Category: Himachal

  • कुटलैहड़ विस में किसानों व बागावानों को आर्थिक रुप से सशक्त करने के लिए खर्च किए जा रहे 400 करोड़: वीरेन्द्र कंवर

    कुटलैहड़ विस में किसानों व बागावानों को आर्थिक रुप से सशक्त करने के लिए खर्च किए जा रहे 400 करोड़: वीरेन्द्र कंवर

    ऊना/सुशील पंडित: प्रदेश सरकार के वर्तमान कार्यकाल में साढ़े 4 वर्षों के दौरान ग्राम पंचायत रायपुर में 3 करोड 81 लाख रुपए की लागत से विभिन्न विकास कार्य आरंभ किए गए हैं, जिनमें से अधिकतम कार्यों को पूर्ण कर लिया गया है। यह जानकारी ग्रामीण विकास एवं पंचायती, राज कृषि, पशुपालन तथा मत्स्य पालन मंत्री वीरेन्द्र कंवर ने जनसंपर्क अभियान के तहत गत देर शाम ग्राम पंचायत रायपुर में लगभग 12 लाख रुपए की लागत के विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण तथा भूमिपूजन करने के पश्चात उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए दी।

    उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में सड़क, स्वास्थ्य तथा शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के अलावा सरकार द्वारा इस क्षेत्र में पीने के पानी की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए विशेष प्रयास किया गया है। इसके तहत प्रदेश सरकार द्वारा उठाऊ पेयजल योजना रामगढ़ धार के लिए 14.5 करोड रूपए की अतिरिक्त राशि खर्च की गई है। उन्होंने कहा कि रामगढ़ धार उठाऊ पेयजल योजना जिला की इकलौती पेयजल योजना है जहां पर पीने का पानी रैपिड सैंड फिल्टर विधि द्वारा फिल्टर करने के पश्चात क्षेत्र के लोगों को उपलब्ध करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनहित को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार द्वारा चालू वित्त वर्ष के बजट में प्रदेश वासियों को राहत देते हुए इस वित्त वर्ष में 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली, महिलाओं को बस किराए में 50 प्रतिशत की छूट, 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए बिना आय सीमा के पेंशन की सुविधा तथा ग्रामीण क्षेत्रों में पानी के बिलों को माफ करने जैसे जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए है।

    ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री ने जानकारी दी कि शीघ्र ही 30 करोड़ रुपए की लागत से थानाकलां से भाखड़ा सड़क को डबल लेन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 9.50 करोड़ रुपए की लागत से लठियाणी तथा धवाला में 33 केवी के विद्युत उप केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं। किसानों व बागवानों की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में 400 करोड रुपए खर्च किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बंगाणा में 20 करोड रुपए की लागत से मिनी सचिवालय भवन, 10 करोड रुपए की लागत से खंड विकास कार्यालय भवन तथा 6 करोड रुपए की लागत से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थानाकलां के भवन का निर्माण युद्ध स्तर पर जारी है तथा अपने अंतिम चरण में है।

    वीरेंद्र कुमार ने ग्राम पंचायत रायपुर के गांव कोलका के मंदिर परिसर में तालाब के सौंदर्यीकरण के लिए 10 लाख रुपए तथा कोलका गांव में एक रास्ते के निर्माण के लिए 5 लाख रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने ग्राम वासियों की अन्य सभी मांगों पर सकारात्मक विचार करने तथा हर संभव सहयोग करने का भी आश्वासन दिया। इस अवसर पर उन्होंने गांव वासियों की समस्याएं भी सुनी तथा संबंधित अधिकारियों को हल करने के आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

    इस अवसर पर जिला परिषद उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा, बीडीसी बंगाणा के  उपाध्यक्ष जमीत सिंह, ग्राम पंचायत दोबड़ के प्रधान नीरज परमार, ग्राम पंचायत रायपुर की प्रधान रीता देवी, निदेशक कांगड़ा बैंक व कुटलैहड़ भाजपा महामंत्री कैप्टन प्रीतम सिंह डढवाल, कुटलैहड़ भाजपा महामंत्री रमेश शर्मा, मास्टर प्रेम चंद धीमान, मास्टर सतीश कुमार, प्रदीप कुमार तथा सूंका राम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

  • पंजाब के पूर्व शिक्षा मंत्री का हुआ निधन, कई दिनाें से चल रहे थे बीमार….

    पंजाब के पूर्व शिक्षा मंत्री का हुआ निधन, कई दिनाें से चल रहे थे बीमार….

    माेगा। पंजदरिया की बुनियाद पर विकास की राह चुनने वाली आंखें शनिवार सुबह तड़के 5 बजे हमेशा के लिए मूंद गई। दो बार मोगा, एक बार धर्मकोट विधानसभा से विधायक रहे अकाली नेता जत्थेदार तोता सिंह ने मोहाली के निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली वे दो बार पंजाब की बादल सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे। तोता सिंह पहली बार साल 1997 में मोगा विधानसभा सीट से चुनाव जीते, पहली बार में भी बादल सरकार में उन्हें शिक्षा मंत्री के रूप में कैबिनेट रैंक मिला था। ताेता सिंह के निधन पर अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल सहित कई नेताओं ने शाेक जताया है।

    निहालसिंह वाला के अपने पुस्तैनी गांव दीदारेवाला से मोगा आकर चुनाव लड़ने वाले जत्थेदार तोता सिंह ने मोगा की जनता से वादा किया था कि अगर उन्होंने जिताया तो वे मोगा को ही अपना घर बना लेंगे। जत्थेदार तोतासिंह का ये वादा उस समय मोगा के लोगों के दिलों पर असर कर गया, तोतासिंह यहां से चुनाव जीते तो उन्होंने फिरोजपुर रोड पर अपना नया आशियाना बनाकर अपना बड़ा वादा निभाया।

    शिक्षा मंत्री बनने के बाद तोता सिंह ने तब सूबे के सबसे ज्यादा उपेक्षित व आतंकवाद से प्रभावित मोगा जिले की विकास की ऐसी पटकथा तैयार की, आज भी लोग याद करते कहते हैं कि अगर मोगा में विकास हुआ तो जत्थेदार तोतासिंह के समय ही हुआ। जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स के चार ब्लाकों का निर्माण जत्थेदार तोता सिंह ने संपूर्ण पंजाब की पांच नदियों के सतलुज, रावी, झेलम, चिनाव, व्यास का नाम दिया। ये पांच मंजिली बिल्डिंग बनाने के लिए जत्थेदार तोतासिंह को तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की नौकरशाही को हराना पड़ा था।

    पंजाब सरकार के अधिकारियों ने इस जगह पर जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स ये कहकर बनाने से मना कर दिया था कि ये जगह पर्याप्ट नहीं है। तब जिद्दी तोता सिंह ने आस्ट्रेलिया से अपने बेटे का एक आर्किटेक्ट दोस्त को भारत बुलाया था। अधिकारियों से पूछा कि उन्हें जिला प्रबंधकीय बिल्डिंग में क्या-क्या चाहिए, कितनी स्पेशल खुली हो, कितनी बनी हो, पार्किंग आदि सभी। ये ब्यौरा लेने के बाद उन्होंने आर्टिटेक्ट को पूरा रिकार्ड सौंप दिया था। आर्किटेक्ट ने सात मंजिली बिल्डिंग का नक्शा तैयार जत्थेदार तोतासिंह को सौंप दिया। सात मंजिली बिल्डिंग में उससे भी ज्यादा सुविधाएं थीं तो पंजाब सरकार के उस समय के अधिकारी चाहते थे।

  • थाना कलां-भाखड़ा रोड़ को डबल लेन करने के लिए 30 करोड़ की डीपीआर केंद्र को भेजीः कंवर

    थाना कलां-भाखड़ा रोड़ को डबल लेन करने के लिए 30 करोड़ की डीपीआर केंद्र को भेजीः कंवर

    संपर्क से समर्थन यात्रा के तहत ग्राम पंचायत परोईयां व रायपुर मैदान में सुनीं जन समस्याएं

    ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश सरकार के प्रयासों से कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में पर्यटन विकास के क्षेत्र में किए गए कार्यों की बदौलत आज कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र को पर्यटन गंतव्य के रूप में एक पहचाना जाने लगा है तथा वह दिन दूर नहीं जब कुटलैहड़ का नाम विश्व पर्यटन मानचित्र पर देखने को मिलेगा। सरकार व प्रशासन द्वारा इस दिशा में किए गए प्रयासों की बदौलत ही आज इस क्षेत्र में हिमाचल के अलावा पंजाब, जम्मू कश्मीर, हरियाणा, दिल्ली तथा उत्तर प्रदेश इत्यादि राज्यों के पर्यटक गर्मियों के मौसम में यहां आकर प्राकृतिक सुंदर वादियों, ऐतिहासिक धार्मिक स्थलों तथा खूबसूरत झील का लुत्फ उठाते हैं। 

    यह बात पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास, कृषि, पशुपालन तथा मत्स्य मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज ग्राम पंचायत परोईयां तथा रायपुर में विभिन्न विकास कार्यों के उद्घाटन तथा निरीक्षण करने के उपरांत उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने संपर्क से समर्थन यात्रा के तहत गांव कुसिआला, परोईयां, रायपुर तथा कोलका जन समस्याएं सुनीं और उनका निवारण करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। वीरेंद्र कंवर ने कहा कि सरकार कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में पर्यटन विकास पर 20 करोड़ रुपए खर्च कर रही है।

    उन्होंने कहा कि सड़क, स्वास्थ्य व शिक्षा के क्षेत्र में कुटलैहड़ में अभूतपूर्व विकास हुआ है‌। गत साढ़े 4 वर्षों के दौरान कुटलैहड़ के 150 गांवों में 180 किलोमीटर लंबी नई पाइप लाइनें बिछाई गई हैं तथा जल जीवन मिशन के तहत आज हर घर में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रामगढ़ धार उठाऊ पेयजल योजना जिला की इकलौती पेयजल योजना है जहां पर पीने का पानी रैपिड सैंड फिल्टर विधि के माध्यम से फिल्टर करने के पश्चात क्षेत्र के लोगों को उपलब्ध करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनहित को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार ने चालू वित्त वर्ष के बजट में प्रदेश वासियों को राहत देते हुए इस वित्त वर्ष में 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली, महिलाओं को बस किराए में 50% की छूट, 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए पेंशन की सुविधा तथा ग्रामीण क्षेत्रों में पानी के बिलों को माफ करने जैसे महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं।

    वीरेंद्र कंवर ने कहा कि ग्राम पंचायत परोईयां में प्रदेश सरकार के वर्तमान कार्यकाल में मनरेगा के अंतर्गत 2.90 करोड़ रुपए के विभिन्न विकास कार्यों सहित कुल 3.40 करोड़ रुपए के विकास कार्यों को अमलीजामा पहनाया जा रहा है। इनमें से अधिकतर कार्य पूर्ण कर लिए गए हैं तथा चंद शेष विकास कार्यों को कार्य अंतिम चरण में है। क्षेत्र की वोल्टेज समस्या को दूर करने के लिए सरकार गांव तलाई में साढ़े नौ करोड़ रुपए की लागत से एक 33 केवी विद्युत उपकेंद्र स्थापित कर रही है, जिससे आने वाले समय में इस क्षेत्र में बिजली की लो-वोल्टेज की समस्या से निजात मिलेगी। थाना कलां से भाखड़ा तक की सड़क को चौड़ा करने के लिए 30 करोड़ रुपए की एक डीपीआर केंद्र सरकार की स्वीकृति के लिए भेजी गई है, जिसकी मंजूरी के पश्चात शीघ्र ही थानाकलां-भाखड़ा सड़क मार्ग को डबल लेन कर दिया जाएगा, जिससे स्थानीय इलाका निवासियों के साथ-साथ यहां आने वाले पर्यटकों को बेहतरीन सड़क सुविधा मिलेगी। 

    उन्होंने ग्राम पंचायत परोईयां में स्थानीय निवासियों की मांग पर पंचायत मुख्यालय परिसर में अतिरिक्त भवन निर्माण के लिए दस लाख रुपए देने की घोषणा की। कंवर ने परोईयां में मेन रोड से बल्ली के घर तक पांच लाख रुपए की लागत से निर्मित लिंक रोड, कुसियाला में वीरेंद्र पाल के घर से अमरनाथ के घर तक पांच लाख रुपए की लागत से निर्मित लिंक रोड का लोकार्पण भी किया। वीरेंद्र कंवर ने ग्राम पंचायत रायपुर मैदान के रायपुर में मुख्य सड़क से संतोषी माता मंदिर तक 4.51 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित संपर्क मार्ग तथा मुख्य सड़क से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रायपुर मैदान के लिए 4.87 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित संपर्क मार्ग का लोकार्पण भी किया। उन्होंने गांव कोलका में दो लाख रुपए की लागत से बनने वाले महिला मंडल भवन का भूमि पूजन भी किया।

    इस अवसर पर जिला परिषद ऊना के उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा, बीडीसी बंगाणा के अध्यक्ष देव राज शर्मा व उपाध्यक्ष जमीर सिंह, ग्राम पंचायत परोईयां की प्रधान आशा कुमारी, ग्राम पंचायत रायपुर की प्रधान रीता देवी, निदेशक कांगड़ा बैंक व कुटलैहड़ भाजपा महामंत्री कैप्टन प्रीतम सिंह डढवाल, भाजपा महामंत्री रमेश शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित थे।

  • ऊना रेलवे स्टेशन से निजी गाड़ी में सवारिया ढोने पर आरटीओ ऊना ने गाड़ी चालक को किया 15 हज़ार रुपये का जुर्माना

    ऊना रेलवे स्टेशन से निजी गाड़ी में सवारिया ढोने पर आरटीओ ऊना ने गाड़ी चालक को किया 15 हज़ार रुपये का जुर्माना

    ऊना/सुशील पंडित: रेलवे स्टेशन पर आज तीन गाड़ियों को  संवारिया उठाते हुए टैक्सी ऑपरेटर यूनियन के सदस्यों ने मौके पर पकड़ा और तुरंत इसकी सूचना आरटीओ ऊना को दी मौके पर पहुंचे आरटीओ ऊना ने  गाड़ियों की जब जांच पड़ताल की तो उसमें दो गाड़ियां टैक्सी परमिट पाई गई और बकायदा उन्होंने हिमाचल पंजाब का टैक्स भी अदा किया हुआ था जबकि एक इनोवा गाड़ी जो निजी रूप से सवारियां उठा रही थी वह कोई भी टैक्सी परमिट दिखा नहीं पाई जिसके चलते आरटीओ ऊना ने  इनोवा गाड़ी चालक को ₹15000 जुर्माना कर भविष्य में दोबारा सवारी न उठाने की हिदायत देते हुए जुर्माना भरकर जाने दिया टैक्सी ऑपरेटर सदस्यों की माने तो वह टैक्सी परमिट लेकर सरकार को हजारों पर टैक्स देते हैं और अपना परिवार टैक्सी के माध्यम से पाल रहे हैं लेकिन कुछ निजी गाड़ी चालक बिना सरकार को टैक्स दिए सवारियां उठा रहे हैं जिससे उनके कारोबार पर भी असर पड़ रहा है और सरकार के राजस्व को भी घाटा हो रहा है इसलिए टैक्सी यूनियन निजी रूप से कार्य कर रहे हैं गाड़ी चालकों के ऊपर कड़ा शिकंजा कस रही है और अगर कोई निजी गाड़ी सवारी डोहति  है तो उसके खिलाफ तुरंत कार्रवाई करवाई जा रही है।
  • मलूकपुर, बीनेवाल व सनोली में प्रदूषण से राहत की जगी आस, एनजीटी ने लिया संज्ञान

    मलूकपुर, बीनेवाल व सनोली में प्रदूषण से राहत की जगी आस, एनजीटी ने लिया संज्ञान

    ऊना/सुशील पंडित: पंजाब की सीमा से सटे सनोली, मजारा, मलूकपुर व बीनेवाल पूना गांवों में पीएसीएल उद्योग से निकलने वाले कैमिकल युक्त पानी व वायु प्रदूषण से स्थानीय निवासियों को राहत मिलने की आस जगी है। राष्ट्रीय हरित ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने प्रभावित पक्ष की याचिका पर मामले में संज्ञान लिया है। एनजीटी ने मामले पर डीसी रोपड़, डीसी ऊना, पंजाब प्रदूषण बोर्ड की एक कमेटी गठित की है, जिसकी बैठक 31 मई को रोपड़ में होगी।  इस बैठक से पहले 24 मई को दोपहर 12 बजे डीसी ऊना राघव शर्मा अधिकारियों के साथ बैठक कर मामले की समीक्षा करेंगे। 
    वहीं सतपाल सत्ती ने कहा कि सीमावर्ती गांवों की इस समस्या को समाप्त करने के लिए प्रदेश सरकार पुरज़ोर प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि समस्या के निपटारे के लिए पहले पंचायत स्तर पर बैठकें हुई, जिसके बाद इन गांवों का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से भी शिमला में मिला। प्रदेश सरकार में ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने स्वयं आकर इन गांवों का दौरा किया था और अपनी रिपोर्ट मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को दी थी। जल शक्ति विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों में सैंपल लिए और पाया कि उद्योग से निकलने वाले गंदे पानी से पीने के पानी के स्रोत प्रदूषित हो रहे हैं और किसानों की खेती योग्य भूमि भी खराब हो रही है।  
    सत्ती ने कहा कि पर्यावरण की दृष्टि से हिमाचल प्रदेश प्राकृतिक सौन्दर्य से परिपूर्ण और स्वच्छ राज्य है। प्रदेश के सीमांत गांवों को स्वच्छता को कायम रखने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। 
  • सतपाल सत्ती 1.27 करोड़ रुपए के स्वीकृति पत्र करेंगे वितरित

    ऊना/सुशील पंडित: छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती 5 दिन के ऊना विस क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे। यह जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने कहा कि सतपाल सत्ती 21 मई को प्राथ 10.30 बजे बचत भवन में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 69 लाभार्थियों को 1.27 करोड़ रुपए के स्वीकृति पत्र वितरित करेंगे। 22 मई को सत्ती ग्राम पंचायत के बडैहर में चीलावांला मोहल्ला में सांय 5 बजे 65 लाख रुपए से बनी सिंचाई परियोजना का लोकार्पण करेंगे।

    उन्होंने कहा कि 23 मई को छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष ग्राम पंचायत मलाहत के अंतर्गत भड़ोलियां खुर्द के लबाणा मोहल्ला में सांय 5 बजे 62 लाख रुपए की धनराशि से निर्मित सिंचाई परियोजना का लोकार्पण करेंगे। 24 मई को वह सांय 5 बजे ग्राम पंचायत मजारा में 50 लाख रुपए से तालाब के सौंदर्यीकरण परियोजना का भूमि पूजन करेंगे। प्रवक्ता ने कहा कि 25 मई को ग्राम पंचायत रायपुर सहोड़ां में प्रातः 10.30 बजे 58 लाख व 56 लाख रुपए की लागत से बनी दो पेयजल परियोजनाओं का लोकापर्ण करेंगे। सांय 5 बजे सतपाल सिंह सत्ती ग्राम पंचायत लमलैहड़ा में सामुदायिक भवन जनता को समर्पित करेंगे।

  • वीरेंद्र कंवर करेंगे मंदली व टीहरा पंचायतों में समस्याओं का समाधान

    वीरेंद्र कंवर करेंगे मंदली व टीहरा पंचायतों में समस्याओं का समाधान

    ऊना/सुशील पंडित: ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर 21 मई को प्रातः 10 बजे थाना कलां विश्राम गृह में जन समस्याएं सुनेंगे। वह 10.30 से दोपहर 1 बजे तक गांव डोहक, नुरघाड़ी व थाना खुर्द में जन समस्याओं की सुनवाई करने के उपरांत सांय 3.30 बजे टीहरा, सनाहल, टांडा व टीहरा में समस्याओं का निवारण करेंगे। इसके बाद ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री विश्राम गृह थाना कलां में जिला स्तरीय पिपलू मेले के संबंध में एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे। यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने दी।

  • सतपाल सत्ती ने 7 लाख से बने महिला मंडल भवन का किया लोकार्पण

    सतपाल सत्ती ने 7 लाख से बने महिला मंडल भवन का किया लोकार्पण

    ऊना/सुशील पंडित: सतपाल सत्ती ने आज ग्राम पंचायत भड़ोलियां कलां में 7 लाख से निर्मित महिला मंडल भवन का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने एक दिन-एक गांव कार्यक्रम के अंतर्गत जन समस्याएं भी सुनी, जिनमें से अधिकतर का मौके पर निपटारा किया।

    सतपाल सत्ती ने कहा कि क्षेत्र में अनेकों विकास के कार्य चले हुए हैं। उन्होंने बताया कि 20 लाख से डिस्पेंसरी निर्मित करके जनता को समर्पित की गई है। उन्होंने बताया कि 57 लाख रुपए से पेयजल योजना बनाकर जनता को समर्पित की है। पंचायत घर से लेकर मोक्षधाम तक 1.07 करोड़ रुपए से सड़क का निर्माण किया गया है। उन्होंने बताया कि बहडाला से भड़ोलियां कलां तक 13 लाख रुपये से सड़क की टारिंग की गई है। इसके अलावा दस लाख रुपये से पटवार खाने का निर्माण युद्धस्तर पर जारी हैं।

    सत्ती ने कहा कि वर्तमान सरकार ने अपने कार्यकाल के दौरान अनेकों जनहितैषी निर्णय लिए और उन्हे लागू किया। उन्होंने बताया कि बिना आय सीमा के सामाजिक सुरक्षा पैन्शन की आयु को 70 वर्ष से घटाकर 60 वर्ष किया गया है। योजना के तहत वृद्धजनों को 1500 रुपये मासिक पैन्शन दी जा रही हैं। उन्होंने पात्र ग्रामीणों का आहवान किया कि वह इस योजना का लाभ लेने के लिए शीघ्र अपने फार्म भरें। उन्होंने बताया कि हिमकेयर के नवीनीकरण की अवधि को एक वर्ष से बढ़ाकर तीन वर्ष किया गया है। उन्होंने बताया कि 125 यूनिट तक की खपत पर निशुल्क बिजली और ग्रामीण क्षेत्रों में पानी के बिल माफ कर दिए गए हैं।

    इस अवसर पर मंडलाध्यक्ष हरपाल सिंह गिल, कांगड़ा केन्द्रीय सहकारी बैंक के उपाध्यक्ष रमेश भड़ोलियां, प्रधान मनजीत कौर, पूर्व प्रधान शाम लाल व नरेश कुमार, राजेश कुमार काला, राकेश कुमार मिंटू, शशिपाल, पूर्ण चंद, मंगत राम, अनिल कुमार, अविनाश कुमार, खंड विकास कार्यालय की जेई पूनम कपिला सहित अन्य उपस्थित रहे।

  • फोक मीडिया ने विकास खंड अंब और ऊना में दी सरकारी योजनाओं की जानकारी

    फोक मीडिया ने विकास खंड अंब और ऊना में दी सरकारी योजनाओं की जानकारी

    ऊना/सुशील पंडित: सूचना एवं जन संपर्क विभाग के सूचीबद्ध पूर्वी कला मंच, जलग्रां के कलाकारों ने आज विकास खंड अंब के तहत ग्राम पंचायत ज्वार व ग्राम पंचायत पोलियां पुरोहितां तथा आरके कला मंच चिंतपूर्णी ने विकास खंड ऊना के तहत ग्राम पंचायत अरनियाला अप्पर व अरनियाला लोअर में प्रदेश सरकार द्वारा कार्यान्वित की जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी गीत-संगीत व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दी। 

    इस अवसर पर पूर्वी कला मंच और आरके कलामंच के कलाकारों ने स्थानीय लोगों को मुख्यमंत्री स्टार्ट-अप योजना बारे विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश के  युवाओं में उद्यमिता को बढ़ावा देकर उन्हें स्वरोजगार अपनाने व आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से कार्यान्वित की जा रही इस योजना में कृषि, बागवानी व संबंधित क्षेत्रों, खाद्य प्रसंस्करण, रिटेल, पर्यटन, नेटवर्किंग विकास जैसे कार्यों के लिए प्रशिक्षण व वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। योजना के तहत प्रशिक्षुओं को एक वर्ष तक 25 हज़ार रूपये प्रतिमाह का आजीविका भत्ता दिया जाता है। इन्क्यूबेशन केंद्रों को 3 वर्षों के लिए 30 लाख रूपये की सहायता प्रदान की जाती है।

    कलाकारों ने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना बारे भी लोगों को अवगत करवाया गया। उन्होंने बताया कि योजना के तहत काम शुरू करने के लिए 10 हज़ार रूपये तक के पूंजीगत ऋण की सुविधा है। ऋण अदायगी कर चुके लाभार्थियों को दूसरे चरण में 20 हज़ार रूपये तथा तीसरे चरण में 50 हज़ार रूपये तक के ऋण की सुविधा है। उन्होंने बताया कि एक वर्ष में 12 आसान किश्तों में ऋण अदायगी की सुविधा है। ऋण पर सात प्रतिशत की दर से ब्याल सब्सिडी प्रदान करने का प्रावधान हैं इसके अतिरिक्त डिजिटल लेन-देन पर 100 रूपये तक के मासिक कैश-बैक की पेशकश भी है। 

    इसके अतिरिक्त कलाकारों ने लोगों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन, मुख्यमंत्री सहारा योजना, मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना सहित अन्य जन कल्याणकारी योजनाओं बारे अवगत करवाया गया।

    इस अवसर पर ग्राम पंचायत ज्वार के प्रधान संदीप राणा, ग्राम पंचायत पोलियां पुरोहितां के प्रधान मंजू वाला, उपप्रधान राकेश कुमार, अरनियाला अप्पर के उप प्रधान जसबीर सिंह, अरनियाला लोअर के प्रधान नीना सैणी, उप प्रधान अजीत कुमार, उप प्रधान रामपाल, वार्ड सदस्य अनीता, सुरेंद्र, आशा कुमारी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

  • फोक मीडिया ने विकास खंड अंब और ऊना में दी सरकारी योजनाओं की जानकारी

    फोक मीडिया ने विकास खंड अंब और ऊना में दी सरकारी योजनाओं की जानकारी

    ऊना/सुशील पंडित: सूचना एवं जन संपर्क विभाग के सूचीबद्ध पूर्वी कला मंच, जलग्रां के कलाकारों ने आज विकास खंड अंब के तहत ग्राम पंचायत ज्वार व ग्राम पंचायत पोलियां पुरोहितां तथा आरके कला मंच चिंतपूर्णी ने विकास खंड ऊना के तहत ग्राम पंचायत अरनियाला अप्पर व अरनियाला लोअर में प्रदेश सरकार द्वारा कार्यान्वित की जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी गीत-संगीत व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दी। 

    इस अवसर पर पूर्वी कला मंच और आरके कलामंच के कलाकारों ने स्थानीय लोगों को मुख्यमंत्री स्टार्ट-अप योजना बारे विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश के  युवाओं में उद्यमिता को बढ़ावा देकर उन्हें स्वरोजगार अपनाने व आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से कार्यान्वित की जा रही इस योजना में कृषि, बागवानी व संबंधित क्षेत्रों, खाद्य प्रसंस्करण, रिटेल, पर्यटन, नेटवर्किंग विकास जैसे कार्यों के लिए प्रशिक्षण व वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। योजना के तहत प्रशिक्षुओं को एक वर्ष तक 25 हज़ार रूपये प्रतिमाह का आजीविका भत्ता दिया जाता है। इन्क्यूबेशन केंद्रों को 3 वर्षों के लिए 30 लाख रूपये की सहायता प्रदान की जाती है।

    कलाकारों ने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना बारे भी लोगों को अवगत करवाया गया। उन्होंने बताया कि योजना के तहत काम शुरू करने के लिए 10 हज़ार रूपये तक के पूंजीगत ऋण की सुविधा है। ऋण अदायगी कर चुके लाभार्थियों को दूसरे चरण में 20 हज़ार रूपये तथा तीसरे चरण में 50 हज़ार रूपये तक के ऋण की सुविधा है। उन्होंने बताया कि एक वर्ष में 12 आसान किश्तों में ऋण अदायगी की सुविधा है। ऋण पर सात प्रतिशत की दर से ब्याल सब्सिडी प्रदान करने का प्रावधान हैं इसके अतिरिक्त डिजिटल लेन-देन पर 100 रूपये तक के मासिक कैश-बैक की पेशकश भी है। 

    इसके अतिरिक्त कलाकारों ने लोगों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन, मुख्यमंत्री सहारा योजना, मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना सहित अन्य जन कल्याणकारी योजनाओं बारे अवगत करवाया गया।

    इस अवसर पर ग्राम पंचायत ज्वार के प्रधान संदीप राणा, ग्राम पंचायत पोलियां पुरोहितां के प्रधान मंजू वाला, उपप्रधान राकेश कुमार, अरनियाला अप्पर के उप प्रधान जसबीर सिंह, अरनियाला लोअर के प्रधान नीना सैणी, उप प्रधान अजीत कुमार, उप प्रधान रामपाल, वार्ड सदस्य अनीता, सुरेंद्र, आशा कुमारी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।