Punjab News: कार से 19 वर्षीय युवक का शव बरामद

कपूरथलाः बेगोवाल में गांव लखन के पड्डा-गडाणी मार्ग पर स्थित श्मशानघाट के पास एक कार से संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव बरामद हुआ। मिली जानकारी के अनुसार गांव लखन के पड्डा के निवासियों को जब घटना के बारे में पता चला तो उन्होंने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। वहीं मौके पर पहुंची नडाला पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। जिसके बाद उन्होंने घटना की सूचना परिवार को दी।

मृतक युवक की पहचान 19 वर्षीय गुरकीरत सिंह गोरा पुत्र जोगिंदर सिंह निवासी सैंतपुर के रूप में हुई है। गुरकीरत की मौत को लेकर अभी कुछ सप्ष्ट नहीं हो पाया है कि उसकी मौत कैसे हुई है। वहीं मामले की जांच कर रहे एएसआई हरजिंदर सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर कपूरथला शवगृह में रखवाया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के असल कारणों के बारे में पता चल सकेगा।

दूसरी ओर घटना की जानकारी देते हुए गांव लखन के पड्डा के पंचायत सदस्य जसवंत विरली ने बताया कि उक्त गाड़ी शुक्रवार दोपहर 12 बजे से गडाणी रोड श्मशानघाट के पास खड़ी थी और देर रात को भी जब गाड़ी वहां पर खड़ी दिखी तो लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने गाड़ी चैकिंग की, जिसमें युवक का शव पुलिस को बरामद हुआ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *