Category: Punjab>Kapurthala

  • Punjab News: कांग्रेस विधायक राणा गुरजीत को लेकर अध्यक्ष कवर इकबाल सिंह का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: कांग्रेस विधायक राणा गुरजीत को लेकर अध्यक्ष कवर इकबाल सिंह का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    कपूरथलाः पंजाब के पेरिस के रूप में जाने जाने वाला कपूरथला जिला सुर्खियों में है। क्योंकि राणा गुरजीत सिंह और उनके पुत्र द्वारा किए जा रहे बड़े-बड़े दावों को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। जहां राणा परिवार का कहना है कि उन्होंने कपूरथला का काफी विकास किया है। वहीं बेटे इंद्र प्रताप राणा सिंह द्वारा पिछले दिनों सेंट्रल से 220 करोड़ रुपये के फंड सुलतानपुर लोधी के लिए मुहैया कराने के दावे भी चर्चा का विषय बने हुए हैं। आम आदमी पार्टी के पंजाब दोआबा जोन के सचिव परमिंदर ढोट ने राणा परिवार के खिलाफ कहा कि कपूरथला के विकास के लिए राणा परिवार ने 23 साल की राजनीति में केवल 23 काम ही गिनाए हैं।

    कपूरथला के व्यापार मंडल के प्रधान कवर इकबाल ने भी राणा परिवार पर तीखे कटाक्ष किए और कहा कि राणा परिवार को अपनी कामों के अनुसार बात करनी चाहिए। जहां राणा परिवार द्वारा प्रारंभिक सुविधाओं को अपने विकास के रूप में बताया जा रहा है, वहीं कपूरथला के निवासियों द्वारा राणा परिवार पर गंभीर आरोप भी लगाए जा रहे हैं। कपूरथला के आम लोगों ने कहा कि राणा परिवार ने कपूरथला के लोगों को बातों के सिवा कुछ नहीं दिया। इसी तरह इंद्र प्रताप ने भी सुलतानपुर लोधी के निवासियों को सड़कों और सीवरेज में उलझाकर रख दिया है।

    उन्होंने कहा कि अगर आज सुलतानपुर लोधी के निवासियों से पूछा जाए कि उनकी सबसे बड़ी मांग क्या है, तो वे केवल यही कह रहे हैं कि सड़कों और सीवरेज की समस्या का हल कर दिया जाए। जहां लोगों द्वारा दिए गए टैक्स से विकास कार्य किए जाते हैं, वहीं आम नागरिक को प्रारंभिक सुविधाएं देना सरकार का फर्ज और नैतिक जिम्मेदारी भी है। लेकिन इसके बिल्कुल विपरीत राणा परिवार द्वारा प्रत्येक व्यक्ति का अधिकार के अनुसार प्रारंभिक सुविधाओं को काम के रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है।

  • Punjab News: पूर्व पुलिस अधिकारी व कबड्डी खिलाड़ी का हुआ निधन

    Punjab News: पूर्व पुलिस अधिकारी व कबड्डी खिलाड़ी का हुआ निधन

    कपूरथलाः सुलतानपुर लोधी में कबड्डी की नर्सरी के रूप में पहचाने जाने वाले पूर्व खिलाड़ी का निधन हो गया। मिली जानकारी के अनुसार गांव टिब्बा के कबड्डी खिलाड़ी रिटायर्ड 55 वर्षीय एएसआई सुखजीत सिंह काला का आज सुबह अचानक निधन हो गया। वह कबड्डी के महान खिलाड़ी रतन सिंह रत्तू के सुपुत्र थे और लंबे समय तक पंजाब पुलिस की टीम से खेलते रहे।

  • Punjab News: LPU के छात्रों की दर्दनाक सड़क हादसे मे मौत

    Punjab News: LPU के छात्रों की दर्दनाक सड़क हादसे मे मौत

    Placement होने पर जा रहे थे Golden Temple

    कपूरथला: गांव ढिलवां के नजदीक एक दर्दनाक सड़क हादसे मे Lovely Professional University के दो छात्रों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान सिद्धार्थ वर्मा (23) और जसवंत पुत्र सुंदर निवासी आंध्र प्रदेश के रूप मे हुई है। जांच अधिकारी एएसआई परमजीत सिंह ने बताया कि दोनों BTECH के छात्र थे। जो आज प्लेसमेंट होने के बाद अमृतसर में Golden Temple माथा टेकने जा फगवाड़ा से अमृतसर जा रहे थे। जब वे ढिलवां फ्लाईओवर पर पहुंचे, तो उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर रेलिंग की दीवार से टकरा गई। जिससे दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर कपूरथला के सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। आगामी कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम करवाकर शवों को परिजनों के हवाले कर दिया जायेगा।
  • Punjab News: नशे के मामले में गिरफ्तार कैदी की पेशी से पहले मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: नशे के मामले में गिरफ्तार कैदी की पेशी से पहले मौत, देखें वीडियो

    कपूरथलाः थाना सदर में नशे के मामले में पुलिस हिरासत में एक व्यक्ति की मौत होने की खबर मिली है। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी दीप करण सिंह ने बताया कि कथित आरोपी विनोद कुमार पुत्र मेला राम निवासी सैदो भुलाना के खिलाफ थाना सदर में 30 मार्च को नशे के मामले में केस दर्ज किया गया था, जिसे माननीय जज साहब के सामने पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड लिया गया था।

    उसे आज फिर से जज साहब के सामने पेश किया जाना था, लेकिन अचानक उसकी तबियत खराब होने पर उसे सिविल अस्पताल कपूरथला लाया गया, जहां ड्यूटी डॉक्टर अशिष पाल सिंह ने उसे मृत घोषित कर दिया। आज डॉक्टरों के एक बोर्ड द्वारा माननीय जज भावना भारती की निगरानी में पोस्टमार्टम किया जा रहा है। इसके बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: इस इलाके में 2 इमारतों पर पुलिस ने चलाया पीला पंजा, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में 2 इमारतों पर पुलिस ने चलाया पीला पंजा, देखें वीडियो

    कपूरथलाः नशे के खिलाफ चलाई मुहिम युद्ध नशे के विरुद्ध को लेकर लगातार तस्करों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जा रहा है। इसी को लेकर आज थाना सुभानपुर के गांव बूट में अवैध निर्माण और नशों के खिलाफ अभियान चलाया गया। जहां प्रशासन से पुलिस ने अवैध इमारत पर पीला पंजा चलाते हुए धवस्त कर दिया। इस मौके पर जिला पुलिस प्रमुख गौरव तूरा के साथ बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने कहा कि आज पंचायत की ओर से बीडीपीओ को 2 अवैध इमारतों को लेकर शिकायत मिली थी।

    जिसके बाद बीडीपीओ अधिकारी के साथ मिलकर यह कार्रवाई करते हुए 2 इमारतों को धवस्त किया गया है। कुछ लोगों ने पंचायती जमीनी पर कब्जा किया हुआ था। उन्होंने कहा कि इन व्यक्तियों का रिकार्ड खंगाला गया तो इन पर 9 एनपीएस एक्ट के मामले दर्ज पाए गए। उन्होंने कहा कि तस्करों के खिलाफ सख्ती के कार्रवाई की जा रही है। कपूरथला पुलिस द्वारा अब तक 111 मामले दर्ज किए जा चुके है। वहीं 190 ड्रग सम्गलरों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

  • Punjab News: इराक में फंसे 2 नौजवानों की Sant Seechewal ने करवाई देश वापसी, देखें वीडियो

    Punjab News: इराक में फंसे 2 नौजवानों की Sant Seechewal ने करवाई देश वापसी, देखें वीडियो

    कपूरथलाः अरब देशों में भारतीयों को आ रही समस्याएं खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। दिन-प्रतिदिन उन पर दुखों के पहाड़ टूटते रहते हैं। ताजा मामला जालंधर जिले के पतराकलां से सामने आया है जहां, गुरप्रीत सिंह और सोदी राम अपना घर बनवाने के लिए लोन लेकर 2024 में कुवैत जाने के लिए एक ट्रैवल एजेंट से मिलेे थे। ट्रैवल एजेंट ने उन्हें कुवैत के बजाय इराक में भेज दिया, जहां कंपनी ने उन्हें बंधक बनाकर भूखा रखा। उन्होंने कहा कि उनके लिए इराक में एक दिन भी बिताना एक साल बिताने के समान हो गया था, यदि राज्यसभा सदस्य व पर्यावरणविद् संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने उनका दामन न थामा होता तो उनका उस कंपनी के जाल से वापस लौटना असंभव हो जाता। सुल्तानपुर लोधी की निर्मल कुटिया में अपने परिवारों के साथ पहुंचे गुरप्रीत सिंह और सोडी राम ने बताया कि उन्होंने अपना कर्ज उतारने के लिए कुवैत जाने के लिए ट्रैवल एजेंटों को 1 लाख 85 हजार रुपये दिए थे। अब तो हमारे लिए इस पर ब्याज को चुकाना भी बहुत मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि इराक में काफी मेहनत करने के बावजूद उन्हें न तो वेतन दिया गया और न ही उनका कोई बीमार होने पर इलाज कराया जाता था। यहां तक कि उन्हें 2 वक्त की रोटी भी नहीं दी जाती थी। उन्होंने यह भी बताया कि वापसी के दौरान भी कंपनी ने उन्हें वेतन नहीं दिया और उनसे विभिन्न कागजात पर हस्ताक्षर करवाए ताकि वह अपना बचाव कर सकें। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने लौटने की उम्मीद छोड़ दी थी। गुरप्रीत सिंह और सोडी राम ने नम आंखों से संत सीचेवाल का धन्यवाद किया, जिनकी बदौलत उनकी घर वापसी संभव हो सकी। गुरप्रीत व सोडी राम के पारिवारिक सदस्यों ने बताया कि उन्होंने 15 मार्च को राज्यसभा सदस्य संत सीचेवाल से संपर्क किया था तथा उनके सदस्य 28 मार्च को वापस आ गए। उन्होंने यह भी खुलकर बताया कि गरीबी के कारण पहुंच न होने के कारण उनकी कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही थी। राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह ने विदेश मंत्रालय और भारतीय दूतावास का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी त्वरित कार्रवाई के कारण ये भारतीय मात्र 14 दिन में वापस आ गए हैं। उन्होंने कहा कि विदेश मंत्रालय और भारतीय दूतावास लगातार भारतीयों को चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों से बचाकर भारत वापस ला रहे हैं। संत सीचेवाल ने एक बार फिर पंजाब के लोगों, विशेषकर गरीब वर्ग के लोगों से अपील की है कि वे अरब देश जाने से पहले किसी बुद्धिमान व्यक्ति से सलाह जरूर लें। उन्होंने पुलिस प्रशासन को ऐसे धोखेबाज और फर्जी ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

    एक दर्जन से अधिक भारतीय अभी भी उसी कंपनी में फंसे हैंः पीड़ित

    इराक से लौटे गुरप्रीत सिंह और सोदी राम ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि एजेंटों द्वारा बड़ी संख्या में भारतीयों को इस तरह से उस कंपनी में भर्ती किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उस कंपनी के एजेंटों की धोखाधड़ी के कारण एक दर्जन से अधिक भारतीय कई वर्षों से वहां गंभीर स्थिति में फंसे हुए हैं।
  • Punjab News: 2 बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक की मौत

    Punjab News: 2 बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक की मौत

    कपूरथलाः गोइंदवाल साहिब रोड पर भीषण सड़क हादसे की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार नया गांव गेटवाला के पास 2 मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे परिजनों द्वारा कपूरथला के सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां ड्यूटी डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे जालंधर के निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया।

    मिली जानकारी के अनुसार उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। वहीं इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना कोतवाली के एसएचओ किरपाल सिंह ने बताया कि मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर कपूरथला के सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया गया है। परिजनों के बयान के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि सड़क हादसे की सीसीटीवी वीडियो कब्जे में लेकर मामले की जांच की जा रही है।

  • Kapurthala News : तेज रफ्तार कार ने पैदल जा रहे व्यक्ति और बाइक को मारी टक्कर

    Kapurthala News : तेज रफ्तार कार ने पैदल जा रहे व्यक्ति और बाइक को मारी टक्कर

     कपूरथला : आए दिन तेज रफ्तार से हादसे होने के मामले सामने आते रहते है। ऐसा ही मामला कपूरथला से सामने आया है। जहां तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला। यह हादसा पुराने अस्पताल के पास अमृतसर रोड पर हुआ। मिली जानकारी के अनुसार एक बेकाबू एसयूवी कार ने पहले एक पैदल यात्री को टक्कर मारी। इसके बाद कार ने सड़क किनारे खड़ी बाइक को टक्कर मारते हुए लोहे का पिलर तोड़ दिया, जिसके बाद कार दीवार से जा टकराई।

    घायलों की पहचान बाइक सवार रामपाल और कार चालक सरबजीत सिंह निवासी खीरांवाली के तौर पर हुई है। इस हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। बताया जा रहा है कि घायल रामपाल लक्ष्मी नगर का रहने वाला है, वह किसी काम से जा रहा था। स्थानीय लोगों और 108 एम्बुलेंस की मदद से घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों का उपचार सिविल अस्पताल में जारी है। PCR के एएसआई सूरज प्रकाश पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने सिटी थाने को घटना की सूचना दे दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • Punjab News: सिविल अस्पताल बना जंग का मैदान, स्टाफ ने भागकर बचाई जान, देखें CCTV

    Punjab News: सिविल अस्पताल बना जंग का मैदान, स्टाफ ने भागकर बचाई जान, देखें CCTV

    कपूरथलाः जिले के भुलत्थ से बड़ी खबर सामने आई है, जहां सिविल अस्पताल में हिंसक झड़प हुई। मिली जानकारी के अनुसार बेगोवाल में हुई लड़ाई के बाद 2 युवक साजन और करण अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां हमलावार पहुंच गए और फिर से दोनों पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान भुलत्थ के सिविल अस्पताल में देर रात दो गुटों में टकराव हो गया। इस दौरान एमरजेंसी में रखे आईवी, दातर तथा तलवारों से एक दूसरे पर हमला किया गया। इस घटना में कुछ युवकों ने एमरजेंसी का दरवाजा भी तोड़ डाला।

    वही ड्यूटी पर तैनात स्टाफ ने भागकर अपनी जान बचाई। वहीँ यह घटना अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची भुलत्थ थाना पुलिस ने मामले की जांच कर दी है। SMO डॉ. मोहित पॉल की शिकायत पर अज्ञात हमलावरों पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। इसकी पुष्टि एसएचओ हरजिंदर सिंह ने करते हुए बताया कि इस घटना में एक युवक घायल है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपिओ की पहचान की जा रही है।

    भुलत्थ सिविल अस्पताल के कार्यकारी एसएमओ मोहित पाल के अनुसार बीती रात बेगोवाल में दो युवकों की आपस में लड़ाई हुई थी। दोनों ही युवक साजन वासी निक्की मियाणी व करण वासी लिट्‌टा भुलत्थ के सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती हुए थे। रात 10 बजे के करीब सिविल अस्पताल में दोनों पक्षों के 15-20 युवक हाथों में तलवारें, दातर लेकर आ गए। इस दौरान अस्पताल की एमरजेंसी में घुसकर एक पक्ष के युवक का पता लेने आए दोस्त पर तेजधार हथियारों से हमला करना शुरु कर दिया।

    कुछ युवकों ने अस्पताल के भीतर पड़े आईवी स्टैंड उठा लिए और एक दूसरे पर हमला किया। घटना अस्पताल के सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। सिविल अस्पताल में तैनात स्टाफ इस घटना से दहशत में आ गया और उन्होंने भागकर अपनी जान बचाइ। युवकों ने अस्पताल के एमरजेंसी दरवाजे का शीशा भी तोड़ दिया। भुलत्थ थाना एसएचओ हरजिंदर सिंह ने बताया कि इस घटना में एक युवक सुखवीर सिंह घायल हुआ है, जिसका उपचार चला रहा है। वहीँ पुलिस टीम सीसीटीवी कैमरों के आधार पर हमलावरों की पहचान करने में जुटी हुई है।

  • Punjab News: 15,000 रुपए रिश्वत लेते पंचायत सचिव गिरफ्तार, BDPO मौके से फरार

    Punjab News: 15,000 रुपए रिश्वत लेते पंचायत सचिव गिरफ्तार, BDPO मौके से फरार

    चंडीगढ़: पंजाब विजीलेंस ब्यूरो ने कपूरथला जिले के गांव झल्ल बींबड़ी के पंचायत सचिव परमजीत सिंह को 15,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस मामले का सह-दोषी, कपूरथला का ब्लॉक विकास एवं पंचायत अधिकारी (बी.डी.पी.ओ.) हरदयाल सिंह गिरफ्तारी से बचकर मौके से फरार होने में सफल हो गया।

    विजीलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि यह गिरफ्तारी गांव झल्ल बींबड़ी के एक निवासी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत पर की गई है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि बी.डी.पी.ओ. और पंचायत सचिव दोनों ने गांव की एक गली के निर्माण से संबंधित लागत का भुगतान करने के लिए बैंक चेक जारी करने के बदले 20,000 रुपये रिश्वत की मांग की थी।

    प्रारंभिक जांच के बाद विजीलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया और पंचायत सचिव को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 15,000 रुपये रिश्वत लेते हुए काबू कर लिया। जबकि बी.डी.पी.ओ. मौके से फरार हो गया। दोनों आरोपियों के खिलाफ विजीलेंस ब्यूरो पुलिस थाना जालंधर में भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज कर लिया है।