Category: Himachal

  • गाड़ी ओवरटेक करने को लेकर ट्रक और कार चालक में हुआ विवाद, तेजधार हथियार से किया हमला, देखें वीडियो

    गाड़ी ओवरटेक करने को लेकर ट्रक और कार चालक में हुआ विवाद, तेजधार हथियार से किया हमला, देखें वीडियो

    मनालीः हिमाचल प्रदेश के मनाली में कार सवार युवक और ट्रक चालक में विवाद हो गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वायरल वीडियों में देखा जा सकता है कि कार सवार युवक पहले ट्रक पर हाथ मारता है और उसके बाद वह कार से तेजधार हथियार (दराट) निकाल कर ले आता है। जिसके बाद वह तेजधार हथियार से ट्रक पर हमला कर देता है। इस दौरान भारी संख्या में रोड पर जाम लग जाता है। लोग युवक द्वारा मचाए जा रहे उत्पाद को देखते रहते है, लेकिन कोई भी दोनों को छुड़वाने की कोशिश नहीं करता।
    मिली जानकारी के अनुसार मनाली में ओवरटेकिंग को लेकर विवाद हुआ। तभी संजय कुमार नाम के मनाली के युवक ने अपनी गाड़ी से दराट निकाला और ट्रक ड्राइवर व उसकी गाड़ी पर हमला कर दिया। इस घटना में ट्रक के शीशे टूट गए। यह घटना वहां मौजूद लोगों ने कैमरे में रिकॉर्ड कर दी। इसके बाद, कुल्लू जिले के गाहर गांव निवासी शिकायतकर्ता प्रेम चंद ने पुलिस में शिकायत दी। प्रेम चंद ने बताया कि वह अपने ट्रक (HP-34E-8542) में टाइल लेकर कुल्लू से लेह जा रहा था। उनके साथ ठाकुर दास बतौर कंडक्टर मौजूद थे। होटल नीलम रांगड़ी के पास पहुंचने पर वाहन (HP-58A-9691) के ड्राइवर मनाली के रांगड़ी निवासी संजय कुमार ने उनके ट्रक को ओवरटेक कर आगे गाड़ी लगाकर रास्ता रोक दिया। संजय कुमार ने गाली-गलौज और बहसबाजी शुरू कर दी। इसके बाद दराट से गाड़ी पर हमला किया और ट्रक की चाबी निकालकर मौके से फरार हो गया। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि शिकायत के आधार पर मनाली थाने में मामला दर्ज कर लिया है। भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 126(2), 352, 324(2), 351(2) के तहत छानबीन की जा रही है।
  • गांव बदोली में रजत दडोच प्रधान व सत प्रकाश शर्मा उपप्रधान निर्वाचित

    गांव बदोली में रजत दडोच प्रधान व सत प्रकाश शर्मा उपप्रधान निर्वाचित

    ऊना/सुशील पंडित: उपमंडल ऊना की ग्राम पंचायत बदोली में प्रधान पद के लिए रजत कुमार और उप प्रधान पद पर सत प्रकाश शर्मा ने चुनाव जीता। उपमंडल अंब ग्राम पंचायत बधमाणा में राधा रानी ने जीता प्रधानी का चुनाव। वहीं, अशोक कुमार बने उप प्रधान। उपमंडल ऊना की ग्राम पंचायत बडसाला में मधु वाला ने प्रधान और नितिन भारद्वाज ने उप प्रधान का चुनाव जीता। ब्लॉक अंब की ग्राम पंचायत भगड़ाह में प्रधान पद के लिए सुमन लता और उप प्रधान पद के लिए गुरदयाल सिंह चुने गए। उपमंडल ऊना की ग्राम पंचायत मदनपुर में श्रीमति रमन ने जीता प्रधानी का चुनाव। वहीं, रमेश चंद उप प्रधान पद के लिए निर्वाचित हुए हैं।
     
  • जिला ऊना की विभिन्न पंचायतों आया परिणाम

    जिला ऊना की विभिन्न पंचायतों आया परिणाम

    ऊना/ सुशील पंडितः उपमंडल गगरेट की ग्राम पंचायत ब्रह्म्पुर में प्रधान पद का चुनाव रितु शर्मा ने जीता। जबकि उप प्रधान के रूप में जरनैल सिंह चुने गए। उपमंडल बंगाणा की ग्राम पंचायत बैरियां में प्रधान पद के लिए अपूर्व ने चुनाव जीता। वहीं, उप प्रधान पद के लिए रस्ताक मुहम्मद चयनित हुए हैं।

    उपमंडल बंगाणा की ग्राम पंचायत अरलूखास में लेखराज प्रधान पद पर निर्वाचित हुए। वहीं राकेश कुमार उप प्रधान बने। बंगाणा की ग्राम पंचायत घुघन ककराना में मधुवाला प्रधान और शशी पाल उप प्रधान पद पर निर्वाचित हुए।

    ब्लॉक बंगाणा की ग्राम पंचायत दोबड़ में बबिता प्रधान और संजीव कुमार उप प्रधान बने।
    ब्लॉक हरोली की ग्राम पंचायत मल्लूवाल में सीमा रानी ने जीता प्रधानी का चुनाव। वहीं उप प्रधान पद के लिए राम सिंह चुने गए हैं।

     

  • ग्राम पंचायत सोहारी में काउंटिंग रोके जाने संबंधी अफवाहें पूरी तरह निराधार, प्रशासन एवं पुलिस पूरी तरह सतर्क

    ग्राम पंचायत सोहारी में काउंटिंग रोके जाने संबंधी अफवाहें पूरी तरह निराधार, प्रशासन एवं पुलिस पूरी तरह सतर्क

    ऊना/सुशील पंडित: सोहारी क्षेत्र में मतगणना (काउंटिंग) रोके जाने संबंधी सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों से फैलाई जा रही अफवाहें पूरी तरह झूठी एवं भ्रामक हैं। प्रशासन एवं पुलिस द्वारा स्पष्ट किया जाता है कि स्थिति पूरी तरह शांतिपूर्ण एवं नियंत्रण में है तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पहले से ही आवश्यक सुरक्षा एवं एहतियाती कदम उठाए जा चुके हैं।
    क्षेत्र में पुलिस बल, QRT तथा वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है। आमजन से अपील है कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर विश्वास न करें और न ही बिना पुष्टि के किसी भ्रामक सूचना को सोशल मीडिया पर साझा करें।
    ऊना पुलिस प्रशासन आमजन से अपील करता है कि वे चुनाव मतगणना प्रक्रिया में शांतिपूर्वक सहयोग करें, अफवाहों पर ध्यान न दें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा कानून व्यवस्था संबंधी सूचना तुरंत पुलिस को दें। शांति भंग करने अथवा कानून व्यवस्था प्रभावित करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
  • 7वीं हिमाचल हॉल ऑफ ताइक्वांडो चैंपियंस 2026 का हुआ बददी में आयोजन

    7वीं हिमाचल हॉल ऑफ ताइक्वांडो चैंपियंस 2026 का हुआ बददी में आयोजन

    बददी,सचिन बैंसलः 7वीं हिमाचल हॉल ऑफ ताइक्वांडो चैंपियंस 2026 का आयोजन बड़े उत्साह और खेल भावना के साथ संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता का आयोजन इंडोर स्टेडियम बी बी एन डी ए में लेजेंड्स मार्शल आर्ट्स की ओर से करवाया गया। इस प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के विभिन्न ज़िलों के खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा और कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों में अनुशासन, आत्मविश्वास और खेल भावना देखने को मिली। कार्यक्रम का उद्घाटन लेजेंड्स मार्शल आर्ट के डायरेक्टर और फ़ाउंडर समीर कुमार द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।
    उन्होंने कहा कि ताइक्वांडो जैसे मार्शल आर्ट बच्चों,युवाओं वह सभी आयु वर्ग के लोगों को शारीरिक रूप से मजबूत बनाने के साथ-साथ मानसिक रूप से भी सशक्त बनाते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल प्रदेश के का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।
    चैंपियनशिप में विभिन्न आयु और भार वर्गों में मुकाबले आयोजित किए गए, जिनमें खिलाड़ियों ने बेहतरीन तकनीक और साहस का प्रदर्शन किया। विजेता खिलाड़ियों को स्वर्ण, रजत और कांस्य पदकों से सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के दौरान दर्शकों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कार्यक्रम को रोमांचक बना दिया।
    आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का उद्देश्य युवाओं में खेलों के प्रति रुचि बढ़ाना और उन्हें नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखना है। कार्यक्रम के सफल आयोजन में कोचों, रेफरी, अभिभावकों और स्वयंसेवकों का विशेष योगदान रहा। समापन समारोह में सभी विजेता खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को सम्मानित किया गया तथा भविष्य में और बड़े स्तर पर प्रतियोगिता आयोजित करने की घोषणा की गई। समापन समारोह में भी प्रोफैशनल तायक्वोंडो खिलाड़ियों द्वारा बेहतरीन ताइक्वांडो का ड्रामा स्टेशन प्रस्तुत किया गया जिसने सभी उपस्थित बच्चों और अभिभावकों का मन मोहा।
    अवार्ड सेरेमनी में वर्ष 2025 में ताइक्वांडो खेल में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों जैसे कि नेशनल ताइक्वांडो चैंपियन, हिमाचल राज्य गोल्ड मेडलिस्ट, स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर 2025, फुल अटेंडेंस ऑफ़ द ईयर 2025, ब्लैक बेल्ट एचीवर ऑफ़ द ईयर 2025 आदि अनगिनत अवार्डों से बच्चों को नवाज़ा गया।
    बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को कैश प्राइज, आकर्षक ट्रॉफी और प्रोफेशनल तायक्वोंडो यूनिफार्म जैसे आकर्षक उपहार दिए गए। इस प्रतियोगिता में बतौर मेडिकल पार्टनर अमृत सागर हॉस्पिटल बद्दी का भी अहम योगदान रहा जिन्होंने पूरे दिन बच्चों को प्राथमिक चिकित्सा और किसी भी प्रकार के शारीरिक समस्या होने पर तत्काल निजात दिलाने के प्रयास किए जिससे बच्चे आत्मविश्वास के साथ प्रदर्शन कर पाए।
  • 30 फीट गहरी खाई में गिरी टैक्सी सूमो, 2 की मौत, कई घायल, देखें वीडियो

    30 फीट गहरी खाई में गिरी टैक्सी सूमो, 2 की मौत, कई घायल, देखें वीडियो

    कुल्लूः जिला मुख्यालय के साथ लगती लगघाटी के बढ़ई-बाग-पीज सड़क पर एक टैक्सी (सूमो) दुर्घटनाग्रस्त हुई है। बताया जा रहा है कि टैक्सी में 9 से 10 सवारियां थी। गाड़ी सड़क से 30 फीट गरही खाई में गिर गई। इस हादसे में 2 लोगों की मौके पर मौत हुई है और 9 लोग घायल हुए है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल और स्वास्थ्य विभाग की टीमें मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया। पुलिस अधीक्षक कुल्लू मदनलाल कौशल ने कहा कि घायलों को कुल्लू अस्पताल लाया गया है।

  • Pathankot-Chamba National Highway पर टला बड़ा हादसा, देखें वीडियो

    Pathankot-Chamba National Highway पर टला बड़ा हादसा, देखें वीडियो

    चंबाः पठानकोट-चंबा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बनीखेत के पास ‘गोली’ नामक स्थान पर तेज रफ्तार ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसल गया। हादसे में जानी नुकसान होने से बचाव रहा। वहीं हादसे के दौरान सड़क पर जा रहा बाइक सवार ट्रक की चपेट में आने से बाल-बाल बच गया। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि मोड़ पर अचानक ट्रक चालक बाइक को आता देखकर घबरा गया और चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रक पहाड़ की ओर मोड़ दिया। घटना में ट्रक चालक और बाइक सवार दोनों बाल-बाल बच गए।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    चश्मदीदों के मुताबिक कुछ सेकंड की सूझबूझ और किस्मत ने बाइक सवार की जान बचा ली। वहीं ट्रक के सड़क के बीचों-बीच रूकने के लोग भागकर चालक के पास पहुंचे। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। जिसके बाद ट्रक चालक भी ट्रक लेकर मौके से चला गया। सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग पहाड़ी रास्तों पर तेज रफ्तार को लेकर चिंता जता रहे हैं। स्थानीय प्रशासन ने वाहन चालकों से सावधानी और गति सीमा का पालन करने की अपील की है।
  • National Highway पर गाड़ी पलटने से 5 यात्री घायल, कई घंटे ट्रैफिक बाधित

    National Highway पर गाड़ी पलटने से 5 यात्री घायल, कई घंटे ट्रैफिक बाधित

    मनालीः मंडी-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर पनारसा के समीप ट्रैवलर गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। मिली जानकारी के अनुसार ट्रैवलर गाड़ी (HP 01H 3020) मंडी की ओर से मनाली जा रही थी। पनारसा के पास चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिसके परिणामस्वरूप ट्रैवलर सड़क पर पलट गई। इस हादसे में 5 लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ। दुर्घटना कीस सूचना मिलते ही लोग मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से तुरंत नगवाईं अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

    चिकित्सकों के अनुसार, सभी घायल खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही औट पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर यातायात बहाल करवाया और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार या अचानक संतुलन बिगड़ने की आशंका जताई जा रही है। वास्तविक कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल पाएगा। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रशासन ने वाहन चालकों से पहाड़ी मार्गों पर सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की अपील की है।

  • Kasauli और Shimla के जंगलों में आग, Chandigarh से भी दिख रही लपटें, IAF ने तैनात किए Chinook Helicopters, देखें वीडियो

    Kasauli और Shimla के जंगलों में आग, Chandigarh से भी दिख रही लपटें, IAF ने तैनात किए Chinook Helicopters, देखें वीडियो

    शिमलाः सोलन जिले के कसौली पहाड़ी क्षेत्र में मंगलवार सुबह भीषण जंगल में आग लग गई और दिन भर भड़कती रही, जिससे स्थानीय निवासियों में दहशत फैल गई। ऐसे में अब यहां पर सेना के हेलिकॉप्टरों से भी आग बुझाने के लिए मदद ली गई है। आग पर पूरी तरह से काबू नहीं पाया गया है। अब तक करीब 20 हजार लीटर पानी आग पर डाला जा चुका है ताकि जंगल की आग पर काबू पाया जा सके। जानकारी के अनुसार, सोलन जिले के कसौली में जंगल में भीषण आग भारतीय एयरफोर्स स्टेशन के चपेट में आने का खतरा पैदा हो गया था और ऐसे में 2 हेलीकॉप्टर आग बुझाने के लिए लगाए गए। सोलन प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि यह आग कसौली एयरफोर्स स्टेशन के पास लगी है। आग ने जंगल के बड़े हिस्से को घेर लिया है।
    फॉरेस्ट डिपार्टमेंट की टीम और फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां आग बुझाने के लिए तुरंत पहुंचीं, लेकिन वे इसे काबू नहीं कर पाए। इसके बाद एयरफोर्स ने जंगल के मुश्किल हिस्सों में लगी आग बुझाने के लिए अपने ‘एमआई-17’ और ‘चिनूक’ हेलीकॉप्टर लगाए. आग बुझाने के लिए चंडीगढ़ की सुखना लेक से भी पानी लाया गया। अधिकारियों ने बताया कि आखिरी खबर मिलने तक आग पर काबू पाने की कोशिशें जारी थीं। एक और घटना में शिमला के पास रझाना गांव में भी जंगल में आग लगने की खबर है। फॉरेस्ट और फायर डिपार्टमेंट की टीम आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंच गई है। अधिकारियों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों में तापमान बढ़ने की वजह से ही जंगल में आग लगी है। शिमला के रझाना क्षेत्र में भी मंगलवार को जंगल में लगी भीषण आग ने इलाके में अफरा-तफरी मच गई। तारा देवी क्षेत्र से फैलती हुई आग करीब 12 बजे रझाना तक पहुंच गई, जहां तेज हवाओं के चलते लपटें रिहायशी इलाकों के बेहद करीब पहुंचने लगीं। स्थिति गंभीर होती देख स्थानीय लोगों ने खुद ही मोर्चा संभाला और घरों तक पहुंचने से पहले रोका. महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग तक आग बुझाने के प्रयास में लगे रहे। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन और वन विभाग से जल्द राहत और दमकल सहायता पहुंचाने की मांग की है, ताकि आग को समय रहते नियंत्रित किया जा सके। शिमला के रही है रामपुर के ननखड़ी के पुनन गांव के सामने भी जंगल में आग लगी है और दो दिनों से बेकाबू आग की वजह से हर तरफ धुआं और दहशत फैली हुई है। उधर, हमीरपुर जिले के चबूतरा के जंगलों में 6 दिन से भीषण आग लगी है औऱ यहां पर भारी तबाही हुई है। आग की चपेट में आकर सैकड़ों स्लीपर और हरे-भरे पेड़ जल गए हैं और करोड़ों की वन संपदा को नुकसान पहुंचा है। दमकल विभाग ने आग बुझाने की कोशिशें की हैं, लेकिन नाकाम रही हैं।
  • मीडिया सामाजिक परिवर्तन का सशक्त माध्यम: राज्यपाल

    मीडिया सामाजिक परिवर्तन का सशक्त माध्यम: राज्यपाल

    राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने कल देर सांय शिमला में बिग एफएम द्वारा आयोजित ‘बिग इम्पैक्ट अवॉर्ड्स-2026’ समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अध्यक्षता की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मीडिया केवल समाचार और मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को दिशा देने, जागरूक करने तथा सकारात्मक परिवर्तन लाने वाला एक सशक्त माध्यम भी है। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित भी किया। कविन्द्र गुप्ता ने बिग एफएम को इस आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज सेवा, नवाचार और जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों को पहचान देने का मंच है। उन्होंने कहा कि समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित करना समाज को ऐसे पुनीत कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य की ओर निरंतर अग्रसर है तथा इस यात्रा में मीडिया, उद्योग, शिक्षण संस्थान, सामाजिक संगठन और युवाओं की भूमिका महत्त्वपूर्ण है।

    उन्होंने रेडियो के बढ़ते प्रभाव का उल्लेख करते हुए कहा कि ‘मन की बात’ जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से प्रधानमंत्री ने रेडियो को पुनः जन सम्पर्क का प्रभावी माध्यम स्थापित किया है। इससे देशभर के लोगों की जनभागीदारी भी सुनिश्चित हुई है। कविन्द्र गुप्ता ने कहा कि मीडिया जनजागरूकता बढ़ाने, सकारात्मक सोच विकसित करने और सामाजिक अभियानों को जनआंदोलन में बदलने की क्षमता रखता है। विशेष रूप से रेडियो समाज के प्रत्येक वर्ग तक सहजता से पहुंचता है। राज्यपाल ने कहा कि बिग एफएम आज देश के प्रभावशाली रेडियो नेटवर्कों में से एक बन चुका है। उन्होंने महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण, साइबर सुरक्षा और सामाजिक उत्तरदायित्व से जुड़े अभियानों के आयोजन के लिए बिग एफएम की सराहना की तथा शिमला में ‘बिग इम्पैक्ट अवॉर्ड्स’ के तीसरे संस्करण के सफल आयोजन की बधाई दी। उन्होंने वैश्विक तेल संकट पर चिंता व्यक्त करते हुए ऊर्जा संरक्षण की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने मीडिया से आह्वान किया कि वह सार्वजनिक परिवहन के अधिक उपयोग, कार-पूलिंग, अनावश्यक वाहन उपयोग से बचाव तथा ऊर्जा दक्ष जीवनशैली अपनाने जैसे उपायों के प्रति लोगों को जागरूक।
    राज्यपाल ने कहा कि ईंधन संरक्षण केवल आर्थिक आवश्यकता ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय जिम्मेदारी भी है। छोटे-छोटे व्यक्तिगत प्रयास पर्यावरण संरक्षण और देश की ऊर्जा सुरक्षा में बड़ा योगदान दे सकते हैं।

    उन्होंने युवाओं में बढ़ते नशे के प्रचलन पर चिंता व्यक्त करते हुए इसे समाज और नैतिक मूल्यों के लिए गंभीर चुनौती बताया। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से बचाने के लिए जागरूकता, सकारात्मक सहभागिता और सामाजिक उत्तरदायित्व के साथ सामूहिक प्रयास करने की आवश्यकता है। राज्यपाल ने कहा कि मीडिया नशा मुक्ति अभियान में रचनात्मक भूमिका निभा सकता है। जागरूकता अभियान, प्रेरणादायक कार्यक्रम और सकारात्मक संदेशों के माध्यम से नशा मुक्त समाज के निर्माण में महत्त्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है। उन्होंने युवाओं से अनुशासन, परिश्रम और सकारात्मक सोच अपनाने व खेल संस्कृति, नवाचार और सामाजिक सेवा गतिविधियों में भाग लेनेे का आह्वान किया। कविन्द्र गुप्ता ने सभी पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धियां समाज के लिए प्रेरणा हैं और यह सिद्ध करती हैं कि समर्पण, संघर्ष और सामाजिक प्रतिबद्धता से असंभव को भी संभव बनाया जा सकता है। इससे पूर्व, बिग एफएम की रीजनल प्रोग्रामिंग हेड एवं नेशन लीडदृपर्पज इनिशिएटिव्स, सुलक्षणा ब्राम्टा ने राज्यपाल का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि बिग एफएम सामाजिक सरोकारों से जुड़े अभियानों के माध्यम से समाज को सकारात्मक दिशा देने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।