Category: Himachal

  • पंजाबः सासंद सिमरनजीत मान की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव

    पंजाबः सासंद सिमरनजीत मान की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव

    संगरूरः पंजाब में संगरूर से नए सासंद बने शिरोमणि अकाली दल (अ) के सिमरनजीत मान को लेकर अहम खबर सामने आई है। हाल ही में सिमरनजीत मान की तबीयत खराब हुई थी। लेकिन अब ख़बर सामने आ रही है कि उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। जिसके चलते मान ने आइसोलेट कर लिया है। इसकी जानकारी सिमरनजीत मान ने खुद ट्वीट करके दी है कि उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

  • पंजाब में महसूस किए गए भूकंप के झटके

    पंजाब में महसूस किए गए भूकंप के झटके

    चंडीगढ़।  पंजाब के विभिन्न शहरों में मंगलवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। मिली जानकारी के अनुसार, भूचाल सुबह 10.04 बजे आया, जिसकी तीव्रता 3.9 मेग्निट्यूड रही। इससे अभी तक किसी नुकसान की सूचना नहीं है, लेकिन पंजाब में महसूस किए गए भूकंप का केंद्र बिंदू पाकिस्तान में लाहौर से 18 किलोमीटर दूर बताया जा रहा है।

    मिली जानकारी के अनुसार, पंजाब के विभिन्न शहरों में सुबह 10.04 बजे भूकंप से धरती हिल गई । इसकी तीव्रता अधिक नहीं थी, लेकिन एक बार किसी व्यक्ति को हिलाने के लिए काफी थी। भारत के अलावा पाकिस्तान स्थित पंजाब में भी झटके महसूस किए गए। इसका केंद्र भी पाकिस्तान ही बताया जा रहा है। पाकिस्तान के लाहौर में नॉर्थ में 18 किलोमीटर की दूरी पर इसका केंद्र बताया जा रहा है।

  • अग्निपथ योजना को वापस ले सरकार: देशराज मोदगिल

    अग्निपथ योजना को वापस ले सरकार: देशराज मोदगिल

    ऊना/सुशील पंडित: सरकार द्वारा बनाई गई अग्निपथ योजना न तो राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए ठीक है न ही यह बेरोजगार नौजवानों के हित में है। यह बात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव देसराज मौदगिल ने एसडीएम ऑफिस वंगाणा में रोष प्रदर्शन के दौरान कहीं। मोदगिल ने कहा कि अग्निपथ योजना देश के नौजवानों के साथ एक खिलवाड़ है जिन नौजवानों को सरकार 4 साल के लिए भर्ती करेगी अपनी भरी जवानी में 4 साल बाद रिटायर होने के बाद उनका भविष्य अंधकार में होगा। इस योजना में उनके भविष्य के बारे में कोई ठोस रणनीति नहीं है। उन्होंने कहा कि रिटायर करने के बाद उन्हें किसी रोजगार की गारंटी भी नहीं दी गई है। यह सिर्फ युवाओं के रोजगार के बारे में जुमलेबाजी भरी घोषणाएं हो रही है। मोदगिल  ने कहा कि  हम सरकार से मांग करते हैं की राष्ट्रीय सुरक्षा और बेरोजगार नौजवानों के भविष्य के दृष्टिगत इस योजना को सरकार तुरंत वापस ले।

    आज कांग्रेस पार्टी ने एसडीएम ऑफिस बंगाणा के प्रांगण में अग्निपथ योजना के विरुद्ध शांति पूर्वक सत्याग्रह किया। मोदगिल ने कहा कि सरकार के इस नौजवान विरोधी कदम के खिलाफ आगे भी इसी प्रकार विरोध जारी रहेगा। इस मौके पर कुटलैहड़ कांग्रेस के प्रतिनिधि व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

  • सतपाल सत्ती ऊना के तीन दिवसीय प्रवास पर

    सतपाल सत्ती ऊना के तीन दिवसीय प्रवास पर

    ऊना/सुशील पंडित: छठे राज्य वित्तायोग अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती 28 से 30 जून तक ज़िला ऊना के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान 28 जून को प्रातः 9 बजे रक्कड़ विश्राम गृह में जन समस्याएं सुनने के उपरांत  11 बजे बहडाला स्थित अम्बेदकर भवन में लाभार्थियों को घरेलू गैस कुनैक्शन वितरित करेंगे। 29 जून को प्रातः 9 बजे रक्कड़ विश्राम गृह में जन समस्याएं सुनेंगे तथा सायं 5 बजे रायपुर सहोड़ा में सिंचाई परियोजना का लोकार्पण करेंगे। जबकि 30 जून को प्रातः 9 बजे रक्कड़ विश्रामगृह में जन समस्याएं सुनने के बाद 11 बजे मुहल्ला ढेसी में पुल के निर्माण का भूमि पूजन कर आरंभ करेंगे।
  • हरोली में अग्निपथ योजना के विरोध में कांग्रेस ने किया रोष प्रदर्शन

    हरोली में अग्निपथ योजना के विरोध में कांग्रेस ने किया रोष प्रदर्शन

    ऊना/सुशील पंडित: आज विधानसभा क्षेत्र हरोली में अग्निपथ योजना के विरोध में रोष प्रदर्शन किया गया। जिसकी अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष विनोद बिट्टू द्वारा की गई। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाप्रधान  ऊना  राणा रणजीत सिंह मुख्य रूप से शामिल हुए। इस अवसर पर रणजीत राणा ने बताया कि अग्निपथ योजना को लागू करके सरकार युवाओं के साथ अन्याय कर रही है।  पहले ही देश मे बेरोजगारी चर्म सीमा पर है। युबा चार साल काम करने के बाद अग्निवीर नहीं ठलुआवीर कहलायेंगे। 
    रणजीत राणा ने बताया कि कांग्रेस पार्टी यह गंदा मजाक बेरोजगारों के साथ नही होने देगी। राणा ने केंद्र की भाजपा सरकार को चेताया है कि अगर भाजपा सरकार नौकरी के नाम पर युवाओं को ऐसे ही ठगेगी और अग्निपथ योजना बन्द नही करेगी तो कांग्रेस पार्टी इससे भी उग्र आंदोलन करेगी। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष विनोद बिट्टू, महिला ब्लॉक कांग्रेस की अध्यक्षा  सुमन ठाकुर, हरोली ब्लॉक कांग्रेस से उपेन्दर राणा, पंकज दत्ता, तरलोचन सिंह शम्मी, विश्वदीप शर्मा उपस्थित रहे।
  • सिद्धू मूसेवाला मर्डर केसः गैंगस्टर लॉरेंस का बढ़ा रिमांड

    सिद्धू मूसेवाला मर्डर केसः गैंगस्टर लॉरेंस का बढ़ा रिमांड

    मानसाः मानसाः पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला कत्ल मामले में लारेंस बिश्नोई को अमृतसर पुलिस बुलेट प्रूफ गाड़ी में कड़ी सुरक्षा के साथ खरड़ से मानसा लेकर गई। पुलिस ने मानसा के सिविल अस्पताल में उसका मेडिकल करवाकर अदालत मे पेश किया। लारेंस का अमृतसर पुलिस को ट्रांजिट रिमांड मिला। अब उसे अमृतसर अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा। वहीं दूसरी ओर मुक्तसर पुलिस भी अदालत में पहुंची हुई है।

    पुलिस को लारेंस का करीब 12 दिन का मिल चुका रिमांड 

    सिद्धू मूसेवाला केस में 5 दिन का रिमांड ख़त्म होने के बाद मनसा कोर्ट में पेश किया था। राणा कंडोवालिया केस में पुलिस को ट्रांजिट रिमांड मिला है। गौर हो कि इससे पहले लारेंस का करीब 12 दिन का रिमांड पुलिस को मिल चुका है। लॉरेंस को पंजाब पुलिस तिहाड़ जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाई है। लारेंस के कहने पर ही मूसेवाला की हत्या की गई। जिसकी साजिश जेल में बंद गैंगस्टर्स के साथ मिलकर लॉरेंस ने ही रची।

    लॉरेंस के पिता ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की याचिका 

    उधर, गैंगस्टर लॉरेंस के पिता ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की। उन्होंने कहा कि लॉरेंस को मानसा कोर्ट में कानूनी मदद नहीं मिल रही है। कोई भी वकील लॉरेंस की तरफ से पेश होने को राजी नहीं है। उन्होंने ट्रांजिट रिमांड को भी चुनौती दी। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट जाने को कहा। केस की अगली सुनवाई 11 जुलाई को होगी। मूसेवाला का 29 मई को मानसा के जवाहरके गांव में मर्डर किया गया था। जिसके पीछे पुलिस ने गैंगस्टर लॉरेंस को मास्टरमाइंड बताया है।

  • सतपाल सत्ती ने क्षेत्रीय अस्पताल ऊना का किया निरीक्षण

    सतपाल सत्ती ने क्षेत्रीय अस्पताल ऊना का किया निरीक्षण

    संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर लिया निर्माण कार्यों का जायजा

    ऊना/सुशील पंडित: छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में मदर चाईल्ड केयर अस्पताल, सीएचसी बसदेहड़ा, सीएचसी संतोषगढ़ में चल रहे विकास कार्यों पर चर्चा की गई। इसके अतिरिक्त न्यू ओपीडी ब्लॉक, ट्रामा सेंटर व पार्किंग के लिए चयनित किए गए स्थल का निरीक्षण भी किया। सत्ती ने कहा कि सीसीयू के लिए जल्द ही पर्याप्त जगह का चयन कर 75 बेड के अलावा एक ट्रामा सेंटर का निर्माण किया जाएगा।

    सतपाल सिंह सत्ती ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह सीएचसी बसदेहड़ा व सीएचसी संतोषगढ़ के लिए फर्नीचर व बेड सहित अन्य जरूरी चीजों का प्रारूप तैयार करें, ताकि जल्द से जल्द इसका लाभ जनता का मिल सके। उन्होंने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि पीएचसी नंगड़ां के लिए भी जल्द से जल्द जगह का चयन किया जाए, ताकि निर्माण कार्य आरंभ किया जा सके। सतपाल सिंह सत्ती ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को आरएच ऊना में सीढ़ियों व छतों की मुरम्मत तथा पेवर के कार्य को जल्द से जल्द आरंभ करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त उन्होंने क्षेत्रीय अस्पताल में लोगों की सुविधा के लिए वेटिंग रूम बनाने हेतु उपयुक्त स्थान चयन करने के भी निर्देश दिए।

    सतपाल सिंह सत्ती ने वन विभाग के अधिकारियों को मदर चाईल्ड केयर अस्पताल के समीप लगते जिन पेड़ों को काटने की स्वीकृति मिल चुकी है, उन्हें शीघ्र हटाने के निर्देश दिए।

    इस अवसर पर मंडलाध्यक्ष हरपाल सिंह, सीएमओ डॉ. मंजू बहल, जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुखद्वीप सिंह सिद्धू, डॉ. रमन शर्मा, एससी पीडब्ल्यूडी जी एस राणा,  डीएफओ मृत्युजंय माधव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

  • वीरेंद्र कंवर ने थाना कलां में किया चार दिवसीय कैच द रेन जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ

    वीरेंद्र कंवर ने थाना कलां में किया चार दिवसीय कैच द रेन जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ

    ऊना/सुशील पंडित: ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, कृषि, मत्स्य, कृषि व पशु पालन विभाग मंत्री वीरेंद्र कंवर ने थाना कलां में आज कैच द रेन अभियान के तहत चार दिवसीय जागरूकता शिविर का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का उद्देश्य वर्षा जल संग्रहित करने के लिए वर्षा जल संचयन रचनाओं का निर्माण करना तथा अभियान के सफल कार्यान्वन के लिए सूचना प्रसार व शिक्षा संचार जैसी गतिविधियों के माध्यम से शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में रह रहे लोगों को जागरूक करना है। इस मौके पर वीरेंद्र कंवर ने लोगों को पानी को बचाने के लिए कैच द रेन की शपथ भी दिलाई।

    वीरेंद्र कंवर ने बताया बंगाणा ब्लॉक की थानाकलां, दोबड़, डीहर व खरियालता पंचायतों को वाटर शैड परियोजना में चयनित किया गया है, जिसमें 2 हज़ार हैक्टेयर क्षेत्र को कवर किया जाएगा और पानी के संरक्षण, तालाब व कुओं के संवर्धन जैसे कार्यों पर 5.63 करोड रूपये की राशि खर्च की जाएगी। इसके अलावा कृषि, उद्यान व पौधा रोपण जैसी गतिविधियां भी इस प्रोजैक्ट के तहत की जाएंगी। 

    वीरेंद्र कंवर ने थाना कलां के ग्राम संगठन पहचान के नाम से कार्य कर रहे एक स्वयं सहायता समूह जिसमें 10 एसएचजी को जोड़ा गया है, को वाटर शैड के अंतर्गत खरीदे गए कृषि पॉवर टिलर, सेवियां बनाने की मशीन व ग्राइंडर उपलब्ध करवाया। उन्होंने कहा कि इससे समूहों को आधुनिक खेती करने तथा महिलाओं को अपने ग्रुपों में काम करने में मदद मिलेगी। 

    ग्रामीण विकास मंत्री ने कहा कि वाटर शैड परियोजना के फेज़ एक में कुटलैहड़ की दस पंचायतें अंब से सोहारी तक तथा डोहगी व बोहरू को चयनित किया गया था, जिस पर एकीकृत जलागम प्रबंधन के तहत 14 करोड़ रूपये की राशि व्यय की गई थी। इसके अलावा आईडब्ल्यूएमपी के फेज़ तीन के तहत कुटलैहड़ की तीन पंचायतों पर 18 करोड़ रूपये खर्च किए गए थे। वीरेंद्र कंवर ने कहा कि प्रत्येक पंचायत में अमृत सरोवर बनाने का लक्ष्य रखा है, ताकि जल को आने वाले समय के लिए बचाकर रखा जा सके। उन्होंने पंचायतों व स्वयं सहायता समूहों का आहवान किया कि वह अभियान को सफल बनाने के लिए अपना सहयोग करें तथा अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। 

    इस अवसर पर थाना कलां की प्रधान सरोज देवी, दोबड़ की प्रधान बबीता परमार, डीहर प्रधान कृष्णा देवी, खरियालता के प्रधान राकेश कुमार, प्रधान बसाल नरेश कुमार, हिमफैड के निदेशक चरणजीत शर्मा, अधिशाषी अभियंता जल शक्ति विभाग एसके बंसल सहित स्वयं सहायता समूहों के सदस्य उपस्थित रहे।

  • पंजाबः आर्मी कैंप में चली गोलियां, 2 की मौत

    पंजाबः आर्मी कैंप में चली गोलियां, 2 की मौत

    पठानकोटः पंजाब से बड़ी ख़बर सामने आई है। दरअसल, मीरथल स्थित आर्मी के कैंप में गोली जवानों की ओर से गोली चलने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक मीरथल स्थित आर्मी के कैंप में जवान ने अपने 2 साथियों पर गोलियां चला दी। बताया जा रहा है कि दोनों जवानों की मौत हो गई है।

    आरोपी जवान मौके से फरार

    सूत्रों मुताबिक गोलियां मारने के बाद आरोपी जवान मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। इस घटना की सूचना मिलते ही आर्मी कैंप में हड़कंप मच गया है। इस घटना के पीछे के कारणों का पता अभी तक नहीं लगा। आर्मी के सीनियर अफसरों द्वारा मौके पर पहुंचकर जांच की जा रही है और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए जवान की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें तैनात कर दी गई है। जल्दी ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

    हवलदार गौरी शंकर व सूर्यकांत की हुई मौत

    आर्मी अभी इस मामले में अधिक जानकारी नहीं दे रही है। मिली जानकारी के अनुसार, जवान लोकेश ने साथी जवानों पर अंधाधुंध फायरिंग की। मृतकों की पहचान हवलदार गौरी शंकर व सूर्यकांत के रूप में हुईं। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

  • पंजाबः इस जिले चली गोली, लुटेरों ने व्यापारी से लूटे लाखों रुपए

    पंजाबः इस जिले चली गोली, लुटेरों ने व्यापारी से लूटे लाखों रुपए

    फतेहगढ़ साहिबः स्टील सिटी मंडी गोबिंदगढ़ (जिला-फतेहगढ़ साहिब) के प्रीतनगर से बड़ी ख़बर सामने आई है। जहां लुटेरों ने लोहा व्यापारी को गोली मारकर उससे लाखों रुपए लूट लिए है। मिली जानकारी के मुताबिक लुटेरों ने पहले व्यापारी की आंखों में मिर्ची डाली फिर गोली मारकर व्यापारी से 12 लाख रुपए लूट लिए है।

    आरोपियों ने दफ्तर में घुसकर दिया वारदात को अंजाम

    बताया जा रहा है कि लगभग तीन लुटेरों ने घटना को अंजाम दिया है। पीड़ित युवक की पहचान परमिंदर सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा हैकि परमिंदर सिंह मंडी गोबिंदगढ़ जीटी रोड पर युवराज इम्पेक्स नामक फर्म में काम करता है। आरोपियों ने दफ्तर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया है। उन्होंने बताया कि जख्मी परमिंदर सरहिंद का रहने वाला है।

    डाक्टरों ने परमिंदर को पटियाला के अस्पताल में किया रेफर

    जख्मी परमिंदर को सरकारी हस्पताल मंडी गोविंदगढ़ में दाखिल करवाया गया जहां पर उसकी हालत गंभीर देखते हुए डाक्टर ने उसे पटियाला रेफर कर दिया। इस मौके पर मंडी गोबिंदगढ़ थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

    एसपी और डीएसपी ने की जांच शुरू

    पुलिस टीम की अगुआई एसपी राजपाल सिंह, डीएसपी अमलोह सुखविंदर सिंह व थाना पर प्रभारी मोहम्मद जमील ने जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि तीनों लुटेरे बाइक पर सवार हो कर आए थे। अधिकारी वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक कर रहे है। उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।