Category: Himachal

  • जानवरों का प्रेमः कुत्ते को लेकर 20 फुट ऊंचे पेड़ पर चढ़ा बंदर, देखें वीडियो

    जानवरों का प्रेमः कुत्ते को लेकर 20 फुट ऊंचे पेड़ पर चढ़ा बंदर, देखें वीडियो

    मंडीः हिमाचल में जानवरों के आपसी प्रेम का एक वीडियो सामने आया है। बंदर एक कुत्ते के पिल्ले को लेकर 20 फुट की ऊंचे पेड़ पर चढ़ गया। पेड़ पर बैठे बंदर ने न तो पिल्ले को नुकसान पहुंचाया और न ही पिल्ले ने बंदर से छूटने की कोई कोशिश की। इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। मंडी के रिवालसर के रहने वाले अजय सूर्या ने बताया कि यह हमारे इलाके का वीडियो है।

    जब बंदर पिल्ले को लेकर पेड़ में चढ़ा तो वहां मौजूद सभी लोग कुत्ते की सुरक्षा को लेकर चिंतित हो गए थे, क्योंकि बंदर पेड़ पर लगभग 20 फीट की ऊंचाई पर बैठा था। ऐसे में यदि बंदर पेड़ से ही पिल्ले को नीचे छोड़ देता तो इससे उसकी मौत हो सकती थी। हालांकि बंदर ने ऐसा नहीं किया, बल्कि उसे जमीन पर लाकर छोड़ा। उन्होंने कहा कि घटना को देखने के लिए पेड़ के नीचे लोग जमा हो गए।

    उन्हें डर लगा कि अगर बंदर ने पिल्ले को छोड़ दिया तो नीचे गिरकर उसकी मौत हो सकती है। हालांकि करीब 10 मिनट इसी तरह बैठे रहने के बाद बंदर ने पिल्ले को आराम से उतारकर नीचे जमीन पर छोड़ दिया। वाइल्ड लाइफ एक्सपर्ट ने इसे क्लाइमेट चेंज का असर बताया है। अजय सूर्या ने बताया कि जिस पिल्ले को बंदर ने गोद में उठाया था, वह पालतू नहीं बल्कि स्ट्रे-डॉग है। उन्होंने बताया कि बेशक बंदर ने पिल्ले को नुकसान नहीं पहुंचाया, लेकिन इस घटना ने स्थानीय लोगों की चिंताएं बढ़ा दी है। बंदर इंसानों के बच्चों के साथ भी ऐसी हरकत कर सकते हैं।

  • सड़क की बदहाली से परेशान हुए युवाओं ने खुद संभाली मरम्मत की कमान

    सड़क की बदहाली से परेशान हुए युवाओं ने खुद संभाली मरम्मत की कमान

    बिलासपुर: शहर के वार्ड नंबर-6 कोसरिया में सड़क की बदहाल स्थिति से परेशान युवाओं ने आखिरकार खुद ही सड़क मरम्मत का जिम्मा उठा लिया है। क्षेत्र की सड़कों पर बने गड्ढ़ों और उखड़ी हुई सतह के कारण आए दिन दोपहिया वाहन चालक दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। इससे स्थानीय लोगों में प्रशासन और सरकार के प्रति भारी रोष देखने को मिल रहा है।

    स्थानीय निवासियों का कहना है कि पिछले कई सालों से सड़क की मरम्मत करवाने की मांग लगातार प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के सामने उठाई जा रही है परंतु अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। लोगों का आरोप है कि बार-बार शिकायतों के बाद संबंधित विभागों और प्रशासन ने इस समस्या को गंभीरता से नहीं लिया है। स्थिति से तंग आकर क्षेत्र के युवाओं ने एकजुट होकर स्वंय सड़क के गड्ढों को भरने और मार्ग को दुरुस्त करने का काम शुरु कर दिया है।

    सड़क मरम्मत काम में जुटे अभिषेक कुमार और अज्जू खान ने बताया कि कई बार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से सड़क सुधार की मांग की गई है परंतु हर बार सिर्फ आश्वासन ही मिले। उन्होंने कहा कि जब प्रशासन ने उनकी समस्या नहीं सुनी हुई। युवाओं ने खुद पहल करते हुए सड़क को ठीक करने के फैसला किया है।

    युवाओं ने बताया कि इस मार्ग से रोज बड़ी संख्या में लोग गुजरते हैं। सबसे जरुरी हैं कि इसी क्षेत्र में जिला का सबसे बड़ा महाविद्यालय स्थित है जहां हजारों विद्यार्थी रोजाना अपने दोपहिया और अन्य वाहनों से पहुंचते हैं। सड़क की खराब हालत के कारण विद्यार्थियों सहित आम लोगों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

    स्थानीय लोगों ने प्रशासन और सरकार से मांग की है कि इस सड़क की स्थायी रुप से मरम्मत करवाई जाए ताकि लोगों को राहत मिल पाए और भविष्य में होने वाली दुर्घटनाओं का रोका जा सके। युवाओं की इस पहल की क्षेत्र में सराहना हो रही है क्योंकि उन्होंने समस्या का समाधान करने के लिए स्वंय आगे आकर सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय दिया है।

     

     

     

     

  • गेमूर में कोलोंग वार्ड से बीडीसी सदस्य हुई निर्वाचित, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग, देखें वीडियो

    गेमूर में कोलोंग वार्ड से बीडीसी सदस्य हुई निर्वाचित, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग, देखें वीडियो

    लाहौल स्पिति: ग्राम गेमूर में कोलोंग वार्ड से बीडीसी सदस्य निर्वाचित हुई दीपिका की विजय के उपलक्ष्य में भव्य अभिनंदन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में क्षेत्र के लोगों से बड़ी संख्या में भाग लेकर नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का स्वागत एवं सम्मान किया है।

    इस मौके पर पंचायत चुनावों में विजयी हुए जिला परिषद सदस्यों, बीडीसी सदस्यों, प्रधानों, उपप्रधानों एवं पंचों का भी नागरिक अभिनंदन किया गया है। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों को क्षेत्र के विकास, जनसेवा एवं पंचायतों को मजबूत बनाने के लिए शुभकामनाएं दी गई है।

    समारोह में दारचा एवं गेमूर क्षेत्र के बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। साथ ही भारतीय जनता पार्टी जिला लाहौल-स्पीति के पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने भी कार्यक्रम में भी भाग लिया है। वक्ताओं ने कहा कि पंचायत चुनावों में मिली यह सफलता जनता के विश्वास एवं विकास के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

    सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों से अपेक्षा की गई कि वो जनता की आशाओं पर खरा उतरते हुए क्षेत्र के विकास और जनकल्याण के लिए समर्पित भाव से काम करेंगे। कार्यक्रम का समापन क्षेत्र की प्रगति, पंचायतों के सशक्तिकरण एवं जनहित के काम को प्राथमिकता देने के साथ संकल्प हुआ है।

  • सरकारी इमारत में लगी आग, उठी लपटों मचाया तांडव, देखें वीडियो

    सरकारी इमारत में लगी आग, उठी लपटों मचाया तांडव, देखें वीडियो

    सुंदरनगरः हिमाचल प्रदेश के सुंदरनगर में सालों पुरानी बनी सरकारी इमारत में भयंकर आग लग गई है। इस आगजनी में 10 कमरे जलकर राख हो गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार गर्मी की वजह से पहाड़ों पर आग लगने की घटना बढ़ रही है। मिली जानकारी के अनुसार यह सुंदरनगर में स्थित पुराना बीडीओ कार्यालय है। इस हादसे में किसी शख्स के हताहत होने की सूचना नहीं है।

    जानकारी के अनुसार रात करीब साढ़े 9 बजे बीडीओ ऑफिस के साथ लगती जर्जर हालत में खड़ी पुरानी बीडीओ ऑफिस बिल्डिंग में अचानक आग लग गई। आग ने देखते ही देखते पूरी इमारत को चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही मंडी और बीबीएमबी की फायर सर्विस की गाडिय़ां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। प्रशासन मामले की जांच कर रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार परिसर में मौजूद सूखी लकड़ी और लंबे समय से अनुपयोगी पड़े ढांचे के कारण आग तेजी से फैल गई।

    दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक तकनीकी सहायक परिसर सहित जन विकास समिति के कमरे पूरी तरह जल चुके थे। प्रशासन ने आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस और संबंधित विभाग की टीमें मौके का निरीक्षण कर रही हैं तथा नुकसान का आकलन किया जा रहा है। डीएसपी भारत भूषण ने बताया कि आग लगने का अभी तक कोई पता नहीं लग पाया है कि आग कैसे लगी। इसकी जांच की जाएगी और इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।

     

  • Himachal में भारी संख्या में उमड़े सैलानी, Hotels पैक, सड़कों पर लगा लंबा जाम, देखें वीडियो

    Himachal में भारी संख्या में उमड़े सैलानी, Hotels पैक, सड़कों पर लगा लंबा जाम, देखें वीडियो

    शिमलाः हिमाचल के पहाड़ों पर इससे मौसम सुहावना हो गया है। देशभर से शिमला, मनाली, रोहतांग, कुफरी और नारकंडा पहुंच रहे टूरिस्ट इससे सुहावने मौसम का आनंद उठा रहे हैं। वहीं जून के दूसरे सप्ताह की शुरुआत के साथ ही शहर में समर टूरिस्ट सीजन ने रफ्तार पकड़ ली है। वीकेंड पर बड़ी संख्या में पर्यटक शिमला पहुंचे, जिससे न केवल होटल कारोबार में तेजी आई है बल्कि शहर की सड़कों और प्रमुख पर्यटन स्थलों पर भी भारी भीड़ देखने को मिली। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और राजस्थान और केरलम और अन्य राज्यों के पर्यटक भारी संख्या में घूमने के लिए आ रहे हैं। कई पर्यटकों के ग्रुपों ने जहां लिफ्ट के पास पार्किंग में गाड़ियां खड़ी करके शहर के ऐतिहासिक स्थलों का दौरा कर उसे अपने मोबाइल फोन में कैद किया।

    <if

    कई पर्यटकों ने कुफरी की मनमोहक वादियों का दीदार किया। फन वर्ल्ड स्थित पर्यटन स्थल पर जाकर विभिन्न खेल गतिविधियां भी कीं। मालरोड, रिज मैदान और स्कैंडल प्वाइंट पर्यटकों से भरा रहा। पर्यटकों के आने से होटल कारोबार पर इसका असर देखने को मिला। शहर में करीब 700 से होटल व बीएंडबी हैं, शाम तक इन होटलों की ऑक्यूपेंसी 50 फीसदी तक पहुंच गई। इस वजह से होटल संचालकों, टैक्सी ऑपरेटरों, रेस्तरां और अन्य पर्यटन कारोबारियों के चेहरे खिले रहे। कालका-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग पर शोघी, तारादेवी, टूटीकंडी बाईपास और ढली जैसे प्रवेश बिंदुओं पर वाहनों की लंबी कतारें देखी गईं।

    कई स्थानों पर पर्यटकों को धीमी रफ्तार से सफर करना पड़ा। स्थानीय प्रशासन और पुलिस को यातायात सुचारू बनाए रखने के लिए अतिरिक्त व्यवस्थाएं करनी पड़ीं। पर्यटन कारोबारियों का कहना है कि अगर मौसम इसी तरह रहा तो आने वाले दिनों में पर्यटकों की संख्या में और इजाफा हो सकता है। पर्यटन कारोबारियों का कहना है कि गर्मी से राहत पाने के लिए राजस्थान, मध्य प्रदेश, दिल्ली, कानपुर, केरलम से भारी संख्या में वीकेंड पर सैलानी घूमने आ रहे हैं। शहर में पर्यटकों के आने के बाद सड़कों पर जाम लगा रहा। वहीं चंडीगढ़ और पंचकूला से जो पर्यटक घूमने आए, वे रात के समय ही लौट गए।

    मामले की जानकारी देते हुए शिमला होटलियर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रिंस कुकरेजा ने कहा कि शहर में भारी संख्या में सैलानी घूमने के लिए आ रहे हैं। रविवार को होटलों में 50 फीसदी के करीब ऑक्यूपेंसी रही। आने वाले दिनों में इसमें इजाफा होने की उम्मीद है। पर्यटकों की बढ़ती संख्या का असर परिवहन सेवाओं पर भी दिखाई दे रहा है। कालका-शिमला रेलमार्ग पर चलने वाली प्रमुख ट्रेनों में सीटों की मांग बढ़ गई है और कई सेवाओं में प्रतीक्षा सूची लंबी हो गई है। दिल्ली और चंडीगढ़ से शिमला आने वाली वोल्वो बसों में भी सीटें मिलना मुश्किल हो रहा है। पर्यटन सीजन के चरम की ओर बढ़ने के साथ निजी टूरिस्ट बसों और टैक्सियों की आवाजाही में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

     

     

  • ब्यास में व्यक्ति को बचाने उतरा युवक हुआ लापता, देखें वीडियो

    ब्यास में व्यक्ति को बचाने उतरा युवक हुआ लापता, देखें वीडियो

    कुल्लूः हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के भुंतर कस्बे में पुराने पुल से एक प्रवासी व्यक्ति ने शुक्रवार शाम को अचानक नदी में छलांग लगा दी। व्यक्ति को डूबता देख मौके पर मौजूद युवक ने उसे बचाने के लिए नदी में छलांग लगा दी। इस रेस्क्यू के दौरान छलांग लगाने वाले व्यक्ति को तो सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन बचाने गया युवक नदी के तेज बहाव में लापता हो गया। उसके बाद नदी में लापता चल रहे युवक को लोगों की ओर से सर्च ऑपरेशन चलाया है।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    लेकिन अभी तक कोई पता नहीं चल पाया। लोगों का कहना है कि नदी का तेज बहाव होने के कारण युवक संभल नहीं पाया और देखते ही देखते नदी में समा गया और उसके बाद कोई पता नहीं चल पाया। जबकि बचाए गए व्यक्ति को तेगूबेहड़ अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचाया गया। उधर, पुलिस ने भी सूचना मिलने के बाद छानबीन शुरू कर दी है और युवक की तलाश की जा रही है। पुलिस अधीक्षक मदन लाल कौशल ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर भेजी और छानबीन शुरू की। अभी तक लापता युवक का पता नहीं चल पाया है।
  • डिवाइडर से टकराकर हादसे का शिकार हुई बस, उड़े परखच्चे, देखें वीडियो

    डिवाइडर से टकराकर हादसे का शिकार हुई बस, उड़े परखच्चे, देखें वीडियो

    कुल्लूः चंडीगढ़-मनाली फोरलेन पर भुंतर के हाथीथान चौक के समीप आज सुबह भीषण हादसा हो गया। दरअसल, हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना के दौरान बस में केवल चालक और परिचालक सवार थे, जिससे बड़ा हादसा टल गया। दुर्घटना में बस के आगे के हिस्से को काफी नुकसान पहुंचा है, जबकि वाहन में मौजूद चालक और परिचालक पूरी तरह सुरक्षित हैं।
    मिली जानकारी है कि एचआरटीसी की यह बस जम्मू से मनाली आ रही थी और बस को रूटीन चैक के लिए वर्कशॉप ले जाया जा रहा था। इस कारण बस में सवार यात्रियों को रास्ते में दूसरी बस में शिफ्ट कर दिया था। इस बीच जब बस हाथीथान चौक पर पहुंची, तो सामने एक गाड़ी आ गई और इसे बचाने के लिए चालक ने बस को डिवाइडर से टकरा दिया, जिसमें बस को काफी नुकसान हुआ है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
  • कांग्रेस को बड़ा झटका: पार्टी के उपाध्यक्ष व पूर्व MLA ने दिया इस्तीफा, राजनीतिक में मची हलचल

    कांग्रेस को बड़ा झटका: पार्टी के उपाध्यक्ष व पूर्व MLA ने दिया इस्तीफा, राजनीतिक में मची हलचल

    कांगड़ाः हिमाचल प्रदेश कांग्रेस में उस समय राजनीतिक हलचल तेज हो गई जब पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक नीरज भारती ने हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एचपीसीसी) के उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपने इस्तीफे में राज्य सरकार की कार्यशैली और प्रशासनिक कामकाज को लेकर खुलकर नाराजगी जाहिर की है। नीरज भारती कांगड़ा जिले के जवाली विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक रह चुके हैं। वह प्रदेश के कृषि मंत्री चंद्र कुमार के बेटे भी हैं। ऐसे में उनका इस्तीफा कांग्रेस संगठन और सरकार दोनों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा की।

    उन्होंने अपना इस्तीफा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार और जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनुराग शर्मा को भेजने की बात की है। उन्होंने लिखा कि यह फैसला उनके लिए आसान नहीं था, क्योंकि उन्होंने हमेशा कांग्रेस के एक समर्पित, निष्ठावान कार्यकर्ता के रूप में पूरी निष्ठा से काम किया है। पार्टी को सत्ता में वापस लाने के लिए दिन-रात मेहनत की। हालांकि, वर्तमान राज्य सरकार और मुख्यमंत्री की कार्यशैली एवं व्यवस्था से वह बेहद असंतुष्ट हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले साढ़े तीन वर्षों में सरकार ने उन मेहनती और संघर्षशील कार्यकर्ताओं को निराश किया है, जिन्होंने कठिन परिस्थितियों में पार्टी का झंडा उठाए रखा।

    जिन कार्यकर्ताओं ने पार्टी के लिए संघर्ष किया और जनता के बीच लड़ाई लड़ी, आज वही स्वयं को असहाय महसूस कर रहे हैं। सरकार और कार्यकर्ताओं के बीच बढ़ती दूरी निराशा और हताशा का कारण बन रही है। वीरवार को ही जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष की ओर से नीरज भारती को कारण बताओ नोटिस जारी किया था, जिसमें उनसे 10 दिन के भीतर जवाब देने के लिए कहा था। नोटिस में पिछले कुछ दिनों में नीरज भारती की ओर से सोशल मीडिया पर सरकार-संगठन की नीतियों पर की गई टिप्पणियों को पार्टी के प्रतिकूल प्रतीत होने की बात कही थी। संगठन की ओर से कार्रवाई की भी चेतावनी दी गई।

     

  • विवाहिता का फंदे से लटका मिला शव, सुसाइड नोट बरामद

    विवाहिता का फंदे से लटका मिला शव, सुसाइड नोट बरामद

    धर्मशालाः कांगड़ा के धर्मशाला में विवाहिता की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार दाड़ी में महिला का शव फंदे से लटका मिला। मृतिका की पहचान 45 वर्षीय पलोमा कार्की के रूप में हुई है। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। महिला के फंदा लगाने का कारण पारिवारिक बताया गया है। महिला पति से अलग अपने पिता के घर में रहती थी और पारिवारिक कलेश के कारण परेशान थी। पुलिस को एक सुसाइड नोट भी प्राप्त हुआ है। जिसमें उसने अपने पति व सास की प्रताड़नाओं का जिक्र किया है।

    पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम होने के बाद ही मौत के असल कारण का खुलासा हो पाएगा। उधर, थाना प्रभारी नारायण सिंह ने बताया कि दाड़ी निवासी 45 वर्षीय पलोमा कार्की ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। एक सुसाइड नोट भी महिला के कमरे से मिला है। पूरे मामले की तहकीकात की जा रही है। शव को पंचनामे के लिए धर्मशाला लाया गया है।

  • Punjab-Himachal बॉर्डर पर एंट्री टैक्स को लेकर किया प्रदर्शन, लगा लंबा जाम, देखें वीडियो

    Punjab-Himachal बॉर्डर पर एंट्री टैक्स को लेकर किया प्रदर्शन, लगा लंबा जाम, देखें वीडियो

    हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर से बॉर्डर पर एंट्री टैक्स को लेकर बवाल देखने को मिला है। जहां, जन चेतना मंच रोपड़ की और से हिमाचल टोल टैक्स एन्ट्री के खिलाफ आज धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान हिमाचल से पंजाब दाखिल होने वाले वाहनों की आवाजाही रूक गई। जिससे लंबा जाम लग गया। पुलिस ने ट्रैफिक रुट चेंज कर वाहनों को किसी तरह से निकाला।

    इस दौरान मीडिया से रूबरू होते हुए जन चेतना मंच रोपड़ के आगू ने कहा की हिमाचल सरकार द्वारा जो टोल टैक्स बसूला जा रहा है वह बिलकुल गलत है। पंजाब-हिरयाणा और दिल्ली से आने वाले वाहनों से टोल टैक्स वसूला जा रहा है जिसका वह विरोध करते है। उन्होंने कहा की इस मामले को हमने सरकार के समक्ष रखा था लेकिन दोनों ही सरकारे इस मामले पर गंभीर नहीं है।

    सरकार इस मामले पर कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है जिसके चलते वह आज अलग-अलग जगह पर टोल टैक्स के खिलाफ प्रदर्शन कर अपनी आवाज़ बुलंद कर रहे है।