Category: Himachal

  • पंजाबः सोशल मीडिया पर ठगों ने कैबिनेट मंत्री के नाम पर पेट्रोल पंप की महिला से मांगे पैसे

    पंजाबः सोशल मीडिया पर ठगों ने कैबिनेट मंत्री के नाम पर पेट्रोल पंप की महिला से मांगे पैसे

    होशियारपुरः पंजाब में ठगों ने सोशल मीडिया के जरिए वाआईपी लोगों के नाम पर ठगी मारने का तरीका अपनाना शुरू कर दिया है। इससे पहले गैंगस्टरों के नाम पर फिरौती मांगी जाती थी, लेकिन अब वीआईपी लोगों के नाम का इस्तेमाल कर ठगी के मामले सामने आ रहे है। वहीं आज ठगों द्वारा पंजाब के कैबिनेट मंत्री ब्रह्मशंकर जिम्पा के नाम पर ठगी करने का मामला सामने आया है। ठगों ने मंत्री के नाम पर व्हट्सएप जरिए पेट्रोल पंप की महिला और मंत्री के रिश्तेदार से रुपए की मांग की है। ठगों ने महिला से मंत्री जिम्पा के भाई तक का भी नाम लिया गया। इस मामले का पता चलते ही बह्मशंकर जिम्पा ने एसएसपी को मामले की शिकायत दी। 

    पुलिस के पास शिकायत पहुंचे के बाद ठगों ने दूसरे नंबर से पैसों की मांग की। इस मामले जांच में पता चला कि यह नंबर वेस्ट बंगाल और झारखंड के हैं। इस मामले में ब्रह्मशंकर जिम्पा ने बताया कि दसूहा में किसी पेट्रोल पंप की महिला से पैसों की मांग की गई है जो आम आदमी पार्टी की पदाधिकारी भी है। उन्होंने इस कॉल की रिकार्डिंग एसएसपी को भेज दी गई है। बता दें कि इससे पहले आज लुधियाना के पुलिस कमिश्नर कौस्तुभ शर्मा की फोटो वाट्सएप पर पोस्ट कर पुलिसकर्मियों और अधिकारियों को मैसेज भेज कर ठगी करने का मामला सामने आया था।

    कमिश्नर ने बताया कि उनके पास उनके एक पुलिस अधिकारी का फोन आया और उन्होंने कहा कि सर, एक नंबर से आपकी फोटो के साथ अमेजन रिचार्ज करने का मैसेज आया है और यह नंबर आपका नहीं है। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारियों को वाट्सएप पर भेजकर लिंक पर उनको क्लिक करने को कहा जा रहा है। आरोपी ने पुलिस अधिकारियों से उनको गिफ्ट कार्ड भेजने को भी कहा है। इस मामले को लेकर सीपी ने पुलिसकर्मियों और शहरवासियों को ऐसे ठगों से बचने के की अपील की है। कमिश्नर ने साइबर क्राइम विंग को आरोपी का पता लगाने का भी आदेश दिया है।

  • पंजाबः सीएम मान और वाल्मीकि भाईचारे की मीटिंग खत्म, जाने क्या हुआ फैसला

    पंजाबः सीएम मान और वाल्मीकि भाईचारे की मीटिंग खत्म, जाने क्या हुआ फैसला

    चंडीगढ़: पंजाब के सीएम भगवंत मान और वाल्मीकि भाईचारे के बीच मांगों को लेकर की गई मीटिंग खत्म हो गई। सीएम मान और वाल्मीकि भाईचारे के बीच हुई इस मीटिंग में पंजाब सरकार ने उनकी सारी मांगें मानने का ऐलान किया हैं। वहीं दूसरी ओर मीटिंग खत्म होने के बाद वाल्मीकि भाईचारे के लोगों ने सीएम मान की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि हमने पहली बार ऐसा सीएम देखा है। वाल्मीकि भाईचारे के लोगों ने कहा कि सरकार ने हमारी सारी मांगे मान ली हैं।

    बता दें कि सीएम मान और वाल्मीकि भाईचारे की इस मीटिंग में एजी ऑफिस में हुई 178 स्टाफ की नियुक्ति की मांग को लेकर, पूर्व एजी के खिलाफ कार्रवाई को लेकर, एससी घोटाले में अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर और एससी स्कॉलरशिप शुरू करने की मांग को लेकर की गई थी। मीटिंग खत्म होने के बाद वाल्मीकि भाईचारे ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि सरकार ने हमारी सभी मांगे मान ली गई हैं और ये मांगे अगले एक हफ्ते में पूरी हो जाएगी।

  • पंजाबः अगवा करके फिरौती वसूलने वाले गिरोह का पर्दाफाश, महिला सहित 3 आरोपी गिरफ्तार

    पंजाबः अगवा करके फिरौती वसूलने वाले गिरोह का पर्दाफाश, महिला सहित 3 आरोपी गिरफ्तार

    मोहाली : पंजाब पुलिस ने राज्य में क्राइम पर नकेल कसने के लिए सरकार द्वारा जारी की गई जीरो टॉलरेंस नीति के तहत फिरौती वसूलने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। रोपड़ रेंज के डीआईजी गुरप्रीत सिंह भुल्लर और मोहाली के एसएसपी विवेक शील सोनी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस मामले का खुलासा किया है।

    उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी हनी ट्रैप लगा कर फिरौती की वसूली करते थे। पुलिस ने इस गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक महिला शामिल है।

    इस मामले के लेकर अधिकारियों ने बताया इस गिरोह ने खरड़ के एक विद्यार्थी को हनी ट्रैप लगा कर बुलाया और फिर उसे अगवा करके फिरौती वसूलने के लिए नशे के इंजेक्शन दिए। अधिकारियों ने बताया आरोपियों से पूछताछ में और बड़े खुलासे होने की संभावना है।

  • पंजाबः सरपंच ने पंचायत सदस्य के घर में घुसकर चलाई गोलियां, गांव में दहशत का माहौल

    पंजाबः सरपंच ने पंचायत सदस्य के घर में घुसकर चलाई गोलियां, गांव में दहशत का माहौल

    गुरदासपुरः जिले के तिबड़ थाना क्षेत्र के बथुनगढ़ गांव के सरपंच ने देर रात को अपने साथियों के साथ मिलकर पंचायत सदस्य के घर पर फायरिंग कर दी। जिससे गांव में दहशत का माहौल बन गया। इस मामले को लेकर पुलिस ने सरपंच और उसके चार साथियों के खिलाफ तिबड़ थाने में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी गई शिकायत में गांव पंचायत के सदस्य गुरविंदर सिंह पुत्र प्यारा सिंह निवासी तलवंडी बथुनगढ़ ने बताया कि देर रात बजे सरपंच रंजोध सिंह ने उसका नाम लेकर गाली गालौच करते हुए उसके घर के ड्राइंग रूम की जाली के पास खड़ा हो गया।

    जब उसने जाली से सरपंच को देखा तो सरपंच के हाथ में पिस्तौल और बाकी साथियों के हाथों में किरपाण और दातर पकड़े हुए थे। पीड़ित ने बताया मुझे देखते ही सरपंच ने मार देने की नीयत से दरवाजे की जाली में से फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें से गोली जाली में से होती हुई ड्राइंग रूम में लगे पर्दे पर लगी। पंचायत सदस्य गुरविंदर सिंह के अनुसार उसने जैसे ही घर पर चढ़कर शोर मचाना शुरू किया तो आरोपी मुख्य सड़क पर खड़ी इनोवा कार नंबर पीबी 06..0058 में सवार होकर सभी मौके से फरार हो गए।

    पंचायत सदस्य ने कहा कि सरपंच रंजोध सिंह के खिलाफ गांव की ग्रांट और गांव की सरकारी जमीन से मिट्टी बेचने को लेकर अधिकारियों से शिकायत की गई है, जिसके चलते सरपंच उनके खिलाफ रंजिश रखता है। इसी वजह से यह हमला किया गया है। दूसरी ओर तिबड़ थाना के एसएचओ अमरीक सिंह ने बताया कि पंचायत सदस्य गुरविंदर सिंह की शिकायत पर सरपंच रंजोध सिंह व उनके दो भाइयों प्रभप्रीत सिंह, गुरप्रीत सिंह के पुत्र तरसेम सिंह, जग्गा के पुत्र प्यारा सिंह व तरसेम सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। 

  • पंजाबः अगवा हुए बच्चे को पुलिस ने किया बरामद, आरोपियों ने 50 हजार रुपए में कर दिया था सौदा

    पंजाबः अगवा हुए बच्चे को पुलिस ने किया बरामद, आरोपियों ने 50 हजार रुपए में कर दिया था सौदा

    लुधियानाः जिलें के दुगरी इलाके में बीते दिन मां और दादी के साथ मारपीट करके अगवा किए गए तीन माह के बच्चे को कमिश्नरेट पुलिस ने बठिंडा से बरामद कर लिया है। बताया जा रहा है कि इस बच्चे का सौदा 50 हजार रुपये में किया गया था। अगवा करने के बाद बच्चे को बठिंडा में रहने वाले एक व्यक्ति को सौंपा जाना था। उस व्यक्ति ने आगे किसी को बच्चा भेजना था। लुधियाना पुलिस ने इस मामले की जांच की और बच्चा सकुशल बरामद कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को भी गिरफ्तार किया है मगर अभी तक किसी के गिरफ्तार होने की पुष्टि नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि पुलिस जल्दी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस पूरे मामले से पर्दा हटाएगी।

    वीरवार को दुगरी इलाके में दिन-दहाड़े बाइक पर आए तीन बदमाशों ने एक घर में घुसकर तीन महीने के बच्चे को अगवा कर लिया था। बच्चे की मां नेहा ने बताया कि डेढ़ साल पहले उनकी शादी साजन के साथ हुई थी। साजन का परिवार करीब 12 साल से शहीद भगत सिंह नगर इलाके में रह रहा है। उनका तीन महीने का एक बेटा निहाल है।

    पति सुबह करीब सात बजे काम पर गया था। वह अपनी सास के साथ घर पर मौजूद थीं। इसी दौरान करीब दस बजे तीन युवक बाइक पर आए। आते ही उन्होंने नेहा और उसकी सास को पीटा और तीन महीने का बच्चा उनके हाथ से छीना और फरार हो गए। नेहा ने आरोपियों को रोकने की काफी कोशिश की। शोर सुन आसपास के लोग घरों से बाहर निकले।  

  • पंजाबः गेहूं घोटाले के आरोप में पनसब विभाग के डीएम ने गुरिंदर सिंह के खिलाफ दर्ज करवाई FIR

    पंजाबः गेहूं घोटाले के आरोप में पनसब विभाग के डीएम ने गुरिंदर सिंह के खिलाफ दर्ज करवाई FIR

    पटियालाः जिलें में करोड़ों का गेहूं घोटाले के मामले को लेकर पनसब के हलका इंचार्ज 1 गुरिंदर सिंह पर आरोप लगे हैं। आरोपों के तहत गुरिंदर सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पनसब विभाग के डीएम ने गुरिंदर सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। बता दें कि पनसप के इंचार्ज गुरिंदर सिंह ने 3 करोड़ 13 लाख रुपए का गेंहूं घोटाला किया है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी गुरिंदर सिंह गेहूं को खुर्द-बुर्द करके परिवार सहित विदेश फरार हो गया है।

    पनसप के अन्य अधिकारी भी चिंतिंत हैं जो इस मामले के साथ जुड़े हुए हैं और गुरिंदर सिंह के संपर्क में हैं। गौरतलब है कि गुरिंदर सिंह इस गेहूं घोटाले में अकेला शामिल नहीं हो सकता। इसमें अन्य अधिकारियों के साथ देने की आशंका भी जताई जा रही है।

    जिक्रयोग्य है कि गुरिंदर सिंह पर 2 वर्ष पहले भी गेहूं के मामले में आरोप लगे थे परंतु उस समय पनसप विभाग ने कोई कार्रवाई न करते हुए इसे फिर दोबारा पनसप का इंचार्ज बना दिया जो पनसप विभाग की कार्रगुजारी पर अब एक सवाल खड़ा कर रहा है। गेंहू घोटाले को लेकर जांच जारी है और आरोपी गुरिंदर सिंह की तलाश की जा रही है।

  • पंजाबः पर्ल ग्रुप चिटफंड घोटाले के मामले में भगवंत मान ने दिए जांच के आदेश

    पंजाबः पर्ल ग्रुप चिटफंड घोटाले के मामले में भगवंत मान ने दिए जांच के आदेश

    चंडीगढ़ः देश के बहुचर्चित पर्ल चिट फंड घोटाले की उच्चस्तरीय जांच होगी। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट कर कहा कि पंजाब के लोगों की खून-पसीने की कमाई को लूटकर अरबों की चल-अचल संपत्ति बनाने वाली चिट फंड कंपनी पर्ल की उच्चस्तरीय जांच का आदेश जारी किया है। इसके विवरण जल्द सार्वजनिक होंगे।

    उल्लेखनीय है कि 60 हजार करोड़ के बहुचर्चित पर्ल घोटाले में अब तक सीबीआई 11 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। पर्ल चिट फंड कंपनी पर आरोप है कि इसने लोक लुभावनी योजनाओं का झांसा देकर देशभर में पांच करोड़ निवेशकों से ठगी की। इस कंपनी के मालिकों ने इस पैसे से विदेश में अनेक संपत्तियां खरीदीं, जिनमें होटल भी शामिल हैं।

    सीबीआई ने ये सभी गिरफ्तारियां दिल्ली, चंडीगढ़, कोलकाता, भुवनेश्वर और कुछ अन्य राज्यों से की हैं। सीबीआई ने पहले सुप्रीम कोर्ट के दिशानिर्देश पर्ल ग्रुप के खिलाफ मामला दर्ज किया। पर्ल ग्रुप ने पांच करोड़ निवेशकों से 60,000 करोड़ रुपये इकट्ठे किए और देशभर में बिना अनुमति के अलग-अलग इन्वेस्टमेंट स्कीम चलाई और निवेशकों को धोखा दिया। जांच के बाद सीबीआई ने मेसर्स पीजीएफ लिमिटेड, मेसर्स पीएसीएल लिमिटेड, निर्मल सिंह भंगू और पर्ल ग्रुप के दूसरे निदेशकों के खिलाफ केस दर्ज किया। 

    इनकी जांच के दौरान निर्मल सिंह भंगू, सुखदेव सिंह, सुब्रता भट्टाचार्य, गुरमीत सिंह को आठ जनवरी 2016 को गिरफ्तार किया गया। इनके खिलाफ सात अप्रैल 2016 को चार्जशीट दाखिल की गई। इस मामले में अब तक अलग-अलग ग्रुप से जुड़े आरोपी और कुछ व्यापारियों समेत 11 आरोपियों को अलग-अलग राज्यों से गिरफ्तार किया गया है।

  • धू-धू-कर जली स्विफ्ट कार, देखें वीडियो

    धू-धू-कर जली स्विफ्ट कार, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः हल्लोमाजरा लाइट पॉइंट के पास वीरवार को स्विफ्ट कार में अचानक आग लग गई। आग से लपटें निकलते ही आसपास सड़क से गुजर रहे लोग घबरा गए। घटना की जानकारी तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

    मौके पर पहुंची पुलिस ने आम लोगों को घटना स्थल से दूर कर दिया। इसके चलते ट्रैफिक भी कुछ समय के लिए प्रभावित रहा। बता दें कि गाड़ी में इस प्रकार आगजनी की घटनाओं में पेट्रोल, डीजल आदि की टंकी में ब्लास्ट का खतरा भी रहता है।

    जानकारी के मुताबिक, आग चंडीगढ़ नंबर की स्विफ्ट गाड़ी में लगी थी। चालक समय रहते कार से निकल गया। इससे बड़ा हादसा होने से टल गया। सेक्टर 31 थाना पुलिस के मुताबिक घटना की जांच की जा रही है। हादसे में किसी जानी माल का नुकसान नहीं हुआ है। सेक्टर 32 फायर स्टेशन से एक गाड़ी मौके पर पहुंची थी।

  • पंजाबः रिश्वत लेने के आरोप में हैड कांस्टेबल गिरफ्तार

    पंजाबः रिश्वत लेने के आरोप में हैड कांस्टेबल गिरफ्तार

    चंडीगढ़ : राज्य से भ्रष्टाचार मिटाने के अभियान के दौरान विजीलैंस ब्यूरो पंजाब ने आज बठिंडा के वर्धमान थाना में तैनात हैड कांस्टेबल (नंबर 1320/बठिंडा) को 1 हजार रुपए की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए विजिलेंस अधिकारी ने बताया कि जिला बठिंडा के गांव बुलाडेवाला निवासी कुलदीप सिंह की शिकायत पर संदिग्ध हैड कांस्टेबल विनोद कुमार को गिरफ्तार किया गया है।

    उन्होंने कि शिकायतकर्ता ने स्टेट एंटी करप्शन हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायत में आरोप लगाया था कि उक्त हैड कांस्टेबल ने बठिंडा के नरुआना रोड निवासी अपने दोस्त जागीर सिंह को वर्धमान थाने की पुलिस हिरासत से रिहा करने के बदले में 1 हजार रुपए की रिश्वत ली है। उन्होंने शिकायत में कहा है कि विनोद कुमार ने पहले जागीर सिंह को रिहा करने के लिए 5 हजार रुपए की मांग की थी लेकिन सौदा 1 रुपए में तय हो गया था।

    विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने शिकायत में तथ्यों और सबूतों की पुष्टि के बाद कांस्टेबल विनोद कुमार को रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस संबंध में विजिलेंस ब्यूरो थाना बठिंडा में एफआईआर संख्या 07 दिनांक 18-08-2022 के तहत भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया गया है और इस संबंध में आगे की जांच जारी है।

  • जनता जानती है कांग्रेस की गुमराह करने वाली नीतियां कामयाब नहीं होने वाली: रीना शर्मा

    जनता जानती है कांग्रेस की गुमराह करने वाली नीतियां कामयाब नहीं होने वाली: रीना शर्मा

    ऊना/सुशील पंडित: ऊना सदर भाजपा महिला मोर्चा की अहम बैठक ऊना विधानसभा क्षेत्र के चढतगढ़ में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष रीना शर्मा ने की। इस मौके पर पार्टी नेतृत्व द्वारा हाल ही में जारी किए के दिशा निर्देश और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर महिला मोर्चा द्वारा विचार मंथन किया गया। वहीं विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव में महिला मोर्चा की बूथ कमेटियों को मजबूत करने के लिए अधिक से अधिक महिलाओं को भाजपा के साथ जोड़े जाने की प्रक्रिया पर भी चर्चा की गई। इस मौके पर महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष रीना शर्मा ने कहा कि मौजूदा प्रदेश सरकार ने बेहद विकट परिस्थितियों में भी प्रदेश के विकास के साथ-साथ प्रदेश के नागरिकों की मदद के लिए हर संभव सहायता उपलब्ध करवाई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता जानती है कि जयराम ठाकुर किन मुश्किल परिस्थितियों के बीच प्रदेश को विकास के पथ पर निरंतर आगे बढ़ा रहे हैं।
    रीना शर्मा ने कहा कि स्थानीय विधानसभा क्षेत्र के विधायक से न केवल भाजपा बल्कि विधानसभा क्षेत्र की जनता यह जानना चाहती है कि पिछले 10 सालों में उनकी क्या उपलब्धि रही है लेकिन विधायक इस बात का जवाब देने की बजाय शोर शराबा कर जनता का ध्यान भटकाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विधायक कांग्रेस और जनता जानती है कि अब उनके गुमराह करने वाली नीतियां कामयाब नहीं होने वाली। केवल मात्र खुद को सुर्खियों में बनाए रखने के लिए विधायक विधानसभा क्षेत्र के पंजाब से सटे कस्बों में जाकर रैलियां कर रहे हैं जहां पर प्रवासी मजदूरों और पंजाब के लोगों की भीड़ जुटाकर जनता को गुमराह किया जा रहा है।
    उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार से सवाल पूछने वाले विधायक पहले जनता को यह बताएं कि उनके मौजूदा विधायक कार्यकाल की क्या उपलब्धि विधानसभा क्षेत्र के लिए रही है। उन्होंने कहा कि भाई सतपाल सिंह रायजादा जनता को यह भी बताएं कि वर्ष 2012 में चुनाव हारने के बावजूद प्रदेश में उनकी पार्टी की सरकार सत्ता में थी तो इन 5 सालों में ऊना विधानसभा क्षेत्र के लिए सतपाल सिंह रायजादा कौन सी बड़ी परियोजना लेकर आए। इस मौके पर महिला मोर्चा मंडल महामंत्री मीनाक्षी चौधरी,जिप अध्यक्ष नीलम कुमारी, ग्राम पंचायत प्रधान सतपाल ऐरी, उपप्रधान भूषण दत भारद्वाज, पूर्व प्रधान प्रवीण भारद्वाज, नीरज शर्मा, निर्मला देवी उपस्थित रहे।