Punjab News: बाजार में पुलिस और तस्करों में चली गोलियां, देखें वीडियो

कपूरथलाः जिले के कस्बा बेगोवाल में बीच बाजार नशा तस्करों व पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। नशा तस्करों पुलिस से बचने के लिए अंधाधुंध गोलियां चलाई। इस दौरान एक गोली राहगीर को जा लगी। जिसे पुलिस ने कवरिंग देते हुए घायल अवस्था में बेगोवाल के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया। जिसकी पहचान पूर्व सरपंच सतपाल गांव नडाली के तौर पर हुई है। इस बात की पुष्टि करते हुए एसएसपी गौरव तूरा ने बताया कि सीआईए स्टाफ की पुलिस ने एक नशा तस्कर को नशे की खेप सहित गिरफ्तार कर लिया है। जबकि उसका दूसरा साथी मौके से फरार हो गया है। जिसकी तलाश के लिए पुलिस पार्टी द्वारा उसके ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

जिसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एसएसपी गौरव तूरा ने बताया कि सीआईए स्टाफ व स्थानीय पुलिस को सूचना मिली थी कि दो नशा तस्कर गाड़ी में सवार होकर नशे की सप्लाई देने के लिए आ बेगोवाल की तरफ आ रहे है। पुलिस ने जब नशा तस्करों को बेगोवाल से पहले ही सुनसान रास्तें पर गाड़ी को रुकने का इशारा किया तो तस्करों ने वहां से गाड़ी भगा ली। । पुलिस ने उनका पीछा किया तो नशा तस्करों ने गोलियां चलानी शुरु कर दी।

जवाबी फायरिंग में पुलिस ने भी उन पर गोलियां चलाई। दोनों गाड़ी सवार तस्कर बेगोवाल के सत्गुरु राखा बाजार में घुस गए। जहां पर उनके द्वारा चलाई गई गोली से एक राहगीर की जांघ में जा लगी। जिसे पुलिस पार्टी द्वारा घायल अवस्था में इलाज के लिए बेगोवाल के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। जहां पर उसकी जान खतरे से बाहर बताई जा रही है। एसएसपी ने बताया कि पुलिस द्वारा एक नशा तस्कर को नशे की खेप सहित पकड़ लिया गया है। जिससे पूछताछ जारी है। उन्होंने बताया कि नशा तस्कर ने अपने साथी का नाम बताया है। जिससे पकड़ने के लिए पुलिस की अलग अलग पार्टियां तलाशने में जुटी हुई है।

 

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *