Jalandhar News: AC Market में दुकान में लगी आग, लोगों में मचा हड़कंप, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: रैणक बाजार में स्थित एसी मार्केट में बने बेसमेंट में कपड़े की दुकान में आग लग गई। इस घटना को लेकर लोगों में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। लोगों ने घटना की सूचना दमकल विभाग को दी। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम आग पर काबू पाने में जुट गई। मिली जानकारी के अनुसार आग भीषण होने के कारण 3 से 4 गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। मार्केट में धुआं फैलने से दमकल विभाग की टीम को मशक्कत का सामना करना पड़ा। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।

वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बताया कि बेसमेंट में अचानक आग लगने की सूचना मिली थी। इस घटना में जानी नुकसान होने से बचाव रहा। पुलिस के अनुसार बेसमेंट में कूड़ा फेंका हुआ था। बताया जा रहा है कि कूड़े के कारण आग लगी है। तरुण ने बताया कि 10 से 12 सालों से लिफ्ट बंद पड़ी है। वहीं मार्केट में टेलर काम करते है और वह वेस्ट कपड़े को बेसमेंट में फेंक देते है। ऐसे में वेस्ट कपड़े से बेसमेंट में आग लग गई। वहीं संजय ने कहा कि उनकी मार्केट में दुकान है। उन्होंने आग लगने की कारण टेलरों को बताया है।

संजय के अनुसार टेलर वेस्ट कपड़े को बेसमेंट में फेंक देते है। ऐसे में आशंका है कि बीड़ी सिगरेट पीने के दौरान चिंगारी लगने से हादसा हुआ है। दूसरी ओर शैरी चड्ढा ने कहा कि टेलर वेस्ट कपड़े को बेसमेंट में फेंक देते है और वेस्ट कपड़े के कारण ही आग लगी है। शैरी चड्ढा ने कहा कि अगर देर रात आग लगती तो बड़ा नुकसान हो सकता था। लिफ्ट की जगह पर वेस्ट कपड़े को टेलरों द्वारा फेंका जाता है। वहीं उन्होंने इस पर रोक लगाने की मांग की है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *