Category: Himachal

  • पंजाबः पिता ने 13 वर्षीय बेटे को मारी गोली, मौत

    पंजाबः पिता ने 13 वर्षीय बेटे को मारी गोली, मौत

    जीराः पंजाब में क्राइम की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही है। रोजाना सूबे में गोली चलने के मामले सामने आ रहे है। ऐसा ही एक मामला फिरोजपुर से सामने आया है। फिरोजपुर के हल्का जीरा विधानसभा क्षेत्र में दादा और पिता के बीच झगड़ा हुआ। जिसे छुड़वाने गए पौते को पिता ने 13 वर्षीय बेटे की गोली मार दी। बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। 

    दादा और पिता के लड़ाई छुड़वा रहा था पोता

    जानकारी के मुताबिक पिता और दादा के बीच की हुई लड़ाई को पोता छुड़वाने की कोशिश कर रहा था। यह घटना फिरोजपुर के हल्का जीरा के गांव घुदुवाला की है। पिता-पुत्र की लड़ाई मामूली घरेलू विवाद की बात इस हद तक बढ़ गई कि पिता ने अपने ही 13 वर्षीय बेटे को गोली मार दी, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई।

    सूत्रों के अनुसार घरेलू विवाद का कारण दादा द्वारा 13 वर्षीय पोते के नाम जायदाद करने के बाद यह विवाद शुरू हुआ जिसने बाद में एक बड़ी हिंसा का रूप धारण कर लिया।

  • प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    ऊना/सुशील पंडित: प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अतंर्गत आज जिला ग्रामीण विकास अभिकरण ऊना द्वारा डीआरडीए हॉल ऊना में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता उप निदेशक डीआरडीए संजीव ठाकुर ने की। उन्होंने बताया कि हाल ही में ऊना जिला के बंगाणा, गगरेट व ऊना विकास खंडों के 5,220 हैक्टैयर क्षेत्र के लिए आठ माईक्रो वाटर शैड परियोजनाएं स्वीकृति की गई है, जिसके तहत प्रति हैक्टेयर 28 हज़ार रूपये की लागत से कुल 14.61 करोड़ रूपये व्यय किए जाएंगे। इस परियोजना में जल शक्ति, कृषि व उद्यान विभाग मिलकर कार्य करेंगे।

    संजीव ठाकुर ने बताया कि उपरोक्त विकास खंडों में 27-30 जून तक 4 दिवसीय जलायन अभियान आरंभ किया जाएगा, जिसमें  पौधा रोपण, जल संग्रहण, जल स्रोतों की क्लोरिनेशन आदि कार्य किए जाएंगे। उन्होंने इस कार्य के लिए संबंधित विभागों को महिला मंडलों, पंचायत प्रतिनिधियों व स्वयं सहायता समूहों की सहभागिता सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

    कार्यशाला में इंडकेयर ट्रस्ट की कार्यकारी प्रबंधक डॉ. रीवा सूद ने कार्यशाला में आधुनिक खेती के साथ-साथ औषधीय पौधों की खेती करने पर चर्चा की, ताकि अधिक से अधिक किसान नकदी फसलों को अपनाये और अपनी आर्थिकी को सुदृढ़ कर सके।

    मेहर सिंह फाउंडेशन कांगड़ा के बोटनिस्ट डॉ. सुखबीर सिंह ने बताया कि ऊना की जलवायु के अनुसार किसान व बागवान कम लागत वाले औषधीय पौधों की पैदावार से एक अच्छी आमदनी अर्जित कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि किसान कालमे, रोजमैरी, अफ्रीकन गेंदा, बबूल, तुलसी, कपूर व लेमन तुलसी आदि की खेती कर इंकम के साधन बढ़ा सकते हैं। इसके अलावा कम सिंचाई वाले क्षेत्रों में अडूसा, पीयावासा, कालावासा जैसे पौधों की खेती कर सकते हैं जिसकी साल में दो या तीन बार कटाई की जा सकती हैं। उन्होंने बताया कि इन औषधीय पौधों की फार्मा उद्योगों में काफी मांग है। उन्होंने कहा कि पौधों से बायो फैंसिंग कर किसान अपनी फसलों को जंगली जानवरों से बचा सकते हैं।

    इस अवसर पर डीएफओ मृत्युजय माधव, अधीक्षण अभियंता जल शक्ति विभाग अरविंद सूद, अधिशाषी अभियंता नरेश धीमान, उपनिदेशक कृषि कुलभूषण, उप निदेशक उद्यान अशोक धीमान, बीडीओ बंगाणा यशपाल सिंह परमार, बीडीओ ऊना रमनबीर चौहान, जिला पंचायत अधिकारी श्रवण कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।

  • सतपाल सत्ती ने 86 लाभार्थियों को वितरित किए निशुल्क रसोई गैस कनेक्शन

    सतपाल सत्ती ने 86 लाभार्थियों को वितरित किए निशुल्क रसोई गैस कनेक्शन

    ऊना/सुशील पंडित: छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज जिला मुख्यालय में 86 लाभार्थियों को हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना के तहत निशुल्क गैस कनेक्शन वितरित किए।

    इस अवसर पर अपने संबोधन में सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार ने समाज के हर वर्ग के एक समान कल्याण को प्राथमिकता दी है। इसके लिए अनेकों कल्याणकारी योजनाएं लागू की गई हैं जो गरीब व जरुरतमंद प्रदेशवासियों के उत्थान के लिए वरदान साबित हुई हैं। उन्होंने बताया कि हिमाचल गृहिणी सुविधा के माध्यम से निशुल्क गैस कनेक्शन वितरित किए जा रहे हैं ताकि प्रदेश की प्रत्येक महिला की रसोई धुंआमुक्त हो सके। उन्होंने बताया कि महिला सशक्तिकरण व पर्यावरण संरक्षण भी इस योजना का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में गृहिणी सुविधा योजना के लाभार्थियों को दो निशुल्क गैस सिलेंडर रिफिल भी प्रदान किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिला में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में कुल 10 हजार 509 तथा गृहिणी सुविधा योजना के तहत 22,322 गैस कंनेक्शन का वितरित किए गए हैं। इसके अलावा 19,765 फ्री रीफल किए गए हैं।

    उन्होंने बताया कि धन के अभाव में उपचार न करवा पाने की चिंता से मुक्त करने की दिशा में आयुष्मान भारत और हिमकेयर जैसी महत्वाकंक्षी योजनाओं के सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहे हैं। उन्होंन बताया कि हिमकेयर योजना के तहत पंजीकृत परिवारों को अस्पताल में दाखिल होने पर 5 लाख रुपये तक के निशुल्क उपचार की सुविधा प्रदान की जाती है। उन्होंने बताया कि योजना के तहत पंजीकृत 5.13 लाख परिवारों में से 2.17 लाख लाभार्थियों को 196 करोड़ रुपये खर्च करके उपचार की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। उन्होंने बताया कि सहारा योजना के तहत पार्किन्सन, कैन्सर, अधरंग, किडनी फेलियर जैसी गंभीर बीमारियों से ग्रसित रोगियों को आर्थिक सहायता के तौर पर प्रति माह 3 हजार रुपये की राशि सीधे उनके खाते में प्रदान की जा रही है। इस योजना के तहत अब तक 16820 लाभार्थियों को लगभग 56 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद की गई है। सत्ती ने बताया कि प्रदेश के आर्थिक रुप से कमजोर व आवासहीन पात्र परिवारों को आवास सुविधा प्रदान करने उद्देश्य से कार्यान्वित की जा रही मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत सहायता राशि को 1.30 लाख से बढ़ाकर 1.50 लाख रुपये किया गया है। योजना के तहत 6198 आवास स्वीकृत हुए हैं।

    इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य अशोक कुमार धीमान, नगर परिषद अध्यक्षा पुष्पा देवी, पार्षद उर्मिला चौधरी, ममता कश्यप, इंदु कुमारी, कैप्टन चरण दास, डीएफएससी राजीव शर्मा, गैस अजेंसी के संचालक नरेश शर्मा व मैनेजर बलबीर सिंह, सीमा दत्ता सहित अन्य उपस्थित रहे।

  • एनसीसी संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के नौवे दिन कैडेट को पढाया उपभोक्ता क़ानून का पाठ

    एनसीसी संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के नौवे दिन कैडेट को पढाया उपभोक्ता क़ानून का पाठ

    ऊना/सुशील पंडित: छठी हि.प्र. (I) कंपनी एनसीसी ऊना द्वारा आयोजित शिविर के नौवे दिन सभी कैडेट को केशव चंदेल (उपभोक्ता फ़ोरम अधिवक्ता) द्वारा उपभोक्ता क़ानून, नियम और कोर्ट के बारे में जानकारी दी गई। 

    इस मौके पर सूबेदार यादविंदर, कार्यालय अधीक्षक बिपिन शर्मा, क्लर्क रमन कुमार, हवलदार संजीव कुमार, हवलदार शैल सिंह, हवलदार भूपिन्दर हवलदार अजय, हवलदार विकास, एएनओ कैप्टन अश्विन कुमार, फस्ट अफसर कमलजीत सिंह, सेकंड अफ़सर सुरेश कुमार, सेकंड अफ़सर पम्मी, सेकंड अफ़सर संजय कुमार, थर्ड अफ़सर ललित मोहन, केशव चंदेल (उपभोक्ता फ़ोरम अधिवक्ता ) डॉ. मोनिका (वेदांता फाउंडेशन), रीना (सदस्या), इन्द्रजीत (सदस्या), सुरेन्द्र ठाकुर (हिमाचल रेड क्रास सोसाइटी) मौजूद रहे।

  • अब 25 जून तक बस रूट परमिट व ट्रांसफर से संबंधित कर सकते हैं आवेदन

    अब 25 जून तक बस रूट परमिट व ट्रांसफर से संबंधित कर सकते हैं आवेदन

    ऊना/सुशील पंडित: आरटीओ ऊना राजेश कौशल ने ऊना जिला के सभी निजी बस मालिकों, स्कूल प्रबंधकों, ऑटो रिक्शा मालिकों व हिमाचल प्रदेश परिवहन निगम को सूचित करते हुए बताया है कि बस रूट परमिट ट्रांसफर, परिवर्तन, परमिट रिप्लेसमेंट, ऑटो रिक्शा व स्कूल बस आदि के परमिट से संबंधित आवेदन की तिथि 23 जून से बढ़ाकर 25 जून कर दी गई है। इसके उपरांत कोई भी आवेदन पत्र स्वीकार्य नहीं होगा।

    आरटीओ ने कहा कि इसके अतिरिक्त स्टेज कैरेज़ से संबंधित आवेदनकर्ता अपना आवेदन निर्धारित नए प्रपत्र पर भर कर करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि अगर किसी आवेदनकर्ता ने आवेदन पुराने प्रपत्र पर किया है, तो उसे पुनः नए प्रपत्र पर आवेदन करना होगा अन्यथा प्राधिकरण द्वारा उसका आवेदन अस्वीकार किया जा सकता है।

  • सनातन धर्म के मूलभूत ढांचे में बदलाव किए बिना सनातन को बचाना असंभव: याति

    सनातन धर्म के मूलभूत ढांचे में बदलाव किए बिना सनातन को बचाना असंभव: याति

    यति वावा की सुनें सव सनातनी: बालयोगी ज्ञानानाथ जी महाराज
    ऊना/सुशील पंडित: हरिद्वार के सर्वानंद घाट से सनातन में सर्वमान्य धर्मानुशासन और एक सर्वमान्य पुस्तक के लक्ष्य को लेकर आरम्भ हुई संत जागृति यात्रा हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना पंहूची । और आज ऊना में एक पत्रकार वार्ता की गई। जिसमें हरिद्वार के सर्वानन्द घाट से जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी का संदेश लेकर संत जागृति यात्रा हिमाचल प्रदेश में पहले माँ ज्वाला के दरबार में पहुँची ।यहां संतो ने यात्रा का भरपूर स्वागत किया और अपना हर तरह का सहयोग और समर्थन देने का आश्वासन भी दिया। यहां पर एक प्रेस वार्ता भी हुई जिसमे यात्रा की सभी जानकारियां दी गई।
    प्रथम चरण में यह यात्रा सम्पूर्ण हिंदीभाषी क्षेत्र में जाएगी और सभी धार्मिक मठ मंदिरों और आश्रमों तक संत जागृति संदेश को लेकर जाएगी।
    दूसरे चरण में यह यात्रा दक्षिण भारत जाएगी जिसमें महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी भी भाग लेंगे।यह यात्रा अपने अंतिम चरण में हरिद्वार के सन्तो के दर्शन करेगी और उन्हें पूरे देश के सन्तों से हुए विचार विमर्श के बारे में जानकारी देगी।
    संत जागृति यात्रा अब दो समूहों में बंटकर हो रही है।एक समूह बालयोगी ज्ञाननाथ जी महाराज और दूसरा समूह स्वामी अमृतानंद जी महाराज के नेतृत्व में भृमण करके महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी का पत्र देश के सभी सन्तों तक लेकर जाएंगे और उनसे सनातन धर्म और सनातन धर्म के मानने वालों की रक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आग्रह करेगे।
    योगी ज्ञाननाथ जी महाराज के नेतृत्व में संत जागृति यात्रा पंजाब,हिमाचल और हरियाणा जाएगी तथा स्वामी अमृतानंद जी महाराज के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान तथा अन्य हिंदी भाषी राज्यों में जाएगी।
    यात्रा के बारे में बताते हुए बालयोगी ज्ञाननाथ जी महाराज ने कहा कि आज सनातन धर्म पर अभूतपूर्व संकट है।यदि हिन्दुओं का जनसंख्या अनुपात इसी तरह घटता रहा तो वो दिन दूर नहीं जब भारत इस्लामिक देश बन जायेगा। अगर भारत इस्लामिक देश बना तो अब हिन्दुओं को भागने की भी जगह नहीं मिलने वाली ।ये बात मौलाना अब जोर शोर से कहने भी लगे हैं।अब संत समाज को आगे आकर सनातन धर्म और भारत राष्ट्र की रक्षा के लिये पहल करनी ही पड़ेगी।यह यात्रा सन्तों से यही निवेदन करने के लिए की जा रही है।
    यह छोटी सी साधारण यात्रा सनातन धर्म और विश्व इतिहास पर अपना अमिट प्रभाव छोड़ेगी।जो संदेश यह यात्रा माँ गंगा के तट से लेकर जा रही है,उसके महत्व को नहीं समझा गया तो सनातन धर्म को बचाना असम्भव हो जाएगा।
    प्रेस वार्ता के माध्यम से उन्होंने हिमाचल के सभी आदरणीय सन्तों से इस यात्रा को आशीर्वाद, सहयोग और समर्थन देने का आग्रह किया।
    इस अवसर पर पर उनके साथ ब्रह्मचारी श्याम चेतन महाराज, बाबा मुक्ति नाथ, हिन्दू एकता हिन्दू चेतना संघ के अध्यक्ष गौतम ठाकुर, मास्टर बीरबल, संदीप जरार, रोशन लाल, सुभाष शर्मा आदि उपस्थित रहे।
  • नेता विपक्ष बौखलाहट में कर रहे अनाप-शनाप बयानबाज़ीः कंवर

    नेता विपक्ष बौखलाहट में कर रहे अनाप-शनाप बयानबाज़ीः कंवर

    ऊना/सुशील पंडित: ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर पर अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करने को लेकर नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री पर जवाबी हमला बोला है। आज जारी एक प्रैस विज्ञप्ति में वीरेंद्र कंवर ने कहा कि विस चुनाव आते देख नेता विपक्ष बौखला गए हैं और इसी बौखलाहट में वह बेतुके बयान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि अमर्यादित भाषा को लेकर नेता विपक्ष को मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से माफी मांगनी चाहिए। जिस तरह की भाषा व शब्दों का प्रयोग अग्निहोत्री ने किया है, वह देवभूमि हिमाचल प्रदेश की संस्कृति नहीं है। नेता प्रतिपक्ष को मर्यादा में रहकर बोलना चाहिए। राज्य के मुख्यमंत्री के प्रति इस तरह की बयानबाजी करना निंदनीय है।
    वीरेंद्र कंवर ने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा चुनावी साल में जनता के बीच उपलब्धियों को लेकर जा रही है, जिससे कांग्रेस पार्टी के नेता बौखला गए हैं। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष आदतन आए दिन अनाप-शनाप बयान बाजी करते हैं, जो उन्हें कतई शोभा नहीं देता है। यह हिमाचल प्रदेश की संस्कृति और जनता का अपमान है।
    ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री का विकास और प्रवास के लिए हेलीकॉप्टर इस्तेमाल जरूरी होता है। पूर्व के मुख्यमंत्री भी अपने कार्यकाल में हेलीकॉप्टर का प्रयोग करते रहे हैं, क्योंकि हिमाचल प्रदेश पहाड़ी राज्य है और यहां की भौगोलिक परिस्थितियों से सभी अच्छी तरह से वाकिफ हैं। इसलिए विकास कार्यों को गति प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर इस्तेमाल जरूरी हो जाता है।
    वीरेंद्र कंवर ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में पिछले साढ़े चार वर्षों में अथाह विकास हुआ है, जिससे राज्य के ग्रामीण क्षेत्र भी अछूते नहीं रहे हैं। पेयजल, सड़क और स्वास्थ्य नेटवर्क सुदृढ़ किया गया है और हर क्षेत्र में आधारभूत ढांचे में सुधार आया है। यही वजह है कि कांग्रेस पार्टी के नेता चुनावों के नजदीक आते ही बौखलाहट में दिख रहे हैं और इसीलिए नेता प्रतिपक्ष बेतुकी बयानबाजी का सहारा ले रहे हैं।
  • नंगड़ां में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित

    नंगड़ां में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित

    ऊना/सुशील पंडित: आतमा परियोजना के तहत राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत कृषक एवं पशु पालक महिलाओं के लिए नंगड़ा में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस संबंध में जानकारी देेते हुए आतमा परियोजना निदेशक डॉ. रविंद्र सिंह जसरोटिया ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर में 30 प्रतिभागियों ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण शिविर में प्राकृतिक खेती, बीज गुणवत्ता चयन, मृदा व जल संरक्षण, हानिकारक व लाभकारी कीट की पहचान, पशुओं का प्रजनन, जानवरों की नस्लों की जानकारी, चारा और चारा प्रबंधन व स्वास्थ्य प्रबंधन बारे प्रशिक्षित किया गया।
  • रामगढ़ धार पेयजल योजना पर खर्च हो रहे 14.50 करोड़ रुपएः वीरेंद्र कंवर

    रामगढ़ धार पेयजल योजना पर खर्च हो रहे 14.50 करोड़ रुपएः वीरेंद्र कंवर

    वीरेंद्र कंवर ने संपर्क से समर्थन यात्रा के तहत खोली, गुलैहड़, डोह तथा बराल में सुनीं जन समस्याएं

    ऊना/सुशील पंडित: ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज संपर्क से समर्थन यात्रा के तहत बुढवार ग्राम पंचायत के तहत खोली, गुलैहड़, डोह तथा बराल में जन समस्याएं और अधिकारियों को उनके निवारण के निर्देश दिए।

    वीरेंद्र कंवर ने कहा कि क्षेत्र में पानी की समस्या का स्थाई समाधान करने के लिए 14.50 करोड़ रुपए रामगढ़ धार पेयजल योजना पर खर्च किए जा रहे हैं। इस योजना के तहत पहले 40 टैंक बनाए जाने थे, लेकिन अब 50 टैंकों का निर्माण किया जा रहा है। साथ ही पानी की लाइनें भी बदली जा रही हैं, जिससे क्षेत्र के निवासियों को साफ पीने का पानी उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि थाना कलां-भाखड़ा सड़क को डबल लेन बनाने के लिए 22 करोड़ रुपए की डीपीआर केंद्र सरकार को स्वीकृति के लिए भेजी है, जिसे जल्द ही मंजूरी मिल जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व में सरकार ने अनेक कल्याणकारी निर्णय लिए हैं। महिलाओं के लिए बस किराया आधा कर दिया है, बिजली की 125 यूनिट फ्री कर दिए गए हैं, ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की बिल पूरी तरह से माफ किया गया है। 

    कंवर ने कहा कि आज पंचायतों के माध्यम से करोड़ों रुपए विकास कार्यों पर खर्च किए जा रहे हैं तथा बुढवार पंचायत में ही लगभग 2.50 करोड़ खर्च किए गए हैं। इसके अलावा 50 लाख रुपए के अतिरिक्त विकास कार्य मंजूर किए गए हैं, जिन्हें अगले छह माह में पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पहले पंचायतों में छोटे-छोटे कार्य होते थे लेकिन अब लाखों रुपए के रास्ते पंचायतों के माध्यम से बनाए जा रहे हैं और विकास कार्यों के लिए भरपूर धन उपलब्ध करवाया जा रहा है। 

    ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने शिव टिल्ला में सामुदायिक भवन के निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए 3 लाख रुपए देने की घोषणा की। इसके साथ ही गुलैहड़ में पानी का अलग टैंक बनाने तथा शमशान घाट तक लिंक रोड बनाने की घोषणा की। उन्होंने आपदा प्रभावित खोली निवासी रमेश चंद को 10 हजार रुपए की आर्थिक सहायता भी प्रदान की। 

    श्यामा प्रसाद मुखर्जी को अर्पित की श्रद्धांजलि
    वीरेंद्र कंवर जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि के अवसर पर बराल में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुए और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देश की एकता-अखंडता की रक्षा के लिए बलिदान दिया, जो सभी के लिए प्रेरणा है। 

    इस अवसर पर जिप उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा, कुटलैहड़ भाजपा मंडल अध्यक्ष मास्टर तरसेम, केसीसी बैंक के डायरेक्टर कैप्टन प्रीतम डढवाल, बीडीओ यशपाल सिंह परमार, अधिशाषी अभियंता जल शक्ति विभाग एके बंसल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

  • आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट के भरें जाएंगे 38 पद

    आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट के भरें जाएंगे 38 पद

    ऊना/सुशील पंडित: निदेशक आयुष, हिमाचल प्रदेश द्वारा आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट के अनुबंध आधार पर 38 पद भरे जाएंगे। यह जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी ऊना अनीता गौतम ने बताया कि इन पदों के लिए सामान्य श्रेणी में 16 पद, एससी वर्ग की सामान्य श्रेणी में 7 व बीपीएल श्रेणी में 1 पद, एसटी श्रेणी में 2, ओबीसी वर्ग की सामान्य श्रेणी में 7 व बीपीएल श्रेणी में 1 पद तथा ईडब्ल्यूएस श्रेणी में 4 पद अधिूसूचित किए गए हैं।

    अनीता गौतम ने बताया कि आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं तथा हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड से मान्यता प्राप्त बोर्ड/महाविद्यालयों से आयुर्वेदिक फार्मेसी में डिग्री/डिप्लोमा होना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट पदों के लिए 18 से 45 वर्ष आयु निर्धारित की है तथा हिमाचल प्रदेश सरकार के मापदंडों अनुसार एससी, एसटी व ओबीसी श्रेणियों को आयु सीमा में नियमानुसार छुट दी जाएगी। 
    जिला रोजगार अधिकारी अनीता गौतम ने बताया कि इच्छुक एवं योग्य अभ्यार्थी संबंधित रोजगार कार्यालय में 27 जून तक पंजीकृत करवा सकते हैं।