Category: Himachal

  • पंजाबः भ्रष्टाचार मामला में कांग्रेसी नेता गिलजियां के भतीजे को कोर्ट से झटका…

    पंजाबः भ्रष्टाचार मामला में कांग्रेसी नेता गिलजियां के भतीजे को कोर्ट से झटका…

    चंडीगढ़ : कांग्रेसी नेता व पूर्व जंगलात मंत्री संगत सिंह गिलजियां के भतीजे दलजीत सिंह गिलजियां की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। जानकारी के अनुसार मोहाली कोर्ट ने दलजीत गिलजियां का रिमांड 4 दिन के लिए बड़ा दिया है।

    गौरतलब है कि संगत सिंह गिलजियां पर कांग्रेस शासनकाल में करोडों रुपए के घपले करने का आरोप लगा है। पेड़ों की कटाई के लिए परमिट देने और ‘ट्री गार्ड’ खरीद में रिश्वत को लेकर दर्ज भ्रष्टाचार के मामले में दलजीत सिंह गिलजियां को भी नामजद किया गया है।

  • पंजाबः सीएम मान ने मंत्रियों को सौंपी जिलों की जिम्मेदारी…

    पंजाबः सीएम मान ने मंत्रियों को सौंपी जिलों की जिम्मेदारी…

    चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने 14 मंत्रियों को जिले सौंप दिए हैं। इस बात की जानकारी और मंत्रियों की सूची भगवंत मान ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर शेयर की है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम लोगों को मिले। हर छोटी-बड़ी समस्या का समाधान करना और साथ ही निर्वाचन क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों में तेजी लाना। नई परियोजनाओं की समीक्षा के लिए सभी कैबिनेट सहयोगियों को विभिन्न जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हम पंजाब और पंजाबियों की बेहतरी के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।

    बता दें कि ये सभी मंत्री इन जिलों में मुश्किलों को दूर करेंगे। इसके अलावा विकास प्रोजेक्टों के काम में तेजी लाने की जिम्मेदारी भी निभाएंगे। खास बात यह है कि किसी भी मंत्री को उनका गृह जिला अलॉट नहीं किया गया है। मंत्रियों को अब नियमित तौर पर इन जिलों में जाकर लोगों की मुश्किलें सुननी होंगी। इसके अलावा अफसरों से मीटिंग कर विकास कार्यों की प्रगति की भी जांच करनी होगी।

    किस मंत्री को कौन सा जिला मिला

    वित्तमंत्री हरपाल चीमा – पटियाला

    उच्च शिक्षा मंत्री गुरमीत मीत हेयर – अमृतसर और तरनतारन

    सामाजिक सुरक्षा मंत्री डॉ. बलजीत कौर – बठिंडा और मानसा

    बिजली मंत्री हरभजन सिंह – फिरोजपुर और मोगा

    जंगलात मंत्री लालचंद कटारूचक्क – लुधियाना

    ग्रामीण विकास मंत्री कुलदीप धालीवाल – गुरदासपुर और पठानकोट

    ट्रांसपोर्ट मंत्री लालजीत भुल्लर – संगरूर

    रेवेन्यू मंत्री ब्रह्मशंकर जिंपा – रोपड़ और मोहाली

    जेल और शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस – होशियारपुर

    शहरी विकास मंत्री अमन अरोड़ा – श्री फतेहगढ़ साहिब और श्री मुक्तसर साहिब

    लोकल गवर्नमेंट मंत्री डॉ. इंद्रबीर निज्जर – जालंधर

    रक्षा सेवा भलाई मंत्री फौजा सिंह सरारी – फरीदकोट और फाजिल्का

    सेहत मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा – बरनाला और मलेरकोटला

    टूरिज्म मंत्री अनमोल गगन मान – शहीद भगत सिंह नगर

  • पंजाब : लुटेरों ने कटर से काटा ATM,  14 लाख रूपए निकाल कर हुए फरार 

    पंजाब : लुटेरों ने कटर से काटा ATM,  14 लाख रूपए निकाल कर हुए फरार 

    पटियाला: पंजाब में लूट की वारदातों में लगातार इजाफा हो रहा है। वहीं आज सुबह करीब 3 बजे नाभा ब्लॉक के गुरदितपुरा गांव स्थित एसबीआई बैंक के बाहर स्थित एटीएम से ब्रीजा कार में सवार चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। लूटेरों ने गैस कटर से एटीएम को तोड़कर 14 लाख 76 हजार रुपये लूटे और मौके से फरार हो गए भाग गए। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। वहीं इस घटना पर गांव के सरपंच ने कहा कि हमें इस घटना के बारे में शाम के करीब साढ़े तीन बजे पता चला हमें नहीं पता था कि हमारे गांव में इतनी बड़ी घटना घटी है। घटना को अंजाम देने वाले चोरों की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है।

    सरपंच ने आगे कहा कि मेरे पास सीआईए के कर्मचारी आए थे और उनसे ही मुझे इस घटना का पता चला है कि एटीएम से करीब 15 लाख की लूट हुई है। उन्होंने कहा कि गांव में इस तरह की यह पहली घटना है कि हमें कुछ पता नहीं है और न ही बैंक कर्मचारियों ने हमें इसकी जानकारी दी है।

  • पंजाब : भारी बारिश से गिरी दीवार, 2 बच्चियों की मौत; 8 लोग मलबे में दबे

    पंजाब : भारी बारिश से गिरी दीवार, 2 बच्चियों की मौत; 8 लोग मलबे में दबे

    मोगा। मोगा के गांव संधुआ वाला रोड को जाने वाली सड़क के किनारे खेत में झोपड़ी बनाकर रहने वाले एक परिवार पर तेज वर्षा कहर बनकर टूटी। शनिवार देर रात्रि हुई वर्षा और तेज हवाओं के कारण भारी भरकम दीवार झोपड़ी पर जा गिरी। इस दौरान अंदर सो रहे करीब 8 लोग मलबे में दब गए, जिनमें से एक 5 वर्ष और एक डेढ़ वर्ष की बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोगों ने परिवारों को बचाने की कोशिश की। परिवार ने प्रशासन से मांग करते हुए आर्थिक सहयोग के लिए अपील की है। सभी लोग गांव तामिलपुर जिला मुजफ्फरपुर बिहार के रहने वाले हैं। 

    मोगा के संधुआं वाला रोड रोड पर ठेके पर जमीन लेकर सब्जी बेचने का काम करने वाले राजेश शाह पुत्र चंदेश्वर शाह ने बताया कि वह पिछले 3 महीनों से कुलदीप सिंह की मोटर वाली जमीन को ठेके पर लेकर पालक व अन्य सब्जियां बेचने का काम कर रहा है। शनिवार को रात्रि अपने पूरे परिवार तथा अन्य लोगों के साथ खेत में बनाई हुई झोपड़ी में सो रहा था। इस बीच रात्रि करीब एक बजे कोठी की दीवार झोपड़ी पर गिरी, जिसके कारण चीख-पुकार मच गई। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे कि तब तक उसकी दोनों बेटियों की मौत हो चुकी थी। इस हादसे के दौरान छह अन्य लोग भी घायल हो गए। थाना सिटी साउथ पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू करते वे दोनों बच्चियों के शवों को कब्जे में ले लिया है। गाैरतलब है कि राज्य के कई जिलाें में तेज वर्षा से जनजीवन प्रभावित हाे रहा है। आने वाले दिनाें में मानसून पूरी तरह से एक्टिव हाे जाएगा।

  • प्रो राम कुमार ने 27.85 लाख रूपये से बनने वाले सम्पर्क मार्ग का किया भूमिपूजन

    प्रो राम कुमार ने 27.85 लाख रूपये से बनने वाले सम्पर्क मार्ग का किया भूमिपूजन

    ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष प्रो राम कुमार ने गत सायं पंडोगा में क्यारियां मोहल्ला तक बनने वाली कंकरीट सम्पर्क सड़क के निर्माण कार्य का विधिवत रूप से भूमिपूजन किया। प्रो राम कुमार ने बताया कि इस निर्माण कार्य के लिए 27.85 लाख रूपये की राशि व्यय की जाएगी। 

    इस अवसर पर जनसमूह को संबोधित करते हुए प्रो. राम कुमार ने बताया कि वर्तमान प्रदेश सरकार के कार्यकाल में हरोली हल्के के विकास को गति प्रदान हुई है। उन्होंने बताया कि साढे सात करोड़ की लागत से पंडोगा में आईटीआई के भवन का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पंडोगा की पेयजल योजना को सुदृढ़ करने के लिए 5 बड़े टैंक व नई पाइप लाइनें बिछाकर गांव में जलपूर्ति को सुचारू रुप से चलाने का कार्य भी किया जा रहा है। प्रो राम कुमार ने कहा कि हरोली विस में जल जीवन मिशन के तहत लगभग 30 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि हरोली हल्के में गत साढे़ चार वर्षो में अभूतपूर्व विकास हुआ है।

    प्रो राम कुमार ने कहा कि जिला में कोरोना के मामले दोबारा से बढ़ रहे हैं इसलिए सतर्क रहें। उन्होंने बताया कि 18 से 59 आयु वर्ग के व्यक्तियों को फ्री प्रिकोशन डोज दी जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि सभी पात्र व्यक्ति कोविड का टीका अवश्य लगवाएं और कोविड नियमों की पालना सुनिश्चित करें।
    इस अवसर पर ग्राम पंचायत प्रधान गुलविंदर सिंह गोल्डी, उप प्रधान गुरपाल चैधरी, सुरजीत कौर, रवि दत्त, अशोक कुमार, सुरेंद्र कुमार, जय सिंह, रतन चंद, रोशन लाल, देसराज, किशन चंद, सतीश सैणी व शिव सैणी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

  • पंजाबः दिन-दिहाड़े लुटेरों ने 16 लाख की नकदी और 20 तोले सोना लूटा

    पंजाबः दिन-दिहाड़े लुटेरों ने 16 लाख की नकदी और 20 तोले सोना लूटा

    फरीदकोटः पंजाब में क्राइम की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही है। ताजा मामला फरीदकोट से सामने आया है। जहां शहर के पाश हरेंद्रा नगर इलाके में दिनदहाड़े तीन नकाबपोश लुटेरों ने घर मे घुसकर लूट कर दी है। दोपहर लगभग 1.45 बजे मुंह पर कपड़ा बांध बाइक पर आए लुटेरों ने घर की महिला को बंधक बनाकर वारदात को अंजाम दिया है। तीन लुटेरे घर में पड़ी करीब 15-16 लाख रुपये की नकदी और करीब 20 तोला सोना लूट कर फरार हो गए।

    इंटरनेट ठीक करने के बहाने घर में घुसे लुटेरे

    आरोपित इंटरनेट की समस्या ठीक करने के बहाने घर में घुसे थे। उन्होंने मौका पाकर महिला को किरच मारकर जख्मी कर दिया और फिर पिस्तौल दिखाकर लूट की वारदात को दिया अंजाम। मोटरसाइकिल सवार नकाबपोश लुटेरों की सीसीटीवी फुटेज भी मिली है।

    सीसीटीवी में कैद लुटेरे

    पुलिस की जांच में सामने आया है कि बाइक पर आते और भागते लुटेरे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। आते समय तीनों ने अपने मुंह रूमाल या फिर किसी कपड़े से ढंके हुए थे। वहीं, जाते समय सबसे पीछे बैठा लुटेरा अपनी पीठ पर बड़ा सा बैग लादे हुए था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज लेकर जांच शुरू की है।

  • सत्ती ने पूना में सुनी जनसमस्याएं, विकास कार्यों का लिया जायजा

    सत्ती ने पूना में सुनी जनसमस्याएं, विकास कार्यों का लिया जायजा

    ऊना/सुशील पंडित: छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज विकास खंड ऊना के गांव पूना का दौरा कर विकास कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने जनसमस्याएं भी सुनीं। उन्होंने गांववासियों को समस्यों के समुचित समाधान आश्वासन दिया। उन्होंने अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने के भी निर्देश दिए ताकि विकास योजनाओं को समयावधि में पूर्ण किया जा सके।
    सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि प्रदेश में 18 से 59 वर्ष आयु वर्ग के लोगों के लिए कोविड वैक्सीनेशन की निशुल्क बूस्टर डोज़ लगाने के लिए विशेष अभियान आरंभ हो चुका है। उन्होंने बताया कि 15 जुलाई से शुरु इस विशेष अभियान के तहत 75 दिनों तक निशुल्क बूस्टर डोज़ लगाई जाएगी। उन्होंने कहा कि गत कुछ दिनों से कोरोना के मामले फिर से बढ़ने लगे हैं। ऐसे में मास्क का प्रयोग, निर्धारित सामाजिक दूरी, हाथों की सफाई सहित अन्य सुरक्षा नियमों का पालन करें और निशुल्क बूस्टर डोज़ अवश्य लगवाएं ताकि कोरोना महामारी को पूरी तरह से समाप्त किया जा सके।
    इस अवसर पर खादी बोर्ड के निदेशक सागर दत्त भारद्वाज, प्रधान बीनेवाल सुखराज कौर, उपप्रधान जीत सिंह, पूर्व प्रधान शीतल सिंह, अमरीक सिंह ढिल्लों, चनण सिंह, धर्म सिंह, बलबीर सिंह, दीदार सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।
  • पंचायत उप चुनावः 25-27 जुलाई को नामांकन, 30 जुलाई को मिलेंगे चुनाव चिन्ह

    पंचायत उप चुनावः 25-27 जुलाई को नामांकन, 30 जुलाई को मिलेंगे चुनाव चिन्ह

    बंगाणा विकास खंड के साथ-साथ जिला की 11 अन्य ग्राम पंचायतों में लागू रहेगी चुनाव आचार संहिता

    ऊना/सुशील पंडित: पंचायती राज संस्थाओं के उप-चुनाव 10 अगस्त को आयोजित किए जाएंगे। इस बारे जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने बताया कि विकास खंड बंगाणा में आठ रिक्त पदों के लिए उप-चुनाव होने जा रहे हैं। इसके अलावा विकास खंड अंब में दो रिक्त पदों, विकास खंड हरोली में छह रिक्त पदों व विकास खंड ऊना में तीन रिक्त पदों हेतु उप-चुनाव होंगे। उन्होंने कहा कि समस्त बंगाणा विकास खंड के साथ-साथ जिला ऊना के अन्य विकास खंडों की 11 संबंधित ग्राम पंचायतों में 12 अगस्त तक आदर्श आचार संहिता लागू रहेगी। 

    राघव शर्मा ने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए अपना नामांकन पत्र 25, 26 व 27 जुलाई को प्रातः 11 बजे से 3 बजे तक संबंधित निर्वाचन अधिकारी के पास दर्ज करवा सकते हैं। जबकि 28 जुलाई को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी व 30 जुलाई को प्रातः 10 बजे से 3 बजे तक उम्मीदवार अपना नामाकंन पत्र वापिस ले सकते हैं। इसके उपरांत 30 जुलाई को प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे और 10 अगस्त को मतदान होगा।

    जिला निर्वाचन अधिकारी राघव शर्मा ने बताया कि विकास खंड बंगाणा में पंचायत समिति सदस्य वार्ड 1 टकोली के लिए उप चुनाव होगा। ग्राम पंचायत करमाली में उप प्रधान पद के लिए उप चुनाव होगा। इसके अलावा धतोल के वार्ड 4, सोहारी के वार्ड 4, डीहर के वार्ड 3, बडूही के वार्ड 1, मलांगड़ के वार्ड 1 और टकोली के वार्ड 5 में वार्ड सदस्यों के लिए उप चुनाव होंगे। राघव शर्मा ने बताया कि विकास खंड हरोली के तहत ग्राम पंचायत हलेड़ा बिलना के वार्ड 3, लोअर पंजावर के वार्ड 9, धर्मपुर के वार्ड 2, पंजावर के वार्ड 8, बालीवाल के वार्ड 5 व ईसपुर के वार्ड 1 में वार्ड सदस्यों के पद के लिए निर्वाचन होगा।

    उन्होंने बताया कि विकास खंड अंब की ग्राम पंचायत कुठेड़ा खैरला के वार्ड 5 और धर्मशाला महन्ता के वार्ड 1 में वार्ड पंच पद के लिए मतदान होना है। इसके अलावा विकास खंड ऊना की पंचायत लोअर बसाल के वार्ड 1, चताड़ा के वार्ड नंबर 7 और समूर कलां के वार्ड 2 में वार्ड सदस्य पदों के लिए उप चुनाव होंगे।

  • पंजाबः फोन पर मैसेज को क्लिक करते ही डॉक्टर के खाते से निकले लाखों रुपए

    पंजाबः फोन पर मैसेज को क्लिक करते ही डॉक्टर के खाते से निकले लाखों रुपए

    अमृतसरः पंजाब के अमृतसर से बड़ी ख़बर सामने आई है। जहां एक डॉक्टर को मोबाइल अंजान लिंक (मैसेज) पर क्लिक करना महंगा पड़ गया। मैसेज पर क्लिक करते डॉक्टर के अकाउंट से पैसे निकल गए। उन्हें फ्रॉड की जानकारी तब लगी जब उनके एकाउंट से 19.50 लाख रुपए निकल गए। जिसके बाद डॉक्टर ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद कलकत्ता के अभिनव, राजस्थान के इदराश अली, खरड़ पंजाब की राधा चंद्रा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

    डॉ. सुभाष चंद ने पुलिस को जानकारी दी कि उनके मोबाइल में एक मैसेज आया था, जिस पर उन्होंने क्लिक कर दिया। क्लिक करने के बाद उनके मोबाइल पर कुछ नहीं खुला, लेकिन कुछ समय बाद उनके डेबिट कार्ड से पैसे निकलने शुरू हो गए। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी अपने बैंक और फिर पुलिस को दी।

    तीन खातों में ट्रांसफर हुए खाते

    शिकायत मिलने के बाद तुरंत ही पंजाब पुलिस का साइबर सेल एक्टिव हो गया। थाना डी-डिवीजन के एसएचओ रोबिन हंस ने जानकारी दी कि डॉ. सुभाष के खाते से तीन अकाउंट में पैसे गए। तीनों खातों के मालिकों के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।

    1930 हेल्पलाइन नंबर पर करें फ्रॉड की शिकायत

    सरकार की तरफ से 1930 हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। अगर किसी के साथ ऑनलाइन फ्रॉड होता है तो वह इस नंबर पर पहले 24 घंटे और जल्द से जल्द जानकारी दें। इस नंबर पर शिकायत देते ही संबंधित जिले के साइबर क्राइम को तो शिकायत पहुंचती ही है, इसके साथ ही संबंधित बैंक को भी शिकायत मिल जाती है। वहीं अगर व्यक्ति अपने जिले के साइबर सेल को शिकायत देता है तो वहां से भी शिकायत बैंक को भेजी जाती है।

    शिकायत सही तो 10 दिन में पैसे वापस

    1930 और साइबर क्राइम सेल की तरफ से शिकायत पहुंचते ही बैंक जांच शुरू कर देता है। अगर बैंक शिकायतकर्ता की शिकायत को सही पाते हैं तो एक सप्ताह से 10 दिन के अंदर पैसे दोबारा पीड़ित के खाते में पहुंच जाते हैं।