Category: Punjab>Kapurthala

  • Punjab News: RBL Finserve के कर्मियों ने रची थी लाखों की लूट की साजिश, 2 गिरफ्तार

    Punjab News: RBL Finserve के कर्मियों ने रची थी लाखों की लूट की साजिश, 2 गिरफ्तार

    सुल्तानपुर लोधी: कपूरथला पुलिस RBL Finserve के कर्मियों से लूट की घटना को ट्रेस करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि कर्मियों ने खुद लूट की झूठी साजिश रची थी। पुलिस ने बताया कि सुल्तानपुर लोधी में RBL Finserve Limited Bank के 2 कर्मचारियों की ओर से लूट की झूठी कहानी रचकर कलेक्शन की गई रकम का गबन किया गया था। पुलिस ने दोनों के कब्जे से नकदी और अन्य सामान बरामद कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान निशान सिंह पुत्र बग़ीचा सिंह निवासी वाड़ा काली रोड़, जिला फिरोजपुर और लवप्रीत सिंह पुत्र मंगल सिंह निवासी किली बोदला, जिला फिरोजपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 लाख 65 हजार रुपये, 1 सैमसंग टैब और 1 KYC डिवाइस बरामद की है।

    पुलिस अधिकारियों ने बताया कि एसएसपी गौरव तूरा के दिशा निर्देशों इंस्पेक्टर हरिंदर सिंह मुख्य अधिकारी थाना सुल्तानपुर लोधी की टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि 6 मार्च 2026 को RBL Finserve Limited Bank के मैनेजर निर्देश कुमार ने कर्मियों से क्लेक्शन लूट के मामले मे शिकायत दी थी। दरअसल, बैंक के निशान सिंह ने मैनेजर को बताया कि 5 मार्च 2026 की रात करीब 8 बजे जब वह गांव जाबोवाल के नजदीक मोटरसाइकिल पर आ रहा था तो 2 मोटरसाइकिल सवारों ने उसे टांग मारकर गेहूं के खेत में पटक दिया और दातर के बल पर उससे 2 लाख 73 हजार 950 रुपये लूट कर फरार हो गए।

    पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर थाना सुल्तानपुर लोधी में मुकदमा नंबर 48 मिती 06-03-2026 धाराएं 307 और 3(5) BNS तहत दर्ज कर ASI दिलबाग सिंह द्वारा जांच शुरू की गई। जांच के दौरान सामने आया कि यह लूट की घटना झूठी थी और असल में बैंक के ही दो कर्मचारी मिलेभुगत कर कलेक्शन की रकम गबन कर गए थे। पुलिस ने कार्रवाई कर निशान सिंह और लवप्रीत सिंह को को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी RBL Finserve Limited Bank शाखा सुल्तानपुर लोधी में लोन की रिकवरी का काम करते थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों से 2 लाख 65 हजार रुपये नकद, सैमसंग कंपनी का एक टैब और KYC डिवाइस बरामद किए हैं। आरोपियों को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड हासिल किया गया है और मामले की और गहराई से जांच जारी है।

     

  • Punjab News: अवैध हथियारों सहित 3 आरोपी गिरफ्तार

    Punjab News: अवैध हथियारों सहित 3 आरोपी गिरफ्तार

    कपूरथलाः थाना सुल्तानपुर लोधी की पुलिस ने क्राइम की वारदातों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4 पिस्टल और कारतूस बरामद किए है। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी हरगुरदेव सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में 15 फरवरी को पुलिस चौकी मोठांवाला के इंचार्ज एएसआई लखविंदरपाल सिंह अपनी टीम के साथ डडविंडी बस स्टैंड के पास मौजूद थे।

    इस दौरान गुप्त सूचना मिली कि गांव तलवंडी पाई निवासी विशाल पुत्र बग्गा सिंह के पास अवैध हथियार हैं और उसके असामाजिक तत्वों से संबंध हैं। सूचना के आधार पर थाना सुल्तानपुर लोधी में आर्म्स एक्ट की धारा 25, 54 और 59 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी विशाल को गिरफ्तार कर उसके पास से 2 अवैध पिस्टल और 4 कारतूस बरामद किए।

    पूछताछ में विशाल ने खुलासा किया कि उसने ये हथियार करीब एक माह पहले मनप्रीत सिंह उर्फ मापी निवासी गांव पम्मन से 3 लाख रुपये में खरीदे थे। इसके बाद पुलिस ने मनप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर उसके पास से एक बरेटा .30 बोर पिस्टल और एक खुली पिस्तौल बरामद की। जांच के दौरान अमनदीप सिंह उर्फ अमन को भी नामजद कर प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया गया। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।

  • Punjab News: पाक गई सरबजीत कौर को लेकर हाईकोर्ट पहुंचा पति, किए खुलासे, देखें वीडियो

    Punjab News: पाक गई सरबजीत कौर को लेकर हाईकोर्ट पहुंचा पति, किए खुलासे, देखें वीडियो

    कपूरथलाः सिख जत्थे के साथ दर्शन के बहाने पाकिस्तान गई सरबजीत कौर को लेकर मामला थमने का नाम नहीं ले रहा। दरअसल, सरबजीत कौर ने पाकिस्तान जाकर नासिर हुसैन से निकाह कर लिया था और उसके बाद पाक मीडिया के सामने सरबजीत कौर ने वहां रहने का फैसला किया। वहीं इस मामले को लेकर सरबजीत का पति करनैल सिंह लाहौर हाईकोर्ट पहुंच गया। करनैल ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर सरबजीत को पाकिस्तान से निकालने और भारत भेजने की मांग की है। इस दौरान उसने पुरानी शादी की तस्वीरें जारी करते हुए खुलासे भी किए है। करनैल ने दावा किया कि सरबजीत ने उससे तलाक नहीं लिया। इसके बावजूद दूसरी शादी कर ली। उसे अश्लील फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल किया गया। ब्लैकमेलिंग के जरिए दुबई से उससे पैसे भी मंगाए गए।

    यही नहीं, पति ने कहा कि सरबजीत ने तीर्थ यात्रा के वीजा नियमों का ही उल्लंघन नहीं किया बल्कि फॉरेनर्स एक्ट और इस्लामी कानून भी तोड़ा है। उसने कहा कि बिना तलाक के नासिर हुसैन के सरबजीत के साथ शारीरिक संबंध अवैध हैं और उस पर रेप की FIR होनी चाहिए। पति ने उसके इस्लाम कबूल करने को भी जबरन धर्म परिवर्तन बताया, क्योंकि इसमें शरिया कानून के तहत प्रक्रिया फॉलो नहीं की गई। सरबजीत ने दावा किया था कि उनके बीच 8 साल से प्रेम संबंध थे। वह ऑनलाइन एक-दूसरे से जुड़े थे। वह अपनी मर्जी से पाकिस्तान आई और नासिर से निकाह करके खुश है।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    ਸਰਬਜੀਤ ਕੌਰ ਮਾਮਲਾ: ਪਹਿਲੇ ਪਤੀ ਦਾ ਲਾਹੌਰ ਹਾਈ ਕੋਰਟ ਰੁਖ, ਨਿਕਾਹ ਅਤੇ ਧਰਮ ਪਰਿਵਰਤਨ ’ਤੇ ਕਾਨੂੰਨੀ ਸਵਾਲ

    सरबजीत कौर के पति करनैल सिंह के वकील अली चंगेजी संधू ने कहा कि सरबजीत भारत से पाकिस्तान यात्रा पर आई थी। उसने पाकिस्तान में शादी कर ली। इसके बाद सरबजीत के भारतीय पति ने उनके माध्यम से लाहौर हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। वकील अली चगेंजी ने कहा कि सरबजीत कौर पहले से विवाहित थीं। उसने अभी तक भारत में मैरिज एक्ट के तहत तलाक के लिए आवेदन नहीं किया है। पाकिस्तान में भी उन्होंने ऐसा कोई कानूनी सबूत पेश नहीं किया, जिससे यह साबित हो सके कि करनैल सिंह के साथ उनका वैवाहिक संबंध समाप्त हो चुका है। इसलिए उन्हें भारत वापस भेजा जाना चाहिए।

    वकील चंगेजी ने कहा कि याचिका में जबरन धर्म परिवर्तन का भी मामला उठाया गया है। वकील के अनुसार, नासिर हुसैन ने उनकी आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो बनाए। जिसके आधार पर सरबजीत को ब्लैकमेल किया। इसके बाद करनैल सिंह से पैसों की मांग की गई। सरबजीत ने दुबई के माध्यम से पैसे भेजे ताकि उनकी वीडियो लीक न की जाए। ये सभी तथ्य याचिका में शामिल किए गए हैं।

    वकील चंगेजी ने बताया कि याचिका में यह भी आरोप है कि पाकिस्तान में विवाह के बाद भी सरबजीत कौर ने करनैल सिंह को फोन किया। जिसमें उसने कहा कि उसके साथ पाकिस्तान में गलत व्यवहार हो रहा है। वह भारत वापस आना चाहती हैं। इस संबंध में एक कॉल रिकॉर्डिंग भी सबूत के तौर पर याचिका के साथ लगाई गई है।

  • Punjab News: व्यक्ति ने महिला के कपड़े फाड़कर गली में बुरी तरह पीटा, बचाने आए पति को भी किया घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: व्यक्ति ने महिला के कपड़े फाड़कर गली में बुरी तरह पीटा, बचाने आए पति को भी किया घायल, देखें वीडियो

    कपूरथलाः सुल्तानपुर लोधी विधानसभा क्षेत्र के तलवंडी चौधरियां थाने के तहत आने वाले एक गांव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक नशा तस्कर द्वारा परिवार पर हमला किया गया। इस दौरान दंपति बुरी तरह घायल हो गए हैं और सहम के माहौल में हैं। पीड़ितों ने पुलिस को मामले की शिकायत दे दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी देते पीड़ित महिला ने बताया कि गांव का एक युवक नशा तस्करी का काम करता है और नाबालिग बच्चों को भी मुफ्त में ड्रग्स देकर नशे का आदी बनाता है। महिला ने बताया कि उसने उसके दोनों बेटों को भी नशे के नर्क में डाल दिया है। उसने अपने एक बेटे को अब नशा मुक्ति केंद्र भी भेजा है जिसके चलते उन्हें आर्थिक नुक्सान झेलना पड़ रहा है। महिला का आरोप है कि जब वह उसका विरोध करते हैं तो आरोपी युवक उसके घर आकर उन्हें पीटता है और लड़ाई झगड़ा करता है।

    महिला के मुताबिक, आरोपी कल रात उसके बेटे को घर से कहीं ले गया। वह उसे ढूंढ रही थी कि आरोपी ने उसे सड़क पर घेर लिया और बुरी तरह पीटा गया। आरोपियों ने उसका गला दबाया और उसके कपड़े फाड़कर रेप करने की भी कोशिश की। महिला का कहना है कि उसे सड़क पर घसीटा गया और श्मशान घाट ले जाने की कोशिश की गई। वह चिल्लाती रही लेकिन किसी ने भी उसकी मदद नहीं की। उक्त युवक इतने नशे में था कि उसे इस बात की परवाह नहीं थी कि मेरी जान भी जा सकती थी। जब पति को घटना के बारे में पता चला, तो उसने आरोपी को रोकने की कोशिश की, तो उसे भी बुरी तरह पीटा गया। पति के सिर और पसलियों में गंभीर चोटें आई हैं और उसके हाथ-पैर ठीक से काम नहीं कर रहे हैं।

    महिला का आरोप है कि उक्त युवक गांव में खुलेआम हेरोइन बेचता है और जो लड़के नशा नहीं करते उन्हें अपने घर बुलाकर मुफ्त में ड्रग्स देता है। उसका यह भी कहना है कि आरोपी के परिवार वाले भी इस धंधे में उसके पार्टनर हैं और गांव में 15-16 साल के कई नाबालिग बच्चे इसकी लत में पड़ चुके हैं।

    पीड़ित का परिवार दिहाड़ी मजदूरी करके गुजारा करता है। महिला ने कहा कि गरीबी और डर के कारण उसकी पुलिस के पास जाने की हिम्मत नहीं हुई। अब इस घटना के बाद उन्होंने मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और गांव से ड्रग्स को खत्म किया जाए ताकि दूसरी मांओं के बच्चों को बचाया जा सके।

    इस बीच, पूरी घटना के बारे में तलवंडी चौधरियां थाने में तैनात ASI हरजिंदर सिंह ने कहा कि उन्हें मामले की जानकारी मिली है और पति-पत्नी का MLAR ले लिया गया है। दोनों के बयान लेने के बाद उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

  • Punjab News: MLA खैहरा के प्रॉपर्टी पर चला पीला पंजा, माहौल तनावपूर्ण, भारी पुलिस फोर्स तैनात, देखें वीडियो

    Punjab News: MLA खैहरा के प्रॉपर्टी पर चला पीला पंजा, माहौल तनावपूर्ण, भारी पुलिस फोर्स तैनात, देखें वीडियो

    कपूरथला: जिले के गांव रामगढ़ में उस समय स्थिति बहुत तनावपूर्ण हो गई, जब प्रशासन ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में विधायक सुखपाल सिंह खैहरा के निवास से जुड़ी कथित गैरकानूनी निर्माण को तोड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी। इस कार्रवाई को लेकर खैहरा और उनके समर्थकों में भारी रोष व्याप्त हो रहा है।

    प्रशासनिक सूत्रों का कहना है कि यह कार्रवाई केवल उस हिस्से पर की जा रही है जो गैरकानूनी निर्माण के घेरे में आता है। उनके अनुसार यह कदम नियमों के अनुसार उठाया गया है। हालांकि सुखपाल सिंह खैहरा ने इसे ‘राजनीतिक बदला लेने’ करार दिया है। उन्होंने कहा कि अवैध आदेशों पर मेरे घर के हिस्से को बिना किसी नोटिस या सुनवाई के जबरदस्ती तोड़ा जा रहा है।”

    खैहरा की अपील के बाद बड़ी संख्या में समर्थक उनके घर के बाहर इकट्ठे होने लगे हैं। किसी भी हिंसक टकराव को रोकने के लिए इलाके को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। कई जिलों के पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर तैनात हैं। समर्थकों की ओर से नारेबाजी की जा रही है। मौके पर माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है।

  • Punjab News: राहुल गांधी की यात्रा को लेकर राणा गुरजीत सिंह का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: राहुल गांधी की यात्रा को लेकर राणा गुरजीत सिंह का आया बयान, देखें वीडियो

    कपूरथला। राहुल गांधी की प्रस्तावित पंजाब यात्रा को लेकर प्रदेश के कांग्रेस नेताओं की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं। इसी कड़ी में राणा गुरजीत सिंह ने भी अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। राणा गुरजीत सिंह ने कहा कि राहुल गांधी की यह पंजाब यात्रा वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों की शुरुआत के समान है। वह बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ उनकी जनसभा में शामिल होंगे।

    कार्यकर्ताओं से होगा सीधा संवाद
    उन्होंने कहा कि भले ही मंच पर अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे, लेकिन राहुल गांधी का सीधा संवाद पार्टी के कार्यकर्ताओं से ही होगा। इस दौरान वे अमेरिका के साथ संभावित व्यापार समझौते, पंजाब के प्रमुख मुद्दों तथा देश की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर अपने विचार रखेंगे और कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा से भरेंगे।

    कपूरथला में विकास कार्यों का किया शुभारंभ
    राणा गुरजीत सिंह ने यह बातें उस समय कहीं जब वे कपूरथला में विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने लगभग चार वार्डों को जोड़ने वाली सीवरेज लाइन के कार्य का शुभारंभ किया।

    उन्होंने बताया कि इस कार्य को आरंभ करवाना आसान नहीं था, क्योंकि रेलवे लाइन के नीचे से सीवरेज पाइप डालने के लिए रेलवे विभाग से अनुमति लेना आवश्यक था। काफी प्रयासों और पार्षदों की मेहनत के बाद यह कार्य शुरू हो सका। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले कुछ दिनों में क्षेत्रवासियों को सीवरेज की समस्या से पूर्ण राहत मिल जाएगी।

     

     

  • Punjab News: जमीन को लेकर खूनी झड़प, गांव में फैली दहशत, कई घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: जमीन को लेकर खूनी झड़प, गांव में फैली दहशत, कई घायल, देखें वीडियो

    कपूरथलाः शहर के गांव खेड़ा दोना में एक जमीनी प्लॉट को लेकर 2 पक्षों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। मामला उस समय तूल पकड़ गया जब एक पक्ष अपनी जमीन की चारदीवारी कर रहा था। इसी दौरान गांव के कुछ लोगों ने इसका विरोध किया, जिसके बाद कहासुनी झगड़े में बदल गई। इस दौरान एक व्यक्ति अर्धनग्न हालत में महिला और दूसरे व्यक्ति को बुरी तरह पीट रहा है।

    घटना का वीडियो भी सामने आया है जिसमें एक महिला के सिर से खून निकल रहा है और हमलावर उसे भद्दी भाषा बोल रहा है। विरोध कर रहे लोगों का कहना है कि जिस स्थान पर चारदीवारी की जा रही थी, वहां से गांव के मंदिर को जाने वाला रास्ता है। उनका आरोप है कि रास्ता बंद करने की कोशिश की जा रही थी, जिसे लेकर उन्होंने आपत्ति जताई।

    वहीं दूसरे पक्ष ने कहा कि वे अपनी निजी जमीन पर निर्माण कार्य कर रहे थे। उनका आरोप है कि कुछ लोग बिना वजह काम रुकवाने की कोशिश कर रहे थे, जिसके चलते विवाद बढ़ा। झगड़े में घायल हुए लोगों को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायलों ने आरोप लगाया है कि हमला करने वालों में एक पुलिस अधिकारी का बेटा भी शामिल है। उनका कहना है कि वे केवल मंदिर का रास्ता बंद न करने की अपील कर रहे थे, लेकिन उन पर हमला कर दिया गया।

    पुलिस ने घायलों के बयान के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि गांव का माहौल किसी भी कीमत पर खराब नहीं होने दिया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

  • Punjab News: बस स्टैंड के पास से एक्टिवा लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

    Punjab News: बस स्टैंड के पास से एक्टिवा लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

    कपूरथलाः शहर में चोरी की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। आए दिन चोर घटनाओं को अंजाम देकर फरार हो रहे है। वहीं ताजा मामला बस स्टैंड के पास से चोरी का सामने आया है। रोजाना चोरी की घटनाएं सामने आने से शहरवासी दहशत में हैं। दरअसल, अब बस स्टैंड के नजदीक जटपुरा इलाके में घर के बाहर खड़ी एक स्कूटी लेकर चोर फरार हो गया। घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

    फुटेज में दिखाई दे रहा है कि आरोपी पहले इलाके में घूमकर रेकी करता है। कुछ समय तक इधर-उधर नजर रखने के बाद वह मौके का फायदा उठाते हुए स्कूटी लेकर फरार हो जाता है। घटना से साफ है कि चोर बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय लोग काफी परेशान हैं।

    उनका कहना है कि यदि समय रहते सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो ऐसे असामाजिक तत्वों के हौसले और बुलंद हो सकते हैं। लोगों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि गश्त बढ़ाई जाए, संदिग्ध लोगों की जांच की जाए और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए, ताकि शहर में दोपहिया वाहन मालिक खुद को सुरक्षित महसूस कर सकें।

     

     

  • Punjab News: ड्रोन मंडराता देख माडर्न जेल परिसर में मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    Punjab News: ड्रोन मंडराता देख माडर्न जेल परिसर में मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    कपूरथलाः जिले के माडर्न जेल परिसर पर ड्रोन मंडराने को लेकर प्रशासन में हड़कंप मच गया। ड्रोन दिखते ही जेल प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया और पूरे जेल परिसर में सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया गया। जेल सुरक्षा गार्ड द्वारा रात में की गई तलाशी के दौरान ड्रोन नहीं मिल सका, लेकिन सुबह दोबारा तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान सुरक्षा टावर नंबर 9 के पीछे बैरक नंबर 3 के पास एक ड्रोन भी बरामद हुआ है।

    घटना की सूचना के बाद थाना कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसएचओ कोतवाली हरदीप सिंह ने बताया कि पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि ड्रोन किसने और किस मकसद से जेल परिसर में भेजा था। जेल प्रशासन से मिली जानकारी अनुसार बरामद ड्रोन मिनी 255 कंपनी का भूरे रंग का है, जिसके साथ टेप से कुछ सामान लिपटा हुआ था।

    जांच करने पर ड्रोन से एक पैकेट पत्ता छाप तंबाकू, मार्लबोरो गोल्ड एडवांस सिगरेट का एक पैकेट, मेड ब्रांड की फिल्टर सिगरेट के दो पैकेट, एक रेलिंग पेपर का पैकेट और पांच लाइटर बरामद किए गए। मामले को लेकर माडर्न जेल कपूरथला के सहायक सुपरिंटेंडेंट धीरज कुमार ने थाना कोतवाली पुलिस को शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि 17/18 की दरमियानी रात वह ड्यूटी पर तैनात थे और गश्त के दौरान जेल की सीमा के ऊपर ड्रोन मंडराता दिखाई दिया, जिसे गिराने का प्रयास किया गया।

     

  • Punjab News: दिनदहाड़े घर में घुसा चोर, 2 मिनट में 4 लाख की नकदी लेकर फरार, देखें CCTV

    Punjab News: दिनदहाड़े घर में घुसा चोर, 2 मिनट में 4 लाख की नकदी लेकर फरार, देखें CCTV

    कपूरथलाः शहर के मोहल्ला शेर वाला गेट में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां चोर बेखोफ होकर दिनदहाड़े घर को निशाना बनाते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए। चोर ने घर में घुसकर करीब 4 लाख रुपए कैश चुरा लिया। घटना का पता तब चला जब पड़ोस के बच्चों ने किसी अनजान युवक के घर में घुसने की जानकारी दी, लेकिन तब तक चोर कैश लेकर फरार हो चुका था। पीड़ित ने बताया कि कुछ देर पहले उसके घर के सामने खड़ी एक्टिवा भी चोरी हो गई थी। उन्होंने पुलिस को मामले की सूचना दे दी है।

    जानकारी देते पीड़ित साहिल गुप्ता पुत्र नरेश गुप्ता ने बताया कि 15 जनवरी को उनके घर में करीब साढ़े 3 बजे एक युवक घुस गया। उसने इस दौरान कोई जान पहचान वाला बनने का नाटक किया और कमरे में चला गया। तभी मोहल्ले के कुछ बच्चे अंदर आए और उसे कोई पहचान वाला समझकर छत पर चले गए। उन्होंने जब व्यक्ति के बारे में बताया तो जब तक घरवाले छत से नीचे आए, तब तक चोर महज 2 मिनट में घर से नकदी चुराकर रफ्फूचक्कर हो गया। बाद में परिजनों ने उसे मामले की सूचना दी।

    साहिल गुप्ता ने सिटी थाना पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करवाई है। थाना सिटी इंचार्ज अमनदीप नाहर ने बताया कि CCTV फुटेज को कब्जे में ले लिया गया है और इसी के आधार पर चोर को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।