Category: Himachal

  • दर्जन भर बदमाशों ने पहलवान विजय राणा पर किया तेजधार हथियारों से हमला, हालत गंभीर, देखें वीडियो

    दर्जन भर बदमाशों ने पहलवान विजय राणा पर किया तेजधार हथियारों से हमला, हालत गंभीर, देखें वीडियो

    नालागढ़ः हिमाचल के नालागढ़ में राजपुरा मार्ग पर मशहूर पहलवान विजय राणा पर कुछ बदमाशों ने सरेआम तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इस घटना की वीडियो भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि कुछ बदमाशों द्वारा विजय राणा को घेरकर उस पर तेजधार हथियारों से हमला किया जा रहा है। घटना के दौरान विजय सड़क पर पड़ा हुआ है और उस पर ताबड़तोड़ हमला किया जा रहा है। इस घटना में विजय राणा और उसका भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए है। घायलों को उपचार के लिए बिलासपुर के एम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एफआईआर दर्ज कर ली है। बताया जा रहा है कि पंजाब के नामी गैंगस्टर द्वारा घटना को अंजाम दिया गया। हमलावारों ने उसे गंभीर अंजाम भुगतने की धमकी दी है। घटना में खून से लथपथ घायल को दंबंग महिला ने बीच-बचाव किया और उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। घटना 2 दिन पुरानी देर शाम की है। घटना के दौरान वह भतीजे के साथ गाड़ी में सवार होकर निकला था। एक किलोमीटर दूरी पर 2 गाड़ियों में सवार होकर एक दर्जन से ज्यादा बदमाशों ने आकर पहलवान पर हमला कर दिया। पिंदी नामक गैंगस्टर ने कनपट्टी पर गन रख दी। जिसके बाद उस पर ताबड़तोड़ हमला किया गया। घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं पुलिस इस मामले में गहनता से जांच कर रही है। पहले दोनों को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने दोनों की हालत गंभीर देखते हुए एम्स अस्पताल में रैफर कर दिया। पुलिस ने दोनों के बयान दर्ज करके विभिन्न धाराओं के तहत हमलावारों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
  • Medical College में हुआ हंगामा, डॉक्टर और मरीज में हुई मारपीट, देखें वीडियो

    Medical College में हुआ हंगामा, डॉक्टर और मरीज में हुई मारपीट, देखें वीडियो

    शिमलाः इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में भारी हंगामा हो गया। आरोप है कि अस्तपाल में डॉक्टर द्वार मरीज़ के साथ मारपीट की गई। बताया जा रहा हैकि आईजीएमसी शिमला के श्वास रोग विभाग में मरीज के साथ चिकित्सकों ने मारपीट की। मारपीट में मरीज के नाक से खून निकला। वहीं, घटना के बाद मरीज भड़क गए हैं और आरोपी डॉक्टर की बर्खास्तगी की मांग की जा रही है। मरीज अर्जुन पंवार अस्पताल में एंडोस्कोपी करवाने के लिए आए थे। इसके बाद वे अन्य वार्ड में सांस की दिक्कत के चलते बेड पर जाकर लेट गए। आरोप है कि डॉक्टर ने पहले बदतमीज़ी की और फिर बहस के बाद मारपीट शुरू कर दी। मरीज का नाम अर्जुन बताया जा रहा है जो कि इलाज के लिए अस्पताल आया था। परिजनों का आरोप है की डॉक्टर ने तू-तड़ाक कर बात शुरू की, जिसके बाद डॉक्टर मरीज के साथ मारपीट पर उतर गया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हैं। मरीज़ के तीमारदार अस्पताल प्रशासन से कार्रवाई की मांग उठा रहे हैं। इस मामले को लेकर पुलिस को भी मामले में शिकायत दी जा रही है। फिलहाल, अस्पताल प्रशासन का इस पूरे मामले में कोई बयान सामने नहीं आया है। मारपीट का मामला पेश आने के बाद इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में लोगों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई है। सभी लोग इस पूरे मामले में आरोपी डॉक्टर के ख़िलाफ़ कार्रवाई की मांग उठा रहे हैं। मांग है कि आरोपी डॉक्टर को तुरंत सस्पेंड किया जाए। गौर हो कि यह पहली बार नहीं है, जब डॉक्टरों पर इस तरह दुर्व्यवहार के आरोप लगे हों।
  • सर्दियों में हुई बर्फबारी का मजा लेते दिखे पर्यटक, देखें वीडियो

    सर्दियों में हुई बर्फबारी का मजा लेते दिखे पर्यटक, देखें वीडियो

    हिमाचल प्रदेश : लाहौल स्पिति की घाटी में सर्दियों की पहली बर्फबारी हुई है। बर्फबारी के बाद क्षेत्र की खूबसूरती और रोमांच ने पर्यटकों को काफी आकर्षित किया है। बर्फ से ढकी हुई वादियां और सड़कों पर पर्यटकों ने दारचा शिंकुला सड़क पर जाकर बर्फ का मजा लिया है।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    इस दौरान पर्यटकों ने जमकर मस्ती की। जिला परिषद सदस्य कुंगा बोध ने सड़क का रास्ता खोलने, यातायात व्यवस्था को बनाए रखने और सुरक्षा के सभी इंतजाम करने के लिए जिला प्रशासन और सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) का धन्यवाद भी किया। जिला परिषद ने खुद जा कर पर्यटकों और स्थानीय पर्यटन कारोबारियों से मुलाकात की। पर्यटकों ने कहा कि समय पर सड़क रास्ता अच्छे होने और सरकार के सहयोग से उनकी यात्रा और भी यादगार बन गई। ऐसे मौसम का उन्हें लंबे समय से इंतजार रहता है। देश भर से पर्यटक बर्फ देखने लाहौल स्पिति आते हैं। कुंगा बोध ने भी प्रशासन और बीआरओ के प्रयासों की सराहना की है। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुविधा और तुरंत कार्रवाई से लाहौल में शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा मिल रहा है। पर्यटकों से उन्होंने अपील की है कि वो मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते प्रशासन के द्वारा जारी किए गए दिशा-निर्देशों का पालन करें।
  • टला बड़ा हादसाः पर्यटकों से भरा वाहन लुढ़का, गाड़ी से गिरे यात्री, देखें CCTV

    टला बड़ा हादसाः पर्यटकों से भरा वाहन लुढ़का, गाड़ी से गिरे यात्री, देखें CCTV

    हिमाचलः मिनी स्विट्जरलैंड कहे जाने वाले डलहौजी में भयानक हादसा टल गया। दरअसल, प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पंचपुला में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब पर्यटकों का एक वाहन यात्रियों के सवार होते ही अचानक पीछे की ओर लुढ़क गया। राहत की बात ये रही है कि वाहन पेड़ के कारण खाई में गिरने से बच गया। डलहौजी में पर्यटकों से भरा एक ट्रैवलर वाहन दुर्घटनाग्रस्त के बाद अचानक पीछे की ओर लुढ़क गया। वाहन करीब 50 मीटर तक घिसटता चला गया, जिससे उसमें सवार कई पर्यटक गिरते-फिसलते रहे। सौभाग्य से, एक पेड़ के सहारे वाहन खाई में गिरने से बच गया। इस घटना डराने वाला सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जो कि अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि कैसे वाहन लुढ़ककर नीचे की ओर आ रहा है और कैसे खाई में जाने से बचता है। वीडियो में लोग इस दौरान डर के मारे वाहन से नीचे कूदते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोग और अन्य पर्यटक मदद के लिए पहुंचे। हादसे में कुछ पर्यटक घायल हुए हैं। राहत की बात यह रही कि समय रहते स्थिति संभल गई और कोई बड़ा जानलेवा हादसा नहीं हुआ।
  • पैराग्लाइडिंग टेक ऑफ साइट के समीप हुए हादसे में 2 की मौत, कार के उड़े परखच्चे

    पैराग्लाइडिंग टेक ऑफ साइट के समीप हुए हादसे में 2 की मौत, कार के उड़े परखच्चे

    कांगड़ाः विश्वप्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग स्थल बीड़ बिलिंग में हादसे की घटना सामने आई है। जहां टेक ऑफ साइट बिलिंग से एक कार करीब 80 मीटर ढाक से नीचे सड़क पर गिर गई।इस घटना में 2 युवकों की मौत हो गई व 2 अन्य घायल हुए हैं। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    जानकारी के अनुसार देर रात पैराग्लाइडिंग टेक ऑफ साइट के समीप एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। मृतकों में 36 वर्षीय नवीन चंद सुपुत्र प्रीतम चंद जो पालमपुर मालनू से और 31 वर्षीय राजीव ठाकुर सुपुत्र गांव खाल टिब्बा सलोहा श्रीनयनादेवी से बताए जा रहे हैं, जबकि घायल युवक ऐहजू से 27 वर्षीय अक्षय सुपुत्र देश राज व पंचरुखी घाढ़ से 29 वर्षीय मोहित शर्मा सुपुत्र घनश्याम रहने वाले बताए जा रहे हैं।

    मिली जानकारी के घटना के बाद घायल अक्षय ने हादसे की सूचना तुरंत पुलिस को दी, जिसके बाद रात को ही पुलिस रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर घायलों को खाई से बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल भेजा। बाद में गंभीर रूप से घायलों का इलाज टांडा मेडिकल कॉलेज में किया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी में वाहन के अनियंत्रित होने को हादसे का कारण माना जा रहा है। देर रात हुए इस हादसे ने क्षेत्र में दहशत और शोक की लहर दौड़ा दी है।

     

  • Punjab के पड़ोसी राज्य में लगे भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग

    Punjab के पड़ोसी राज्य में लगे भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग

    चंबाः पंजाब के पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश में भूकंप के देर रात झटके लगे। मिली जानकारी के अनुसार चंबा में रात 12 बजकर 39 मिनट पर 2.4 तीव्रता से भूकंप के झटके लगे। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार जमीन के भीतर इसकी गहराई 10 किलोमीटर रही।

    भूकंप के झटकों से किसी भी प्रकार के जान और माल के नुकसान की सूचना नहीं सामने आई है। लेकिन भूकंप के झटकों से डरकर लोग देर रात घरों से बाहर निकल आए। हालांकि, झटकों की तीव्रता कम होने की वजह से ज्यादातर लोग इन झटकों को महसूस नहीं कर पाएं। चंबा जिला के अधिकांश क्षेत्र भूकंप की दृष्टि से अति संवेदनशील यानी जोन 5 में आते है। इसलिए यहां बार-बार भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं।

    धरती की सतह मुख्य तौर पर 7 बड़ी और कई छोटी-छोटी टेक्टोनिक प्लेट्स से मिलकर बनी है। ये प्लेट्स लगातार तैरती रहती हैं और कई बार आपस में टकरा जाती हैं। टकराने से कई बार प्लेट्स के कोने मुड़ जाते हैं और ज्यादा दबाव पड़ने पर ये प्लेट्स टूटने लगती हैं। ऐसे में नीचे से निकली ऊर्जा बाहर की ओर निकलने का रास्ता खोजती है और इस डिस्टरबेंस के बाद भूकम्प आता है।

     

     

     

  • दिसंबर से नए एल.एच.बी. डिब्बों के साथ दौड़ेगी हिमाचल एक्सप्रेस

    दिसंबर से नए एल.एच.बी. डिब्बों के साथ दौड़ेगी हिमाचल एक्सप्रेस

    ऊना/सुशील पंडित: देश की राजधानी दिल्ली को जिला ऊना से जोड़ने वाली 14053/14054 हिमाचल एक्सप्रेस रेलगाड़ी नए एल.एच.बी. के साथ संचालित होगी।एल.एच.बी. डिब्बों से इस रेलगाड़ी को रफ़्तार मिलेगी ही साथ ही साथ यात्रियों का सफ़र आरामदायक होगा। सुरक्षा के लिहाज़ से भी ये डिब्बे अधिक सुरक्षित रहेंगे। रेलवे अधिकारियों के अनुसार 07 दिसंबर को दिल्ली जंक्शन से ये रेलगाड़ी नए एल.एच.बी. डिब्बों के साथ दौलतपुर चौक के लिए रवाना होगी। इसमें 01 प्रथम श्रेणी वातानुकूलित; 01 द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित, 03 तृतीय श्रेणी वातानुकूलित, 05 शयनयान श्रेणी ( स्लीपर) , 04 सामान्य श्रेणी और 01 सिटिंग कम लगेज डिब्बा होंगे। आपको बताते चलें कि बीते जुलाई महीने में हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने अपने दौरे के दौरान जल्द इस रेलगाड़ी में नए डिब्बे लगाने की घोषणा की थी। अब हिमाचल एक्सप्रेस में एलएचबी डिब्बे लगाए जाने की घोषणा के बाद जिला ऊना से युवा भाजपा नेता अरुण कौशल ने सांसद अनुराग सिंह ठाकुर और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव समेत अन्य रेल अधिकारियों का आभार व्यक्त किया है।
  • इस इलाके में लगी भीषण आग, कई घर जलकर हुए राख, देखें वीडियो

    इस इलाके में लगी भीषण आग, कई घर जलकर हुए राख, देखें वीडियो

    कुल्लूः हिमाचल प्रदेश में कुल्लू के झनियार गांव में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार घटना में 12 घर, गोशालाएं व घास रखने के पड़ाछे जलकर राख होने की सूचना है। वहीं घटना को लेकर लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। ग्रामीण व आसपास गांव के लोग आग पर काबू पाने में जुटे हैं। झनियार गांव सड़क से एक किलोमीटर दूर होने के कारण यहां दमकल वाहन भी मौके पर नहीं पहुंच पाया। इस कारण लोग तमाशबीन बनकर रह गए। लोगों की आंखों के सामने आशियाने जल गए। देखते ही देखते एक के बाद एक मकानों में आग लगती चली गई। आग से पूरे गांव में अफरा तफरी व चीख पुकार मची है। पहाड़ी क्षेत्रों में सर्दी के मौसम में आग लगने के ज्यादा मामले सामने आते हैं। कई बार ऐसा होता है कि सारे का सारा गांव ही राख हो जाता है। आग की लपटें इतनी भयानक थीं कि स्थानीय लोगों के लिए उन पर तुरंत काबू पाना मुश्किल हो गया, जिससे देखते ही देखते कई घर जलकर राख हो गए। इस आपदा की सूचना मिलते ही, संबंधित सरकारी और प्रशासनिक विभागों को तत्काल सक्रिय कर दिया गया है। उन्हें निर्देश दिए गए हैं कि वे प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता और राहत पहुंचाना सुनिश्चित करें। पूरा इलाका इस त्रासदी से स्तब्ध है और अब सबकी निगाहें स्थानीय निवासियों की एकजुटता और प्रशासन के त्वरित सहयोग पर टिकी हैं ताकि इस नुकसान से प्रभावित लोगों को सहारा मिल सके।  
  • अब फेल नहीं होंगे 10वीं में छात्र, सरकार ने इस नीति को दी मंजूरी

    अब फेल नहीं होंगे 10वीं में छात्र, सरकार ने इस नीति को दी मंजूरी

    शिमलाः हिमाचल में प्रदेश सरकार ने स्कूल शिक्षा बोर्ड की इंप्रूवमेंट पॉलिसी (सुधार नीति) को औपचारिक मंजूरी दे दी है। ऐसे में अब जारी नई नीति के अनुसार10वीं कक्षा के विद्यार्थी फेल नहीं होंगे। दरअसल, फैसले के लागू होते ही मार्च 2026 से होने वाली 10वीं की बोर्ड परीक्षा में कोई भी विद्यार्थी न फेल होगा और न कंपार्टमेंट आएगी।

    नई नीति से विद्यार्थियों पर शैक्षणिक दबाव घटेगा और पढ़ाई में सुधार का अवसर मिलेगा। नई व्यवस्था के तहत शिक्षा बोर्ड वर्ष में 2 बार परीक्षा लेगा। पहली परीक्षा मार्च में होगी, जबकि दूसरी सुधार परीक्षा जून-जुलाई में होगी। जो विद्यार्थी मार्च की मुख्य परीक्षा में असफल होंगे, उन्हें जून-जुलाई में दूसरा मौका मिलेगा।

    इससे उनका पूरा साल बर्बाद नहीं होगा। नई नीति में फेल और कंपार्टमेंट जैसे शब्द खत्म हो जाएंगे। पॉलिसी पहले चरण में 10वीं कक्षा के लिए लागू होगी। शिक्षा विभाग अब इसे 12वीं कक्षा में लागू करने की संभावनाओं पर काम कर रहा है। बोर्ड के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि इंप्रूवमेंट पॉलिसी को सरकार से स्वीकृति मिल चुकी है। जल्द अधिसूचना जारी कर दी जाएगी।

     

     

  • पैराग्लाइडिंग के दौरान क्रैश लैंडिंग में कनाडा की महिला की मौत, देखें वीडियो

    पैराग्लाइडिंग के दौरान क्रैश लैंडिंग में कनाडा की महिला की मौत, देखें वीडियो

    कांगड़ाः हिमाचल प्रदेश की खूबसूरत मगर खतरनाक घाटियों में बड़ा हादसा हो गया। कांगड़ा जिले के मशहूर बीड़ बिलिंग पैराग्लाइडिंग साइट पर कनाडा की 27 वर्षीय सोलो पायलट मेगन एलिजाबेथ रॉबर्ट की क्रैश लैंडिंग के बाद दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना ने बीड़ बिलिंग की सुरक्षा व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं, जहां दुनिया भर से एडवेंचर लवर्स उड़ान भरने आते हैं। इन दिनों दुनिया भर के सोलो पायलट बीड़ बिलिंग घाटी में डेरा डाले हुए हैं और रोमांचक उड़ानें भर रहे हैं। दुखद है कि पिछले एक सप्ताह के भीतर यह दूसरी ऐसी दुर्घटना है। जानकारी के अनुसार, कनाडा की मेगन एलिजाबेथ रॉबर्ट की क्रैश लैंडिंग शनिवार सुबह धौलाधार की दुर्गम पहाड़ियों पर हुई। बीड़ पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन (बीपीए) को सूचना मिलते ही तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया। बीपीए ने तुरंत एक पैदल रेस्क्यू टीम घटना स्थल के लिए रवाना की। हेलीकॉप्टर के माध्यम से भी पायलट को ढूंढने के प्रयास किए गए, लेकिन खराब मौसम और दुर्गमता के कारण चार छोटी उड़ानों के बाद भी सफलता नहीं मिली। माउंटेन ग्राउंड रेस्क्यू टीम जब घटनास्थल पर पहुंची, तो महिला पायलट की मौत की जानकारी मिली। पायलट मेगन का शव धौलाधार की लगभग 13,000 फीट की ऊंचाई पर पाया गया है। शव को निकालने का कार्य बेहद चुनौतीपूर्ण है। सोमवार सुबह, रेस्क्यू टीम के सदस्यों को हेलीकॉप्टर के माध्यम से लगभग 12,000 फीट की ऊंचाई पर उतारा गया। अब यह टीम 13,000 फीट की ऊंचाई से महिला के शव को लेकर लगभग 3,000 फीट नीचे की ओर आएगी, जो कि एक कठिन पहाड़ी ट्रैक है। इसके बाद, इस निचले बिंदु से हेलीकॉप्टर के माध्यम से शव को निकाला जाएगा। पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन और स्थानीय प्रशासन इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है और सुरक्षित उड़ान भरने के लिए सभी सोलो पायलटों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।