Punjab News: नौजवानों ने महिला सरपंच के बेटे को मारी गोली, हालत गंभीर

कपूरथलाः जिले गांव लखन कलां में सरपंच चुनाव की रंजिश को लेकर कुछ व्यक्तियों द्वारा महिला सरपंच के बेटे पर गोली चला दी। गोली लगने से महिला सरपंच का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवार के सदस्यों की मदद से घायल नौजवान को उपचार के लिए सिविल अस्पताल कपूरथला में भर्ती कराया है। इमरजेंसी वार्ड में उपचार के दौरान मलकित सिंह के बेटे पवित्र सिंह ने बताया कि उनकी माता तजिंदर कौर गांव की वर्तमान सरपंच हैं।

उनके गांव के कुछ लोगों ने चुनाव की पुरानी रंजिश के कारण उन्हें धोखे से अकादमी में बुलाया। जब वह वहां पहुंचे तो पहले से मौजूद कुछ लोगों ने उन पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं, जिनमें से एक गोली उनके सिर के पास लगी और दूसरी उनकी बाजू में लगी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई। वहीं डीएसपी दीप करन सिंह से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि इस संबंध में जांच की जा रही है और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *