Category: Punjab>Kapurthala

  • Punjab News: Oman से लौटी युवती ने सुनाई आपबीती, कहा- Agent ने बेचा, काम के बदले पैसे तक नहीं दिए, देखें वीडियो

    Punjab News: Oman से लौटी युवती ने सुनाई आपबीती, कहा- Agent ने बेचा, काम के बदले पैसे तक नहीं दिए, देखें वीडियो

    सुल्तानपुर लोधीः उज्ज्वल भविष्य के लिए हर कोई विदेश जाना चाहता है, लेकिन अक्सर कुछ चंद पैसों की खातिर एजेंट लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहे है। जिससे उन्हें सदियों भर मजबूरी में वह काम भी करने पड़ते है जिन्हें कभी सोचा भी नहीं होगा। एक ऐसा मामला लुधियाना से सामने आया है। लुधियाना की युवती मस्कट (ओमान) गई थी। उसे अच्छी नौकरी के बदले बढ़िया वेतन देने की बात की गई थी, लेकिन उसे क्या पता वहां उसे नर्क भरी जिंदगी जीनी पड़ेगी। युवती ने बताया कि उसे दोस्त के जरिए ओमान के मस्कट में एजेंट ने बेच दिया था।

    राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल और विदेश मंत्रालय के प्रयासों से वापस लौटी है। पीड़िता ने अपनी आपबीती सुनाते बताया कि वहां क्लीनिक का काम करने की बजाय उससे जबरन दूसरा काम करवाया जा रहा था। जब उसने विरोध किया तो उसे मुसलमानों को बेच देने या जान से मार देने की धमकी दी गई। उसे जिस काम के लिए बुलाया गया था, वह काम उसे नहीं दिया गया और लड़कियों से उनकी मर्जी के खिलाफ दूसरा काम करवाया जाता था। उन्हें पूरा दिन काम करने के लिए खाना नहीं दिया जाता था और आराम के लिए सिर्फ 3 से 4 घंटे दिए जाते थे। जैसे ही वह वहां पहुंचे तो उनके फोन छीन लिया और वेतन देने की बजाय उनके पास जो पैसे थे, वह भी छीन लिए गए।

    पीड़िता के साथ पहुंचे उसके परिजनों ने संत बलबीर सिंह सीचेवाल का धन्यवाद करते कहा कि उनके प्रयासों से ही उनकी बेटी कुछ ही दिनों में घर वापस आ गई। संत सीचेवाल ने कहा कि जब तक अरब देशों में इस तरह लड़कियों को फंसाने वाले गिरोह को नहीं पकड़ा जाता, तब तक इस व्यवहार को रोका नहीं जा सकता। उन्होंने विदेश मंत्रालय और भारतीय दूतावास का धन्यवाद किया। संत सीचेवाल ने पंजाब के लोगों से अपील की कि वे ऐसे गिरोहों से दूर रहें जो मजबूरी और गरीबी का फायदा उठाकर लड़कियों को अरब देशों में फंसा रहे हैं।

  • Punjab News: Vigilance ने ASI को 2,000 रुपए की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

    Punjab News: Vigilance ने ASI को 2,000 रुपए की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

    चंडीगढ़: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने जिला कपूरथला के थाना सुल्तानपुर लोधी में तैनात सहायक सब इंस्पेक्टर (एएसआई) बलदेव सिंह को 2,000 रुपए रिश्वत मांगने और लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ब्यूरो के सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि यह कार्रवाई कपूरथला के एक निवासी द्वारा मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन पर दर्ज कराई गई शिकायत की पड़ताल के बाद की गई है।

    शिकायत के अनुसार अदालत से अग्रिम जमानत करवाने के बाद शिकायतकर्ता को पुलिस जांच में शामिल होने की अनुमति देने के लिए आरोपी एएसआई ने 10,000 रुपए रिश्वत की मांग की थी। जिसके बाद पुलिसकर्मी ने 5,000 से शुरू होकर 2,000 रुपए रिश्वत स्वीकार कर ली।

    प्रवक्ता ने आगे बताया कि पड़ताल के दौरान शिकायत में लगाए गए आरोप सही पाए गए। विजिलेंस द्वारा उपरोक्त आरोपी के खिलाफ ब्यूरो के थाना जालंधर रेंज में भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

  • Punjab के व्यक्ति की England में मौत

    Punjab के व्यक्ति की England में मौत

    कपूरथलाः सुल्तानपुर लोधी के व्यक्ति की इंग्लैंड में मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार के अनुसार मृतक पिछले 15 वर्षों से शहर हेज़ में रहते थे, लेकिन अचानक उसका निधन हो गया। मृतक की पहचान वरिंदर सिंह पुत्र तरसेम सिंह के रूप में हुई है। जहां 23 मई को इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। मृतक का शव आज सुल्तानपुर लोधी पहुंचा।

    जानकारी के अनुसार वरिंदर सिंह एक मध्यम वर्गीय परिवार से संबंध रखते थे। मृतक के जीजा कश्मीर सिंह और मित्र प्रताप सिंह (यू.के.) ने बताया कि इंग्लैंड में 19 मई को काम करते समय वरिंदर को अचानक दिमागी दौरा पड़ गया। जिसके बाद साथी कर्मचारियों की मदद से वरिंदर को एम्बुलेंस द्वारा नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने वरिंदर को मृत घोषित कर दिया।

  • Punjab News: नई दाना मंडी में 2 पक्षों में हुए विवाद में चली गोली, एक घायल

    Punjab News: नई दाना मंडी में 2 पक्षों में हुए विवाद में चली गोली, एक घायल

    कपूरथलाः सुल्तानपुर लोधी की नई दाना मंडी में आपसी रंजिश को लेकर गोली चलने की घटना सामने आई है। इस घटना में गोली लगने से युवक घायल हो गया। जिसे लोगों की मदद से सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया। मामले की जानकारी देते हुए बोबी पुत्र जसविंदर सिंह निवासी सुल्तानपुर लोधी ने बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ नई दाना मंडी में किसी समझौते को लेकर बैठे थे। इस दौरान दूसरी पार्टी के 10-12 युवक 3 गाड़ियों में सवार होकर आए और आते ही उन्होंने झगड़ा करना शुरू कर दिया।

    बोबी ने बताया कि विवाद के दौरान कारों में आए युवकों में से एक ने उन पर गोलियां चला दीं, जिनमें से एक गोली उसकी पीठ पर लगी। जिसके बाद मंडी में लोगों में अफरा-तफरी मच गई। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने बोबी के बयानों के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है। सिविल अस्पताल, सुल्तानपुर लोधी द्वारा बोबी को प्राथमिक उपचार देकर सिविल अस्पताल कपूरथला रैफर कर दिया गया है। इस मौके पर एसआई रजिंदर सिंह का कहना है कि उन्हें फोन आया कि दाना मंडी में कोई झगड़ा हो गया है। इसके संबंध में हम सिविल अस्पताल पहुंचे और देखा कि एक व्यक्ति घायल हालत में है।

    बॉबी नाम के व्यक्ति के पीछे-पास थोड़ा सा ज़ख़्म है। घायल को इलाज के लिए डॉक्टर ने दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया है। वहां मामले को लेकर थाना सुल्तानपुर लोधी की पुलिस टीम और डीएसपी सुल्तानपुर लोधी मौके पर सिविल अस्पताल पहुंच गए। पुलिस द्वारा पीड़ित के बयान हासिल किए जा रहे हैं और मामले की जांच की जा रही है। सिविल अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर हरप्रीत सिंह ने बताया कि हमारे पास घायल हालत में एक युवक भर्ती हुआ था, जिसे प्राथमिक उपचार देने के बाद कपूरथला रेफर कर दिया गया है। एसआई रजिंदर सिंह ने बताया कि मामले को लेकर जांच शुरू कर दी गई है और पीड़ित के बयान के अनुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

  • Punjab News: नौजवानों ने महिला सरपंच के बेटे को मारी गोली, हालत गंभीर

    Punjab News: नौजवानों ने महिला सरपंच के बेटे को मारी गोली, हालत गंभीर

    कपूरथलाः जिले गांव लखन कलां में सरपंच चुनाव की रंजिश को लेकर कुछ व्यक्तियों द्वारा महिला सरपंच के बेटे पर गोली चला दी। गोली लगने से महिला सरपंच का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवार के सदस्यों की मदद से घायल नौजवान को उपचार के लिए सिविल अस्पताल कपूरथला में भर्ती कराया है। इमरजेंसी वार्ड में उपचार के दौरान मलकित सिंह के बेटे पवित्र सिंह ने बताया कि उनकी माता तजिंदर कौर गांव की वर्तमान सरपंच हैं।

    उनके गांव के कुछ लोगों ने चुनाव की पुरानी रंजिश के कारण उन्हें धोखे से अकादमी में बुलाया। जब वह वहां पहुंचे तो पहले से मौजूद कुछ लोगों ने उन पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं, जिनमें से एक गोली उनके सिर के पास लगी और दूसरी उनकी बाजू में लगी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई। वहीं डीएसपी दीप करन सिंह से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि इस संबंध में जांच की जा रही है और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

  • Kapurthala News: बदमाशों ने Pistol की नोक पर चौकीदार को बनाया बंधक, देखें वीडियो

    Kapurthala News: बदमाशों ने Pistol की नोक पर चौकीदार को बनाया बंधक, देखें वीडियो

    Jewellery Shop से तिजोरी लेकर हुए फरार

    कपूरथलाः शहर के सराफा बाजार में आज सुबह लगभग 4 बजे कार में आए 5 बदमाशों ने बाजार के चौकीदार को पिस्तौल की नौक पर बंधक बनाकर एक ज्वेलर की दुकान का शटर तोड़ा और दुकान में पड़ी तिजोरी उठाकर ले गए। बताया जा रहा है कि उक्त तिजोरी में लाखों रुपए के सोने और चांदी के गहने थे। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे DSP सबडिवीजन दीपकरण सिंह और सिटी थाना पुलिस में जांच शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि DSP दीपकरण ने करते हुए बताया कि उनकी टीम घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। मिली जानकारी के अनुसार सर्राफा बाजार में बैंक के नजदीक सिंह ज्वेलर पर सुबह लगभग 4 बजे कार में 5 बदमाश आए और उन्होंने बाजार के चौकीदार बहादुर को बंधक बना लिया। इसके बाद सिंह ज्वेलर का शटर तोड़कर दुकान में पड़ी तिजोरी को उठाकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे DSP दीपकरण ने और सिटी थाना पुलिस जांच शुरू कर दी है और घटनास्थल तथा आसपास के क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे की जांच की जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि दुकान मालिक अजय कुमार के अनुसार तिजोरी में लगभग 50 तोले सोने के गहने और 20 किलो चांदी थी, जो चोर ले गए है। पुलिस ने आगामी जांच शुरू कर दी है।
  • Punjab News: नौजवान को नशे के मामले में पुलिस ने किया गिरफ्तार, परिजनों का हंगामा, देखें वीडियो

    Punjab News: नौजवान को नशे के मामले में पुलिस ने किया गिरफ्तार, परिजनों का हंगामा, देखें वीडियो

    कपूरथलाः नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत फगवाड़ा पुलिस ने एक नौजवान को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 150 नशीली गोलियां बरामद की है। आरोपी की पहचान रोहित के रूप में हुई है। वहीं इस घटना को लेकर परिजनों ने भारी हंगामा किया। परिजनों ने आरोप लगाए है कि पुलिस ने रोहित के खिलाफ झूठा पर्चा दर्ज करके गिरफ्तार किया है। रोहित की पत्नी पूजा ने कहा कि वह ससुराल सीआरपी कालोनी में घर उसके साथ आया हुआ था।

    इस दौरान एक व्यक्ति ने उसे आवाज देकर बाहर बुलाया, जिसके बाद पुलिस ने बाहर बुलाकर उसकी चैकिंग की, लेकिन कुछ नहीं बरामद हुआ है। जिसके बाद उसे हिरासत में लेकर चली गई। महिला का आरोप है कि घटना के दौरान उसके पति से कोई नशीली गोलियां बरामद नहीं हुई, लेकिन उसके बावजूद उसके पति पर झूठा पर्चा दर्ज करके गिरफ्तार किया गया। देर रात पता चला कि रोहित पर 160 नशीली गोलियां का पर्चा दर्ज किया गया। बाद में उन्हें पता चला कि पुलिस रोहित को गिरफ्तार करके उसका मेडिकल करवाने अस्पताल लेकर आई है।

    महिला पूजा ने कहाकि रोहिता के साथ 2 अन्य को पुलिस ने हिरासत मे लिया था। जिसमें एक का नाम काका है। लेकिन पुलिस ने उन दोनों को बाद में रिहा कर दिया। वहीं रोहित ने कहा कि वह जसकरण के लिए पहले नशे का काम करता था, लेकिन अब नहीं करता। जब वह ससुराल घर गया तो जसकरण ने उसे आवाज देकर बुलाया था। जिसके बाद पुलिस उसे हिरासत में लेकर चली गई।

    रोहित ने आरोप लगाए है कि जिन दोनों को पुलिस ने हिरासत में लिया उन दोनों को डीएसपी दफ्तर 2 घंटे बिठाया लेकिन उन पर कोई पर्चा दर्ज नहीं किया। रोहित ने कहाकि उस पर अवैध गोलियां का पर्चा दर्ज कर दिया। रोहित का कहना है कि वह नशा नहीं करता, वह पिम्स से डॉक्टरों से मिली दवाई खा रहा है और इस दवाई का उसका कार्ड भी बना हुआ है। हालांकि इस मामले को लेकर पुलिस का कोई अधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

  • Punjab News: कार और ऑटो की टक्कर में बैंक कर्मी लड़की की मौत

    Punjab News: कार और ऑटो की टक्कर में बैंक कर्मी लड़की की मौत

    कपूरथलाः भुलत्थ के नजदीकी गांव रामगढ़ के पास कार और ऑटो में भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में कार सवार एक लड़की की मौत हो गई। वहीं ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार ऑटो करतारपुर से भुलत्थ की तरफ जा रहा था। इस दौरान जब ऑटो रामगढ़ के पास पहुंचा तो भुलत्थ की तरफ से आ रही कार के साथ ऑटो की टक्कर हो गई। इस घटना में ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से जालंधर के अस्पताल में दाखिल कराया गया।

    वहीं, कार में सवार एक लड़की भी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे भी लोगों की मदद से जालंधर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार मृतक लड़की भुलत्थ के एक बैंक में काम करती थी। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। पुलिस द्वारा लड़की के परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: कोर्ट परिसर में गुंडागर्दी, तारीख पर आए युवकों पर नौजवानों ने किया हथियारों से हमला

    Punjab News: कोर्ट परिसर में गुंडागर्दी, तारीख पर आए युवकों पर नौजवानों ने किया हथियारों से हमला

    कपूरथलाः सुल्तानपुर लोधी के एसडीएम कार्यालय व कोर्ट परिसर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां सरेआम गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला। मिली जानकारी के अनुसार कोर्ट में तारीख भुगतने आए युवक पर कुछ युवकों ने आकर हमला कर दिया। इस दौरान हमलावारों ने युवक के दोस्त की कार के शीशे तक तोड़ दिए। घटना को लेकर परिसर में मौजूद कर्मियों में हड़कंप मच गया। वहीं घटना को लेकर लोगों में दहशत का माहौल पाया गया और लोग इधर-उधर भागते नजर आए।

    बताया जा रहा है कि हमलावारों ने ईंटों और विभिन्न हथियारों से गाड़ी पर हमला किया। जिसके बाद गाड़ी में मौजूद युवकों ने भागकर अपनी जान बचाई। वहीं गाड़ी चालक गगनदीप सिंह पुत्र बेअंत सिंह निवासी गुरु नानक नगर सुल्तानपुर लोधी ने पंजाब पुलिस के एक थानेदार व उसके बेटों पर मारपीट का आरोप लगाया है। उसने आरोप लगाते हुए बताया कि वह अपने दोस्तों हरमन चीमा व कशिश के साथ कोर्ट में तारीख भुगतने के लिए आया था।

    जहां कुछ युवक हथियारों से लैस होकर बाहर खड़े थे। जब वह गाड़ी को वापस परिसर से बाहर ले जाने लगा तो उक्त हमलावरों ने उस पर हमला कर दिया और गाड़ी के शीशे तोड़ दिए और जमकर गुंडागर्दी की। उधर, थाना सुल्तानपुर लोधी की पुलिस पार्टी ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार पीड़ितों के बयान लेने के बाद उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पुलिस का कहना है कि पीड़ित के बयान दर्ज कर लिए गए है, जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Punjab News: संदिग्ध परिस्थितियों में 12वीं की छात्रा लापता, मामला दर्ज

    Punjab News: संदिग्ध परिस्थितियों में 12वीं की छात्रा लापता, मामला दर्ज

    कपूरथलाः जिले के ग्रेटर कैलाश कॉलोनी से बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार ग्रेटर कैलाश नगर से नाबालिग छात्रा के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। इस घटना को लेकर परिवार ने पुलिस को शिकायत दे दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में छात्रा की मां ने कहा कि उनकी नाबालिग बेटी 12वीं कक्षा की छात्रा है। आरोपी गुरप्रीत सिंह स्कूल जाते समय उनकी बेटी को परेशान करता था। छात्रा 29 मई की शाम से घर से लापता है।

    उनकी बेटी को फाजिलपुर गांव के युवक गुरप्रीत सिंह पर शादी का झांसा देकर भगा ले गया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि ग्रेटर कैलाश कॉलोनी में वकील के घर में किराए पर रहती हैं। वहीं जांच अधिकारी एएसआई मंगल सिंह ने बताया कि पीड़िता की मां की शिकायत पर थाना सिटी पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपी और लापता छात्रा की तलाश के लिए छापेमारी कर रही है। जल्द आरोपी को काबू करके नाबालिग को बरामद किया जाएगा।