Category: Himachal

  • समर्पण संस्था बैजनाथ द्वारा ऊना ब्लड सर्विस टीम सम्मानित

    समर्पण संस्था बैजनाथ द्वारा ऊना ब्लड सर्विस टीम सम्मानित

    ऊना/सुशील पंडित: टीम ऊना ब्लड सर्विस की बेहतरीन सेवाओं को देखते हुए आज समर्पण संस्था बैजनाथ द्वारा अवॉर्ड सेरेमनी में टीम को सम्मानित किया गया।

    टीम ऊना ब्लड सर्विस के लगातार बेहतरीन सेवाओं के चलते आज बैजनाथ में समर्पण संस्था द्वारा सम्मान समारोह में टीम को सम्मानित किया गया।इस अवसर पर टीम के अध्यक्ष लवीश कपिला, उपाध्यक्ष रमन दडोच, कोषाध्यक्ष अनूप कुमार और विकास कुमार इस सम्मान समारोह में गए थे। टीम के अध्यक्ष लवीश कपिला ने इस खुशी के अवसर पर पूरी टीम को शुभकामनाएं दी और सभी टीम मेंबर्स को हमेशा ऐसे ही सहयोग बनाए रखने के लिए कहा।

    संस्था के उपाध्यक्ष रमन दडोच ने कहा की टीम दिन रात जरूरतमंदों के साथ हमेशा खड़ी थी खड़ी है और खड़ी रहेगी। कोई भी जरूरतमंद हो टीम ऊना ब्लड सर्विस हर समय उसके साथ खड़ी है। टीम ऊना ब्लड सर्विस लगातार जरूरतमंदो की ब्लड, जरूरतमंद बहनों की शादी में राशन सामग्री, मरीजों के इलाज का खर्चा, बच्चों को किताबें इत्यादी की सहायता कर रही है। टीम के सभी साथी दिन रात जरूरतमंद की सहायता में लगे है। लविश कपिला ने बताया कि किसी को भी टीम के सहयोग की जरूरत है तो वह कभी भी संस्था से संपर्क कर सकते है।

  • पंचायती राज प्रकोष्ठ जिला इकाई की हुई अहम बैठक

    पंचायती राज प्रकोष्ठ जिला इकाई की हुई अहम बैठक

    ऊना/सुशील पंडित: भारतीय जनता पार्टी पंचायती राज प्रकोष्ठ की जिला इकाई की अहम बैठक वीरवार को बिजली बोर्ड के विश्राम गृह में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिला संयोजक विशन देव ने की। जबकि छठे वित्त आयोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने बतौर मुख्य अतिथि बैठक में शिरकत की।

    इस मौके पर पंचायती राज्य प्रकोष्ठ के आगामी कार्यक्रम और पार्टी हाईकमान द्वारा जारी किए गए दिशा-निर्देशों पर विचार मंथन किया गया। बैठक के दौरान पंचायती राज प्रकोष्ठ के तमाम पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की जयराम सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए असीमित और आसानी से बजट उपलब्ध कराने के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ग्रामीण विकास तेजी से हुआ है।

    पूर्व कांग्रेसी सरकारों की अपेक्षा वर्तमान मोदी सरकार के समय में ग्रामीण अंचलों तक बजट की उपलब्धता को आसान बनाया गया है। उन्होंने कहा कि 15वें वित्त आयोग के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करोड़ों रुपया ग्रामीण विकास के लिए उपलब्ध कराया जिसके चलते ग्रामीण क्षेत्रों में संपर्क मार्गों से लेकर गलियों तक का समुचित निर्माण और उचित रखरखाव किया जा सका है। इस मौके पर वित्त आयोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने प्रदेश और केंद्र सरकार की तरफ से ग्रामीण विकास के प्रति अपनी वचनबद्धता को दोहराया।

    इस मौके पर पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिला संयोजक विशन देव ने बताया कि 11 जुलाई को प्रदेश के मंडी में प्रकोष्ठ का राज्य स्तरीय अभ्यास वर्ग आयोजित किया जा रहा है जिसमें जिला से भी दर्जनों पदाधिकारी और कार्यकर्ता भाग लेंगे। जिला संयोजक विशन देव, ऊना मंडल के संयोजक अमरेल सिंह कुटलैहड़ के संतोजक मंगल सिंह, गगरेट से दीपक कुमार रिक्की, चिन्तपूर्णी से प्रकाश चंद, हरोली लखवीर सिंह लक्की समेत अन्य लोग भी मौजूद रहे।

  • इनरव्हील क्लब उमंग की सदस्यों ने जिंदा जी बेसहारा आश्रम में बुजुर्गों का लिया आशीर्वाद

    इनरव्हील क्लब उमंग की सदस्यों ने जिंदा जी बेसहारा आश्रम में बुजुर्गों का लिया आशीर्वाद

    ऊना/सुशील पंडित: आज इनरवील क्लब उना उमंग ने अपने नए साल की शुरुआत जिंदा जी बेसहारा आश्रम में जाकर बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर की 
    वहां के कार्यकर्ता अशोक से मिले जो मानव जाती के लिए एक मिसाल है अशोक जी ने 85 घर से निकाले हुए असहाय मानसिक विक्षिप्त विकलांग दिव्यांग लोगों को रहने के लिए सहारा दिया है और जिसका नाम भी जिंदा जी बेसहारा का सहारा चैरिटेबल के नाम दिया गया है आज उना उमंग के सदस्यों में अनुराधा वर्मा, सांची, दीपिका बस्सी, रेणुका चौधरी ,साधना छाबड़ा ,जसवाल ने वहां फ्रूट एवं राशन वितरित किया  एवं क्लब की तरफ से 5100 भी वहां दिए गए और क्लब ने यह वादा किया की एक-दो महीने बाद हम वहां जाया करेंगे और जितनी भी मदद हो सके किया करेंगे और सबसे अनुरोध भी किया कि नंगल में जिंदा जी सहारा चैरिटेबल आश्रम में जाकर मदद करने की कोशिश करें।

  • पंजाबः 4 लोगों को सांप ने डसा, इलाज दौरान बच्चे की मौत

    पंजाबः 4 लोगों को सांप ने डसा, इलाज दौरान बच्चे की मौत

    गुरदासपुर: पंजाब के गुरदासपुर जिले से बड़ी ख़बर सामने आई है। वीरवार को खेतों में काम कर रहे तीन अलग-अलग लोगों को सांप ने डसा है। वहीं एक अन्य मामले में घर में सो रहे बच्चे को सांप ने डस लिया है। बच्चे की इलाज दौरान मौत हो गई है। वहीं बाकी तीन व्यक्तियों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

    कम्युनिटी सेहत केंद्र कलानौर में अपना इलाज करवा रहे गुरलाल सिंह (25) निवासी भंडाल ने बताया कि वह खेतों में काम कर रहा था। इस दौरान उसे एक जहरीले सांप ने उसके पैर पर डंस लिया। इसका तुरंत पता चलने पर उसे सेहत केंद्र कलानौर में दाखिल करवाया गया। इमरजेंसी वार्ड में उपचाराधीन काबुल सिंह निवासी गांव अगवान ने बताय कि वीरवार को वह अपने खेतों में काम कर रहा था। इस दौरान उसे एक जहरीले सांप ने डस लिया। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया।

    दूसरी ओर अजीत सिंह निवासी गगोवाली को भी खेतों में काम करते समय सांप ने डस लिया, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। इसके अलावा गुरदासपुर में एक 11 साल के बच्चे को घर में सोते समय सांप ने डस लिया, जिसकी पहचान अमृत सिंह के रूप में हुई है। बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई है।

    गौरतलब है कि कम्युनिटी सेहत केंद्र कलानौर मरीजों के लिए वरदान साबित हो रहा है। धान के सीजन के दौरान पिछले दिनों से अलग-अलग गांवों से संबंधित 30 के करीब सांप के डसे व संदिग्ध जहरीले जीव जंतुओं के काटे मरीजों को इलाज के लिए दाखिल करवाया गया है। इनका एंटी स्नेक वैक्सीन से इलाज चल रहा है।

  • सदर विधायक तथ्यों पर बात करे, फिजूल बयानबाजी कर जनता को गुमराह न करे: सत्ती

    सदर विधायक तथ्यों पर बात करे, फिजूल बयानबाजी कर जनता को गुमराह न करे: सत्ती

    ऊना/सुशील पंडित: ऊना के विश्राम गृह में एक बार फिर बीजेपी पूर्व अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने पत्रकारवार्ता। के दौरान ऊना सदर के विधायक सतपाल सिंह रायजादा पर ज़ुबानी हमला किया, सतपाल सत्ती ने कहा कि हम बात तथ्यो पर करते है न कि अपनी राजनीतिक चमकाने के लिए अजूल फिजूल बयानबाजी करते है उंन्होने कहा कि ऊना सदर के विधायक बार बार मीडिया में आकर अपनी पैरवी कर रहे है और झूठे आरोप बीजेपी सरकार पर लगा रहे है उंन्होने कहा कि कल ऊना विधानसभा क्षेत्र के विधायक सतपाल रायजादा ने प्रेस कॉफ्रेंस के दौरान तथ्यों को तोड़ मरोड़ कर अपने आप को सच्चा साबित करने की कोशिश की है और प्रदेश सरकार के खिलाफ आरोप लगाए गए है।

    पूर्व बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उन सभी  का रिकॉर्ड उन के साथ है जिस दिन लडाई हुई उसी दिन एफ आई दर्ज हुई है उन्होंने उसी एफ आई आर की कॉपी दिखाते हुए कहा कि जिस जनता की ये बात करते है उसमें से अधिकांश इन के अपने लोग है जो इनसे अपना  लाभ लेने का प्रयास करते है 

    उंन्होने कहा कि वैसे तो लीडर्स को इन निजी मामलों पर बोलना नहीं चाहिए, उंन्होने कहा कि जब पेखुवेल मे जब विधायक के पीएसओ से 11 पेटियां शराब पकड़ी गई थी तब इन्होंने हंगामा किया, नजदीकी गांव के प्रधान को जब रेता चोरी मे पकड़ा गया तब इन्होंने विरोध किया,आई पी एच विभाग में अपने ठेकेदारों को ठेका दिलाने के लिए हंगामा किया गया, ऐसी राजनीति नही होनी चाहिए जिस मे जनता का नाम लेकर अपने कुछ चुनिंदा लोगो को लाभ पहुंचया जाए।

  • सिद्धू मूसेवाला मर्डर केसः दो आरोपी गिरफ्तार 

    सिद्धू मूसेवाला मर्डर केसः दो आरोपी गिरफ्तार 

    राजस्थान: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में पुलिस को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें से एक आरोपी को अमृतसर और दूसरे आरोपी को जयपुर से गिरफ्तार किया है। हाल ही में एक आरोपी ने कार में गन लहराकर वीडियो वायरल की थी। आरोपी की राजस्थान के जयपुर से गिरफ्तारी हुई है। अब पंजाब पुलिस आरोपी को लेने जयपुर पहुंची है।

    आरोपी दानाराम को जयपुर लेने पहुंची पंजाब पुलिस

    जयपुर के भांकरोटा थाने की पुलिस ने वीरवार को आर्म्स एक्ट में 3 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इसमें से एक आरोपी के सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में शामिल होने की बात सामने आ रही है। आरोपी का नाम दानाराम है। सूचना मिलते ही पंजाब पुलिस जयपुर पहुंच गई है। दानाराम को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए पंजाब ले जाया जा रहा है।

    दूसरे आरोपी साजन को अमृतसर पुलिस ने किया गिरफ्तार

    अमृतसर पुलिस ने पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के आरोपी लारेंस बिश्नोई व जग्गू भगवानपुरिया के पार्टनर गैंगस्टर व तस्कर साजन कल्याण को गिरफ्तार किया है। साजन के साथ पुलिस ने उसके तीन साथियों को भी गिरफ्तार किया है। साजन से पुलिस ने तीन पिस्टल, 13 कारतूस व एक हुंडाई वरना कार भी जब्त की है।

    आरोपी का पुलिस को कोर्ट से 6 दिन का मिला रिमांड

    गैंगस्टर कल्याण व उसके साथियों के खिलाफ पंजाब में 20 से अधिक मामले दर्ज है। जिनमें हत्या, हत्या प्रयास, लूट और अपहरण जैसे गंभीर मामले हैं। उसकी गिरफ्तारी के साथ एक और मामला उसके साथ जुड़ गया है। पंजाब में वह गैंगस्टरों के साथ मिलकर बड़ा नेटवर्क चला रहा था। गिरफ्तारी के बाद कल्याण को वीरवार कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी को 6 दिन के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। इस रिमांड के दौरान कल्याण के कामों व नेटवर्क के बारे में विस्तृत जानकारी हासिल की जाएगी।

  • ऊना शहर से चार बेसहारा पशुओं को पकड़कर पहुंचाया गौशाला, जून में पकड़े 91 पशु

    ऊना शहर से चार बेसहारा पशुओं को पकड़कर पहुंचाया गौशाला, जून में पकड़े 91 पशु

    उप-निदेशक डॉ. जय सिंह सेन बोले, विभाग का अभियान आगे भी जारी रहेगा

    ऊना (सुशील पंडित)। ऊना शहर में घूम रहे चार बेसहारा पशुओं को पकड़ कर गौशालाओं में पहुंचाया गया है। यह जानकारी देते हुए उप-निदेशक डॉ. जय सिंह सेन ने कहा कि विभाग ने आज शहर में बेसहारा पशुओं को पकड़ने का अभियान छेड़ा तथा अब अगले दो दिन बंगाणा उपमंडल के रायपुर मैदान व मंदली से बेसहारा पशुओं को हटाया जाएगा। इसके बाद पशु पालन विभाग गगरेट उपमंडल में भी इसी प्रकार का अभियान छेड़ेगा। उन्होंने बताया कि जून माह में हरोली उपमंडल के तहत बीत क्षेत्र से 91 बेसहारा गौवंश को पकड़ कर बाथड़ी सहित जिला ऊना की विभिन्न गौशालाओं में पहुंचाया गया था तथा इससे पहले चिंतपूर्णी क्षेत्र में लगभग तीन माह पूर्व इसी प्रकार का अभियान छेड़ा गया था, जिसमें करीब 200 बेसहारा पशुओं को पकड़ा गया था और उन्हें कटौहड़ कलां गौशाला सहित अन्य गौशालाओं में आश्रेय प्रदान किया गया है। 

    डॉ. सेन ने कहा कि विभाग का यह अभियान निरंतर जारी रहेगा और पशु पालन विभाग सड़कों को बेसहारा पशुओं से मुक्त करने के लिए प्रयासरत है। 

  • दिव्यांग श्रेणी में पटवारी के भरे जाएंगे दो पद

    दिव्यांग श्रेणी में पटवारी के भरे जाएंगे दो पद

    ऊना (सुशील पंडित)।  इंजीनियर-इन-चीफ, पीडब्ल्यूडी हिमाचल प्रदेश शिमला द्वारा पटवारी के दो पद दिव्यांग श्रेणी में भरें जाएंगे। यह जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी ऊना अनीता गौतम ने बताया कि हीयरिंग इम्पेयर्ड श्रेणी व आॅर्थो इम्पेयर्ड श्रेणी में एक-एक पद भरा जाएगा। उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं या उसके समकक्ष मान्यता प्राप्त बोर्ड से स्कूल एजुकेशन उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

    अनीता गौतम ने बताया कि इन पदों के लिए आयु सीमा 18 से 45 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश के राजस्व विभाग द्वारा आयोजित पटवारी की परीक्षा भी उत्तीर्ण की होना अनिवार्य है। उन्होंने कहा इच्छुक एवं योग्य प्राथी 25 जुलाई तक अपने नाम नजदीकी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत करवा सकते हैं।

  • संबल योजना के तहत जिला ऊना से प्राप्त हुए कुल 142 आवेदन, 91 लाभार्थियों को दो गई मदद

    संबल योजना के तहत जिला ऊना से प्राप्त हुए कुल 142 आवेदन, 91 लाभार्थियों को दो गई मदद

    गगरेट उपमंडल से 16 आवेदन प्राप्त हुए, 11 लाभार्थियों को जारी हुई आर्थिक सहायता 

    जिला ऊना में 91 लाभार्थियों को जारी की कुल 26.46 लाख रुपए की आर्थिक मदद

    ऊना (सुशील पंडित)। जिला प्रशासन की संबल योजना के तहत 30 जून 2022 तक जिला ऊना से कुल 142 आवेदन प्राप्त हुए, जिनके तहत 91 लाभार्थियों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। आईटीआई में पढ़ाई के लिए संबल योजना के तहत 7 लड़कों और 5 लड़कियों को 1.08 लाख, डिग्री पूरी करने के लिए एक लड़के और 31 लड़कियों को 3.20 लाख, बीएससी नर्सिंग के लिए 11 लड़कियों को 9.81 लाख, एलएलबी के लिए एक लड़के व सात लड़कियों को 4.28 लाख, इंजीनियरिंग के लिए 3 लड़कों व दो लड़कियों को 1.48 लाख, डिप्लोमा कोर्स के लिए 3 लड़कों व 14 लड़कियों को 6.87 लाख तथा तीन लड़कों व 4 लड़कियों को स्कूली पढ़ाई के लिए 23,258 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। इस प्रकार से संबल योजना के तहत जिला ऊना में 26.46 लाख रुपए की सहायता प्रदान की जा चुकी है। 
    संबल योजना के तहत अंब उपमंडल में 23, बंगाणा व गगरेट में 11-11, हरोली में 25 तथा ऊना में 21 लाभार्थी हैं। गगरेट उपमंडल से कुल 16 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 5 को अस्वीकार कर दिया गया, क्योंकि वह योजना की पात्रता शर्तों को पूरा नहीं करते थे। 

    घर जाकर पात्रता की जांच करते हैं सीडीपीओ
    जिला कार्यक्रम अधिकारी सतनाम सिंह ने कहा कि संबल योजना के तहत आवेदन प्राप्त विभाग गंभीरता के साथ कार्य करता है। संबंधित उपमंडल के सीडीपीओ स्वयं आवदेक घर जाकर पात्रता की जांच करते हैं तथा इसके बाद ही मामले की स्वीकृति के लिए फाइल उपायुक्त को प्रस्तुत की जाती है। सभी औपचारिकताएं पूर्ण होने के बाद पात्र लाभार्थी को योजना का लाभ दिया जाता है। 

    पंचायत प्रतिनिधियों को लिखा पत्र
    इस बारे उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने कहा कि संबल, नवजीवन तथा गरिमा योजनाओं को जिला ऊना में आरंभ करने के उपरांत उन्होंने निजी तौर पर सभी पंचायत प्रतिनिधियों को इन योजनाओं के बारे में पत्र लिखा था। इस पत्र में इन योजनाओं से संबंधित जानकारी उनके साथ साझा की गई थी, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति इन योजनाओं के लाभ से वंचित न रह सके। इसके साथ ही सभी पंचायत प्रतिनिधियों की एक विशेष ट्रेनिंग जिला परिषद हॉल ऊना में करवाई गई थी, जिसमें सभी विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग के माध्यम से चलाई जा रही योजनाओं के बारे में उन्हें विस्तृत जानकारी प्रदान की थी। इन प्रयासों को उद्देश्य है कि पंचायत प्रतिनिधि सरकारी योजनाओं से परिचित हों तथा वह अपनी-अपनी पंचायत व वार्ड में पात्र लाभार्थी को इनका लाभ सुनिश्चित करें।

    संबल योजना का प्रारूप 
    जिला प्रशासन ने बेसहारा व अनाथ बच्चों के लिए संबल योजना चलाई है। प्रायः देखने में आता है कि घर के मुखिया का निधन हो जाने पर या किसी कारणवश लाचार हो जाने पर बच्चों की शिक्षा पर सीधा दुष्प्रभाव पड़ता है। ऐसे बच्चे या तो शिक्षा से पूर्णतः वंचित रह जाते हैं या शिक्षा के लिए अन्य लोगों के सामने हाथ फैलाने को बाध्य हो जाते हैं। भाग्य के कुठारघात के बाद शिक्षा न मिलने के कारण ऐसे बच्चे एक अच्छे जीवन से भी वंचित हो जाते हैं। ऐसे में जिला प्रशासन ऊना अति-गरीब परिवार के इन पात्र बच्चों को शिक्षा प्राप्ति के लिए मंदिर ट्रस्ट चिंतपूर्णी के माध्यम से संबल योजना के अंतर्गत आर्थिक सहायता प्रदान करता है। 

  • बरसात में ऊना के 154.28 हैक्टेयर भूमि पर रोपे जाएंगे 1.06 लाख पौधे

    बरसात में ऊना के 154.28 हैक्टेयर भूमि पर रोपे जाएंगे 1.06 लाख पौधे

    ऊना (सुशील पंडित)। जिला ऊना में इस बार मानसून के मौसम में वन विभाग ने 154.28 हैक्टयर क्षेत्र भूमि पर कुल 1,06,708 पौधे रोपित करने का लक्ष्य रखा है। बरसात के मौसम में जिला में मुख्य रूप से खैर के 21,342 पौधे, शीशम के 21,341, चीड़ के 10,670, द्रेक के 8004, कचनार के 5335, सिरिस के 3201, सागवान के 2134, आंवला के 4035, बहेड़ा के 3201, यूकेलिप्टिस के 3201, तुन के 3201, किकर के 2134 तथा अन्य किस्मों के 19,743 पौधे लगाए जाएंगे। यह जानकारी देते हुए डीएफओ ऊना मृत्युंजय माधव ने बताया कि पौधा रोपण पर कुल 112.69 लाख रूपए व्यय किए जाएंगे।

    डीएफओ ने बताया कि राज्य सरकार की वित्त पोषित ऊंचे प्लांट योजना के तहत 70 हैक्टेयर भूमि पर 500 पौधे प्रति हैक्टेयर के हिसाब से 35 हज़ार पौधे रोपित किए जाएंगे। इस योजना के अंतर्गत ऊना में 15 हैक्टेयर भूमि, बंगाणा में 20 हैक्टेयर, अंब में 15 हैक्टेयर व भरवाई में 20 हैक्टेयर भूमि पर पौधे रोपित करने के लिए 53.27 लाख रूपये खर्च किए जाएंगे। एनपीवी कैम्पा द्वारा वित्त पोषित एनरीचमेट स्कीम के तहत 70 हैक्टेयर भूमि पर 800 पौधे प्रति हैक्टेयर के हिसाब से 56 हज़ार पौधे रोपित किए जाएंगे।

     इस योजना के तहत रामगढ़ रेंज में 40 हैक्टेयर भूमि, बंगाणा में 20 हैक्टेयर व भरवाईं में 10 हैक्टेयर भूमि पर 30.73 लाख रूपये की राशि व्यय करके विभिन्न किस्मों के पौधे रोपित किए जाएंगे। इसके अलावा प्रतिपूरक वनरोपण योजना के अंतर्गत 14.28 हैक्टेयर क्षेत्र पर 1100 पौधे प्रति हैक्टेयर के हिसाब से 15,708 पौधे रोपित किए जाएंगे। इस योजना के तहत 28.69 लाख रूपये व्यय करके रामगढ़ रेंज में 10.58 हैक्टेयर भूमि, बंगाणा में 0.70 व भरवाई में 3 हैक्टेयर भूमि पर अलग-अलग किस्मों के पौधे रोपे जाएंगे।