Category: Punjab>Kapurthala

  • Punjab News: AAP नेता को फिर मिली जान से मारने की धमकी, परिवार में डर का माहौल, देखें वीडियो

    Punjab News: AAP नेता को फिर मिली जान से मारने की धमकी, परिवार में डर का माहौल, देखें वीडियो

    कपूरथलाः पंजाब के फगवाड़ा के पास दरवेश गांव के रहने वाले आम आदमी पार्टी के नेता और युद्ध नशेयां विरुद्ध अभियान के कोआडिनेटर दलजीत राजू को एक बार फिर वॉट्सऐप मैसेज के जरिए जान से मारने की धमकी मिली है जिससे उनके परिवार में डर का माहौल और गहरा हो गया है।

    राजू के मुताबिक यह धमकी उन्हें कल उनके वॉट्सऐप नंबर पर एक अज्ञात व्यक्ति ने भेजी जिसने खुद को काला राणा बताया। मैसेज में कहा गया कि राजू को कोई नहीं बचा सकता।धमकी में लिखा पुलिस भी तुमे बचा नहीं पाएगी। इस धमकी के बाद से राजू, उनकी पत्नी और बेटी लगातार दहशत में जी रहे हैं। दलजीत राजू ने बताया कि यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी उन्हें लगातार फिरौती के लिए कॉल और मैसेज मिलते रहे हैं, जिनके मोबाइल नंबर कथित तौर पर कनाडा और ऑस्ट्रेलिया से संचालित बताए जा रहे हैं। पुलिस द्वारा जांच में प्रगति के दावों के बावजूद इस तरह की धमकियां मिलना परिवार की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है। राजू ने इस धमकी की जानकारी जालंधर रेंज के DIG नवीन सिंगला, SSP गौरव तूरा और SP माधवी शर्मा सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को दे दी है।

    बता दें, इससे पहले 27 नवंबर की सुबह दलजीत राजू के घर पर फायरिंग की घटना हुई थी। 2 नकाबपोश युवक मोटरसाइकिल पर आए और उनके घर पर गोलियां चला दीं। उस वक्त राजू, उनकी पत्नी और बेटी घर की पहली मंजिल पर सो रहे थे। हमलावर मौके से फरार हो गए थे, लेकिन जाते समय काला राणा ग्रुप 5 करोड़ लिखा हुआ कागज छोड़ गए थे। जिससे यह साफ हुआ कि हमला फिरौती के मकसद से किया गया था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है, लेकिन बार-बार मिल रही धमकियों से दलजीत राजू और उनका परिवार खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है।

  • Punjab News: घर में आग लगने से सामान जलकर खाक

    Punjab News: घर में आग लगने से सामान जलकर खाक

    कपूरथला: शहर के शहीद भगत सिंह चौंक के पास एक घर में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। इस घटना को लेकर लोगों में हड़कंप मच गया। जिसके बाद लोगों ने घटना की सूचना दमकल विभाग को दी। घटना की सूचना मिलते दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू कर दिया। पीसीआर, ट्रैफिक और सिटी पुलिस स्टेशन की टीमें भी सहायता के लिए मौके पर पहुंचीं।

    सिटी पुलिस स्टेशन के एसएचओ अमनदीप नाहर ने बताया कि प्रारम्भिक जांच में पता चला है कि आग दो भाइयों के बीच हुई लड़ाई के कारण लगी है। इसकी विस्तृत जांच की जा रही है। दमकल विभाग की टीम को भगत सिंह चौंक के पास एक घर में आग लगने की सूचना मिली। टीम ने तुरंत बचाव कार्य शुरू कर दिया। लेखन के समय दमकल विभाग का बचाव कार्य जारी था। घटना में घरेलू सामान जलकर खाक हो गया।

    सुरक्षा कारणों से आसपास के इलाके में बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई है। ट्रैफिक और सिटी पुलिस स्टेशन ने भी आवागमन को मोड़ दिया है। एसएचओ सिटी अमनदीप नाहर ने दोहराया कि आग 2 भाइयों के बीच हुई लड़ाई का नतीजा थी और पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

  • Jalandhar रोड पर इनोवा चालक ने पहले कार को मारी टक्कर, फिर डीसी आवास में ठोकी गाड़ी

    Jalandhar रोड पर इनोवा चालक ने पहले कार को मारी टक्कर, फिर डीसी आवास में ठोकी गाड़ी

    कपूरथलाः जालंधर रोड पर सड़क हादसे की घटना सामने आई है, जहां डीसी चौक पर टाटा के पास कार को टक्कर मार कर भागे इनोवा चालक ने सीधी गाड़ी डीसी कपूरथला आवास के गेट में ठोक दी। घटना के बाद कार चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

    घटना की सूचना मिलते ही पीसीआर के एएसआई कर्मजीत सिंह ने बताया कि देर रात अर्बन स्टेट निवासी अमृतपाल सिंह ने टाटा गाड़ी में सवार होकर परिवार के साथ जालंधर की तरफ से आ रहे थे। उनके पीछे ही इनोवा गाड़ी नं. पीबी-08बीएल-1334 भी जालंधर की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही थी। अमृतपाल सिंह जब वह करोल बाग कट से मुड़ने लगे तो इनोवा सवार ने पीछे लाकर उनकी गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी।

    जिससे कार में सवार लोगों का तो बचाव रहा, लेकिन गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। एएसआई के अनुसार अमृतपाल सिंह ने बताया कि इनोवा चालक शराब के नशे में धुत्त था और उनकी कार को टक्कर मारने के बाद गाड़ी भगाकर ले गया। इस घटना में इनोवा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। थाना सिटी से आए एएसआई ने इनोवा कार कब्जे में ले ली है।

  • अर्बन एस्टेट में घर से 3 लाख की नगदी और गहने लेकर चोर फरार

    अर्बन एस्टेट में घर से 3 लाख की नगदी और गहने लेकर चोर फरार

    कपूरथलाः चोरी की वारदातें लगातार बढ़ रही है। चोर इलाकों में बंद पड़ी कोठियों को निशाना बना रहे है। ताजा मामला कपूरथला-जालंधर रोड पर बने अर्बन एस्टेट से सामने आया है, जहां चोरों बंद कोठी को निशाना बनाते हुए घर से लाखों की नगदी और गहने लेकर फरार हो गए। चोरी की घटना को परिवार को उस समय पता चला जब वह घर लौटे और देखा अलमारी से सामान बिखरा हुआ था और तिजौरी से नगदी व गहने गायब थे।

    पीड़ित परिवार ने घटना की सूचना थाना सिटी पुलिस को दे दी है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर चोरी संबंधी जांच शुरू की। फिलहाल पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। सुखदेव सिंह निवासी 160 सीड फार्म अर्बन फेस-2 ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह रेल कोच फैक्टरी हुसैनपुर कपूरथला में नौकरी करता है। मेरे एक बेटा व एक बेटी है। दोनों कनाडा में रहते हैं। वह अपनी पत्नी परमजीत कौर के साथ रहता है।

    जोकि सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल वडाला कला में बतौर अध्यापिका नौकरी करती है। वह दोनों सुबह 08:30 बजे अपनी-अपनी नौकरी पर चले जाते हैं। पत्नी दोपहर करीब 03:30 बजे घर वापिस लौटती है, जबकि वह खुद शाम 7 बजे घर आता है। बीते दिन रोजाना की तरह वह दोनों अपनी-अपनी नौकरी पर चले गए। जब दोपहर करीब 03:30 बजे पत्नी घर लौटी तो देखा कि मेन गेट के दरवाजे का लॉक टूटा हुआ था। अंदर सामान बिखरा पड़ा था। पत्नी ने फोन कर मुझे चोरी के बारे में बताया। वह भी तुरंत घर लौट आया और देखा कि घर में पड़ी अलमारियों के लॉक टूटे हुए थे।

    जिसमें से सोने के गहने (ढाई तोले की चेन, डेढ़ तोले सोने का कड़ा, 6-6 ग्राम की सोने की 4 मुद्रियां, डेढ़ तोले सोने का लॉकेट, 6-6 ग्राम सोने के तीन जोड़े टॉपस, एक डायमंड की मुंद्री) और साढ़े 3 लाख रुपए की नगदी चोरी कर ली। चोर कोठी की दीवार फांद कर अंदर दाखिल हुए और मेन दरवाजे का ताला तोड़ कर कमरों में घुसे। अलमारियों का लॉक तोड़ कर गहने व नगदी चुरा कर फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी हुई है।

     

  • Punjab News: पाक में सरबजीत कौर के निकाह मामले में हाईकोर्ट पहुंचा मामला

    Punjab News: पाक में सरबजीत कौर के निकाह मामले में हाईकोर्ट पहुंचा मामला

    कपूरथलाः भारतीय सिख महिला सरबजीत कौर और पाकिस्तानी युवक नासिर हुसैन के विवाह का मामला लगातार गरमाता जा रहा है। वहीं यह मामला अब लाहौर के हाईकोर्ट में पहुंच गया है। जहां पाकिस्तान स्थित पंजाब विधानसभा के पूर्व सदस्य महिंदर पाल सिंह ने लाहौर हाई कोर्ट में याचिका दायर कर उक्त महिला की गिरफ्तारी और उसे भारत वापस भेजने की मांग की है। याचिका में कहा गया है कि 48 वर्षीय सरबजीत कौर भारत से तीर्थयात्रियों के साथ पाकिस्तान आई थीं, लेकिन यहां पहुंचने के बाद अचानक लापता हो गईं।

    उनकी ओर से कहा गया है कि सरबजीत कौर पाकिस्तान में वीजा अवधि समाप्त होने के बावजूद रुकी हुई हैं, जिससे सुरक्षा से जुड़े पहलू उत्पन्न हो सकते हैं। याचिकाकर्ता ने आशंका जताई है कि वह संदिग्ध गतिविधियों में शामिल हो सकती हैं, इसलिए मामले की जांच आवश्यक है। महिला कपूरथला के गांव अमानीपुर की रहने वाली सरबजीत कौर गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर सिख श्रद्धालुओं के जत्थे के साथ पाकिस्तान पहुंची थीं। इसी दौरान, 4 नवंबर को उन्होंने स्थानीय युवक नासिर हुसैन के साथ निकाह कर लिया। यह मामला उसके बाद लगातार सुर्खियों में बना हुआ है।

    दूसरी ओर, सरबजीत और नासिर हुसैन ने भी कोर्ट में याचिका दायर की है। इसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि उन्हें पुलिस और अधिकारियों द्वारा लगातार परेशान किया जा रहा है। दोनों ने अदालत से सुरक्षा प्रदान करने और किसी भी तरह की जबरन कार्रवाई से बचाने की मांग की है। मामला संवेदनशील होने से लाहौर हाई कोर्ट ने दोनों याचिकाओं पर सुनवाई शुरू कर दी है। जल्द ही अदालत कोई महत्वपूर्ण आदेश जारी कर सकती है। याचिका में सरबजीत कौर ने बताया कि वह तलाकशुदा हैं और पिछले नौ वर्षों से नासिर हुसैन को सोशल मीडिया पर जानती थीं। उनका कहना है कि वे अपनी इच्छा से पाकिस्तान आईं और विवाह किया। साथ ही उन्होंने अपने वीजा को बढ़ाने और पाकिस्तानी नागरिकता के लिए दूतावास से संपर्क भी किया है।

  • Punjab News: 2 दिन से लापता 17 वर्षीय युवक का शव बरामद

    Punjab News: 2 दिन से लापता 17 वर्षीय युवक का शव बरामद

    कपूरथलाः जिले के भुलत्थ में 2 दिन से लापता युवक का खेतों से शव बरामद हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार भुलत्थ से कुछ दूरी पर स्थित गांव अकाला वसनीक के एडिसन और उनके परिवार के सदस्यों ने बताया कि उनका 17 वर्षीय लड़का दो दिन पहले घर से लापता हो गया था। उसकी गुमशुदगी की शिकायत थाने भुलत्थ में दी गई थी। आज देर शाम गांव बागड़ियां के कमाड़ के खेतों से उसका शव खून से लथपथ शव मिला।

    घटना की जब भुलत्थ थाने की पुलिस को जानकारी मिली तो मौके पर पहुंचकर एसएचओ रणजीत सिंह ने शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान 17 वर्षीय अंश के रूप में हुई है। थाना प्रभारी ने बताया कि हत्या के कारणों का पता लगाकर आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस घटना को लेकर गांव में शोक की लहर छा गई है।

  • Punjab News: MLA Rana Gurjeet ने शुरू की नई पहल, सफाई व सीवरेज संकट से मिलेगी नजात, देखें वीडियो

    Punjab News: MLA Rana Gurjeet ने शुरू की नई पहल, सफाई व सीवरेज संकट से मिलेगी नजात, देखें वीडियो

    कपूरथलाः कभी पेरिस कहे जाने वाला कपूरथला शहर लंबे समय से कूड़े के ढेर और सीवरेज जाम की समस्या से परेशान है। नगर निगम का बजट रुकने और राजनीतिक खींचतान के चलते शहर की सफाई व्यवस्था लगभग ठप हो चुकी थी। अब इस मुश्किल घड़ी में हलके के कांग्रेस विधायक राणा गुरजीत सिंह ने खुद मोर्चा संभाल लिया है।

    विधायक ने कुछ समय पहले ऐलान किया था कि नगर निगम के काउंसलरों के साथ मिलकर वे स्वयं कूड़े को मुख्य डंप तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। यह मुहिम लगातार जारी है। इसी प्रयास को आगे बढ़ाते उन्होंने आज लाखों रुपये की लागत से तैयार की गई नई जेटिंग मशीन नगर निगम को समर्पित की, जिससे शहरवासियों को सीवरेज जाम की समस्या से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

    नगर निगम कपूरथला के कुल 50 वार्डों में से 48 पर कांग्रेस का कब्जा है। इसके बावजूद, विधायक का कहना है कि राजनीतिक कारणों से नगर निगम का एजेंडा अटका हुआ है और राज्य सरकार की ओर से कोई बजट मंजूर नहीं हो पा रहा। 2022 में विकास कार्यों के लिए जारी किए गए 10 करोड़ रुपये बाद में सरकार बदलने पर वापस ले लिए गए थे। मौजूदा मेयर कांग्रेस से हैं, जबकि राज्य में दूसरी पार्टी की सरकार है, जिसके कारण कई महत्वपूर्ण विकास कार्य बीच में अटके हुए हैं। राणा गुरजीत सिंह ने कहा कि वह लंबे समय से कपूरथला से जुड़े हैं और नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनका कर्तव्य है।

    पहले हमने कूड़ा उठाने की जिम्मेदारी संभाली, अब जेटिंग मशीन देकर सीवरेज समस्या हल करेंगे। नगर निगम कमिश्नर समेत संबंधित अधिकारियों को कई बार समस्याओं से अवगत कराया गया, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। विधायक ने भरोसा दिलाया कि एक जनप्रतिनिधि के रूप में वे अपनी जिम्मेदारियां निभाते रहेंगे और नगर निगम के कार्यों को पूरा करवाकर शहर के विकास को तेजी देंगे। शहरवासियों को उम्मीद है कि इन प्रयासों से कपूरथला फिर अपनी पुरानी पहचान और पेरिस जैसी शान हासिल कर सकेगा।

  • Punjab News: पाकिस्तान में निकाह करने वाली सरबजीत कौर को लेकर SGPC सदस्य का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: पाकिस्तान में निकाह करने वाली सरबजीत कौर को लेकर SGPC सदस्य का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    कपूरथलाः सिख जत्थे के साथ पाकिस्तान जाकर सरबजीत कौर ने निकाह कर लिया। वहीं इस मामले को लगातार नए-नए खुलासे हो रहे है। दरअसल, सरबजीत कौर अमानीपुर गांव की रहने वाली है। इस मामले को लेकर एसजीपीसी सदस्य खुलकर सामने आए हैं। सुल्तानपुर लोधी की एसजीपीसी सदस्य बीबी गुरप्रीत कौर रूही ने बताया कि सरबजीत कौर ने ननकाना साहिब जाने के लिए गुरुद्वारा श्री बेर साहिब में फाइल रिकॉर्ड कीपर को दी थी। ऐसे में दूसरे श्रद्धालुओं से भी दस्तावेज मांगे गए थे। इसी क्रम में सरबजीत कौर ने अपना पासपोर्ट जमा करवाया।

    उन्होंने गांव के नंबरदार अर्जुन सिंह से संपर्क कर सरबजीत की पहचान और गांव में रहने की पुष्टि की। इसके बाद फाइल एसजीपीसी को भेजी गई। एसजीपीसी सदस्य ने स्पष्ट किया कि सरबजीत कौर की फाइल कभी वापस नहीं आई और न ही इसमें किसी तरह की कोई गलती थी। उन्होंने बताया कि सरबजीत कौर के करतारपुर कॉरिडोर जाने का कोई आवेदन उनके पास कभी नहीं आया था।

    सरबजीत कौर के पाकिस्तान से न लौटने पर बीबी गुरप्रीत ने नंबरदार और गुरुद्वारा के रिकॉर्ड कीपर के साथ उनके घर जाकर जांच की। इस दौरान जब सरबजीत कौर के बेटों से बात की तो उन्होंने बताया कि उनका मां से कोई संबंध नहीं है और वह पाकिस्तान से वापस नहीं लौटी हैं। एसजीपीसी सदस्य बीबी गुरप्रीत कौर रूही ने कहा कि उनका काम केवल यह देखना है कि यात्री सिख धर्म के प्रति समर्पित है या नहीं और गांव का स्थायी निवासी है या नहीं। आपराधिक रिकॉर्ड या अन्य पृष्ठभूमि की जांच करना पंजाब और भारत सरकार की जिम्मेदारी है।

    उन्होंने बताया कि एसजीपीसी वर्तमान में यात्रियों की पृष्ठभूमि की जांच नहीं करता है। बीबी गुरप्रीत कौर ने बताया कि उनके पास अभी तक अकेली महिला, तलाकशुदा या विधवा के संबंध में यात्रा पर रोक लगाने को लेकर कोई निर्देश नहीं है। उनके अनुसार अभी तक कोई रोक नहीं है। एसजीपीसी रोक लगाने का फैसला लेती है तो उसे माना जाएगा। उन्होंने सरकारों से आग्रह किया कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए यात्रियों के रिकॉर्ड की जांच सुनिश्चित की जाए।

     

  • पाकिस्तान में लापता हुई सरबजीत कौर की निकाह कबूल करते हुए वीडियो आई सामने

    पाकिस्तान में लापता हुई सरबजीत कौर की निकाह कबूल करते हुए वीडियो आई सामने

    कपूरथला: पाकिस्तान में लापता हुई पंजाब की सिख श्रद्धालु सरबजीत कौर का वीडियो सामने आया है। जिसमें वह पाकिस्तानी नागरिक नासिर हुसैन के साथ निकाह कबूल करती दिख रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरबजीत ने इस्लाम कबूल कर शादी की है। सिख संगठनों ने मामले की पारदर्शी जांच की मांग की है। दरअसल, जारी वीडियो में सरबजीत कौर निकाह कबूल करने की बात करती नजर आ रही है। महिला का कहना है कि वह उक्त युवक को पिछले 9 सालों से जानती है तथा अपनी मर्जी से उसके साथ निकाह कर रही है। उक्त वीडियो सामने आने से इस बात की पूरी तरह से पुष्टि हो गई है कि उक्त महिला ने पाकिस्तानी युवक से निकाह कर लिया है। दरअसल, सोशल मीडिया पर शेखुपुरा की मस्जिद में निकाहनामा वायरल हो रहा है। ऐसे में दावा किया गया कि उन्होंने इस्लाम स्वीकार कर नाम बदलकर ‘नूर हुसैन’ रखा और निकाह किया। बता दें कि उक्त महिला पाकिस्तान दर्शन करने गए जत्थे में शामिल थी, जोकि वापिस भारत नहीं लौटी। उक्त महिला के वापिस न लौटने पर जांच एजेंसियों में हड़कंप मच गया तथा मामले की छानबीन के बाद पता चला कि उक्त महिला ने पाकिस्तान में निकाह कर लिया है। सरबजीत कौर कपूरथला में स्थित एक गांव की रहने वाली है।
  • Jalandhar से खेतीबाड़ी का सामान ले जा रहे 22 वर्षीय नौजवान की सड़क हादसे में मौत

    Jalandhar से खेतीबाड़ी का सामान ले जा रहे 22 वर्षीय नौजवान की सड़क हादसे में मौत

    कपूरथलाः जालंधर के भोगपुर से ट्रैक्टर ट्रॉली पर कृषि सामान लेकर आ रहे नौजवान किसान की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार नडाला के पास यह हादसा हुआ है। मृतक की पहचान 22 वर्षीय बलविंदर सिंह पुत्र शिंदर सिंह निवासी मंड कूका कपूरथला के रूप में हुई है। वहीं घटना की जानकारी देते हुए किसान मजदूर संघर्ष कमेटी जोन नडाला के प्रेस सचिव गुरविंदर सिंह ने बताया कि उक्त व्यक्ति उसका छोटा भाई था।

    पीड़ित ने कहा कि उन्हें सुबह इस हादसे के बारे में पता चला है। जिसके बाद उसने घटना की सूचना पुलिस को दी। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कपूरथला शवगृह भेज दिया है। पुलिस द्वारा परिवार के बयान दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।