Sleeper Bus हुई हादसे का शिकार, 2 की मौत, 12 लोग घायल

Written by

in

राजस्थानः दिल्ली से इंदौर जा रही कल्पना ट्रेवल्स की बस हादसा ग्रस्त हो गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर की मौत हो गई, जबकि 12 यात्री घायल हुए हैं। बस में करीब 42 व्यक्ति सवार थे। घायलों को इलाज के लिए कोटा के न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया है। घटना तड़के करीब 4:30 बजे की है। हादसे के समय ज्यादातर यात्री सो रहे थे। जैसे ही एक्सीडेंट हुआ चीख पुकार मच गई। लोगों ने जैसे तैसे अपनी जान बचाई। बस का आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

कैथून थाना सीआई संदीप शर्मा ने बताया अरण्ड़खेड़ा के पास 8 लाइन पारलिया पर एमपी नंबर की स्लीपर बस का अज्ञात वाहन के साथ एक्सीडेंट हो गया। बस आगे चल रहे वाहन में घुस गई। हादसे में 2 ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। एक ड्राइवर का शव गाड़ी में फंस गया। जिसे निकालने की प्रक्रिया जारी है। 12 लोग घायल हुए हैं। जिन्हें इलाज के लिए कोटा रेफर किया गया है।

फिलहाल हादसे के कारण सामने नहीं आए हैं। न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल के डॉ. रमाकांत ने बताया कि हादसे में घायल 12 यात्रियों को इलाज के लिए न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया है। इनमें आठ पुरुष, चार महिलाएं हैं, जिनका इलाज किया जा रहा है। ज्यादातर यात्रियों के सिर व पैर में चोट लगी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *