Punjab News: संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति का शव बरामद, हत्या की आंशका, FIR दर्ज, देखें वीडियो

कपूरथलाः गांव बिशनपुर जट्टा में देर रात एक व्यक्ति की संदिघ्ध परिस्थितियों में हत्या किये जाने की खबर है। मिली जानकारी अनुसार बिशनपुर जट्टा के नजदीक लक्खन रोड पर एक व्यक्ति का शव पड़े होने की सूचना कंट्रोलरूम पर मिली थी। जिसके बाद मौके पर आला अधिकारियों ने पहुंच कर देखा कि सड़क किनारे एक व्यक्ति का शव लहूलुहान हालत में पड़ा था।

जिसके सिर पर तेजधार हथियारों से हमला किया हुआ था और उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। मृतक की पहचान ओंकार सिंह उर्फ़ काकी (50 वर्ष) पुत्र ताराचंद वासी बिशनपुर जट्टा के रूप में हुई है। मृतक का बाइक भी मौके ही खड़ा था। कंट्रोल रूम पर सड़क किनारे पड़े एक शव की सूचना मिलने के बाद एसएसपी वत्सला गुप्ता, फोरेंसिक टीम तथा संबंधित थाना पुलिस सहित मौके पर पहुंची। जिसके बाद एसएसपी कपूरथला वत्सला गुप्ता ने टीम को आसपास के सीसीटीवी की जांच करते हुए मामले की गंभीरता से जांच के आदेश दिए हैं।

वहीँ मृतक के परिवार के बयान कलम बंद किये जा रहे हैं। पुलिस टीम ने जाँच शुरू करते हुए शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। डीएसपी सब डिवीजन हरप्रीत सिंह ने बताया कि मृतक पर कुछ वर्ष पहले एक पोक्सो एक्ट का मामला दर्ज हुआ था। जिसको देखते हुए के कई तरह के एंगल के आधार पर जांच की जा रही है। फिलहाल मृतक के परिजनों के बयान दर्ज कर दो लोगो के खिलाफ FIR दर्ज करने की कार्रवाई जारी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *