Category: Punjab>Kapurthala

  • Jalandhar के पड़ोसी जिले में Mobile Showroom के बाहर चली गोलियां

    Jalandhar के पड़ोसी जिले में Mobile Showroom के बाहर चली गोलियां

    कपूरथलाः जालंधर के पड़ोसी जिले कपूरथला से बड़ी खबर सामने आई है। जहां आज सुबह 10 बजे के करीब बस स्टैंड के पास मोबाइल के शोरूम के बाहर 2 हमलावार गोलियां चलाकर फरार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार लूट की नीयत से आए हमलावारों ने मल्होत्रा मोबाईल शोरूम के बाहर गोलियां चलाई है। कहा जा रहा है कि हमलावारों द्वारा 20 गोलियां चलाई गई है। वहीं घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

    मामले की जानकारी देते हुए शोरूम मालिक टीनू ने बताया कि शोरूम के बाहर लुटेरों द्वारा 20 से 25 गोलियां चलाई गई। गनीमत यह रही कि घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। इस घटना में दुकान के शीशे टूट गए। घटना के दौरान दुकान में 7 से 8 कर्मी मौजूद थे। वहीं घटना की सूचना पीड़ित द्वारा पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगालने में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Punjab News: MIC Mobile Showroom में गोलियां चलने की Live वीडियो आई सामने

    Punjab News: MIC Mobile Showroom में गोलियां चलने की Live वीडियो आई सामने

    कपूरथलाः जालंधर के पड़ोसी जिले कपूरथला से बड़ी खबर सामने आई है। जहां आज सुबह 10 बजे के करीब बस स्टैंड के पास MIC मोबाइल के शोरूम के बाहर 2 हमलावार गोलियां चलाकर फरार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार लूट की नीयत से आए हमलावारों ने मल्होत्रा मोबाईल शोरूम के बाहर गोलियां चलाई है। कहा जा रहा है कि हमलावारों द्वारा 20 गोलियां चलाई गई है। वहीं घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जिसमें दो व्यक्ति भागते हुए दिखाई दे रहे है। भाग रहे युवकों के चेहरे कपड़े से ढके हुए है। वहीं घटना में दुकान पर लगे शीशे पर गोलियों के निशान भी दिखाई दे रहे है। वीडियो के अनुसार सड़क किनारे खड़े दोनों हमलावार पहले वहां पर इंतजार करते है, जिसके कुछ देर बाद दोनों घटना को अंजाम देकर फरार हो जाते है। मामले की जानकारी देते हुए शोरूम मालिक टीनू ने बताया कि शोरूम के बाहर लुटेरों द्वारा 20 से 25 गोलियां चलाई गई। गनीमत यह रही कि घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। इस घटना में दुकान के शीशे टूट गए। घटना के दौरान दुकान में 7 से 8 कर्मी मौजूद थे। वहीं घटना की सूचना पीड़ित द्वारा पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगालने में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बताया जा रहा हैकि मौके पर पुलिस को गोलियों को कुछ खोल भी बरामद हुए है। हालांकि इस मामले में पुलिस कोई अधिकारिक बयान नहीं दे रहे।

    गोलियां चलने की Live वीडियो आई सामने

  • Punjab News: ठगी मारने के मामले में Dream Visa Overseas का मालिक गिरफ्तार

    Punjab News: ठगी मारने के मामले में Dream Visa Overseas का मालिक गिरफ्तार

    कपूरथलाः पंजाब में ट्रैवल एजेंटों द्वारा लोगों से ठगी मारने के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इसी के चलते फगवाड़ा पुलिस ने विदेश भेजने की आड़ में लाखों रुपए की ठगी करने के लुधियाना के ट्रैवल एजेंट को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अनिकेत आनंद उर्फ अंकुश पुत्र राजेश कुमार निवासी भामियां खुर्द लुधियाना के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए SP रूपिंदर कौर भट्टी ने बताया कि आरोपी ने गुरु हरगोविंद नगर में ड्रीम वीजा ओवरसीज के नाम का अवैध रूप से कार्यालय खोला गया था।

    SP ने बताया कि आरोपी अनिकेत आनंद कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर फगवाड़ा और इसके आसपास के लोगों को विदेश भेजने के नाम पर अपने जाल में फंसाता था। और इनसे मोटी रकम वसूलता था। उन्होंने बताया कि अब तक उनके पास 13 लोगों ने शिकायत दी है। और इन लोगों से अनिकेत आनंद ने 2-2 लाख रुपए विदेश भेजने के नाम पर लिए थे।

    SP ने कहा कि अनिकेत आनंद को लोगों के साथ ठगी करने के मामले में काबू किया गया है और इसके खिलाफ BNS की धारा 318 (4) 60 के तहत FIR दर्ज किया गया। उन्होंने यह भी बताया कि आरोपी अवैध रूप से ऑफिस चला रहा था। और आरोपी के दो अन्य साथियों के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

     

  • Punjab News: छप्पड़ से मिले गुटका साहिब और धार्मिक तस्वीरें

    Punjab News: छप्पड़ से मिले गुटका साहिब और धार्मिक तस्वीरें

    कपूरथलाः नडाला के एक छप्पड़ में से आज तीन गुटका साहिब और धार्मिक तस्वीरें एसजीपीसी को मिलीं। जिसके बाद उन्होंने मौके पर पहुंच कर गुटका साहिब और धार्मिक तस्वीरें बरामद की और इसकी सूचना पुलिस के उच्च अधिकारियों को दी। वहीं मामले की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए।

  • Punjab News: Balbir Bhundar को कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर Bibi Jagir Kaur ने साधे निशाने, देखें वीडियो

    Punjab News: Balbir Bhundar को कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर Bibi Jagir Kaur ने साधे निशाने, देखें वीडियो

    कपूरथलाः श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा सुखबीर बादल को तनखैया घोषित करने के फैसले का बीबी जागीर कौर ने स्वागत किया। वहीं बीबी जागीर कौर ने मीडिया से बात करते हुए बलबीर सिंह भूंदड़ को शिरोमणि अकाली दल का कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने का विरोध जताया है। बीबी ने कहा कि बलबीर सिंह भूंदड़ की उम्र भी काफी हो चुकी है और वह भी गुनाहगार है।

    उन्होंने कहा कि अगर सुखबीर बादल ने इस्तीफा दिया होता तो वह पार्टी उन्हें कारजकारी प्रधान लगा सकते थे। उन्होंने कहा कि भूदड़ भी सुखबीर बादल के साथ दोषी है, क्योंकि वह उनके साथ मिलकर मीटिंग करवाते रहे। उन्होंने कहा कि पार्टी में कई अन्य उपाध्यक्ष भी थे जो फैसले ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि वह शिरोमणि अकाली दल को मजबूत करने के लिए काम कर रहे हैं और शिरोमणि अकाली दल को मजबूत करेंगे और हमेशा शिरोमणि अकाली दल के साथ काम करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि जब पार्टी की मजबूती और सिंद्धातों की बात नहीं मानी गई तो वह पार्टी से अलग हुए है।

    लेकिन वह पार्टी को मजबूत करने के लिए उनके हित में काम करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि अब ऐसे में उन्हें चाहे कोई बागी कहे या कुछ भी कहे उन्हें कोई परवाह नहीं है। लेकिन वह पार्टी के हित के लिए हमेशा खड़े रहेंगे। वहीं 92 लाख के खर्च को लेकर बीबी जागीर कौर ने सवाल खड़े किए है। उन्होंने कहा कि प्रधान ने अकाल तख्त से ऐसी कई बाते छुपा कर रखी। बीबी जागीर कौर ने कहा कि सुखबीर बादल प्रधान पद पर नहीं रह सकते।

  • Punjab News: दिन दहाड़े घर से लाखों की नगदी, डॉलर और गहने लेकर चोर फरार

    Punjab News: दिन दहाड़े घर से लाखों की नगदी, डॉलर और गहने लेकर चोर फरार

    कपूरथलाः गांव लक्खन में दिन दहाड़े घर में चोरी की वारदात का मामला सामने आया है। जहां बाइक सवार 3 लुटेरे घर से लाखों की नगदी, कैनेडियन डॉलर और गहने लेकर फरार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार दपंति घर को ताला लगाकर किसी रिश्तेदार के विवाह समारोह में गए थे। जब वापस घर लौटें और मेन गेट खोल कर अंदर गए तो देखा कि घर के अंदर कमरों के दरवाजे खुले हुए थे। कमरों के अंदर सामान बिखरा पड़ा था।

    पीड़ित ने कहा कि घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसमें 3 लुटेरे बाइक पर सवार होते जाते हुए दिखाई दे रहे है। पीड़ित परिवार ने बताया कि चोर घर से एक हजार कैनेडियन डॉलर, सवा लाख रुपए की नगदी और सोने के गहने लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना पीड़ित परिवार ने सुभानपुर थाने की पुलिस को दे दी है। वहीं एसएचओ कंवरजीत सिंह ने बताया कि सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा जारी है।

  • Punjab News: नशा तस्करी का विरोध करना युवकों को पड़ा महंगा, तेजधार हथियारों से किया हमला, केस दर्ज

    Punjab News: नशा तस्करी का विरोध करना युवकों को पड़ा महंगा, तेजधार हथियारों से किया हमला, केस दर्ज

    कपूरथलाः पंजाब में भले ही सरकार और पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। लेकिन अभी भी नशेड़ियों द्वारा नशे का कारोबार सरेआम किया जा रहा है। घटना की सूचना देने पर नशेड़ी हमला कर देते है। वहीं ताजा मामला मेहताबगढ़ मोहल्ले से सामने आया है, जहां दो युवकों को नशा तस्करी का विरोध करना महंगा पड़ गया। दरअसल, विरोध करने पर तस्करी करने वाले युवकों ने 15-20 बदमाशों ने दोनों युवकों के घर में घुसकर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इस दौरान हमलावारों ने गाड़ी एवं दुकान में भी तोड़फोड़ कर दी है।

    घटना की CCTV फुटेज भी वायरल हुई है। वारदात को अंजाम देने के बाद लोगों को इकट्ठा होने पर हमलावर मौके से भाग गए। घायलों की पहचान चंचल एवं अनिल पुत्र करतार सिंह वासी मोहल्ला मेहताबगढ़ के रुप में हुई है। वहीं घटना में घायल हुए 2 व्यक्तियों को परिजनों ने उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मामले की जानकारी देते हुए DSP सब डिवीजन हरप्रीत सिंह ने बताया कि घायलों के बयान कलमबंद कर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है।

    सिविल अस्पताल में घायल चंचल ने बताया कि वीरवार को उसकी बुआ का लड़का उनसे मिलने के लिए आया था, जब वह घर के बाहर गाड़ी को ठीक ढंग से लगा रहा था, तो कुछ युवक वहां पर आ गए और उन्होंने समझा कि वह नशा खरीदने के लिए आया है। जब उसने कहा कि वह रिश्तेदार को मिलने के लिए आया है, तो नया व्यक्ति देख उससे लूटपाट की गई। इस दौरान उनकी वहां पर कहासुनी भी हुई।

    वहीं जब नशा तस्करों को इसका पता चला तो उक्त युवक उन्हें नशा बेचने से रोकने वाले का रिश्तेदार है, तो नशा तस्करों ने तेजधार हथियारों से लेस होकर घायल नौजवान के घर दुकान में दाखिल होकर नौजवान के साथ मारपीट कर उनके घर दुकान व गाड़ियों की तोड़फोड़ कर दी और यह कहते हुए वहां भाग गए कि नशा बेचेंगे, जो करना है, कर लो।

    उन्होंने बताया कि उक्त युवकों ने तहस में आकर उनके घर के बाहर खड़ी कार के शीशे भी तोड़ दिए और घर में भी काफी तोड़फोड़ की है। वहीं गंभीर घायल अवस्था में उन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना की सूचना के बाद सिटी थाना पुलिस ने CCTV फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। DSP सब डिवीज़न हरप्रीत सिंह ने बताया कि घायलों के बयान दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की जा रही है।

  • Punjab News: Rana Gurjit को बड़ा झटका, 63 करोड़ का लगा जुर्माना, शुगर लिमिटेड के निदेशक समेत 15 पर बैन

    Punjab News: Rana Gurjit को बड़ा झटका, 63 करोड़ का लगा जुर्माना, शुगर लिमिटेड के निदेशक समेत 15 पर बैन

    कपूरथलाः सियासी रसूखदार राणा परिवार को सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (सेबी) से बड़ा झटका लगा है। इससे इनकी आधिपत्य वाली राणा शुगर लिमिटेड (आरएसएल) की मुश्किलें काफी बढ़ गई हैं। सेबी ने आरएसएल के निदेशक मंडल समेत पांच फर्मों को दो साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है। वहीं, आरएसएल सहित छह फर्मों, चेयरमैन, एमडी, डायरेक्टर व प्रमोटर, राणा परिवार के सदस्य व अन्य समेत 15 पर 63 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। सेबी के मुख्य महाप्रबंधक की ओर से जारी फाइनल ऑर्डर में 45 दिन के अंदर उक्त राशि का ऑनलाइन भुगतान का निर्देश दिया गया है। साथ ही आरएलएल को पांच फर्मों से 15 करोड़ रुपये की जुर्माना राशि 60 दिन में रिकवर करने के भी आदेश जारी किए हैं। सेबी के मुख्य महाप्रबंधक जी रामर की ओर से 27 अगस्त को फाइनल ऑर्डर जारी किया गया। इसमें आरएसएल के प्रमोटरों व प्रमोटर से संबंधित संस्थाओं की ओर से आरएसएल से फंड के डायवर्जन, आरएसएल के वित्तीय विवरणों में गलत बयानी समेत कई कार्रवाई में आरोपी पाया गया। इससे सेबी एक्ट-1992, सेबी के पीएफयूटीपी रेगुलेशन-2003 और एलओडीआर रेगुलेशन-2015 के प्रावधानों का उल्लंघन हुआ है। इसकी जांच अवधि वित्तीय वर्ष 2014-15 से वित्त वर्ष 2020-21 तक मानी गई है। सेबी की जांच में अन्य बातों के साथ-साथ आरोप लगाया गया कि कंपनी ने अपने प्रबंध निदेशक, अध्यक्ष और परिवार के अन्य सदस्यों सहित अपने प्रमोटर निदेशकों के साथ मिलकर आरएसएल के प्रबंध निदेशक और उनके परिवार के सदस्यों की ओर से अप्रत्यक्ष रूप से नियंत्रित कुछ निजी सीमित कंपनियों का उपयोग करके कंपनी के धन को डायवर्ट करने की योजना तैयार की थी। इन निजी कंपनियों को संबंधित पक्ष के रूप में नहीं दिखाया गया, भले ही ये अप्रत्यक्ष रूप से आरएसएल के प्रमोटरों की तरफ से इसके प्रबंध निदेशक सहित नियंत्रित थीं और परिणामस्वरूप इन निजी कंपनियों के साथ लेनदेन को भी संबंधित पक्ष के लेनदेन के रूप में नहीं दिखाया गया।

    इन 15 पर दो साल का बैन

    सेबी ने आरएसएल के एमडी कम-प्रमोटर इंद्रप्रताप सिंह राणा, चेयरमैन कम-प्रमोटर रणजीत सिंह राणा, डायरेक्टर कम-प्रमोटर वीरप्रताप सिंह राणा, गुरजीत सिंह राणा, करण प्रताप सिंह राणा, राजबंस कौर राणा, प्रीतइंद्र सिंह राणा, सुखजिंदर कौर (राणा परिवार सदस्य), मनोज गुप्ता और पांच फर्म फ्लालेस ट्रेडर्स प्राइवेट लिमिटेड, सेंचुरी एग्रो प्राइवेट लिमिटेड, जेआर बिल्डिर्स प्राइवेट लिमिटेड, आरजे टैक्सफैब प्राइवेट लिमिटेड, आरजीएस ट्रेडर्स प्राइवेट लिमिटेड की स्टॉक मार्केट में प्रवेश पर रोक लगा दी है। इन सभी को इस आदेश के लागू होने की तारीख से दो साल की अवधि के लिए प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से सिक्योरिटीज मार्केट से खरीद, बिक्री या अन्यथा लेनदेन करने या किसी भी तरह से बाजार से जुड़े होने से प्रतिबंधित कर दिया गया है।

    राणा परिवार के 8 लोगों पर लगे ये प्रतिबंध

    सेबी चीफ की ओर से जारी आर्डर में आरएसएल के एमडी कम-प्रमोटर इंद्रप्रताप सिंह राणा, चेयरमैन कम-प्रमोटर रणजीत सिंह राणा, डायरेक्टर कम-प्रमोटर वीरप्रताप सिंह राणा, गुरजीत सिंह राणा, करण प्रताप सिंह राणा, राजबंस कौर राणा, प्रीतइंद्र सिंह राणा, सुखजिंदर कौर को दो साल के के लिए किसी अन्य सूचीबद्ध कंपनी के निदेशक या प्रमुख प्रबंधकीय व्यक्ति के रूप में कोई भी पद धारण करने से भी प्रतिबंधित किया गया है।

    45 दिन के भीतर भुगतान के आदेश

    सेबी ने इस नोटिस के मिलने से 45 दिन के भीतर आरएसएल समेत छह फर्मों व राणा परिवार के आठ सदस्यों व एक अन्य व्यक्ति पर लगे 63 करोड़ रुपये के जुर्माने की राशि के ऑनलाइन भुगतान के आदेश जारी किए हैं।

    किसे कितना जुर्माना

    राणा शुगर लिमिटेड-07 (राशि करोड़ में) इंद्रप्रताप सिंह राणा-09 रणजीत सिंह राणा-05 वीरप्रताप सिंह राणा-05 गुरजीत सिंह राणा-04 करणप्रताप सिंह राणा-04 राजबंस कौर-04 प्रीत इंद्र सिंह राणा-03 सुखजिंदर कौर-03 मनोज गुप्ता-04 फ्लालेस ट्रेडर्स प्रा.लि.-03 सेंचुरी एग्रो प्रा.लि.-03 जेआर बिल्डर्स प्रा.लि.-03 आरजे टैक्सफेब प्रा.लि.-03 आरजीएस ट्रेडर्स प्रा.लि.-03 सेबी के आर्डर में आरएसएल को यह खास हिदायत है कि उसकी ओर से पांच फर्मों फ्लालेस ट्रेडर्स प्राइवेट लिमिटेड, सेंचुरी एग्रो प्राइवेट लिमिटेड, जेआर बिल्डिर्स प्राइवेट लिमिटेड, आरजे टैक्सफैब प्राइवेट लिमिटेड, आरजीएस ट्रेडर्स प्राइवेट लिमिटेड से 15 करोड़ रुपये की जुर्माना राशि की रिकवरी जाएगी। इसके लिए एक प्रतिष्ठित लॉ फर्म को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज(एनएसई) की सलाह से 60 दिनों के भीतर नियुक्त करेगी। यह लॉ फर्म बकायों की वसूली के लिए एनएसई की देखरेख में काम करेगी। गुरजीत सिंह राणा कपूरथला से कांग्रेस विधायक हैं। कांग्रेस की सरकार में दो बार मंत्री भी रहे हैं और सांसद भी रह चुके हैं। जबकि आरएसएल के एमडी इंद्रप्रताप सिंह राणा सुल्तानपुर हलके से विधायक हैं और गुरजीत सिंह राणा के बड़े बेटे हैं। इंद्रप्रताप सिंह पहली बार सुल्तानपुर लोधी से आजाद चुनाव लड़े और जीते। राजबंस कौर राणा विधायक गुरजीत सिंह राणा की धर्मपत्नी और पूर्व विधायक हैं। सुखजिंदर कौर भी पूर्व विधायक हैं।
  • Punjab News: संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति का शव बरामद, हत्या की आंशका, FIR दर्ज, देखें वीडियो

    Punjab News: संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति का शव बरामद, हत्या की आंशका, FIR दर्ज, देखें वीडियो

    कपूरथलाः गांव बिशनपुर जट्टा में देर रात एक व्यक्ति की संदिघ्ध परिस्थितियों में हत्या किये जाने की खबर है। मिली जानकारी अनुसार बिशनपुर जट्टा के नजदीक लक्खन रोड पर एक व्यक्ति का शव पड़े होने की सूचना कंट्रोलरूम पर मिली थी। जिसके बाद मौके पर आला अधिकारियों ने पहुंच कर देखा कि सड़क किनारे एक व्यक्ति का शव लहूलुहान हालत में पड़ा था।

    जिसके सिर पर तेजधार हथियारों से हमला किया हुआ था और उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। मृतक की पहचान ओंकार सिंह उर्फ़ काकी (50 वर्ष) पुत्र ताराचंद वासी बिशनपुर जट्टा के रूप में हुई है। मृतक का बाइक भी मौके ही खड़ा था। कंट्रोल रूम पर सड़क किनारे पड़े एक शव की सूचना मिलने के बाद एसएसपी वत्सला गुप्ता, फोरेंसिक टीम तथा संबंधित थाना पुलिस सहित मौके पर पहुंची। जिसके बाद एसएसपी कपूरथला वत्सला गुप्ता ने टीम को आसपास के सीसीटीवी की जांच करते हुए मामले की गंभीरता से जांच के आदेश दिए हैं।

    वहीँ मृतक के परिवार के बयान कलम बंद किये जा रहे हैं। पुलिस टीम ने जाँच शुरू करते हुए शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। डीएसपी सब डिवीजन हरप्रीत सिंह ने बताया कि मृतक पर कुछ वर्ष पहले एक पोक्सो एक्ट का मामला दर्ज हुआ था। जिसको देखते हुए के कई तरह के एंगल के आधार पर जांच की जा रही है। फिलहाल मृतक के परिजनों के बयान दर्ज कर दो लोगो के खिलाफ FIR दर्ज करने की कार्रवाई जारी है।

  • Kapurthala : 8 वर्षीय बच्ची के साथ हुआ Rape, आरोपी गिरफ्तार

    Kapurthala : 8 वर्षीय बच्ची के साथ हुआ Rape, आरोपी गिरफ्तार

    कपूरथला: जिले से इंसानियत को शर्मनाक करने की खबर सामने आई है। जहा एक युवक द्वारा 8 वर्षीय बच्ची के साथ रेप किया गया। पुलिस के मुताबिक शहर के बाहरी क्षेत्र में पैलेस के नजदीक रहने वाली एक महिला ने शिकायत में बताया कि वह मजदूरी का काम करती है और उसके चार बच्चे हैं। बड़ी बेटी 8 वर्ष की है, जिसकी दिमागी हालत ठीक नहीं है।

    23 अगस्त की दोपहर करीब1 बजे उसकी बच्ची पड़ोसियों की बकरियों को साइड करने गई थी। जहां कॉलोनी में रहने वाले युवक सुखजिंदर सिंह निवासी धक्का कालोनी बच्ची को 10 रुपए का लालच देकर अपने घर ले गया। कुछ देर बाद जब वह घर आई तो रोने लगी। जिसके बाद बच्ची ने मां को पूरी बात बताई। परिवार वाले बच्ची को साथ लेकर आरोपी के घर गए और उसकी पहचान करवाई।

    पीड़ित बच्ची की मां की शिकायत पर सिटी थाना पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपी सुखजिंदर के खिलाफ BNS की धारा 65 (2) 06 पोक्सो एक्ट के तहत FIR दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।