Category: Punjab>Kapurthala

  • Punjab News: इस इलाके में हुआ धमाका, झुलसा व्यक्ति

    Punjab News: इस इलाके में हुआ धमाका, झुलसा व्यक्ति

    कपूरथलाः जिले शेखूपुर में अल-सुबह अचानक जोरदार धमाका हो गया। इस घटना में एक व्यक्ति झुलस गया। मिली जानकारी के अनुसार अल सुबह 5 बजे यह घटना हुई है। जिसके बाद परिवारिक सदस्यों की मदद से घायल व्यक्ति को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है। घायल व्यक्ति की पहचान सुखबीर सिंह पुत्र बलविंदर सिंह निवासी शेखूपुर खरबूजा मंडी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सुबह के समय जब वह नहाकर बाथरूम से बाहर निकला और लाइट जलाने के लिए स्विच ऑन करने लगा, तभी अचानक जोरदार धमाका हुआ, जैसे कोई आसमानी बिजली गिरी हो।

    इसके कारण आंगन में लगे फाइबर के साथ लैंटर के पास तार कट गए और घर के शीशे भी टूट गए। इस दौरान व्यक्ति के हाथ-पैर काफी झुलस गए, जिनका इलाज ड्यूटी डॉक्टर जशन द्वारा किया जा रहा है। इस संबंध में पुलिस को भी सूचित कर दिया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने सुबह जोरदार धमाका सुना, जैसे कोई आसमानी बिजली गिरी हो, लेकिन कोई भी यह स्पष्ट नहीं कर पाया कि वह बिजली गिरने की आवाज थी या शॉर्ट सर्किट हुआ था।

  • Punjab News: इन दो शहरों मे रहेगा Blackout, DC ने जारी किये निर्देश, देखें वीडियो

    Punjab News: इन दो शहरों मे रहेगा Blackout, DC ने जारी किये निर्देश, देखें वीडियो

    कपूरथला: गृह मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार आज कपूरथला और फगवाड़ा शहर में रात 9:30 से 10:00 बजे तक ब्लैकआउट के आर्डर जारी हुए है। इस मामले में जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर अमित कुमार पंचाल ने बताया अस्पताल ब्लैकआउट में शामिल नहीं होंगे। यह केवल एक सावधानीपूर्ण कदम है, लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है।

    उन्होंने बताया कि पंजाब भर में सावधानी के तौर पर मॉक ड्रिल की जा रही हैं, जिसके तहत बीते कल सैनिक स्कूल और केंद्रीय जेल में ब्लैकआउट अभ्यास किया गया था। रात 9:30 बजे सायरन बजने पर केवल कपूरथला और फगवाड़ा शहर में ब्लैकआउट हो जाएगा। शहर की जनता से यह भी अपील है कि वे इस दौरान घरों में लाइटें और इनवर्टर बंद रखें।

    इस दौरान यदि शहर में सड़क पर कोई वाहन जा रहा है, तो लाइटें बंद करके सड़क से हटाकर कच्चे स्थान पर रोक दे। DC ने लोगों से अपील की है कि प्रशासन उनकी सुरक्षा के लिए मौजूद है। ब्लैकआउट अभ्यास केवल एक सावधानीपूर्ण कदम है और लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है।

  • Punjab News: चावल व्यापारी के घर पर चली गोलियां

    Punjab News: चावल व्यापारी के घर पर चली गोलियां

    कपूरथलाः जिले में आए दिन गोलियां चलने की घनटाएं सामने आ रही है। वहीं मोहल्ला परमजीत गंज में अज्ञात बदमाशों ने देर रात चावल व्यापारी के घर पर गोलियां चलाई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। गोलियों के निशान घर के बाहर दिखाई दे रहेहै। सूत्रों के अनुसार, बदमाशों ने 5 राउंड फायर किए हैं।

    जानकारी के अनुसार मोहल्ला परमजीत गंज वासी चावलों के व्यापारी के घर के बाहर रात लगभग 11:45 बजे कुछ अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग की। इस दौरान एक गोली घर के मुख्य द्वार पर भी लगी है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे डीएसपी सबडिवीजन और सिटी थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी सबडिवीजन दीपकरण सिंह ने बताया कि घटनास्थल से एक कारतूस बरामद किया।

    आरोपियों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। हालांकि व्यापारी खुलकर कुछ भी बताने को तैयार नहीं है। दूसरी तरफ डीएसपी सबडिवीजन दीपकरण सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में किसी पुरानी रंजिश के चलते फायरिंग की घटना होने की बात सामने आ रही है। मामले की जांच के बाद असल कारणों के बारे में कुछ कहा जा सकता है।

  • Punjab News: दोहरे अपहरण और कत्ल मामले में 6 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: दोहरे अपहरण और कत्ल मामले में 6 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    कपूरथलाः पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली जब दोहरे अपहरण और हत्या के मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। दरअसल, पुलिस ने कई राज्यों में गहन जांच और छापेमारी के बाद गुत्थी को सुलझाया। मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी गौरव तूरा ने बताया कि 24 अप्रैल को पुलिस थाना सदर फगवाड़ा में सुदेश कुमार से सूचना मिली कि उनके पुत्र संजीव कुमार और उसकी दोस्त अंजू पाल, जो फगवाड़ा के ए.जी.आई. फ्लैट्स में रह रहे थे वह लापता हैं। पुलिस थाना सदर फगवाड़ा की टीम मौके पर पहुंची, जहां फ्लैट में पलकदीप नाम की एक लड़की मिली। लड़की ने बताया कि 3 अज्ञात व्यक्तियों ने उसकी मां अंजू पाल और संजीव कुमार को 19/20 अप्रैल की मध्यरात्रि में अपहरण कर लिया था।

    सूचना की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए, मामला संख्या 43 विभिन्न धाराओं के तहत फगवाड़ा में दर्ज किया गया। जिसके बाद एस.पी.डी. तथा एस.पी. फगवाड़ा के नेतृत्व में तुरंत विशेष टीमों का गठन किया गया, इस दौरान तकनीकी और मानव गुप्त जानकारी के माध्यम से विस्तृत जांच के दौरान सूचना मिलने के 24 घंटों के भीतर, कपूरथला पुलिस ने मामले के मास्टरमाइंड को गिरफ्तार किया गया। आरोपी की पहचान हरविंदर सिंह उर्फ पिंदर के रूप में हुई है। आरोपी हाल ही में पैरोल पर आया था और अब फरार था। जांच के दौरान यह बात सामने आई कि कुलदीप उर्फ बिल्ला, बलराज कौर और रुपिंदर उर्फ पिंदरा ने दोषियों को लॉजिस्टिकल सहायता प्रदान की थी और इसलिए उन्हें 27.04.2025 को लुधियाना से गिरफ्तार भी किया गया था।

    विस्तृत जांच करते हुए पुलिस ने गुजरात के कच्छ क्षेत्र में हरविंदर सिंह उर्फ बिंदर के ठिकाने को घेर लिया और गुजरात पुलिस के साथ निकट सहयोग करते हुए काम किया। कपूरथला पुलिस ने 28.04.2025 को गुजरात के कच्छ क्षेत्र से मुख्य आरोपी हरविंदर सिंह उर्फ बिंदर को गिरफ्तार करने में सफलता पाई। सूचना मिलने के 72 घंटों के भीतर आरोपी को गुजरात से फगवाड़ा ट्रांजिट रिमांड पर लाया गया और 01.05.2025 को आरोपी को इलाका मजिस्ट्रेट फगवाड़ा की अदालत में पेश किया गया, जहां माननीय अदालत ने आरोपी को 08 दिनों की पुलिस रिमांड दी। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से पूरी तरह पूछताछ की गई और सभी तकनीकी तथा मानवीय पहलुओं पर काम किया गया।

    इस दौरान आरोपी हरविंदर सिंह उर्फ बिंदर ने खुलासा किया कि उसका विवाह वर्ष 2019 में अंजू पाल से हुआ था, जिसके बाद जब भी वह पैरोल पर बाहर आता था, वह उससे मिलने आता था। हाल ही में अंजू ने उसे मैसेज करना बंद कर दिया था और उसके खिलाफ दर्ज कई मामलों में जमानत/पैरोल के लिए कानूनी लड़ाई में उसका समर्थन नहीं किया था। इसी कारण 19/20 अप्रैल 2025 की मध्यरात्रि लगभग 01 बजे हरविंदर सिंह अपने साथी दोषी मनजोत सिंह उर्फ फ्रूटी निवासी लुधियाना और एक अन्य दोषी के साथ अंजू पाल के फ्लैट में घुस गए और उन्होंने दोनों पीड़ितों के हाथ बांध दिए। फिर ए.जी.आई. गार्डन फगवाड़ा के एक फ्लैट से गन पॉइंट पर उन्हें अगवा कर लुधियाना के एक खेत में ले गए।

    जहां उसने सह-आरोपियों की मदद से दोनों पीड़ितों का गला घोंटकर हत्या कर दी। लेकिन जब शवों के बारे में पूछा गया तो आरोपी ने झूठी कहानियां गढ़ीं कि शवों को राजस्थान फीडर नहर में फेंक दिया गया है और शवों की बरामदगी में सहयोग नहीं किया तथा उनसे बचने की कोशिश की। एक अन्य आरोपी जशनप्रीत सिंह उर्फ जस्सू निवासी लुधियाना को भी 02.05.2025 को गिरफ्तार किया गया। जशनप्रीत ने भी आरोपियों को लॉजिस्टिक्स सहायता प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और उस वाहन को भी नष्ट कर दिया जिसमें आरोपियों ने जोड़े को अगवा किया था।

  • Punjab News: कार से 19 वर्षीय युवक का शव बरामद

    Punjab News: कार से 19 वर्षीय युवक का शव बरामद

    कपूरथलाः बेगोवाल में गांव लखन के पड्डा-गडाणी मार्ग पर स्थित श्मशानघाट के पास एक कार से संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव बरामद हुआ। मिली जानकारी के अनुसार गांव लखन के पड्डा के निवासियों को जब घटना के बारे में पता चला तो उन्होंने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। वहीं मौके पर पहुंची नडाला पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। जिसके बाद उन्होंने घटना की सूचना परिवार को दी।

    मृतक युवक की पहचान 19 वर्षीय गुरकीरत सिंह गोरा पुत्र जोगिंदर सिंह निवासी सैंतपुर के रूप में हुई है। गुरकीरत की मौत को लेकर अभी कुछ सप्ष्ट नहीं हो पाया है कि उसकी मौत कैसे हुई है। वहीं मामले की जांच कर रहे एएसआई हरजिंदर सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर कपूरथला शवगृह में रखवाया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के असल कारणों के बारे में पता चल सकेगा।

    दूसरी ओर घटना की जानकारी देते हुए गांव लखन के पड्डा के पंचायत सदस्य जसवंत विरली ने बताया कि उक्त गाड़ी शुक्रवार दोपहर 12 बजे से गडाणी रोड श्मशानघाट के पास खड़ी थी और देर रात को भी जब गाड़ी वहां पर खड़ी दिखी तो लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने गाड़ी चैकिंग की, जिसमें युवक का शव पुलिस को बरामद हुआ।

  • Punjab News: Arab के Oman से लौटी लड़की ने सुनाई आपबीती, देखे वीडियो

    Punjab News: Arab के Oman से लौटी लड़की ने सुनाई आपबीती, देखे वीडियो

    लड़कियों को फंसाने वाले गिरोह पर नकेल कसी जाये : संत सीचेवाल

    कपूरथला: अरब देशों में लड़कियों के खिलाफ हिंसा के मामले चर्चा का विषय बने रहते हैं। यह मामले तब और भी गंभीर रूप ले लेते हैं। जब इन लड़कियों को फंसाने में उनके रिश्तेदार ही प्रमुख भूमिका निभाते हैं। ऐसा ही एक मामला कपूरथला से सामने आया है, जहां एक करीबी दोस्त ने भारत लौटने के लिए दूसरे दोस्त को ओमान के मस्कट में फंसा दिया।

    राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल के प्रयासों से पीड़िता ने भारत लौट आपबीती सुनाते कहा कि उसकी सहेली को पता था कि घर के हालात अच्छे नहीं है। जिसका फायदा उठाते हुए शैली ने उसे सैलून में अच्छे वेतन पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर ओमान आने का निमंत्रण दिया। वहा पहुंचकर उसने देखा कि हालात लड़कियों के रहने लायक नहीं हैं।

    जिस काम के लिए उसे बुलाया गया था, उसकी बजाय घर का काम करवाया गया। पूरे दिन काम करवाने के बाद खाने को कुछ नहीं दिया जाता था। जिसके बाद उसके साथ अमानवीय व्यवहार किया जाता था। इतना ही नहीं वहा पहुंचने पर उसका फोन और पैसे छीन लिए गए। जहां उसे रखा गया था, वहां उसके साथ कई अन्य लड़कियां भी थीं। जिन्होंने वापस लौटने की उम्मीद छोड़ दी थी। पीड़ित ने लड़कियों से अपील की है वह किसी बातों में आकर अरब देश न जाए।

    पीड़िता के साथ पहुंचे उसके परिवार ने राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके प्रयासों के कारण ही उनकी बेटी एक महीने के भीतर वापस आ सकी। अगर बाबा जी ने तुरंत कार्रवाई नहीं की होती, तो बेटी का वीजा बढ़ा दिया जाता और उसे 2 साल तक बंधक बनाकर रखा जाता।

    वहीं संत सीचेवाल ने कहा कि जब तक अरब देशों में इस तरह से लड़कियों को फंसाने वाले गिरोहों को न्याय के दायरे में नहीं लाया जाता, तब तक इस व्यवहार को रोका नहीं जा सकता। यह एक ऐसा जाल है जिसमें वे अपने ही लोगों को फंसा रहे हैं। उन्होंने विदेश मंत्रालय और भारतीय दूतावास को धन्यवाद दिया। संत सीचेवाल ने पंजाब के लोगों से अपील की है कि वह ऐसे गिरोहों से दूर रहें। जो मजबूरी और गरीबी का फायदा उठाकर लड़कियों को अरब देशों में फंसा रहे

  • Punjab News: दहशतगर्दी की राह पर चला बेटा, परिवार ने लगाई इंसाफ की मांग, देखें वीडियो

    Punjab News: दहशतगर्दी की राह पर चला बेटा, परिवार ने लगाई इंसाफ की मांग, देखें वीडियो

    कपूरथलाः बेटे की रिहाई की मांग को लेकर परिवार दर-दर की ठोकरे खाने को मजबूर है। परिवार का कहना है कि उनका बेटा कैसे दहशतगर्दी की राह पर चल पड़ा उन्हें नहीं पता, बस उनकी एक ही मांग है कि उन्हें इंसाफ दिलाया जाए और जिन लोगों की वजह से उनका बेटा ऐसे राह पर चला है उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।

    जानकारी अनुसार परिवार ने बताया कि उनका बेटे को पुलिस ने किसी बड़े मामले में उठा लिया है। जिसका अब कुछ भी पता नहीं चल पा रहा है। मां-बाप का कहना है कि उनका बेटा 2 अप्रैल को घर से गया था। जिसके बाद वह 6 अप्रैल को घर आया और कहने लगा कि पेपर के बाद कुछ युवकों ने उसके साथ मारपीट की है और सोशल मीडिया पर उसकी वीडियो डाल रहे है। जिसके बाद वह घर से चला जाता है।

    इसके बाद वह 14 अप्रैल को घर आता है और उसके साथ उसका दोस्त भी था, लेकिन अगले दिन उनके घर पुलिस आती है और बेटे और उसके दोस्त के बारे में पूछती है, लेकिन जब वह पुलिस से कुछ पूछते है तो पुलिस कुछ नहीं बताती। बेटा अक्सर यही कहता था कि वह या तो मर जाएगा या युवक को मार देगा। जिसके बाद वह अगले दिन अपने बेटे को पुलिस के सामने पेश कर देते है, पुलिस उनके बेटे को अपने साथ लेकर चली जाती है। जिसके बाद बेटे का कुछ भी पता नहीं है कि वह कहां है। परिवार की एक ही मांग है कि उनके बेटे को इंसाफ दिलाया जाए और बेटे को दहशतगर्दी की राह पर चलाने वाले युवकों पर कार्रवाई की जाए।

    कपूरथला के गांव लखन कला के सरपंच कुलदीप सिंह ने बताया कि उनके गांव का 18 वर्षीय जितेंद्र सिंह जिसकी कुछ दिन पहले युवकों ने पिटाई की और उसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वीडियो डाल दी। इसके बाद वह बदले की आग में जलने लगा। जितेंद्र सिंह के परिवार का कहना है कि उनको यह नहीं पता कि उनका बेटा कैसे दहशतगर्दों के साथ जुड़ गया। उनके बेटे को जल्द से जल्द रिहा कर दिया जाए।

  • Punjab News: नहीं थम रही Pastor Bajinder की मुश्किलें, अब इस केस में प्रोडक्शन वारंट पर लाई पुलिस

    Punjab News: नहीं थम रही Pastor Bajinder की मुश्किलें, अब इस केस में प्रोडक्शन वारंट पर लाई पुलिस

    कपूरथलाः जेल में बंद पास्टर बजिंदर सिंह की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही है। अब कपूरथला पुलिस पास्टर को गिरफ्तार करके मानसा जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई है और स्थानीय ड्यूटी मैजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया, जहां से कोर्ट ने उसे ज्यूडिशियल कस्टडी में जेल भेज दिया है। दरअसल, अब कपूरथला पुलिस 22 वर्षीय महिला की ओर से दर्ज करवाए गए मामले में लेकर आई है।

    महिला ने 28 फरवरी को शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें महिला का आरोप था कि पास्टर बजिंदर ने 2020 से कई बार उसे अश्लील संदेश भेजे और अनुचित तरीके से छूआ था। डीएसपी सब-डिवीजन दीपकरण सिंह ने पुष्टि करते हुए बताया 28 फरवरी को दर्ज केस में पॉक्सो एक्ट की धाराएं भी जोड़ी गई हैं।

    बता दें कि एसएसपी कपूरथला गौरव तूरा की ओर से इस मामले की जांच के एसपी-फगवाड़ा रुपिंदर कौर भट्टी पर आधारित तीन सदस्यीय एसआईटी गठित की हुई है। उन्होंने कहा कि पास्टर बजिंदर 2018 के एक रेप के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है। डीएसपी ने पुष्टि देर रात बजिंदर को कपूरथला लाया गया। फिर उसे स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

  • Punjab News: नगर निगम और पुलिस ने 8 घरों पर चलाया बुलडोजर

    Punjab News: नगर निगम और पुलिस ने 8 घरों पर चलाया बुलडोजर

    कपूरथलाः नगर निगम कपूरथला ने आज धक्का कॉलोनी के नजदीक सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के पास अवैध कब्जों को हटाने के लिए बड़ी कार्रवाई की गई। जिसमें लोगों द्वारा सरकारी जमीन पर बनाए गए अवैध कब्जे हटाए गए। नगर निगम के सचिव सुशांत भाटिया ने बताया कि इस अभियान के तहत लगभग 8 घरों को जेसीबी मशीन की मदद से गिराया गया है। इस दौरान जिन व्यक्तियों के पास स्टे था, उन्हें छोड़ दिया गया।

    मामले की जानकारी देते हुए जिला SSP गौरव तूरा ने बताया कि इस कार्रवाई उन लोगों के भी घर गिराए गए हैं, जिनके खिलाफ नशा बेचने के मामले दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की नशे के खिलाफ युद्ध अभियान के तहत अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई की जा रही है और किसी भी शरारती तत्व को बख्शा नहीं जाएगा। खबर लिखे जाने तक कार्रवाई जारी थी।

  • Punjab News: कपड़ा व्यापारी के बेटे पर जानलेवा हमला, देखें वीडियो

    Punjab News: कपड़ा व्यापारी के बेटे पर जानलेवा हमला, देखें वीडियो

    कपूरथलाः देर रात 9 बजे एक रेडीमेड कपड़ा व्यापारी के बेटे पर कुछ अज्ञात लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे सिविल अस्पातल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। वहीं घटना नजदीक लगे CCTV में कैद हो गई है। दूसरी तरफ डीएसपी सबडिवीजन दीपकरण सिंह ने बताया कि मामले की जांच सिटी थाना पुलिस कर रही है।

    सिविल अस्पताल में उपचारधीन घायल भाविक जैन पुत्र प्रदीप जैन वासी शेरांवाला गेट रात लगभग 9 बजे अपने घर की तरफ जा रहा था। तभी कुछ अज्ञात लोगों को उसे घेर लिया और लोहे के कड़ों से हमला कर दिया। शोर मचाने पर मोहल्ले वाले एकत्र हो गए। तो हमलावर मौके से भाग गए। मोहल्ला वासियों ने घायल भाविक को सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है।