Category: Himachal

  • पंजाबः सिमरजीत मान की बढ़ी मुश्किलें, दर्ज हुई FIR

    पंजाबः सिमरजीत मान की बढ़ी मुश्किलें, दर्ज हुई FIR

    चंडीगढ़: पंजाब में संगरूर से सासंद सिमरजीत सिंह मान की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही। हाल ही में शहीद-ए-आजम भगत सिंह को लेकर उन्होंने विवादित बयान दिया था, उनका यह विवादित बयान अब राज्य में तूल पकड़ा दिखाई दे रहा है। दरअसल, सिमरजीत मान ने भगत सिंह को आतंकवादी करार दिया था। जिसके बाद लोगों ने उनके खिलाफ सड़कों पर उतरकर रोष प्रदर्शन करना शुरू कर दिया।

    भाजपा महिला मोर्चा की महासचिव ने करवाया मामला दर्ज 

    इस मामले को लेकर अब दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा की महासचिव, टीना कपूर शर्मा ने उनके खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। यह एफआईआर दिल्ली में दर्ज की गई। इसमें उन्होंने कहा कि सिमरनजीत सिंह मान के हमारे महान क्रांतिकारी स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह के प्रति बयानों से बहुत आहत हैं, जिन्होंने हमारे देश के लिए कम उम्र में अपना जीवन बलिदान कर दिया। हमारे स्वतंत्रता सेनानी के लिए उनका बयान एक राष्ट्र-विरोधी कार्य है और हर व्यक्ति को प्रभावित करता है।

    5 लाख 1 हजार रुपए का रखा गया ईनाम

    बता दें कि बीते दिन शहीद-ए-आजम भगत सिंह के खटकड़ कलां में जबरविरोधी कमेटी के राष्ट्रीय प्रधान ने सिमरजीत सिंह मान को लेकर बड़ा ऐलान किया था। उन्होंने वीडियो जारी करते हुए कहा कि जो कोई भी सिमरजीत सिंह की पगड़ी उतारकर और थप्पड़ मारकर खटकड़ कलां में लेकर आएगा उसे 5 लाख 1 हजार रुपए का ईनाम दिया जाएगा।

    खटकड़ कलां में किया गया रोष प्रदर्शन

    इसके कुछ देर बाद ही राष्ट्रीय प्रधान ने लोगों के साथ सिमरजीत मान के खिलाफ रोष प्रदर्शन करके खटकड़ कलां का हाईवे जाम कर दिया गया। इसी के साथ बीते दिन जालंधर में भाजपा ने रोष मार्च निकाला। सिमरजीत मान के खिलाफ राजनीतिक दलों को साथ-साथ युवा संगठनों ने भी मोर्चा खोला।

    शहीद-ए-आजम भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़ कलां में जहां युवाओं ने चंडीगढ़-जालंधर हाइवे बंद किया, वहीं भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सिमरनजीत सिंह मान के खिलाफ डीसी आफिस के बाहर रोष प्रदर्शन किया और उनके खिलाफ मामला दर्ज करने के लिए एक ज्ञापन भी डीसी को सौंपा।

  • वशिष्ट पब्लिक स्कूल को एनटीए द्वारा नीट यूजी- 2022 के लिए बनाया गया परीक्षा केंद्र

    वशिष्ट पब्लिक स्कूल को एनटीए द्वारा नीट यूजी- 2022 के लिए बनाया गया परीक्षा केंद्र

    ऊना/सुशील पंडित: देशभर के मेडिकल कॉलेजों मे प्रवेश पाने के लिए एनटीए द्वारा रविवार को  नीट-यूजी 2022 का आयोजन किया गया। ऊना जिले में वशिष्ट पब्लिक स्कूल को एनटीए द्वारा नीट यूजी- 2022 के लिए परीक्षा केंद्र चुना गया। वशिष्ट पब्लिक स्कूल में परीक्षा एनटीए द्वारा तय किए गए मापदंडों को ध्यान में रखते हुए करवाई गई। कुल पंजीकृत 351 में से 333 परीक्षार्थी उप​स्थित रहे। नकल रोकने को लेकर सेंटर पर पुलिस की कड़ी सुरक्षा रही।

    परीक्षा केन्द्र पर थर्मल स्केनिंग, फ्रीस्किंग, बायोमेट्रिक उपस्थिति एवं रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरान्त ही परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया। इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य दीपक कौशल व  स्कूल स्टाफ उपस्थित थे। सेंटर सुपरिंटेंडेंट एवं स्कूल प्रधानाचार्य दीपक कौशल ने बताया की नीट-यूजी 2022 परीक्षा बड़े ही सौहार्दपूर्ण वातावरण में कराई गई और बच्चों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।

  • गत साढ़े चार वर्षों में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र और गांव का हुआ एक समान विकास: सत्ती

    गत साढ़े चार वर्षों में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र और गांव का हुआ एक समान विकास: सत्ती

    ऊना/सुशील पंडित: छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज ग्राम पंचायत देहलां अप्पर में जन समस्याएं सुनीं। इनमें से अधिकतर को मौके पर ही हल कर दिया गया और शेष समस्याओं का संबंधित विभागों के माध्यम से शीघ्र समाधान करवाने का सत्ती ने स्थानीय ग्रामीणों को आश्वासन दिया।

    इस अवसर पर अपने संबोधन में सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि प्रदेशवासियों की मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करना मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रदेश सरकार के पिछले साढ़े चार सालों के दौरान प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र सहित प्रत्येक गांव में एक समान विकास हुआ है। उन्होंने बताया कि सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाआें को निरंतर सुदृढ़ किया जा रहा है। सत्ती ने कहा कि लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रदेश सरकार द्वारा आरंभ किए गए जनमंच कार्यक्रम के सकारात्मक परिणाम समस्याओं के त्वरित निपटान के रुप में देखने को मिले हैं। 

    सत्ती ने कहा कि ऊना विधानसभा क्षेत्र को लगभग 2000 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात से आज ऊना विस एक मॉडल विधानसभा क्षेत्र बनने की राह में अग्रसर है। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र की सभी ग्रामीण सड़कें आज डबल की जा चुकी हैं ताकि इन क्षेत्रों को भी ट्रफिक जाम जैसी स्थिति का सामना न करना पड़े और गाड़ियों की सुगम आवाजाही सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत प्रत्येक घर को नल से जल की सुविधा प्रदान की जा रही है। आने वाले समय में पीजीआई सेटेलाईट सैंन्टर और मातृ-शिशु अस्पताल स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होंगे। जलग्रां, बहडाला, बसदेहड़ा व संतोषगढ़ में लगभग 7 करोड़ से निर्माणाधीन खेल स्टेडियमों से हजारों युवाओं को लाभ मिलेगा और उन्हें अपनी खेल प्रतिभा को निखारने के लिए एक मंच मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली, ग्रामीण क्षेत्रों में पानी के बिल माफ करना और एचआरटीसी की बसों में महिलाओं को किराए में पचास प्रतिशत की छूट प्रदान करने से प्रदेश के लाखों लोगों को राहत मिली है।

    इस अवसर पर मंडलाध्यक्ष हरपाल सिंह गिल, एपीएमसी अध्यक्ष बलबीर सिंह बग्गा, बीडीसी सदस्य नरदेव सिंह, अप्पर देहलां के प्रधान रुपिन्द्र सिंह देहल, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष परमजीत सिंह देहल, पूर्व प्रधान अमरैल सिंह, जरनैल सिंह लंबददार, पूर्व बीडीसी सदस्य कुलबीर सुखू, निर्मल सिंह , सतनाम सिंह, जगत सिंह, बग्गा सिंह, जसवीर सिंह, देव सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।

  • पंजाबः दलेर मेहंदी ने हाईकोर्ट में दी फैसले को लेकर चुनौती

    पंजाबः दलेर मेहंदी ने हाईकोर्ट में दी फैसले को लेकर चुनौती

    चंडीगढ़: मशहूर पंजाबी गायक दलेर मेहंदी मानव तस्करी मामले में जेल में बंद हैं। गत सप्ताह दलेर मेहंदी को पटियाला के एडिशनल सेशन जज ने सजा सुनाई थी। अदालत ने दलेर मेहंदी की सजा के खिलाफ दायर अपील को खारिज कर दिया था। मेहंदी ने अब पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में याचिका दायर कर फैसले को चुनौती दे दी है। मेहंदी की याचिका पर हाई कोर्ट जल्द सुनवाई कर सकता है।

    19 साल पुराने मामले में दोषी करार

    बता दें की मानव तस्करी के 19 साल पुराने मामले में पटियाला की ट्रायल कोर्ट ने उन्हें दोषी करार देते हुए 16 मार्च 2018 को दो साल की सजा सुना दी थी, सजा के इस फैसले के खिलाफ दलेर मेहंदी ने पटियाला के एडिशनल सेशन जज के समक्ष अपील दायर कर चुनौती दे दी थी।

    हाईकोर्ट में रिवीजन पटिशन की दायर 

    चार साल अपील पर चली सुनवाई के बाद एडिशनल सेशन जज ने इसी महीने 14 जुलाई को दलेर मेहंदी की अपील को खारिज कर उन्हें सुनाई गई सजा को बरकरार रखे जाने के आदेश दे दिए थे। अपील खारिज किए जाने के इसी फैसले के खिलाफ अब दलेर मेहंदी ने हाईकोर्ट में रिवीजन पटिशन दायर कर इसे चुनौती दे दी है और याचिका के हाईकोर्ट में पेंडिंग रहते उन्हें सुनाई गई सजा पर रोक लगाए जाने की भी मांग की है। इस याचिका पर हाईकोर्ट जल्द ही सुनवाई कर सकता है।

    पटियाला जेल में बंद है दलेर मेहंदी

    दलेर मेहंदी अभी पटियाला जेल में बंद हैं। इसी जेल में रोड रेज मामले में कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू भी सजा काट रहे हैं। बैरक नंबर दस में सिद्धू, दलेर के अलावा तीन अन्य कैदी ही बंद हैं। सिद्धू की तरह दलेर को भी अपने सामान व काम के लिए साथी कैदियों पर निर्भर रहना होगा। दलेर मेहंदी भी जेल का सादा भोजन खा रहे हैं जबकि कैंटीन से सामान लाने के लिए उनका कार्ड तैयार कर दिया गया है। 

  • जिला स्तरीय रोजगार मेले 29 जुलाई को नाहन में

    जिला स्तरीय रोजगार मेले 29 जुलाई को नाहन में

    ऊना/सुशील पंडित: जिला रोजगार अधिकारी ऊना अनीता गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि श्रम एवं रोजगार विभाग द्वारा 29 जुलाई को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नाहन में जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में कुशल व अकुशल कामगारों का चयन किया जाएगा।

    अनीता गौतम ने कहा कि इच्छुक अभ्यार्थी 29 जुलाई को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नाहन में प्रातः 10 बजे अपने मूल दस्तावेज़ों सहित उपस्थित हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस रोजगार मेले में कर्मचारियों का चयन करने की इच्छुक जिला की औद्योगिक ईकाईयां जिला रोजगार कार्यालय ऊना में सम्पर्क करें।

  • जिला स्तरीय रोजगार मेले 29 जुलाई को नाहन में

    जिला स्तरीय रोजगार मेले 29 जुलाई को नाहन में

    ऊना/सुशील पंडित: जिला रोजगार अधिकारी ऊना अनीता गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि श्रम एवं रोजगार विभाग द्वारा 29 जुलाई को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नाहन में जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में कुशल व अकुशल कामगारों का चयन किया जाएगा।

    अनीता गौतम ने कहा कि इच्छुक अभ्यार्थी 29 जुलाई को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नाहन में प्रातः 10 बजे अपने मूल दस्तावेज़ों सहित उपस्थित हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस रोजगार मेले में कर्मचारियों का चयन करने की इच्छुक जिला की औद्योगिक ईकाईयां जिला रोजगार कार्यालय ऊना में सम्पर्क करें।

  • आईटीआई बंगाणा में पर्यावरण संरक्षण के लिए किया पौधारोपण

    आईटीआई बंगाणा में पर्यावरण संरक्षण के लिए किया पौधारोपण

    ऊना/सुशील पंडित: नेहरू युवा केंद्र ऊना के सौजन्य से आज आईटीआई  बंगाणा में पौधारोप ण किया गया। यह जानकारी देते हुए नेहरू युवा केंद्र के उपनिदेशक डॉक्टर लाल सिंह ने कहा कि प्रत्येक मानव का यह नैतिक जिम्मेदारी होनी चाहिए कि पर्यावरण को संतुलित बनाने के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण करें। पौधे हमें न सिर्फ आक्सीजन देते बल्कि फूल, फल, औषधि व इमारती लकड़ियां भी देते हैं।

    उन्होंने कहा कि पौधों को खुद रोपने के लिए तत्पर रहें और आसपास के लोगों को भी इस नेक कार्य के लिए प्रेरित करें। इस मौके पर पंचायत समिति सदस्य जोगिंद्र देव आर्य, समाज सेवी कृष्ण कुमार,विशाल भारती शर्मा, स्वयंसेवी रिषभ, अक्षय,अंकुश, रमन समेत अन्य उपस्थित रहे।

  • मूसेवाला मर्डर केसः कत्ल के बाद पंजाब में ही घूम रहे थे फरार शार्पशूटर, CCTV फुटेज आई सामने

    मूसेवाला मर्डर केसः कत्ल के बाद पंजाब में ही घूम रहे थे फरार शार्पशूटर, CCTV फुटेज आई सामने

    चंडीगढ़: पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस को लेकर अभी तक सभी आरोपी गिरफ्त से दूर है। हालांकि पुलिस की ओर से सिद्धू के मर्डर केस को लेकर आए दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं। पुलिस इस मामले में जहां शॉप शूटरों और गैंगस्टरों से पूछताछ कर रही है। वहीं अब इस मामले से जुड़ी नई सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। सिद्धू मूसेवाला को गोली मारने वाले शार्प शूटर मनप्रीत कस्सा यानी मन्नू और जगरूप रूपा वारदात के बाद भी पंजाब में ही मौजूद थे। समालसर शहर में 21 जून को मिले सीसीटीवी फुटेज में दोनों एक चोरी की बाइक पर नजर आए हैं। दोनों बदमाश तरनतारन की तरफ जा रहे थे।

    मूसेवाला का मर्डर 29 मई को हुआ था, नए फुटेज से वारदात के 24 दिन बाद 21 मई तक दोनों बदमाशों के पंजाब में ही मौजूद रहने की बात साबित हो गई है। सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पंजाब पुलिस सवालों के घेरे में है। पंजाब पुलिस ने बदमाशों को पकडऩे के लिए स्पेशल टीम बनाने और तेजी से जांच करने का दावा किया था।

    गैंगस्टर लॉरेंस का करीबी है मनप्रीत मन्नू 

    पुलिस के मुताबिक मनप्रीत मन्नू गैंगस्टर लॉरेंस का करीबी है। उसके पास एके 47 थी और उसी ने मूसेवाला को पहली गोली मारी थी। गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने कहा था कि पहली गोली मन्नू ही मारेगा। मर्डर में इस्तेमाल की गई राइफल भी मन्नू और रूपा के पास ही मौजूद होने की आशंका हैं। अब तक दिल्ली और पंजाब पुलिस दोनों तक नहीं पहुंच पाई है। पुलिस का दावा है कि ताजा सीसीटीवी फुटेज से दोनों के बारे में कई सुराग मिले हैं।

    गिरफ्तार शार्पशूटर ने दिया दोनों का सुराग

    मूसेवाला हत्याकांड में गिरफ्तार शार्पशूटर प्रियवर्त फौजी और अंकित सेरसा ने भी खुलासा किया कि रूपा और मन्नू उनके साथ नहीं भागे। उन्होंने कहा कि वह पंजाब में ही अपने ठिकाने में छिपे रहेंगे। इसके बाद ही पंजाब पुलिस ने इनकी तलाश में ष्टष्टञ्जङ्क खंगालने शुरू किए थे, जो अब पुलिस को मिले हैं।

    पंजाब पुलिस ने नहीं पकड़ा एक भी शार्पशूटर 

    मूसेवाला मर्डर केस में पंजाब पुलिस अब तक एक भी शार्प शूटर को नहीं पकड़ सकी है। मूसेवाला के कत्ल में शामिल 6 शार्प शूटर में से प्रियवर्त फौजी, कशिश उर्फ कुलदीप और अंकित सेरसा को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पकड़ा था। वहीं जगरूप रूपा, मनप्रीत मन्नू कुस्सा और दीपक मुंडी अब तक फरार हैं। पंजाब पुलिस ने इस केस में शार्प शूटर्स के 18 मददगारों और हत्या की साजिश रचने वालों को जरूर गिरफ्तार किया है।

  • पंजाबः आईएएस अधिकारी की ट्रांसफर, देखें लिस्ट

    पंजाबः आईएएस अधिकारी की ट्रांसफर, देखें लिस्ट

    चंडीगढ़ः पंजाब सरकार नशे और क्राइम पर नकेल कसने को लेकर एक्शन मोड में दिखाई दे रही है। सरकार की ओर से पिछले कुछ समय से कई पुलिस अधिकारियों का तबादला किया गया है। वहीं आज सरकार की ओर से एक और आईएएस अजोय कुमार सिन्हा की ट्रांसफर कर दी है।

    सरकार की तरफ से एक ट्रांसफर आर्डर जारी कर उक्त अधिकारी को निम्न स्थान पर तबदील किया है। बता दें कि अजोय कुमार सिन्हा 1996 बैच के आईएएस अधिकारी हैं, जिन्हें पंजाब सरकार ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए निम्न स्थान पर तबदील किया है।

  • जालंधरः क्या रामा मंडी चौक बना पीएपी बस अड्डा, यात्री कंफ्यूज!

    जालंधरः क्या रामा मंडी चौक बना पीएपी बस अड्डा, यात्री कंफ्यूज!

    जालंधर (वरुण)। रामा मंडी चौक में लगाया गया बोर्ड इस समय चर्चा का विषय बना हुआ है। हर कोई यात्री इस बोर्ड को देखकर कंफ्यूज हो रहा है। दरसअल, रामा मंडी चौक पर सरकार की एक बोर्ड लगाया गया है, जिस पर पीएपी चौक बस अड्डा लिखा हुआ है। हाईवे पर सुविधाएं न होने की वजह से इस गलत बोर्ड की वजह से परेशान हो रहे यात्री अब कन्फ्यूजन का शिकार बन रहे हैं।

    यह बोर्ड शहर के अंदर प्रवेश करने वाली सर्विस रोड के किनारे पर बनाए गए एक छोटे से बस स्टाप पर लगाया गया है। इसने यात्रियों, विशेषतौर पर पहली बार इस रोड पर यात्रा करने वालों को बड़ी मुश्किल में डाल दिया है। दिल्ली, चंडीगढ़, होशियारपुर आदि से शहर के भीतर आने वाली बसें इसी सर्विस रोड से होती हुई शहर में प्रवेश करती हैं और पीएपी में उतरने वाले यात्री रामा मंडी चौक में लगे बोर्ड को देखकर कंफ्यूज हो जाते हैं और वहीं उतर रहे हैं। बाद में थ्री व्हीलर आदि का सहारा लेकर पीएपी चौक तक पहुंचते हैं। समान और बच्चों के साथ यात्रा कर रही महिलाओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

    इसके अलावा बोर्ड की वजह से पहली बार शहर में पहुंचने वाले वाहन चालकों के लिए भी परेशानी हो रही है। पीएपी चौक शहर में प्रवेश करने अथवा शहर के बाहर से ही होते हुए अमृतसर, जम्मू आदि जाने के लिए एक अति महत्वपूर्ण जंक्शन है, लेकिन रामा मंडी चौक में पीएपी बस अड्डा का बोर्ड लगा होने की वजह से बड़ा संशय पैदा हो रहा है।

    हालांकि छोटे से बस स्टॉप में चार यात्री भी आसानी से बैठ नहीं सकते हैं और शौचालय आदि का भी वहां कोई प्रबंध नहीं है, जिस वजह से उक्त बस स्टाप ज्यादा प्रयोग में नहीं आ रहा है, लेकिन इसका बोर्ड कन्फ्यूजन की वजह जरूर बन बैठा है। इस बारे में नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचआइए) के प्रोजेक्ट डायरेक्टर हमेश मित्तल ने कहा कि बोर्ड को चेक करवाया जाएगा और अगर इस में कोई कमी पाई गई तो इसे तत्काल बदलवा भी दिया जाएगा।