Category: Punjab>Hoshiarpur

  • Punjab News: 2 दिनों से घर से लापता था युवक, खून से लथपथ हालत में कुएं से मिला, देखें वीडियो

    Punjab News: 2 दिनों से घर से लापता था युवक, खून से लथपथ हालत में कुएं से मिला, देखें वीडियो

    होशियारपुर: जिले के किला ब्रून गांव से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां गांव का एक 25 साल का युवक गांव के ही एक कुएं में गिर गया। इस घटना की जानकारी गांव वालों को युवक के गिरने के काफी देर बाद हुई, जिसके बाद आनन-फानन में होशियारपुर की एक संस्था से संपर्क किया। इसके बाद संस्था के सदस्य मौके पर पहुंचे और लड़के के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। संस्था की ओर से कुछ ही देर में युवक को गहरे कुएं से बाहर निकाल लिया गया। युवक की पहचान रिकी के रूप में हुई है। युवक इसी गांव का निवासी है। जानकारी के लिए बता दें की रिकी कल से घर से लापता था।

    रिकि को आई मामूली चोटें
    संस्था के प्रेसिडेंट नवीन ग्रोवर ने बताया कि, “आज जब गांव का एक व्यक्ति कुएं के पास से गुजर रहा था तो वह आवाज सुनकर कुएं के पास गया। जब उसने कुएं में झांक कर देखा तो वहां एक युवक गिरा पड़ा था। इसके बाद उसने गांव वालों को इस घटना के बारे में जानकारी दी बताया। हालांकि, युवक के गिरने के कारणों का अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है। रेस्क्यू के बाद उसे मामूली चोटें आने पर सरकारी अस्पताल ले जाया गया।”

  • नेपाल से साइकिल पर Punjab पहुंची Cyclist Yamuna, लोगों में फैला रही ये संदेश, देखें वीडियो

    नेपाल से साइकिल पर Punjab पहुंची Cyclist Yamuna, लोगों में फैला रही ये संदेश, देखें वीडियो

    होशियारपुरः देश के कई युवा पैदल और साइकिल यात्रा करके लोगों को खूबसूरत संदेश देते रहते हैं। वहीं अब लड़कियां भी इस काम में बढ़-चढ़कर आगे आ रही हैं। ताजा मामले में साइकिलिस्ट यमुना नेपाल से साइकिल चलाकर होशियारपुर पहुंची हैं, जो लोगों में पर्यावरण संरक्षण और महिला सशक्तिकरण का संदेश फैला रही हैं। अमृतसर में दरबार साहिब के दर्शन करने और वाघा बॉर्डर पर परेड देखने के बाद, वह होशियारपुर होते हुए अपने अगले पड़ाव की ओर बढ़ रही हैं।

    होशियारपुर पहुंचने पर स्थानीय साइकिलिंग क्लबों और समाजसेवियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस मौके पर स्थानीय साइकिलिस्ट बलराज सिंह चौहान ने उनके साहस की सराहना की और उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया। साइकिलिस्ट यमुना का मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और प्रदूषण-मुक्त पर्यावरण के लिए साइकिल के इस्तेमाल को बढ़ावा देना है।

    साइकिलिस्ट यमुना डाकाल ने बताया कि वह नेपाल से वर्ल्ड टूर पर जाना चाहती थी, लेकिन उन्हें फिलहाल वीजा नहीं मिला जिसके चलते वह अभी भारत का भ्रमण कर रही है। अभी तक वह गोरखपुर, लखनऊ, आगरा, वरिंदावन, ओरंगाबाद और अन्य स्थानों से होकर गुजरी हैं। उन्होंने कहा कि उनका साइकिल यात्रा करने का उद्देश्य यही है कि महिलाएं जो अकेले कहीं जा नहीं सकती उन्हें हिम्मत देना है, ताकि महिलाएं सेफ फील कर सके। इसी के साथ उन्होंने पर्यावरण को साफ-सुथरा रखने का भी संदेश दिया है।

    साइकिलिस्ट बलराज सिंह चौहान ने कहा कि नेपाल की यह लड़की विश्व भ्रमण पर निकली थी, लेकिन वीजा संबंधी दिक्कतों के चलते वह फिलहाल भारत की यात्रा कर रही हैं। अपने मेहमानों की सुरक्षा करना और उनकी मदद करना हमारा फर्ज है। यह हम सभी के लिए गर्व की बात है कि एक अकेली लड़की इतनी कम उम्र में इतनी बड़ी यात्रा पर निकली है। साइकिल चलाना न केवल हमें फिट रखता है, बल्कि हमें ईंधन की बढ़ती कीमतों और प्रदूषण से भी बचाता है।

  • Punjab News: Shri Krishna Jewellers से लाखों के गहने चोरी, देखें वीडियो 

    Punjab News: Shri Krishna Jewellers से लाखों के गहने चोरी, देखें वीडियो 

    होशियारपुर: जिले के कोट फतूही कस्बे में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। जहां ‘श्री कृष्णा ज्वेलर्स’ नामक दुकान को निशाना बनाते हुए अज्ञात चोरों ने शटर तोड़कर अंदर प्रवेश किया और लाखों रुपये के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि चोर रात के समय दुकान का शटर तोड़कर अंदर घुसे और कीमती आभूषण लेकर फरार हो गए।

    मामले की जांच कर रहे एएसआई सुखविंदर सिंह ने बताया कि दुकान का बारीकी से निरीक्षण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पूरी जांच के बाद ही चोरी की सही रकम का आंकलन किया जा सकेगा।

    पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है और संदिग्धों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस इलाके में गश्त बढ़ाने के साथ-साथ लोगों से भी सतर्क रहने की अपील कर रही है।

     

  • Punjab News: Civil Hospital में मरीजों की लगी लंबी कतारें, मौके पर पहुंचे विधायक, देखें वीडियो

    Punjab News: Civil Hospital में मरीजों की लगी लंबी कतारें, मौके पर पहुंचे विधायक, देखें वीडियो

    होशियारपुरः जिले के सिविल अस्पताल में आज मरीजों की भारी भीड़ देखी गई, जहां पर्ची कटवाने के लिए लोगों को घंटों लंबी कतारों में खड़े रहना पड़ा। मौके पर मौजूद विधायक ब्रह्म शंकर जिंपा ने अस्पताल की सुविधाओं और आने वाले नए प्रोजेक्टों के बारे में बातचीत की। विधायक ब्रह्म शंकर जिंपा ने कहा कि मरीजों की सुविधा के लिए अस्पताल के भीतर ही एक नया और आधुनिक 300 बेड का अस्पताल बनाया जा रहा है।

    उन्होंने कहा कि होशियारपुर के लिए यह बहुत खुशी की बात है कि यहां 100 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज भी बनाया जा रहा है, जिससे क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएँ और बेहतर हो जाएँगी। जब उनसे मरीजों की लंबी कतारों के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि ऑनलाइन सेवाएँ शुरू कर दी गई हैं। उन्होंने प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि ऐसा बुनियादी ढांचा तैयार किया जाए ताकि लोगों को कतारों में खड़े होकर परेशानी न हो।

  • Punjab News: हिमाचल में ‘पर्ची टैक्स’ मामला गरमाया, आप MLA का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: हिमाचल में ‘पर्ची टैक्स’ मामला गरमाया, आप MLA का आया बयान, देखें वीडियो

    होशियारपुरः पंजाब और हिमाचल प्रदेश की सीमा पर श्रद्धालुओं और आम लोगों से वसूली जा रही भारी ‘पर्ची’ (टोल टैक्स) का मामला अब गरमा गया है। इस संदर्भ में पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री और होशियारपुर से विधायक ब्रह्म शंकर जिंपा ने कड़ा विरोध जताते हुए कहा कि हिमाचल सरकार के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू को पत्र लिखेंगे और उनसे संपर्क करने का उन्होंने आश्वासन दिया है।

    यह उल्लेखनीय है कि पंजाब से बड़ी संख्या में लोग हिमाचल प्रदेश के धार्मिक स्थलों (नौ देवियां) के दर्शन के लिए जाते हैं। पिछले कुछ समय से सीमा पर लगाई गई भारी पर्ची के कारण श्रद्धालुओं को काफी असुविधा झेलनी पड़ रही है। लोगों का कहना है कि यह वसूली अनुचित है और इसका धार्मिक यात्रा-पर्यटन पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। हिमाचल प्रदेश एक ‘देव भूमि’ है और वहां दुनिया भर से लोग आस्था के साथ आते हैं।

    दलाई लामा जैसी महान शख़्सियतें भी वहां विराजमान हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं से इतनी भारी पर्ची वसूलना जायज़ नहीं है। उन्होंने कहा कि आज ही वह हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को इस संबंध में ई-मेल के जरिए पत्र भेजेंगे। जब उनसे पूछा गया कि हिमाचल के लोग पंजाब में व्यापार के लिए आते हैं पर पंजाब की ओर से ऐसी कोई पर्ची नहीं लगाई जाती, तो जिंपा ने कहा कि पंजाब, हिमाचल और हरियाणा एक ही परिवार के हिस्से हैं। उन्होंने कहा कि वे पड़ोसी राज्य होने के नाते हिमाचल सरकार से अपील करेंगे कि इन टैक्सों को वाजिब बनाया जाए ताकि लोगों की असुविधा खत्म हो सके।

  • Punjab News : अवैध हथियारों सहित लुटेरे गिरोह के 7 सदस्य गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News : अवैध हथियारों सहित लुटेरे गिरोह के 7 सदस्य गिरफ्तार, देखें वीडियो

    होशियारपुरः नशीले पदार्थों और गैंगस्टरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए लुटेरे गिरोह के 7 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। ये कार्रवाई SHO  सतपाल सिंह की टीम द्वारा लगाए गए एक विशेष नाके के दौरान की गई है। पुलिस के अनुसार ये आरोपी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे।

    आरोपियों के पास से एक .32 बोर की पिस्तौल, एक ‘खंडा’ (घातक हथियार) और अन्य धारदार हथियार (तलवारें आदि) बरामद किए गए हैं। ये आरोपी नंगल (बटाला), अबोवाल और कोटला नोध सिंह जैसे अलग-अलग इलाकों से ताल्लुक रखते हैं।

    इस बारे में जानकारी देते हुए DSP दविंदर सिंह बाजवा ने कहा कि “कल हमें एक बड़ी सफलता मिली। यह एक संगठित आपराधिक गिरोह था,  जिसके तार जेलों में बंद अपराधियों से भी जुड़े हुए हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ पहले से ही कई गंभीर मामले दर्ज हैं। हम इनका रिमांड लेंगे और आगे की पूछताछ करेंगे,  ताकि जेलों में बैठे इनके सरगनाओं तक भी पहुंचा जा सके।

    पुलिस का कहना है कि इन आरोपियों की गिरफ्तारी से इलाके में लूटपाट और अन्य आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगेगा। अब यह देखना बाकी है कि पूछताछ के दौरान और कौन से बड़े खुलासे होते हैं।

  • Punjab News: बाइक सवारों ने व्यापारी के घर पर की फायरिंग, देखें CCTV

    Punjab News: बाइक सवारों ने व्यापारी के घर पर की फायरिंग, देखें CCTV

    होशियारपुरः पंजाब में पिछले कुछ समय से गोलियां चलने की घटनाओं में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। हालांकि कुछ केस को पुलिस ट्रेस भी कर चुकी है। दरअसल, कारोबारियों के दफ्तरों और घरों पर हमलवार फायरिंग करके फरार हो रहे है और कारोबारियों में घटनाओं को लेकर दहशत का माहौल पाया जा रहा है। ताजा मामला गढ़दीवाला के जैन कॉलोनी से सामने आया है। जहां देर रात व्यापारी के घर के मुख्य गेट पर हमलावारों द्वारा फायरिंग की गई।

    घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी साफ फायरिंग करते हुए दिखाई दे रहे है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि 2 अज्ञात मोटरसाइकिल सवारों द्वारा व्यापारी के घर पर 3 गोलियां चलाईं गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। इस घटना में किसी को शारीरिक नुकसान नहीं पहुंचा। मिली जानकारी के नुसार चंद्र किशोर उर्फ ​​घुग्गा की गढ़दीवाला के गांधी चौक में एक रेडीमेड कपड़ों की दुकान हैं। इस घटना को लेकर व्यापारी ने गढ़दीवाला थाने की पुलिस को सूचित कर दिया है।

    सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। पुलिस द्वारा घटनास्थल का मुआयना किया और सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लिया गया। पुलिस इस एंगल पर जांच कर रही है कि कहीं रंगदारी का मामला ताे नहीं है। गढ़दीवाला के थाना प्रभारी एस.आई. सतपाल ने बताया कि मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्तियों ने घर पर गोलियां चलाई थीं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस घटना के पीछे का वास्तविक कारण अभी तक सामने नहीं आया है और मामले की गहन जांच जारी है। जल्द आरोपियों काे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

     

     

  • Punjab News: LPG Gas की कमी को लेकर लोग परेशान, लगी लंबी लाइनें, देखें वीडियो

    Punjab News: LPG Gas की कमी को लेकर लोग परेशान, लगी लंबी लाइनें, देखें वीडियो

    होशियारपुरः अमेरिका-इज़रायल-ईरान में जंग जारी है। आज जंग के 24 दिन पूरे हो गए हैं। एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं। वहीं इस जंग का असर भारत पर देखने को मिल रहा है। इस जंग के बीच जहां एक तरफ तेल की कीमतें बढ़ रही हैं, वहीं दूसरी तरफ लोगों को घरेलू सिलेंडर की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है।

    तस्वीरें आज मोहल्ला फतेहगढ़ से आईं, जहां इंडियन गैस सिलेंडर के लिए लोगों की लंबी-लंबी कतारें नजर आईं। इस संबंध में जब लोगों से बातचीत की गई। उन्होंने कहा कि वे पिछले कई दिनों से सिलेंडर बुक करा चुके हैं, लेकिन आज तक उन्हें सिलेंडर नहीं मिला। उन्होंने कहा कि प्रशासन जो दावा कर रही है कि गैस की कोई कमी नहीं है, वह केवल दावे तक ही सीमित है।

    जमीनी स्तर पर देखा जाए तो तस्वीर इसके बिल्कुल विपरीत है। उन्होंने कहा कि घरेलू कामकाज और खाना-पीना के लिए सिलेंडर सबसे ज्यादा जरूरी है, वहीं उन्हें नहीं मिल रहा। एक व्यक्ति ने बताया कि कल 60 सिलेंडर आए थे और उसकी बारी 60 के बाद थी। ऐसे में कल भी उसे सिलेंडर नहीं मिला। आज फिर कंपनी की ओर से 80 सिलेंडर भेजे गए और आज भी उसे सिलेंडर नहीं मिला। जिससे उसके घर का रोटी-पानी बनाना बेहद मुश्किल हो गया है।

  • Punjab News: Punjab National Bank में चली गोली, सुरक्षा कर्मी घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: Punjab National Bank में चली गोली, सुरक्षा कर्मी घायल, देखें वीडियो

    होशियारपुरः जिले के तलवाड़ा की पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में तैनात सुरक्षा कर्मचारी द्वारा आज ड्यूटी के दौरान अपनी डबल बैरल बंदूक से अचानक गोली चलने गंभीर रूप में जख्मी हो गया। जख्मी सुरक्षा कर्मचारी की पहचान गुरमेल सिंह के रूप में हुई है। गुरमेल को जख्मी हालत में बीबीएमबी के सरकारी हस्पताल लेकर जाया गया, जहां उसकी हालत को देखते हुए उसे जालंधर रेफर कर दिया गया है।

    यहां उसका इलाज चल रहा है। मौके पर पहुंची तलवाड़ा पुलिस ने बंदूक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं डीएसपी बलविंदर सिंह जोड़ा ने बताया कि सेक्टर नंबर 3 में स्थित पंजाब नेशनल बैंक में तैनात सुरक्षा कर्मी गुरमेल बैठा हुआ था।

    इस दौरान अचानक डबल बैरक बंदूक से गोली के छर्रे लगने से वह घायल हो गया। गुरमेल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। गुरमेल की हालत खतरें से बाहर है। वैपन को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। घायल गुरमेल के बयान दर्ज किए जाएंगे और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है। जख्मी सुरक्षा कर्मचारी गुरमेल से गोली कैसे चली यह जांच का विषय है। गुरमेल के बयानों को दर्ज कर मामला दर्ज किया जाएगा।

  • Punjab News: घर में घुसकर लुटेरों ने किया दपंति पर हमला, नगदी लेकर हुए फरार, देखें वीडियो

    Punjab News: घर में घुसकर लुटेरों ने किया दपंति पर हमला, नगदी लेकर हुए फरार, देखें वीडियो

    होशियारपुरः जिले के टांडा चौक के पास पुरान मोहल्ला में लुटेरों ने घर में घुसकर दपंति पर हमला कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार लुटेरे देर रात एक घर में घुस गए और पति-पत्नी पर हमला करके उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसके बाद लुटेरे घर से हजारों रुपये नकद लूटकर फरार हो गए। मीडिया को जानकारी देते हुए पीड़ित के परिवार और रिश्तेदारों ने बताया कि पवन कुमार और उनकी पत्नी वंदना अरोड़ा देर रात घर में सो रहे थे।

    इसी दौरान 2 अज्ञात लुटेरे घर में घुस गए। जिसके बाद उन्होंने घर में तोड़फोड़ की और 60 हजार की नकदी लेकर फरार हो गए। परिवार का कहना है कि लुटेरों ने उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया है। घटना के बाद परिवार ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। इस घटना में व्यक्ति के सिर पर गहरी चोटें आई है। मामले की जानकारी देते हुए राजेश कुमार सेठी ने कहा कि जीजा पवन कुमार का फोन आया था। इस दौरान उन्होंने अटैक करने के बारे में बताया। जिसके बाद देर रात वह पत्नी और बेटे के साथ घर पहुंचे। जिसके बाद वह पुलिस को फोन करते रहे और दोनों को उपचार के लिए अस्पताल लेकर गए। इस घटना को लेकर थाने में जाकर शिकायत दी। पुलिस ने बयान दर्ज कर एफआईआर दर्ज कर ली है।

    व्यक्ति ने बताया कि लुटेरे एक्टिवा में रखी नगदी, घर की अलमारी से नगदी और दुकान की तिजौरी से नगदी लेकर फरार हो गए। वहीं घायल पवन ने बताया कि बैक साइड से गेट खोलकर लुटेरे घर में आ गए और उन पर अटैक कर दिया। जिसके बाद घर से सारा कैश लेकर लुटेरे फरार हो गए। इस दौरान लुटेरों ने घर पर तोड़फोड़ भी की। पीड़ित ने कहा कि वह ऑटो चलाता है। घटना के दौरान आरोपियों ने मुंह ढके हुए थे और सोये हुए पर दोनों ने अटैक कर दिया। घटना में घायल पत्नी के सिर पर टांके लगे है।