Train के Engine से धुआं उठता देख Pilot ने लगाई Emergency Brakes, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

Written by

in

जयपुरः रेल इंजन में धुआं उठने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। जिसके बाद बड़ी संख्या में यात्री ट्रेन से नीचे उतर गए। जानकारी अनुसार गोटन स्टेशन से करीब 2 किमी पहले जयपुर से जोधपुर आ रहे इंटरसिटी के इंजन में सुबह अचानक धुआं उठने लगा। फिलहाल रेलवे की टीम इंजन फेल होने के कारणों की जांच के साथ वैकल्पिक इंजन का इंतजाम करने में जुट गई। इसके साथ ही इस रूट से गुजरने वाली कुछ अन्य गाड़ियों को भी रोका गया है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार गाड़ी संख्या 22977 जयपुर-जोधपुर एक्सप्रेस ट्रेन शनिवार को अपने तय समय सुबह 6 बजे जोधपुर के लिए रवाना हुई। करीब साढ़े 9 बजे के आसपास यह ट्रेन जोगी मगरा से आगे निकली, लेकिन गोटन स्टेशन पहुंचती, इससे दो-तीन किलोमीटर पहले ही इसके इंजन से धुआं उठता नजर आया। इस पर लोको पायलट ने तत्काल इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी। इंजन से धुआं उठता देख ट्रेन में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और वे घबरा कर नीचे उतर गए।

रेलवे सूत्रों के अनुसार इंजन में कुछ तकनीकी खराब की वजह से धुआं उठने लगा था। समय रहते ट्रेन रोककर टेक्निकल टीम को मौके पर बुलाया गया है। वहीं रेलवे के आला अधिकारी भी इस घटना के बाद मॉनिटरिंग कर वस्तुस्थिति पर नजर रखे हुए हैं। रेलवे अधिकारी यहां दूसरा इंजन भेजकर ट्रेन को रवाना करने की कोशिश में जुटे हुए हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *