अर्बन एस्टेट में घर से 3 लाख की नगदी और गहने लेकर चोर फरार

कपूरथलाः चोरी की वारदातें लगातार बढ़ रही है। चोर इलाकों में बंद पड़ी कोठियों को निशाना बना रहे है। ताजा मामला कपूरथला-जालंधर रोड पर बने अर्बन एस्टेट से सामने आया है, जहां चोरों बंद कोठी को निशाना बनाते हुए घर से लाखों की नगदी और गहने लेकर फरार हो गए। चोरी की घटना को परिवार को उस समय पता चला जब वह घर लौटे और देखा अलमारी से सामान बिखरा हुआ था और तिजौरी से नगदी व गहने गायब थे।

पीड़ित परिवार ने घटना की सूचना थाना सिटी पुलिस को दे दी है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर चोरी संबंधी जांच शुरू की। फिलहाल पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। सुखदेव सिंह निवासी 160 सीड फार्म अर्बन फेस-2 ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह रेल कोच फैक्टरी हुसैनपुर कपूरथला में नौकरी करता है। मेरे एक बेटा व एक बेटी है। दोनों कनाडा में रहते हैं। वह अपनी पत्नी परमजीत कौर के साथ रहता है।

जोकि सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल वडाला कला में बतौर अध्यापिका नौकरी करती है। वह दोनों सुबह 08:30 बजे अपनी-अपनी नौकरी पर चले जाते हैं। पत्नी दोपहर करीब 03:30 बजे घर वापिस लौटती है, जबकि वह खुद शाम 7 बजे घर आता है। बीते दिन रोजाना की तरह वह दोनों अपनी-अपनी नौकरी पर चले गए। जब दोपहर करीब 03:30 बजे पत्नी घर लौटी तो देखा कि मेन गेट के दरवाजे का लॉक टूटा हुआ था। अंदर सामान बिखरा पड़ा था। पत्नी ने फोन कर मुझे चोरी के बारे में बताया। वह भी तुरंत घर लौट आया और देखा कि घर में पड़ी अलमारियों के लॉक टूटे हुए थे।

जिसमें से सोने के गहने (ढाई तोले की चेन, डेढ़ तोले सोने का कड़ा, 6-6 ग्राम की सोने की 4 मुद्रियां, डेढ़ तोले सोने का लॉकेट, 6-6 ग्राम सोने के तीन जोड़े टॉपस, एक डायमंड की मुंद्री) और साढ़े 3 लाख रुपए की नगदी चोरी कर ली। चोर कोठी की दीवार फांद कर अंदर दाखिल हुए और मेन दरवाजे का ताला तोड़ कर कमरों में घुसे। अलमारियों का लॉक तोड़ कर गहने व नगदी चुरा कर फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी हुई है।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *