जमीनी स्तर पर उत्कृष्ट कार्य कर रही है विद्यार्थी समाज सेवा सभा: अमित यादव

Written by

in

डांस के सुपरस्टार सीजन-5 का भव्य समापन, प्रतिभागियों को मिले आकर्षक उपहार और सम्मान

ऊना/सुशील पंडित: विद्यार्थी समाज सेवा सभा संस्था द्वारा आयोजित “डांस के सुपरस्टार सीजन-5” का समापन समारोह उल्लासपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम का उद्घाटन एसपी ऊना श्री अमित यादव ने दीप प्रज्वलित कर किया।

अपने उद्बोधन में एसपी अमित यादव ने संस्था की सराहना करते हुए कहा, “यह संस्था बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु उत्कृष्ट मंच प्रदान कर रही है। बच्चों का आत्मविश्वास और प्रतिभा इस मंच से निखरकर सामने आ रही है, जोकि अत्यंत हर्ष का विषय है।”

समापन समारोह की क्लोजिंग सेरेमनी में समाजसेवी तेजपाल शर्मा ‘तेजू’ और अरुण कुमार (पंच, रायपुर सहोड़ा) उपस्थित रहे। तेजपाल शर्मा ने कहा, “इस आयोजन ने जिला स्तर पर जो ऊर्जा और मंच प्रदान किया है, हम आगे इसे राज्य स्तर तक ले जाने का प्रयास करेंगे।”

इस कार्यक्रम की विशिष्टता यह रही कि इसमें बड़े-बड़े औद्योगिक संस्थानों के अधिकारी उपस्थित रहे:

मॉडल्स कंपनी से कमल देव शर्मा (मैनेजर) और विजय पूरी (कमर्शियल मैनेजर)

नेस्ले से एचआर जयदीप

क्रिमिका से एचआर राजवीर सिंह

बॉन ब्रेड के ऊना डिस्ट्रीब्यूटर संजीव कुमार ‘संजू’

सुखजीत एग्रो से कंपनी के ओनर दलजीत सिंह

बीडीएम की ओर से शशि पूरी

इन संस्थानों द्वारा प्रतिभागियों को उपहार प्रदान किए गए:

मॉडल्स: गिफ्ट हैम्पर

नेस्ले: मंच चॉकलेट

क्रिमिका: बिस्कुट गिफ्ट पैक

सुखजीत एग्रो: ग्लूकोस पैकेट

बॉन ब्रेड: विशेष गिफ्ट हैम्पर

बीड़ीएम :- जूस की बोतलें

विजेता प्रतिभागियों को ट्रॉफी, मोमेंटो और आकर्षक गिफ्ट्स से सम्मानित किया गया।

सब जूनियर कैटेगरी विजेता:

1. प्रथम स्थान: नमामी (0543), जे एस विजडम स्कूल ऊना,द्वितीय स्थान: शानवी (0117), डीएमएक्स एकेडमी

, तृतीय स्थान: नैऋति शर्मा (0953), वशिष्ट पब्लिक स्कूल बहड़ाला

विशेष पुरस्कार:

सर्वश्रेष्ठ परफॉर्मेंस: सुदीक्षा (0348), स्कॉलर यूनिफाइड स्कूल ऊना

बेस्ट सोलो: अनाया (0606)

बेस्ट एक्सप्रेशन: अविका चेतल (0357), स्कॉलर यूनिफाइड स्कूल अर्नियाला

बेस्ट कॉस्ट्यूम: हरनूर सैनी (0538), जे एस विजडम स्कूल ऊना

बेस्ट परफॉर्मेंस ऑफ द डे: शिव लठ (0635), कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल धुसाडा

बेस्ट ग्रुप डांस: टीम 0004, डीएमएक्स एकेडमी

बेस्ट डांस एक्शन: समर ठाकुर

जूनियर कैटेगरी विजेता:

1. प्रथम स्थान: कृतिका (0986)

2. द्वितीय स्थान: अंशु (1360), डांस किंगडम अकेडमी

3. तृतीय स्थान: उदय द्विवेदी (0973), वशिष्ट पब्लिक स्कूल बहड़ाला

बेस्ट डुएट परफॉर्मेंस:

गीतांजलि/वृंदा (0372)

अदिति/स्मृति (0892)

सीनियर कैटेगरी विजेता:

1. प्रथम स्थान: राहुल/दिव्यांशी (1341), द आर्ट हाउस एकेडमी

2. द्वितीय स्थान: अंशु/गोविंद (1363), डांस किंगडम एकेडमी

3. तृतीय स्थान: पल्लवी (0038), बीएड कॉलेज समूर

बेस्ट परफॉर्मेंस (सीनियर): संजना (0116) और वंशिका मोदगिल (1353)

विशेष घोषणा:

सीनियर कैटेगरी के विजेता और उपविजेता प्रतिभागियों को आगामी “किंग्स ऑफ डांस” प्रतियोगिता में नि:शुल्क प्रवेश देकर परफॉर्मेंस का अवसर दिया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *