Category: Punjab>Kapurthala

  • Punjab News: टेंट हाउस के गोदाम में लगी भीषण आग

    Punjab News: टेंट हाउस के गोदाम में लगी भीषण आग

    कपूरथलाः कपूरथला में जम्मू पैलेस के पास स्थित मनदीप टेंट हाउस के गोदाम में अचानक आग लग गई, जिससे टेंट हाउस का लगभग सारा सामान जलकर राख हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, गोदाम में लगी आग के कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है। आग की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड के फायरमैन गुरप्रीत सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुँचे और आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है।

  • Punjab News: डीजे पर मामूली कहासुनी, शादी वाले दिन हुई खूनी झड़प, देखें वीडियो

    Punjab News: डीजे पर मामूली कहासुनी, शादी वाले दिन हुई खूनी झड़प, देखें वीडियो

    कपूरथलाः मॉडल टाउन स्थित सिटी हॉल के निकट एक गली में चल रहे विवाह समारोह के दौरान दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को थाना सिटी के एसएचओ और परिजनों की मदद से सिविल अस्पताल कपूरथला में भर्ती कराया गया।

    इलाज में घायल मनप्रीत सिंह पुत्र कश्मीर सिंह निवासी देवलांवाला ने बताया कि वह अपने रिश्तेदार के विवाह समारोह में शामिल होने आया था। बीती रात डीजे पर मामूली कहासुनी हो गई थी, जिसे परिवार के सदस्यों ने समझौते के जरिए शांत करवा दिया था।

    मनप्रीत सिंह के अनुसार अगले दिन विवाह समारोह के दौरान साहिल और उसके कुछ साथियों ने उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं दूसरे पक्ष के साहिल पुत्र सुखविंदर निवासी साबूवाल ने बताया कि वह अपने एक साथी के साथ विवाह समारोह में आया था। उसका आरोप है कि मनप्रीत सिंह और उसके साथियों के साथ विवाद होने के बाद उन लोगों ने उस पर तेजधार हथियारों से हमला किया, जिससे उसका हाथ कट गया है।

    दोनों घायलों को सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया, जहां ड्यूटी डॉक्टर विजय द्वारा उनका उपचार किया गया। साहिल की हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज अमृतसर रेफर कर दिया गया। दोनों घायलों की एमएलआर तैयार कर थाना सिटी पुलिस को भेज दी गई है।
    थाना सिटी के एसएचओ अमनदीप नाहर ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि विवाह समारोह के दौरान दो पक्षों में झगड़ा हुआ, जिसमें साहिल का हाथ गंभीर रूप से घायल हुआ जबकि मनप्रीत को भी चोटें आई हैं। पुलिस दोनों पक्षों के बयान दर्ज करने के बाद अगली कानूनी कार्रवाई करेगी।

     

     

     

  • Jalandhar के पड़ोसी जिले में कांग्रेस को 63 में से मिली 37 सीटें

    Jalandhar के पड़ोसी जिले में कांग्रेस को 63 में से मिली 37 सीटें

    कपूरथलाः नगर निगम कपूरथला और नगर परिषद सुल्तानपुर लोधी में जारी नतीजों में कांग्रेस को जीत हासिल हुई। दरअसल, कपूरथला और सुल्तानपुर लोधी में से कुल 63 वार्डों में से कांग्रेस को 37 सीटें मिली है।

    जारी आंकड़ों के अनुसार कपूरथला नगर निगम चुनाव में कांग्रेस ने 50 में से 31 वार्डों में जीत हासिल की है और दूसरी बार कपूरथला नगर निगम पर कब्जा जमाया है। वहीं आम आदमी पार्टी को 11 सीटों से ही संतोष करना पड़ा। इसके अलावा, शिरोमणि अकाली दल और भाजपा को 3-3 सीटें मिलीं, जबकि दो वार्डों में निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल की।

    दूसरी ओर सुल्तानपुर लोधी नगर परिषद के 13 वार्डों के चुनाव परिणामों में, निर्दलीय विधायक राणा इंद्रप्रताप सिंह गुट ने 7 सीटें जीती हैं। वहीं आम आदमी पार्टी ने 5 सीटें और शिरोमणि अकाली दल ने 1 सीट जीती।

  • Punjab News: Modern Jail में कैदियों के भिड़ने की Video Viral, SSP Gaurav Tura का आया बयान

    Punjab News: Modern Jail में कैदियों के भिड़ने की Video Viral, SSP Gaurav Tura का आया बयान

    कपूरथलाः केंद्रीय जेल में बीती देर रात अचानक माहौल तनावपूर्ण हो गया। जेल के अंदर हवालातियों के 2 गुटों के बीच झगड़ा हो गया, जो देखते ही देखते हिंसक हो गया। इसमें 3 कैदी घायल हो गए। बताया जा रहा है कि कुछ कैदी बैरक बदलने को लेकर उलझ गए। इसके बाद हवालातियों ने जेल में कई जगह आग लगा दी। वे मशालें लेकर छतों पर चढ़ गए। इस घटना के कुछ वीडियो भी सामने आए हैं, जो कैदियों ने ही शूट किए हैं, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

    मामले में कपूरथला के सीनियर सुपरिटेंडेंट आफ पुलिस (SSP) गौरव तूरा ने कहा कि कपूरथला सेंट्रल जेल के अंदर कैदियों के बीच झड़प के बाद पुलिस और जेल अधिकारियों की तुरंत कार्रवाई से हालात काबू में आ गए। घटना शनिवार को देर रात हुई, जब जेल के अंदर कुछ कैदियों के बीच हिंसक झड़प हो गई थी, जिससे जेल परिसर के एक हिस्से में तनाव पैदा हो गया। अधिकारी ने बताया कि कुछ कैदी बैरक से बाहर निकलकर छत पर पहुंच गए और उनमें से कुछ ने कपड़ों में आग भी लगा दी। घटना के बाद स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया।

    अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज करके स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस अधिकारी के अनुसार, घटना में 3 कैदी जख्मी हुए हैं, किसी भी जेल कर्मी को कोई चोट नहीं आई है और न ही कोई कैदी भागा है। पुलिस लगातार कैदियों की गिनती कर रही है और इलाके की भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

     

  • Punjab: मॉडर्न जेल में कैदियों में हुई झड़प, कई घायल

    Punjab: मॉडर्न जेल में कैदियों में हुई झड़प, कई घायल

    कपूरथला: जिले में देर रात मॉडर्न जेल में हुए एक झगड़े के दौरान 3-4 कैदियों के घायल होने की बात सामने आई है और इस संबंध में कुछ वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। जिला पुलिस प्रमुख गौरव तुर्रा के अनुसार जेल के अंदर झगड़े की जानकारी मिली थी और स्थिति काबू में है। पुलिस टीमें सतर्कता के साथ अपनी ड्यूटी निभा रही हैं।

    यह भी पता चला है कि बड़ी संख्या में कपूरथला के विभिन्न थानों की पुलिस और PCR की टीमें वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में मॉडर्न जेल पहुंच चुकी हैं और स्थिति पर नियंत्रण पाने के प्रयास जारी हैं। जानकारी के अनुसार जेल के अंदर एक-दो बैरकों में आग लगाने की भी सूचना मिल रही है। सूत्रों के अनुसार बैरक नंबर-4 में शुरू हुआ झगड़ा देखते ही देखते इतना बढ़ गया कि पूरे जेल परिसर का माहौल तनावपूर्ण हो गया। मिली जानकारी के अनुसार बंदी के समय यह विवाद हुआ, जिसके बाद कुछ कैदी भड़क गए। हालात बिगड़ते देख जेल प्रशासन को तुरंत अतिरिक्त सुरक्षा बल बुलाना पड़ा।

    परंतु इस संबंध में कोई भी उच्च पुलिस अधिकारी पुष्टि नहीं कर रहा है। खबर लिखे जाने तक सिविल अस्पताल पर PCR टीमें तैनात कर दी गई थीं, लेकिन देर रात करीब 10:30 बजे तक किसी भी कैदी या बंदी को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में नहीं लाया गया था और पुलिस टीमें पूरी घटना की जांच कर रही हैं। वहीं जेल में झगड़े को लेकर एस.एस.पी. कपूरथला का बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने बताया कि जेल ब्रेक जैसी कोई घटना नहीं हुई है, बल्कि कैदियों के दो गुटों में झड़प हुई है। जिसके बाद भारी पुलिस फोर्स तैनात है तथा स्थिति पर काबू पा लिया गया है।

  • Punjab News: धान की पराली से लदी ट्रैक्टर ट्राली में लगी भीषण आग

    Punjab News: धान की पराली से लदी ट्रैक्टर ट्राली में लगी भीषण आग

    कपूरथलाः पंजाब में गर्मी के बढ़ने के साथ ही आग लगने की घटनाओं में भी बढ़ौतरी शुरू हो गई है। आए दिन राज्य के अलग-अलग जिलों में आग लगने की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं आज नाडाला-बेगोवाल मार्ग पर अड्डा सिकरी में धान की पराली से लदी ट्रॉली में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। घटना के दौरान ड्राइवर ने कूदकर अपनी जान बचाई और घटना की सूचना दमकल विभाग को दी।

    मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना में जानी नुकसान होने से बचाव रहा। मामले की जानकारी देते हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक अली ने बताया कि डोलोवाल पास के एक डंप से पराली लोड करके वह भोगपुर मिल में लेकर जा रहा था, तभी अचानक पराली को आग लग गई। अचानक चंद पलों में आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। घटना के बाद सड़क पर हड़कंप मच गया और दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

    घटना के बाद सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कई वाहन चालकों ने अपने वाहन सड़क किनारे रोक दिए। आग की लपटें और धुएं के कारण कुछ समय तक सड़क पर यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा। दोनों तरफ लंबा जाम लग गया और लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। स्थानीय लोगों ने भी पानी और अन्य साधनों से आग पर काबू पाने में सहयोग किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर धीरे-धीरे नियंत्रण पाया गया।

  • Punjab News: हाईकोर्ट से सुखपाल खैरा को लगा 6 लाख का जुर्माना, बलतेज पन्नू का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: हाईकोर्ट से सुखपाल खैरा को लगा 6 लाख का जुर्माना, बलतेज पन्नू का आया बयान, देखें वीडियो

    कपूरथलाः पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने कांग्रेस विधायक सुखपाल खैरा को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, हाईकोर्ट ने सुखपाल खैरा की अवमानना याचिका की खारिज कर दी गई। मिली जानकारी के अनुसार सुखपाल खैरा के पुश्तैनी गांव में जमीन के कब्जे को हटाने को लेकर हाल ही में कार्यवाही की गई थी। इस मामले को लेकर आज हाईकोर्ट में सुनवाई हुई, जहां हाईकोर्ट ने माना कि विवादित जमीन पंचायती रास्ते का हिस्सा है। हाकोर्ट ने कहा कि सुखपाल खैरा ने कब्जा छुड़वाने की कार्यवाही को अवमानना का रंग देने की कोशिश की जा रही है।

    हाईकोर्ट ने सुखपाल सिंह खैरा पर 6 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। वहीं दूसरी ओर मामले को लेकर आप प्रवक्ता बलतेज पन्नू का बयान सामने आया है। पन्नू ने कहाकि हलका भुलत्थ से कांग्रेस विधायक सुखपाल खैरा ने पंचायती जमीन पर अवैध कब्जा किया हुआ था। ऐसें में अधिकारी जब अवैध कब्जा छुड़वाने के लिए गए थे तो विधायक खैरा द्वारा जमकर हंगामा किया गया था।

    इस मामले को लेकर हाईकोर्ट में मानहानि की याचिका दायर की। जिसके बाद हाईकोर्ट ने सुखपाल खैरा की याचिका खारिज कर दी और 6 लाख रुपए जुर्माना लगाया। पन्नू ने कहाकि हाईकोर्ट द्वारा जारी आदेशों में कहा गया कि याचिका दायर करने वाले सभी याचिकर्ताओं को कुल 6 लाख रुपए लगाया जाए। ऐसे में अगर खैरा पैसे अगर पैसे अदा नहीं करते तो उनके जमीन बेचकर पैसे वसूल किए जाए।

  • Punjab News: कार और मोटरसाइकिल की टक्कर में मां की मौत, बेटा गंभीर घायल

    Punjab News: कार और मोटरसाइकिल की टक्कर में मां की मौत, बेटा गंभीर घायल

    कपूरथलाः कस्बा भुलत्थ तहसील कार्यालय के सामने मेन सड़क पर हादसा हो गया। जहां करतारपुर-भुलत्थ रोड़ पर कार और बाइक की टक्कर हो गई। इस हादसे में मां की मौत हो गई और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान संदीप कौर के रूप में हुई है। वहीं घायल नौजवान की पहचान राजनदीप सिंह के रूप में हुई है। राजनदीप को उपचार के लिए अस्तपाल में भर्ती करवाया गया।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजनदीप सिंह माता संदीप कौर के साथ अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने गांव पंडोरी राजपूत्ता से भुलत्थ आ रहा था। इस दौरान तहसील कार्यालय के सामने भुलत्थ शहर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार नंबर पी.बी. 08एफएम.3484 से टक्कर हो गई।

    टक्कर बहुत जबरदस्त होने के कारण दोनों मोटरसाइकिल सवार मां-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें मौके पर ही एकत्र लोगों द्वारा सिविल अस्पताल भुलत्थ लाया गया जहां डाक्टरों ने संदीप कौर को मृत घोषित कर दिया। वहीं राजनदीप सिंह का इलाज जारी है। राहगीरों के अनुसार, तेज रफ्तार कार चालक ऑटो को ओवरटेक कर रहा था। इस दौरान कार चालक से बेकाबू हो गई और सामने आ रहे मोटरसाइकिल से टकरा गई, जिस कारण यह दुखद हादसा घटित हुआ। पुलिस द्वारा मौके पर पहुंच कर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि घायल नौजवान को बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: बाजार में पुलिस और तस्करों में चली गोलियां, देखें वीडियो

    Punjab News: बाजार में पुलिस और तस्करों में चली गोलियां, देखें वीडियो

    कपूरथलाः जिले के कस्बा बेगोवाल में बीच बाजार नशा तस्करों व पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। नशा तस्करों पुलिस से बचने के लिए अंधाधुंध गोलियां चलाई। इस दौरान एक गोली राहगीर को जा लगी। जिसे पुलिस ने कवरिंग देते हुए घायल अवस्था में बेगोवाल के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया। जिसकी पहचान पूर्व सरपंच सतपाल गांव नडाली के तौर पर हुई है। इस बात की पुष्टि करते हुए एसएसपी गौरव तूरा ने बताया कि सीआईए स्टाफ की पुलिस ने एक नशा तस्कर को नशे की खेप सहित गिरफ्तार कर लिया है। जबकि उसका दूसरा साथी मौके से फरार हो गया है। जिसकी तलाश के लिए पुलिस पार्टी द्वारा उसके ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

    जिसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एसएसपी गौरव तूरा ने बताया कि सीआईए स्टाफ व स्थानीय पुलिस को सूचना मिली थी कि दो नशा तस्कर गाड़ी में सवार होकर नशे की सप्लाई देने के लिए आ बेगोवाल की तरफ आ रहे है। पुलिस ने जब नशा तस्करों को बेगोवाल से पहले ही सुनसान रास्तें पर गाड़ी को रुकने का इशारा किया तो तस्करों ने वहां से गाड़ी भगा ली। । पुलिस ने उनका पीछा किया तो नशा तस्करों ने गोलियां चलानी शुरु कर दी।

    जवाबी फायरिंग में पुलिस ने भी उन पर गोलियां चलाई। दोनों गाड़ी सवार तस्कर बेगोवाल के सत्गुरु राखा बाजार में घुस गए। जहां पर उनके द्वारा चलाई गई गोली से एक राहगीर की जांघ में जा लगी। जिसे पुलिस पार्टी द्वारा घायल अवस्था में इलाज के लिए बेगोवाल के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। जहां पर उसकी जान खतरे से बाहर बताई जा रही है। एसएसपी ने बताया कि पुलिस द्वारा एक नशा तस्कर को नशे की खेप सहित पकड़ लिया गया है। जिससे पूछताछ जारी है। उन्होंने बताया कि नशा तस्कर ने अपने साथी का नाम बताया है। जिससे पकड़ने के लिए पुलिस की अलग अलग पार्टियां तलाशने में जुटी हुई है।

     

     

  • Punjab News: PRTC Bus कर्मी को पिस्तौल दिखाना पड़ा महंगा, ASI सस्पेंड, देखें वीडियो

    Punjab News: PRTC Bus कर्मी को पिस्तौल दिखाना पड़ा महंगा, ASI सस्पेंड, देखें वीडियो

    कपूरथलाः जिले के सुल्तानपुर लोधी में तलवंडी गांव के पास पीआरटीसी बस के कर्मी कंडक्टर का पुलिस कर्मी से विवाद हो गया। दरअसल, बस में फ्री में सफर करने के दौरान सीट पर बैठने को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान दोनों में चलती बस में जमकर हंगामा हुआ और पुलिस कर्मी द्वारा बस कर्मी को गालियां निकाली गई। वहीं पुलिस कर्मी ने गुस्से में आकर पिस्तौल निकाल ली और गोली मारने की धमकी दे दी। इस मामले को लेकर उच्च अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए एएसआई को सस्पेंड कर दिया है। आरोप है कि पब्लिक प्लेस में पिस्तौल निकालने के आरोप में यह कार्रवाई की गई। अधिकारी का कहना है कि एएसआई बलबीर सिंह की वीडियो वायरल हुई। जिसमें उन्होंने बस कर्मी से विवाद किया और पिस्तौल निकालकर गोली मारने की धमकी दी।

    इस मामले को लेकर कार्रवाई करते हुए उन्हें तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं एएसआई के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। बता दें कि बीते दिन घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। वीडियो में देखा जा सकता है कि बस कर्मी कह रहा है कि उसका कसूर बताए, वह अपनी ड्यूटी कर रहा है। जिसके बाद पुलिस कर्मी द्वारा जमकर गालियां निकाली गई और गोली मारने की धमकी दी गई। इस दौरान व्यक्ति बीच-बचाव करता हुआ दिखाई दिया और पुलिस कर्मी को अपनी सीट पर बैठने के लिए कहने लगा। वीडियो में पुलिस कर्मी ने धमकी देते हुए कहा कि तुझे कोई सही पुलिस अधिकारी नहीं मिला। इस दौरान उसे बस में ही मारने की धमकी देने लगा।

    घटना के दौरान सवारियां भी पुलिस कर्मी को शांत होने के लिए कह रही है, लेकिन पुलिस कर्मी गुस्से में भड़क गया। जिसके बाद पुलिस कर्मी अपने साथी के साथ कार में सवार होकर जाने लगा तो बस कर्मी ने कार चालक को रोककर उससे कर्मी की शिकायत की। लेकिन पुलिस कर्मी ने कहाकि वह जल्दी में है और उसे लेकर जा रहा है। लेकिन बस कर्मी ने सवारियों से कार को घेरने की अपील की। बस कर्मी ने साथी को कार से उतारने के लिए कहा और बताया कि पुलिस कर्मी ने पिस्तौल निकालकर मारने की धमकी दी है। ऐसे में वह पुलिस कर्मी को यहां से जाने नहीं देंगे। इस दौरान सभी सवारियां बस से उतर गई। वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिस कर्मी से पिस्तौल निकालने का कारण पूछा गया तो पुलिस कर्मी कहने लगा कि उसे पिस्तौल इशू हुआ है। इस दौरान अन्य व्यक्ति ने पुलिस कर्मी को शराब का सेवन करके हंगामा करने का आरोप लगाया है। जिसके बाद पुलिस कर्मी ने कहा कि उसका बीपी बढ़ गया और वह बीपी की गोलियां भी खा रहा है। सवारियों द्वारा कार को घेर लिया गया।