Punjab News: किसानों ने मंडियों में गेहूं खराब होने के लगाए आरोप, किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

Written by

in

अमृतसरः एक तरफ सरकार मंडियों में किसानों की फसलों के पुख्ता इंतजामों के वादे कर रही है, वहीं दूसरी तरफ मंडियों में किसानों की फसल खराब हो रही है। अमृतसर के खासा के गांव खुर्मानियां में मामला सामने आया है, जहां किसान सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन कर रहे है। भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धूपुर के किसान नेता जसविंदर सिंह और गुरविंदर सिंह ने बताया कि जो किसान की गेहूं 17 तारीख से यहां पड़ी है, अभी तक इसकी खरीद नहीं हुई है। मौसम भी पिछले दिनों से काफी खराब था, जिसके चलते उनकी गेहूं पानी में भीगकर खराब हो रही है। उन्होंने कहा कि मंडियों में किए प्रबंध सभी फेल साबित हो रही है। किसानों को रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से मांग करते कहा कि मंडियों में पहुंचकर स्थिति का जायया लिया जाए।

इस मौके अटारी मार्केट कमेटी की सचिव नवदीप कौर ने बताया कि खासा के गांव खुर्माणियां में एक घर में गैरकानूनी तौर पर मंडी बनाई गई है, जिसका लाइसेंस 15 दिन के लिए रद्द कर दिया गया है, जिसके चलते उसकी खरीद नहीं हो सकती। गांव होशियार नगर में यदि किसानों को परेशानियां आ रही हैं तो उसका समाधान भी जल्द निकाला जाएगा।किसानों को कोई भी समस्या नहीं आने दी जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *