Category: Himachal

  • पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी जल्द करवाएं ई-केवाईसी: डीसी

    पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी जल्द करवाएं ई-केवाईसी: डीसी

    ऊना/सुशील पंडित: उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत जिन पंजीकृत किसानों का ई-केवाईसी प्रमाणीकरण नहीं हुआ है वह जल्द से जल्द ईकेवाईसी प्रमाणीकरण पीएम किसान पोर्टल या ऐप से स्वयं करें अथवा लोकमित्र केंद्र के माध्यम से करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि बिना ईकेवाईसी प्रमाणीकरण के लाभार्थी को किसान सम्मान निधि की अगली किश्त जारी नहीं जाएगी।

  • पूर्व मंत्री, भाजपा के समर्पित एवं कर्तव्यनिष्ठ कार्यकर्ता, प्रवीण शर्मा का निधन

    पूर्व मंत्री, भाजपा के समर्पित एवं कर्तव्यनिष्ठ कार्यकर्ता, प्रवीण शर्मा का निधन

    ऊना/सुशील पंडित: केंद्रीय सूचना प्रसारण व खेल व युवा कार्यक्रम मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने हिमाचल भाजपा के क़द्दावर नेता प्रवीण शर्मा के निधन पर शोक जताते हुए प्रवीण शर्मा के निधन को अपनी व्यक्तिगत क्षति बताया है।

    हिमाचल प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष, शहरी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष, पूर्व मंत्री, भाजपा के समर्पित एवं कर्तव्यनिष्ठ कार्यकर्ता, सर्वप्रिय नेता प्रवीण शर्मा के निधन से मन अत्यंत व्यथित है। 

    प्रवीण शर्मा हिमाचल में राजनीति के वो वटवृक्ष थे जिनके तले अनेक नेताओं को फलने फूलने का अवसर मिला। उनकी सौम्यता, वाकपटुता और अपनत्व का ऐसा असर था कि खुद आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने मन की बात कार्यक्रम में “ मूँछों वाले प्रवीण जी” से सम्बोधित कर उनके साथ बिताए पुराने दिनों को याद किया। 

    उनका मार्गदर्शन हम सभी के लिए अमूल्य था। उनका जाना मेरी और भाजपा के अनेकों कार्यकर्ताओं की निजी क्षति है। ईश्वर शोकाकुल परिवार और समर्थकों को यह दारुण दुःख सहने की शक्ति, उन्हें सम्बल और प्रवीण जी की दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे।

    कैबिनेट मंत्री सहित भाजपा नेताओं ने जताया शोक

    प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री व भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता हिमुडा के उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा के निधन पर भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में शोक व्यक्त किया है। जिला ऊना भाजपा ने प्रवीण शर्मा के निधन को संगठन के लिए अपूरणीय क्षति करार दिया है।

    कैबिनेट मंत्री वीरेंद्र कंवर,वित्त आयोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, बलबीर चौधरी, राजेश ठाकुर, राम कुमार, सुमित शर्मा,बलबीर बग्गा, हरी ओम भनोट,मनहोर लाल शर्मा, राज कुमार पठानिया, शाम मिन्हास, हरपाल सिंह गिल, मास्टर तरशेम, सतपाल सिंह, कुलदीप कुमार, गुलविंदर गोलडी, कमल सैणी, जय देव,ओंकार कसना, सुरम सिंह, बशीर खान, प्रोमिला ठाकुर,राज कुमार धनोटिया, रमेश चौधरी, यश पाल राणा,शम्बू गोस्वामी,राम मूर्ती शर्मा,चरण जीत, विजय शर्मा, वरुण मेहन,करण वीर,रमेश भड़ोलीया,सागर दत्त भारद्वाज, अशोक धीमान, कुलदीप कुमार,गोलडी चौहान सहित अन्य नेताओं ने शोक व्यक्त किया।

  • पंजाबः एक्टिवा सवार मां-बेटी को तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर, मां की मौके पर ही मौत

    पंजाबः एक्टिवा सवार मां-बेटी को तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर, मां की मौके पर ही मौत

    नाभा : पंजाब में दिन-ब-दिन सड़क दुर्घटनाएं बढ़ती जा रही हैं और सड़क हादसों में लोगों की जान जा रही है। जिसके तहत नाभा फ्लाईओवर पर एक बड़ा हादसा होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार ट्रक चालक ने एक्टिवा सवार मां-बेटी को टक्कर मारकर टायर के ऊपर चढ़ा दिया, जिसमें मां की मौके पर ही मौत हो गई और बेटी का नाभा के सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

    मौके पर राहगीरों ने ट्रक चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। राहगीरों ने कहा कि इस सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हैं जो आए दिन मौत को न्यौता दे रहे हैं लेकिन सरकार इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है।

    आरोपी ट्रक चालक ने कहा कि मैं अपनी तरफ ट्रक चला रहा था, पता नहीं कैसे एक्टिवा चालक ट्रक के नीचे आ गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस मामले को लेकर ट्रक चालक के पास कोई लाइसेंस नहीं है। वह पिछले 7 साल से ट्रक ड्राइवर है।’ पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। 

  • CFSEU-BC ने 9 पंजाबी गैंगस्टर सहित 11 की लिस्ट जारी, लेकिन लखबीर सहित इस गैंगस्टर का लिस्ट में नहीं नाम

    CFSEU-BC ने 9 पंजाबी गैंगस्टर सहित 11 की लिस्ट जारी, लेकिन लखबीर सहित इस गैंगस्टर का लिस्ट में नहीं नाम

    चंडीगढ़ः कनाडा में गैंगस्टर्स को लेकर सार्वजनिक चेतावनी जारी करके लोगों से अलर्ट रहने अपील की गई है। दरअसल, ब्रिटिश कोलंबिया की संयुक्त फोर्स स्पेशल एनफोर्समेंट यूनिट (CFSEU-BC) ने 11 गैंगस्टरों की लिस्ट जारी की है। पुलिस की ओर से जारी 11 गैंगस्टरों में से 9 पंजाबी हैं। यह क्रिमिनल्स लोअर मैनलैंड गैंगवार से जुड़े बताए गए हैं।

    लोगों से अपील की गई है कि यह कहीं नजर आएं तो इनसे बचकर रहें। हालांकि इनमें पंजाब में सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ और मोहाली इंटेलिजेंस ऑफिस अटैक करवाने वाले गैंगस्टर लखबीर सिंह लंडा का नाम शामिल नहीं है। यह दोनों कनाडा में बैठकर भारत में क्राइम करवा रहे हैं।

    पुलिस ने इन गैंगस्टरों से अलर्ट रहने की अपील

    ब्रिटिश कोलंबिया इन्फोर्समेंट यूनिट की लिस्ट में जगदीप चीमा, बरिंदर धालीवाल, गुरप्रीत धालीवाल, समरूप गिल, समदीप गिल, सुखदीप पंसल, अमरप्रीत समरा, रविंदर समरा और शकील बसरा का नाम है। इसके अलावा रिचर्ड जोसेफ और एंडी का नाम भी शामिल है। इस संबंध में दी जानकारी में कहा गया है कि यह क्रिमिनल्स सिर्फ लोअर मैनलैंड तक ही सीमित नहीं हैं। यह पूरे प्रांत में घूमते हैं और आपराधिक वारदातों को अंजाम देते हैं। कनाडा पुलिस ने कहा कि वह पब्लिक सेफ्टी के लिए हरसंभव कदम उठा रहे हैं। गैंग्स के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की उन पर पूरी नजर है। लोग एहतियात बरतें, इसलिए यह पब्लिक सेफ्टी वार्निंग जारी की गई है।

  • पंजाब : मेडिकल यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर ने लौटाए गनमैन और गाड़ी, इस्तीफा वापिस लेने को लेकर जाने क्या कहा 

    पंजाब : मेडिकल यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर ने लौटाए गनमैन और गाड़ी, इस्तीफा वापिस लेने को लेकर जाने क्या कहा 

    फरीदकोट: पंजाब की बाबा फरीद मेडिकल यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर  डॉ. राज बहादुर ने सरकार को गाड़ी और गनमैन वापस लौटा दिए हैं। इसी के साथ ही उन्होंने इस्तीफा वापस लेने से मना कर दिया है। वीसी बनने के बाद सरकार ने उन्हें सुरक्षा समेत यह सुविधाएं दी थी।

    6 दिन बीतने के बाद भी सरकार ने उनके इस्तीफे पर फैसला नहीं लिया है। कुछ दिन पहले सेहत मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा फरीदकोट मेडिकल कॉलेज में चेकिंग करने गए थे। उन्होंने बंद पड़े कैदी वार्ड को खुलवा वहां पड़े फटे-गंदे गद्दे में वीसी को लिटाया था। वहीं पंजाब सिविल सर्विसेज मेडिकल एसोसिएशन ने दावा किया कि आम आदमी पार्टी सरकार बनने के बाद 50 डॉक्टर नौकरी छोड़ चुके हैं।

    सेहत मंत्री-वीसी विवाद के बाद सीएम भगवंत मान ने विधायकों को नसीहत दी है। उन्हें सरकारी ऑफिसों में एग्रेसिव रेड से बचने को कहा गया है। सीएम का कहना है कि इससे जनहित में कुछ अच्छा नहीं हो रहा। उलटा सरकार को शर्मिंदगी झेलनी पड़ती है।

  • पंजाबः आप पार्टी के कार्यकर्ता ने अपने ही MLA रंधावा के PA पर लगाए रिश्वत मांगने के आरोप, दी शिकायत

    पंजाबः आप पार्टी के कार्यकर्ता ने अपने ही MLA रंधावा के PA पर लगाए रिश्वत मांगने के आरोप, दी शिकायत

    जीरकपुर: पंजाब के जीरकपुर में आप कार्यकर्ता ने अपनी पार्टी के विधायक के पीए पर रिश्वत के आरोप लगाए है। आम आदमी पार्टी के जिला व्यापार मंडल के ज्वाइंट सेक्रेटरी विक्रम धवन ने पार्टी के विधायक के पीए द्वारा चौंकी इंचार्ज से पैसे मांगने का आरोप लगाया हैं। इसकी शिकायत उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा जारी किए एंटी क्रप्शन हेल्पलाइन नंबर पर की है। जिसके जवाब में शिकायत नंबर (2एमजेएम29) रजिस्टर्ड कर ली गई है ।

    मामले के संबंध में जानकारी देते हुए विक्रम धवन निवासी सिंह वार्ड नंबर -4 बलटाना जो कि इसी वार्ड में आम आदमी पार्टी के इंचार्ज है ने आरोप लगाया कि जब बरमा सिंह बलटाना चौकी इंचार्ज थे तो उनका एक मामला थाने में चल रहा था। इस बीच बरमा सिंह को अचानक चौकी इंचार्ज से हटाकर जीरकपुर थाने में ट्रांसफर कर दिया गया। विक्रम धवन ने बरमा सिंह को कॉल कर अपने केस के बारे में जानकारी लेने के लिए कॉल कि जिस में बर्मा सिंह विक्रम धवन को केस की जानकारी देने के बाद विधायक द्वारा पीए भेजकर पैसे मांगने कि बात कही।

    विक्रम धवन और बरमा सिंह की बातचीत में विधायक रंधावा के पीए नितीन लूथरा ने एक लाख रूपये मांगे और जब पैसे नहीं दिए तो तबादला करने की बात भी कही जा रही है। इस बातचीत की आडियो रिकार्डिंग विक्रम धवन के पास मौजूद है जो उन्होंने अपनी शिकायत के साथ सबूत के तौर पर भेजी है। विक्रम धवन यह भी दावा कर रहा है कि उसके पास इस आरोप से संबंधित अन्य दस्तावेज भी हैं जो वह समय आने पर दिखाएगा। यह आडियो रिकार्डिंग सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

  • रामपुर में 37 लोगों को 60 प्लस श्रेणी में लगी पैन्शन: सत्ती

    रामपुर में 37 लोगों को 60 प्लस श्रेणी में लगी पैन्शन: सत्ती

    ऊना/सुशील पंडित: मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने प्रदेश सरकार के चार साल के कार्यकाल के दौरान समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए अनेकों ऐतिहासिक फैसले लेकर उन्हें अमलीजामा पहनाया है। ग्रामीण क्षेत्रों में पानी के बिल माफ करने के अलावा 125 यूनिट तक निशुल्क बिजली और किसानों को सिंचाई के लिए बिजली उपभोग की दर को 30 प्रति यूनिट किया गया है। एचआरटीसी की बसों में महिलाओं को किराए में 50 प्रतिशत की छूट प्रदान की जा रही है। इन सभी फैसलों में मुख्यमंत्री के गांव व गरीब के प्रति संवेदनशील होने की झलक मिलती है। यह बात छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने एक दिन एक गांव कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत रामपुर में जनसमस्याएं सुनने के उपरांत जनता को संबोधित करते हुए कही।
    सतपाल सत्ती ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा अपने कार्यकाल के दौरान बिना आय सीमा के सामाजिक सुरक्षा पैंशन प्राप्त करने की आयु को पहले 80 वर्ष से घटाकर 70 वर्ष किया गया और बाद में इस आयु सीमा कोएक बार फिर घटाकर 60 वर्ष करके इसे 1 अप्रेल, 2022 से लागू किया। उन्होंने बताया कि इस योजना के कार्यान्वयन से ग्राम पंचायत रामपुर के 37 लाभार्थियों को 60 प्लस आयुवर्ग में पैन्शन मिलनी शुरु हो गई है जिसके लिए सत्ती ने सभी लाभार्थियों को हार्दिक बधाई दी।

    सत्ती ने बताया कि रामपुर में 45 लाख से पेयजल योजना तथा 7.50 लाख से स्कूल में हाईटेक कमरे बनाकर जनता को समर्पित किये गए हैं। इसके अलावा 15वें वितायोग के तहत 14.50 लाख की राशि प्राप्त हुई है जिसमे से 11 लाख रुपये विभिन्न विकास कार्यों पर खर्च किये जा चुके हैं तथा शेष राशि के कार्य प्रगति पर हैं। सत्ती ने बताया कि 26 परिवारों को शौचालय निर्माण के लिए 3.12 लाख रुपये प्रदान किये गए हैं जबकि 306 पात्र किसानों को किसान सम्मान निधि का लाभ मिला है। उन्होंने बताया कि वर्षा जल निकासी के लिए 4 करोड़ रुपए से रामपुर नाले का निर्माण प्रगति पर है। उन्होंने बताया कि मोहल्ला सैणी में 14 लाख से गंदे पानी की निकासी के लिए नाला बनाया गया है जबकि गुलेरिया के खेत से मेन रोड तक नाले के निर्माण के लिए 3.50 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। 

    इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य अशोक कुमार धीमान, रामपुर की प्रधान सुमन कुमारी व पूर्व उपप्रधान राजेश कुमार जिशु, कुठारकलां में उपप्रधान चमन लाल व पूर्व प्रधान मलकियत सिंह तथा पंच कमलेश, अंजू व दर्शना सहित अन्य उपस्थित रहे।

  • पंचायती राज मंत्री 4 व 5 अगस्त को कुटलैहड़ प्रवास पर

    पंचायती राज मंत्री 4 व 5 अगस्त को कुटलैहड़ प्रवास पर

    ऊना/सुशील पंडित: ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, कृषि, मत्स्य व पशुपालन मंत्री वीरेन्द्र कंवर वीरवार 4 अगस्त को प्रातः 11 बजे थानाकलां में जलशक्ति विभाग उपमंडल थानाकलां में कार्यरत जल रक्षकों के प्रशिक्षण शिविर की अध्यक्षता करेंगे। यह जानकारी देते हुए एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि वीरेन्द्र कंवर 5 अगस्त को प्रातः 11 बजे जिला परिषद ऊना और दोपहर 2ः30 बजे डोहगी स्थित रजत होटल में पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ बैठकें करेंगे।
  • डबल इंजन की सरकार ने विकास के कार्यों को तेज गति से आगे बढ़ाया: सतपाल सिंह सत्ती

    डबल इंजन की सरकार ने विकास के कार्यों को तेज गति से आगे बढ़ाया: सतपाल सिंह सत्ती

    भाजपा के चुनावी कार्यालय का हुआ शुभारंभ 

    ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश में डबल इंजन की सरकार ने विकास के कार्यों को तेज गति से आगे बढ़ाया है, कोरोना संकट के बावजूद हिमाचल प्रदेश में विकास में लंबी छलांग लगाई है, हिमाचल प्रदेश में इस बार रिवाज बदल कर भाजपा फिर सत्ता में लौटेगी। यह बात भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राज्य अध्यक्ष व वित्त आयोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने ऊना सदर में रोरटी चौक के समीप ऊना विधानसभा क्षेत्र भाजपा के चुनावी कार्यालय का शुभारंभ करते हुए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहीं। सतपाल सत्ती ने इस अवसर पर पूजा अर्चना की और विधिवत रूप से भाजपा के चुनावी कार्यालय का शुभारंभ किया ।सत्ती ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने विकास के काम करवाए हैं, रोजगार दिया है, हिमाचल को तरक्की के पथ पर और अधिक तेजी के साथ अग्रसर किया है, ऐसे में हिमाचल प्रदेश की जनता का विश्वास भारतीय जनता पार्टी के प्रति लगातार बढ़ा है ,केंद्र में सरकार है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश को हर संभव सहायता दी योजनाएं दी ,बजट दिया है।

    प्रदेश में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में लगातार विकास के कार्यों को आगे बढ़ाते हुए प्रदेश को शिखर की ओर ले जाने का काम हुआ है। वहीं सामाजिक सुरक्षा व हर वर्ग के कल्याण के लिए नीतियां बनाने के लिए आगे सरकार बढ़ी है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने चुनाव में  जनता के साथ किए वायदों को पूरा किया है, हर वर्ग के कल्याण के लिए योजनाएं बनाई हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में समाजिक सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है, प्रदेश सरकार ने गांव, गरीब के साथ-साथ हर वर्ग के विकास की चिंता की है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश आदर्श राज्य बनाने के लिए प्रदेश का नेतृत्व आगे बढ़ा है। उन्होंने कहा कि ऊना मुख्यालय पर सदर विधानसभा क्षेत्र का चुनावी कार्यालय शुभारंभ कर दिया गया है, इसके माध्यम से क्षेत्र में कार्यक्रमों व कार्यकर्ताओं के साथ संपर्क का अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता अब जनता के बीच रहें, जनता को सरकार की नीतियां बताएं, क्योंकि आने वाले चुनाव को अब समय कम रह गया है, ऐसे में कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर के सरकार के द्वारा करवाए गए विकास कार्यों की जानकारी दें। उन्होंने कहा कि देश को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसा मजबूत नेतृत्व मिला है, जिसके चलते आज पूरे विश्व में भारत का सम्मान व गौरव बड़ा है। हिमाचल प्रदेश के सत्ती ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सभी जिलों का एक समान विकास करवाने का काम किया है। जयराम ठाकुर की सरकार द्वारा विकास  किया गया ,जिससे कांग्रेस लगातार हताश व निराश हो गई है इसलिए सरकार की आलोचना करना, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर प्रहार करना यह कांग्रेस के नेताओं की आदत बन गया है ।उन्होंने कहा कि जनता अब कांग्रेस को गंभीरता से नहीं लेती है, क्योंकि कांग्रेस अंदरूनी लड़ाई में व्यस्त हैं और नेताओं की फौज अपने लिए कुर्सी की लड़ाई लड़ रही है। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य विकास है और विकास को लेकर के आगे बढ़ेंगे और जनता का विश्वास जीतकर ऊना सदर को और अधिक विकासशील बनाया जाएगा।

    मंडल अध्यक्ष हरपाल सिंह गिल, हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सह प्रभारी सुमित शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष रमेश भड़ोलीया, जिला परिषद अध्यक्ष नीलम कुमारी, सागर दत्त भारद्वाज, बलवीर बग्गा, जिला महामंत्री राजकुमार पठानिया, मंडल महामंत्री अशोक धीमान, राहुल देव शर्मा, मीनाक्षी राणा, पुष्पा देवी, ऋतु अशोत्रा, सीमा दत्त,आशा पवार, पंडित नरिन्द्र दुबे,जनक राज खजांची, खामोश जैतिके, कैप्टन चरण दास, मदन पूरी, वरुण मेहन, बलविन्द्र बाबा, सुखविंदर सांगरा, नवीन पूरी, विक्की सैणी, मोहित बेदी, शुभम सैणी, शिवम ओहरी, जय वीर सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।

  • मंहगाई के खिलाफ 5 अगस्त को कांग्रेस करेगी मुख्यालय पर प्रदर्शन

    मंहगाई के खिलाफ 5 अगस्त को कांग्रेस करेगी मुख्यालय पर प्रदर्शन

    ऊना/सुशील पंडित: ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के दिशानिर्देश अनुसार व हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वाहन पर देश व प्रदेश में बढ़ती हुई मंहगाई, बेरोजगारी व सेना में अग्निपथ योजना, आवश्यक वस्तुओं पर जी एस टी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा 5 अगस्त को देश व प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन होगा और साथ मे कांग्रसी कार्यकर्ता अपनी गिरफ्तारियां देंगे।

    यह बात आज मीडिया से बात करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष रणजीत सिंह राणा ने कही उंन्होने कहा कि जिला ऊना कांग्रेस के सभी ब्लॉक अध्यक्षों को अपने- अपने क्षेत्रों में प्रदेश, जिला व ब्लॉक के सभी कांग्रेस नेताओं व पदाधिकारियों, अग्रणी संगठनों एवम विभागों के पदाधिकारियों को साथ लेकर  सरकार के खिलाफ अपने-अपने ब्लॉक मुख्यालय पर  धरना प्रदर्शन का आयोजन करेगी। उंन्होने जिला कांग्रेस कमेटी के साथियों से अपील की है कि इस धरना प्रदर्शन में पार्टी के सभी नेताओं, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति सुनिश्चित करें। अतः इस विरोध व धरना प्रदर्शन में बढ़-चढ़ कर भाग लें।