Category: Himachal

  • सेना भर्ती रैली 29 अगस्त से 8 सितंबर तक सुजानपुर टीरा में

    सेना भर्ती रैली 29 अगस्त से 8 सितंबर तक सुजानपुर टीरा में

    सेना भर्ती में भाग लेने के लिए 30 जुलाई तक कर सकते हैं आॅनलाईन आवेदन 

    ऊना/सुशील पंडित: ऊना, हमीरपुर व बिलासपुर के युवाओं के लिए अग्निपथ योजना के तहत सेना भर्ती 29 अगस्त से 8 सितंबर तक सुजानपुर टीरा, जिला हमीरपुर में आयोजित होगी। यह जानकारी सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के निदेशक कर्नल संजीव कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि सेना भर्ती में भाग लेने के इच्छुक अभ्यार्थी भारतीय थल सेना की वेबसाईट  http://www.joinindianarmy.nic.in पर 30 जुलाई तक आॅनलाईन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि अग्निपथ योजना के तहत सभी आर्मस के लिए अग्निवीर (सामान्य डयूटी), अग्निवीर (तकनीकी), अग्निवीर (क्लर्क/स्टोर कीपर तकनीकी), अग्निवीर टेªडस मैन 10वीं पास व अग्निवीर टेªडस मैन 8वीं पास के लिए सेना भर्ती रैली आयोजित की जाएगी।

    संजीव कुमार ने बताया कि अग्निवीर सेना भर्ती के लिए अभ्यार्थी की आयु 1 अक्तूबर, 2022 को साढे 17 वर्ष से 23 वर्ष तक होना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि अभ्यार्थियों को अग्निवीर सेना भर्ती रैली के लिए एडमिट कार्ड 11 से 21 अगस्त तक पंजीकृत ईमेल आईडी के माध्यम से जारी किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि अग्निवीर सेना भर्ती रैली के दौरान अभ्यार्थी को अपने सभी आवश्यक दस्तावेज़ लेकर आना अनिवार्य होगा। इसके अलावा स्टेट ओपन स्कूल से उत्तीर्ण हुए अभ्यार्थियों के पास स्कूल के प्रधानाचार्य और बीईओ/डीईओ से प्रति हस्थाक्षरित स्कूल छोड़ने का प्रमाण पत्र या स्थानांतरण प्रमाण पत्र होना चाहिए।

    उन्होंने बताया कि आॅनलाईन आवेदन करने के लिए अभ्यार्थी के पास मैट्रिक प्रमाण पत्र, ईमेल आईडी, मोबाईल नंबर, फोटोग्राफ, साईन व बोनाफाईड जैसे दस्तावेज होना अनिवार्य रहेगा।

  • खालसा ऐड के Ravi Singh का सोशल मीडिया अकाउंट बैन

    खालसा ऐड के Ravi Singh का सोशल मीडिया अकाउंट बैन

    चंडीगढ़ : खालसा एड के रवि सिंह को लेकर बड़ी ख़बर सामने आई है। खालसा एड के रवि सिंह के ट्विटर अकाउंट पर पाबंदी लगा दी गई है। इसकी जानकारी खुद रवि सिंह ने अपने फेसबुक पर पोस्ट सांझा करके दी है।

    उन्होंने लिखा, मेरा ट्विटर अकाउंट भारत में बैन कर दिया गया है! ये है बीजेपी के राज में लोकतंत्र का असली चेहरा !! सिख सोशल मीडिया अकाउंट्स पर प्रतिबंध लगाने से हमें अपनी आवाज उठाने से नहीं रोका जा सकेगा! हम केवल जोर से उठेंगे!

  • सिद्धू मूसेवाला मर्डर केसः पुलिस ने दो गैंगस्टरों को किए गिरफ्तार

    सिद्धू मूसेवाला मर्डर केसः पुलिस ने दो गैंगस्टरों को किए गिरफ्तार

    चंडीगढ़ : पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस को लेकर पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों को मोहाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान बंटी और गौरव के रूप में हुई है। इसकी जानकारी देते हुए मोहाली पुलिस के डीएसपी बिक्रम बराड़ ने बताया कि उनकी टीम ने दो गैंगस्टरों बंटी और गौरव को गिरफ्तार किया है, जिनके तार सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस से जुड़े हुए है।

    इन आरोपियों ने शार्प शूटर्स को दी थी पनाह

    उन्होंने इस संबंधी जानकारी देते हुए बताया कि इन्होंने ने सिद्धू मूसेवाला कत्ल से जुड़े शार्प शूटरों को पनाह दी थी। इनके तार वांटेड राजिंदर छौक्कर से जुड़े हुए बताये जा रहे है।

    आरोपियों से हेरोइन व 3 लाख की नकदी बरामद

    मोहाली पुलिस ने इन्हें बलौंगी से गिरफ्तार किया है। दोनों गुर्गों के कब्जे से हेरोइन व 3 लाख की नकदी बरामद की गई है। हालांकि आरोपी राजिंदर छौक्कर अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। डीएसपी ने बताया कि जल्द ही आरोपियों से पूछताछ और भी खुलासे किए जाएंगे।

  • जल जनित रोगों से बचाव के लिए रखें व्यक्तिगत स्वच्छता का विशेष ध्यान: सीएमओ

    जल जनित रोगों से बचाव के लिए रखें व्यक्तिगत स्वच्छता का विशेष ध्यान: सीएमओ

    ऊना/सुशील पंडित: बरसात के मौसम में कई प्रकार के जल जनित रोगों के फैलने की आशंका रहती है, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को स्वच्छता के साथ-साथ अपने आसपास के वातावरण को भी स्वच्छ रखना चाहिए। इस संबंध मंे जानकारी देते हुए सीएमओ ऊना डाॅ मंजू बहल ने बताया कि स्क्रब टाईफस, डेंगू, मलेरिया व पीलिया जैसी बीमारियों से बचने के लिए एहतियात बरतना बेहद जरूरी है। उन्होंने बताया कि मलेरिया मादा एनोफलिस मच्छर के काटने से होता है, जिससे मरीज को ठण्ड लगकर कंपकंपी द्वारा 103 डिग्री या इससे अधिक बुखार आता है। यह मच्छर खड़े पानी में प्रजनन करता है। मलेरिया से बचाव व इलाज दोनों सम्भव है, कोई भी बुखार मलेरिया हो सकता है अतः खून की जाँच करवाकर मलेरिया की सही पहचान होती है। सीएमओ ने बताया कि डेंगू एडीज मच्छर के काटने से होता है यह मच्छर दिन के समय काटता है तथा साफ पानी में पनपता है। डेंगू में तेज बुखार सिर दर्द, बदन दर्द तथा जोड़ों में दर्द व रक्तस्राव होता है। 

    डाॅ मंजू बहल ने बताया कि बरसात के मौसम में आमतौर पर तेज बुखार से पीड़ित रोगियों की संख्या बढ़ जाती है यह बुखार स्क्रब टायफस हो सकता है। यह रोग खेतों, झाड़ियों व घास में रहने वाले चूहों पर पनपने वाले संक्रमित पिस्सुओं के काटने से फैलता है। इसमें तेज बुखार, जोड़ों में दर्द, शरीर में अकडन तथा कई बार गर्दन, बाजुओं के नीचे तथा कूल्हों के ऊपर गिल्टियाँ हो जाती हैं। 

    बरसात के मौसम में पनपने वाली बीमारियों बारे जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मंजू बहल ने स्क्रब टाईफस, डेंगू व मलेरिया से बचाव के लिए कुछ एहतियात बरतने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि खड़े पानी की निकासी का होना अत्यंत जरूरी है। पशुओं द्वारा पानी पीने के लिए उपयोग किये जाने वाले बर्तनों को ढककर रखना जरूरी है। डेंगू से बचने के लिए सप्ताह में एक या दो बार कूलर तथा पानी की टंकी को जरूर साफ करें। टूटे बर्तन, पुराने टायर इत्यादि को घर में न रखें। इसके अलावा आसपास घास व खरपतवार उगने न दें। खेतों व झाड़ियों में काम करते समय पूरा शरीर (खासकर टाँगें, पाँव और वाजू) ढककर रखें। पीलिया, हेपेटाइटिस ए तथा ई दूषित पानी व दूषित खाने से होता है। यह लीवर से सम्बंधित बीमारी है। इसमें मरीज को हल्का बुखार, पेट दर्द, आँखों व त्वचा का रंग पीला होना, उल्टी व मितली का होना तथा थकावट महसूस होती है। इससे बचने के लिए हाथों को खाना बनाने से पहले, खाने से पहले तथा शौच जाने के बाद साबुन से अच्छी तरह धोएं, शौचालय का प्रयोग करें, आसपास सफाई रखें तथा पीने के लिए साफ व शुद्ध जल का प्रयोग करें। किसी भी प्रकार की झाड़ फूंक न करवाएं।

    मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मंजू बहल ने बताया कि जिला ऊना में मलेरिया, डेंगू, स्क्रब टाईफस व पीलिया इत्यादि के इलाज हेतु सभी दवाइयाँ अथवा सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में इसकी जांच उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि अगर किसी भी व्यक्ति को उपरोक्त लक्षण हों तो तुरंत नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य संस्थान में इलाज करवा सकते हैं।

  • पंजाबः दीवार बनाने को लेकर दो गुटों में चली गोलियां, दो की मौत

    पंजाबः दीवार बनाने को लेकर दो गुटों में चली गोलियां, दो की मौत

    मलोटः पंजाब में क्राइम की वारदाते लगातार बढ़ती जा रही है। राज्य में आए दिन गोली चलने के मामले सामने आ रहे है। वहीं आज मलोट जिले में गोली चलने का एक मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक मलोट के गांव वाम में दो गुटों में दीवार बनाने को लेकर आपसी झड़प हुई है।

    हादसे में एक महिला घायल

    दोनों गुटों में विवाद इतना बढ़ गया कि एक गुट की ओर से फायरिंग की गई। बताया जा रहा है कि इस फायरिंग दौरान 2 लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक महिला घायल हुई है। बता दें कि श्री मुक्तसर साहिब जिले के बाम गांव में युवक ने घर की दीवार निकालने के विवाद को लेकर अपने दादा और चाचा की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। मामला गांव बाम का है। मृतक जरनैल सिंह की पुत्रवधू अमरजीत कौर ने बताया कि उनके रिश्तेदारों का घर उनके घर के साथ ही  है। घर के बीच दीवार निकालने को लेकर पंचायती सदस्यों द्वारा नींव रखी गई।

    आरोपी हरदीप सिंह गोली मारकर खुद पुलिस के सामने हुआ पेश

    मिली जानकारी के मुताबिक सुबह मृतक जरनैल सिंह के भाई का पोता हरदीप सिंह (20) उसके घर आया और उसने जरनैल सिंह को गोली मार दी जिससे जरनैल सिंह वहीं गिर पड़ा। इस दौरान उसने घर में मौजूद जरनैल सिंह की पत्नी नसीब कौर को भी दो बार गोली मारी। आरोपी हरदीप सिंह ने अपने घर के एक कमरे में रह रहे चाचा मिठू सिंह की भी गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गया। बाद में हत्यारा खुद पुलिस के सामने पेश हो गया।

    जरनैल सिंह और मिठू सिंह की हुई मौत

    परिजनों के अनुसार जरनैल सिंह रिश्तेदारी में हरदीप सिंह का दादा लगता था जबकि मिठू सिंह उसका ताया था। इस बीच, जरनैल सिंह और मिठू सिंह की मौत हो गई जबकि हरदीप सिंह की दादी नसीब कौर को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही सदर मलोट थाने की पुलिस व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। परिजनों और गांववासियों के अनुसार दोनों घरों के बीच दीवार को लेकर थोड़ी कहा-सुनी हुई थी लेकिन एक दिन पहले ही पंचायत ने मामला निपटा दिया था और दीवार की नींव रख दी।

    उधर, डीएसपी जसपाल सिंह ने बताया कि हरदीप सिंह उर्फ ​​संदीप सिंह ने कथित तौर पर अपने दादा के भाई और ताया की हत्या की है। हत्या के बाद वह खुद पुलिस के सामने पेश हो गया। हालांकि इस मामले को लेकर पुलिस की ओर से कार्रवाई की जा रही है।

  • पंजाबः ट्रेन के आगे कूदकर व्यक्ति ने की खुदकुशी

    गुरदासपुर : गुरदासपुर के काहनूवान रेलवे फाटक के पास व्यक्ति के खुदकुशी करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि एक अज्ञात व्यक्ति ने पठानकोट से अमृतसर जा रही पैसेंजर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली।

    मौके पर पहुंचे जीआरपी अधिकारी

    ट्रेन के नीचे आने से युवक के शरीर के कई टुकड़े हुए। घटना के बाद फाटक के कर्मचारी ने जीआरपी पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचे जीआरपी अधिकारी ने बताया कि मृतक की उम्र 60 से 65 वर्ष के बीच हो सकती है।

    मृतक की जेब से 10-10 रुपये के नोट मिले

    रेलवे पुलिस के एएसआई रवेल सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि काहनूवान फाटक से कुछ दूरी पर पठानकोट से अमृतसर जा रही पैसेंजर ट्रेन के आगे एक व्यक्ति ने कूद कर आत्महत्या कर ली। जब वे मौके पर पहुंचे, तो उस व्यक्ति की पहचान करना बहुत मुश्किल था। उन्होंने कहा कि फ़िलहाल 174 की कार्रवाई लागू कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि मृतक व्यक्ति के जेब से 10-10 रुपये के नोट मिले, उससे पता चलता है कि वह व्यक्ति भिखारी था। पुलिस ने शव को सरकारी अस्पताल में रखवा दिया है। 

  • पंजाबः पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह को मिल सकता है यह बड़ा पद

    पंजाबः पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह को मिल सकता है यह बड़ा पद

    चंडीगढ़: पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह को लेकर बड़ी ख़बर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक भाजपा की नजरें राष्ट्रपति पद के चुनाव पर टिकी हुई है। अगर एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू यह चुनाव जीत जाती है तो कैप्टन अमरेंद्र सिंह को उपराष्ट्रपति का उम्मीदवार बनाया जा सकता है। यानि जल्द ही उन्हें यह पद मिल सकता है।

    इस समय लंदन में हैं कैप्टन अमरेंद्र सिंह

    सूत्रो से मिली जानकारी के मुताबिक भाजपा राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर उन्हें उपराष्ट्रपति का पद सौंपने का विचार कर रही है। बता दें कि कैप्टन अमरेंद्र सिंह इस समय लंदन में हैं, हाल ही में उनकी लंदन में सर्जरी हुई थी लेकिन अब डाक्टरों ने उन्हें छुट्टी दे दी है। कैप्टन अमरिंदर सिंह के लंदन से वापिस आने के बाद इस पर सारी स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। जानकारी के मुताबिक पंजाब में भाजपा ने 2024 में होने वाले लोकसभा और और 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए दांव चला है।

    चुनाव जीतने पर कैप्टन अमरिंद को उपराष्ट्रपति बनाने की कवायद शुरू

    भाजपा उपराष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए पंजाब लोक कांग्रेस के प्रमुख एवं पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह को अपना उम्मीदवार घोषित कर सकती है। अभी तक उपराष्ट्रपति पद के लिए भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी का नाम चल रहा था लेकिन अब बदली हुई परिस्थितियों में कैप्टन को उपराष्ट्रपति बनाने की कवायद पार्टी के अंदर जोर-शोर से चल रही है। शुक्रवार को शिरोमणि अकाली दल ने हैरानीजनक तरीके से भाजपा की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का समर्थन कर दिया।

  • पंजाबः लंबी छुट्टी पर जा रहे डीजीपी भावरा, ये अधिकारी डीजीपी की रेस में

    पंजाबः लंबी छुट्टी पर जा रहे डीजीपी भावरा, ये अधिकारी डीजीपी की रेस में

    चंडीगढ़ः पंजाब में डीजीपी वीके भावरा को लेकर बड़ी ख़बर सामने आई है। पंजाब के डीजीपी वीके भावरा ने दो महीने की छुट्टी के लिए आवेदन किया है। पंजाब को जल्द नया पुलिस महानिदेशक मिलेगा। मौजूदा डीजीपी वीके भावरा केंद्र में जाएंगे। उनके केंद्रीय डेपुटेशन की मांग को पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार ने मंजूर कर लिया है। 

    5 जुलाई से छुट्टी पर जाएंगे डीजीपी भावरा

    डीजीपी भावरा 5 जुलाई से वह छुट्‌टी पर चले जाएंगे। इसके बाद गौरव यादव या हरप्रीत सिद्धू को कार्यकारी डीजीपी का चार्ज दिया जा सकता है। इस दौड़ में डीजीपी शरद सत्य चौहान और संजीव कालड़ा का नाम भी चर्चा में है। यही चारों नाम पंजाब के नए डीजीपी की दौड़ में भी हैं।

    डीजीप से नाखुश थी पंजाब सरकार

    पंजाब सरकार डीजीपी वीके भावरा से नाखुश है। जिसकी बड़ी वजह राज्य में पैदा हुई लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति है। पहले पंजाब पुलिस के मोहाली स्थित इंटेलिजेंस विंग हेडक्वार्टर पर रॉकेट अटैक हुआ। पुलिस अभी तक रॉकेट दागने वालों को नहीं पकड़ सकी। फिर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या हो गई। इसमें पंजाब पुलिस का इंटेलिजेंस फेलियर रहा। हत्या से एक दिन पहले मूसेवाला की सिक्योरिटी घटाई गई थी। राज्य में हो रही वारदातें रोकने में भी पुलिस विफल साबित हुई।

  • पंजाबः लोगों को राहत, अब इस Rate पर मिलेगी Whiskey और Beer, देखें List

    पंजाबः लोगों को राहत, अब इस Rate पर मिलेगी Whiskey और Beer, देखें List

    चंडीगढ़ः पंजाब सरकार द्वारा आबकारी निति के तहत शराब और बियर की नई रेट लिस्ट जारी कर दी है। पंजाब सरकार द्वारा शराब के नए रेट जारी कर दिए गए है। जिनके तहत पंजाब में अब इसी रेट के हिसाब से शराब की बिक्री होगी। सरकार की नई एक्साइज पॉलिसी के तहत ठेकों में आई रेट लिस्ट मुताबिक शराब के दामों में 30 से 40 प्रतिशत तक की बड़ी गिरावट दर्ज हुई है, वहीं शराब की बिक्री को बनाए गए नियम के मुताबिक महानगर में 24 घंटे शराब की बिक्री की अनुमति दी गई है।

    इसी के साथ ही जिले में खुलने वाले शराब के ठेकों की संख्या में बढ़ौतरी दर्ज हुई है, जिसके चलते शनिवार से जालंधर जिले के अंदर 300 से अधिक शराब के ठेके खुल जाएंगे। पंजाब सरकार द्वारा निम्नलिखित शराब के नए रेट लागू किए गए है :-

  • एचआरटीसी कंडक्टर यूनियन ने मांगों को लेकर किया शांतिपूर्ण प्रदर्शन

    एचआरटीसी कंडक्टर यूनियन ने मांगों को लेकर किया शांतिपूर्ण प्रदर्शन

    ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना मुख्यालय पर एचआरटीसी कंडक्टर यूनियन ने अपनी बेतन वढौतरी को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया।, उन्होंने तृतीय श्रेणी के कर्मचारियों के बेतन में बृद्धि किये जाने की  माग की है। इस मौके पर कंडक्टर यूनियन के पदाधिकारियों ने नारेबाजी भी की ओर तख्तियां पर अपनी मांगो को लेकर शलोगन भी लिखे, एचआरटीसी कंडक्टर यूनियन का कहना है कि हमारी मांगों पर सरकार ध्यान दे और जल्द से इन्हें पूरा करते हुए हमे राहत प्रदान करे, अन्यथा हमें संघर्ष का रास्ता अपना पड़ेगा।