Category: Himachal

  • PSPCL ने हिदायतों का उल्लंघन करने वाले 4 कर्मचारी किए निलंबित

    PSPCL ने हिदायतों का उल्लंघन करने वाले 4 कर्मचारी किए निलंबित

    चंडीगढ़। भ्रष्टाचार के विरुद्ध मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की ज़ीरो टॉलरेंस नीति के अंतर्गत पंजाब के ऊर्जा मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ ने आज बताया कि पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड ने गुरतेज सिंह ए.ए.ई., मेहर चंद क्लर्क, संगीत सोहता क्लर्क और श्री मुक्तसर साहिब के बरीवाला डिस्ट्रीब्यूशन सब डिविजऩ के सभी अधिकारियों को कृषि नलकूप उपभोक्ताओं के लिए स्वैच्छिक प्रकटीकरण योजना सम्बन्धी वाणिज्यिक निर्देशों की घोर उल्लंघना करने के कारण निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही एक अन्य मामले में दिढ़बा डिवीजऩ की जूनियर इंजीनियर प्रनीत कौर को भ्रष्टाचार के आरोप के अंतर्गत निलंबित किया गया है।

    भ्रष्टाचार मामले में अब तक 45 सरकारी कर्मचारियों पर हो चुकी कार्रवाई

    मुख्यमंत्री ने पंजाब के सभी अधिकारियों को पहले ही निर्देश दिए हुए हैं कि लोगों को पारदर्शी और कुशल प्रशासन मुहैया करवाया जाए। मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध ज़ीरो टॉलरेंस अपनाते हुए अपने कार्यकाल के थोड़े समय में ही अब तक 45 सरकारी अधिकारियों/कर्मचारियों और अन्यों को भ्रष्टाचार के आरोपों के अंतर्गत गिरफ़्तार किया है। मुख्यमंत्री ने अपना पद ग्रहण करने के पहले दिन से ही लोगों को भ्रष्टाचार मुक्त, पारदर्शी और साफ़-सुथरा प्रशासन देने का वादा किया है, जिसके लिए कई पहल की गई हैं। उन्होंने लोगों को वाट्सऐप के द्वारा भ्रष्टाचार के विरुद्ध शिकायतें दर्ज करवाने की सुविधा देने के लिए भ्रष्टाचार विरोधी हेल्पलाइन नंबर जारी किया था। यह हेल्पलाइन काफ़ी मददगार साबित हो रही है, क्योंकि लोग भ्रष्टाचार के विरुद्ध अपनी जंग में इसको एक उचित साधन के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं।

    वाट्सऐप पर मिली थी शिकायत: हरभजन सिंह

    हरभजन सिंह ने बताया कि पीएसपीसीएल को श्री मुक्तसर साहिब की बरीवाला डिस्ट्रीब्यूशन सब डिविजन के कामकाज में वाणिज्यिक निर्देशों की घोर उल्लंघना सम्बन्धी वाट्सऐप पर शिकायत प्राप्त हुई है। जांच के दौरान पीएसपीसीएल प्रवर्तन विंग बठिंडा ने पाया है कि श्री मुक्तसर साहिब की बरीवाला डिस्ट्रीब्यूशन सब डिविजन के अधिकारी कृषि नलकूप उपभोक्ताओं को प्राईवेट ठेकेदारों के द्वारा कृषि नलकूप कनेक्शनों के लोड को बढ़ाने के लिए टैस्ट रिपोर्ट देने के लिए मजबूर और परेशान कर रहे हैं, जोकि कृषि नलकूप उपभोक्ताओं के लिए शुरू की गई स्वैच्छिक प्रकटीकरण योजना के वाणिज्यिक निर्देशों की सरासर उल्लंघना है। एक अन्य मामले में एक उपभोक्ता द्वारा दिढ़बा की जूनियर इंजीनियर प्रनीत कौर के खि़लाफ़ एक कृषि नलकूप कनेक्शन का लोड बढ़ाने सम्बन्धी दी शिकायत के आधार पर मौके पर की गई पड़ताल के उपरांत आउट सोर्स ड्राईवर परगट सिंह की जेब में से 3000 रुपए बरामद हुए। पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड ने जूनियर इंजीनियर प्रनीत कौर को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया है। पीएसपीसीएल ने परगट सिंह के साथ आउट सोर्स व्हीकल कॉन्ट्रैक्ट भी तुरंत प्रभाव से वापस ले लिया है और परगट सिंह के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने के लिए एसएचओ थाना दिढ़बा और डिप्टी सुपरीटेंडेंट पुलिस विजीलैंस संगरूर को लिखा है।

  • सिमरनजीत सिंह मान की  बिगड़ी तबीयत

    सिमरनजीत सिंह मान की  बिगड़ी तबीयत

    चंडीगढ़: पंजाब की संगरूर लोकसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव में शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के प्रत्याशी सिमरनजीत सिंह मान ने रविवार को जीत दर्ज की। इसी बीच, अब उनकी सेहत से जुड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक, सिमरनजीत सिंह मान की सेहत खराब हो गई है, जिसके बाद उन्होंने अपने सारे कार्यक्रमों को फिलहाल के लिए स्थगित कर दिया है।डॉक्टरों के मुताबिक उनके गले कुछ दिक्कत है, उन्हें फिलहाल ज्यादा बोलने से मना किया गया है। जिसके बाद उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस न करने का निर्णय लिया है। हालांकि, जीत दर्ज करने के बाद सिमरनजीत मान ने सिद्धू मसेवाला के परिवार वालों से मिलने का फैसला किया है।  

    संगरूर लोकसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव में सिमरनजीत सिंह मान ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी व राज्य में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार गुरमेल सिंह को 5,822 मतों से हराया। ‘आप’ अपनी यह सीट बचाने में असफल रही जहां से भगवंत मान को लगातार दो बार जीत मिली थी। यह नतीजा राज्य विधानसभा चुनाव में आप को शानदार जीत मिलने के महज तीन महीने बाद आया है। संगरूर में ‘आप’ को ऐसे समय हार मिली है जब वह पड़ोसी हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए आक्रामक तरीके से प्रचार कर रही है। 

  • तीन दिवसीय एचपी स्टेट यूथ मैन बॉक्सिंग प्रतियोगिता-2022 संपन्न

    तीन दिवसीय एचपी स्टेट यूथ मैन बॉक्सिंग प्रतियोगिता-2022 संपन्न

    ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेन्द्र कंवर ने विजेता खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत

    ऊना/सुशील पंडित:  ग्राम पंचायत बसोली के सामुदायिक भवन में आयोजित तीन दिवसीय एचपी स्टेट यूथ मैन बॉक्सिंग प्रतियोगिता-2022 का आज समापन हुआ। प्रतियोगिता के समापन समारोह में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, कृषि, मत्स्य व पशुपालन मंत्री वीरेन्द्र कंवर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की और प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।

    कृषि मंत्री वीरेन्द्र कंवर ने प्रदेश स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए बसोली पंचायत को बधाई दी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन से युवाओं में खेलों के प्रति नया उत्साह और प्रेरणा उत्पन्न होगी। उन्होंने कहा कि अधिकतर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन शहरी क्षेत्रों में किया जाता है लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसी प्रतियोगिताओं के आयोजन से ग्रामीण प्रतिभाओं को भी आगे आने के लिए एक मंच मिलेगा जिसका लाभ लेकर वे स्वयं को राष्ट्र व अंतरर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगितओं के लिए तैयार कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार में सूचना एवं प्रसार तथा युवा कार्यक्रम व खेल मंत्री और हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद अनुराग सिंह ठाकुर प्रदेश में खेल गतिविधियों के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। उनके द्वारा सासंद खेल महाकुभ की शुरुआत की गई है जिसके माध्यम से ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को आगे आने के लिए एक मंच प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सांसद खेल महाकुभ के फाईनल में पहुंचने वाले खिलाड़ियों के लिए कोचिंग की विशेष व्यवस्था की जाती है। उन्होंने बताया कि सांसद खेल महाकुभ के सार्थक व सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहे हैं जिसके फलस्वरुप आज हजारों नौजवानों का खेलों के प्रति रुझान बढ़ा है। उन्हांने कहा कि हम सभी को गर्व होना चाहिए कि जिला ऊना ने राष्ट्र व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए मैडल भी जीते हैं। उन्होंने बताया कि पदमश्री चरणजीत सिंह ने 1964 में हॉकी में भारत के लिए गोल्ड मैडल हासिल किया। युवा खिलाड़ी निषाद कुमार ने पैरा ऑलम्पिक्स में सिल्वर मैडल हासिल किया। इसके अलावा सुरजीत सिंह ने भारतीय वॉलीबाल टीम का बतौर कैप्टन लगातार तीन बार नेतृत्व किया है।

    वीरेन्द्र कंवर ने कहा कि खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा अनेकों योजनाएं कार्यान्वित की जा रही हैं। सरकारी नौकरियों में खेल कोटे में तीन प्रतिशत के आरक्षण का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हॉकी के लिए दूसरा एस्ट्रोटर्फ जिला सिरमौर के नाहन में स्थापित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बंगाणा में इंडोर स्टेडियम का निर्माण किया जा रहा है जिस पर लगभग 4.50 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इस खेल स्टेडियम में बॉक्सिंग का रिंग भी स्थापित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कबड्डी में विजेता रहे अजय ठाकुर व शूटर विजय सिंह को प्रदेश सरकार द्वारा डीएसपी के पद पर नियुक्ति प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में खेल के क्षेत्र में अधिक से अधिक सुविधाएं प्रदान करना प्रदेश सरकार का ध्येय है।

    इस मौके पर मंत्री वीरेन्द्र कंवर ने सामुदायिक भवन, बसोली के लिए 3 लाख रुपये देने की घोषणा भी की।

    इस प्रकार रहा प्रतियोगिता का परिणाम
    तीन दिवसीय प्रतियोगिता के अंतिम दिन 12 मैच खेले गए। प्रतियोगिता में अव्वल रहे खिलाड़ियों में 48 किलो वर्ग में किन्नौर के जगजीत, 51 किलो वर्ग में बिलासपुर के प्रियांशु, 54 किलो में हमीरपुर के सुशांत, 57 किलो में मंडी के बादल, 60 किलो में बिलासपुर के आर्यन नेगी, 63.5 किलो वर्ग में बिलासपुर के ऋषभ देव, 67 किलो में ऊना के तेजेश्वर, 71 किलो में शिमला के कार्तिक ठाकुर, 75 किलो में मंडी के विश्वजीत, 80 किलो में साहिल, 92 किलो में ऊना के विश्वनाथ और 92 प्लस वर्ग में मंडी के अजय चंदेल ने अपने प्रतिद्वंद्वी को हराकर विजेता का खिताब जीता।

    इस अवसर पर एचपीबीए के महासचिव सुरिन्द्र शांडिल, जिला बॉक्सिंग ऐसोसियेशन के अध्यक्ष बलवंत ठाकुर, बीडीसी सदस्य परविन्द्र कौर, बसोली की प्रधान शशि देवी व उपप्रधान बलदेव सिंह, पूर्व उपप्रधान सतनाम सिंह, पुष्पिन्द्र सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

  • वीरेंद्र कंवर आज थाना कलां में कैच द रेन कार्यक्रम में होंगे मुख्यतिथि

    वीरेंद्र कंवर आज थाना कलां में कैच द रेन कार्यक्रम में होंगे मुख्यतिथि

    ऊना/सुशील पंडित: ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर आज कैच द रेन अभियान के तहत थाना कलां में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में मुख्यतिथि होंगे। कार्यक्रम प्रातः 10 बजे आरंभ होगा। इस कार्यक्रम के उपरांत वीरेंद्र कंवर बिलासपुर जिला के लिए रवाना होंगे तथा शाम को थाना कलां वापस लौट आएंगे। यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने दी।

  • टिप्पर की चपेट में आने से घायल हुई महिला की मौत, चालक फरार

    टिप्पर की चपेट में आने से घायल हुई महिला की मौत, चालक फरार

    ऊना/सुशील पंडित: उपमंडल गगरेट के अंतर्गत आते थपलां-बड़ोह मार्ग पर टिप्पर की चपेट में आने से घायल हुई महिला की मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा शुक्रवार को थपलां-बड़ोह सड़क पर पेश आया था। तेजा सिंह (होमगार्ड जवान) अपनी पत्नी शर्मीला देवी (46) के साथ बाइक पर सवार होकर जा रहा था कि टिप्पर ने टक्कर मार दी।टिप्पर की टक्कर से दोनों पति-पत्नी बाइक से नीचे गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए तुरंत सिविल अस्पताल गगरेट लाया गया। यहां से चिकित्सकों ने महिला की गंभीर अवस्था को देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया।

    परंतु महिला की जान नहीं बचाई जा सकी और उसने उपचार के दौरान ही दम तोड़ दिया।  टिप्पर चालक बाइक को टक्कर मारने के बाद से ही फरार चल रहा है जिसे पुलिस ढूंढने का प्रयास कर रही है।

  • मैराथन व चित्रकला प्रतियोगिता से दिया नशों से दूर रहने का संदेश

    मैराथन व चित्रकला प्रतियोगिता से दिया नशों से दूर रहने का संदेश

    अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में एडीसी डॉ अमित कुमार शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि की शिरकत, विजेताओं को किया पुरस्कृत

    ऊना/सुशील पंडित: अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय ऊना में राज्य कर व आबकारी विभाग द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। नशे के बढ़ते प्रचलन से समाज विशेषकर युवा पीढ़ी को बचाने के दृष्टिगत आयोजित कार्यक्रमों में सर्वप्रथम प्रातः 6ः00 बजे इंदिरा स्टेडियम से एक मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया जिसे अतिरिक्त उपायुक्त ऊना डॉ अमित शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मैराथन दौड़ में विभिन्न आयु वर्ग के करीब 40 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इसके पश्चात जिला परिषद बैठक सभागार में एक चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें ऊना शहर व इसके आसपास के क्षेत्रों के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। तत्पश्चात अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस के उपलक्ष्य में शिमला में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी देखा गया।

    मैराथन दौड़ में अजय ने प्रथम, नितिन ने द्वितीय तथा दीपक कुमार ने तृतीय स्थान हासिल किया।  चित्रकला प्रतियोगिता में ईशा ठाकुर ने प्रथम, निहारिका ने दूसरा, तथा रिया ठाकुर, हरजोत सिंह, एकलव्य व श्रेयाशी ने तीसरा स्थान हासिल किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतिरिक्त उपायुक्त डॉ अमित कुमार शर्मा ने सभी विजेताओं को पुरस्कृत भी किया।

    इस अवसर पर अपने संबोधन में अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि नशा व्यक्ति को शारीरिक तथा मानसिक रूप से कमजोर बनाता है जिसके परिणाम स्वरूप व्यक्ति में संवेदनशीलता तथा सोचने व समझने की शक्ति में क्षीर्णता आती है। उन्होंने युवा पीढ़ी का आह्वान किया कि जीवन में कभी भी नशीली वस्तुओं के सेवन न करने का प्रण लें तथा इस बारे में अन्य लोगों को भी जागरूक करें। उन्होंने जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, अभिभावकों तथा अध्यापकों का आह्वान किया कि वे नशा विरोधी अभियान को जन-जन तक ले जाएं तथा युवा पीढ़ी को नशे से बचाने के लिए खेलकूद व अन्य सकारात्मक गतिविधियों में शामिल होने के लिए प्रेरित करें।

    इससे पूर्व डॉ अमित शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। इसके पश्चात राज्य कार्य आबकारी विभाग के सहायक आयुक्त वीरेंद्र दत्त शर्मा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा नशा विरोधी अभियान में अपने विभागीय दायित्व बारे जानकारी सांझा की।

    इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऊना विनोद धीमान, उपायुक्त राज्य कर एवं का आबकारी विभाग विनोद सिंह डोगरा, सहायक उपायुक्त राज्य कर एवं आबकारी विभाग वीरेंद्र दत्त शर्मा, संजय शर्मा, जोध सिंह, संसार चंद, अरविंद शर्मा, सहित विभिन्न विद्यालयों के अध्यापक गण तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

  • वीरेंद्र कंवर ने जताया मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का आभार

    वीरेंद्र कंवर ने जताया मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का आभार

    ऊना/सुशील पंडित: ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का आभार व्यक्त किया है। कंवर ने कहा कि मंत्रिमंडल ने 50 बिस्तर के नागरिक अस्पताल बंगाणा तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र थाना कलां में विभिन्न श्रेणियों के 16-16 पदों को भरने की स्वीकृति प्रदान की। इस निर्णय से क्षेत्र की जनता को आने वाले दिनों में बहुत बड़ा लाभ मिलने जा रहा है और स्वास्थ्य क्षेत्र में बहुत बड़ा सुधार आएगा। उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल ने कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में पंचायती राज विभाग के अन्तर्गत जिला परिषद संवर्ग के तहत कार्यकारी अभियंता का मंडल खोलने और विभिन्न श्रेणियों के 12 पद सृजित कर भरने को भी अपनी स्वीकृति प्रदान की। इससे जिला ऊना के साथ-साथ जिला हमीरपुर व बिलासपुर में भी ग्रामीण विकास विभाग की परियोजना को धरातल पर उतारने में तेज़ी आएगी।
    ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री ने कहा कि कैबिनेट ने पंचायती राज विभाग में पंचायत सचिवों के 389 पद, तकनीकी सहायक के 40 पद तथा नवगठित ग्राम पंचायतों में ग्राम रोजगार सेवकों के 124 पदों को भरने की भी स्वीकृति प्रदान की है। उन्होंने इन पदों के सृजन के लिए भी मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का धन्यवाद किया। 
    वीरेंद्र कंवर ने कहा कि राजकीय माध्यमिक विद्यालय त्यूड़ी को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, राजकीय माध्यमिक विद्यालय नारी को उच्च विद्यालय तथा राजकीय प्राथमिक विद्यालय टीहरा एवं ककराणा को राजकीय माध्यमिक विद्यालय में स्तरोन्नत करने के साथ-साथ विभिन्न श्रेणियों के 15 पदों को सृजित कर भरने की स्वीकृति प्रदान की गई। कंवर ने कहा कांगड़ा जिला के लाहडू में पशु चिकित्सालय खोलने तथा विभिन्न श्रेणियों के पदों को सृजित कर इन्हें भरने की स्वीकृति प्रदान की गई है। हमीरपुर जिला के बियार, बड़ाग्रां, मझोग-सुल्तानी, लम्बलू पशु औषधालयों को पशु चिकित्सालयों में स्तरोन्नत कर विभिन्न श्रेणियों के पदों के सृजित कर भरने की स्वीकृति प्रदान की।
  • कौशल विकास के लिए सरकार ने जिला ऊना के युवाओं को दिए 10.24 करोड़ रुपए

    कौशल विकास के लिए सरकार ने जिला ऊना के युवाओं को दिए 10.24 करोड़ रुपए

    ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश सरकार जहां प्रदेश को युवाओं को रोजगार व स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए अनेकों योजनाएं चला रही है। वहीं युवाओं का हुनर निखारने के लिए भी मदद प्रदान कर रही है, ताकि कौशल उन्नयन से युवा आर्थिक रूप से सशक्त बन सके हैं। इसी कड़ी में राज्य सरकार की कौशल विकास भत्ता योजना के तहत जिला ऊना के युवाओं को पिछले तीन वर्षों में 10.24 करोड़ की धनाराशि प्रदान की गई है। 
    जिला रोजगार अधिकारी ऊना अनीता गौतम ने बताया कि वर्ष 2019-20 में कौशल विकास भत्ता योजना के तहत 4152 युवाओं को 4.62 करोड़, वर्ष 2020-21 में 1569 युवाओं को 2.78 करोड़ तथा वर्ष 2021-22 में 31 मार्च तक 3001 युवाओं को  2.84 करोड़ की धनराशि प्रदान की गई है। 

    वहीं योजना की लाभार्थी रायपुर मैदान निवासी मनीषा कुमार राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ऊना में पढ़ाई कर रही हैं। उन्होंने कहा कि परिवार का गुजारा पिता के मजदूरी के पैसों से होता है। ऐसे में प्रदेश सरकार से 1000 रुपए भत्ता मिलने से वह आईटीआई की फीस भर पा रही हैं। वहीं गगरेट निवासी चेतन कुमार मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का इस योजना के लिए धन्यवाद करते हैं। वह कहते हैं कि पिता की कमाई से परिवार का गुजारा मुश्किल से हो पाता है, लेकिन कौशल विकास भत्ते से मिलने वाली एक हजार रुपए की राशि से अपनी पढ़ाई की फीस अदा कर पा रहे हैं।
    हिमाचल प्रदेश कौशल विकास भत्ता योजना के तहत युवाओं को किसी भी कौशल विकास पाठ्यक्रम में नामांकन होने के बाद आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है, ताकि वह कुछ नया सीख कर अपना खुद का व्यवसाय शुरू कर सकें। इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए 16-36 वर्ष के आयु वर्ग के योग्य शिक्षित बेरोजगार आवेदन कर सकते हैं। विधवा महिला के लिए आयु सीमा 45 वर्ष तक है। इस योजना में रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए हिमाचल प्रदेश का स्थाई निवासी होना आवश्यक है। इसके साथ ही परिवार की सालाना आय दो लाख रुपए से कम होनी चाहिए। आवेदक कम से कम 8वीं कक्षा तक पढ़ा होना चाहिए तथा उसका नाम रोजगार कार्यालय में दर्ज होना आवश्यक है। 
    एक हजार रुपए भत्ता मिलता है
    छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि कौशल विकास भत्ता योजना के माध्यम से प्रदेश सरकार युवाओं में कौशल को तराश रही है, जो उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में मददगार बन रही है। इस योजना के तहत पात्र व्यक्ति को एक हजार रुपए प्रतिमाह तथा 50 प्रतिशत तक दिव्यांग को 1500 रुपए प्रतिमाह अधिकत्तम दो वर्ष के लिए प्रदान किया जाता है। आवेदन के लिए प्रपत्र किसी भी रोजगार कार्यालय या विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।
  • पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख का छलका दर्द, सोशल मीडिया पर लिखाः पता नहीं मैं कितने दिन का मेहमान….

    पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख का छलका दर्द, सोशल मीडिया पर लिखाः पता नहीं मैं कितने दिन का मेहमान….

    चंडीगढ़। पंजाबी सिंगर शुभदीप सिंह सिद्धू उर्फ सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में पंजाब पुलिस ने गायक मनकीरत औलख को क्लीन चिट दे दी है। हालांकि इससे पहले गायक मनकीरत औलख का नाम मूसेवाला की हत्या में जोड़ा जा रहा था। मनकीरत औलख का नाम सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में शामिल होने की अफवाहें सामने आई थी, लेकिन इस मामले में उन्हें क्लीन चिट मिलने के बाद से सभी अटकलों पर विराम लग गया है।पंजाब पुलिस क्लीन चिट मिलने के बाद मनकीरत औलख ने इंटरनेट मीडिया पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने अपने दर्द को इस पोस्ट के जरिए बयां किया है।

    मनकीरत औलख ने अपने इंटरनेट मीडिया अकाउंट पर लिखा है कि पता नहीं कि मैं इस दुनिया में कितने दिन का मेहमान हूं। क्योंकि मुझे एक साल से गैंगस्टर्स की धमकियां मिल रही हैं। औलख ने लिखा कि मुझे मीडिया वाले अच्छा कहने लग गए हैं। मेरी रिक्वेस्ट है कि बिना तह तक जाए किसी को किसी बात से न जोड़ा करो। एक खबर से पूरी जिंदगी की कमाई खत्म हो जाती है। उन्होंने कहा कि एक दिन सबने इस संसार से चले जाना है। पहले ही कई माताओं के बेटे बिना कारण दुनिया से चले गए। उन्होंने अपील की कि कृपा करके इस तरह के काम को यहीं रोक दो। क्योंकि इस वजह से किसी मां को ऐसी दुख के दौर से न गुजरना पड़े।

    बता दें कि मनकीरत औलख पर सिद्धू मूसेवाला हत्या में शामिल होने के गैंगस्टर दविंदर बंबीहा और गौंडर गैंग ने आरोप लगाए थे। उनका कहना था कि औलख भी मूसेवाला हत्याकांड की साजिश में शामिल है। वह गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई का करीबी है।

  • बड़ी खबर: पंजाब सरकार ने Sidhu Moosewala का SYL गाना यूट्यूब से हटाया

    बड़ी खबर: पंजाब सरकार ने Sidhu Moosewala का SYL गाना यूट्यूब से हटाया

    चंडीगढ़। पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। हाल ही में Sidhu Moosewala की मौत के बाद उसका पंजाब और हरियाणा के मुद्दे को लेकर SYL गाना रिलीज हुआ था। इस गाने को लोगों ने खूब सराहा।

    लेकिन अब इस गाने को लेकर बड़ी खबर सामने आई है कि सरकार ने इस गाने को यूट्यूब से हटा दिया है। बता दे आज संगरूर उपचुनाव इलेक्शन में सीएम भगवंत मान का गढ़ माना जाने वाले जिले में उम्मीदवार गुरमेल सिंह को हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद ही Sidhu Moosewala का गाना SYL हटाए जाने का मामला सामने आया है। पंजाब सरकार की शिकायत पर केन्द्र सरकार ने यह एक्शन लिया है।