुटलैहड़ में भी अनेकों विकास परियोजनाएं संचालित की जा रही है। समूर में 17.50 करोड़ रुपए से लता मंगेशकर कला केंद्र का आधुनिक भवन बनाकर तैयार किया गया है। इसके अतिरिक्त समूर स्कूल में साइंस ब्लॉक के लिए 70 लाख रुपए दिए हैं, जबकि प्राइमरी स्कूल को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित किया गया है। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि 9 करोड़ रुपए की लागत से बरनोह-झंबर सड़क, बरनोह डंगेहड़ा रैनसरी सड़क के निर्माण पर 4.50 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। बरनोह में मुर्राह प्रजनन फार्म तथा पशुओं का आंचलिक पशु अस्पताल बनाया जा रहा है, जिसे दो महीने में पूरा कर लिया जाएगा। इसके साथ-साथ बसाल में डेयरी का उत्कृष्ठता केंद्र 47 करोड़ रुपए से बनने जा रहा है, जिसके लिए डेनमार्क की सरकार के साथ समझौता हुआ है। 

    कंवर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने आम आदमी को राहत देने के लिए 125 यूनिट तक बिजली फ्री, ग्रामीण क्षेत्रों में पानी फ्री, रसोई गैस के प्रति वर्ष तीन सिलेंडर फ्री, महिलाओं के लिए बस में किराया आधा कर दिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने वृद्धावस्था पेंशन की आयु सीमा 80 वर्ष से घटाकर 60 साल कर दी है। मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना के तहत प्रदेश में साढ़े तीन लाख गैस कनेक्शन प्रदान किए गए हैं। उन्होंने कहा कि पिछले चार वर्षों में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के चलते समाज का हर वर्ग प्रभावित हुआ है और किसी न किसी रूप में उसे लाभ पहुंचा है। 

  • कंवर और सत्ती ने पंडित सुखराम के निधन पर शोक व्यक्त किया

    कंवर और सत्ती ने पंडित सुखराम के निधन पर शोक व्यक्त किया

    ऊना/सुशील पंडित: पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम के आकस्मिक निधन पर ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, कृषि, मत्स्य व पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने गहरा शोक व्यक्त किया है तथा शोक संतप्त परिवार के साथ संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है। उन्होंने कहा कि पंडित सुखराम को हिमाचल में दूर संचार क्रांति लाने का श्रेय जाता है। 
    वहीं छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने भी पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शोकाकुल परिवार को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने तथा दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की।
  • पंजाब के सीएम भगवंत मान की अतिक्रमण और अवेध कब्‍जा करने वालोंं को सख्त चेतावनी…

    पंजाब के सीएम भगवंत मान की अतिक्रमण और अवेध कब्‍जा करने वालोंं को सख्त चेतावनी…

    चंडीगढ़। उत्‍तर प्रदेश और दिल्‍ली में अतिक्रमण और अवैध कब्‍जे के खिलाफ कार्रवाई के बाद अब पंजाब में भी इसको लेकर हलचल है। पंजाब में भी अतिक्रमण और अवैध कब्‍जों पर बुलडोजर चल सकते हैंं। राज्‍य के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान ने सरकारी और पंचायती जमीन पर कब्‍जा करने वालोंंको चेतावनी दी है और 31 मई तक इसे स्‍वयं हटा देने का आग्रह किया है। उन्‍होंने इसके बाद कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।  

    मुख्‍यमंत्री भगवंत मान ने इस संंबंध में जारी ट्वीट में कहा,  मैं उन लोगों से आग्रह करता हूं जिन्होंने सरकारी या पंचायत की जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया है, चाहे वे राजनेता हों या अधिकारी या कोई प्रभावशाली लोग, अपना अवैध कब्जा छोड़ दें और 31 मई तक जमीनों को सरकार को सौंप दें। अन्यथा पुराने आरोप और नए पत्रक मिल सकते हैं।

  • संदिग्‍ध विस्‍फोट में 22 वर्षीय युवक घायल, फॉरेंसिक टीम मौके पर

    संदिग्‍ध विस्‍फोट में 22 वर्षीय युवक घायल, फॉरेंसिक टीम मौके पर

    ऊना/सुशील पंडित: वीती शाम जिला ऊना के पुलिस थाना बंगाणा के तहत पड़ते घलूं डाकघर के बेहरड़ गांव में घासनी में दराट से सफाई कर रहा युवक विस्फोटक सामग्री की चपेट में आ गया। हादसा विस्फोटक सामग्री और दराट के सम्पर्क में आने से हुआ। जिसके बाद युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। 
    घायल हालत में युवक को अस्पताल में भर्ती करवाया गया यहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। इस विस्फोटक सामग्री की जांच के लिए धर्मशाला से एक टीम को मौके पर बुलाया गया है। जिसके बाद उक्त विस्फोटक सामग्री का सही पता चल पाएगा। 

    घायल युवक 22 वर्षीय समीर मुहम्मद पुत्र नियाज मुहम्मद निवासी गांव बेडरड डाकघर घलूं तहसील बंगाणा जिला ऊना ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह मंगलवार  शाम को घासनी में साफ सफाई करने के लिए दराट से झाड़ियों  को काट रहा था तो अचानक दराट किसी वस्तु पर लगा और अचानक ही बड़ा धमाका हुआ। जिससे आसपास  धुआं निकला। इसी बीच धमाके में  छोटे-2 कण समीर की दोनों बाजुओं, गर्दन व दाहिनी आंख के पास लग गए। इससे वह पीछे की तरफ पीठ के बल गिर गया। चिल्लाने की आवाज सुनकर गांव के काफी लोग यहां इकट्ठा हो गए। घायल हालत में समीर को बंगाणा सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। 

    उसे संदेह है कि किसी व्यक्ति ने कोई बारूद का गोला बनाकर जंगली जानवरों के शिकार के लिए यहां रखा होगा, जोकि घासनी में सफाई करते समय दराट की चोट लगने से ब्लास्ट हुआ है। जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीन धीमान ने बताया मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। विस्फोटक सामग्री किस प्रकार की है इसके लिए धर्मशाला से फारेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया है।

  • एसएसपी संधू ने लुटेरों का मुकाबला करने वाली दोनों बहादुर लड़कियों को किया सम्मानित 

    एसएसपी संधू ने लुटेरों का मुकाबला करने वाली दोनों बहादुर लड़कियों को किया सम्मानित 

    फगवाड़ा (राजेश कुमार)। स्थानीय न्यू मंडी रोड से तुम मोहन फास्ट फूड की दुकान पर कुछ दिन पूर्व लूट की वारदात को अंजाम देने वाले चार लुटेरों का बहादुरी से मुकाबला करने वाली फगवाड़ा की दो लड़कियों निधि वालिया और पल्लवी को आज एसएससी कपूरथला सरदार राज बचन सिंह संधू की ओर से प्रशस्थित पत्र भेंट करते हुए सम्मानित उत्साह वर्धन किया गया।

    ज्ञान रहे के कुछ दिन पूर्व दो मोटरसाइकिलोपर सवार चार नकाबपोश लुटेरों ने शाम के समय मोहन फास्ट फूड की दुकान से हजारों रुपए की नगदी तेजधार हथियारों के बल पर लेकर फरार होने लगे थे। उस समय दुकान पर मौजूद निधि वालिया और पल्लवी नामक दो युक्तियों जो वारदात के समय ग्राहक के तौर पर वहां पर मौजूद थी उन्होंने बड़ी बहादुरी के साथ एक लुटेरे को धर दबोचा ने की कोशिश की थी।

  • मोहाली ब्लास्ट कांड में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, आरोपी अमृतसर से गिरफ्तार…

    मोहाली ब्लास्ट कांड में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, आरोपी अमृतसर से गिरफ्तार…

    तरनतारन। मोहाली के सेक्टर-77 स्थित पंजाब पुलिस के खुफिया विभाग के मुख्यालय पर राकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेट (आरपीजी) हमले में फरीदकोट पुलिस ने तरनतारन जिले के गांव कुल्ला निवासी निशान सिंह को गिरफ्तार कर मोहाली पुलिस के हवाले कर दिया है। निशान सिंह की गिरफ्तारी पुलिस के लिए ब्लास्ट कांड में बड़ी कामयाबी है।

    इस गंभीर मुद्दे पर पंजाब भर की सभी सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर है। ऐसे में फरीदकोट सीआइए स्टाफ भी इस घटना की जांच में शामिल हुआ और अमृतसर से निशान सिंह को संदेह के आधार पर गिरफ्तार किया। प्रारंभिक पूछताछ उपरांत निशान सिंह को फरीदकोट से सीआइए स्टाफ द्वारा मोहाली ले जाया गया है।

    निशान सिंह के खिलाफ तरनतारन, अमृतसर, फरीदकोट, मोगा, गुरदासपुर जिले में स्नेचिंग, नशा तस्करी और अन्य अपराधों के मामले दर्ज हैं। निशान सिंह फरीदकोट जेल में भी बंद रहा है। उसके पिछले आपराधिक रिकार्ड के साथ पुलिस को मिले कुछ और इनपुट के आधार पर सीआइए फरीदकोट द्वारा निशान सिंह को अमृतसर से गिरफ्तार किया गया है।

    सीमावर्ती गांव कुल्ला निवासी परगट सिंह का निशान सिंह हाल ही में गोइंदवाल साहिब की जेल से रिहा होकर गांव आया था। थाना कच्चा पक्का में आते गांव कुल्ला निवासी 26 वर्षीय निशान सिंह के खिलाफ अपराधिक मामले पहले से ही दर्ज हैं। उसका संबंध खालिस्तानी समर्थकों के साथ कब से है। यह पता लगाने लिए खुफिया एजेंसियों के अधिकारियों की टीम गांव पहुंचीं।

  • एक दिन एक गांव कार्यक्रम के तहत बीनेवाल पहुंचे सतपाल सिंह सत्ती

    एक दिन एक गांव कार्यक्रम के तहत बीनेवाल पहुंचे सतपाल सिंह सत्ती

    30 लाख लागत की पेयजल योजना का किया शिलान्यास, सुनीं जन समस्याएं

    ऊना/सुशील पंडित: छठे राज्य वित्तायोग अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने एक दिन एक गांव कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत बीनेवाल में 30 लाख रुपये की राशि से तैयार होने वाली पेयजल योजना का भूमिपूजन किया। इस योजना के बनने से लगभग 1800 की आबादी को लाभ होगा। इस मौक पर सतपाल सिंह सत्ती ने जन समस्याओं को भी सुना और समाधान के लिए हर संभव कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। 

    इस अवसर पर जनसमूह को संबोधित करते हुएं सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि बीनेवाल और आसपास के क्षेत्र में अनेकों विकास के कार्य प्रगति पर हैं। उन्होंने कहा कि हर घर को नल से जल और हर खेत को सिंचाई के लिए पर्याप्त मात्रा में मिले,  इसके लिए पेयजल और सिंचाई योजनाओं का निरंतर विकास किया जा रहा हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल के दौरान 8 लाख से सनोली में लिंक रोड जनता को समर्पित किया गया है। उन्होंने कहा कि बीनेवाल में 3 लाख रुपये से मेन रोड से डॉ चंद्रमोहन के घर तक, 1 लाख रुपये से लिंक रोड से अवतार सिंह के घर तक, 70 हजार से लिंक रोड से रमेश के घर तक रास्तों का निर्माण किया गया है। उन्होंने बताया कि शिंगारा सिंह के घर से बलबिन्दं्र सिंह के घर तक 6 लाख रुपये से सड़क बनाकर जनता को समर्पित की गई है। उन्होंने बताया कि युवा क्लब के भवन के निर्माण के लिए 5 लाख रुपये का ऐस्टीमेट बनाकर भेजा गया था जिसमें से 3 लाख रुपये की राशि स्वीकृत हो चुकी है।

    सतपाल सिंह सत्ती ने बताया कि एक साल पांच काम के अंतर्गत 8.72 लाख से मेन रोड से पंजाब सीमा तक रास्ते के निर्माण का कार्य आरंभ हो चुका है। उन्होंने बताया कि सनोली में रामलीला मैदान को 8 लाख रुपये खर्च करके आरसीसी से पक्का किया गया है जबकि 18 लाख से मंच का निर्माण प्रगति पर है। उन्होंने बताया कि बनगढ़ में केन्द्र की परियोजना के तहत इलैक्ट्रॉनिक सिटी बनाए जाने के प्रयास किए जाएंगे ताकि आईटी क्षेत्र के विद्यार्थियों को घर द्वार पर रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकें। उन्होंने बताया कि सनोली और मजारा में तालाबों की मरम्मत तथा सौंदर्यीकरण के लिए 1.30 करोड़ का ऐस्टीमेट सरकार को भेजा गया था जिसके लिए राशि स्वीकृत कर दी गई है। उन्होंने बताया कि युवा पीढ़ी को खेल गतिविधियों के प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य से उना विधानसभा क्षेत्र को स्पोर्टस हब के रुप में विकसित करने के प्रयास जारी हैं। उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र को पांच बड़े स्टेडियमों की सौगात मिली है। इनमें से देहलां अप्पर का खेल स्टेडियम जनता को समर्पित किया जा चुकी है जबकि जलग्रां, बहडाला, बसदेहड़ा और संतोषगढ़ में खेल स्टेडियम का निर्माण कार्य जारी है। उन्होंने बताया कि संतोषगढ़ में 50 करोड़ के विकास कार्य चले हुए है। उन्होंने बताया कि संतोषगढ़ निवासियों को बिजली की कम बोल्टेज से निजात दिलाने के लिए 3.24 करोड़ खर्च करके नए ट्रांस्फार्मर लगाए गए हैं।

    इस अवसर पर मंडलाध्यक्ष हरपाल सिंह गिल, बीडीसी सदस्य फुमन सिंह, प्रधान बीनेवाल सुखराज व उपप्रधान जीत सिंह, पूर्व प्रधान अमरीक सिंह व शीतल सिंह, वार्ड पंच जोगिन्द्र सिंह संधू व महेन्द्र पाल, लंबरदार बख्शीश सिंह, अवतार सिंह, त्रिलोचन सिंह, मोहन सिंह, दिलबाग सिंह, एक्सईएन आईपीएच नरेश कुमार धीमान व एसडीओ पंकज कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।