Punjab News: ड्रोन मंडराता देख माडर्न जेल परिसर में मचा हड़कंप, देखें वीडियो

कपूरथलाः जिले के माडर्न जेल परिसर पर ड्रोन मंडराने को लेकर प्रशासन में हड़कंप मच गया। ड्रोन दिखते ही जेल प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया और पूरे जेल परिसर में सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया गया। जेल सुरक्षा गार्ड द्वारा रात में की गई तलाशी के दौरान ड्रोन नहीं मिल सका, लेकिन सुबह दोबारा तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान सुरक्षा टावर नंबर 9 के पीछे बैरक नंबर 3 के पास एक ड्रोन भी बरामद हुआ है।

घटना की सूचना के बाद थाना कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसएचओ कोतवाली हरदीप सिंह ने बताया कि पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि ड्रोन किसने और किस मकसद से जेल परिसर में भेजा था। जेल प्रशासन से मिली जानकारी अनुसार बरामद ड्रोन मिनी 255 कंपनी का भूरे रंग का है, जिसके साथ टेप से कुछ सामान लिपटा हुआ था।

जांच करने पर ड्रोन से एक पैकेट पत्ता छाप तंबाकू, मार्लबोरो गोल्ड एडवांस सिगरेट का एक पैकेट, मेड ब्रांड की फिल्टर सिगरेट के दो पैकेट, एक रेलिंग पेपर का पैकेट और पांच लाइटर बरामद किए गए। मामले को लेकर माडर्न जेल कपूरथला के सहायक सुपरिंटेंडेंट धीरज कुमार ने थाना कोतवाली पुलिस को शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि 17/18 की दरमियानी रात वह ड्यूटी पर तैनात थे और गश्त के दौरान जेल की सीमा के ऊपर ड्रोन मंडराता दिखाई दिया, जिसे गिराने का प्रयास किया गया।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *