राष्ट्रीय वॉलीबॉल फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद 11 जून को ऊना आ रहे वीरेंद्र कंवर

Written by

in

11 बजे रेलवे स्टेशन से शुरू होगा स्वागत, थानाकला बंगाणा लाठियानी में भी समर्थकों ने रखा अभिनन्द कार्यक्र

ऊना/सुशील पंडित: राष्ट्रीय बॉलीबॉल फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर बुधवार को अपने गृह जिले ऊना पहुंच रहे हैं। सुबह 11 बजे वह बंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन से 11 बजे ऊना रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे, जहां उनके स्वागत की तैयारियां जोरों पर हैं। वीरेंद्र कंवर के समर्थकों और खेलप्रेमियों में इस मौके को लेकर खासा उत्साह है, और रेलवे स्टेशन से लेकर पूरे कुटलैहड़ क्षेत्र तक स्वागत की जोरदार तैयारियां चल रही हैं। रेलवे स्टेशन पर वीरेंद्र कंवर के स्वागत के लिए दर्जनों गाड़ियों और सैकंडों समर्थकों का काफिला मौजूद रहेगा। समर्थक बैंड-बाजों और पारंपरिक ढोल-नगाड़ों के साथ उनका जोरदार अभिनंदन करेंगे। यह काफिला ऊना से थानाकला, बंगाणा और लाठियानी होते हुए पूरे कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में भ्रमण करेगा। इस ऐतिहासिक स्वागत यात्रा को लेकर स्थानीय जनता और समर्थकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

स्टेट बॉलीबॉल फेडरेशन के पदाधिकारी मदन राणा ने बताया कि वीरेंद्र कंवर के राष्ट्रीय बॉलीबॉल फेडरेशन के अध्यक्ष बनने पर समूचा जिला एवं हिमाचल गौरवान्वित महसूस कर रहा है। उन्होंने कहा कि यह केवल वीरेंद्र कंवर की नहीं, बल्कि हिमाचल प्रदेश की खेल उपलब्धियों की भी बड़ी जीत है। समर्थकों और आयोजकों का कहना है कि यह आयोजन न केवल एक नेता के सम्मान में है, बल्कि हिमाचल में खेल भावना को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक बड़ा कदम भी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *